झारखंड

View All
Published / 2024-11-16 20:15:29
सिल्ली में कल देवेंद्रनाथ महतो की विधानसभा स्तरीय बाइक रैली

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सिल्ली/ रांची। राज्य विधानसभा चुनाव का प्रचार-प्रसार सोमवार को थमने वाला है। सभी प्रत्याशी अपने प्रचार में जोर-सोर से लगे हुए हैं। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सिल्ली रविवार को विधानसभा स्तरीय बाइक रैली का आयोजन किया है। 

इसकी संपूर्ण तैयारी कर ली गयी है। इसकी प्रशासनिक अनुमति भी प्राप्त कर लिया गया है। प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि बंता चौक सिल्ली में भगवान बिरसा मुंडा जी माल्यार्पण के साथ बाइक दौरा को आरंभ किया जायेगा। 

हेसाडीह, एडरमहातु, सोनाहातु, सिल्ली होते हुए दौरा होगा एवं अंत में कुटकी मैदान में महासभा का संबोधन होगा। अपने संगठन के विचारधारा को लोगों में प्रसारित किया जायेगा। बताते चलने की आज टुटकी, कोंचो, मुरी, बिसरीया एवं लोकवाद पंचायत में कार्यकर्ता और समर्थकों के साथ दौरा किया। अपने चुनाव चिह्न कैंची छाप में मतदान करने की अपील की।

Published / 2024-11-16 11:25:25
दिल्ली के सराय काले खां चौक का नाम बदलकर बिरसा मुंडा रखे जाने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताई आपत्ति

टीम एबीएन, रांची। केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली के सराय काले खां ISBT बस स्टैंड के बाहर बड़े चौक का नाम बदलकर बिरसा मुंडा चौक करने पर सीएम हेमंत सोरेन ने आपत्ति जताई है।

सीएम हेमंत सोरेन ने बस स्टॉप की तस्वीर साझा करते हुआ कहा कि इस चौक का नाम हमारे भगवान के नाम पर रखना अपमान है। उन्होंने केंद्र सरकार से सवाल किया कि क्या राजधानी दिल्ली में हम आदिवासियों के आराध्य के सम्मान के लिए, उनके प्रतिष्ठा एवं हमारी आस्था के अनुरूप क्या कोई और उपयुक्त स्थान नहीं था। उन्होंने कहा कि सेंट्रल विस्टा का नाम हमारे भगवान पर नहीं रखा जा सकता था? सीएम हेमंत ने कहा कि यह झारखंडियों समेत देश के सभी आदिवासियों, मूलवासियों का अपमान है। हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि इस कदम को तुरंत वापस ले और हमारे भगवान हमारे नायक को उनके प्रतिष्ठा, हमारे आस्था के अनुकूल स्थान दें।

बता दें कि कल यानी शुक्रवार को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनाई गई। इस मौके ने केंद्र सरकार ने दिल्ली के सराय काले खां ISBT बस स्टैंड के बाहर बड़े चौक का नाम बदलकर बिरसा मुंडा चौक कर दिया। इसका ऐलान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया।

Published / 2024-11-16 11:09:03
भाजपा संथाल परगना क्षेत्र को झारखंड से अलग करने की साजिश रच रही: हेमंत सोरेन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को भाजपा पर संथाल परगना क्षेत्र को राज्य से अलग करने की साजिश रचने का आरोप लगाया और लोगों से ऐसी ताकतों को बाहर निकालने का आग्रह किया।

सोरेन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, संथाल परगना को झारखंड से अलग करने की साजिश रचने वाली सांप्रदायिक ताकतों (भाजपा) को यहां से खदेड़ना होगा। हम फिर से अपनी सरकार बनाएंगे और झारखंड को समृद्ध बनाएंगे। सोरेन ने दावा किया कि भाजपा 1932 की खतियान-आधारित अधिवास नीति का समर्थन करने वालों को बांग्लादेशी घुसपैठिए या आईएसआई का एजेंट बता रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं को इस चुनाव में राज्य के लोगों से करारा जवाब मिलेगा। वर्ष 2022 में झामुमो के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार ने फैसला किया है कि जिन लोगों के पूर्वज 1932 से पहले राज्य में रह रहे थे और जिनके नाम उस वर्ष के भूमि रिकॉर्ड में शामिल थे, उन्हें झारखंड का स्थानीय निवासी माना जाएगा और उन्हें सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता दी जाएगी। एक साथ डाली गयी कई पोस्ट में झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष ने भाजपा पर पूरे पांच साल के कार्यकाल के दौरान उनकी सरकार के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया।

सोरेन ने कहा, भाजपा इन पांच सालों से हमारे खिलाफ साजिश रच रही है, जबकि आपका यह बेटा और भाई आपके कंधों से बोझ कम करने के लिए काम कर रहा है। वह अपनी सरकार की एक योजना के तहत बिजली बिल माफ किए जाने का जिक्र कर रहे थे। झारखंड सरकार ने अगस्त में 200 यूनिट मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित होने वाले 39.44 लाख उपभोक्ताओं के बिजली बकाए के 3,584 करोड़ रुपये माफ करने का फैसला किया। साहिबगंज जिले के बोरियो में एक चुनावी सभा में उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के पास कोई रचनात्मक मुद्दा नहीं है और वह धार्मिक आधार पर विभाजन की राजनीति कर रही है।

बता दें कि संथाल परगना झारखंड के प्रमंडलों में से एक है और इसका मुख्यालय दुमका में है। इस प्रमंडल में राज्य के उत्तरपूर्वी हिस्से के छह जिले गोड्डा, देवघर, दुमका, जामताड़ा, साहिबगंज और पाकुड़ शामिल हैं।

Published / 2024-11-15 18:59:37
झारखंड चुनाव : अंतिम चरण के रण के लिए तैयार खिजरी और सिल्ली

  • खिजरी और सिल्ली में होगा अंतिम चरण में मतदान
  • जानें कैसी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में राजधानी के सिल्ली और खिजरी विधानसभा में मतदान होना है। अंतिम चरण के मतदान को लेकर रांची पुलिस सभी तरह की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगी हुई है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं।

13 नवंबर को हुए चार विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान करवा कर रांची पुलिस अब अंतिम चरण के दो विधानसभा में मतदान की तैयारी में जुट गयी है। रांची पुलिस का दावा है प्रथम चरण की तरह ही अंतिम चरण के चुनाव के लिए भी पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। जिससे आम लोग निर्भीक होकर अपने मतदान का प्रयोग कर सकेंगे।

रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि 20 नवंबर को होने वाले खिजरी और सिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर रांची पुलिस तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगी हुई है। केंद्रीय बल भी प्रथम चरण के मतदान को संपन्न करवाकर लौट चुके हैं। अब उनकी तैनाती खिजरी और सिल्ली में की जा रही है।

खिजरी और सिल्ली में 20 नवंबर को मतदान होना है। जिसे देखते हुए रांची के पुलिस कप्तान चदंन सिन्हा लगातार जिले के आला पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करवाने का निर्देश दे रहे हैं। सिल्ली और खिजरी में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करवाने के लिए केंद्रीय बलों के साथ-साथ जिला बल के जवान भी तैनात रहेंगे। 

मतदान केंद्रों के आसपास ऊंची बिल्डिंग पर पुलिस के बंदूकधारी भी तैनात रहेंगे, जो किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए सक्षम हैं। सिल्ली और खिजरी दोनों को दस-दस सब जोन और छह जोन में बांट दिया गया है। छह जोन में डीएसपी स्तर के अधिकारी तैनात रहेंगे, जबकि दस सब जोन में इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी मोर्चा संभालेंगे।

Published / 2024-11-15 18:55:51
विमान में तकनीकी खराबी, पीएम मोदी को करना पड़ा इंतजार

पीएम मोदी के विमान में आयी तकनीकी खराबी, देवघर एयरपोर्ट पर हैं प्रधानमंत्री

एबीएन न्यूज नेटवर्क, देवघर/ रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान में तकनीकी खराबी आ गयी है। वे फिलहाल देवघर एयरपोर्ट पर हैं। दिल्ली से दूसरा विमान देवघर आ रहा है। इसके बाद पीएम मोदी दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

प्रधानमंत्री देवघर एयरपोर्ट से बिहार के जमुई गये थे। वहां बिरसा मुंडा जयंती समारोह में शामिल हुए। वहां से लौटने के बाद वे देवघर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो रहे थे। इसी दौरान विमान में तकनीकी दिक्कत आ गयी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देवघर से दिल्ली लौटने के लिए विमान में बैठे थे।

सीनियर पायलट ने टेकऑफ में तकनीकी दिक्कत आने के बाद उसकी सूचना एटीसी और हेडक्वार्टर को दी। सीनियर पायलट से पीएम मोदी के विमान में तकनीकी खराबी की सूचना मिलते ही पीएमओ ने को-ऑर्डिनेट किया। दिल्ली से वायुसेना का विमान देवघर आ रहा है। विमान पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे।

Published / 2024-11-15 18:14:14
अबुआ दिशुम अबुवा राज का सपना अधूरा : देवेंद्रनाथ महतो

रविवार को विधानसभा स्तरीय बाइक रैली

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सिल्ली। आज शुक्रवार को राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में भगवान बिरसा मुंडा जी के जन्म दिवस मनाया गया। एवं उनके नक्शे कदम पर चलने का प्रेरणा लिया गया। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सिल्ली विधानसभा प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो ने बंता चौक में धरती आबा का जन्मोत्सव मनाया गया एवं आदमकद प्रतिमा में माल्यार्पण करते हुए उनके विचारधारा का प्रेरणा लिया गया।

मौके में संगठन के पदाधिकारी संजीव महतो, रविंद्र कुमार दीपक, विमल महतो आदि मौजूद रहे। प्रत्याशी श्री महतो ने कहा कि धरती आबा के सपनों को साकार करने के लिए राज्य के लोगों ने मन बना लिया है। नए बदलाव के तर्ज पर इस बार मतदान किया जायेगा। इसके उपरांत जनसंपर्क करते हुए राहे पहुंचे। 

राहे के रामडेरा कोंताटोली  में भगवान बिरसा मुंडा जी का अभिभाषण प्रस्तुत करते हुए कहा कि रविवार को संपूर्ण सिल्ली विधानसभा स्तरीय विशाल बाइक रैली निकाला जायेगा। जिसकी प्रशासनिक अनुमति प्राप्त कर लिया गया है। प्रत्याशी श्री महतो ने दोवाडु, पतराहातु, बड़ा चांगडु, बंसिया एवं बसंतपुर पंचायत का दौरा किया।

Published / 2024-11-15 18:11:57
सिल्ली प्रत्याशी देवेंद्रनाथ महतो के लिए दमयंती मुंडा ने की मतदान की अपील

एबीएन न्यूज नेटवर्क, राहे। राज्य के सभी राजनीतिक दल दूसरे चरण के मतदान के तैयारी में लगे है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा भी अपने चुनाव प्रचार प्रसार में लगे है। महिला मोर्चा केंद्रीय अध्यक्ष दमयंती मुंडा ने सिल्ली विधानसभा के प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो की प्रचार प्रसार के लिए मोर्चा संभाल लिया है। 

अपने संगठन के विचारधारा के साथ चुनाव चिन्ह कैंची छाप में मतदान करने का लोगों से अपील किया। रामडेरा कोंताटोली में भगवान बिरसा मुंडा जी का आदमकद प्रतिमा में माल्यार्पण करते हुए अपने चुनावी अभिभाषण दिया। एवं राहे प्रखंड के होटलों, सताकी एवं अंबाझरिया पंचायत का दौरा किया।

Published / 2024-11-15 18:09:36
राष्ट्र, धर्म एवं संस्कृति के रक्षक थे भगवान बिरसा मुंडा : मिथिलेश्वर मिश्र

टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद, रांची महानगर द्वारा झारखंड के वीर स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर बिरसा चौक, रांची स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। प्राचीन राम मंदिर चुटिया में भी भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। 

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने कहा भगवान बिरसा मुंडा केवल झारखंड के नहीं बल्कि भारतवर्ष के जननायक थे, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए जीवन पर्यंत अंग्रेजों से संघर्ष  किया तथा बलिदान हुए। धनुष- बाण तथा जनेऊ धारण किए हुए भगवान बिरसा जनजाति समाज के धर्म एवं संस्कृति के भी रक्षक  थे।

उन्होंने अंग्रेज मिशनरियों के प्रभाव से समाज के बीच हो रहे धर्मांतरण का  विरोध किया तथा स्वधर्म के प्रति जागरूक किया। भगवान बिरसा की पावन जयंती पर आज संपूर्ण देश जनजातीय गौरव दिवस मना रहा है तथा भगवान बिरसा के साथ-साथ जनजाति समाज के सभी महापुरुषों वीर बलिदानियों को नमन कर रहा है। झारखंड के संपूर्ण विकास के लिए धर्म संस्कृति की रक्षा के लिए आज उनके दिखाएं मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। 

श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में राम मंदिर चुटिया के महंत गोकुलदास, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र, प्रांत मातृशक्ति प्रमुख दीपा रानी, रांची विभाग मंत्री रविशंकर राय, महानगर अध्यक्ष कैलाश केसरी, महानगर मंत्री विश्वरंजन, महानगर सामाजिक समरसता प्रमुख मुकेश गिरी, महानगर मातृशक्ति प्रमुख चंदा देवी, केशव नगर मंत्री अजय बैठा, बिरसानगर संयोजक त्रिलोक सिंह, मंजू सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद, झारखंड  के प्रचार प्रसार, सह प्रमुख प्रकाश रंजन ने दी।

Page 485 of 1697

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse