टीम एबीएन, रांची। आदर्श दुर्गा पूजा समिति टंकी साइड धुर्वा के पंडाल का उद्घाटन विधि विधान के साथ समिति के पुरोहित एवं समिति के आयोजक मंडली ने कराया। पंडाल का उद्घाटन टेंडर हार्ट स्कूल के चेयरमैन सुनील तिवारी एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सह राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम का संचालन समिति के विजय बहादुर सिंह व गुंजन कुमार ने किया। इस दौरान पार्षद रहे क्षेत्र के कृष्ण मोहन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इससे पूर्व आये हुए सभी अतिथियों का स्वागत समिति के सदस्यों ने चुनरी ओढ़ाकर किया।
पंडाल उद्घाटन के साथ ही मां का पट सभी लोगों के दर्शन के लिए खोल दिया गया। और माता रानी के जयकारे, हर हर महादेव के नारे के साथ परिसर गूंज उठा। मौके पर समिति के सदस्यगण एवं क्षेत्र के लोग काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर, (पलामू)। प्रमंडलीय आयुक्त सह मतदाता सूची प्रेक्षक बाल किशुन मुंडा आज अपने कार्यालय में मतदान केंद्रों पर न्यूनतम सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने को लेकर समीक्षा बैठक की। शिक्षा विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्होंने आगामी विधानसभा आम चुनाव, 2024 के दृष्टिगत पलामू प्रमंडल के तीनों जिले यथा पलामू, गढ़वा एवं लातेहार के मतदान केंद्रो पर दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं के लिए निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के अनूरूप सभी न्यूनतम सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निदेश दिया।
उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के पदाधिकारी अपने संबंधित जिले के स्कूलों में अवस्थित मतदान केंद्रों तथा समाज कल्याण पदाधिकारी एवं उनसे जुड़े पदाधिकारी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवस्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर न्यूनतम सुविधाओं की उपलब्धता की जांच कर लें और समय रहते वहां कि कमियों को दूर करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा निदेशों का शत प्रतिशत अनुपालन करते हुए दिव्यांग, वरिष्ठ/वृद्ध मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों पर रैंप, व्हीलचेयर की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। साथ ही रनिंग वाटर, शुद्ध पेयजल, बिजली, शौचालय आदि न्यूनतम सुविधाओं का उपलब्धता सुनिश्चित करायें, ताकि मतदान प्रतिशत बेहतर हो सके।
उन्होंने बीएलओ के माध्यम से वैसे दिव्यांग या वृद्ध मतदाता, जो मतदान केंद्र तक आने में असक्षम हैं, उन्हें चिन्हित करते हुए होम वोटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल दिया। साथ ही सक्षम दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं को मतदान केंद्रों पर उपस्थित होकर मतदान के लिए प्रेरित करने तथा निर्वाचन आयोग द्वारा दी गई जिम्मेदारियों का समयबद्धता से निर्वहन करने का निदेश दिया।
उन्होंने स्वीप की गतिविधियों के माध्यम से भी मतदान केन्द्रों पर उपलब्ध करायी जा रही न्यूनतम सुविधाओं से मतदाताओं को अवगत कराते हुए जागरूक करने का निर्देश दिया। बैठक में आयुक्त के सचिव बिजय वर्मा के अलावा पलामू, गढ़वा एवं लातेहार जिले के जिला शिक्षा अधीक्षक एवं समाज कल्याण विभाग से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की हिनू स्थित शाखा में संचालित झारखंड ऊर्जा उत्पादन निगम लिमिटेड के खाते से फर्जीवाड़ा के जरिये 40 करोड़ 50 लाख 500 रुपये निकाल लिये गये हैं। यह रकम फिक्स डिपॉजिट में निवेश के लिए उक्त बैंक की शाखा को हस्तांतरित की गयी थी। इस मामले में निगम के महाप्रबंधक अमर नायक ने धुर्वा थाना में शिकायत दर्ज करायी है।
इसमें सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की हिनू शाखा के प्रबंधक, निगम के जीएम फाइनेंस जयंत प्रसाद, डीजीएम फाइनेंस रंजीत कुमार सिंह और वरीय प्रबंधक श्रीकांत को नामजद किया गया है। दर्ज करायी गयी शिकायत में कहा गया है कि छह अक्तूबर 2024 को टूरिज्म डिपार्टमेंट से हुई धोखाधड़ी की शिकायत की सूचना ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड को प्राप्त हुई थी। इस आधार पर सेंट्रल बैंक में किये गये फिक्सड डिपॉजिट की जांच की गयी।
पता चला कि निगम की ओर से आठ-नौ अगस्त 2024 को फिक्सड डिपॉजिट में निवेश के लिए 40 करोड़ 50 लाख 500 रुपये सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की हिनू शाखा में आरटीजीएस के जरिये ट्रांसफर करने का निर्देश निगम के बैंक ऑफ इंडिया, जेएसइबी एक्सटेंशन काउंटर, धुर्वा को दिया गया था। उक्त राशि के हस्तांतरण के लिए निगम की ओर से बाकायदा पत्र जारी किया गया था।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार ने मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के लिए पात्र छात्रों का कोटा 25 से बढ़ाकर 50 कर दिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इसे मंजूरी दी गयी।
कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने कहा कि प्रत्येक वर्ष अनुसूचित जनजाति के 20 छात्र, अनुसूचित जाति के 10 छात्र, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के 14 छात्र तथा अल्पसंख्यक समुदाय के छह छात्र इस योजना से लाभान्वित होंगे।
मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान कुल 81 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी, जिसमें राज्य संचालित मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों में मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर की स्थापना भी शामिल है। इसके लिए 35.69 करोड़ रुपये का बजट आवंटन किया गया है। मंत्रिमंडल ने नवी मुंबई में 136.95 करोड़ रुपये के निवेश से झारखंड भवन के निर्माण को भी मंजूरी दी।
इसके अलावा 2024-25 में राज्य के 13 मध्य विद्यालय को माध्यमिक उच्च विधायक में परिवर्तित करने की स्वीकृति दी गयी है। चतरा में 10.93 किलोमीटर सड़क के निर्माण के लिए 43 करोड़ की स्वीकृति दी गयी है। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं सदर अस्पताल में एमआरआई मशीन की खरीद के लिए 1 अरब की स्वीकृति दी गयी है।
टीम एबीएन, रांची। जेसीआई रांची यूथ के द्वारा ओल्ड एज होम में अधिष्ठापित वाटर फिल्टर का आज इनॉगरेशन किया गया। वाटर फ़िल्टर का उद्घाटन जेसीआई रांची यूथ के पूर्व अध्यक्ष प्रतीक बदानी ने करते हुए इसे ओल्ड एज होम को समर्पित किया।
संस्था की अध्यक्ष सोनल अग्रवाल ने कहा कि जेसीआई रांची यूथ द्वारा वर्षों से लगातार समाज सेवा के कार्य किए जा रहे हैं। ओल्ड एज होम में वाटर फ़िल्टर की स्थापना से यहाँ रहनेवाले वयोवृद्धजनो एवं यहाँ आनेवाले आगंतुकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।
वाटर फ़िल्टर की स्थापना के लिए ओल्ड एज होम प्रबंधन एवं यहाँ के वरिष्ठजनो ने जेसीआई रांची यूथ के पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया। मौके पर पूर्व अध्यक्ष कुशा जालान, सचिव ऋचा जालान, मोनिका गोयनका, वीजेंद्र प्रसाद, पूजा प्रसाद, अदिति बदानी, विनायक शर्मा व अन्य सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी जेसीआई रांची यूथ के अध्यक्ष सोनल अग्रवाल ने दी।
टीम एबीएन, रांची। कल दिनांक 9 अक्टूबर को श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी काँके रोड का पूजा पंडाल का उद्घाटन राज्यसभा सांसद आदित्य साहू और सी एम डी के गरिमामय उपस्थित में संध्या 6 बजे आम भक्तों को समर्पित करेंगे। इस बार दुर्गा पूजा कमिटी काल्पनिक महल का पंडाल का निमार्ण कर रही हैं जिसको सोंनी टेण्ट के द्वारा किया जा रहा है।
यह पूजा पंडाल आज़ादी के साल से ही लगातार करते आ रही हैं। इसकी मुख्य विशेषता परम्परागत पूजा और भोग वितरण रहा है महा अष्टमी को आसपास के हज़ारों की संख्या में भक्तों के द्वारा थाली भगवान को समर्पित किया जाता रहा है इसके लिए पूजा प्रभारी श्री सुब्रत पाठक जी अपनी टीम के साथ लगातार सेवा देने के लिए विशेष रूप से तैयारी कर रहे हैं।
कमिटी के सचिव श्री नकुल तिर्की ने बताया की लगातार चार दिनों तक पूरा प्रांगण भक्ति मय वातावरण में माँ दुर्गा की आराधना करेंगे इसमें भजन संध्या डांडिया और आरती नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जा रहा है।
टीम एबीएन, रांची। नौजवानों को नियुक्ति पत्र। प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान। उत्कृष्ट शिक्षा में विशिष्ट पहचान बनाने वाले विद्यालयों का अलंकरण और नेतरहाट विद्यालय की तर्ज पर तीन नए विद्यालयों का शिलान्यास। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा झारखंड मंत्रालय में आयोजित समारोह में एक बार फिर एक साथ कई सौगातें देकर शिक्षा के क्षेत्र में एक और मिसाल कायम की।
मुख्यमंत्री ने समरोह में 76 नवनियुक्तों को नियुक्ति पत्र सौंपा। इनमे झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद में 35 लॉ एग्जीक्यूटिव, 4 एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, 21 अस्सिटेंट इंजीनियर और 10 स्कूल मैनेजर तथा झारखंड भवन नई दिल्ली तथा मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग में 6 को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उन्हें सरकार के अभिन्न अंग के रूप में जुड़ने के लिए शुभकामनाएं दी। वहीं, नेतरहाट आवासीय विद्यालय की तर्ज पर चाईबासा के खूंटपानी, बोकारो के नवाडीह और दुमका के मसलिया में विद्यालय भवन का आनलाइन शिलान्यास कर झारखंड को उत्कृष्ट शिक्षा केंद्र के रूप में विकसित करने का संकल्प दोहराया। समारोह उस वक्त और विशेष बन गया, जब मुख्यमंत्री ने विद्यालय प्रमाणीकरण में स्वर्ण स्थान प्राप्त करने वाले 60 विद्यालयों, जैक, सीबीएसई, आईसीएसई के वर्ष 2023 एवं वर्ष 2024 में 10 वीं तथा 12 वीं बोर्ड परीक्षा और झारखंड ओलंपियाड - 2023 के टॉपर्स को सम्मानित कर उनके हौसले, उत्साह और मनोबल को बढ़ाते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों से कहा कि आज से आप सरकार के एक अभिन्न अंग के रूप में जुड़ रहे हैं। राज्य के सर्वांगीण विकास का पहिया आप बन रहे है। मुझे पूरा विश्वास है कि आप अपने कार्यों से राज्य को बेहतर दिशा देने में अहम भूमिका निभायेंगे। यह पुरस्कार नहीं प्रोत्साहन राशि है।
मुख्यमंत्री ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि आपको आज पुरस्कार नहीं प्रोत्साहन राशि मिल रहा है। ताकि, आप आगे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकें पहले इसका दायरा काफी सीमित था। लेकिन, अब इसमें जैक के अलावा सभी अन्य सभी बोर्ड के टॉपर्स को भी शामिल कर उन्हें पुरस्कृत किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य अपने मेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा को नई दिशा देना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की पहचान सामान्य तौर पर अपने खनिज संसाधनों के लिए होती है। लेकिन, हम इस उद्देश्य के साथ काम कर रहे हैं कि प्रतिभा संपन्न राज्य के रूप में झारखंड की अलग पहचान बने, चाहे वह शिक्षा हो या खेल या कोई और क्षेत्र।सरकार शिक्षा के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत सरकार यहां के विद्यार्थियों को विदेशों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर दे रही है। अभी इस योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों की संख्या सीमित है। लेकिन, विद्यार्थियों के आग्रह को देखते हुए इस योजना का दायरा बढ़ाने पर सरकार जल्दी नीतिगत निर्णय लेगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके।
मौके पर मंत्री रामेश्वर उरांव, मंत्री बैद्यनाथ राम, मुख्य सचिव एल खियांग्ते, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के प्रभारी सचिव उमा शंकर सिंह एवं झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के एसपीडी शशि रंजन मौजूद थे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, चतरा। राज्य में पिछले वर्ष नियोजन नीति आंदोलन में झारखंड बंदी के दौरान सैकड़ों छात्रों एवं अभिभावक पर लाठी चार्ज एवं केस दर्ज हुआ था। इस सिलसिले में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो को कल मंगलवार को डिस्ट्रिक्ट कोर्ट चतरा में बड़ी राहत मिली है। चीफ ज्यूडिशरी मजिस्ट्रेट विनय कुमार लाल के बेंच ने अग्रिम जमानत को स्वीकार कर लिया।
अधिवक्ता अर्जुन कुमार ने बताया कि झारखंड बंदी के दौरान सदर थाना चतरा में केस कांड संख्या 273/23 के आलोक में यह केस दर्ज किया गया था। सरकारी काम में बाधा एवं तोड़फोड़ के मामले में कुल 52 अभियुक्ति को चिन्हित कर यह केस दर्ज किया किया था। जिसमें छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो, योगेश चंद्र भारती एवं लोकनाथ महतो का अग्रिम जमानत स्वीकार कर लिया गया।
न्यायालय में पेशी के बाद स्टूडेंट लाइब्रेरी हाल में छात्रों को संबोधन किया एवं वर्तमान सीजीएल परीक्षा के अनियमितता पर चर्चा परिचर्चा की। तत्पश्चात देर शाम को गिद्धौर पूजा पंडाल में डांडिया नृत्य का उद्घाटन में पहुंचे। कोर्ट परिसर में छात्र नेता श्री महतो ने मीडिया वार्ता के दौरार स्थानीय विधायक सह मंत्री सत्यानंद भोक्ता को आड़े हाथ लिया और कहा कि मंत्री पुत्र के पियुन बहाली विवादित में रहा है।
बाहरी मूल के पार्टी राजद के एकमात्र विधायक होने के बाद भी नियोजन जैसे अहम विभाग देने का गलती वर्तमान हेमंत सरकार ने किया है। नियोजन विभाग वर्तमान राज्य सरकार का सबसे ज्यादा उदासीन एवं विवाद से परिपूर्ण रहा है। हमारी सरकार बनते ही खतियान आधारित स्थानीयता को परिभाषित किया जायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse