टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस 2024 के अवसर पर एकल उपयोग यानि सिंगल यूज वाली प्लास्टिक वस्तुओं का उपयोग, गैर बायोडिग्रेडेबल वस्तुएं या सामग्रियों का उपयोग न करने की शपथ ली गयी। 1984 की भोपाल गैस त्रासदी में अपनी जान गंवाने वाले लोगों की याद में हर साल 2 दिसंबर को राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस मनाया जाता है।
इस साल राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस 2024 का थीम है Clean Air, Green Earth: A Step Towards Sustainable Living. यानि स्वच्छ वायु, हरित पृथ्वी: सतत जीवन की ओर एक कदम। झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज रांची के चाणक्य बीएनआर होटल के सभागार में एक सेमिनार का आयोजन किया।
जिसमें जाने मने शिक्षाविद, पर्यावरण इंजीनियरिंग विशेषज्ञ, उद्योग जगत के दिग्गजों से रांची शहर के विभिन्न स्कूल जैस जौहर एकाडमी, जवाहर विद्या मंदिर श्यामली, राईन उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल, केंद्रीय विद्यालय के बच्चे रु-ब-रु हुए और पर्यावरण की रक्षा करने के लिए जरूरी जानकारी प्राप्त किये।
कार्यक्रम में उपस्थित झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के अधिकारियों ने कहा कि आम लोगों के लिए हर प्रकार के प्रदूषण के बार में जागरूक होना और यह हमारे शरीर के लिए कैसे हानिकारक हो सकता है, यह जानकारी होना बहुत जरूरी है। राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना, शिक्षित करना और उद्योगों में प्रदूषण से सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूकता फैलाना है।
किसी भी प्रकार के प्रदूषण से निपटने के लिए लोगों को सुरक्षा उपायों के बारे में जानना बेहद जरूरी है। राज्य में पर्यावरण नियंत्रण एक बड़ी चुनौती हैं। झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद लगातार इस क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ कर प्रदूषण को कम करने की ओर कार्य कर रहा है।
छात्रों ने पर्यावरण प्रदूषण के विभिन्न पहलुओं पर अपनी शंकाओं को दूर करने के लिए उपस्थित विशेषज्ञों जैसे राणा सुभाशीष चक्रवर्ती (रिटायर्ड सीजीएम मेकॉन), अरविंद कुमार (पूर्व डीन इक्फाई यूनिवर्सिटी), परेश गट्टानी (प्रेजिडेंट चेम्बर आफ कॉमर्स), डी के सक्सेना (एपीसीसीएफ फारेस्ट ), उज्ज्वल भास्कर (जी एम सेल) से सवाल-जवाब के माध्यम से स्पष्टता प्राप्त किया।
सभी विशेषज्ञ छात्रों के उत्साह और उत्सुकता को देख कर प्रभावित हुए और उन्होंने प्रत्येक छात्र से अपील की है कि वे अपने साथ धरती मां को प्रदूषित होने से बचाने का संकल्प लेकर जाएं और वे खुद प्रकृति का संरक्षक बने। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे अपने परिवार के सदस्यों, पड़ोसियों, दोस्तों और पृथ्वी को प्रदूषण से बचाने के महत्व के बारे में शिक्षितकरें।
प्रकृति को प्रदूषण से बचाने के लिए अपनी छोटी से छोटी भूमिका का महत्व समझें। सभागार में उपस्थित सभी ने सिंगल यूज प्लास्टिक तथा गैर बायोडिग्रेडेबल वस्तुओं का उपयोग न करने की शपथ ली। कार्यक्रम में एकल उपयोग प्लास्टिक वस्तुओं के उपयोग से होनेवाले खतरों के प्रति आम आदमी का ध्यान आकर्षण करने तथा उन्हें जागरूक करने के लिए एक थीम सॉन्ग को भी लांच किया गया।
संपूर्ण कार्यक्रम का रूपरेखा से मंच संचालन तक झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के सभी पदाधिकारी एवं उनके एजेंसी ए एंड एम कम्युनिकेशन ने कुशलता पूर्वक अपनी जिम्मेदारी निभायी।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड की ट्रेजरी से निकाले गए 2,812 करोड़ रुपये का हिसाब नहीं मिलने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ट्रेजरी से 2,812 करोड़ गायब होने को लेकर भाजपा नेता और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि 2800 करोड़ से ज्यादा रुपये कहां गायब हो गए, यह सरकार को बताना चाहिए ऐसी लापरवाही नहीं चल सकती।
उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि शायद इन लोगों ने अपनी तिजोरी भर ली है, कहां क्या किया है यह जांच का विषय है। सरकार को जनता को बताना चाहिए पैसा कहां गया है। पैसा जनता का होता है, यह जनता का पैसा है। अगर पैसा इधर से उधर होता है, गायब होता है, उसका हिसाब नहीं मिलता है तो उसके लिए सरकार जिम्मेदार है। सरकार को बताना चाहिए कि पैसा कहां गया?
बता दें कि इससे पहले बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर कहा कि झारखंड सरकार के खजाने से 2,812 करोड़ रुपये के गबन का गंभीर मामला सामने आया है। यह राशि पिछले कई सालों में एसी-डीसी बिल के तहत एडवांस के रूप में निकाली गयी, लेकिन अब तक इसका कोई हिसाब नहीं दिया गया।
महालेखाकार (सीएडी) ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया है कि 4,937 करोड़ रुपये के डीसी बिल लंबित हैं, जिनमें से सिर्फ 1,698 करोड़ रुपये का समायोजन हुआ है। उन्होंने आगे कहा, रिपोर्ट के अनुसार, विशेष रूप से ग्रामीण विकास विभाग से 411 करोड़ रुपये अन्य विभागों ने निकाले, जिसका कोई हिसाब नहीं।
नियमों के अनुसार, एडवांस में निकाली गई राशि का उपयोग और हिसाब एक महीने के भीतर देना अनिवार्य है, लेकिन राज्य सरकार के कई विभाग इस प्रक्रिया को सालों से नजरअंदाज कर रहे हैं। मार्च 2023 में गठित उच्चस्तरीय समिति ने इस मुद्दे की समीक्षा की थी, लेकिन इसके बाद भी रिपोर्ट पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी। गबन का यह मामला न केवल सरकारी तंत्र की उदासीनता को दर्शाता है, बल्कि वित्तीय पारदर्शिता पर भी गंभीर सवाल उठाता है।
टीम एबीएन, कोडरमा। सोमवार के दोपहर लगभग दो बजे शहर के एक डॉक्टर अनीश कुमार सिन्हा ने अपनी चार पहिया वाहन को चलाते समय एक रिक्शाचालक को चपेट में ले लिया जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया है। इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार डॉ अनीश अपनी कार (बीआर 01 एफएन 3009) से सुभाष चौक की ओर से जवाहर टॉकीज की ओर आ रहे थे।
इसी क्रम में उन्होंने एक रिक्शा चालक को अपनी चपेट में ले लिया। इससे रिक्शा चालक नारायण महतो, उम्र 70 साल का पैर टूट गया है। उसे कमर और माथे में भी चोट लगी है। समाचार लिखे जाने तक घयल का उपचार पार्वती क्लिनीक में चल रहा था। इसके बाद कार और अधिक स्पीड में दौड़ने लगी।
विवाह भवन के सामने खड़ी एक पानी ढोनेवाले वाहन से टकरा गयी। इससे वह वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। बाद में तिलैया थाना के पैंथर जवानों की मदद से कार को तिलैया थाना में लाया गया। बता दें कि डॉ अनीश कुमार सिन्हा चंदवरा स्वास्थ्य केंद्र में सरकारी डॉक्टर हैं और तिलैया में आना निजी प्रैक्टिस करते हैं।
इस मामले को रिक्शा चालक के पुत्र चंद्रदेव कुमार और पानी ढोनेवाली क्षतिग्रस्त वाहन के मालिक संजय कुमार पांडेय ने तिलैया थाना में दो-अलग-अलग आवेदन दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो डॉक्टर नशे की हालत में कार को चला रहे थे। समाचार लिखे जाने तक डॉक्टर को तिलैया थाना में बैठाकर रखा गया था।
टीम एबीएन, कोडरमा। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में अबुआ आवाज योजना व बाबा भीमराव अंबेडकर आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण),पीएम जनमन, मनरेगा अंतर्गत बिरसा हरित ग्राम योजना, वीर शहीद फोटो हो खेल विकास योजना की समीक्षा की गयी। इसके साथ ही उपायुक्त ने राजस्व संबंधित समीक्षा भी की गयी।
उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अबुआ आवाज योजना, बाबा भीमराव अंबेडकर आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लंबित आवास निर्माण कार्य यथाशीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे। पीएम जन-मन के सफल क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उपायुक्त ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि प्रखंड स्तर पर योजना से संबंधित प्रस्ताव भेजें।
बिरहोर टोला में कैंप लगाकर बिरहोर लोगों का आधार कार्ड बनाने तथा बिरहोरों को मुख्य मार्ग से जोड़ने और बिजली की व्यवस्था उपलब्ध कराने को लेकर प्रस्ताव भेजें। उपायुक्त ने मनरेगा अंतर्गत संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। बिरसा कूप संवर्धन योजना के तहत नकूप निर्माण कार्य पूरा करने की बात कही।
उपायुक्त ने राजस्व संबंधित समीक्षा भी की। उपायुक्त ने दाखिल खारिज से संबंधित लंबित आवेदनो का निस्तारण करने की बात कही। भूमि सीमांकन/नापी करने से संबंधित आवश्यक दिशानिर्देश दिया गया। राजस्व से संबंधित मामलों को यथाशीघ्र निस्तारण करें।
बैठक में उप विकास आयुक्त ऋतुराज, अपर समाहर्ता पूनम कुजूर, अनुमंडल पदाधिकारी रिया सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अविनाश पुर्णेंदु, जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी , जिला योजना पदाधिकारी अनूप कुजूर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारी मौजूद रहे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, बोकारो। झारखंड में बोकारो जिला मुख्यालय के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र, सेक्टर 12 में अपराधियों ने बोकारो स्टील प्लांट से सेवानिवृत कर्मचारी ललन सिंह नामक को गोली मारकर घायल कर दिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि घायल सेवानिवृत कर्मचारी को बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक है। गोली मारने वाले तीन अज्ञात युवक बाइक पर सवार होकर आये थे। फिलहाल हमलावरों का पता नहीं चला है।
बोकारो के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्ग यारी ने बताया कि घटना के पीछे कोई लेनदेन का मामला है। चर्चा है कि घायल ललन सिंह सूदखोरी का काम करता है। शायद इसी को लेकर कोई विवाद हुआ और फिर उसे अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर घायल कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि घायल लालन सिंह बोकारो स्टील सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर 2 का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि किसी के कॉल आने पर ललन सिंह अपने आवास सेक्टर 2 से सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के सेक्टर 12 बी स्थित एसबीआई एटीएम के पीछे वाले ब्लॉक में गया था।
वहां पहले से घात लगाये बैठे अपराधियों ने ताबड़तोड़ तीन गोली दाग दी। गोली लगने के बाद अचेत होकर वह गिर पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बोकारो जेनरल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिबंधित लॉटरी के धंधे में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दुमका डीसी को दिया है। सोशल मीडिया पर बोकारो में ट्रैक्टर से बालू की अवैध ढुलाई करती तस्वीर पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने यह निर्देश दिया।
दरअसल, सोशल मीडिया एक्स पर पीयूष कुमार ने सीएम से शिकायत करते हुए लिखा कि प्रतिबंधित लॉटरी के चक्कर में फंसकर दुमका के युवा अपनी मेहनत और समय को गंवा रहे हैं। रातों-रात करोड़पति बनने सपने ने युवाओं को बर्बादी की ओर धकेल दिया है।
यह धंधा प्रतिबंधित होने के बावजूद धड़ल्ले से फल-फूल रहा है। इसके खिलाफ युवाओं को जागरूक करना होगा। उनके भविष्य को बर्बाद करने से बचाना होगा। वहीं, इस पर सीएम ने तत्काल संज्ञान लेते हुए बालू और लॉटरी के अवैध धंधे पर उपायुक्तों को तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिया है। साथ ही दुमका डीसी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह सांसद प्रियंका गांधी से संसद भवन में लोहरदगा लोकसभा सांसद सुखदेव भगत ने मुलाकात कर उन्हें वायनाड से सांसद बनने पर बधाई दी। साथ ही संसद में चल रहे अवरोध, झारखंड की राजनीति एवं संगठन की मजबूती के संबंध में औपचारिक वार्ता हुई।
टीम एबीएन, रांची। जोहार लॉर्ड बुद्धा फाउंडेशन, कोकर के द्वारा आयोजित एवं भारत विकास परिषद के रांची मध्य एवं महानगर शाखा के द्वारा प्रायोजित फूलो झानो बाल संस्कार केंद्र पर 27 आर्थिक पिछड़े बच्चों के बीच मुख्य अतिथि आकांक्षा शंकरन एवं विशिष्ट अतिथि जितेंद्र कुमार जी के हाथों कंबल बांटा गया।
फाउंडेशन के द्वारा चलाए जा रहे संस्कार केंद्रो के सर्वांगीण विकास हेतु आकांक्षा शंकरन को संस्कार केंद्र के ब्रांड एंबेसडर पद पर नियुक्त किया गाया। नियुक्ति पत्र जितेंद्र कुमार के हाथों आकांक्षा शंकरन जी को दिया गया।
कंबल वितरण कार्यक्रम में आर्थिक सहयोग जितेंद्र कुमार, आकांक्षा संकरण एवं दीपक लोहिया जी का रहा। कार्यक्रम में फाउंडेशन के डायरेक्टर भारत भूषण, कोऑर्डिनेटर जुगल बेदिया, व्यवस्था प्रमुख अरुन कुमार, मिथलेश, सावित्री, मनेश्वरी, ग्राम प्रधान जगमोहन बेदिया, वार्ड सदस्य शंकरा बेदिया, सचिव सावना बेदिया, एवं सुरेश बेदिया उपस्थित रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse