झारखंड

View All
Published / 2024-09-30 13:53:27
पलामू : ठेकेदार के घर 15 राउंड फायरिंग, पुलिस सक्रिय

मेदिनीनगर में ठेकेदार के घर पर अंधाधुंध फायरिंग

15 राउंड चली गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर। टाउन थाना क्षेत्र के बारालोटा हनुमान नगर में एक ठेकेदार के घर पर अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की है। अपराधियों ने ठेकेदार के घर पर करीब 15 राउंड फायरिंग की है। फायरिंग की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गये हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच कर रही है।

परिजनों ने बताया कि मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के हनुमान नगर निवासी राघवेंद्र सिंह ठेकेदार हैं। वे किसी काम से घर से बाहर गये हुए थे। इसी बीच बाइक पर सवार तीन अपराधी घर के पास पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग कर दी। राघवेंद्र सिंह के परिजनों ने पुलिस को आवेदन दिया है। परिजनों ने एक व्यक्ति पर शक भी जताया है, जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले में प्राथमिकी भी दर्ज कर ली है। पुलिस ने घटना स्थल से 13 खोखे बरामद किये हैं।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि घर पर करीब 15 राउंड फायरिंग हुई है। उन्होंने आरईओ विभाग में टेंडर डाला था, उनसे टेंडर वापस लेने को कहा जा रहा था। घटना की सूचना पाकर सदर एसडीपीओ मनीष भूषण प्रसाद टाउन थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन की।

सदर एसडीपीओ मणि भूषण प्रसाद ने बताया कि गोलीबारी की घटना की जांच की जा रही है। कई राउंड फायरिंग की बात बतायी जा रही है। पुलिस ने घटना स्थल से गोलियों के खोखे बरामद किये हैं। गोलीबारी करने वाले अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही पूरे मामले में सभी बिंदुओं पर अनुसंधान किया जा रहा है।

Published / 2024-09-29 20:49:02
विस चुनाव से पूर्व सिल्ली विधानसभा सीट सबसे ज्यादा चर्चित : देवेंद्रनाथ महतो

न्याय यात्रा आज 13 वें दिन रहा जारी

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सिल्ली। राज्य में विधानसभा चुनाव की दस्तक शुरू होने वाली है। केंद्रिय निर्वाचन आयोग अपने निरीक्षण को लेकर झारखंड पहुंच चुके हैं। सभी राजनीतिक दलों की सर गर्मी तेज होने वाली है। इसके साथ झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने भी अपने जनसंपर्क अभियान को तेज कर दिया है। संगठन केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो द्वारा न्याय एवं नव निर्माण यात्रा जारी है। 

आज रविवार को न्याय यात्रा का 13वीं दिन रहा। राहे प्रखंड में आज दौरा किया गया। राहे प्रखंड के कोटंगदाग, बुरुडीह, नरसिंह कोचा, बासाहतु , बी नवाडीह, इचाहतु, बारूडीह गांव में पदयात्रा किया गया। संगठन के कार्यकर्ता में उत्साह देखा गया। लोग एक गांव से दूसरे गांवों तक पदयात्रा में शामिल हो रहे हैं। 

यात्रा के दौरान देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि चुनाव से पूर्व राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में से यह सिल्ली विधानसभा सबसे ज्यादा चर्चित बना हुआ है। आए दिन विभिन्न मीडिया प्रवक्ता एवं पॉलिटिकल पंडित के द्वारा इस सिल्ली विधानसभा सीट को लेकर चर्चा जारी है। इस बार जनता नए बदलाव के दृष्टिकोण से मतदान करेंगी।

Published / 2024-09-29 20:46:44
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत झारखंड प्रांत के स्वर्ण जयंती वर्ष समारोह सम्पन्न

  • अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत झारखंड प्रांत के स्वर्ण जयंती वर्ष समारोप समारोह के दो दिवसीय आयोजन के दूसरे दिन की बैठक संपन्न
  • अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत प्रांत बैठक सह स्वर्ण जयंती वर्ष के समारोप समारोह के दो दिवसीय आयोजन के अंतर्गत आज द्वितीय दिवस की बैठक सह समारोप कार्यक्रम 

टीम एबीएन, रांची। रानी सती मंदिर के प्रांगण में आयोजित की गयी।आज की बैठक में तीन सत्र थे। पहले सत्र के बैठक के आरंभ में संगठन के आगामी योजना और कार्य विस्तार के बारे में संगठन मंत्री शिवाजी क्रांति जी ने बताया।उन्होंने संगठन के उद्देश्यों के निहित वार्षिक कैलेंडर की जानकारी भी सदस्यों को दी। साथ ही उन्होंने यह कहा कि हमारा जागरण सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी होना चाहिए। तत्पश्चात द्वितीय सत्र में सभी जिला के सदस्यों ने समूह बनाकर कार्य योजना के बारे में आपसी विचार- विमर्श किया  और उसके बाद उन्होंने सभा के समक्ष अपने आगामी कार्य योजना की प्रस्तुति भी की।

तृतीय सत्र में सभी सहभागी कार्यकर्ताओं ने अपने अनुभव बताये। बौद्धिक देते हुए राष्ट्रीय दिनकर सबनीस जी ने कहा कि हमें जन जागरण के सभी विषयों को ध्यान में रखकर अपनी कार्य योजना बनानी चाहिए। कभी-कभी त्वरित कुछ ऐसे विषय आ जाते हैं जो ग्राहक के हित के लिए उचित नहीं होते हैं ।उन विषयों पर भी हमें ध्यान देकर कार्य करना होगा। हमेशा सजग रहना होगा और प्रबोधन- जागरण- साहित्य के माध्यम से कार्य करना होगा। विद्यालय और महाविद्यालय में स्टूडेंट क्लब बनाकर कार्य करना भी प्रभावी होगा।

इस सत्र के बाद समारोप कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका संचालन  प्रांत पर्यावरण आयाम प्रमुख डॉ अनीता शर्मा जी ने किया। समापन समारोह के आरंभ में द्वार में सभी अतिथियों का  तिलक लगाकर स्वागत सत्कार किया रांची महिला आयाम प्रमुख सुश्री स्नेहा जी ने।

इस समारोह के अध्यक्ष थे बलबीर दत्त वरिष्ठ पत्रकार जी। मुख्य अतिथि के तौर पर हमारे बीच उपस्थित थे बसंत कुमार गोस्वामी जी (अध्यक्ष झारखंड उपभोक्ता आयोग)। मुख्य वक्ता थे दिनकर सबनीस (राष्ट्रीय संगठन मंत्री) समिति अध्यक्ष के तौर पर पद्म श्री छुटनी महतो जी की उपस्थिति थी और विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रसिद्ध संगीत शिक्षिका श्रीमती मोइत्री बनर्जी (संगीत शिक्षिका) उपस्थित थी।

सत्र के आरंभ में डाॅली परिहार जी ने ग्राहक गीत प्रस्तुत किया। मंचासीन अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। रवि प्रकाश सिंह जी (विधि आयाम प्रमुख ) ने संगठन मंत्र का उच्चारण किया का पाठ किया। सभी अतिथियों का परिचय सह स्वागत किया प्रांत उपाध्यक्ष ऐंजिल उपाध्याय जी ने। स्वर्ण जयंती वर्ष आयोजन का वृत्त निवेदन प्रस्तुत किया डॉक्टर अनीता शर्मा जी ने। मुख्य वक्ता के तौर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनकर सबनीस जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि तत्पश्चात्त श्रोताओं से भी एक दो प्रश्न पूछे गये। 

डॉ अनीता शर्मा ने वृत्त निवेदन किया मुख्य वक्ता श्री दिनकर सबनीश जी ने अपने उद्बोधन ने कहा कि यह आयोजन अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के वैचारिक विषय का लॉन्चिंग पैड है। आज जैसे जैसे विज्ञापन दिए जा रहे हैं वे हमारे पारिवारिक व्यवस्था को तोड़ने वाला है।हमारी पारिवारिक व्यवस्था जितनी टूटेगी उतनी ही एम एन सी को फायदा होगी। खरीददारी में समझदारी यही जागरूक ग्राहक का मूल मंत्र होना चाहिए। उन्होंने ब्रांड के नाम पर हो रही लूट पर विचार व्यक्त किया। एम आर पी को एक धोखा बताते हुए इसके लिए एक पॉलिसी बनाने पर जोर दिया। अंत में उन्होंने विकास मॉडल पर चर्चा करते हुए कहा कि इस मॉडल के सहारे हम विकसित तो हो सकते हैं महान नहीं हो सकते हैं । हमें नैतिक रूप से विकसित होना होगा।

मुख्य अतिथि वसंत कुमार जी (अध्यक्ष, झारखंड उपभोक्ता आयोग) का उद्बोधन भी रहा और उन्होंने कहा की सशक्त भारत तभी बनेगा जब उपभोक्ता सशक्त होगा।उपभोक्तावाद से बचने की जरूरत है ।उन्होंने उपभोक्ता जागरूकता पर जोर दिया। उपभोक्ताओं के लिए उन्होंने सतर्कता का मूल मंत्र दिया। उन्होंने मध्यस्थता के झारखंड में शुरुआत को लेकर अपने विचार भी व्यक्त किया। उन्होंने अपने कार्यकाल के कई उदाहरण देते हुए ग्राहक जागरूकता के मुद्दों को काफी  सशक्त तरीके से सामने रखा।

विशिष्ट अतिथि श्रीमती मोइत्री बनर्जी जो प्रसिद्ध संगीत शिक्षिका हैं उन्होंने भी अपना वक्तव्य दिया। उन्होंने संगीत के माध्यम से ग्राहक जागरूकता के बारे में विचार रखा। पद्म श्री छुटनी महतो ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि कैसे वो अनपढ़ होते हुए भी ग्राहक जागरूकता के लिए काम कर रहीं हैं। आज कई कई मुद्दों को उन्होंने अपने घर पर ही सुलझा दिया।

वरिष्ठ पत्रकार और समारोह अध्यक्ष बलवीर दत्त जी ने भी अपना आशीर्वचन दिया। बलबीर दत्त ने कहा कि नैतिक बल समाज में बहुत जरूरी है सिर्फ कानून से ग्राहकों की रक्षा नहीं की जा सकती उन्होंने कार्यक्रम में इस बात पर जोर दिया कि जागो सरकार जागो का नारा आज की तारीख में ज्यादा संभावनाओं से भरा है और चित्र पूर्ण है जागो ग्राहक जागो की जगह हमें जागो सरकार जागो का नारा देना चाहिए।

उन्होंने कई उदाहरण के माध्यम से ग्राहकों के अधिकार और उसके लिए किए गए संघर्ष की चर्चा की और साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर उपभोक्ता संरक्षण के लिए बनाए गए कानून किसी भी हद तक ग्राहकों को सुरक्षा प्रदान नहीं करते हैं। जितने भी कानून बनते हैं वह कानून सिर्फ और सिर्फ दिखावे के लिए होते हैं। ग्राहक ऑन की सुरक्षा के लिए जरूरी है कि हम अपने समाज में नैतिक बल को बढ़ावा दें।

तिरुपति मंदिर की घटना की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जब भगवान के लड्डू में ही मिलावट किया जाता है तो कल्पना कीजिए कि देश के मंदिरों में कितना मिलावट से भरा मिठाई लड्डू चढ़ाया जा रहा है। कुछ मंदिरों में ड्राई फ्रूट की बात की जा रही है, लेकिन आज भी मंदिरों में इस तरह का वातावरण है और मिलावट करने वाले कौन हैं इस बात पर भी ध्यान देने की जरूरत है। धन्यवाद ज्ञापन प्रांत उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने किया।

Published / 2024-09-29 19:29:35
किसानों के मुद्दे और उनकी समस्याओं पर काम करेगा भारतीय किसान संघ

टीम एबीएन, रांची। रविवार को पोद्दार धर्मशाला चुटिया में भारतीय किसान संघ झारखंड प्रदेश का दो दिवसीय अधिवेशन संपन्न हुआ। अधिवेशन में केन्द्रीय पदाधिकारी व प्रांत के पदाधिकारियों के अलावा झारखंड के सभी जिलों से किसान प्रतिनिधियों ने भाग लिया। 

अधिवेशन को संबोधित करते हुए केन्द्रीय पदाधिकारी दिनेश कुलकर्णी ने कहा कि झारखंड के हरेक गांव पंचायत तक समिति का गठन कर किसानों के मुद्दे और उनकी समस्याओं पर काम करने की जरूरत है। भारतीय किसान संघ मणिपुर से लेकर जम्मू कश्मीर तक कार्य करने वाली एक अखिल भारतीय स्तर के  किसानों का एक मात्र संगठन है। 

भारत में आयत और निर्यात में लगाने वाले सीमा शुल्क को अधिक करने के लिए भारतीय किसान संघ का एक प्रतिनिधिमंडल कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिला एवं केंद्र सरकार ने शुल्क को बढ़ाकर 5% से 32% किया है। 

जिससे स्थानीय किसानों को सही बाजार मूल्य स्थानीय बाजारों में मिल सके साथी भारतीय किसान संघ पूरे देश में अपने संगठन के माध्यम से किसानों को लाभकारी मूल कैसे प्राप्त हो उसके लिए भी प्रयास कर रहा है और सरकार से वार्ता भी कई दौर में हुआ है। 

इस बैठक में युगल किशोर मिश्र, प्रकाश नारायण तिवारी प्रशांत खाखा के अलावा प्रदेश अध्यक्ष जय सिंह, मंत्री श्री राम पांडेय, प्रकाश सिंह, छत्रधारी महतो, मनधीरन महतो आदि उपस्थित थे।

समाजसेवी अमृतेश पाठक को झारखंड के पलामू, चतरा, लोहरदगा सिमडेगा खुंटी और रांची जिले में आर्गेनिक फार्मिंग को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किया गया। अधिवेशन के बाद शोभा यात्रा निकाली गयी। उक्त जानकारी भारतीय किसान संघ के प्रचार प्रमुख प्रकाश नारायण ने दी।

Published / 2024-09-29 19:12:36
भारतीय किसान संघ के अधिवेशन में चुटिया में जुटी भारी भीड़

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 29/9/24 को पोद्दार धर्मशाला चुटिया में भारतीय किसान संघ झारखंड प्रदेश का दो दिवसीय अधिवेशन संपन्न हुआ। अधिवेशन में केन्द्रीय पदाधिकारी व प्रांत के पदाधिकारियों के अलावा झारखंड के सभी जिलों से किसान प्रतिनिधियों ने भाग लिया। 

अधिवेशन को संबोधित करते हुए केन्द्रीय पदाधिकारी दिनेश कुलकर्णी ने कहा कि झारखंड के हरेक गांव पंचायत तक समिति का गठन कर किसानों के मुद्दे और उनकी समस्याओं पर काम करने की जरूरत है। बैठक में युगल किशोर मिश्र, प्रकाश नारायण सिंह, प्रशांत खाखा के अलावा प्रदेश अध्यक्ष जय सिंह, मंत्री श्री राम पांडेय, प्रकाश सिंह, छत्रधारी महतो, मनधीरन महतो आदि उपस्थित थे।

समाजसेवी अमृतेश पाठक को झारखंड के पलामू, चतरा, लोहरदगा सिमडेगा खुंटी और रांची जिले में आर्गेनिक फार्मिंग को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किया गया। अधिवेशन के बाद शोभा यात्रा निकाली गयी। उक्त जानकारी भारतीय किसान संघ के प्रचार प्रमुख अमृतेश पाठक (9546151078) ने दी।

Published / 2024-09-29 18:38:39
पेपर लीक मामले पर लीपापोती कर रही है राज्य सरकार : आजसू

  • अभ्यर्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करना बंद करे जेएसएससी
  • जेएसएससी सीजीएल मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग को लेकर अखिल झारखंड झारखंड संघ ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया

टीम एबीएन, रांची। राज्यभर के लाखों अभ्यर्थियों ने 21 और 22 सितंबर को हुए जेएसएससी सीजीएल के पेपर लीक का अंदेशा जताया है। अखिल झारखंड छात्र संघ अभ्यर्थियों की जायज मांग और कल होने वाले अनिश्चितकालीन धरने को नैतिक समर्थन देती है। सरकार इस मामले की निष्पक्ष जांच करने की जगह एक कमिटी बन कर मामले की लीपापोती करने में लगी है।

उक्त बातें अखिल झारखंड छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने कही। जेएसएससी सीजीएल मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग को लेकर आजसू ने अल्बर्ट एक्का चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।

उन्होंने कहा कि सरकार ने परीक्षा लेने के लिए दो दिनों तक इंटरनेट बंद किया था लेकिन फिर जेएसएससी कदाचार मुक्त परीक्षा कराने में विफल रही। इतने वर्षों के बाद इस साल जनवरी में यह परीक्षा ली गई लेकिन उस वक़्त पेपर लीक होने से यह परीक्षा स्थगित कर दी गयी थी अब ऐसा प्रतीत होता है फिर उसी घटना की पूर्णावर्ती हुई है। जेएसएससी ने अपनी गलत कार्यशैली से न सिर्फ अभ्यार्थियों का बल्कि राज्य का भी भविष्य बर्बाद करने पर आमादा है। अभ्यर्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करना बंद करे जेएसएससी।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, ज्योस्तना केरकेटा, प्रियांशु सिन्हा, पवन सिंह, सक्षम झा, करण पाठक, अंजू कुमारी, आनंद यादव, राजेश सिंह, सिंटू कुमार इत्यादि उपस्थित थे। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Published / 2024-09-29 18:32:44
दशहरा में जिला प्रशासन को भरपूर सहयोग करेगी युवा वाहिनी

टीम एबीएन, रांची। रविवार को युवा सुरक्षा वाहिनी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता युवा सुरक्षा वाहिनी के अध्यक्ष ओम वर्मा ने की। बैठक का संचालन सागर वर्मा एवं विक्की ने की। धन्यवाद ज्ञापन रवि वर्मा ने की।

बैठक के मुख्य अतिथि मुख्य संरक्षक रमेश सिंह, बंटी यादव, रवि मुंडा, बिरेंद्र प्रसाद, टिके मुखर्जी प्रसाद उपस्थित थे। वर्ष 2024 की दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर दिशा निर्देश दिये। पूजा के दौरान होने वाले सभी बिंदु पर विचार किया गया एवं युवा सुरक्षा वाहिनी के कार्य को सराहा। जिला प्रशासन के साथ मिलकर सहयोगी के रूप में कार्य करने की बात कही।

युवा सुरक्षा वाहिनी के 200 वोलंटियर दुर्गा पूजा के सफल संचालन हेतु जिला प्रशासन के साथ मिलकर कदम से कदम मिलाकर दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालु की सेवा हेतु सहायता शिविर फिरायला चौक में लगाया जाएगा एवं मेडिकल कैंप तथा खोया पाया कार्ड भी वितरण किया जायेगा। बैठक के दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा की गयी।

बैठक में ओम वर्मा, प्रियांशु सिन्हा, करण पाठक, सुमित लोहरा, सागर, अमित, हर्ष, नमन अर्जुन, सिंटू, मिथलेश कुमार, आरुष, ज्योस्त्न केरकेटा, अंजू कुमारी, छोटी कुमारी राज, सत्यजीत, शुभम, प्रतीक, सुधांशु, मनीष इत्यादि उपस्थित थे। उक्त जानकारी युवा सुरक्षा वाहिनी के अध्यक्ष ओम वर्मा (94701 87542) ने दी।

Published / 2024-09-29 18:22:43
शाखा-स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता - 2024 संपन्न

टीम एबीएन, रांची। शाखा-स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता -2024 कार्यक्रम का आयोजन भारत विकास परिषद, दक्षिण झारखंड प्रान्त, पूर्वी रिजन के रांची मध्य और रांची महानगर शाखा के संयुक्त तत्वाधान में डीएवी पब्लिक स्कूल, बरियातू, रांची में रविवार को किया गया। 

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सरला बिरला विश्वविद्यालय के डायरेक्टर जनरल, डॉ गोपाल पाठक एवं विशिष्ट अतिथि जटाशंकर चौधरी,पलामू के पूर्व प्रमंडलीय आयुक्त के द्वारा दीप प्रज्वलित और भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

डॉ गोपाल पाठक ने संबोधन के दौरान बच्चों से आग्रह किया कि सभी अपने भारतीय संस्कृति को अपनाए एवं माता-पिता का आदर करें। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को सफलता की अग्रिम बधाई एवं भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जटाशंकर चौधरी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों के बीच प्रतिस्पर्धा होती है और बच्चे और अच्छा करने का प्रयास करते हैं।

दक्षिण झारखंड प्रान्त के पालक ई जीपी सिंह ने बच्चों को संस्कार पर विस्तृत जानकारी दिए एवं परिषद के पूर्वी क्षेत्र के संरक्षक ई जी एन सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में संस्कार विकसित करने का प्रयास है। कार्यक्रम में मध्य एवं महानगर शाखा से कुल 9 विद्यालयों ने भाग लिया। 

शाखा-स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता -2024 में प्रथम स्थान पर डीपीएस रांची के विद्यार्थी रहे जबकि द्वितीय स्थान पर ब्रिजफोर्ड स्कूल, तुपुदाना के विद्यार्थी एवं तीसरे स्थान सरला बिरला स्कूल के विद्यार्थी रहे। आगे प्रांत स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता- 2024 में मध्य शाखा की तरफ से डी.पी.एस. रांची के विद्यार्थी और महानगर शाखा से ब्रिजफोर्ड स्कूल, तुपुदाना के विद्यार्थी भाग लेंगे।

कार्यक्रम में प्रो डॉ संदीप सिंह सोलंकी, ई केके मिश्रा, आरके चौधरी, गोविंद प्रसाद सिंह, रांची मध्य के सचिव विजय माथुर, ई गौरव पांडे, ई एचपी भगत, कोषाध्यक्ष राजकुमार एवं भारत विकास परिषद के सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Page 514 of 1698

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse