झारखंड

View All
Published / 2024-10-08 21:07:02
बाबा साहब के सपनों की हत्या कर रही झारखंड सरकार : लाल सिंह आर्य

इंडी गठबंधन झारखंड के चुनाव में भी झूठ बोलने का करेगी काम

टीम एबीएन, रांची। लाल सिंह आर्य ने पार्टी के प्रदेश प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि झारखंड में झामुमो की सरकार बाबा साहब अंबेडकर के सपनों की हत्या कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के मुख्यमंत्री, इंडी गठबंधन के नेता संविधान की किताब दिखाते हुए हर सभा में बोलते थे कि मोदी जी और भाजपा को 400 सीट दे दी तो वे संविधान बदल देंगे, आरक्षण खत्म कर देंगे।

आर्या ने कहा कि राहुल गांधी कहते थे कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन संविधान और आरक्षण की रक्षा करेगी। राहुल गांधी ने ऐसा कर दलित, आदिवासी, पिछड़ों को भड़काकर कुछ प्रतिशत वोट हासिल करने का काम कर लिया। वोट लेने के बाद जैसे ही वे अमेरिका गये, वहां उन्होंने पत्रकार से बातचीत में कहा कि अगर भारत में हम ताकत में आ गये तो आरक्षण खत्म कर देंगे। 

कांग्रेस का यह दोहरा चरित्र है। लोकसभा चुनाव में वोट हासिल करने से पहले दूसरा चरित्र था और लोकसभा चुनाव के बाद उनका दूसरा चेहरा सामने आया। आर्या ने कहा कि आम जनता कहती है कि राहुल गांधी बड़ी झूठ की मशीन है। यह उन्होंने अपने चरित्र से भी सिद्ध किया है। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन झारखंड के चुनाव में भी कहीं न कहीं झूठ बोलने का काम करेगी। षड्यंत्र रचने का काम करेगी। 

आर्या ने कहा कि झारखंड में जिस प्रकार से झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार ने कहा कि हम पांच लाख नौजवानों को रोजगार देंगे, लेकिन 5 साल बीतने जा रहे हैं 1 लाख लोगों को भी उन्होंने रोजगार नहीं दिया। इसका मतलब है कि इंडी गठबंधन के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा भी नौजवानों के वोट लेकर उनकी पीठ पर रोजगार मांगने के बाद लाठियां चलायेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और एससी मोर्चा के अध्यक्ष प्रतिपक्ष के नेता हैं। 

उन्हें झारखंड में जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए जिलों में आंदोलन करना पड़ता है, लेकिन झामुमो की सरकार प्रमाण पत्र नहीं बनाती है। ताकत के बल पर, सरकार के संरक्षण और डरा धमकाकर अनुसूचित जाति के लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। उनकी जमीनों पर कब्जा किया जा रहा है। गांव से मारकर भगाया भी जा रहा है। पिछले दिनों इस तरह की कई घटना प्रकाश में आयी है। 

आर्या ने कहा कि सूरज प्रधान को जला दिया जाता है, लेकिन सरकार मौन रहती है। लोहरदगा में राम को चाहने वालों को सरेआम मार दिया जाता है। बच्चे बहनों की रामगढ़ में हत्या कर दी जाती है। भूख से मौत होने पर भी सरकार का कोई भी मंत्री अधिकारी वहां नहीं जाते हैं। सरकार संवेदनहीन हो गयी है। उन्होंने कहा कि जामताड़ा में जमीन पर कब्जा किया। बैलगाड़ी से लोग भागे। अमर बाउरी अपनी बात कहने दिल्ली एससी आयोग में गये हैं। 

मोर्चा के माध्यम से भी यह बात रखी गयी थी। इसके बाद प्रशासन डरा और उनको वापस लाना पड़ा, लेकिन कहीं न कहीं बड़ा धर्म परिवर्तन उनके गांव में हुआ है। 5 साल में एक भी दलित मंत्री नहीं बनाना और भारतीय जनता पार्टी और मोर्चा जब इस बात को उठाते हैं आंदोलन करते हैं तो वोट हासिल करने के लिए तीन-चार महीने पहले दलित समाज के एक विधायक को चार-पांच महीने पहले एक दलित समाज का मंत्री बनाते हैं।

Published / 2024-10-08 21:04:39
रांची विवि : दुर्गा पूजा की छुट्टी में भी अतिथि शिक्षक धरने पर

शिक्षकों ने गवर्नर तथा मुख्यमंत्री से जान एवं संस्कृति की रक्षा की लगायी गुहार

टीम एबीएन, रांची। रांची विश्वविद्यालय के अतिथि शिक्षक 25 सितंबर से ही रांची विश्वविद्यालय परिसर में धरने पर बैठे हुए हैं। आज पूरा विश्वविद्यालय दुर्गा पूजा की छुट्टी मना रहा है, लेकिन वेतन भुगतान नहीं होने के कारण अतिथि शिक्षक धरने पर विवश होकर बैठे हुए हैं। इन्हें पिछले 17 महीने से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है, जिसके कारण शिक्षकों की आर्थिक स्थिति चरमरा गई है। 

एक ओर दुर्गा पूजा पूरे भारतवर्ष में हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर अतिथि शिक्षक की माली हालत इतनी खराब हो गई है कि उनके परिवार में मातम छाया हुआ है। अध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने कहा कि आज हमें पूजा आराधना में व्यस्त होना चाहिए था लेकिन हम आज धरने में हैं यह बहुत दुखद स्थिति है कि एक शिक्षक अपनी संस्कृति को संरक्षित नहीं कर पा रहा है। 

इन्होंने गवर्नर तथा सरकार से गुहार लगायी है कि हमारे जीवन तथा संस्कृति की रक्षा की जाये। वहीं डॉ धीरज सिंह सूर्यवंशी ने कहा कि एक ओर छुट्टी है वहीं दूसरी ओर हमें धरना प्रदर्शन करना हो रहा है यह उच्च शिक्षा की माली हालत को दर्शाती है। साथ ही डॉ धीरज सिंह सूर्यवंशी ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन एवं उच्च शिक्षा-तकनीकी विभाग कि घोर अकर्मण्यता एवं निरंकुशता को दर्शाता है। 

दूसरी और राजू हजम ने कहा कि 17 महीने से किसी को वेतन का भुगतान नहीं करना व्यक्ति के मौलिक अधिकार का हनन करना है जो की एक अपराध की श्रेणी में आता है। साथ ही धरना प्रदर्शन में कई बार उर्दू विषय की अतिथि शिक्षिका स्वर्गीय डॉ तस्नीमा परवीन मैडम को न्याय दो का नारा लगा। 

ज्ञातव्य है कि स्वर्गीय तस्लीमा परवीन का 15 सितंबर को देहांत हो गया, उन्होंने भी अपने वेतन के भुगतान के लिए कई महीनों से रांची विश्वविद्यालय से संघर्ष कर रही थी। इस पर डॉक्टर जिज्ञासा ओझा ने कहा कि हम अपार श्रद्धा से माता दुर्गा की भक्ति करते हैं लेकिन आज एक साक्षात नारी की तिरस्कार हो रही है। आज की धरना की अध्यक्षता अरविंद प्रसाद ने की। 

वहीं इसका संचालन झारखंड प्रदेश अतिथि शिक्षक संघ के वरिष्ठ नेता प्रो (डॉ) धीरज सिंह सूर्यवंशी ने किया। आज धरना में डॉ सतीश तिर्की, डॉ आशीष कुमार डॉक्टर जिज्ञासा ओझा, शुभम सौरभ डॉ राजू हजाम, विकास कुमार, डॉ चक्षु पाठक, हैदर अली, डॉ ताल्हा नकवी, डॉ सुल्ताना परवीन, आलोक उत्पल नाजिश हसन समेत भारी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। उक्त जानकारी झारखंड अतिथि शिक्षक संघ के अध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने दी।

Published / 2024-10-07 20:40:33
किसानों की आमदनी बढ़ाकर ही दम लेगी केंद्र सरकार : शिवराज सिंह चौहान

किसानों की आमदनी बढ़ाना केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं में से एक : केंद्रीय कृषि मंत्री

टीम एबीएन, रांची। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रांची के समीप गढ़खटंगा स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद परिसर में दो बहुउद्देशीय भवन की आधारशिला रखी, जिसका उद्देश्य अनुसूचित जाति व जनजाति के किसानों को विशेष प्रशिक्षण देना होगा। 

मौके पर श्री चौहान ने कहा कि किसानों की आमदनी बढ़ाना वर्तमान नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है और इसके लिए उन्नत खेती पद्धति अपनाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है जिसमें यह संस्थान महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। उन्होंने कहा कि उत्पादन की गुणवत्ता बढ़ाने और उत्पादन की लागत कम करने के लिए अच्छे बीज, शोध के माध्यम से, किसानों को उपलब्ध कराने के लिए यहां के रिसर्चर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों से यहां कृषि विज्ञान के क्षेत्र में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को भी उनके उन्नत भविष्य की शुभकामना दी। 

इससे पहले केंद्रीय मंत्री चौहान ने कुछ किसानों को कृषि में प्रयोग आने वाली सामग्रियों का वितरण भी किया। अपने स्वागत भाषण में संस्थान के निदेशक डॉक्टर सुजय रक्षित ने संस्थान के इतिहास व भूमिका की चर्चा करते हुए बताया कि इस संस्थान से अब तक 30 छात्र बीटेक इन बायोटेक्नोलॉजी जैसे विशिष्ट कोर्सों की पढ़ाई कर देश के अलग-अलग हिस्सों में कार्य कर रहे हैं और वर्तमान में यहां 70 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं।

Published / 2024-10-07 20:38:09
पोड़ैयाहाट विस क्षेत्र : क्या इस बार भी कोई नयी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे प्रदीप यादव?

क्या पोड़ैयाहाट सीट पर अपना वर्चस्व कायम रख पायेंगे प्रदीप यादव?

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गोड्डा/ रांची। झारखंड के 81 विधानसभा सीटों में से एक पोड़ैयाहाट सीट की अपनी अहमियत रही है। गोड्डा जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र गोड्डा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। झारखंड राज्य के अस्तित्व में आने के बाद अगर बात करें विधानसभा चुनाव के बारे में तो साल 2005 से 2019 तक बार-बार यहां से प्रदीप यादव ने जीत हासिल की है। 

हालांकि इस दौरान प्रदीप यादव पार्टी बदलते रहे। प्रदीप यादव 2019 में झाविमो की टिकट पर चुनाव जीते थे, लेकिन अब प्रदीप यादव कांग्रेस पार्टी के विधायक हैं। इसलिए इस बार प्रदीप यादव कांग्रेस की टिकट पर पौड़ेयाहाट सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में झाविमो की टिकट पर प्रदीप यादव ने जीत हासिल की थी। हालांकि बाद में प्रदीप यादव ने बाबूलाल मरांडी का साथ छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया। 

2019 के चुनाव में प्रदीप यादव ने 77 हजार तीन सौ 58 वोट हासिल किया था। वहीं भाजपा कैंडिडेट गजेंद्र सिंह को 63 हजार सात सौ 61 वोट मिले थे। इस लिहाज से प्रदीप यादव ने गजेंद्र सिंह को 13 हजार 597 वोट से हराया था। वहीं झामुमो कैंडिडेट अशोक कुमार 34 हजार सात सौ 45 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 

साल 2014 के विधानसभा चुनाव परिणाम पर नजर डालें तो इस सीट पर झाविमा के प्रदीप यादव ने भाजपा के देवेंद्र नाथ सिंह को 11 हजार एक सौ 58 वोटों से हराकर जीत का परचम लहराया था। प्रदीप यादव को कुल 64 हजार 36 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे भाजपा के देवेंद्र नाथ सिंह को कुल 52 हजार आठ सौ 78 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे झामुमो के अशोक कुमार को कुल 44 हजार सात सौ 37 वोट मिले थे। 

वहीं 2009 के विधानसभा चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर झाविमो के प्रदीप यादव ने झामुमो के सूरज मंडल को 36 हजार सात सौ चार वोटों से हराकर जीत हासिल की थी। प्रदीप को कुल 67 हजार एक सौ पांच वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे झामुमो के सूरज मंडल को कुल 30 हजार चार सौ एक वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर रहे भाजपा के प्रशांत कुमार को 24 हजार एक सौ 24 वोटों से संतोष करना पड़ा था।

वहीं साल 2005 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर पौड़ेयाहाट सीट से प्रदीप यादव ने जीत हासिल की थी। यानी पार्टी का सिंबल बदल-बदल कर पौड़ेयाहाट से चार बार प्रदीप यादव ने जीत हासिल की है। इस बार प्रदीप यादव कांग्रेस के सिंबल पर पौड़ेयाहाट से चुनाव लड़ेंगे। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि वे पंजे के निशान पर पौड़ेयाहाट सीट से पांचवीं बार जीतने में सफल हो पायेंगे या नहीं।

Published / 2024-10-07 20:36:30
हिनू से बिरसा चौक तक रेंगती रही गाड़ियां

हिनू से बिरसा चौक तक घंटों रहा जाम

टीम एबीएन, रांची। हिनू से बिरसा चौक तक रविवार की शाम घंटों सड़क जाम रही। लोगों को हिनू से बिरसा चौक तक पहुंचने में 40 से 45 मिनट लगे। इस दौरान वाहन चालक काफी परेशान दिखे। कई लोग बिरसा चौक से एयरपोर्ट की ओर रहे थे, जिनकी फ्लाइट जाम में फंसने के कारण छूटने से बची। कई लोग फ्लाइट छूटने से आधा घंटा पहले पहुंचे, जिससे उन्हें काफी परेशानी हुई।

साथ ही कुछ लोंगों की ट्रेन भी छूट गयी। उन्होंने अगले स्टेशन पर ट्रेन पकड़ी। इधर हिनू से बिरसा चौक तक जाम होने से डोरंडा रोड भी प्रभावित हो गया। हिनू से बिरसा चौक के बीच भीड़ को संभालने के लिए मात्र दो ट्रैफिक पुलिस के जवान मौजूद थे, जो नाकाफी साबित हो रहे थे। 

बाद में स्थानीय लोगों ने मोर्चा संभाला, तो जाम कुछ हद तक कम हुआ। कई लोग मुड़ कर मेकन से डिबडीह होते हुए एचइसी की ओर जाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन डिबडीह के नीचे वाला एप्रोच रोड भी जाम हो गया। बताया जाता है कि पुरानी विधानसभा के बगल में अयोध्या के राम मंदिर का प्रारूप बनाया गया है, जिसे देखने के लिए काफी संख्या में लोग एचइसी की ओर जा रहे हैं। इस कारण उस रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ गया था। 

इधर, ट्रैफिक एसपी कैलाश करमाली ने बताया कि पूजा के दौरान जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए सात से 13 अक्तूबर तक ट्रैफिक पुलिस दो शिफ्ट में काम करेगी। पहला शिफ्ट सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक तथा दूसरा शिफ्ट शाम चार बजे से सुबह छह बजे तक होगा। हर चौक पर ट्रैफिक पुलिस को तैनात किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अभी हमारे पास 1150 महिला और पुरुष पुलिसकर्मी हैं। इसलिए पूजा के दौरान इस बार किसी को परेशानी नहीं होने दी जायेगी।

Published / 2024-10-07 20:35:12
झारखंड चुनाव : एक हफ्ते जारी हो जायेगी उम्मीदवारों की सूची!

उम्मीदवारों की सूची जारी होने में लगेंगे सात दिन, सोमवार को दिल्ली में होगी बैठक

टीम एबीएन, रांची। भाजपा प्रदेश विधानसभा चुनाव समिति की बैठक रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में बैठक थी। इस दौरान हुई चर्चा की जानकारी असम के मुख्यमंत्री और विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंता विस्वा सरमा ने दी। हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि 81 कैंडिडेट का पैनल तैयार कर लिया गया है। 

सोमवार को दिल्ली में झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक होगी। उसके बाद पार्टी की संसदीय बोर्ड उम्मीदवारों की सूची पर अंतिम मुहर लगाएगी, उसके बाद ही लिस्ट जारी होगी। हिमंता ने कहा कि इस प्रक्रिया को पूरा करने में सात दिन का समय लग सकता है। 

वहीं बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव की दृष्टि से भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक बेहद महत्वपूर्ण रही। जिसमें चुनाव अभियान को प्रभावी बनाने, चुनाव प्रबंधन को सफलता पूर्वक चलाने के साथ प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा हुई। जन भावनाओं के अनुरूप भाजपा नेतृत्व में मजबूत एनडीए सरकार बनाने केलिए संकल्पित है। 

अमर बाउरी ने कहा कि चुनाव को कैसे जीते हैं, इस महत्वपूर्ण विषय पर भी आज की बैठक में चर्चा हुई। आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव राज्य की अस्मिता को बचाने का चुनाव, माटी बेटी और रोटी की सुरक्षा, युवाओं और महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए होने वाला चुनाव है। 

अमर बाउरी ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचारी सरकार से राज्य की जनता को मुक्ति दिलाने का चुनाव है। चुनाव को लेकर आगे की सारी योजना तैयार कर ली है। चुनाव मेंउतारने के लिए योद्धा तैयार हैं और आलाकमान का आदेश मिलते हैं सभी चुनाव मैदान में उतर जाएंगे।

Published / 2024-10-06 20:43:49
इस बार भी रांची विश्वविद्यालय के अतिथि शिक्षकों को पूजा में वेतन नहीं

  • पिछले 17 महीने का राज्य सरकार के उच्च शिक्षा एवं तकनीकी विभाग के संकल्प 1040 के अनुरूप बकाया मानदेय का भुगतान एवं नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसर में अविलंब समायोजन किया जाये : डॉ धीरज सिंह सूर्यवंशी, रांची, झारखंड 
  • हमारे जीवन तथा संस्कृति से खिलवाड़ कर रहा विश्वविद्यालय प्रशासन : संघ 
  • कई साल से पूजा के दौरान नहीं किया जाता है वेतन का भुगतान 
  • शिक्षिका स्वर्गीय डॉ तस्नीमा परवीन को मिले न्याय का लगा नारा... 

टीम एबीएन, रांची। 25 सितम्बर 2024 से झारखंड अतिथि शिक्षक संघ के तत्वावधान में रांची विश्वविद्यालय मुख्यालय परिसर में पिछले 17 महीने के लंबित मानदेय भुगतान सहित अपनी मूलभूत मांगों के समर्थन में अतिथि शिक्षकों का चल रहे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन शनिवार 05 अक्टूबर 2024 को भी जारी रहा। 

मौके पर शिक्षकों ने अपने संबोधन में एक स्वर से कहा कि विवि प्रशासन एवं उच्च शिक्षा-तकनीकी विभाग, झारखंड सरकार की घोर लापरवाही एवं संवेदनहीनता की वजह से यह दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियां बनी हुई है। इस बाबत विवि प्रशासन एवं उच्च शिक्षा -तकनीकी विभाग, झारखंड सरकार के द्वारा ठोस एवं निर्णायक पहल नहीं होने से अतिथि शिक्षकों में भारी गुस्सा एवं नाराजगी है। 

इस दौरान बीच बीच में अतिथि शिक्षकों की मूलभूत मांगों पर अब तक समुचित कार्रवाई नहीं होने से विवि प्रशासन से नोंक-झोंक भी समय समय पर हो रही है। संघ के अध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने कहा कि दुर्गा पूजा की शुरुआत हो चुकी है शिक्षकों की जेब है खाली। हमारा विवि प्रशासन हमारी जीवन और हमारी संस्कृति से खिलवाड़ कर रही है। 

झारखंड प्रदेश अतिथि शिक्षक संघ के वरिष्ठ नेता डॉ. धीरज सिंह सूर्यवंशी ने कहा कि उक्त पूरे मामले में कुलाधिपति सह राज्यपाल संतोष गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कृपया हस्तक्षेप कर अतिथि शिक्षकों के पिछले 17 महीने के उच्च शिक्षा तकनीकी विभाग के 1040 संकल्प के अनुरूप लंबित मानदेय का अविलंब भुगतान करायें एवं अतिथि शिक्षकों के मूलभूत समस्याओं का सकारात्मक पहल कर समुचित तरीके से न्यायोचित  निष्पादन करायें। 

साथ ही डॉ धीरज सिंह ने कहा कि उर्दू विभाग की अतिथि शिक्षिका तसनीमा परवीन की असामयिक निधन समुचित इलाज के अभाव में हो गयी। उपाध्यक्ष सौरभ कुमार ने कहा कहा कि जब तक हमारी समस्याओं का समाधान नहीं होगा आंदोलन अनवरत जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन-आंदोलन की अध्यक्षता अरविंद प्रसाद ने की जबकि संचालन प्रो (डॉ)धीरज सिंह सूर्यवंशी ने की। 

आज आंदोलन में शिव कुमार, आलोक उत्पल, विकास कुमार, निहारिका महतो, डॉ पूनम सिन्हा, तल्हा नदवी, सचिन साहू, रिंकी, डॉ आशीष, शुभम, सबीएल लकड़ा, सुमित, सुजीत, डॉ रीना, स्वरूपा, निहाल टोप्पो, अनीश अतुल, सूरज विश्वकर्मा, डॉ अणिमा प्रसाद, सुल्ताना परवीन सहित भारी संख्या में शिक्षक साथी मौजूद थे।

Published / 2024-10-06 20:04:08
ट्रेडिंग में रहा छात्रों का एक्स ट्विटर अभियान : देवेंद्रनाथ महतो

उपायुक्त के माध्यम से सरकार को ज्ञापन : देवेंद्रनाथ महतो

टीम एबीएन, रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा संचालित सीजीएल परीक्षा के कैंसिलेशन को आज छात्रों ने सरकार पर डिजिटल प्रहार किया। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने चरणबद्ध त्रिदिवसीय आंदोलन का ऐलान किया है। आंदोलन के आज दूसरे दिन रविवार को आनलाइन डिजिटल एक्स ट्विटर कैंपियन चलाया गया।

#cancel_jssc_cgl शुरूआती के एक घंटा में ही एक लाख के ट्वीट-रीट्वीट के आंकड़े को पार कर गया। इंडिया के नंबर वन ट्रेडिंग में भी बरकरार रहा। देर शाम तक यह आंकड़ा पांच लाख  के आंकड़े को पार कर चुका था। छात्र नेता देवेंद्र नाथमहतो ने आज रविवार को बापू वाटिका रांची में प्रेस वार्ता के दौरान कहा की चरणबद्ध आंदोलन के कल तीसरे दिन सोमवार को राज्य के सभी उपायुक्त कार्यालय के द्वारा मुख्यमंत्री, राज्यपाल एवं जेएसएससी अध्यक्ष को ज्ञापन प्रेषित किया जायेगा।

प्राप्त रिसीविंग आवेदन को संलगनीत कर लोकतांत्रिक तरीके से चीफ जस्टिस एवं राष्ट्रपति महोदय को सोपा जायेगा। बताते चलें मुख्यमंत्री महोदय ने अपने ट्विटर अकाउंट से प्रश्नपत्र लीक साक्ष्य सोंपने पर पोस्ट जारी किया। साथ ही नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने भी आज के ट्विटर अभियान में समर्थन दिया। बताते चलें आज बाबू वाटिका रांची के प्रेस वार्ता के दौरान छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो, इमाम सफी, योगेश भारती, मनोज यादव, कुणाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Page 509 of 1698

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse