टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव में कल यानी शनिवार (23 नवंबर) को रिजल्ट जारी किया जायेगा। सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू हो जायेगी। वोटों की काउंटिंग के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। जानकारी के मुताबिक, सबसे पहले पोस्टल बैलेट से पड़े वोटों की गणना होगी। सुबह साढ़े आठ बजे से ईवीएम के मतों की गिनती शुरू की जायेगी।
मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के सख्त इंतजाम किये गये हैं। बता दें कि प्रदेश में इस बार सिर्फ दो चरणों में चुनाव संपन्न कराया गया है। पहले चरण में 13 नवंबर और दूसरे चरण में 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी। महज कुछ घंटे के बाद ही 23 नवंबर को सुबह 8 बजे से पलामू की 5 विधानसभा पांकी, डालटनगंज, छत्तरपुर, बिश्रामपुर और हुसैनाबाद सीट के लिए मतों की गिनती होनी है।
वोटिंग के बाद इवीएम को सीआरपीएफ की कड़ी सुरक्षा के घेरे में रखा गया है। दूसरी तरफ विभिन्न प्रत्याशियों के समर्थक भी सिपाही की तरह स्ट्रॉन्ग रूम में सील इवीएम की सुरक्षा में डटे हुए हैं। सीसीटीवी की 24 घंटे नजर रख रहे हैं। नतीजों से पहले राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी जारी है। एनडीए और इंडिया दोनों गठबंधन अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।
भाजपा का दावा है कि 59 सीटें जीतकर एनडीए दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। वहीं झामुमो के नेतृत्व में इंडिया ब्लॉक फिर से सत्ता में वापसी का दावा कर रहा है। झामुमो प्रवक्ता डॉ तनुज खतरी ने कह कि झारखंड की जनता ने अपना मत दे दिया है और फिर से एक बार हेमंत सोरेन की सरकार झारखंड बनेगी। भाजपा ने विभाजन करने का काम किया लोगों के साथ चुनाव लड़ने का काम किया। झारखंड की जनता ने राजनीतिक रूप से उन्हें थप्पड़ मारने का काम किया है।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद एग्जिट पोल के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। एग्जिट पोल में राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले गठबंधन को सत्ता में आने की संभावना जतायी गयी है। एग्जिट पोल के नतीजों में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की सरकार झारखंड में बनती नजर आ रही है।
वहीं, सरायकेला सीट से प्रत्याशी चंपई सोरेन ने दावा किया कि इस बार राज्य में बदलाव जरूर आयेगा। चंपई सोरेन ने कहा कि एग्जिट पोल अपना काम कर रहे हैं। हम हर विधानसभा क्षेत्र में गये हैं। भ्रष्टाचार चरम पर है। बेरोजगार लोग निराश हैं। छात्र निराश हैं। इसलिए बदलाव सुनिश्चित है।
वहीं, बोकारो में झारखंड विधानसभा में विपक्ष नेता और चंदनकियारी सीट से भाजपा उम्मीदवार अमर कुमार बाउरी ने कहा, लोग पिछले दो सालों से बदलाव के मूड में थे। यहां इस बार भाजपा, एनडीए की सरकार बनेगी। इस भ्रष्ट सरकार का जाना तय है। हमने पहले भी कहा है कि अगर भाजपा की सरकार बनती है तो भाजपा विधायक दल और केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में जिसे भी मौका मिलेगा, वह नेता झारखंड को आगे ले जायेगा।
चाणक्य के एग्जिट पोल में राजग को 45-50 और आईएनडीआईए को 35-38 सीटें, मैट्रिज ने राजग को 42-47 और आईएनडीआईए को 25-30 सीटें, पीपुल्स पल्स ने राजग को 44-53 और आईएनडीआईए को 25-37 सीटें, जेवीसी ने राजग को 40-44 और आईएनडीआईए को 30-40 सीटें, एक्सिस माय, इंडिया ने आईएनडीआईए को 53 और राजग को 25 सीटें दी है।
वहीं, इस बीच भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा, हम एग्जिट पोल से अलग हैं। हम 50-55 सीटें पार करने जा रहे हैं। यह झारखंड के इतिहास की सबसे मजबूत सरकार होगी। लोग इस सरकार से तंग आ चुके थे। जेएमएम की सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। सीएम 5 महीने जेल गये। जनादेश हमारे पक्ष में हैं। यह 23 नवंबर को मतगणना शुरू होने पर सच साबित होगा। वहीं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने भी एग्जिट पोल पर अपनी राय रखी है।
गौरतलब है कि साल 2019 के विधानसभा चुनावों में जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 47 सीटें और एनडीए को 25 सीटें मिली थी। वोट शेयरिंग की बात करें तो, मैटराइज के एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा गठबंधन को 44.9 प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद है। जबकि, जेएमएम-कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन का वोट शेयर 38.2 फीसदी रह सकता है। वहीं, सर्वे में अन्य को 16.9 प्रतिशत वोट शेयर का अनुमान लगाया गया है।
टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रीय सनातन एकता मंच व झारखंड अभिभावक मंच के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा है कि भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में 26 नवंबर एक विशेष स्थान रखता है। इसी दिन, वर्ष 1949 में भारत का संविधान संविधान सभा द्वारा अंगीकृत किया गया था। इसे संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है, 26 नवंबर 1949 का दिन आजाद भारत के इतिहास का बड़ा ऐतिहासिक दिन था।
इसी दिन संविधान बनकर पूरा हुआ और उसे अपनाया गया। इसी दिन की याद में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। संवैधानिक मूल्यों के प्रति नागरिकों में सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। इस दिन की नींव वर्ष 2015 में रखी गयी। यह वर्ष संविधान के निमार्ता और जनक डॉ बीआर आंबेडकर की 125वीं जयंती वर्ष था।
26 नवंबर 2015 को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने इस दिवस को संविधान दिवस के रूप में मनाने के केंद्र सरकार के फैसले को अधिसूचित किया था। 26 नवंबर 1949 को हमारा संविधान बनकर तैयार हुआ और उसे संविधान सभा द्वारा अपनाया गया। लेकिन इस तारीख के दो माह बाद 26 जनवरी 1950 को संविधान देश में लागू किया गया। 26 नवंबर का दिन संविधान दिवस व कानून दिवस होता है और 26 जनवरी का दिन गणतंत्र दिवस। जो हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व की याद दिलाता है।
भारतीय संविधान न केवल विश्व का सबसे विस्तृत लिखित संविधान है, बल्कि यह विविधता से भरे देश को एक सूत्र में पिरोने का एक अनुपम दस्तावेज भी है। संविधान सभा में डॉ भीमराव अंबेडकर की अध्यक्षता में बनी मसौदा समिति ने इसे तैयार करने में अभूतपूर्व प्रयास किये। यह न केवल अधिकारों और कर्तव्यों का दस्तावेज है, बल्कि यह भारत की आत्मा को दर्शाता है।
संविधान में नागरिकों को मौलिक अधिकार दिये गये हैं, जो उनकी स्वतंत्रता और गरिमा की रक्षा करते हैं। साथ ही, इसमें मूलभूत कर्तव्यों का भी उल्लेख है, जो समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारियों की ओर इंगित करता है। संविधान दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को संविधान के महत्व से परिचित कराना और इसके प्रति सम्मान बढ़ाना है। यह दिन हमें हमारे संवैधानिक आदर्शों, जैसे न्याय, स्वतंत्रता, समानता, और बंधुत्व, को याद दिलाता है और उन्हें जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा देता है।
यह दिवस खासतौर पर उन महान नेताओं और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर है, जिन्होंने भारत के भविष्य की रूपरेखा तैयार की आज संविधान दिवस केवल औपचारिकता नहीं है।यह आत्मचिंतन का अवसर है। हमें यह सोचने की आवश्यकता है कि हम कितनी दूर तक अपने संवैधानिक लक्ष्यों को प्राप्त कर पाए हैं। क्या हम सभी नागरिकों को समान अवसर और अधिकार प्रदान कर पा रहे हैं?
क्या हमारा समाज न्याय और समानता के मूलभूत आदर्शों को अपनाने में सक्षम हो पाया है? संविधान दिवस पर देशभर में शैक्षिक संस्थानों, सरकारी कार्यालयों और अन्य मंचों पर संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया जाता है। यह हमें हमारी जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। इस संविधान दिवस पर हम अपने कर्तव्यों का पालन करने और एक सशक्त, समृद्ध और समानतावादी भारत के निर्माण का संकल्प लें। संविधान का सम्मान न केवल हमारी जिम्मेदारी है, बल्कि यह भारत को उसकी पूर्ण क्षमता तक पहुंचाने की कुंजी भी है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। आजसू पार्टी लोहरदगा विधानसभा सीट भारी मतों से जीतकर लोहरदगा की जनता की आशा और आकांक्षाओं में खरा उतरने का कार्य करेगी। कल मतगणना केंद्र में आजसू के जो भी कार्यकर्ता रहेंगे तथा जो मतगणना केंद्र के बाहर रहेंगे उनसे मैं आग्रह करती हूं, कि संयम और सजग रहें। जीत हमारी है किंतु सतर्कता जरूरी है। जो भी लोग मतगणना केंद्र के बाहर रहेंगे अति उत्साह में नहीं आएंगे ऐसा मेरा आग्रह होगा।
हम जीत रहे हैं परंतु यह जीत लोहरदगा की जनता का जीत है और इस जीत में यहां के लोगों का प्यार और भरोसा तथा आंदोलनकारियोंं के सपनों का झारखंड बनाने का दायित्व और जिम्मेवारी दोनों साथ में आ रही हैं। मैं कोशिश करूंगी कि लोहरदगा की जनता को एक सच्चा सेवक मिले। मैं हमेशा सेवक की तरह सेवा भावना के साथ खड़ी रहूंगी।
कार्यकर्ता कल के मतगणना केंद्र के आसपास और मतगणना केंद्र के अंदर संयमित रहते हुए अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे। हम वैसे लोग हैं जो झारखंड के लिए अपना सब कुछ निछावर किए हैं। अब हमें सपनों का झारखंड बनाने का अवसर प्राप्त हो रहा है। अत: इस अवसर को हम सभी एनडीए के लोग मिलकर शानदार बनाएंगे।
कार्यकर्ताओं से बात करते हुए नीरू शांति भगत ने यह बात कही उन्होंने कार्यकर्ताओं को कल मतगणना केंद्र जाने के लिए सलाह देते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि हम सभी एनडीए के कार्यकर्ता चाहे वह छोटे लेवल का हो या बड़े सब एक हैं ।सबकी जिम्मेदारी है सभी लोग जिम्मेवार हैं। हम जीत रहे हैं और जीतने के बाद सभी लोग मिलकर इस जीत के लिए लोहारदगा कि जनता को धन्यवाद देते हुए जो विश्वास यहां की जनता ने हम पर की है उसे विश्वास पर सभी लोग मिलकर खरा उतरने का कार्य करेंगे।
इसमें आप सभी का सहयोग चाहिए, जो अभी तक मिला है। आगे भी हमें इस सहयोग की आशा और उम्मीद है हमें लगता है कि आप सभी लोग हमारे साथ चलेंगे सभी को अग्रिम बधाई। उक्त जानकारी आजसू पार्टी लोहरदगा के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी सागर वर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
टीम एबीएन, रांची। केंद्रीय कृषि मंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन मंत्री सहित भाजपा पदाधिकारियों को निवास पर आमंत्रित किया, साथ अनौपचारिक बैठक कर विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
शिवराज सिंह चौहान ने सभी पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। इसके बाद चौहान भाजपा कार्यालय पहुंचे और कार्यालय में कार्यरत सफाई कर्मी, लिफ्टमैन, खाना बनाने वाले कार्यकर्ता भाई- बहन सहित सभी कर्मचारियों को चुनाव में अथक परिश्रम और सहयोग के लिए धन्यवाद किया। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं एवं कर्मचारियों ने चौहान से अपने अनुभव साझा किए।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है, परिवार में कोई मंत्री रहता है, कोई मुख्यमंत्री रहता है, लेकिन सभी कार्यकर्ता एक परिवार है जो एक राष्ट्र पुनरुत्थान के मिशन में लगे हुए है। चुनाव में उन्होंने भी दिन और रात मेहनत की है। आज उन सभी से स्नेहिल मुलाकात कर चर्चा की है। वहीं चौहान ने कहा कि झारखंड से बड़ी मीठी स्मृतियां लेकर जा रहा हूं। ये बड़ा अछ्वुत प्रदेश है, यहां बहुत संभावनाएं है। यहां की जनता ने बहुत स्नेह और प्यार दिया है। उन्होंने कहा कि यहां से प्रभारी के तौर पर विदा ले रहा हूं, लेकिन केंद्रीय मंत्री के तौर पर झारखंड आता रहूंगा और अपने मंत्रालयों के माध्यम से झारखंड के विकास और यहां की जनता के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास करता रहूंगा।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव 2024 के लिए 13 और 20 नवंबर को राज्य में कुल 81 विधानसभा सीटों के लिए मतदान कराया गया। वहीं चुनाव के बाद एग्जिट पोल के आंकड़े भी सामने आये हैं। एग्जिट पोल में राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले गठबंधन को सत्ता में आने की संभावना जतायी गयी है।
एग्जिट पोल के नतीजों में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की सरकार झारखंड में बनती नजर आ रही है। वहीं, झामुमो के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन को झटका लगता दिख रहा है। वहीं, चुनाव के बाद आये एग्जिट पोल के सर्वे को लेकर महुआ माजी ने कहा 23 नवंबर को जो नतीजे आयेंगे वो महागठबंधन के पक्ष में होंगे। हेमंत सोरेन फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे। सारे आंकड़े गलत साबित होंगे।
महुआ माजी ने आगे कहा कि महागठबंधन की ही सरकार बनेगी। महाराष्ट्र और झारखंड दोनों जगह इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल के भी आंकड़े गलत साबित हुए थे। सीएम हेमंत सोरेन ने पांच साल काम किया है। महागठबंधन सरकार के काम के आधार पर वोट मांगा गया है।
अगर घुसपैठ हो रहा है तो केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है। घुसपैठ हो रहा है तो असम के रास्ते से हो रहा है, वहां भाजपा की सरकार है। वहां के मुख्यमंत्री झारखंड आकर घुसपैठ के मुद्दे पर सीएम हेमंत सोरेन को कोस रहे हैं। गौरतलब है कि साल 2019 के विधानसभा चुनावों में जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 47 सीटें और एनडीए को 25 सीटें मिली थी।
वोट शेयरिंग की बात करें तो, मैटराइज के एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा गठबंधन को 44.9 प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद है। जबकि, झामुमो-कांग्रेस और राजद गठबंधन का वोट शेयर 38.2 फीसदी रह सकता है। वहीं, सर्वे में अन्य को 16.9 प्रतिशत वोट शेयर का अनुमान लगाया गया है।
टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज यानी गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। सीएम हेमंत ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। सीएम हेमंत ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कल मतदान खत्म होने के बाद आज झामुमो परिवार के सभी प्रत्याशियों और कर्मठ कार्यकर्ताओं के साथ आनलाइन बैठक की।
सभी ने दिन-रात अपना खून-पसीना बहाकर कड़ी से कड़ी मेहनत की है। आप सभी का आभार और जोहार। अब बस 23 तारीख तक हमें कमर कस कर यही जोश और जज्बा बरकरार रखना है, भाजपा की हर साजिश को नाकाम करना है। बता दें कि झारखंड में विधानसभा चुनाव खत्म हो चुके हैं। राज्य में अंतिम चरण की 38 सीटों पर 67.59 प्रतिशत वोटिंग हुई। वहीं, पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को था।
वहीं, 23 नवंबर यानी शनिवार को मतगणना होगी। झारखंड के विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद सामने आए एग्जिट पोल में राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले गठबंधन को सत्ता में आने की संभावना जतायी गयी है। एग्जिट पोल के नतीजों में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की सरकार झारखंड में बनती नजर आ रही है। हालांकि एक एग्जिट पोल में झामुमोनीत इंडिया गठबंधन को बहुमत मिलने की भविष्यवाणी की गयी है।
टीम एबीएन,हजारीबाग। सुबह हजारीबाग में एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। हादसा बरकट्ठा के गोरहर थाना क्षेत्र में हुआ है। इस हादसे में कई लोगों की मौत होने की सूचना मिल रही है। शुरुआती जानकारी में तीन लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है, यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है।
बताया जा रहा है कि सिक्स लेन सड़क निर्माण के दौरान सड़क को काटकर छोड़ दिया गया है। यहां सुबह करीब 5 से 6 बजे एक बस गड्ढे में गिर गई, फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse