झारखंड

View All
Published / 2024-11-25 20:38:45
हेमंत के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे कई दिग्गज

हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में कौन-कौन होंगे शामिल, जानें

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव सहित इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) के शीर्ष नेता शामिल हो सकते हैं। 28 नवंबर को हेमंत सोरेन शपथ लेंगे। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कांग्रेस नेता ने कहा है कि 28 नवंबर को झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में हेमंत सोरेन सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। इसमें शामिल होने के लिए इंडिया के सभी शीर्ष नेताओं को आमंत्रित किया जा रहा है। समारोह में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी और राजद नेता तेजस्वी यादव शामिल हो सकते हैं। 

कांग्रेस नेता ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि पूरी संभावना है कि 4 सीट जीतने पर एक मंत्री पद की प्रारंभिक योजना के अनुसार, कांग्रेस कोटे से झारखंड सरकार में 4 मंत्री बन सकते हैं। 24 नवंबर को हेमंत सोरेन ने राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की थी। उन्होंने पद से इस्तीफा दिया और सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया। 

इससे पहले रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में हुई बैठक में ह्यइंडियाह्ण के नेताओं ने सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुन लिया था। झामुमो ने 43 सीटों पर चुनाव लड़ा और 34 सीटें जीतीं। झामुमो की यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है। कांग्रेस ने 16, राजद ने 4 और भाकपा (माले) (लिबरेशन) ने 2 सीटें जीतीं। समझौते के अनुसार, राजद कोटे से एक मंत्री बनाया जा सकता है।

Published / 2024-11-24 21:42:50
लोहरदगा : संसद सत्र में भाग लेने सांसद सुखदेव भगत दिल्ली रवाना

  • सांसद सुखदेव भगत संसद सत्र में भाग लेने के लिए दिल्ली के लिए हुए रवाना

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोहरदगा लोकसभा के माननीय सांसद श्री सुखदेव भगत आज संसद सत्र में भाग लेने के लिए दिल्ली  रवाना हुए। कल से शीतकालीन संसद सत्र प्रारंभ हो रहा है जो 20 दिसंबर तक चलेगा। सांसद सुखदेव भगत इस शीतकालीन सत्र में भी देश, राज्य एवं स्थानीय स्तर के अनेक मुद्दों को उठाएंगे। 

सांसद सुखदेव भगत चुनाव जीतने के बाद पहले संसदीय सत्र में जिस प्रकार सरना धर्म कोड, गुमला जिला को रेलवे लाइन को जोड़ने, गुमला में परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का के नाम से सैनिक स्कूल खोलने सहित देश एवं राज्य के अनेक मांगों को जोरदार ढंग से उठाया थे।

जिसके कारण लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने माननीय सांसद सुखदेव भगत को पत्र भेजकर संसद में प्रमुखता से अपनी बात रखने के लिए उन्हें बधाई भी दिए थे। इस संसदीय सत्र में भी माननीय सांसद सुखदेव भगत जन समस्याओं को प्रमुखता से संसद में उठाएंगे।

Published / 2024-11-24 21:09:52
विश्व शांति के उद्देश्य से करवायी गयी पीस पोस्टर प्रतियोगिता

टीम एबीएन, रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल ने कला केंद्र सिंह मोड में लायंस इंटरनेशनल पीस पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पीस पोस्टर प्रतियोगिता में 11 से 13 वर्ष आयु के 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया

क्लब के अध्यक्ष अमित शर्मा ने कहा कि यह प्रतियोगिता कराने का मुख्य उद्देश्य बच्चों में शांति और सौहार्द की भूमिका निभाती है। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने पोस्टर पर विश्व शांति के रंग भरे। छात्र-छात्राओं ने पोस्टर के माध्यम से विश्व शांति का संदेश दिया। इस प्रतियोगिता में नैना कुमारी, शांभवी रोशन एवं अलीशा होरो को क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। 

क्लब के पूर्व अध्यक्ष सह जोनल चेयरपर्सन लायन शैलेश अग्रवाल ने कार्यक्रम की संयुक्त रूप से शुरुआत पीस पोस्टर किट का अनावरण के साथ किया। इस अवसर पर क्लब के सचिव लायन मनोज कुमार मिश्रा ने बच्चों को पीस पोस्टर के थीम को आत्मसात करने एवं बड़े होकर विश्व शांति के प्रयासों में भाग लेने को कहा। 

धन्यवाद ज्ञापन क्लब के पीआरओ सह प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर लायन अल्तमस आलम ने किया। मौके पर क्लब के कोषाध्यक्ष लायन संतोष अग्रवाल एवं सर्विस चेयरपर्सन लायन पीयूष कुमार ने संयुक्त रूप से सभी बच्चों को प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया।

मौके पर संस्थान की निदेशक प्रोफेसर श्रीमती पिंकी कुमारी, संचालक ने संध्या कुमारी, विजय शंकर कुमार, रितिका घोष, असद आलम एवं अन्य उपस्थित थे। 7कट जानकारी लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल के अध्यक्ष अमित शर्मा ने दी।

Published / 2024-11-24 21:05:57
लोकतंत्र की परीक्षा में इंडी गठबंधन पास, एनडीए फेल : हेमन्त सोरेन

झारखंड में लोकतंत्र की परीक्षा में हम सफल हुए

विधानसभा चुनाव के नतीजों पर बोले हेमंत सोरेन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के शानदार प्रदर्शन के लिए शनिवार को राज्य की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि पार्टी लोकतंत्र की परीक्षा में सफल रही है।

झामुमो, कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी) लिबरेशन के गठबंधन ने 81 में से 56 सीट जीती हैं। सोरेन ने बरहेट सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जी. हेम्ब्रोम को 39,791 मतों से हराया। 

सोरेन ने एक प्रेस वार्ता में कहा, झारखंड में लोकतंत्र की परीक्षा में हम पास हो गये हैं, चुनाव परिणाम के बाद हम अपनी रणनीति को अंतिम रूप देंगे। उन्होंने कहा, मैं इस शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य की जनता के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। इस बीच, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव गुलाम अहमद मीर ने कहा, सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री हैं और आगे भी बने रहेंगे। 

श्री सोरेन ने बाद में एक वीडियो संदेश में कहा, आइये झारखंड के पिछड़े होने के ठप्पे को हटाने का संकल्प लें और इसे विकसित बनाने का प्रयास करें। हम उद्योग, शिक्षा और कृषि में सुधार के लिए जनता से सुझाव मांगते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि गठबंधन हमारे राज्य को अबुआ राज (स्वशासन) के साथ स्वर्णिम झारखंड में बदलेगा।

Published / 2024-11-24 18:37:06
प्रचंड बहुमत के बावजूद हेमन्त कैबिनेट के चार मंत्री धराशाई

  • झामुमो की जबरदस्त जीत के बाद भी चार मंत्रियों को मिली करारी हार

टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन ने अभूतपूर्व दो तिहाई बहुमत प्राप्त किया है। 81 सीटों वाले इस चुनाव में गठबंधन ने 56 सीटें जीतकर दो-तिहाई बहुमत हासिल किया। इस जीत के साथ ही राज्य में भाजपा के विजय रथ को रोक दिया गया। भाजपा को सिर्फ 24 सीटों से संतोष करना पड़ा। हालांकि, चुनाव में हेमंत कैबिनेट के चार मंत्रियों को करारी हार देखनी पड़ी।

इन मंत्रियों को मिली करारी हार

हारने वालों में जल संसाधन मंत्री मिथिलेश ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम और समाज कल्याण मंत्री बीबी देवी शामिल हैं। इधर, इस चुनाव परिणाम के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन को बधाई दी और कहा कि यह नतीजे भाजपा के लिए अप्रत्याशित हैं।

इस योजना को झामुमो को मिला लाभ

बेबी देवी के विभाग ने लोकलुभावन मईयां सम्मान योजना शुरू की थी, जिसने राज्य में झामुमो नीत गठबंधन की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस योजना के तहत, 18-50 वर्ष की आयु वर्ग की महिलाओं को 1,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है और झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने इसे बढ़ाकर 2,500 रुपये प्रति माह करने का वादा किया है। वर्तमान में इस योजना का लाभ करीब 57 लाख महिलाएं उठा रही हैं। 

  • जमशेदपुर पश्चिम सीट से कांग्रेस के बन्ना गुप्ता जेडीयू के सरयू राय से 7,863 मतों से हार गये।
  • गढ़वा में झामुमो के मिथिलेश कुमार ठाकुर को भाजपा के सत्येंद्र नाथ तिवारी ने 16,753 मतों के अंतर से हराया।
  • लातेहार से चुनाव लड़ रहे झामुमो के बैद्यनाथ राम भाजपा के प्रकाश राम से 434 मतों के मामूली अंतर से हार गये।
  • झामुमो की बीबी देवी डुमरी सीट से जेएलकेएम के जयराम कुमार महतो से 10,945 के अंतर से हार गयीं।
  • मंत्री बेबी देवी को अप्रैल 2023 में कोविड-19 से संबंधित जटिलताओं के कारण उनके पति जगरनाथ महतो की मृत्यु के बाद मंत्री बनाया गया था। 

इन इलाकों में झामुमो की जबरदस्त जीत
झारखंड के छह क्षेत्रों कोल्हान, संताल, कोयलांचल, उत्तरी छोटानागपुर, दक्षिणी छोटानागपुर और पलामू में से पांच में झामुमो और इंडिया गठबंधन को जबरदस्त जीत मिली। हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार ने लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी की है जो झारखंड के 24 साल के इतिहास में पहली बार हुआ है। इससे पहले कोई भी सरकार लगातार दो बार सत्ता में नहीं आ सकी थी।

भाजपा को पिछले चुनाव के मुकाबले चार सीटों पर नुकसान

दूसरी ओर, भाजपा पिछले चुनाव के मुकाबले चार सीटों के नुकसान पर 21 सीट ही जीत सकी, जबकि 68 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे। एनडीए की दूसरी बड़ी सहयोगी पार्टी आजसू दस सीटों पर चुनाव लड़ी, लेकिन एक सीट ही जीत सकी। आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो खुद चुनाव हार गये।

Published / 2024-11-24 18:11:53
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने जगन्नाथ मंदिर में सात जोड़ों का कराया विवाह

टीम एबीएन, रांची। तुलसी विवाह एवं राम जानकी विवाह के उपलक्ष्य मे जरूरतमंद कन्याओं का घर बसाने का संकल्प लेते हुए अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा की बहनों द्वारा जगन्नाथपुर के प्रभु जगन्नाथ मंदिर के परिसर मे सात जोड़ों का सामूहिक विवाह आचार्यों एवं पंडितों द्वारा पूरे विधि- विधान, मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया। 

सामूहिक विवाह समारोह में रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला जिले के वर- वधुओं में संजय कुजूर संग नंदिनी तिर्की, राम उरांव संग पुष्पा टोप्पो, सज्जन मुंडा संग संगीता कुमारी, प्रासर सिंह संग अनिमा बांडो, मंजीत सिंह संग मारग्रेट सांगा, सुदर्शन सिंह बिक्षिया संग सुकरी स्वांसी, अजय लकड़ा संग करनी कच्छप परिणय सूत्र में बंधे।

यह आयोजन पिछले कई वर्षों से अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरा बथवाल  के आह्वान पर  होता आ रहा है। मीरा बथवाल ने कहा कि सामूहिक विवाह समारोह में समाज मे समानता सादगी और एकता का प्रतीक बन गया है। अब तक 50 से भी अधिक जोड़ों का विवाह कराया जा चुका है। इस बार भी सात कन्याओं का विवाह किया गया। 

सामूहिक विवाह समारोह में दूल्हा दुल्हन के कपड़े, चुनरी, कुर्ती, नाइटी, बेड, कोट पैंट, तकिया, गद्दा, फोल्डिंग बेड, 1 महीने का राशन, घड़ी, कैस्ट्रॉल, स्वेटर, शॉल, मच्छरदानी, कंबल, बर्तन का सेट,जग, मग, बाल्टी, टब, बाथरूम का किट, पाटा, कुर्सी, टेबल, रामायण, आयरन, अटैची, बैग, मेकअप का सामान, अन्य कई सामग्रियां संस्था की तरफ से दी गयी तथा विवाह के बाद सभी को शादी का सर्टिफिकेट भी दिया गया।

इस कार्यक्रम में मारवाड़ी महिला सम्मेलन झारखंड की अध्यक्ष मंजू बगड़िया, प्रीति अग्रवाल, जगन्नाथ मंदिर कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक नारसरिया, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, मंत्री अनिल अग्रवाल, रमाशंकर बगड़िया, समर्पण शाखा की बहने मुख्य रूप से उपस्थित थी। सभी ने नव विवाहित जोड़ियां को आशीर्वाद दिया। कन्याओं का कन्यादान, मीना अग्रवाल, सुनीता सरावगी, सुमन केजरीवाल, सरिता अग्रवाल, रीना सुरेखा, मधु रोहतगी, लक्ष्मी पाटोदिया ने की। विवाह के उपरांत सबों ने एक साथ जगन्नाथ मंदिर में प्रसाद ग्रहण किया। 

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में  निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरा बथवाल, निवर्तमान सचिव रूपा अग्रवाल, गीता डालमिया, अनसूया नेवटिया, अलका सरावगी, रांची शाखा अध्यक्ष मधु  सर्राफ, सचिव उर्मिला पाड़िया, बीना मोदी, मंजू केडिया प्रीती पोद्दार, शोभा हेतमसरिया, छाया अग्रवाल, करुणा अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, रितु मोदी, उषा सोंथालिया, प्रीति फोगला, सीमा टाँटीया, प्रीती अग्रवाल, विद्या अग्रवाल, संगीता गोयल, मीरा टिंबरेवाल, करुणा अग्रवाल, मंजू लोहिया आदि बहनें उपस्थित थी।

रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने रांची मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा किए जा रहे हैं सामाजिक कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा है कि यह पहल वास्तव में एक स्वस्थ और समृद्ध समाज की ओर एक प्रेरणादायक कदम है। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी रीना सुरेखा ने दी।

Published / 2024-11-23 18:55:01
झारखंड : राज्य में पहली बार रिपीट हुई सरकार

हेमंत सोरेन ने रचा इतिहास, एक बार फिर संभालेंगे सत्ता की कमान

टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की अगुवाई वाला गठबंधन ने एक बार फिर से सत्ता में वापसी की है। अब तक हुई वोटों की गिनती में साफ हो चुका है कि इंडिया गठबंधन शानदार बहुमत के साथ सत्ता में आ रही है।

प्रेस कांन्फ्रेस में सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, उत्साह और उमंग बहुत है। सभी मतदाताओं का धन्यवाद, इंडिया गठबंधन का बेहतर प्रदर्शन दिख रहा। सभी जाति और धर्म के लोगों ने वोट किया।

  • बरकट्ठा से भाजपा प्रत्याशी अमित यादव की हुई जीत 3750 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी झामुमो प्रत्याशी जानकी यादव को हराया। 
  • गढ़वा में भाजपा प्रत्याशी सत्येन्द्र नाथ तिवारी ने 16772 वोट से चुनाव जीता। वही झामुमो प्रत्याशी मिथलेश कुमार ठाकुर को 16772 वोट से भाजपा प्रत्याशी सत्येन्द्र नाथ तिवारी ने हराया। गोमिया से योगेंद्र प्रसाद जीत गये चुनाव 
  • महेशपुर से स्टीफन मरांडी चुनाव जीत गये हैं 
  • गांडेय से जीत का परचम लहराकर रांची लौट रही हैं कल्पना मुर्मू सोरेन, हेमंत सोरेन रिसीव करने एयरपोर्ट रवाना हुए  
  • मांडू विधानसभा से विजई हुए आजसू प्रत्याशी निर्मल महतो ने 338 मतों से अपने निकटतम प्रत्याशी कांग्रेस के जय प्रकाश भाई पटेल को हराया 
  • हजारीबाग सदर से भाजपा के विजई प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद 
  • बरही से भाजपा के विजयी प्रत्याशी मनोज यादव 
  • गढ़वा विधानसभा क्षेत्र 80, से बीसवां राउंड में भाजपा प्रत्याशी सत्येन्द्र नाथ तिवारी 17445 वोट से आगे 
  • भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा ने भाजपा प्रत्याशी सह प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा को 21462 मतों के अंतर हराते हुए विजय हासिल किया। 
  • दुमका से झामुमो के बसंत सोरेन ने 94237 वोटों से जीत दर्ज की, भाजपा के सुनील सोरेन को हराया  
  • डुमरी विधानसभा में परिवर्तन... झामुमो से बेबी देवी को जयराम महतो ने हराया  
  • झारखंड में एक बार हेमंत सोरेन की सरकार बनती दिख रही है। झारखंड मुक्ति मोर्चा का गठबंधन 56 सीटों पर आगे चल रहा है। पार्टी जल्द ही विधायक दल की बैठक करेगी। सभी विधायकों को रांची बुला लिया गया है। 
  • शानदार जीत के बाद बच्चों के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कहा - यही मेरी शक्ति है... 
  • विधानसभा चुनाव के रुझानों में बंपर बढ़त मिलने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा गदगद है। झामुमो ने जल्द ही विधायक दल की बैठक करने की योजना बनाई है। महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि विधायकों को रांची आने का निर्देश दे दिया गया है।

Published / 2024-11-23 18:52:22
लायंस क्लब आफ रांची ग्लोबल ने बांटी खिचड़ी

टीम एबीएन, रांची। लायंस क्लब आफ रांची ग्लोबल के द्वारा खिचड़ी वितरण का कार्य निरंतर जारी है। प्रत्येक शनिवार को खिचड़ी वितरण करने की योजना के तहत क्लब द्वारा आज भी सदर अस्पताल परिसर में जरूरतमंदों के बीच खिचड़ी का वितरण किया गया। 

इस दौरान लगभग 1000 लोगों ने खिचड़ी का आनंद लिया और इसके लिए क्लब के सदस्यों को धन्यवाद दिया।  विदित हो कि फूड फॉर हंगर कार्यक्रम के तहत लायंस क्लब आफ रांची ग्लोबल के द्वारा यह कार्य पिछले 18 सप्ताह से किया जा रहा है। 

क्लब के प्रेसिडेंट अमित शर्मा ने कहा कि जनहित से जुडी हमारी इस मुहीम में भारी जनसमर्थन मिल रहा है। लोगों के प्रोत्साहन से ही हम इस मुहीम को लगातार सफल रूप से करते आ रहे हैं। यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने मे उपाध्यक्ष खुश्बू अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, मोनिका गोएनका, तलविंदर कौर व अन्य सदस्य शामिल हुए।

Page 482 of 1697

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse