टीम एबीएन, रांची। धुमकुड़िया संस्था की संचालिका रानी राज और राजेश गुप्ता को उड़ीसा में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए उड़ीसा में राष्ट्रीय प्रेरणादूत सामाजिक आइकॉन सम्मान से सम्मानित किया गया।
धुमकुड़िया के द्वारा भारतवर्ष के विभिन्न भाषाओ तथा संस्कृति का संरक्षण, जनजातीय धरोहरों का संरक्षण एवं प्रसारण , बाल संरक्षण, जरूरतमंद बच्चों के लिए शिक्षा एवं अन्य आवश्यकता संबंधी वस्तुओं का वितरण, काउंसलिंग, उच्च शिक्षा हेतु नामांकन आदि जैसे अन्य सामाजिक कार्य किया जाता है। इनके इन्हीं कार्यों के प्रोत्साहन हेतु यह पुरस्कार दिया गया है।रानी राज को इसके पूर्व भी कई राज्यों के पुरस्कार मिल चुके हैं।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। सेवा भारती लोहरदगा द्वारा चुन्नीलाल उच्च विद्यालय के प्रांगण मे रविवार को लगातार आज 136 वां निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का उदघाटन जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉ कुमुद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल, सहसचिव संजय चौधरी एवं अनामिका भारती ने संयुक्त रूप से भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प चढ़ाकर किया।
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 51 लोग अपने स्वास्थ्य की जांच करायी। शिविर में हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लड ग्रुप, शुगर, बीपी, वजन, हार्ट बीट,ऑक्सीजन लेवल आदि का निशुल्क जांच किया गया एवं अन्य सभी प्रकार की स्वास्थ जांच पैथोलॉजी के माध्यम से आधे ख़र्च में ही करायी जाती है।
जिलाध्यक्ष दीपक सर्राफ ने कहा की मानव शरीर बहुत ही सौभाग्य से प्राप्त होता है, और इस शरीर को बीमारियों से बचाएं खत्म ना होने दें, इसके लिए आपको समय-समय पर अपने स्वास्थ्य की चेकअप कराते रहना चाहिए जिससे कि होने वाली बीमारियों का पता चल सके और समय रहते बीमारियों को दूर किया जा सके और कहा कि अपने स्वास्थ चेकअप कराने में बिल्कुल ही संकोच न करें।
डॉ कुमुद अग्रवाल ने कहा कि बहुत से लोगों को अपने स्वास्थ संबंधित बीमारियों की जानकारी नहीं रहती है, जो कि चेकअप कराने के बाद ही जानकारी प्राप्त होती है इस शिविर में चेकअप कराने के बाद बहुत से मरीज़ों का बी पी,शुगर, थायराइड,यूरिक एसिड, विटामिन डी आदि काफी बढ़ी हुई निकली और कुछ लोगों की काफी कम भी थी जो आगे जाकर काफी नुकसान दे सकते हैं।
उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल,सहसचिव संजय चौधरी व अनामिका भारती ने कहा कि प्रत्येक सप्ताह इस स्वास्थ्य शिविर में लोग अपना और अपनेजनों का स्वास्थ चेकअप करा कर बीमारी की जानकारी प्राप्त कर इलाज करवा रहे हैं,यह निशुल्क स्वास्थ्य शिविर निरंतर प्रत्येक रविवार को सुबह एक घंटे के लिए लगायी जाती हैं। पैथोलॉजी के राजीव यादव भी यहां समय दे रहे हैं।
आज शिविर में-जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉ कुमुद अग्रवाल, अवधेश मित्तल, संजय चौधरी, अनामिका भारती, अंजलि सर्राफ, गुप्तेश्वर प्रसाद गुप्ता, राजीव यादव, अतुल सर्राफ, शकुंतला देवी, प्रदीप साहू, बिंदेश्वरी देवी, डोमन चंद्र कर्मकार, वीरेंद्र साहू, रमेश कुमार, अनीता देवी, तपेश्वर अग्रवाल, राजेश कुमार, अनिल वर्मा, राजीव कुमार सिंह, विजय चंद्रशेखर, वीरेंद्र कुमार, संगीता देवी, लाल मुनी देवी, शिव कुमार, रामदेव भारती, रामचंद्र गिरी, महेश कास्यंकार, सच्चिदानंद अग्रवाल, सुमन देवी, ओम कास्यंकार, रीता देवी, किशोर अग्रवाल, प्रभु दयाल अग्रवाल, रामजी प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद साहू, केशव महतो, अनूप महतो, कृष्णा प्रसाद, गुंजन देवी, उदय कास्यंकार, अफरोज आलम, प्रभु साहू, पीयूष कुमार, तारा राय भंडारी आदि शामिल हुए।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। आदिवासी कर्मचारी समिति लोहरदगा के अध्यक्ष किशोर उरांव के सेवानिवृत शिक्षक एवं पूर्व पंचायत कांग्रेस अध्यक्ष तुरिया उरांव का कल रात्रि 10:00 बजे हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। इस बात की जानकारी मिलते ही आज लोहरदगा लोकसभा के माननीय सांसद श्री सुखदेव भगत हरमू गांव पहुंचकर तुरिया उरांव के पार्थिव शरीर को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किये।
इस दौरान वे शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर अपनी ओर से गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि दिवंगत तुरिया उरांव के द्वारा समाज में किए गए कार्यों को लोग हमेशा याद रखेंगे। मौके पर शोक व्यक्त करने वालों में कांग्रेस नेता आलोक कुमार साहू , फूलदेव उरांव, मनोज सोन तिर्की भी शामिल थे।
टीम एबीएन, रांची। झारखण्ड की राजधानी रांची से महाकुंभ जाने के लिए आज से रेलवे ने स्पेशल ट्रेन की शुरुआत कर दी। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने रांची रेलवे स्टेशन से टूंडला के लिए महाकुंभ स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रक्षा राज्य मंत्री ने प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं से अपील की कि महाकुंभ में डुबकी लगाने के बाद वे मां गंगा से राज्य के विकास के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के और अधिक शक्तिशाली और दीर्घायु होने का आशीर्वाद मांगें।
रक्षा राज्य मंत्री ने महाकुंभ के सुखद संयोग और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व की भी सराहना की। महाकुंभ स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाने से पहले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं का तिलक लगाकर स्वागत किया। उन्होंने उनसे झारखंड की सुख-समृद्धि के लिए भगवान से आशीर्वाद मांगने का भी आग्रह किया।
प्रयागराज में 28 फरवरी तक होने वाले महाकुंभ में रांची से जाने वाली सभी ट्रेनों में नो रूम होने के कारण श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने रांची से 10 महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू करने का निर्णय लिया था। इसी के तहत आज टूंडला एक्सप्रेस को रांची होते हुए प्रयागराज के लिए रवाना किया गया।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राज्य स्तरीय बैंकर समिति (एसएलबीसी) ने बीते शनिवार को निर्णय लिया कि मार्च के अंत तक ऋण-जमा अनुपात को मौजूदा 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 55 प्रतिशत किया जायेगा। एसएलबीसी की अध्यक्षता बैंक ऑफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक एम कार्तिकेयन ने की।
बैठक में झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर और वित्त सचिव प्रशांत कुमार भी उपस्थित थे। किशोर ने कहा- राज्य में ऋण-जमा अनुपात में वृद्धि हुई है, लेकिन यह राष्ट्रीय औसत 87 प्रतिशत की तुलना में अभी भी कम है। बैठक के दौरान वित्त मंत्री ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय को झारखंड से बिहार के पटना में स्थानांतरित करने के प्रस्ताव पर भी आपत्ति जतायी।
मंत्री ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि झारखंड में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की 120 शाखाएं हैं, जिनमें कुल जमा राशि 13,555 करोड़ रुपये है। बिहार में इसकी 236 शाखाएं हैं, जिनमें जमा राशि 15,743 करोड़ रुपये है। मैंने बैंक अधिकारियों से पूछा है कि झारखंड में जमा राशि अधिक होने पर भी बैंक को स्थानांतरित करने का क्या कारण है। यह झारखंड के हितों के खिलाफ है और स्वीकार्य नहीं है।
स्वागत भाषण में एसएलबीसी के महाप्रबंधक एवं बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय महाप्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि झारखंड का ऋण-जमा अनुपात पहली बार 50 प्रतिशत को पार कर 30 सितंबर, 2024 तक 50.22 प्रतिशत तक पहुंच गया। यह दर्शाता है कि राज्य में बैंक ऋण प्रवाह में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। राज्य में ऋण-जमा अनुपात 30 सितंबर, 2024 को 50.22 प्रतिशत दर्ज किया गया जबकि 30 सितंबर, 2023 को यह 45.04 प्रतिशत था।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची में नकली नोटों का कारोबार करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके नाम साहिल कुमार उर्फ करण, मो सबिर उर्फ राजा और अब्बु हुजैफा उर्फ अफरीदी उर्फ आर्यन बताये गये हैं। इनके पास से पुलिस ने 500 के दो असली नोट, 500 के 998 नकली नोट यानी चार लाख 99 हजार 8 सौ नकली रुपये, एक बाइक और 6 पीस मोबाइल फोन जब्त किये गए हैं। इस बात का खुलासा सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने किया।
सिटी एसपी ने मीडिया को बताया कि रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को जानकारी मिली थी कि अरगोड़ा थाना क्षेत्र के कुलदीप स्कूल गली में कुछ संदेहास्पद लोग नकली नोटों का काला करोबार करते हैं। साथ ही बताया गया कि किसी ग्राहक को नकली नोट सप्लाई करने वाले हैं। मिली जानकारी के आधार पर टीम गठित की गयी।
गठित टीम ने बताये गये ठिकाने पर रेड किया, तीन लोगों को धर दबोचा। पुलिस को दिये अपने बयान में गिरफ्तार लोगों ने खुलासा किया कि नकली नोटों का कारोबार करने के वास्ते उनका संगठित आपराधिक गिरोह काम करता है। गुजरे करीब एक साल से नकली नोटों का यह काला कारोबार किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस काम में राजधानी के कई लोग भी शामिल हैं। गिरफ्तार अपराधियों ने पुलिस के सामने और भी कई अहम राज उगले हैं। पुलिस अब गिरोह के सरगना तक पहुंचने की जुगत में जुट गयी है। इन लोगों को दबोचने में एसआई मुकेश कुमार उपाध्याय, अभिषेक कुमार, आनंद कुमार साह, आरक्षी सूरज खाड़िया और सुशील मिंज की सराहनीय भूमिका रही।
एक दूसरी घटना में, रांची के सिटी एसपी ने संवाददाता सम्मेलन कर बताया कि जगन्नाथपुर इलाके से छिनतई गिरोह के तीन सदस्य पुलिस की गिरफ्त में आए हैं। गिरफ्तार किए गए गिरोह के सदस्यों के नाम बावला अंसारी, परवेज अंसारी और इमरोज अंसारी हैं।
इन पर लगभग 25 मामले दर्ज हैं और इनके पास से 15 एंड्रॉइड मोबाइल, तीन कीपैड मोबाइल, पैन कार्ड, आईडी कार्ड, छिनतई किये गये तीन बैग, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, 13 हजार 200 नगद और तीन चेक बरामद किये गये हैं।
टीम एबीएन, रांची। स्मृति शेष आनंद कुमार के 53वें जन्मदिवस पर एचएम पब्लिक स्कूल चुटिया में मेधा स्वास्थ्य सह रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सी पी सिंह विधायक रांची ने किया। उन्होंने कहा कि रक्त दान महादान होता है। एक यूनिट रक्त से 4 लोगों की जान बचाया जा सकता है। स्वराज के माध्यम से पिछले चार वर्षों से जो स्वास्थ्य शिविर आनंद कुमार की याद में किया जा रहा है यह बहुत अच्छी बात है।
विशिष्ट अतिथि डॉ शेखर (काजल) अध्यक्ष इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने कहा कि मैं प्रति वर्ष इस विद्यालय में आता हूँ तो मुझे बहुत बड़ी शुकुन मिलती है कि एक विद्यालय शिक्षा के साथ गरीबों के लिए स्वास्थ्य सेवा भी करती है। डॉ विन्देश्वर उरांव, महामंत्री, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा सह निदेशक सेवन स्टार अकादमी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जिस तरह एच एम पब्लिक स्कूल का नाम शिक्षा के क्षेत्र में है उसी तरह समाज सेवा में भी आप लोग बहुत अग्रसर हैं। उद्घाटन कार्यक्रम में भगवान महावीर आई हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ शिवानंद प्रसाद भी शामिल थे।
नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन सोशल वेलफेयर एंड रिसर्च एक्टिविटी इन झारखण्ड (स्वराज) की ओर से किया गया जिसमें है। रिम्स रांची के डॉ कविता देवघरिया एवं डॉ चंदन कुमार के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 31 यूनिट रक्त दान किया गया।भगवान महावीर नेत्र अस्पताल, बरियातू के सहयोग से डॉ अंकित कुमार और डॉ लालेश्वर कुमार के सहयोग से 120 लोगों नेत्र जांच किया गया।
दंत परीक्षण श्री टूथ केअर की डॉ शिप्रा साह घोष एवं उनके टीम ने किया। कुमार डायग्नोस्टिक सेंटर लोअर चुटिया की विश्व भारती एवं उनके टीम के द्वारा मधुमेह जांच बीपी जांच की गयी। एवर केअर मल्टीस्पेसिलिटी हॉस्पिटल मकचुंद टोली के द्वारा साधारण रोग, महिला रोग, पुराने बीमारियों की जांच डॉ आदित्य नारायण सिंह एवं उनके टीम ने किया। इस शिविर से सैकड़ों लोग लाभ लिये।
विद्यालय द्वारा चार विशेष छात्रों को विशिष्ट सेवा अवार्ड से सम्मानित किया गया जिसमें आदर्श कुमार महतो, दीपक कुमार, श्रेया कुमारी, कविता कुमारी थे। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों द्वारा 53 लोगों के बीच कंबल वितरण, स्वेटर वितरण किया गया। विदित हो कि स्मृति शेष आनंद कुमार खुद रक्तदाता, सोशल एक्टिविस्ट के साथ एच एम पब्लिक स्कूल के संस्थापक में से एक रहे हैं जो कोविर्ड काल में गुजर गए, आनन्द सर का इस वर्ष 53 वां अवतरण दिवस है, कार्यक्रम का संचालन अरविंद कुमार प्राचार्य ने किया। स्वागत भाषण डॉ मोहन प्रकाश ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन अंजली सेन ने किया।
कार्यक्रम कुमार कमलेश, पूनम, संयुक्ता कुमारी, अनामिका सिंह, रणजीत कुमार, सती सिन्हा, बासुदेव कुमार, रवि कुमार, संगीता चौहान, सुप्रभा, मनीषा, सरिता, गोविंद, शुभम, पुनीत, सुजाता, पुष्पा, सोनी, सरोज, जया, काजल, ज्योति, सुमन, संतोषी, नीलम, शोभा, कल्पना, पल्लवी, मीना, प्रीति, बबिता, बीना, गौतम, नीलेश, मंजू, पुष्पा, रानी, मनिषा के साथ बहुत लोगों का योगदान से शिविर को सफल किया गया।
टीम एबीएन, रांची। बसंत कुमार झा ने रांची विश्वविद्यालय के स्कूल आफ मास कम्युनिकेशन के निदेशक का प्रभार संभाला। शनिवार को उनके पद संभालने पर विभाग के उपनिदेशक डॉ विष्णु चरण महतो सहित पत्रकारिता विभाग के सभी सहयोगियों ने उनका पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
शनिवार को इस अवसर पर श्री झा ने उपस्थित सहयोगियों से परिचय प्राप्त की और विभाग के क्रियाकलाप की जानकारी हासिल की। पत्रकारिता विभाग के सभी कक्षा, लाइब्रेरी सहित सभागार और स्टूडिया का भ्रमण किया।
श्री झा पत्रकारिता और शैक्षणिक गतिविधियों से जुडे रहे हैं। कई राष्ट्रीय समाचार पत्रों एवं चैनलों में भी शीर्ष पदों पर सेवा दे चुके हैं। इस अवसर पत्रकारिता विभाग के पूर्णेंदू शेखर तिवारी, मनोज कुमार शर्मा, प्रदीप मिश्र, एन के मुरलीधर, निरंजन कुमार, डहरू टोप्पो, रेखा बाखला, मनोज बाखला तथा अन्य सहयोगी उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse