टीम एबीएन, रांची। रांची में शपथग्रहण को लेकर सुबह 11 बजे से रात आठ बजे तक अरगोड़ा चौक, सहजानंद चौक, न्यू मार्केट चौक, हॉटलिप्स चौक, राम मंदिर (कांके रोड), चांदनी चौक (कांके रोड) के बीच, पिस्का मोड़ से न्यू मार्केट के बीच, एसएसपी आवास से रेडियम चौक के बीच, ऑटो और ई-रिक्शा का प्रवेश और परिचालन बंद रहेगा।
शपथग्रहण को देखते हुए रांची में बड़े वाहनों को एंट्री पर रोक लगा दी गई है। रात 10 बजे तक गाड़ियों के आने पर पाबंदी है। इस दौरान कार्यक्रम में भाग लेने वाली गाड़ियों को ही प्रवेश की इजाजत दी गई है। वहीं छोटे-बड़े मालवाहक गाड़ियों के प्रवेश की भी मनाही है।
टीम एबीएन, रांची। हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से अतिथि रांची पहुंचेंगे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन और आप पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने शपथ ग्रहण समारोह में आने की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
राज्य सरकार ने इन सभी गणमान्य लोगों को राजकीय अतिथि घोषित किया है। मंत्रिमंडल समन्वय विभाग ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है। सभी अतिथि 28 नवंबर को रांची आयेंगे और शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर उसी दिन लौट जायेंगे।
शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस, राजद और माले के वरीय नेताओं का पहुंचना भी संभावित है। हालांकि, अब तक उनकी स्वीकृति राज्य सरकार को प्राप्त नहीं हुई है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लातेहार। जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भीमपांव जंगल के पास माओवादी कमांडर छोटू खरवार की हत्या कर दी गयी। पलामू डीआईजी वाई एस रमेश ने इसकी पुष्टि की है। डीआईजी का कहना है कि आपसी विवाद में माओवादी छोटू खरवार की हत्या हुई है। हालांकि पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही हत्या का कारण साफ हो पायेगा।
दरअसल, कुछ दिनों से माओवादियों के बीच आपसी रंजिश चल रही थी। बताया जाता है कि मंगलवार की रात समझौते के लिए माओवादी नक्सली भीमपाव जंगल में इकट्ठा हुए थे। इसी बीच विवाद बढ़ गया और माओवादी एक-दूसरे से उलझ गये। इस दौरान एक माओवादी ने छोटू खरवार की गोली मारकर हत्या कर दी।
घटना के बाद मृतक के शव को जंगल में छोड़कर अन्य नक्सली मौके पर से फरार हो गये। इस संबंध में पलामू डीआईजी वाई एस रमेश ने बताया कि जंगल में जो बॉडी मिली है, वह माओवादी छोटू खरवार की ही है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की स्पष्ट जानकारी हो पायेगी।
टीम एबीएन, रांची। पूज्यनीय दादाजी अमर वीर शहीद मास्टर सोबरन मांझी जी के शहादत दिवस पर शत-शत नमन। आज नेमरा में पूज्यनीय दादाजी अमर वीर शहीद मास्टर सोबरन मांझी के शहादत दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
झारखंडियों ने सदियों से शोषण और दमन के खिलाफ संघर्ष किया है, लड़ाई लड़ी है। हमारे वीर पुरखों ने हमें हमेशा हक-अधिकार के लिए लड़ने का जज्बा दिया। शोषण और दमन तथा महाजनी कुप्रथा के खिलाफ पूज्यनीय दादाजी के संघर्ष को आदरणीय बाबा दिशोम गुरुजी ने आंदोलन के साथ आगे बढ़ाया।
पूज्यनीय दादाजी एक कुशल शिक्षक थे, उनका मानना था कि शिक्षा से ही समाज में क्रांति आ सकती है, एक समृद्ध समाज के लिए शिक्षित होना बहुत जरूरी है।
शोषकों के खिलाफ संघर्ष करते हुए भी शिक्षा की अलख जलाते हुए पूज्यनीय दादाजी ने शोषित और वंचित समाज को शिक्षित करने का अपना महाअभियान जारी रखा। हमारे वीर पुरुखों और पूज्यनीय दादाजी के संघर्षों से प्रेरणा लेकर उनके सपनों को पूरा करने में मैं प्रयास कर रहा हूं।
टीम एबीएन, रांची। आदिवासियों के महानायक बिरसा मुंडा के वंशजों में से एक सदस्य सड़क हादसे में जख्मी हो गये हैं। कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीते मंगलवार को खूंटी जिले के प्रशासन को उन्हें बेहतरीन चिकित्सा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पुलिस ने बताया कि वंशज की पहचान मंगल मुंडा के रूप में हुई है।
उसने बताया कि खूंटी जिले के साइको थाना क्षेत्र में पीडिहातु मोड़ के निकट सोमवार शाम को एक यात्री वाहन की छत से गिरने के बाद उसके सिर में चोटें आयीं। खूंटी के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने बताया कि वाहन के पीड़िहातु मोड़ पर मुड़ने के दौरान एक वाहन की छत से 2 लोग गिर गये। मुंडा को खूंटी के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरे व्यक्ति को मामूली चोट आयी है।
अधिकारी ने बताया कि मंगल को बेहतर इलाज के लिए रांची राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) रेफर किया गया। खूंटी के उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री को सूचित किया कि खूंटी के सिविल सर्जन के नेतृत्व में चिकित्सकों की एक टीम गठित की गयी और चिकित्सा पेशेवरों को रांची स्थित रिम्स भेजा गया है, ताकि पीड़ित को बेहतर इलाज दिया जा सके।
उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता हुई तो चिकित्सकों की सलाह पर एयर एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की जा सकती है। आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, मंगल मुंडा की हालत अभी स्थिर है।
टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने रिम्स के ट्रामा सेंटर एंड सेंट्रल इमरजेंसी में भर्ती धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा के स्वास्थ्य को लेकर उनके परिजनों से जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से उनके चल रहे उपचार से संबंधित जानकारी प्राप्त की और बेहतर इलाज के साथ सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। विदित हो कि 25 नवंबर की रात्रि में भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा खूंटी में सड़क दुर्घटना में घायल हो गये थे।
टीम एबीएन, पटना/ रांची। आइ एजुकेशनलाइज ने पटना के होटल रेड वेलवेट में 2024 का प्रिंसिपल्स कॉनक्लेव आयोजित करवाया। उनके सपोर्टिंग पार्टनर थे एचजेएमटी और एसबीजी। आइ एजुकेशनलाइज संस्था पूरे देशभर में हायर एजुकेशन के प्रति बच्चों और विद्यालय में जागरूकता फैलती है।
इस संस्था की संस्थापक शिखा जी का सपना है कि बिहार और झारखण्ड के बच्चे ज्यादा से ज्यादा हॉयर एजुकेशन में अपना और अपने राज्य का नाम रौशन करे। इसी कड़ी में पटना में 55 प्रिंसिपल्स को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलित गणमान्य व्यक्तियों एवं मुख्य अतिथि डॉ बी प्रियम ने किया।
एचजेएमटी के चेयरमैन डॉ मधुकर झा सर ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम को एचजेएमटी हमेशा प्रोत्साहित करते हैं और एचजेएमटी की ओर से 10 हजार रुपये और मोमेंटो देकर पटना के वरिष्ठ प्रिंसिपल डॉ सिन्हा को सम्मानित किये। एसबीजी के चेयरमैन डॉ हिमांशु पांडेय ने स्किल एजुकेशन पर जोर दिया।
इस कार्यक्रम में पूरे देश से 15 यूनिवर्सिटी ने शिरकत किया, जिसमें प्रमुख थे पिंपरी चिंचवाड यूनिवर्सिटी, सिंबायोसि इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, कलिंगा यूनिवर्सिटी आदि शामिल थे।
कार्यक्रम में डॉ राधिका मैम, मिताली मुखर्जी, रमा चक्रवर्ती, अजय सिंह, अनामिका मैम, चार्ल्स सर, आरके जायसवाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की उद्घोषणा आइ एजुकेशनलाइज के फाउंडर शिखा जी कर रही थी। धन्यवाद ज्ञापन गोपाल विद्यार्थी ने किया।
टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग व राष्ट्रीय सनातन एकता मंच झारखंड के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बांग्लादेश प्रशासन द्वारा इस्कॉन मंदिर के प्रमुख पुजारी एवं बांग्लादेश सम्मिलित सनातन जागरण जोत के प्रवक्ता पुजारी चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इसे वहां के प्रशासन की कायरतापूर्ण एवं अलोकतांत्रिक कार्रवाई बताया है।
उन्होंने इस घटना की घोर निंदा करते हुए कहा है कि यह घटना बांग्लादेश में चरमपंथी तत्वों द्वारा हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यक को पर बार-बार कई हमले किए जाने के बाद हुई है। बांग्लादेश में निरंतर हो रहे इस प्रकार की घटनाएं न केवल कायरतापूर्ण और अमानवीय है अपितु पीड़ित हिंदू समाज के मानवाधिकारों का हनन भी है।
बांग्लादेश में जो घटनाक्रम चल रहा है उसमें वामपंथी इस्लामिक तत्वों के साथ मिलकर वहां के हिंदू समाज को दमन कर रहे हैं। दुर्भाग्य की बात है कि पूरे विश्व समुदाय विश्व वैश्विक संगठनों ने इस घटनाक्रम को गंभीरतापूर्ण नहीं लिया ना चिंता व्यक्त की ना ही इस पर रोक लगाने की बात कही। पूरे विश्व समुदाय अति शीघ्र इन सब घटनाओं को संज्ञान में ले तथा बांग्लादेश प्रशासन पर दबाव बनाए की हिंदुओं के उत्पीड़न को रोका जाए तथा इस्कॉन के मुख्य पुजारी चिन्मय कृष्ण दास की तुरंत रिहाई हो।
किसी भी प्रकार के हिंदू नेता, हिंदू पुजारी, धार्मिक गुरु, की बिना किसी कारण गिरफ्तार करने की किसी भी प्रकार की मानसिकता से बांग्लादेश सरकार बचे। यह अपेक्षा भी करते हैं। तथा भारत सरकार भी बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार पर हस्तक्षेप करते हुए अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करवायें।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse