टीम एबीएन, रांची। डी ए वी प्रबंधकर्त्री समिति के द्वारा प्रदीप कुमार झा को डी ए वी पब्लिक स्कूल सी सी एल गाँधीनगर के प्राचार्य पद पर नियुक्त किया गया। प्रभारी प्राचार्य निराकार आचार्या ने पुष्पगुच्छ देकर उन्हें पदभार सौंपा।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों से परिचय प्राप्त किया और संक्षिप्त उद्बोधन में विद्यालय के चतुर्दिक विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था की सफलता वहां के कर्मचारियों के समेकित प्रयास पर ही निर्भर होती है। जिन उद्देश्यों को लेकर डी ए वी संस्थाओं की स्थापना की गई है हम उसपर अमल करते हुए हम आगे बढ़ेंगे।
टीम एबीएन, रांची। रांची विश्वविद्यालय के अतिथि शिक्षकों को पिछले 17 माह से मानदेय का भुगतान नहीं होने के कारण आज भी शिक्षक रांची विश्वविद्यालय परिसर पर धरने पर बैठे रहे। कुलपति से कई बार वार्ता के दौरान नोक झोंक हुई। शिक्षकों का कहना है कि 17 महीने से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है।
लोगों की स्थिति मरने वाली हो गई है, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन अभी भी किसी भी प्रकार से पहल नहीं कर रही है। वहीं कुलपति ने कहा कि मैं उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग से लगातार संपर्क में हूं और जल्द से जल्द आप लोगों की समस्या समाधान की जायेगी।
संघ के अध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने कहा कि अतिथि शिक्षक की नियुक्ति राज्य सरकार के निर्देशन पर विश्वविद्यालय के द्वारा की गई है इसलिए सभी 125 लोगों की समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जाए। संघ के वरिष्ठ नेता डॉ धीरज सिंह सूर्यवंशी ने कहा कि अतिथि शिक्षकों की समस्या अत्यंत गंभीर है, इसलिए इस पर राज्य के महामहिम कुलाधिपति एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को भी इस विषय पर गंभीरता से अभिलंब हस्तक्षेप की गुहार लगाई है।
आज के धरने में मुख्य रूप से शिवकुमार, डॉ आशीष कुमार, डॉ जिज्ञासा ओझा, नाजिश हसन, सरफराज अहमद, सूरज विश्वकर्मा, चक्षु पाठक, विकास कुमार, आलोक उत्पल राजू हजाम, विद्याधर मेहता अभिषेक आर्यन मनमोहन टुडू, दो ताल्हा नकवी शुभम सौरभ शुभम, सौरभ, साबिर लकड़ा, शशि शेखर, संतोष उरांव आदि भारी संख्या में अतिथि शिक्षक उपस्थित रहे। आज के आंदोलन की अध्यक्षता अरविंद प्रसाद ने की जबकि जबकि संचालन का कार्य संघ के वरिष्ठ नेता डॉक्टर धीरज सिंह सूर्यवंशी ने की। उक्त जानकारी झारखंड अतिथि शिक्षक संघ के अध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने दी।
टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू में आज दुर्गोत्सव का आयोजन किया गया। नर्सरी से द्वितीय वर्ग के बच्चों ने दुर्गोत्सव का आयोजन शानदार ढंग से किया। इस अवसर पर बच्चों ने माता वैष्णोदेवी, नवदुर्गा, राम रावण की कथा और महिषासुर मर्दनी की कथा को अभिनय, नृत्य और भजन के माध्यम से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत वर्ग एक के विराज रंजन के गीत ऐ गिरि नंदिनी से हुई। मौके पर उपस्थित विद्यालय के प्राचार्य श्री एमके सिन्हा सर ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों में आत्मनिर्भरता बढ़ती है और उन्हें अपनी संस्कृति से जुड़ने का मौका मिलता है।
उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से यह भी पता चलता है कि कौन से पर्व कब और क्यों मनाये जाते हैं। दुर्गा उत्सव के अवसर पर कक्षा नर्सरी से द्वितीय वर्ग तक की सभी शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। उक्त जानकारी डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू, रांची के आलोक इंद्र गुरु ने दी।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है, जहां शेयर बाजार में पैसे डूबने के कारण एक ही परिवार के 3 लोगों ने जहर खा लिया।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना चांडिल के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत ब्रह्मानंद आशियाना की है, जहां एक ही परिवार के 3 लोगों ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे 2 लोगों की मौत हो गयी, जबकि तीसरे की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि परिवार के बेटे अंशु श्रीवास्तव ने शेयर बाजार में 70 लाख रुपए का निवेश किया था। अंशु ने पैसे लोगों से उधार लेकर शेयर बाजार में निवेश किए थे, लेकिन उसके सारे पैसे शेयर बाजार में डूब गए। वहीं पैसे डूबने के बाद अंशु फरार हो गया।
घर के बाहर कर्जदारों का तांता लग गया। कर्जदारों ने पैसों के लिए पारिवारिक सदस्यों पर दबाव डालना शुरू कर दिया जिससे परेशान होकर माता-पिता और दादी ने जहर खा लिया। इसमें मां सुनीता श्रीवास्तव और दादी कृष्णकांति श्रीवास्तव की मौत हो गयी, जबकि पिता ज्ञान प्रकाश की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
वहीं, पिता ज्ञान प्रकाश ने जहर खाने से पहले एक वीडियो बनाया जिसमें उन्होंने कहा कि परिवार के हम 3 सदस्य अपनी मौत के लिए स्वयं जिम्मेदार हैं। परिवार के किसी व्यक्ति का इसमें कोई हाथ नहीं है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। साथ ही पुलिस ने आरोपी बेटे की तलाश के लिए खोजबीन शुरू कर दी है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। पलामू में जमीनी विवाद के चलते गोलीबारी की घटना की खबर सामने आई है। इस गोलीबारी में 3 लोगों को गोली लगी है। वहीं, घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल कायम हो गया है। जानकारी के अनुसार, घटना चैनपुर थाना क्षेत्र मझिगांवा की है। घायलों की पहचान अखिलेश चौरसिया, सूर्यदेव प्रसाद और सुरेंद्र चौरसिया के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, 1989 से सूर्यदेव प्रसाद का गोतिया के साथ जमीन का विवाद चल रहा था। शुक्रवार को सूर्यदेव प्रसाद जमीन पर अपनी जुताई करने गये थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। आक्रोश में आकर गोतिया ने ताबड़तोड़ गोलाबारी कर दी। जिसमें तीन लोग घायल हो गये। सूर्यदेव प्रसाद के गले में गोली लगी।
वहीं घायलों को आनन-फानन में मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया जहां सूर्यदेव प्रसाद को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर करने की तैयारी की जा रही है। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद चैनपुर थाना के पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। फिर पुलिस ने मौके से एक आरोपी को लाइसेंसी हथियार के साथ गिरफ्तार किया।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा संचालित सीजीएल परीक्षा अब और भी तूल पकड़ लिया है। राज्य के छात्रों में इसे जांच करते हुए रद्द करने की मांग करने लगी है। झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति सह झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने बापू वाटिका में प्रेस कांफ्रेंस कर आंदोलन के लिए छात्रों को गोलबंद किया है।
साथ ही राज्य स्तरीय चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। जिसके तहत कल 5/10/2024 शनिवार को संपूर्ण झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों में संध्या मसाल जुलूस सह मुख्यमंत्री और जेएसएससी अध्यक्ष का पुतला दहन किया जायेगा। रांची में मशाल जुलूस शाम 5 बजे जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक निकाला जायेगा।
वहीं 6/10/24 दिन रविवार को सरकार पर डिजिटल प्रहार एक्स अभियान किया जाएगा। यानी #cancel_jssc_cgl को एक्स ट्विटर अभियान चलाया जाएगा। एवं 7/10/2024 सोमवार को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन के साथ उपायुक्त कार्यालय के मुख्यमंत्री झारखंड सरकार, महामहिम राज्यपाल और अध्यक्ष जेएसएससी अध्यक्ष को लिखित ज्ञापन सौंपा जायेगा।
छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो ने इस चरणबद्ध आंदोलन को सफल बनाने हेतु राज्य के सभी छात्र, अभिभावक, शिक्षक एवं सभी सामाजिक संगठनों से समर्थन का अपिल किया है। बताते चलें कि 21और 22 सितंबर यह परीक्षा राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में ऑफलाइन आयोजित किया गया था।
परीक्षा संपन्न होने के साथ ही प्रश्नपत्र लीक होने का मामला चल रही है। एवं इसे रद्द कराने हेतु 30 सितंबर को जेएसएससी कार्यालय का घेराव किया गया था। लेकिन आयोग ने इसे नहीं माना है। आज के इस प्रेस वार्ता के दौरान झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन के योगेश चंद्र भारती, चंदन रजक, हर्षित, कौशल, इमाम, गणेश, जय प्रकाश के अलावा अन्य सैकड़ों छात्र, शिक्षक एवं अभिभावक सक्रिय रहे।
टीम एबीएन, रांची। जोहार लॉर्ड बुद्धा फाउंडेशन, कोकर के द्वारा आयोजित एवं भारत विकास परिषद के रांची मध्य एवं महानगर शाखा के सहयोग से सिदो-कान्हू बाल संस्कार केंद्र का उद्घाटन अनगढा प्रखंड के कूचु गांव के महली टोली में किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सीएमपीडीआई नागपुर के सेवा निर्मित महाप्रबंधक गोपाल कृष्ण शर्मा, फाउंडेशन के डायरेक्टर डॉ भारत भूषण एवं कूचु पंचायत के मुखिया सहदेव बेदिया ने दीप प्रज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि जीके शर्मा ने कहा कि बचपन में दिया गया संस्कार जीवन भर आगे बढ़ाने में सहयोगी होता है। जितने अच्छे बच्चों के संस्कार होंगे उतना ही अच्छा समाज होगा। बाल संस्कार केंद्र में बच्चों को संस्कार के साथ-साथ राष्ट्र प्रेम की भावना भी जगायी जायेगी।
फाउंडेशन के डायरेक्टर भारत भूषण ने कहा कि विकसित भारत के लिए जरूरी है कि समाज का हर व्यक्ति विकसित हो। किताबी ज्ञान के साथ-साथ लोगों का बौद्धिक विकास भी हो। केंद्र का उद्देश्य है कि ऐसे व्यक्तियों का निर्माण करना जो अपने परिवार के साथ-साथ समाज और देश को आगे बढ़ाने में अपनी भागीदारी निभा सके।
उद्घाटन के दौरान राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज टेकरी के लेक्रचरर सुप्रिया भारती के सहयोग से 25 बच्चों को पठन-पाठन सामग्री दिया गया। कार्यक्रम का संचालन जुगल बेदिया ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से सावित्री, पुष्पा देवी, अंजलि, सोहराय बेदिया, गिलुबेदिया, चारवा भगत एवं रतिया महली का रहा।
टीम एबीएन, रांची। भाजपा- आजसू और जेडीयू में बन गयी बात, अगले दो चार दिनों में कभी भी आधिकारिक घोषणा हो सकती है। जिन दो सीटों को लेकर भाजपा और आजसू के बीच सबसे अधिक जीच थी, वो सीट थी चंदनकियारी और ईचागढ़। सूत्रों के हवाले से खबर है कि दोनों एक-एक पर राज़ी हो गये हैं।
सूत्र बताते हैं कि ईचागढ़ सीट आजसू के खाते में गयी है। यहां से आजसू के टिकट पर हरेलाल महतो चुनाव लड़ेंगे, वहीं चंदनकियारी सीट एक बार फिर भाजपा के हिस्से में आयी है। यहां से नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ही चुनाव लड़ेंगे। आधिकारिक घोषणा एक दो दिनों में कर दी जायेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse