झारखंड

View All
Published / 2025-01-11 21:06:15
शहर के बीचो-बीच टुसू का महिमा जागरण आवश्यक : देवेंद्र नाथ महतो

भव्य तरीके से मनाया गया राजधानी टुसू महोत्सव

देवेंद्र नाथ महतो ने राज्य के कई प्रसिद्ध कलाकारों को बुलाया 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड पहाड़ पर्वत नदी झरना प्रकृति की गोद में है। यहां के लोगों प्रकृति पूजक है। राज्य में सबसे लंबे समयावधि तक मनाये जाने वाले टुसू पर्व है। यह पाव राज्य विभिन्न क्षेत्रों में मनाया जा रहा है। इसी सिलसिले में आज राजधानी रांची शहर के बीचों-बीच टुसू महोत्सव भव्य तरीके से मनाया गया।

मेन रोड अल्बर्ट एक्का चौक में अपने पुरखैनी रीति-रिवाज से देवेंद्र नाथ महतो ने श्यामा प्रसाद विश्वविद्यालय,रांची विश्वविद्यालय और रांची विमेंस कॉलेज के छात्रा एवं शिक्षिका के साथ डीनीयानी टुसू मनी का स्थापना किया गया। पारंपरिक लाल पाईर के साड़ी और धोती आदि वेशभूषा लोग खुब थिरके। शहर में लंबे समय तक जाम की स्थिति बनी रही। सड़क में आवाजाही लोग भी रुक कर टुसू संगीत व सांस्कृतिक कार्यक्रमों और छऊ नाच का लुत्फ उठाने लगे। 

राज्य के कई प्रसिद्ध क्षेत्रीय कलाकार जैसे बब्बन देहाती, श्याम बडाइक, सावित्री कर्मकार, मजबूल खान, इगनेश आदि ने कला एवं संगीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में राज्यसभा पूर्व सांसद महुआ मांझी, तरुण महतो, विजय सिंह, अयूब अली, फुलेसर बैठा, बेरोजगार पवनेश्वर, दमयंती मुंडा,बेबी महतो,रूपा महतो, रूपेश विराट, अर्जुन रजवार, सूरज नारायण महतो, राजू चैड़ी आदि हजारों लोग जूटे। 

टुसू स्थापना- पुरखैनी रीति रिवाज नैगाचारी कुंवारी कन्या माता बहनों ने गुड्डी,अरवा चावल,साल पत्ता का दोना, सिंदूर, काजल, गोबर, सरवा, दिया, दूब घास, गुलांची फूल गेंदा फूल, जोबा फुल आदि सामग्रियों के साथ डीनीयानी टुसूमनी का सेवन (आराधना) किया गया। तत्पश्चात पारंपरिक गीत के साथ सामूहिक रूप से स्थापना किया गया। 

राजधानी टुसू महोत्सव के आयोजक देवेंद्र नाथ महतो ने मीडिया से वार्ता में बताया कि राज्य की इस टुसू पर्व के महिमा जागरण के लिए राजधानी रांची शहर की बीचो-बीच पूर्व वर्ष से ही 11 जनवरी को मनाया जा रहा है। हम अपने क्षेत्रीय रीति रिवाज भाषा सभ्यता और संस्कृति के लिए इसे और भी बृहद रूप से मनाने का काम करेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि स्थापित डीनी मनी को मकर संक्रांति की तिथि में संपूर्ण लोकाचारी से नदी में प्रवाहित कर दिया जायेगा।

Published / 2025-01-11 21:02:50
आज हनुमान चालीसा से गुंजायमान होगा अंजनी धाम

  • आज सवा लाख हनुमान भक्त सामूहिक रूप से करेंगे हनुमान चालीसा का पाठ 
  • प्रात: आठ बजे से रुद्राभिषेक, ग्यारह बजे से विशेष भजन कीर्तन यूपी के कलाकारों द्वारा और अपराह्न सवा बजे से नागपुरी भजन संध्या का होगा आयोजन 

टीम एबीएन, लोहरदगा/ रांची। माता अंजनी और पवनपुत्र हनुमान की जन्मस्थली अंजनी धाम में 12 जनवरी को सवा पांच लाख श्रीराम भक्त सामूहिक रूप से अपराह्न तीन बजे हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। यह जानकारी अंजनी धाम समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा दिवाकर पाठक ने दी। 

उन्होंने कहा कि अंजनीधाम श्रीराम और हनुमान जी के जयकारे से गूंज उठेगा। अयोध्या में राम जन्मभूमि स्थापना वर्षगांठ और युवा दिवस के शुभ अवसर पर यह कार्यक्रम किया जा रहा है। 10 जनवरी से इस कार्यक्रम का शुभारंभ हो चुका है। 

आयोजन समिति के अध्यक्ष बाबा दिवाकर पाठक ने कहा की हनुमान जी के जन्मस्थली अंजनी धाम को ग्लोबल पहचान दिलाया जायेगा। इस उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवाओं का एकत्रीकरण होता है। गत वर्ष डेढ़ लाख राम भक्तों ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया था।

उन्होंने बताया कि रविवार को प्रात: आठ बजे से रुद्राभिषेक का कार्यक्रम शुरू होगा। 11 बजे उत्तर प्रदेश के कलाकारों के द्वारा भजन कीर्तन और प्रभु श्री राम और हनुमान जी पर आधारित संस्कृतिक संध्या का कार्यक्रम किया जाएगा।  

सामूहिक हनुमान चालीसा कार्यक्रम के उपरांत सवा तीन बजे से झारखंड के विभिन्न जिलों से आए कीर्तन मंडलियों के द्वारा नागपुरी भजन संध्या का कार्यक्रम होगा। उन्होंने कहा कि आॅनलाइन भी बड़ी संख्या में लोग सामूहिक हनुमान चालीसा में भाग लेंगे। 

झारखंड के अलावा देश के विभिन्न हिस्सों से साधु, संत, भक्तिमय इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। तमाम लोगों को आमंत्रित किया जा चुका है। सभी लोगों ने कार्यक्रम में शामिल होने की बात कही है। अंजनी धाम में सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। 

माता अंजनी के मंदिर को भव्य स्वरूप दिया गया है। उन्होंने तमाम भक्तों से अंजनी धाम आकर इस कार्यक्रम में शामिल होने और सहभागी बनकर पुण्य का लाभ लेने की अपील की है।

Published / 2025-01-11 21:00:51
सीएम हेमंत सोरेन ने काटा 81 पौंड का केक, जानें क्यों...

सीएम हेमंत सोरेन ने 81 पोंड का केक काटकर पिता शिबू सोरेन का मनाया 81वां जन्मदिन

टीम एबीएन, रांची। 11 जनवरी को दिशोम गुरू शिबू सोरेन का 81वां जन्मदिन है। वहीं, इस अवसर पर 81 पाउंड का केक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा काटा गया। इस दौरान उनके साथ विधायक कल्पना सोरेन, पूर्व मंत्री बसंत सोरेन, मिथिलेश ठाकुर, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, विनोद पांडेय, प्रवक्ता मनोज पांडेय, सुनील श्रीवास्तव, अभिषेक प्रसाद पिंटू और अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

इस अवसर पर झारखंड के उट हेमंत सोरेन ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इस राज्य के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। आज राज्य के निमार्ता और आंदोलनकारी आदरणीय शिबू सोरेन का जन्म दिवस है... शिबू सोरेन किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं और हम उनके सिपाही हैं... हम सभी मिलकर उनकी लंबी उम्र की कामना करते हैं और ढ़ेरों बधाइयां देते हैं। आप देख रहे हैं कि बड़े पैमाने पर कार्यक्रम का खुशी इजहार कर रहे हैं और हम सब लोग उसमें शरीक हैं। 

वहीं, दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जन्मदिन मनाने के लिए आज सुबह से ही उनके मोरहाबादी स्थित सरकारी आवास पर आम और खास लोगों की भीड़ जुटी रही। वहीं, इस मौके पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन और उनकी पत्नी रूपी सोरेन से मुलाकात की। इधर, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी से सरायकेला विधायक चंपाई सोरेन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए दिशोम गुरु शिबू सोरेन को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है।

Published / 2025-01-10 17:26:28
अग्रसेन पथ के श्री श्याम मंदिर में धूमधाम से मनी पुत्रदा एकादशी

टीम एबीएन, रांची। अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर में दिनांक 10 जनवरी 2025 को पुत्रदा एकादशी उत्सव अत्यन्त श्रद्धा भक्ति के साथ उत्साह पूर्वक आयोजित किया गया।

इस अवसर पर श्री श्याम देव को प्रातः नवीन वस्त्र ( बागा ) पहनाकर स्वर्ण आभूषणों से अलंकृत कर गुलाब , रजनीगन्धा , जरबेरा , गुलदाऊदी , बेला , गैंदा से मनमोहक श्रृंगार किया गया साथ ही मन्दिर में विराजमान शिव परिवार एवम बजरंगबली का भी इस अवसर पर विषेश श्रृंगार किया गया।

रात्रि 9 बजे पावन ज्योत प्रज्वलित कर भक्तगण कतार में लगकर पावन ज्योत में आहुति प्रदान कर मनोवांछित फल की कामना कर रहे थे। श्री श्याम मण्डल के सदस्यों द्वारा गणेश वन्दना के साथ संगीतमय संकीर्तन प्रारम्भ किया।

आयो सांवलियो सरकार
हमें तो जो भी दिया श्याम बाबा ने दिया
दरबार है निराला खाटू के श्याम का
खाटू को श्याम रंगीलो रे खाटू को
किस्मत वालों को मिलता है श्याम तेरा दरबार इत्यादि भजनों की पर भक्तगण झूमते रहे।

इस अवसर पर श्री श्याम प्रभु को विभिन्न प्रकार के मिष्ठान - फल - मेवा - रबड़ी व मगही पान को भोग अर्पित किया गया। 
रात्रि 12 बजे महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। 

आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में चन्द्र प्रकाश बागला , धीरज बंका , गोपी किशन ढांढनीयां, राजेश सारस्वत ,  प्रियांश पोद्दार, विकाश पाड़िया,  विवेक ढांढनीयां, नितेश केजरीवाल, ज्ञान प्रकाश बागला, जितेश अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।

कल दिनांक 11 जनवरी 2025 को चांदन द्वादशी की पावन अवसर पर श्री श्याम प्रभु को संध्या 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक खीर चूरमा का भोग लगा कर भक्तों के बीच वितरित किया जायेगा।

साथ ही अयोध्या श्री राम मन्दिर स्थापना के दिवस पर शाम 7 बजे से मन्दिर प्रांगण में दीपोत्सव  के साथ हनुमान चालीसा व भजन संकीर्तन का कार्यक्रम होगा। उक्त जानकारी श्री श्याम मण्डल श्री श्याम मन्दिर, अग्रसेन पथ रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (98353 31112) ने दी।

Published / 2025-01-09 20:51:47
मुन्ना चौहान की मौत का जिम्मेवार महाप्रबंधक अंजय सिंह हैं : रत्नेश कुमार

हिलटॉप हाई राइस आउटसोर्सिंग कंपनी के कार्यरत मजदूर मुन्ना चौहान की मौत का जिम्मेवार महाप्रबंधक अंजय सिंह

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि सिजुआ एरिया 5 अंतर्गत कनकनी कोलियरी में संचालित हिलटॉप हाई राईस आउटसोर्सिंग कंपनी में कार्यरत मजदूर अग्नि युक्त कोयला स्लाइड से झुलसे मुन्ना चौहान की मौत का जिम्मेवार कंपनी के महाप्रबंधक अंजय सिंह हैं। 

क्योंकि जहां पर मुन्ना चौहान से काम कराया जाता था, वह जगह अग्नि प्रभावित था। जो खतरा से भरा हुआ था। लेकिन अंजय सिंह मजदूरों पर दबाव डालकर मजदूरों से जबरन काम करते थे इसलिए मुन्ना चौहान की मौत के जिम्मेवार महाप्रबंधक अंजय सिंह हैं। कंपनी जब बंद किया जाता है तब एक माह पहले नो वर्क नो पे का नोटिस लगाया जाता है और 3 माह का पैसा और बोनस भुगतान किया जाता है। 

लेकिन कंपनी के मालिक आलोक अग्रवाल और महाप्रबंधक अंजय सिंह तानाशाही रवैया और दबंगई दिखाते हुए 164 मजदूर को जबरन कंपनी से बैठा दिया गया है। जिससे मजदूर भुखमरी के शिकार हो रहे हैं। उन्होंने यह भी मांग किया है कि कनकनी पैच के 164 मजदूर को तेतुलमुंडी 22/12 में कार्यरत किया जाये, जिससे मजदूरों का पालन पोषण हो सके। 

दोबारा प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि कंपनी के मालिक आलोक अग्रवाल और महाप्रबंधक अंजय सिंह एफआईआर दर्ज करायी जाये क्योंकि मुन्ना चौहान को जबरन अग्नि प्रभावित जगह पर काम कराया जाता था, जिसके वजह से अग्नि युक्त कोयला स्लाइड से झुलसे मुन्ना चौहान की मौत हो गयी जिसका मात्र एक दोषी कंपनी मालिक और महाप्रबंधक।

Published / 2025-01-09 20:47:11
धनबाद : वर्चस्व को लेकर दो गुटों में फायरिंग और बमबारी

गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी का दफ्तर फूंका 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। जिले की खरखरी कोलियरी में आउटसोर्सिंग पर काम करने वाली एक कंपनी में वर्चस्व को लेकर गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और झामुमो नेता कारू यादव के समर्थकों के बीच गुरुवार को खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग और बमबारी की गयी। इसमें 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। 

संघर्ष को रोकने पहुंची पुलिस भी उपद्रवियों का निशाना बनी। बाघमारा के एसडीपीओ पुरुषोत्तम सिंह सिर पर चोट लगने से जख्मी हो गये हैं। उपद्रवियों ने मधुबन थाना क्षेत्र में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के दफ्तर में आग लगा दी। हिंसक झड़प में कम से कम 10 बाइक भी आग के हवाले कर दी गयी। 

बताया जाता है कि धनबाद जिले के बाघमारा इलाके में बीसीसीएल (भारत कोकिंग कोल लिमिटेड) की खरखरी कोलियरी में हिलटॉप राइज नामक कंपनी आउटसोर्सिंग के आधार पर काम करती है। यहां कंपनी की ओर से बाबूडीह स्थित एक परिसर में बाउंड्री निर्माण कराया जा रहा था। सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के समर्थक बाउंड्री निर्माण का विरोध कर रहे थे, जबकि कारू महतो के समर्थक बाउंड्री का निर्माण शुरू कराने पर अड़े थे। 

दरअसल, दो दिन पहले सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने बीसीसीएल जीएम से मिलकर कहा था कि स्थानीय लोगों को नौकरी दिए बिना काम शुरू नहीं कराया जाये। दूसरी तरफ गुरुवार को कारू महतो के समर्थक काम शुरू कराने पहुंचे थे। इसे लेकर टकराव हुआ। दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। देखते-देखते दोनों तरफ से बम और गोलियां चलने लगीं। पूरा इलाका धमाकों से थर्रा उठा। 

संघर्ष की सूचना पाकर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घटनास्थल पर जाने से पुलिस की टीम डरती रही। मधुबन और धमार्बांध थाना पुलिस के जवान भाग खड़े हुए। बाद में बाघमारा अनुमंडल के एसडीपीओ पुरुषोत्तम सिंह बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उपद्रवियों ने पुलिस पर भी हमला कर दिया। इसमें बाघमारा के एसडीपीओ के सिर पर गंभीर चोट लगी है।

पुलिस ने झामुमो नेता कारू यादव को गिरफ्तार कर लिया है। एसडीपीओ को लहूलुहान हालत में स्थानीय नर्सिंग होम ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें धनबाद रेफर कर दिया। इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

Published / 2025-01-09 20:46:18
11 को अल्बर्ट एक्का चौक में राजधानी टुसू महापर्व तैयारी पूर्ण

  • डुमरी विधायक जयराम महतो राज्यसभा सांसद महुआ माजी, आंदोलनकारी नेता देवेन्द्र नाथ महतो होंगे उपस्थित 
  • महोत्सव में पद्मश्री मधु मंसूरी, मुकुंद नायक, मजबूल खान, सावित्री कर्मकार, बबन देहाती के अलावा सम्पूर्ण झारखंड के कलाकार आयेंगे। 

टीम एबीएन, रांची। झारखंडी भाषा खतियान संस्कृति समिति रांची की 11 जनवरी 2025 दिन शनिवार को नगर निगम कार पार्किंग अल्बर्ट एक्का चौक में आयोजित राजधानी टुसू महापर्व -2025 का तैयारी पूर्ण हो चुका है, कार्यक्रम का प्रशासनिक अनुमति मिल चुका है। उक्त जानकारी संरक्षक अनंत कुमार महतो ने दिया। तैयारी को लेकर आज दिनांक 9 जनवरी 2025 को आॅक्सीजन पार्क मोराबादी मैदान में दूसरी बार तैयारी बैठक की गयी। 

मौके पर उन्होंने बताया कि राजधानी टुसू महोत्सव में संपूर्ण झारखंड से गणमान्य कलाकार, विभिन्न विद्यालय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय के जनजातीय एवम क्षेत्रीय भाषा के शिक्षक, प्रोफेसर, छात्र शामिल होंगे। महापर्व में पारंपरिक रीति रिवाज अनुसार टुसू थापना, टुसू पूजन, टुसू वंदना, सामूहिक टुसू गीत, सामूहिक टुसू नृत्य, छौ नृत्य प्रस्तुत किया जायेगा।

बैठक में जे एल के एम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो, संरक्षक अनंत महतो, सोनू, विक्की, लखन बेदिया, शिवराज सिंह, दिलेश्वर, पप्पू यादव, अयूब अली, रवि सिंह, प्रदीप कुमार, के अलावा अन्य सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Published / 2025-01-09 20:45:31
श्री कृष्ण-राधा मंदिर का समय सारणी हुआ जारी

टीम एबीएन, रांची। अरगोड़ा कटहल मोड़ रोड पुंदाग में झारखंड का सबसे बड़ा राधा-कृष्ण मंदिर, श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम मे प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। तथा भव्य आकर्षक एवं अनूठा मंदिर को देख मंत्र-मुग्ध होकर उत्साहित हो रहे हैं। 

श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि मंदिर की समय सारणी तय कर लिया गया है। मंदिर का पट खुलने का समय प्रतिदिन प्रात: 6:30 बजे खुलेगा तथा बंद होने का समय दोपहर- 12:30 बजे रहेगा। 

मंदिर पुन: अपराह्न- 3 बजे खुलेगा, तथा रात्रि 8 बजे आरती के बाद बंद हो जायेगा। मंदिर में वृंदावन के पुजारी अरविंद पांडे को नियुक्त किये गये है। जो की दिन- रात भगवान श्री राधा कृष्ण की सेवा में मंदिर में रहेंगे। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

Page 454 of 1695

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse