टीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री सह झारखंड प्रभारी राम नरेश तिवारी अपने झारखंड दौरे के कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह के आवास चौहान मेंशन पहुंचे। जहां पार्टी कार्यकर्ता भारी संख्या में मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में शॉल एवं बुके देकर उनका स्वागत किया। साथ ही प्रदेश महामंत्री अजय मुंडा को भी अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया।
आसन विधान सभा चुनाव को देखते हुए चुनावी रणनीति को लेकर चाय पे चर्चा की गयी। कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार सिंह ने किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राम नरेश तिवारी ने कहा कि झारखंड सरकार भ्रष्टाचार मे लिप्त है। महिलाएं सुरक्षित नही है। रोजगार का वादा की हवा निकल चुकी है। बालू की कलाबाजरी के कारण विकास अवरूद्ध हो गया है।
गरीबों का आवास नहीं बन पा रहा है। इसकी जानकारी हर एक जनता को पहुंचाना है। साथ ही केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगो को देना है। एक एक कार्य कर्ता संकल्प लें कि झारखंड की सरकार को उखाड़ फेंकने तक पार्टी की नीतियों कार्यो को जन-जन तक पहुंचायेंगे। महामंत्री अजय मुंडा, प्रदेश प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह ने भी संबोधित किया।
मौके पर हरिशंकर तिवारी, बिकु सिंह, रूपा चौहान, संजय शर्मा, प्रकाश भारती, विकास सिंह, अरुण तिवारी, अरुण झा, सुषमा देवी, नारायण प्रसाद, अक्षय मिश्रा, बंटी पांडेय, बिनोद सिंह, कृष्ण कुमार सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। 25 सितंबर 2024 से झारखंड अतिथि शिक्षक संघ के तत्वावधान में रांची विश्वविद्यालय मुख्यालय परिसर में पिछले 17 महीने के लंबित मानदेय भुगतान सहित अपनी मूलभूत मांगों के समर्थन में अतिथि शिक्षकों का चल रहे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन शनिवार 05 अक्टूबर को भी जारी रहा।
इस मौके पर शिक्षकों ने अपने संबोधन में एक स्वर से कहा कि विवि प्रशासन एवं उच्च शिक्षा -तकनीकी विभाग, झारखंड सरकार की घोर लापरवाही एवं संवेदनहीनता की वजह से यह दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियां बनी हुई है। इस बाबत विवि प्रशासन एवं उच्च शिक्षा -तकनीकी विभाग, झारखंड सरकार के द्वारा ठोस एवं निर्णायक पहल नहीं होने से अतिथि शिक्षकों में भारी गुस्सा एवं नाराजगी है।
इस दौरान बीच बीच में अतिथि शिक्षकों की मूलभूत मांगों पर अब तक समुचित करवाई नहीं होने से विवि प्रशासन से नोंक-झोंक भी समय समय पर हो रही है। संघ के अध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने कहा कि दुर्गा पूजा की शुरुआत हो चुकी है शिक्षकों की जेब खाली है। हमारी विवि प्रशासन हमारी जीवन और हमारी संस्कृति से खिलवाड़ कर रही है।
झारखंड प्रदेश अतिथि शिक्षक संघ के वरिष्ठ नेता डॉ धीरज सिंह सूर्यवंशी ने कहा कि उक्त पूरे मामले में कुलाधिपति सह राज्यपाल माननीय संतोष गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कृपया हस्तक्षेप कर अतिथि शिक्षकों के पिछले सतरह महीने के उच्च शिक्षा तकनीकी विभाग के 1040 संकल्प के अनुरूप लंबित मानदेय का अविलंब भुगतान करायें एवं अतिथि शिक्षकों के मूलभूत समस्याओं का सकारात्मक पहल कर समुचित तरीके से न्यायोचित निष्पादन करायें।
साथ ही डॉ धीरज सिंह ने कहा कि उर्दू विभाग की अतिथि शिक्षिका तसनीमा परवीन की असामयिक निधन समुचित इलाज के अभाव में हो गयी। उपाध्यक्ष सौरभ कुमार ने कहा कहा कि जब तक हमारी समस्याओं का समाधान नहीं होगा आंदोलन अनवरत जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन-आंदोलन की अध्यक्षता अरविंद प्रसाद ने की जबकि संचालन प्रो (डॉ) धीरज सिंह सूर्यवंशी ने की।
आज शनिवार को आंदोलन में शिव कुमार, आलोक उत्पल, विकास कुमार,निहारिका महतो, डॉ.पूनम सिन्हा, तल्हा नदवी, सचिन साहू, रिंकी, डॉ. आशीष, शुभम, सबीएल लकड़ा, सुमित, सुजीत, डॉ रीना, स्वरूपा, निहाल टोप्पो, अनीश अतुल, सूरज विश्वकर्मा, डॉ अणिमा प्रसाद, सुल्ताना परवीन सहित भारी संख्या में शिक्षक साथी मौजूद थे।
टीम एबीएन, रांची। जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक तथा क्वेश्चन रिपीट के कारण परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर आंदोलन तूल पकड़ता जा रहा है। झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन द्वारा त्रिदिवसीय चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया गया है। जिसका आज पहला दिन लगभग सभी जिला मुख्यालयों में विशाल मशाल जुलूस निकालकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और जेएसएससी अध्यक्ष का पुतला दहन किया गया।
आज राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक, खूंटी में बिरसा कॉलेज से सुभाष चौक तक, हजारीबाग में गांधी मैदान से डिस्ट्रिक मोड़ तक, पलामू में कचहरी चौक से छहमहन चौक तक, लातेहार में बाजार टांड़ से डीसी आफिस तक, गढ़वा में गोविंद हाई स्कूल से रंका मोड़ तक, चतरा में कॉलेज मोड़ से केसरी चौक तक, कोडरमा में सुभाष चौक से महाराणा प्रताप चौक तक, गिरिडीह में झंडा मैदान से टावर चौक तक, रामगढ़ में रामगढ़ कॉलेज गेट से सुभाष चौक तक, बोकारो में जिला मुख्यालय से नया मोड़ तक, धनबाद में रणधीर वर्मा चौक पर, जामताड़ा में सुभाष चौक से इंद्रीरा चौक तक, देवघर में अंबेडकर चौक से टावर चौक तक, दुमका में एसपी कॉलेज से फूलो झानो चौक तक, पाकुड़ में सिद्धू कान्हु पार्क से डीसी आफिस तक, गोड्डा में मेला मैदान से कारगिल चौक तक, साहेबगंज में कॉलेज गेट से टंग टंग स्टैंड तक, लोहरदगा में कचहरी मैदान से पावर गंज तक, गुमला के टावर चौक में, सिमडेगा में प्रिंस चौक से झूला चौक तक, पश्चिम सिंहभूम में तंबो चौक से पोस्ट आॅफिस चौक तक, पूर्वी सिंहभूम में आम बगान से साकची गोल चक्कर तक, सरायकेला खरसावां में एसडीओ कोर्ट से गैरेज चौक तक सैकड़ों छात्रों ने मशाल जुलूस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा जेएसएससी अध्यक्ष का पुतला दहन किया गया।
मौके पर अल्बर्ट एक्का चौक रांची में छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो झारखंड सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि 21 और 22 सितंबर 2024 को 639900 अभ्यर्थियों के लिए 823 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा का आयोजन किया गया था जिसमें परीक्षा से पूर्व ही पेपर लीक कर दिया गया है तथा 72 क्वेश्चन रिपीट किया गया है इसीलिए हर हाल में एग्जाम रद्द होना चाहिए।
साथ ही उन्होंने बताया कि आंदोलन को जारी रखते हुए कल रविवार को एक्स ट्विटर अभियान #ूंल्लूीह्ण_्न२२ू_ूॅह्ण चलाया जायेगा। वहीं परसों सोमवार को हजारों छात्रों के हस्ताक्षर और एडमिट कार्ड के साथ उपायुक्त द्वारा माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, महामहिम राज्यपाल और अध्यक्ष जेएसएससी के नाम ज्ञापन सौंपा जायेगा। आंदोलन संयोजक में देवेंद्रनाथ महतो, मनोज यादव, कुणाल प्रताप सिंह, विशाल पाल, योगेश चंद्र भारती, चंदन कुमार आदि छात्र नेता एवं अभिभावक सक्रिय रहे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, सरायकेला। झारखंड में आदिवासी बहू-बेटियों को दूसरे समाज में शामिल होने के बाद आदिवासी समाज उन्हें स्वीकार नहीं करता है। उनके अस्तित्व पर संकट है। ऐसे में झारखंड की बहू-बेटियों को बचाना है तो भाजपा को सत्ता में लाना जरूरी है। यह बातें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता चंपाई सोरेन ने कही हैं। दरअसल, संथाल दौरे से लौटने के बाद चंपाई सोरेन अपने कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता की।
इस दौरान चंपाई ने दावा किया कि संथाल प्रमंडल के सभी सीटों पर भाजपा की स्थिति और पकड़ मजबूत है। पूरे राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी। चंपाई ने कहा कि आज संथाल में बांग्लादेशी घुसपैठ के चलते गांव-बस्तियों की स्थिति बदतर है।
आदिवासी समाज की मां-बहनों को दूसरे समाज में जबरन शामिल किया जाता है। ऐसे में दोबारा आदिवासी समाज उन्हें स्वीकार नहीं करता है। चंपाई ने कहा कि हर समाज में मां, बहन और बेटी की सुरक्षा सर्वप्रथम है।
टीम एबीएन, रांची। यह रिपोर्ट अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा ने राष्ट्रपति, झारखंड के राज्यपाल और केंद्रीय गृह मंत्री को सौंपी थी, यह आयोग के सदस्यों द्वारा संथाल परगना के छह जिलों में किये गये सर्वेक्षण पर आधारित है।
झारखंड के संथाल परगना में जन सांख्यिकीय बदलाव को लेकर चल रहे विवाद के बीच एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि बांग्लादेशी घुसपैठिये आदिवासी परिवारों को कर्ज में फंसा रहे हैं और फिर कर्ज से छुटकारा पाने के लिए उनकी बेटियों की शादी कर रहे हैं। यह रिपोर्ट अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा ने राष्ट्रपति, झारखंड के राज्यपाल और केंद्रीय गृह मंत्री को सौंपी थी।
इस आयोग के सदस्यों द्वारा संथाल परगना के छह जिलों में किये गये सर्वेक्षण पर आधारित है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बांग्लादेशी आदिवासी महिलाओं से शादी करते हैं और फिर उन्हें राजनीति में लाकर सत्ता पर कब्जा कर लेते हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान बनाने की आड़ में वे जमीन पर कब्जा कर राशन कार्ड और आधार कार्ड हासिल कर लेते हैं, जो कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है।
32 पन्नों की रिपोर्ट संथाल परगना की जनसांख्यिकी में बड़े पैमाने पर बदलाव के बारे में बताता है क्योंकि 1971 के बाद साहिबगंज और अन्य जिलों में बांग्लादेशी घुसपैठिए तेजी से बढ़ रहे हैं। एसटी आयोग की रिपोर्ट में कहा गया है कि घुसपैठियों के असल नंबर का पता लगाना मुश्किल है क्योंकि बांग्लादेशी घुसपैठियों के आंकड़े बदलते रहते हैं। लेकिन जांच के दौरान ऐसे सबूत मिले हैं जो बड़े पैमाने पर बांग्लादेशी घुसपैठ की पुष्टि करते हैं।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार की वित्तीय सहायता योजना किशोरियों, विशेष रूप से समाज के कमजोर वर्गों की लड़कियों को शिक्षा से जुड़े अपने सपनों को पूरा करने के मदद कर रही है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार ने सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना (एसपीकेएसवाई) शुरू की है जिसका मकसद बाल विवाह को बंद करना, पढ़ाई बीच में छोड़ने वालों की संख्या में कमी लाना और लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना है और यह योजना काफी हद तक अपने प्रयासों में सफल हो रही है।
लक्ष्मण हजाम नामक एक अभिभावक ने कहा कि इस योजना ने यह सुनिश्चित किया है कि वित्तीय बाधाएं अब उनकी बेटी के डॉक्टर बनने के सपने में बाधा नहीं बनेंगी। हजाम की बेटी 10वीं कक्षा में है। उन्होंने कहा, अब वह अपनी शिक्षा जारी रख सकती है। एसपीकेएसवाई के तहत किशोरियों की शिक्षा को आसान बनाने और महिला सशक्तिकरण तथा लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए छह किस्तों में कुल 40,000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
एसपीकेएसवाई के तहत कक्षा आठ से 12 तक की लड़कियों को पांच किस्तों में 20,000 रुपये दिये जाते हैं। साथ ही 18-19 वर्ष की आयु होने पर 20,000 रुपये की एकमुश्त छात्रवृत्ति दी जाती है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2023-24 के लिए लगभग 7.15 लाख किशोरियों को इस योजना में शामिल किया गया है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिछले महीने कार्यक्रम आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार के दौरान कहा था, माता-पिता को अपनी बेटियों की शिक्षा के बारे में चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि अब एसपीकेएसवाई इसका ध्यान रखेगी। पहले, लाभ दो बेटियों तक सीमित थे, लेकिन अब हमने परिवार की सभी लड़कियों को सहायता प्रदान की है।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के 81 विधानसभा सीटों में से एक जामा विधानसभा सीट है। दुमका ज़िले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र दुमका लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। झारखंड राज्य के अस्तित्व में आने के बाद साल 2005 में इस सीट पर भाजपा के सुनील सोरेन विधायक चुने गये थे जबकि 2009 में यह सीट झामुमो के खाते में गयी और सीता सोरेन यहां से विधायक चुनी गयीं।
2014 में भी यह सीट झामुमो के पास ही रही और सीता सोरेन फिर से विधायक बनीं। 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से एक बार फिर सीता सोरेन झामुमो की टिकट पर विधायक चुनीं गयीं, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले सीता सोरेन ने भाजपा का दामन थाम लिया। उन्होंने दुमका लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसलिए 2024 के विधानसभा चुनाव में सीता सोरेन बीजेपी की टिकट पर जामा सीट से किस्मत आजमा सकती हैं।
साल 2019 में हो रहे चुनाव के आंकड़ों पर नजर डालें तो जामा सीट पर सीता सोरेन ने जीत हासिल की थी। सीता सोरेन को 60 हजार नौ सौ 25 वोट मिले थे। वहीं भाजपा कैंडिडेट सुरेश मुर्मू को 58 हजार चार सौ 99 वोट मिले थे। इस लिहाज से सीता सोरेन ने सुरेश मुर्मू को दो हजार चार सौ 26 वोटों के मार्जिन से हराने में सफलता हासिल की थी। वहीं झाविमो कैंडिडेट अर्जुन मरांडी पांच हजार आठ सौ 97 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
साल 2014 के विधानसभा चुनाव परिणाम पर नजर डालें तो इस सीट पर जेएमएम की सीता सोरेन ने भाजपा के सुरेश मुर्मू को 2 हजार तीन सौ छह वोटों से हराकर अपना परचम लहराया था। सीता सोरेन को कुल 53 हजार दो सौ 50 वोट मिले थे।
जबकि दूसरे नंबर पर रहे भाजपा के सुरेश शर्मा को कुल 50 हजार नौ सौ 44 वोट मिले थे, तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे झाविमो के सुखलाल सोरेन को कुल 9 हजार दो सौ 63 वोट मिले थे। वहीं 2009 के विधानसभा चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर जेएमएम की सीता सोरेन ने भाजपा के मनोज कुमार सिंह को 12 हजार सात सौ छह वोटों से हराकर जीत हासिल की थी।
सीता सोरेन को कुल 38 हजार पांच सौ 50 वोट मिले थे। जबकि दूसरे नंबर पर रहे भाजपा के मनोज कुमार सिंह को कुल 25 हजार आठ सौ 44 वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस के सुशील मरांडी को 12 हजार नौ सौ 48 वोटों से संतोष करना पड़ा था।
झारखंड बनने के बाद इस सीट पर हुए विधानसभा चुनाव परिणामों का विश्लेषण करें तो इस सीट पर सीता सोरेन ने लगातार तीन बार जीत हासिल की है। लेकिन इस बार सीता सोरेन भाजपा की टिकट पर जामा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। ऐसे में झामुमो के हाथ से ये सीट निकल भी सकती है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। झारखंड में अपराधी बेलगाम हो चुके है। बेखौफ होकर लोगों की निर्मम हत्याएं कर रहे हैं। इसी क्रम में ताजा मामला जमशेदपुर से आया है जहां शुक्रवार देर शाम बेखौफ अपराधियों ने एक शख्स को उसके घर के दरवाजे के पास गोली मारकर हत्या कर दी।
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। मिली जानकारी के अनुसार जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के नामोटोला की है। मृतक की पहचान विजय साहू के रूप में हुई है जो कि शराब के कारोबार से जुड़ा था।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, विजय साहू शुक्रवार शाम को करीब 6 बजे वह अपने निजी वाहन से घर आया। गाड़ी खड़ी करके ज्योंही वह गेट खोलने जा रहा था। इसी दौरान उसका पीछा करते हुए स्कूटी से आए बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। विजय साहू को तीन गोलियां लगी।
वारदात को अंजाम दे आरोपी फरार हो गए। वहीं आनन- फानन में विजय साहू को टाटा मेन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया। वहीं,विजय की पत्नी पिंकी देवी ने पुलिस को जानकारी दी कि कुछ दिनों पहले उनके पति का एक युवक से विवाद हुआ था। उस युवक ने विजय को जान से मारने की धमकी भी दी थी।
वहीं, घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। घटनास्थल से गोलियों के तीन खोखे बरामद किए गए हैं। विजय साहू की मौत के बाद अस्पताल पहुंचे लोगों ने पुलिस के समक्ष हंगामा किया। वहीं, घटना के बाद लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse