झारखंड

View All
Published / 2024-10-13 18:24:11
मनिका : करमही में भीषण सड़क दुर्घटना, एक की मौत, 6 से अधिक घायल

  • स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायल को लातेहार सदर अस्पताल पहुँचाया

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मनिका। थाना क्षेत्र अंतर्गत करमही मोड़ के निकट रविवार को यात्री बस, कार और टेम्पो में टक्कर हो गयी। इस घटना में कार पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं कई अन्य लोगो को भी मामूली चोट आयी। 

मृतक की पहचान पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के पीए छोटू अंसारी के भाई सफदर अंसारी (40) के रूप में हुई है। जबकि इन्हीं के परिवार के पांच अन्य लोग घायल हो गये। घायलों में अनिक अंसारी, ज्यान गजनफर, आहिया अंसारी, इबाद अंसारी शामिल हैं।सभी रांची नामकुम के रहने वाले हैं। वही टेंपो पर सवार लातेहार निवासी अमित कुमार भी घायल हो गये। 

सभी को लातेहार में प्राथमिक इलाज करने के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के पीए छोटू अंसारी अपने परिवार के साथ बेतला पार्क घूमने गए थे। रविवार को सभी लोग वापस लौट रहे थे। गाड़ी उनका भाई चल रहा था। 

इसी दौरान करमाही मोड़ के पास सामने से आ रहे यात्री बस से उनकी गाड़ी की टक्कर हो गयी। वहीं पीछे से आ रहे हैं ऑटो भी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। घटना के बाद एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायल को लातेहार सदर अस्पताल पहुँचाया, जहां चिकित्स ने जांच के बाद सफदर अंसारी को मृत घोषित कर दिया।

वहीं अन्य घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। घायलों का इलाज कर रहे डॉक्टर विद्यार्थी ने कहा कि घायलों में तीन की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है। जबकि दो अन्य घायल की स्थिति थोड़ी ठीक है। घटना में घायल एक अन्य महिला को मामूली चोट आयी है।

Published / 2024-10-13 17:36:31
श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में हुआ सामूहिक शस्त्र- पूजन सह हनुमान चालीसा पाठ

टीम एबीएन, रांची। विजयादशमी के अवसर श्री माहेश्वरी सभा द्वारा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर लेक रोड मे सामूहिक रूप से शस्त्र पूजन व हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। रांची में पहली बार आयोजित सामूहिक शस्त्र पूजन कार्यक्रम मे सभी सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के सनातन धर्म के लोगों द्वारा पूरे महाधार्मिक अनुष्ठान पूजा अर्चना के साथ सामूहिक रूप से सैकड़ो की संख्या मे शस्त्र तलवार कटार तथा अन्य शस्त्रों का पूजन की। 

आठ विद्वान पंडितो द्वारा पूरे विधि- विधान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सभी शस्त्रों का पूजन कराया गया। गणेश वंदना एवं शंखनाद के साथ कार्यक्रम की शुभारंभ किया गया। तथा बच्चों द्वारा श्री राम प्रभु के भजनों पर भावपूर्ण मनमोहन नृत्य एवं नारी शक्ति द्वारा शौर्य कौशल्य का अद्भुत प्रस्तुति दी गई।इस अवसर पर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ विश्व शांति के लिए किया गया। 

कार्यक्रम में समाज के समस्त लोग एक छत के नीचे इकट्ठे होकर आपसी एकता के साथ शस्त्र पूजन और अपना उद्बोधन समाज के सामने देते हुए कहा कि शास्त्र के अनुसार शस्त्र रखना अति आवश्यक है। तत्पश्चात उपस्थित लोगों के बीच सैकड़ो की संख्या में शस्त्र का वितरण किया गया। सबों का स्वागत दुपट्टा ओढ़ाकर किया गया। 

कार्यक्रम का संचालन करते हुए मुकेश काबरा शस्त्र पूजन की महत्ता की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष विजयादशमी के दिन सामूहिक शस्त्र पूजन का आयोजन भव्य रूप से किया जाकेगा। तत्पश्चात मां दुर्गे की स्तुति, महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ सामूहिक शस्त्र पूजन कार्यक्रम का समापन हुआ। शस्त्र पूजन कार्यक्रम मे 400 से भी अधिक पुरुष एवं महिलाएं सम्मिलित हुए।

मौके पर किशन साबू, जुगल किशोर मारू, सीपी सिंह, वासुदेव भल्ला, शिव शंकर साबू, नरेंद्र लखोटिया, राजकुमार मारू, पवन मंत्री, अंकुर डागा, श्याम बियानी, विनय महेश्वरी, हेमंत महेश्वरी, बसंत लखोटिया, अशोक साबू, चंद्रकांत रायपात, बसंत मित्तल, महावीर प्रसाद सोमानी, भारती चितलांगिया, सुरेशचंद्र अग्रवाल, संजय सर्राफ, गौरव काबरा, कैलाश केसरी, मनोज कल्याणी, दिलीप साबू, अरविंद सोमानी, श्यामसुंदर शर्मा, मनोज चौधरी, रमन वोडा, श्याम पालीवाल, मुकेश काबरा, अशोक मंगल, ओम बोड़ा, विष्णु सेन, अनिल जालान, मनोज काबरा, श्रीराम शर्मा, सौरभ साबू, रमाशंकर बगड़िया, नीरज भट्ट, विजय खोवाल, धीरज बंका, महावीर मंत्री, रमेश चंद्र शर्मा, चंद्रप्रकाश बागला,के अलावे सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Published / 2024-10-12 14:04:22
गोरखा जवानों ने मां दुर्गा को समर्पित किये हथियार, पूजा कर मांगा आशीर्वाद

  • रांची में गोरखा जवानों ने मां दुर्गा को अर्पित किए अपने हथियार, शस्त्रों की पूजाकर माता से मांगा आशीर्वाद
  • रांची में गोरखा जवानों ने मां दुर्गा को अपने हथियार अर्पित किए और फिर उनकी पूजा कर उनसे आशीर्वाद मांगा

टीम एबीएन, रांची। भारत में विश्वकर्मा पूजा के दौरान शस्त्रों की पूजा की जाती है, लेकिन गोरखा बटालियन हर साल दुर्गा पूजा के दौरान मां शक्ति की पूजा करते हुए शस्त्रों की पूजा करती है। महानवमी के अवसर पर रांची में गोरखा बटालियन के जवानों ने अपने शस्त्रों की पूजा की और मां के चरणों में बलि अर्पण की।

जवानों ने की हथियारों की पूजा

झारखंड में अगर किसी व्यक्ति से पूछा जाये कि उसे अपनी सुरक्षा के लिए बॉडीगार्ड किस बटालियन से चाहिए, तो वह एक स्वर में बोलेंगे गोरखा बटालियन। क्योंकि न तो गोरखा बटालियन के जवान धोखा देते हैं और न ही उनके हथियार।

गोरखा बटालियन के हथियार किसी भी अवसर पर विश्वासघात नहीं करते और यह सब इसलिए होता है क्योंकि उन पर मां शक्ति का आशीर्वाद होता है। यही कारण है कि 1880 से गोरखा बटालियन हर साल दुर्गा पूजा के दौरान महानवमी के अवसर पर अपने हथियारों की पूजा करती है। भुजाली से लेकर एके-47 तक, हर चीज की पूजा मां शक्ति के समक्ष की जाती है।

Published / 2024-10-12 14:00:47
रांची : विजयादशमी पर धू-धूकर जलेगा बुराई का प्रतीक रावण

टीम एबीएन, रांची। शारदीय नवरात्र की समाप्ति के बाद आज विजयादशमी का त्योहार है। इस मौके पर देशभर में रावण दहन की तैयारी चल रही है। पंजाबी हिंदू बिरादरी द्वारा मोरहाबादी मैदान में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ का पुतला बनकर तैयार हो चुका है। 

वहीं, श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति द्वारा अरगोड़ा मैदान में भी दशानन रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ का पुतला खड़ा कर दिया गया है। आज शाम 4 बजे से मोरहाबादी में दशहरा कार्यक्रम शुरू हो जायेगा।

पंजाबी हिन्दू बिरादरी के वरिष्ठ सदस्य राजेश खन्ना ने बताया कि इस बार मुंबई से आये विशेष आतिशबाजों की टीम एक से बढ़कर एक आतिशबाजी का प्रदर्शन करेंगे, जो रिमोट से संचालित होगा। उन्होंने बताया कि लंका दहन कार्यक्रम के दौरान परंपरागत गीत-संगीत और कला का भी प्रदर्शन होगा। इस वर्ष लंका दहन कार्यक्रम के दौरान 30×30 का स्वर्ण नगरी बनाया जायेगा, जिसका दहन रामभक्त हनुमान रूपी कलाकार करेंगे।

Published / 2024-10-12 13:16:05
भारतरत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनी

टीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रदेश के राजधानी रांची अंतर्गत धुर्वा के सेक्टर-2 में राष्ट्रगौरव महाराणा प्रताप चौक के नजदीक अवस्थित कार्यालय में भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण जयंती समारोह का आयोजन किया गया।

मौके पर मौजूद गणमान्यों ने सर्वप्रथम भारतरत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण के तैलचित्र के पास दीप प्रज्वलित करने के पश्चात पुष्प अर्पित कर उन्हें आदरपूर्ण भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। दिन शुक्रवार को अपराह्न में आहूत इस जयंती समारोह में अपने संबोधन के दौरान जेपी जनता दल के प्रदेशाध्यक्ष अनिल मिश्रा ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता भारतरत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण का जन्म एकीकृत बिहार के सारण जिले के सिताब दियारा में 11 अक्टूबर 1902 को हुआ था। 

साथ ही श्री मिश्रा ने कहा कि देश में एक ऐसा समय आया कि सत्ता में बैठे लोग स्वयं को सर्वशक्तिमान समझ लोकतंत्र का दमन करते हुए देश में आपातकाल की घोषणा कर दिए तब भारतरत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने सम्पूर्ण क्रांति का आह्वान किया।श्री मिश्रा ने कहा कि लोकनायक कि सम्पूर्ण क्रांति में सात क्रांतियाँ शामिल है— राजनैतिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, बौद्धिक, शैक्षणिक व आध्यात्मिक क्रांति। इन सातों क्रांतियों को मिलाकर सम्पूर्ण क्रान्ति होती है।

इस मौके पर मौजूद एकीकृत बिहार के विधान पार्षद रहे स्वर्गीय रामानंद सिंह के सुपौत्र शिक्षाविद प्रो (डॉ) धीरज सिंह सूर्यवंशी ने भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती पर कोटिशः नमन करते हुए कहा कि पांच जून 1975 को लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने घोषणा की थी- भ्रष्टाचार मिटाना, बेरोजगारी दूर करना, शिक्षा में क्रांति लाना, आदि ऐसी चीजें हैं जो आज की व्यवस्था से पूरी नहीं हो सकतीं; क्योंकि वे इस व्यवस्था की ही उपज हैं। वे तभी पूरी हो सकती हैं जब सम्पूर्ण व्यवस्था बदल दी जाए और सम्पूर्ण व्यवस्था के परिवर्तन के लिए क्रान्ति, सम्पूर्ण क्रान्ति आवश्यक है। 

साथ ही प्रो (डॉ) धीरज सिंह सूर्यवंशी ने कहा कि सम्पूर्ण क्रांति की तपिश इतनी भयानक थी कि केन्द्र में कांग्रेस को सत्ता से हाथ धोना पड़ गया था। एकीकृत बिहार से उठी सम्पूर्ण क्रांति की चिंगारी देश के कोने-कोने में आग बनकर भड़क उठी थी। जेपी के नाम से मशहूर जयप्रकाश नारायण घर-घर में क्रांति का पर्याय बन चुके थे। 

अंत में प्रो (डॉ) धीरज सिंह सूर्यवंशी ने कहा कि  भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण का व्यक्तित्व हर पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत है। भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण जयंती समारोह की अध्यक्षता जेपी जनता दल के प्रदेशाध्यक्ष अनिल मिश्रा ने की तो वहीं संचालन प्रो.(डॉ.) धीरज सिंह सूर्यवंशी" ने की। 

मौके पर जयंती समारोह में मनोज शर्मा, सनी सिंह राजपूत, शैलेश तिवारी, आरके सिंह, विजय सक्सेना, दिलीप मंडल, अश्विनी कुमार उर्फ (जट्टू), दिवाकर सिंह, सुनील पांडे, दीपक गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, आयुष कुमार, अभिनव मिश्रा, बबलू मुंडा, संतोष साहू, संतु तिर्की आदि सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

Published / 2024-10-11 20:52:38
दुर्गा पूजा : विसर्जन जुलूस तय रूट पर निकालने की हिदायत

  • रांची शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में विधि व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम, यातायात और पंडालों में सुरक्षा मानकों की वस्तुस्थिति का जायजा लिया गया
  • उपायुक्त रांची, मंजूनाथ भजंत्री ने रांची शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का जायजा लिया
  • प्रतिमा विसर्जन से पहले बिजली के तारों को हटाने और विसर्जन जुलूस तय रूट पर निकालने का निर्देश

टीम एबीएन, रांची। उपायुक्त रांची, मंजूनाथ भजंत्री द्वारा आज दिनांक-10 अक्टूबर 2024 को रांची शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने रांची शहर के कई दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। उपायुक्त रांची, मंजूनाथ भजंत्री द्वारा रांची शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में विधि व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम, यातायात और पंडालों में सुरक्षा मानकों की वस्तुस्थिति का जायजा लिया गया। 

साथ ही उन्होंने पूजा समिति के सदस्यों को कई दिशा-निर्देश भी दिए। साथ ही प्रतिमा विसर्जन से पहले बिजली के तारों को हटाने और विसर्जन जुलूस तय रूट पर निकालने का निर्देश दिया।  साथ ही पंडालों में सीसीटीवी कैमरा कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। महिलाओं के लिए अलग से व्यवस्था करने और पर्याप्त संख्या में वालंटियर तैनात रखने के निर्देश दिये गये हैं।

उपायुक्त रांची, मंजूनाथ भजंत्री ने विभिन्न पूजा पंडालों में पूजा अर्चना करते हुए रांची जिला वासियों के सुख की भी कामना की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक शहर रांची, श्री राजकुमार मेहता, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि- व्यवस्था), राजेश्वर नाथ आलोक एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Published / 2024-10-11 20:40:37
जमशेदपुर : रतन टाटा के निधन के बाद दुर्गा पूजा में कई कार्यक्रम रद

  • जमशेदपुर में दुर्गा पूजा समितियों ने रतन टाटा के सम्मान में नहीं बजाया संगीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम किये रद्द

एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। दिग्गज उद्योगपति रतन नवल टाटा के सम्मान में बीते बृहस्पतिवार को यहां 300 से अधिक दुर्गा पूजा समितियों ने संगीत नहीं बजाया और सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द कर दिये। जमशेदपुर शहर की केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि कुछ आयोजकों ने पंडालों के पास टाटा की तस्वीर भी लगायी है।

केंद्रीय पूजा समिति के महासचिव आशुतोष कुमार सिंह ने बताया, हमने सभी सामुदायिक पूजा समितियों से अपील की है कि वे इस त्योहार को सादगी से मनाएं और रतन टाटा के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए ढाक जैसे अनिवार्य वाद्य यंत्रों को छोड़कर किसी तरह का संगीत न बजाएं। सिंह ने कहा केंद्रीय समिति से जुड़ी कुल 332 सामुदायिक पूजा समितियों ने इस आह्वान पर सर्वसम्मति से सहमति जताई और ढाक (एक तरह का वाद्य यंत्र) को छोड़कर अन्य संगीत बजाना बंद कर दिया।

महासचिव ने बताया कि उनमें से कुछ ने बृहस्पतिवार को आयोजन किये जाने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रद्द कर दिए। सिंह ने कहा कि टाटा ने शहर के विकास के साथ-साथ इसके उद्योगों, व्यापार और व्यवसायों में भी बहुत बड़ा योगदान दिया। इस बीच, जमशेदपुर फुटबॉल क्लब ने भी चार दिन के अंतराल के बाद खिलाड़ियों के अभ्यास शुरू करने से पहले टाटा को श्रद्धांजलि दी। क्लब ने एक बयान में कहा कि टीम ने टाटा की याद में कुछ क्षणों का मौन रखा।

Published / 2024-10-10 23:03:29
कई पूजा पंडाल का गणमान्यों ने किया दौरा, सूझ-समृद्धि की कामना

टीम एबीएन, चौपारण/ इटखोरी। चौपारण-इटखोरी के कई गणमान्य प्रखंड के प्रमुख पूजा पंडाल पहुंचकर माता का दर्शन किया और क्षेत्र में सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। 

जिसमें भद्रकाली महाविद्यालय इटखोरी के पूर्व प्राचार्य विनय कुमार सिंह, शहीद भगत सिंह उच्च विद्यालय झापा बिशनपुर के पूर्व प्रधानाध्यापक भास्कर प्रसाद सिंह, ज्ञान सरोवर विद्यालय इटखोरी के संस्थापक बीरबल पांडेय, समाजसेवी सुनील कुमार सिंह, शिक्षक सह समाजसेवी विशेश्वर यादव शामिल थे। 

बताते चलें कि ये सभी चौपारण स्थित ब्लॉक मोड में आयोजित दुर्गा पूजा पंडाल, ग्राम यवनपुर में आयोजित दुर्गा पूजा पंडाल, राजा गढ़ स्थित गढ़काली में आयोजित संध्या आरती में शामिल हुए।

Page 506 of 1698

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse