टीम एबीएन, रांची। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा, गुरु सिंह सभा मेन रोड और गुरु सिंह सभा पिस्का मोड़ की प्रभात फेरियों का आज मिलन हुआ, तीनों प्रभातफेरियां सम्मिलित रूप से श्री गुरु सिंह सभा पिस्का मोड गुरुद्वारा साहब पहुंची। बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारे के साथ गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा, कृष्णा नगर कॉलोनी से 9 नवंबर, शनिवार को सुबह 5.15 बजे प्रभातफेरी निकाली गयी।
प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहिब के पार्किंग गेट से निकलकर मेट्रो गली चौक पहुंची। जहां उसका मिलन गुरु सिंह सभा, मेन रोड और गुरु सिंह सभा पिस्का मोड़ की प्रभात फेरियों से हुआ। वहां से तीनों प्रभातफेरियां सम्मिलित रूप से श्री गुरु सिंह सभा पिस्का मोड गुरुद्वारा साहब पहुंची।
फेरी में स्त्री सत्संग सभा की बबली दुआ, गीता कटारिया, शीतल मुंजाल, इंदु पपनेजा, नीता मिढ़ा, रेशमा गिरधर, मनजीत कौर, जसपाल मुंजाल, सुंदर दास मिढ़ा ने हरि गुण तोटि न आवई, कीमति कहण न जाई नानक गुरमुख हरिगुण रवहि, गुण महि रहे समाई... और तूटे बंधन पूरन आसा हरि के चरण रिद माहि निवासा... एवं ब्रहम गिआनी की सोभा ब्रहम गिआनी बनी नानक ब्रहम गिआनी सरब का धनी... जैसे अनेक शबद गायन कर साध संगत को गुरवाणी से जोड़ा।
सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि कल प्रभात फेरी का अंतिम दिन है। कल की प्रभात फेरी श्री गुरु सिंह सभा, मेन रोड गुरुद्वारा साहब जायेगी और इसी के साथ शहर की तमाम प्रभात फेरियों का कल समापन हो जायेगा। पपनेजा ने बताया कि 14 नवंबर, बृहस्पतिवार नवंबर को कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा मैदान में भव्य दीवान सजाया जायेगा।
इसमें विश्व प्रसिद्ध रागी जत्था भाई जगतार सिंह जी जम्मू वाले एवं हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह जी शबद गायन करेंगे और गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी जिवेंदर सिंह जी द्वारा कथा वाचन किया जायेगा। दीवान की समाप्ति के बाद गुरु का अटूट लंगर चलाया जायेगा, जिसमें पंद्रह हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे से इसी गुरुद्वारा मैदान से भव्य नगर कीर्तन निकाला जायेगा। पांच निशानची और पांच प्यारों की अगुआई में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को पुष्प से सुसज्जित सवारी पर विराजमान कर नगर भ्रमण कराया जायेगा।
यह नगर कीर्तन मेट्रो गली, रातू रोड चौक, किशोरी यादव चौक, प्यादा टोली, महावीर चौक, गांधी चौक, शहीद चौक, अल्बर्ट एक्का चौक, सर्जना चौक, डेली मार्केट, चर्च कॉम्प्लेक्स और लाला लाजपत राय चौक होते हुए रात 8 बजे पीपी कंपाउंड स्थित गुरु नानक स्कूल परिसर पहुंचकर समाप्त हो जायेगा।
आज की फेरी में अर्जुन दास मिढा, हरविंदर सिंह बेदी, सुरेश मिढ़ा, चरणजीत मुंजाल, हरगोबिंद सिंह, रमेश पपनेजा, इंदर मिढ़ा, हरीश तेहरी, मोहन काठपाल, अनूप गिरधर, विनोद सुखीजा, जीवन मिढ़ा, महेंद्र अरोड़ा, कंवलजीत मिढ़ा, राकेश गिरधर, रमेश तेहरी, आशु मिढ़ा, नवीन मिढ़ा, सूरज झंडई, करण अरोड़ा, रौनक ग्रोवर, मनीष गिरधर, कमल अरोड़ा, ईशान काठपाल, कुणाल चूचरा, मनीष मल्होत्रा, राजेंद्र मक्कड़, भरत गाबा, अश्विनी सुखीजा, पंकज मिढ़ा, हरीश मिढ़ा, जीतू काठपाल, हरविंदर सिंह हन्नी, प्रकाश गिरधर, गौरव मिढ़ा, अमन डावरा, पियूष मिढ़ा, उमेश मुंजाल, कमल मुंजाल, अमन सचदेवा, ज्ञान मादन पोत्रा, प्रवीण मुंजाल, चंदन गिरधर, मोहित मुंजाल, बंसी मल्होत्रा, बिमला मिढ़ा, मीना गिरधर, ममता थरेजा, श्वेता मुंजाल, अमर मुंजाल, कमलेश मुंजाल, गोविंद कौर, भजना देवी डावरा, देवकी मुंजाल, दुर्गी मिढ़ा, हरपाल कौर मिढ़ा, उषा झंडई, नेहा मुंजाल, अंजना गिरधर, पलक थरेजा, अमन कौर, हरदेवी गिरधर, उर्मिला खत्री, बलबीर मिढ़ा, हर्षा मिढ़ा, शीतल अरोड़ा, हरनाम थरेजा, सुषमा गिरधर, नीतू किंगर, स्वीटी सिडाना, जूली गाबा, इशिका काठपाल, रजनी तेहरी, ममता सरदाना, गुड़िया मिढ़ा, गूंज काठपाल, रजनी मक्कड़, अंजू काठपाल, पायल मल्होत्रा समेत अन्य भी शामिल थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा (8709349310) ने दी।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। राहुल गांधी ने शनिवार को झारखंड के दौरे पर हैं। उन्होंने धनबाद में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। रैली के दौरान राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि भारतीय कर (टैक्स) ढांचा गरीबों को लूटने के लिए बनाया गया है।
झारखंड के धनबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए गांधी ने आरोप लगाया कि भारतीय कर ढांचा गरीबों को लूटने के लिए है। अडानी आपके बराबर कर चुकाते हैं। धारावी की एक लाख करोड़ रुपये की जमीन उन्हें सौंपी जा रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी कटाक्ष करते हुए आरोप लगाया कि पीएम मोदी सीप्लेन में यात्रा करते हैं, समुद्र के अंदर जाते हैं, लेकिन गरीब और महिलाएं महंगाई की मार झेलती हैं।
राहुल गांधी ने आगे आरोप लगाया कि अनुसूचित जनजाति (एसटी), अनुसूचित जाति (एससी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) भारत की आबादी का 90 प्रतिशत हिस्सा हैं, लेकिन सरकारी संस्थानों में उनका प्रतिनिधित्व नहीं है। राहुल गांधी ने कहा कि हम गरीबों को पीएम मोदी द्वारा माफ किये गये पूंजीपतियों के कर्ज के बराबर धन देंगे। जाति जनगणना से पता चलेगा कि देश की संपत्ति कैसे वितरित की जाती है।
झारखंड में चुनावी मैदान में धनबाद रैली में राहुल गांधी ने दावा किया कि किसी भी कीमत पर आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा हटायी जायेगी। राहुल गांधी ने धनबाद में आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री कभी दलितों और आदिवासियों तक नहीं पहुंचते, लेकिन वे उद्योगपतियों के परिवार के सदस्यों की शादियों में शामिल होते हैं।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, देवघर। 13 नवंबर को पीएम मोदी झारखंड दौरे पर देवघर आयेंगे। देवघर के मधुपुर स्थित रंगा सिरसा मैदान में पीएम की चुनावी सभा होगी। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं। पीएम के दौरे को लेकर भाजपा के देवघर जिलाध्यक्ष सचिन रवानी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के प्रचार के लिए देवघर के मधुपुर स्थित रंगा सिरसा मैदान में पहुंचेंगे।
13 तारीख को पीएम को सुनने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को सुनने के लिए लाखों की संख्या में लोग सभा में पहुंचेंगे। कार्यक्रम में देवघर, मधुपुर और सारठ के साथ-साथ अन्य विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे।
आपको बता दें कि देवघर जिले का करौ प्रखंड मधुपुर और सारठ विधानसभा क्षेत्रों के बीच पड़ता है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रंगा सिरसा मैदान से दोनों विधानसभा के प्रत्याशियों के लिए जनता से वोट मांगेंगे। पीएम के कार्यक्रम को लेकर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे भी लगातार क्षेत्र के नेताओं के साथ बैठक करते नजर आ रहे हैं।
प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम की तैयारी में जुटा है। देवघर के एसपी अंबर लकड़ा ने फोन के जरिए बताया कि उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया है। पीएम के आगमन कार्यक्रम की अभी तक उन्हें कोई पुष्टि नहीं मिली है, लेकिन जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारी पुख्ता कर रखी है।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के वरिष्ठ निजी सचिव सुनील श्रीवास्तव समेत सात अन्य लोगों के ठिकानों पर आयकर की टीम ने छापेमारी की है। रांची के अशोक नगर रोड नंबर 4 के सामने स्थित सुनील श्रीवास्तव के घर पर आयकर की छापेमारी चल रही है।
आयकर की टीम सीआरपीएफ जवानों के साथ सुनील श्रीवास्तव के अलावा जमशेदपुर में भी कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। आयकर विभाग ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बेहद करीबी माने जाने वाले सुनील श्रीवास्तव और उनके कई करीबियों के घर पर छापेमारी की है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार आयकर विभाग रांची और जमशेदपुर समेत झारखंड के तीन अन्य शहरों में भी छापेमारी कर रहा है।
छापेमारी में कुछ मिला है या नहीं, इस संबंध में आयकर विभाग ने अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आयकर विभाग की टीम सुबह करीब छह बजे रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित सुनील श्रीवास्तव के आवास पर पहुंची। सुनील श्रीवास्तव का आवास अरगोड़ा के रामदेव विहार सोसाइटी में है।
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 9 नवंबर को रांची जीपीओ में के डी राय व्यथित की अध्यक्षता में आल इंडिया पोस्टल/ आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन झारखंड की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए एम जेड खान, राज्य सचिव ने कहा कि हम लोग जुलाई से झारखंड में 28 सूत्री मांगों के समर्थन में आंदोलनरत हैं।
5 सितंबर को ईमेल के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री, स्वास्थ्य, वित्त, पेंशन, संचार मंत्री एवं कैबिनेट सचिव को 28 सूत्री मांगों का ज्ञापन भेजा गया। रांची के सांसद संजय सेठ को 7 अक्तूबर, राज्यसभा सांसद महुआ माजी को 19 अक्तूबर, धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो को 27 अक्तूबर, पलामू के सांसद वी डी राम को 6 नवंबर को मिलकर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने ज्ञापन सौंपा।
आंदोलन के अंतिम चरण में एनसीसीपीए के राष्ट्रीय आह्वान पर 13 नवंबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर इन मांगों के समर्थ में एक दिवसीय धरना दिया जायेगा। जिसमें पोस्टल सहित रेलवे, आयकर, ए जी, सर्वे आफ इंडिया एवं अन्य केंद्रीय संगठनों के पेंशनर्स प्रतिनिधि सैकड़ों की संख्या में भाग लेंगे।
झारखंड से 10 पेंशनर्स प्रतिनिधि इस धरना में एम जेड खान के नेतृत्व में भाग लेंग। आज की बैठक को रंगनाथ पांडेय, रमेश प्रसाद सिंह, एस पी मंडल, साधन कुमार सिंहा एवं के डी राय व्यथित ने संबोधित किया।
मौके पर बी बारा, अमिता तिर्की, रफी अहमद, राजेंद्र महतो, गणेश चंद्र डे, जयप्रकाश, बीबी तिवारी, मो नौशाद, रामचंद्र प्रसाद, भवन बारला, दीपक वर्मा, त्रिलोकी नाथ साहू, अनिल कच्छप भी मौजूद थे। उक्त जानकारी आल इंडिया पोस्टल/ आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन झारखंड रांची के स्टेट सचिव एम जेड खान (मोबाइल नम्बर 6201143329) ने दी।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो ने पंचायत का दौरा किया। आज शुक्रवार को बारेंदा, दुलमी, पंडाडीह, लांदुपडीह और जिलिंगसेरेंग पंचायत में जनसंपर्क किया।
लोगों में भारी जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है। महिला और बुजुर्ग भी जनसंपर्क में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। देवेंद्र नाथ महतो ने लोगों से बदलाव के लिए मतदान करने का अपील की।
टीम एबीएन, रांची। छठ पूजा का महापर्व, जिसमें आस्था की गहराई और समर्पण की ऊंचाई देखने को मिलती है। एक ऐसा अवसर है जब श्रद्धालु अपने परिवार के साथ हर सुख-दुख भूलकर केवल भक्ति में लीन हो जाते हैं। घाटों पर उमड़े जनसमूह में हर चेहरा एक ही अनुरोध करता दिखता है - हे सूर्य देव, हमारे जीवन में रोशनी बनाये रखें, और छठी मइया का आशीर्वाद हम पर सदैव बना रहे।
इस महापर्व के दौरान जब व्रती महिलाएं ठंडे जल में खड़ी होकर सूर्य को अर्घ्य देती हैं, तो उनके चेहरे की चमक और आंखों में आस्था की वह चमक एक अनोखी सजीवता का एहसास कराती है। इस पर्व में भाग लेने वाले हर व्यक्ति के मन में गहरी आस्था के साथ-साथ एक अद्भुत उल्लास भी होता है। जब उगते सूर्य को अर्घ्य देने का समय आता है, तो घाट पर हर व्यक्ति की आंखें नम हो जाती हैं, जैसे साक्षात भगवान के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो गया हो।
परिवार के छोटे बच्चे जब अपने बुजुर्गों के साथ प्रसाद चढ़ाते हैं, तो उनके चेहरे की मासूमियत और भक्तिभाव सभी को भावुक कर देता है। छठ महापर्व एक ऐसा पर्व है, जो हर हृदय को प्रेम, करुणा और आस्था से भर देता है, और हर किसी के मन में यह विश्वास स्थापित करता है कि प्रकृति और ईश्वर का यह रिश्ता अनंत और अमूल्य है। उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।
एबीएन बिजनेस डेस्क। झारखंड के सिमडेगा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अगर हम सत्ता में आए तो आरक्षण पर 50 फीसदी की सीमा हटा देंगे। राहुल ने कहा कि हम एसटी, एससी और ओबीसी आरक्षण बढ़ायेंगे। ओबीसी आरक्षण बढ़ाकर 27 फीसदी करेंगे।
राहुल ने कहा कि देश में दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों की कोई भागीदारी नहीं है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि देश के दलित, पिछड़े और आदिवासी वर्ग के लोग सक्षम हैं। आप में कोई कमी नहीं है। आप हर तरह का काम कर सकते हैं, लेकिन आपके रास्ते को रोका जाता है। मैं चाहता हूं कि देश के 90 फीसदी लोगों को भागीदारी मिले।
मगर भाजपा चाहती है कि देश को नरेंद्र मोदी, अमित शाह और अंबानी-अडानी जैसे चंद लोग चलाएं। राहुल ने कहा कि देश में करीब 50 फीसदी ओबीसी, 15 फीसदी दलित, 8 फीसदी आदिवासी और 15 फीसदी अल्पसंख्यक वर्ग के लोग हैं। ये आबादी कुल 90 फीसदी है।
मगर आपको देश की बड़ी-बड़ी कंपनियों के मैनेजमेंट में ओबीसी दलित और आदिवासी वर्ग का व्यक्ति नहीं मिलेगा। हिंदुस्तान की सरकार को 90 अफसर चलाते हैं। देश के पूरे बजट का निर्णय यही अफसर लेते हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse