झारखंड

View All
Published / 2024-09-24 22:01:52
एक अक्टूबर से कांटाटोली फ्लाइओवर पर दौड़ेंगी गाड़ियां

सचिव का निर्देश, हर हाल में 30 सितंबर तक पूरा करें काम 

टीम एबीएन, रांची। विधानसभा चुनाव की दस्तक और मॉडल कोड आॅफ कंडक्ट लागू होने की संभावना के बीच योजनाओं को फाइनल करने के लिए विभागों के सचिव भी रेस हो गये हैं। नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने कांटाटोली फ्लाईओवर के निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने हर हाल में 30 सितंबर तक फ्लाईओवर को चलायमान बनाने का निर्देश दिया है। 

उन्होंने कार्यरत एजेंसी डीआरए के प्रतिनिधि को स्पष्ट रूप से कहा कि योगदा मठ बहुबाजार से शांतिनगर कोकर तक फ्लाईओवर पर यातायात शुरू करने के लिए सभी जरूरी प्रक्रियाए पूरी कर ली जाये। अधिकारियों ने प्रधान सचिव सुनील कुमार को बताया कि फ्लाईओवर के सभी 486 प्रीकास्ट सेगमेंटल बॉक्स चढ़ चुके हैं। सभी बॉक्स केबल से बांधते हुए विशेष ग्लू (गोंद) से जोड़ा जा चुका है। 

सेगमेंटल बॉक्स को सड़क का रूप देने के लिए 50 एमएम का बिटुमिन लेयर चढ़ाया जा चुका है। बिटुमिन के उपर 25 एमएम मास्टिक अस्फाल्ट का लेयर चढ़ाने का काम अंतिम चरण में है। फ्लाईओवर पर प्रकाश व्यवस्था के लिए लगभग 125 बिजली के खंभे लगाने का काम भी चल रहा है। शांतिनगर कोकर के पास माइनर ब्रिज को चौड़ा करने का काम तेजी से चल रहा है। विभागीय प्रधान सचिव को जुडको की ओर से आश्वस्त किया गया है कि 30 सितंबर तक माइनर ब्रिज का भी काम पूरा हो जायेगा। फ्लाईओवर के नीचे भी एलइडी बल्ब लगाये जा रहे हैं। 

मुख्य फ्लाईओवर पर यातायात शुरू कराने के बाद खादगढ़ा बस स्टैड के प्रवेशद्वार के पास नामकुम और बस स्टैंड की ओर जाने के लिए रैंप बनेगा। इसी तरह लालपुर की ओर जाने के लिए पेट्रोल पंप के पास एक रैंप बनेगा। प्रधान सचिव सुनील कुमार के निरीक्षण के दौरान जुडको के पीडीटी गोपालजी, महाप्रबंधक विनय कुमार, उप परियोजना प्रबंधक प्रत्युष आनंद और सहायक परियोजना प्रबंधक विनय कुमार शील मौजूद थे।

Published / 2024-09-24 22:01:05
उत्पाद सिपाही बहाली : अबतक 16 होनहार गंवा चुके हैं जान

सिपाही भर्ती की दौड़ युवकों के लिए बन रही मौत का रास्ता? अब तक गयी 16 अभ्यर्थियों की जान 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड राज्य कर्मचारी आयोग की ओर से राज्य में आबकारी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षा युवकों के लिए अच्छी खबर की बजाय बुरी बनती जा रही है। इस परीक्षा के लिए होने वाला शारीरिक परीक्षण (फिजिकल टेस्ट) कई युवकों की जान ले चुका है।

दरअसल, रामगढ़ जिले के सांकी गांव के 30 वर्षीय आदिवासी युवक अन्नू बेदिया की साहिबगंज जिले में आबकारी कांस्टेबलों के लिए भर्ती परीक्षा के दौरान 10 किलोमीटर की दौड़ में भाग लेने के दौरान गिरने से मौत हो गयी। इसी के साथ शारीरिक टेस्ट की वजह से जान गवाने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 16 हो गई है। 

डीआईजी (कार्मिक) नौशाद आलम ने कहा, हमने साहिबगंज एसपी को मामले की जांच के लिए एक टीम बनाने के लिए कहा है। सभी मौतों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी मांगी है। उनमें से कुछ रिपोर्ट पहुंच आ चुकी हैं। एक एकीकृत रिपोर्ट तैयार की जायेगी। पुलिस ने कहा कि बेदिया 12 सितंबर को दौड़ने के दौरान बेहोश हो गये।

 उन्हें तुरंत साहिबगंज के एक अस्पताल ले जाया गया। बाद में उन्हें पश्चिम बंगाल के मालदा के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। मालदा पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साहिबगंज के पुलिस अधीक्षक अमित सिंह ने कहा कि उनकी टीम जांच में मालदा पुलिस के साथ सहयोग करेगी। बेदिया के बड़े भाई संदीप का कहना है कि डॉक्टरों ने परिवार को जानकारी दी कि शरीर में आॅक्सीजन का स्तर कम हो जाने की वजह से उनकी मौत हुई। परिवार ने दावा किया कि शव को गांव ले जाने में करीब 18,000 रुपये खर्च हुए।

Published / 2024-09-24 21:11:49
सोमवार को तिरुपति में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक

एबीएन सेंट्रल डेस्क (नई दिल्ली)। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक सोमवार को तिरुपति में बुलायी गयी है। इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए विहिप के अंतर्राष्ट्रीय महा मंत्री श्री बजरंग बागड़ा ने बताया कि आंध्र प्रदेश व तेलंगाना के पूज्य संतों की इस बैठक में हिंदू समाज के समक्ष खड़ी चुनौतियों और उनके समाधानों पर मंथन किया जायेगा। तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में मिलावट व उससे उत्पन्न स्थित पर भी विचार होगा। 

उन्होंने बताया कि विश्व हिंदू परिषद का सर्वोच्च नीति निर्धारक मंच संतों का है जिसमें केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल के सदस्यों के संतों की भूमिका अग्रणी रहती है। इसकी वर्ष में दो बार बैठक होती है। इस बार से हमने अर्धवार्षिक बैठक क्षेत्रश: करने का निर्णय लिया है और इसकी पहली बैठक आंध्र प्रदेश और तेलंगाना प्रांत के जो संत केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल के सदस्य हैं, उनकी यह बैठक, तिरुपति में सोमवार को पूरे दिन चलेगी। 

श्री बागड़ा ने बताया कि इस बैठक में हिंदू समाज के समक्ष विभिन्न चुनौतियों के बारे में चर्चा होगी और उनके समाधान के बारे में और मुख्यत: उन समाधानों में संतों की भूमिका के बारे में कुछ निर्णय लिये जायेंगे।  साथ ही तिरुपति  बालाजी के मंदिर में प्रसाद के विषय में जिस प्रकार की भ्रांतिया और चिंताजनक समाचार पूरे हिंदू समाज को बड़ा व्यथित कर रहे हैं, उसके बारे में भी निश्चित रूप से चर्चा होगी। 

इस संबंध में पूज्य संतों की भूमिका व उनके नेतृत्व में किस प्रकार का कार्यक्रम आगे किया जाए, इस विषय में भी चर्चा होने की संभावना है। कल इस बैठक में तिरूपति प्रसादम् के विषय में संतों द्वारा प्रस्ताव पारित किए जाने की भी संभावना है। उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने दी।

Published / 2024-09-24 21:07:00
विरोधी गुट पर खलारी प्रखंड प्रमुख ने साधा निशाना

खलारी प्रखंड प्रमुख सोनी तिग्गा ने विरोधी गुट के बैठक को फर्जी और खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे बताया 

प्रमुख ने विरोधी पंसस के पति द्वारा अनावश्यक रूप से धमकाने और जातिसूचक गाली देने का आरोप लगाया  

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 23 सितंबर दिन सोमवार 2024 पूर्वाह्न 11 बजे खलारी प्रखंड की प्रमुख सोनी तिग्गा ने प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता के क्रम में कल उनके विरोधियों द्वारा हमेशा बीमार रहने के जवाब में विगत दिन हुई बैठक को फर्जी और खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे वाली हास्यास्पद हरकत बताया।  

श्रीमती तिग्गा ने कहा कि मानव जीवन में हम सभी बीमार पड़ते हैं और यह कोई गलती नहीं है। यह ईश्वर निर्धारित परिस्थिति है। जिससे सबको गुजरना पड़ता है। मगर चाहे जैसी भी स्वास्थ्य की स्थिति रही हो हर आवश्यक कार्य और बैठक में जरूर से उपस्थित रही हूं। उन्होंने कहा कि आज उनका विरोध वही कर रहे जिन्होंने अपने अहंकार में पद पर रहते अपने स्वार्थ में सिर्फ अपने फायदे के लिए काम किया और जनता के हितों की उपेक्षा की। 

श्रीमती तिग्गा ने कहा भारत के संविधान और जनता के लिए बने सभी सरकारी निदेर्शों के अनुसार पूरी सच्चाई और ईमानदारी से काम करना ही अपना धर्म समझा है, और आगे भी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े कमजोर एवं लाचार व्यक्ति को न्याय और अधिकार मिल सके, इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर काम करना अपना उद्देश्य समझती हूं। 

उन्होंने बताया कि कभी भी अपने समर्थक और विरोधी जान किसी पंसस के साथ कोई भेदभाव नहीं किया। जबकि अन्य सभी स्थानों पर सभी अध्यक्ष अपने समर्थकों के काम को ही प्राथमिकता में रखते हैं। सभी के पंचायत में विकास के काम होते रहे हैं आगे भी होंगे। इस बात की सत्यता को जमीनी स्तर पर जनता भी जानती है और साथ ही वरीय अधिकारियों द्वारा भी आनलाइन देखकर सराहा जाता रहा है। 

पंचायत समितियों की बैठक प्रखंड कार्यलय में समय समय पर होती रही है,जिसमें सभी पंचायत समिति सदस्य को पत्र जारी कर बुलाया जाता है। मगर विरोधी गुट की रेणु देवी और कई नहीं आते। ये सब विकास विरोधी लोग है, सिर्फ अपना उल्लू साधने में लगे रहते हैं। कई विरोधी पंसस के सिर्फ पति आते हैं। ये पंसस के पति लोग बिना समय का ध्यान रखे कभी भी देर रात अनगिनत बार कॉल करते हैं और मनचाहे काम में लिए दबाव देते हैं इसलिए इनका कॉल रिसीव करना प्रताड़ना सहने जैसा है। फिर भी ये साजिशें करते रहते हैं। 

सभी पंचायत समितियां का सम्मिलित विकास का फंड प्रखंड कार्यालय में होता है, जो अपेक्षा से काफी कम होता है। इस बार 14 पंचायत में महज 10 लाख आया, तो इसी में सभी जनता के लिए विकास कार्य करना चुनौती है। इसमें भी ये विरोधी गुट का इच्छा है कि सिर्फ उनके मन मुताबिक काम करें। यह नाजायज मांग पूरी नहीं होने के कारण ही, ये फर्जी मीटिंग दूर जाकर हुई। यह सीसीएल के प्राइवेट स्थान पर मीटिंग कक्ष के बाहर गलियारे में तस्वीरें लेकर मीडिया में सस्ती लोकप्रियता पाने की हास्यास्पद कोशिश है। 

श्रीमती तिग्गा ने अपने एक आदिवासी समर्थक पंसस द्वारा विरोधी गुट ने जातिसूचक गाली देने की शिकायत मिलने पर उनके फोन डिटेल निकाल कानूनी कार्रवाई की जाएगी। श्रीमती तिग्गा ने कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी जो प्रखंड स्तरीय सभी समिति और योजनाओं में प्रमुख के सचिव हैं। उन्होंने नाली के निर्माण में फंड निकासी में तकनीकी दिक्कत और उच्च अधिकारी से अनुमति आवश्यक बताया था। 

इसी कारण नाली निर्माण में दिक्कत आ रही। अब मुझपर इसके आरोप लग रहे इसलिए, आगामी बैठक में बीडीओ से इस बाबत जवाब तलब किया है। वहीं सीधे इसके कारणों के उत्तर देंगे, इसमें मेरी कोई भूमिका नहीं है। आज मुझ पर वही लोग आक्षेप लगाने की कोशिश कर रहे जिनपर, पहले घटिया निर्माण कार्य और घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल करने के चलते दंडात्मक करवाई की गई थी। 

श्रीमती तिग्गा ने कहा उन्हें इन नकली नौटंकी से कोई मतलब नहीं वो अपने ईमानदार प्रयास जनहित में और क्षेत्र के विकास के लिए काम करती रहीं हैं और आगे भी करती रहेंगी। उक्त जानकारी विजय दत्त पिंटू (9534100186) ने दी है।

Published / 2024-09-24 21:05:16
हजारीबाग : लिपिक विकास कच्छप एसीबी के हाथों गिरफ्तार

टीम एबीएन, हजारीबाग। जिले में एसीबी ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने आरटीओ कार्यालय में पदस्थापित क्लर्क विकास कच्छप को रंगे हाथ ?6000 घूस लेते किया गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी मंगलवार को कार्यालय से हुई है। फिलहाल डीएसपी उस कर्मचारी से पूछताछ कर रहे हैं।

क्या है मामला

आवेदक राज कुमार उम्र- 45 वर्ष, पिता- स्व० पोखन नारायण कुशवाहा सा० तिलैया, थाना- दारू, जिला- हजारीबाग के द्वारा इस आशय से आवेदन दिया गया कि, इनका (आवेदक) विजय बस (जेएच 02 एवी 8861) जो देवघर रांची मार्ग पर चलता है इसका परिमिट का रिनूअल करने के लिए प्रादेशिक परिवहन प्राधिकार कार्यालय हजारीबाग में कार्यरत लिपिक विकास कच्छप के द्वारा परमिट रिनूअल करने के एवज में आवदेक से 6,000/- रू० रिश्वत की राशि की मांग की गयी। 

ये (आवेदक) रिश्वत देना नही चाहते थे। इसलिए आवश्यक कार्रवाई हेतु भ्र०नि०ब्यूरो, हजारीबाग के कार्यालय में आवेदन दिये। उक्त आवेदन के संबंध में सत्यापनकर्ता द्वारा विधिवत सत्यापन किया गया, तथा सत्यापन के क्रम में प्रादेशिक परिवहन प्राधिकार कार्यालय हजारीबाग में कार्यरत लिपिक विकास कच्छप के द्वारा परमिट रिनूअल करने के एवज में आवदेक से 6,000/- रू० रिश्वत मांगे जाने की बात की पुष्टि हुई है। 

आवेदक के आवेदन एवं सत्यापनकर्ता के सत्यापन प्रतिवेदन के आधार पर भ्र०नि० ब्यूरो, हजारीबाग थाना कांड सं0- 11/24, दिनांक- 23.09.2024 पंजीकृत किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हजारीबाग के ट्रैप टीम के द्वारा आज दिनांक 24.09.2024 को प्रादेशिक परिवहन प्राधिकार कार्यालय हजारीबाग में कार्यरत लिपिक विकास कच्छप, पिता स्व० सुकरा उरांव, पता- खुखमाटोली हाउस नं0- 64 ए हिनू, पो० थाना- डोरंडा, जिला- रांची को आवेदक से 6,000/- रु० रिश्वत लेते रंगे हाथ विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के पश्चात विधिसम्मत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Published / 2024-09-23 21:21:34
लातेहार से चार अपराधी गिरफ्तार

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लातेहार। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ लातेहार के नेतृत्व में छापेमारी कर चंदवा थाना क्षेत्र से लॉरेंस बिश्नोई और राहुल सिंह गैंग के चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

Published / 2024-09-23 21:21:12
जेल जाने वाले सीएम से विकास की बात बेमानी : चिराग पासवान

  • जिस प्रदेश का मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में जेल यात्रा कर चुका हो, उससे विकास की बात बेमानी है : चिराग 
  • आनेवाला विधानसभा चुनाव प्रदेश के साथ साथ देश का भी  दिशा तय करेगा 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, नीलांबर-पीतांबरपुर पलामू। जैसा कि आपसबों को पता हैकुछ दिने बाद विधानसभा चुनाव है। यह चुनाव आमचुनाव नही है बल्कि प्रदेश के साथ साथ देश का भविष्य तय करेगा।आपसबों की एक गलती का परिणाम राज्य विकास के पथ पर चलने के बावजूद पिछड़ गया। उक्त बातें केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शहीदों की भूमि नीलांबर-पीताम्बरपुर में अपने पिता रामविलास पासवान एवम बीर बाबा चौहरमल के प्रतिमा अनावरण समारोह में कही। 

उन्होंने कहा कि जिस राज्य का मुख्यमंत्री ही भ्रष्टाचार के आरोप में जेलयात्रा कर चुके हैं उनसे राज्य के विकास की उम्मीद करना बेमानी है। झारखंड के साथ ही बगल के राज्य छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड भी अलग हुये थे। झारखंड जहां विकास की संभावनाएं थी उन राज्यों के बनिस्बत काफी पिछड़ गया है। देश की 35%खनिज संपदा जिस राज्य (झारखंड) में हो, वहां के युवा रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में भटक रहे हो, इससे बड़ा दुर्भाग्य किसी भी राज्य के लिये और क्या हो सकता है। 

मेरा जन्म अविभाजित बिहार में हुआ। आज झारखंड भले अलग राज्य हो  गया हो, फिर भी मैं अपना जन्मभूमि ही मानता हूं। स्व रामबिलास पासवान का और मेरा भी सपना है कि झारखंड विकास के मामले में सबसे ऊपर हो। यहां विकास की असीम संभावनाएं हैं, जरूरत सही सोच और इच्छाशक्ति की है। पिछली सरकार में राज्य विकास की गति पकड़ा था, किन्तु आपलोगों की एक गलती का यह परिणामस्वरूप राज्य विकास की पटरी से उतर गया। इसलिए जो भूल हुई सो हुई अब भूल नहीं होनी चाहिए।

Published / 2024-09-23 21:18:03
गढ़वा से शुरू हुई मंईयां सम्मान यात्रा

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गढ़वा। जिले के श्रीबंशीधर नगर से मंईयां सम्मान यात्रा की शुरुआत हुई है। ऐतिहासिक श्रीबंशीधर नगर मंदिर में मंत्री बेबी देवी, दीपिका पांडेय सिंह, मिथिलेश ठाकुर और झामुमो विधायक कल्पना सोरेन ने पूजा अर्चना की और यात्रा की शुरूआत की। मंईयां सम्मान यात्रा का नेतृत्व मंत्री बेबी देवी, दीपिका पांडेय सिंह, विधायक कल्पना सोरेन कर रही हैं। 

ये यात्रा सोमवार को भवनाथपुर विधानसभा से शुरू हुई है, सोमवार को ही यह यात्रा गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में रुकेगी। मंगलवार को यात्रा बिश्रामपुर, हुसैनाबाद, छतरपुर विधानसभा क्षेत्र में रहेगी। मंगलवार को ही यह यात्रा मेदिनीनगर में रात्रि चौपाल लगायेगी और बुधवार को मानिका, लातेहार एवं पांकी विधानसभा क्षेत्र के रहेगी।

Page 518 of 1698

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse