झारखंड

View All
Published / 2025-01-20 19:16:19
सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में की गयी अन्नपूर्णा भंडारा सेवा

टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग मे श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम में स्थित सदगुरु कृपा अपना घर आश्रम (सत्य-प्रेम सभागार)में आज प्रभु जी का एवं उनकी सेवा करने वाले सेवा साथियों का अन्नापूर्णा भंडारा सुरेंद्र बडजात्या एवं किरण देवी बड़जात्या के सानिध्य में उनके भतीजे श्रेयांस बड़जात्या पुत्रवधू प्रियंका बडजात्या, नम्रता जालान के द्वारा संचालित किया गया। 

अपना घर आश्रम मे मानसिक रूप से कमजोर एवं निराश्रित और दिव्यांग प्रभु जी की सेवा की जाती है यहां उन्हें आश्रय दिया गया है तथा भोजन, इलाज की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है। अभी इस अपना घर में 32 जरूरतमंदों की सेवा की जा रही है। 

उक्त जानकारी देते हुए अपना घर आश्रम के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि आज के अन्नपूर्णा भंडारे में आश्रम के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, डुंगरमल अग्रवाल, निर्मल जालान, विजय अग्रवाल, सुरेश भगत, पूरणमल सर्राफ, सुरेश  चौधरी, ओम प्रकाश सरावगी, शिव भगवान अग्रवाल, विशाल जालान, पवन पोद्दार, संतोष देवी अग्रवाल, संजय सर्राफ, श्रवण सिंघानिया आदि उपस्थित थे।

Published / 2025-01-20 19:15:37
रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन की दोनों अन्नपूर्णा सेवा मे 410 लोगों ने किया भोजन

टीम एबीएन, रांची। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के द्वारा संचालित पहाड़ी मंदिर रोड स्थित श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर अन्नपूर्णा सेवा 220 लोगों ने भोजन प्राप्त किया। आज की इस अन्नपूर्णा सेवा स्मृति शेष अतुल खेमका की पुण्य स्मृति में उनके पिता राजकुमार खेमका एवं उनके परिवार के द्वारा प्रायोजित थी। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के द्वारा संचालित पुरुलिया रोड स्थित स्वर्णभूमि अन्नपूर्णा सेवा केंद्र में 190 लाभुकों ने भोजन प्राप्त किया। दोनों अन्नपूर्णा सेवा मे 410 लोगों ने भोजन किया। 

मौके पर अन्नपूर्णा सेवा के संयोजक सुरेशचंद्र अग्रवाल ने कहा कि माता अन्नपूर्णा लोगों को इसी प्रकार सेवा करने की प्रेरणा प्रदान करें और प्रभु की कृपा सदैव सबों के परिवार पर बनी रहे। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए अन्नपूर्णा सेवा निरंतर चलती रहेगी। दोनों अन्नपूर्णा सेवा विगत 35 माह से प्रतिदिन निरंतर सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है। 

मौके पर मारवाड़ी सम्मेलन के जिलाध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, महामंत्री विनोद कुमार जैन, प्रमोद अग्रवाल, पुरुषोत्तम विजयवर्गीय, प्रदीप नारसरिया, मनोज रुइया, द्वारका प्रसाद अग्रवाल, निर्भय शंकर हरित, सांवरमल बुधिया, रमेश बंका, संजय सर्राफ, सहित कई सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी देते हुए रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा कि दोनों अन्नपूर्णा सेवा स्व सत्यनारायण नारसरिया एवं स्व शारदा देवी नारसरिया की स्मृति में एवं रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के द्वारा संचालित है।

Published / 2025-01-19 20:35:22
पुरोहित का अपने जीवन को निः स्वार्थ बनाना व आदर्श जीवन का प्रदर्शन ज़रूरी : महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद

टीम एबीएन, चान्हो/ मांडर,/ रांची। आज रांची महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के चान्हो पल्ली में सोसाइटी ऑफ डॉन बॉस्को दीमापुर प्रोविंस के उपयाजक एलियाजर कुजूर को पुरोहिताभिषेक प्रदान किया।

चान्हो पल्ली में आज पुरोहिताभिषेक समारोह का आयोजन रहा। इस समारोह की शुरुआत राँची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने मिस्सा बलिदान अर्पित कर किया। पुरोहिताभिषेक समारोह के पहले चान्हो पल्ली में महाधर्माध्यक्ष का ज़ोर दार मांदर की ताल में झूमते हुए किया गया।  पुरोहित अभिषेक की धर्मविधि की अगुवाई महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने की। 

उन्होंने अपने धर्मोपदेश में कहा कि प्रत्येक पुरोहित को निः स्वार्थ जीवन जीना एवं अच्छा आचरण करना महत्वपूर्ण है। उनके अच्छे मार्गदर्शन एवं आचरण से समाज में सकारात्मक परिवर्तन आता है। इसके साथ ही पुरोहित अपने जीवन को सदा दूसरों को समर्पित करने में तत्पर रहे। उन्होंने उपयाजक एलियाजर कुजूर के अभिषेक के अवसर पर उसे संबोधित करते हुए पुरोहित, शिक्षक तथा चरवाहा के रूप में उसके कार्य का अर्थ समझाया तथा अपनी जिम्मेदारी को निष्ठापूर्ण निर्वाहन करने का संदेश भी दिया। 

एलियाजर कुजूर के पुरोहित अभिषेक के अवसर पर उनके सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित रहा। विभिन्न प्रस्तुति ने कार्यक्रम को रंगा रंग तथा रोमांचकारी बनाया। पशु पालन, कृषि एवं सहकारी मंत्री, झारखंड सरकार श्रीo शिल्पी नेहा तिर्की ने अपने संबोधन में नव पुरोहित फाo एलियाजर कुजूर को शुभकामनाएं दीं और सभी को समाज सेवा में अपना योगदान देने का भी आह्वान भी किया। इस समारोह का सीधा प्रसारण रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के यूट्यूब चैनल पर किया गया। 

सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने भी दूसरों के लिए जीवन समर्पित करने से प्राप्त ख़ुशी एवं संतुष्टि का ब्योरा देते हुए, सभी को छोटी छोटी सेवा कार्य करने का आह्वान भी किया। श्रीo बंधु तिर्की ने भी नव पुरोहित फाo इलियाजर कुजूर को शुभकामनाएं एवं बधाईयां देते हुए सभी को समाज की बेहतरी के लिए आगे आने और शिक्षा को बढ़ावा देने का सन्देश दिया।

फाo एलियाजर कुजूर के पुरोहित अभिषेक समारोह के अवसर पर  रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद, कृषि, पशु पालन एवं सहकारी मंत्री श्रीo शिल्पी नेहा तिर्की, मांडर के पूर्व विधायक श्रीo बंधु तिर्की जी, चान्हो के पल्ली पुरोहित फाo अलबर्ट लकड़ा, फाo दीपक बाड़ा, फाo युस्तास ख़लखो, फाo अनुज सोरेंग, महाधर्माध्यक्ष के सचिव फाo असीम मिंज, अन्य पुरोहितगण, विभिन्न धर्म समाज की धर्मबहनें एवं हज़ारों की संख्या में कैथोलिक ख्रीस्तीय विश्वासी शामिल हुए।

Published / 2025-01-19 20:32:21
जेसीआई रांची का 65वां शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

जेसी प्रतीक जैन ने संभाली अध्यक्षता

टीम एबीएन, रांची। रविवार को रांची के होटल रेनड्यू में जेसीआई रांची ने 65वें शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया। इस भव्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के पहले मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल मरांडी जी थे, और विशिष्ट अतिथि के रूप में जेसीआई इंडिया की पूर्व नेशनल प्रेसिडेंट जेसी राखी जैन उपस्थित रहीं।

समारोह में संस्था के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जेसी प्रतीक जैन ने अपनी ऊर्जावान टीम के साथ शपथ ग्रहण किया। मुख्य अतिथि श्री बाबूलाल मरांडी जी ने अध्यक्ष प्रतीक जैन और उनकी टीम को शुभकामनाएँ देते हुए जेसीआई को जूनियर चैंबर इंटरनेशनल के बजाय यूथ चैंबर इंटरनेशनल के रूप में संबोधित किया, जो युवाओं के नेतृत्व और समाज में सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है।

विशिष्ट अतिथि जेसी राखी जैन ने जेसीआई रांची को मिनी जेसीआई जोन के रूप में सराहा और इसकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी। उन्होंने नई टीम को समाजसेवा और विकास के लिए प्रेरित करते हुए उनकी योजनाओं की प्रशंसा की।

अध्यक्ष जेसी प्रतीक जैन का विजन:
नवनिर्वाचित अध्यक्ष जेसी प्रतीक जैन ने अपनी टीम को संबोधित करते हुए लीडिंग द चेंज थीम पर जोर दिया। उन्होंने इस साल समाज के विकास के लिए कई योजनाओं की घोषणा की, जिनमें 50 जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप प्रदान करने की योजना प्रमुख है।

नई कार्यकारिणी टीम:

सचिव: जेसी सनी केडिया

उपाध्यक्ष: जेसी अभिषेक जैन, जेसी निशांत मोदी, जेसी निखिल अग्रवाल, जेसी मयंक अग्रवाल, जेसी साकेत अग्रवाल, जेसी तरुण अग्रवाल

कोषाध्यक्ष: जेसी कौशल मुरारका

संयुक्त सचिव: जेसी सौरभ जालान

प्रवक्ता: जेसी आदित्य जालान

निर्देशक: जेसी अभिषेक नारनौली, जेसी अक्षत अग्रवाल, जेसी अमन सिंघानिया, जेसी अनीश जैन, जेसी अंकित अग्रवाल, जेसी अनुभव अग्रवाल, जेसी किशन अग्रवाल, जेसी मंदीप सिंह, जेसी मोहित बागला, जेसी निखिल मोदी, जेसी नितिन पोद्दार, जेसी प्रवीण अग्रवाल, जेसी ऋषभ छापरिया, जेसी ऋषभ जैन, जेसी ऋषभ जालान, जेसी ऋषभ सिंघानिया, जेसी ऋषि मुरारका, जेसी संदीप खेमका, जेसी संकेत सरावगी, जेसी सौरव नरेडी, जेसी सृजन हेतमसरिया।

कार्यक्रम की प्रमुख झलकियां:

मंच संचालन का दायित्व जेसी ऋषभ जैन ने निभाया, जबकि कार्यक्रम के आयोजन और संचालन में जेसी देवेश जैन, जेसी तपिश केडिया, और जेसी केशू जैन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर जेसीआई रांची के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व सचिव और रांची के प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Published / 2025-01-19 20:27:24
राष्ट्रीय स्वाभिमान दिवस के रूप में मनी राष्ट्रगौरव महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि

  • राष्ट्रगौरव महाराणा प्रताप अमर रहें के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान

टीम एबीएन, रांची। भारत के वीर शिरोमणि महान योद्धा राष्ट्रगौरव महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि को झारखंड क्षत्रिय राजपूत महापंचायत एवं महाराणा प्रताप स्मृति संस्थान की केंद्रीय इकाई ने राष्ट्रीय स्वाभिमान दिवस के रूप में संयुक्त तत्वाधान में मनाया। 

झारखंड क्षत्रिय राजपूत महापंचायत एवं महाराणा प्रताप स्मृति संस्थान के केंद्रीय इकाई के पदाधिकारियों ने रविवार की अपराह्न को झारखंड प्रदेश के रांची महानगर अंतर्गत पुराना विधानसभा के सामने धुर्वा के सेक्टर टू गोलचक्कर अवस्थित राष्ट्रगौरव महाराणा प्रताप के आधार स्तंभ में स्थापित तैलचित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। 

राष्ट्रीय स्वाभिमान दिवस के अवसर पर आयोजित राष्टरत्न महाराणा प्रताप स्मृति समारोह का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर राष्टरत्न महाराणा प्रताप के संघर्ष व बलिदान से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का युवाओं ने संकल्प लिया।

इस दौरान मौजूद लोगों ने राष्टरत्न महाराणा प्रताप की तरह स्वाधीनता और सम्मान के लिए जीवन भर लड़ने की प्रतिज्ञा की। इस मौके पर मौजूद गणमान्यों ने अपने संबोधन में एक स्वर से कहा कि महाराणा प्रताप राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक हैं सर्वसमाज उनके प्रति आस्थावान है।देश की एकता और अखंडता को बनाये रखने उन्होंने अंतिम क्षण तक लड़ाई लड़ी जो समस्त भारतवासियों के लिए प्रेरणा है।

महान पराक्रम और स्वाभिमान के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गणमान्यों ने उनके अदम्य साहस और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण से सदैव प्रेरणा लेने की बात कही। उपस्थित लोगों ने राष्टरत्न महाराणा प्रताप के विचारों पर चलने का संकल्प लिया और उनकी वीरगाथा को घर घर तक पहुचाने का निर्णय लिया एवं देश पर संकट के समय सभी को एकजुट होकर राष्ट की अखंडता के लिए समर्पित होने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों लोगों ने राष्ट्रगौरव महाराणा प्रताप अमर रहें के नारों से एवं राष्टरत्न महाराणा प्रताप के जयकारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। अंत में वक्ताओं ने अपने धन्यवाद ज्ञापन में कहा कि राष्ट्रगौरव महाराणा प्रताप की सेना में भील, आदिवासी, अल्पसंख्यक, वैश्य, अगरे-पिछड़े सहित सभी वर्गो के लोग शामिल थे जो राष्टरत्न महाराणा प्रताप की समावेशी सोच को दर्शाता है।

पुण्यतिथि कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी शिवाजी सिंह, झारखंड क्षत्रिय राजपूत महापंचायत के संयोजक संजय सिंह,भूतपूर्व विधान पार्षद स्व. रामानंद सिंह के सुपौत्र समाजसेवी प्रो.(डॉ.) धीरज सिंह सूर्यवंशी, झारखंड क्षत्रिय राजपूत महापंचायत के समन्वयक मनीष सिंह, दिलीप सिंह, पुरुषोत्तम सिंह राठौड़, अशोक सिंह, श्री राम सिंह, धर्मेंद्र सिंह, विनोद सिंह, अविनाश सिंह, हरि सिंह, महेश सिंह, सुनील सिंह, विकास सिंह, वीर सिंह, अंशुमान सिंह, श्यामसुंदर सिंह, पी एम सिंह, जितेंद्र सिंह, सुमित सिंह,अनिल कुमार आदि सहित भारी संख्या में महाराणा प्रताप स्मृति संस्थान के पदाधिकारीगण एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे। 

अंत में प्रो (डॉ.) धीरज सिंह सूर्यवंशी ने राष्ट्रभक्ति की खुशबू आती है, उस मेवाड़ी माटी से।स्वाभिमान क्या होता है, वो सीखो हल्दीघाटी से।। के सारगर्भित संबोधन के साथ राष्ट्रीय स्वाभिमान दिवस कार्यक्रम का विधिवत समापन किया।

Published / 2025-01-19 20:13:16
हरमु हाउसिंग कॉलोनी में लगाया गया स्वास्थ्य जांच शिविर

  • आंख, कान, दांत सहित जेनरल रोगों की हुई जांच डॉक्टर ने दिया परामर्श

टीम एबीएन, रांची। झारखंड स्वास्थ्य मिशन, रांची, आशा महिला समिति हरमू एवं रांची सिटीजन फोरम के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित मनोकामना पूर्ति छठ घाट के समीप ज्ञान रश्मि हाई स्कूल, हरमू रांची में किया गया। 

इस स्वास्थ्य जांच शिविर में 200 लोगों का निःशुल्क ब्लड प्रेशर, शुगर, जेनरल रोग जांच, नेत्र रोग जांच, हियरिंग (कान) जांच एवं दांत जांच कि गयी। इस मिशन का लक्ष्य है कि शहर से लेकर गांव तक सभी जगहों पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवम रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाए। ताकि कोई भी व्यक्ति स्वास्थ्य लाभ से वंचित न रहे।

इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में झारखंड स्वास्थ्य मिशन, रांची के अध्यक्ष संतोष सोनी, रांची सिटीजन फोरम के अध्यक्ष दीपेश निराला, उपाध्यक्ष उमा शंकर सिंह, सचिव रेणुका तिवारी, सह सचिव हरीश नागपाल और एस मृदुला, कोषाध्यक्ष विनोद बेगवानी, राजेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार सिंह एवं आशा महिला समिति हरमू के अध्यक्ष सुमित्रा किस्कू, आशा देवी, ब्रतती मिश्रा, निशा, बेबी कुमारी, ममता देवी, उर्मिला देवी, बालमति कुमारी, सोमरी देवी, सविता कुमारी, अंकिता कुमारी, उर्शिला कुमारी, रतनी उराइन, किरण मिश्रा, इलिसबा तिर्की, बिंदु कच्छप का योगदान रहा। 

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में इरबा स्थित मेदांता हॉस्पिटल के डॉ0 प्रतिमा, मुकुंद मिश्रा, पुतुल कुमारी, वंदना लकड़ा,सेंटर फॉर साइट आई हॉस्पिटल के डॉ0 नौशाद, रंजन सिंह, निशु कुमारी, भरत ऑप्टिकल्स के विशाल कुमार, आनंद कुमार, हरमू स्थित स्माइल डेंटल क्लिनिक के डायरेक्टर डॉ0 अभय कुमार, डॉ0 प्रियंकेश कुमार, कविता कुमारी, बरियातू स्थित हियर जैप क्लिनिक के अनुरंजन कुमार, अनीश कुमार इत्यादि का सहयोग रहा।

Published / 2025-01-19 20:07:25
सांसद सुखदेव भगत एलियाजर कुजूर को फादर बनने पर दी बधाई

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोहरदगा लोकसभा के माननीय सांसद श्री सुखदेव भगत आज रांची जिला के चान्हो प्रखंड के चर्च में आयोजित पुरोहित अभिषेक कार्यक्रम में शामिल हुए। 

आज विधि विधान से रांची विशफ के समक्ष इलिआजर  कुजूर  फादर बने ।मौके पर सांसद ने इलयाजर कुजूर को बुके देकर फादर बनने पर बधाई दी। 

इस दौरान सुबे के कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, मांडर विधानसभा सांसद प्रतिनिधि सीताराम भगत, आलोक कुमार साहू ,फुलदेव उरांव ,गयास अंसारी सहित काफी संख्या में मसीह समुदाय के लोग उपस्थित थे।

Published / 2025-01-19 20:03:53
सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में अन्नपूर्णा भंडारा सेवा दिया गया

टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग मे श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम मे स्थित सदगुरु कृपा अपना घर आश्रम (सत्य-प्रेम सभागार) में आज प्रभु जी का एवं उनकी सेवा करने वाले सेवा साथियों का अन्नपूर्णा भंडारा सुरेंद्र बडजात्या एवं किरण देवी बड़जात्या के सानिध्य में उनके भतीजे श्रेयांस बड़जात्या पुत्रवधु प्रियंका बडजात्या, नम्रता जालान के द्वारा संचालित किया गया। अपना घर आश्रम मे मानसिक रूप से कमजोर एवं निराश्रित और दिव्यांग प्रभु जी की सेवा की जाती है यहां उन्हें आश्रय दिया गया है तथा भोजन, इलाज की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। अभी इस अपना घर में 32 जरूरतमंदों की सेवा की जा रही है‌। 

उक्त जानकारी देते हुए अपना घर आश्रम के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि आज के अन्नपूर्णा भंडारे में आश्रम के उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, डुंगरमल अग्रवाल,निर्मल जालान, विजय अग्रवाल, सुरेश भगत, पूरणमल सर्राफ, सुरेश  चौधरी,ओम प्रकाश सरावगी, शिव भगवान अग्रवाल, विशाल जालान,पवन पोद्दार,संतोष देवी अग्रवाल, संजय सर्राफ, श्रवण सिंघानिया आदि उपस्थित थे।

Page 448 of 1695

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse