टीम एबीएन, रांची। जोहार लॉर्ड बुद्धा फाउंडेशन, कोकर के द्वारा आयोजित एवं स्वर्गीय पन्ना लाल अग्रवाल के परिवार के द्वारा प्रायोजित पन्ना लाल अग्रवाल बाल संस्कार केंद्र का उद्घाटन अनगढा प्रखंड के राजाबांध गांव में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि राम लखन सिंह यादव कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ जीपी सिंह, विशिष्ट अतिथि एसबीआई के ब्रांच मैनेजर रश्मि अग्रवाल एवं अतिथि सरोज कुमार मित्तल ने दीप प्रज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि डॉ जीपी सिंह ने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसी माध्यम है जिसका उपयोग कर हम किसी भी अच्छे पद को प्राप्त कर सकते हैं। सरोज कुमार मित्तल ने कहा कि हम समाज के लिए कुछ अच्छा करें यह मेरा सौभाग्य होगा।
फाउंडेशन के डायरेक्टर भारत भूषण ने कहा कि जिस तरह देखने के लिए आंख का होना जरूरी है उसी तरह सही सोचे और समझने के लिए ज्ञान का होना जरूरी है। ज्ञानी मनुष्य ही सही और गलत का फैसला करने में सक्षम होते हैं।
उद्घाटन के दौरान 25 बच्चों को पठन-पाठन सामग्री दिया गया। कार्यक्रम का संचालन जुगल बेदिया ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रंजीत बेदिया, विडंबर बेदिया, दीपेंद्र बेदिया, वार्ड सदस्य सुमन कुमारी, सावित्री कुमारी, अंजलि कुमारी एवं गोपाल बेदिया उपस्थित रहे।
टीम एबीएन, रांची। रातू रोड धोबी मोहल्ला निवासी स्व अशोक वर्मा की विवाहिता विनीता देवी ने अपने ननद और ननदोसी की प्रताड़ना से शिकार होकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले विनीता ने एक सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें उसने अपनी आत्महत्या का जिम्मेवार ननद और ननदोसी हेमा वर्मा उर्फ रेखा, रीना वर्मा, सुबोध कुमार के द्वारा अपने ऊपर सोना चोरी का झूठा आरोप लगाने पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का उल्लेख किया।
साथ ही करीब 2 महीने से उसे सोना चोरी के आरोप में प्रताड़ित किया जा रहा था। साथ ही गलत-गलत लांक्षण लगाये जा रहे थे और गाली-गलौज कर जलील किया जा रहा था। जिससे वह मानसिक रूप से बहुत ही परेशान रहा करती थीं। अपने ऊपर लगे आरोप से वह बहुत ही आत्मग्लानि महसूस कर रही थी और झूठा आरोप लगाने से तंग आकर 6 दिसंबर को प्रात: 4 बजे अपनी छत से कूद कर आत्महत्या कर ली।
यह आत्महत्या नहीं बल्कि एक साजिश थी, जिसके तहत उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था और गंदी-गंदी गालियां दी जाती थीं। इन्हीं कारणों से आहत होकर उसने यह कदम उठाया। वास्तव में यह आत्महत्या नहीं बल्कि एक मानसिक साजिश थी जिसके कारण तंग आकर विनीता कुमारी ने आत्महत्या कर ली। यह एक ऐसा मार्मिक घटना है जिसे जिसने भी देखा और सुना वह सन्न रह गया।
आरोपी सुबोध कुमार सरकारी नौकरी के दम पर रांची के विभिन्न थानों में पीड़िता का पोस्टमार्टम में भी अनेक अड़चन लगाये। इस संबंध में पीड़िता के परिजनों की तरफ से सुखदेव नगर थाना में एक लिखित बयान दर्ज करवाया है ताकि आरोपियों को सजा मिल सके। इस पर भी आरोपियों ने लीपापोती का प्रयास किया है। सवाल उठता है कि क्या हम एक ऐसे समाज में रहते हैं जहां इस तरह न्याय का गला घोटा जायेगा? पीड़िता के परिजनों द्वारा न्याय के लिए प्रयास किया जा रहा है।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में अपराधियों के हौसले सातवें आसमान पर है। इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वो अब देश के रक्षा मंत्री को भी धमकी देने लगे हैं। दरअसल केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी है। बता दें कि अभी संसद का शीतलाकीन सत्र चल रहा है और केंद्रीय मंत्री संजय सेठ दिल्ली में हैं तभी उनके मोबाइल पर मैसेज के जरिये धमकी दी गयी है।
जानकारी के मुताबिक मामले को लेकर दिल्ली में प्राथमिकी भी दर्ज की जा चुकी है। संजय सेठ शीतकालीन सत्र में भाग लेने के बाद आज रांची पहुंचे हैं। रांची पहुंचने के बाद उन्होंने कहा कि चिंता करने की बात नहीं पूरे मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही। संजय सेठ ने कहा कि पूरे मामले से झारखंड के डीजीपी को भी अवगत कराया गया है।
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि जिस फोन नंबर से संजय सेठ को मैसेज आया था वो रांची के कांके इलाके के होचर का है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है, हालांकि इस मामले में अभी तक किसी गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम भी इस मामले को लेकर जांच कर रही है।
साथ ही झारखंड पुलिस भी संजय सेठ को धमकी देने वाले आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश लगातार कर रही है। फिलहाल फोन के मैसेज के लोकेशन के हिसाब से पुलिस उन इलाकों में लगातार छापेमारी कर रही है जहां से केंद्रीय मंत्री को फोन किया गया था। संजय सेठ ने कहा है कि पुलिस इस मामले को लेकर उनके साथ पूरा सहयोग कर रही है। उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार भी कर लेगी।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, गुमला। जिला में डुमरी थाना क्षेत्र के नवाडीह पंचायत अंतर्गत बिर्री पेट्रोल पंप के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां दो बाइक की सीधी भिड़ंत होने से मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गयी। वहीं इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।
ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों के बताये अनुसार, शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार से आ रही बाइक सवार विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक की सीधी टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गये और उसमें सवार लोग हवा में उछल गये। जिससे सभी सड़क पर ही इधर-उधर गिर गये। वहीं ग्रामीणों एवं राहगीरों के सहयोग से 108 नंबर में फोन किया व पुलिस प्रशासन को सूचना दी गयी।
जानकारी मिलने के बाद मौके पर एंबुलेंस के पहुंचने पर सभी लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीन गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला सदर अस्पताल गुमला भेज दिया गया है।
इस हादसे में मारे गये लोगों में अनमोल कुजूर (35 वर्ष) पिता लाजरुस कुजूर ग्राम बिर्री और पिंगल मिंज (30 वर्ष) पिता एडवर्ड मिंज शामिल हैं। वहीं घायलों में जेम्स मिंज (45 वर्ष) पिता स्व गब्रियल मिंज ग्राम बिर्री, प्रताप केरकेट्टा पिता बसिल केरकेट्टा (30 वर्ष) भेलवतला एवं माइकल बरवा (32 वर्ष) पिता प्रकाश बरवा भेलवतला के नाम शामिल हैं।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के प्रसिद्ध खादी, हस्तशिल्प एवं सरस मेला का आयोजन रांची के मोरहाबादी मैदान में 20 दिसंबर से 6 जनवरी तक होने जा रहा है। इसकी तैयारी झारखंड राज्य खादी बोर्ड द्वारा की जा रही है।
खादी बोर्ड की सीईओ सुमन पाठक ने बताया है कि मेला में देश भर के तकरीबन 400 से 500 स्टॉल लगाये जायेंगे। इसका 20 दिसंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उदघाटन करेंगे। इस दौरान उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे।
मोरहाबादी में आयोजित होने वाले इस मेले में विभिन्न राज्यों की हस्तकला और हस्तशिल्प की कारीगरी देखने को मिलेगी। साथ ही फूड स्टॉल और बच्चों के मनोरंजन की भी व्यवस्था रहेगी। प्रतिदिन कार्यक्रमों का आयोजन होगा। मेले में बुकिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाये जा रहे हैं।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी युवा महोत्सव 2024 का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव की ब्रांड एंबेसडर कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की होंगी। इसके साथ ही आयोजन समिति ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने का निर्णय लिया है। इसका आयोजन रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत मंडप में 14 और 15 दिसंबर को होगा।
इस महोत्सव का उद्देश्य आदिवासी युवाओं में अपनी भाषा, संस्कृति, जीवनशैली और प्रकृति प्रेम के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इसके साथ ही इस मंच पर आदिवासी और आधुनिक कलाओं और कलाकारों को एक साथ प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। बता दें कि युवा महोत्सव में 33 आदिवासी समुदाय भाग लेंगे।
उल्लेखनीय है कि इस साल युवा महोत्सव का नेतृत्व एक समिति कर रही है, जिसकी अगुवाई युवा समाजसेवी व समिति अध्यक्ष बिपिन टोप्पो और कार्यकारी अध्यक्ष शशि पन्ना कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, महोत्सव में 33 आदिवासी समुदाय भाग लेंगे, जो मंच पर अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन करेंगे।
जानकारी हो कि इस कार्यक्रम में पारंपरिक नृत्य, गीत, भोजन, रॉक बैंड शो, फैशन शो, सामाजिक मुद्दों पर आधारित नाटक, आदिवासी उद्यमियों का मेला, पैनल चर्चा, नेतृत्व विकास कार्यक्रम और करियर परामर्श जैसी कई गतिविधियां शामिल हैं।
वहीं, महोत्सव में कई प्रसिद्ध कलाकार- जैसे नितेश कच्छप, एल्विन रोजारियो, दीपक तिर्की, अमन कच्छप, दीपक लोहार, साउंड ऑफ झारखंड बैंड और राजू मुर्मू भी अपनी प्रस्तुतियां पेश करेंगे। इस साल महोत्सव में 2 फैशन शो भी आयोजित किये जायेंगे।
इनमें से एक फैशन शो युवा मॉडल्स और दूसरा 10 साल से कम आयु के बच्चों के लिए किया जायेगा। इस दौरान रांची के अलग-अलग कॉलेजों की युवा टीम भी अपने सांस्कृतिक नृत्य और गायन का प्रदर्शन करेगी, इसके लिए उन्हें आमंत्रित किया गया है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। झारखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री के अंगरक्षक लोहरदगा एमजी रोड निवासी अशोक कुमार सिंह के पिता राजेंद्र प्रसाद सिंह (78) का निधन हो गया है।
वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके आकस्मिक निधन पर आजसू पार्टी ने दुख प्रकट करते हुए भगवान से उनकी आत्मा की शांति की कामना की है। उक्त जानकारी आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सूरज अग्रवाल ने दी।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लातेहार। लातेहार पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लगभग 50 लाख रुपये कीमत की अवैध शराब बरामद की है।
साथ ही पुलिस ने इस मामले में दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। यह जानकारी लातेहार एसपी कुमार गौरव ने दी है। लातेहार एसपी कुमार गौरव को गुरुवार को गुप्त सूचना मिली कि अवैध शराब से भरा हुआ एक ट्रक लातेहार जिला से गुजरने वाला है।
इस सूचना के बाद एसपी के निर्देश पर पुलिस ने एक टीम का गठन कर चंदवा थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान आरंभ किया। इसी दौरान राजस्थान के नंबर का एक ट्रक वहां पहुंची। पुलिस ने जब ट्रक की छानबीन आरंभ की तो उसमें बोरियों में भरा हुआ पशु चारा लोड था। लेकिन जब पुलिस ने पशु चारा को हटाकर देखा तो ट्रक में भारी मात्रा में अवैध शराब लोड था। एसपी कुमार गौरव ने बताया 947 पेटी शराब बरामद की गयी है।
साथ ही एसपी कुमार गौरव ने भी बताया कि बरामद शराब की कीमत 50 लाख रुपये से अधिक है। इसके बाद पुलिस ने ट्रक पर सवार दोनों तस्करों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए तस्करों की पहचान कानाराम और किशना राम के रूप में हुई है जो राजस्थान के रहने वाले हैं।
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों ने बताया कि हरियाणा से शराब की पेटी लोड कर रांची ले जा रहे थे। पुलिस गिरफ्तार लोगों से भी पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse