टीम एबीएन, रांची। लोहरदगा लोकसभा के माननीय सांसद सुखदेव भगत आज कोयला, इस्पात एवं खनन मंत्रालय लोकसभा समिति का शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ राज्य के गेवरा कोल माइंस का दौरा किये।
दौरा करने से पूर्व होटल में झारखंड के सांसद महुआ मांझी, आदित्य साहू, दीपक प्रकाश विजय हांदसा, कालीचरण सिंह के साथ नाश्ते के दौरान गुप्तगू करते नजर आये।
टीम एबीएन, रांची। रांची के अनगड़ा प्रखंड अंतर्गत अमरूद बागान चौक के निकट जोन्हा फॉल रोड, जोन्हा में बैंक आफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया। ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन राष्ट्रीय सेवा भारती के गुरुशरण प्रसाद एवं मनीष कुमार, बैंक आफ इंडिया शाखा प्रबंधक, राजाउलहातू ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
बैंक उद्घाटन के अवसर पर गुरुशरण प्रसाद ने कहा कि ग्रामीणों के लिए यह ग्राहक सेवा केंद्र अत्यंत सुविधप्रदत साबित होगा। गांव के किसान और विशेषकर महिलाओं, स्कूली-कॉलेज की लड़कियों को पैसा जमा-निकासी करने में काफी आसानी होगी।
ग्राहक सेवा केंद्र उद्घाटन के मौके पर बैक आफ इंडिया, राजाउलहातू, शाखा प्रबंधक ने बताया कि इस ग्राहक सेवा केंद्र पर भिन्न भिन्न योजनाओं संबंधित ऋण, केवाईसी आदि सुविधा प्रदान की जायेगी। उद्घाटन कार्यक्रम में अजय कुमार, बैंक आॅफ इंडिया, शाखा प्रबंधक, टाटीसिल्वे, ग्राहक सेवा केंद्र प्रमुख राज कुमार, पूनम आनंद, सहर खान, दीपक गौर, सुमित वर्मा, रणजीत पाण्डेय, नेहाल कुमार, निशांत सिंह सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
टीम एबीएन, लोहरदगा/ रांची। नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक मुखर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पीएम से पत्रकारों और अन्य समाचार पत्र कर्मियों के लिए वेज बोर्ड गठन की मांग की है। उन्होंने कहा है कि वर्ष 2014 में संसदीय चुनाव से पूर्व डॉ मनमोहन सिंह की सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सातवें वेतन आयोग का गठन किया था।
आपके नेतृत्व में बनी सरकार ने कर्मचारियों के हित में निर्णय लेकर सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू किया। कुछ दिन पूर्व केंद्रीय केबिनेट ने फिर कर्मचारी हित प्रमाणित करते हुए आठवें वेतन आयोग के गठन की मंजूरी दी है। जल्द ही आयोग अस्तित्व में आयेगा और निर्धारित समय पर कर्मचारियों को नये वेतनमान का लाभ मिलने लगेगा।
वर्ष 2007 में पत्रकारों के वेतनमान निर्धारण के लिए वेज बोर्ड का गठन किया गया था। जिसे मजीठिया वेज बोर्ड के नाम से जाना गया। इस बोर्ड ने अपनी अंतरिम रिपोर्ट 2008 में और अंतिम रिपोर्ट 2010 में श्रम मंत्रालय को सौंपी थी। सरकार ने 2011 में वेज बोर्ड अवार्ड को अधिसूचित किया था। लेकिन खेद का विषय है कि समाचार पत्र उद्योग में कार्यरत पत्रकारों और गैर पत्रकार कर्मियों के वेतन और सुविधाओं संबंधी सिफारिशें लागू नहीं की।
जहां-जहां अवार्ड लागू भी किया गया सिफारिशों की अनदेखी की गई। वर्ष 2014 में सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के बाद भी समाचार पत्र संस्थानों ने इसे ईमानदारी से लागू लागू नहीं किया तथा राज्य सरकारों के श्रम विभागों ने अवार्ड ठीक से लागू करवाने में कोई रुचि नहीं दिखाई। जबकि आपके नेतृत्व में सरकारी कर्मचारियों के वेतन-भत्ते बराबर ठीक से मिल रहे हैं।
अत: नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के हम पत्रकार गण आपसे विनम्र आग्रह करते हैं कि वेतन आयोग के साथ ही पत्रकारों के वेतनमान और अन्य सुविधाओं के निर्धारण के लिए वेज बोर्ड गठन का संबंधित विभाग को आदेश दें। देश के पत्रकार भी अपेक्षा करेंगे कि उन्हें समुचित वेतन और सुविधाएं मिलें और उन्हें वेज-बोर्ड सिफारिशों का लाभ यथेष्ट लाभ मिले, इसके लिए हम अत्यंत आभारी रहेंगे।
हमारा पूर्ण विश्वास है कि आपकी सरकार हमारे आग्रह को स्वीकार करते हुए श्रम मंत्रालय को यथाशीघ्र वेज-बोर्डों के गठन के लिए निर्देशित करेगी और सत्रह साल बाद पत्रकारों के वेतनमान आदि निर्धारित करने के लिए नये वेज बोर्डों के गठन की अधिसूचना जारी की जायेगी।
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 18/01/2025 दिन शनिवार को महावीर टावर के समाधान कार्यालय में योगसना स्पोर्ट्स एसोसिएशन आफ झारखंड के द्वारा चयनित पर्यवेक्षक एवं योगासन झारखंड राज्य कोषाध्यक्ष मनोज तिवारी के तत्वावधान में रांची जिला इकाई के कार्यकारी समिति एवं स्थायी समिति का गठन किया गया।
जिसमें योगसना भारत रजिस्ट्रेशन नंबर एस/ एनबी/ 1042/2000 खेल एवं युवा मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा मान्यता प्राप्त। भारतीय ओलिंपिक संघ के सदस्य। राष्ट्रीय कमेटी के नियमावली के अनुसार योग के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले व्यक्तित्व के संगठन में पदस्थापित किया गया है।
टीम एबीएन, रांची। मंगलवार (21 जनवरी 2025) को हेमंत सोरेन कैबिनेट की बैठक होगी। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने यह सूचना दी है।
विभाग की ओर से बताया गया है कि झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 21 जनवरी 2025 को अपराह्न 4:00 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिये जा सकते हैं।
टीम एबीएन, रांची। राजधानी के रांची के सदर अस्पताल में इलाज के दौरान प्लास्टिक एनीमिया से पीड़ित युवक की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इसके बाद सदर अस्पताल प्रबंधक को पुलिस बुलानी पड़ी। दरअसल, एनआईटी के छात्र अमन को 18 जनवरी को मेडिका अस्पताल से सदर अस्पताल लाया गया था।
मृतक के चाचा कौशल मिश्रा ने बताया कि सदर अस्पताल में एक से सवा लाख की दवा बाहर से मंगवाई गई और 58 हजार रुपये की जांच करायी गयी। आक्सीजन से लेकर बेडशीट तक की खराब व्यवस्था का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि राज्य का एकमात्र हेमेटोलॉजिस्ट सदर अस्पताल में है, इसलिए वे अपने भतीजे को मेडिका से सदर अस्पताल लेकर आये।
वहीं इस मामले में सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ। बिमलेश कुमार सिंह ने इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही के आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि मरीज प्लास्टिक एनीमिया (कैंसर) नामक एक प्रकार की गंभीर बीमारी से पीड़ित था। उसे मेडिका अस्पताल से यहां लाया गया था। हमारे हेमेटोलॉजिस्ट डॉ। अभिषेक उसका इलाज कर रहे थे। उस मरीज का ब्लड और प्लेटलेट्स बहुत कम था।
सदर अस्पताल के हेमेटोलॉजिस्ट डॉ अभिषेक रंजन ने बताया कि गंभीर बीमारी और इलाज के दौरान होने वाले जोखिम के बारे में सारी जानकारी परिजनों को दे दी गई थी। रविवार होने के बावजूद वे कल मरीज को देखने और इलाज करने सदर अस्पताल आये थे। प्लास्टिक एनीमिया में बोन मैरो सूख जाता है, खून और प्लेटलेट्स में अचानक कमी आ जाती है, जिससे स्थिति गंभीर हो जाती है।
उन्होंने बताया कि मरीज को संक्रमण से बचाने के लिए आम तौर पर ब्लड कैंसर के मरीज का इलाज जनरल वार्ड में ही किया जाता है। हालत गंभीर होने पर ही मरीज को आईसीयू में ले जाया जाता है। उन्होंने बताया कि इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती गई है। सदर अस्पताल पर भरोसा जताते हुए कई ब्लड डिसआॅर्डर के मरीज अभी भी इलाज के लिए भर्ती हो रहे हैं।
टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग मे श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम में स्थित सदगुरु कृपा अपना घर आश्रम (सत्य-प्रेम सभागार)में आज प्रभु जी का एवं उनकी सेवा करने वाले सेवा साथियों का अन्नापूर्णा भंडारा सुरेंद्र बडजात्या एवं किरण देवी बड़जात्या के सानिध्य में उनके भतीजे श्रेयांस बड़जात्या पुत्रवधू प्रियंका बडजात्या, नम्रता जालान के द्वारा संचालित किया गया।
अपना घर आश्रम मे मानसिक रूप से कमजोर एवं निराश्रित और दिव्यांग प्रभु जी की सेवा की जाती है यहां उन्हें आश्रय दिया गया है तथा भोजन, इलाज की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है। अभी इस अपना घर में 32 जरूरतमंदों की सेवा की जा रही है।
उक्त जानकारी देते हुए अपना घर आश्रम के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि आज के अन्नपूर्णा भंडारे में आश्रम के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, डुंगरमल अग्रवाल, निर्मल जालान, विजय अग्रवाल, सुरेश भगत, पूरणमल सर्राफ, सुरेश चौधरी, ओम प्रकाश सरावगी, शिव भगवान अग्रवाल, विशाल जालान, पवन पोद्दार, संतोष देवी अग्रवाल, संजय सर्राफ, श्रवण सिंघानिया आदि उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के द्वारा संचालित पहाड़ी मंदिर रोड स्थित श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर अन्नपूर्णा सेवा 220 लोगों ने भोजन प्राप्त किया। आज की इस अन्नपूर्णा सेवा स्मृति शेष अतुल खेमका की पुण्य स्मृति में उनके पिता राजकुमार खेमका एवं उनके परिवार के द्वारा प्रायोजित थी। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के द्वारा संचालित पुरुलिया रोड स्थित स्वर्णभूमि अन्नपूर्णा सेवा केंद्र में 190 लाभुकों ने भोजन प्राप्त किया। दोनों अन्नपूर्णा सेवा मे 410 लोगों ने भोजन किया।
मौके पर अन्नपूर्णा सेवा के संयोजक सुरेशचंद्र अग्रवाल ने कहा कि माता अन्नपूर्णा लोगों को इसी प्रकार सेवा करने की प्रेरणा प्रदान करें और प्रभु की कृपा सदैव सबों के परिवार पर बनी रहे। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए अन्नपूर्णा सेवा निरंतर चलती रहेगी। दोनों अन्नपूर्णा सेवा विगत 35 माह से प्रतिदिन निरंतर सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है।
मौके पर मारवाड़ी सम्मेलन के जिलाध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, महामंत्री विनोद कुमार जैन, प्रमोद अग्रवाल, पुरुषोत्तम विजयवर्गीय, प्रदीप नारसरिया, मनोज रुइया, द्वारका प्रसाद अग्रवाल, निर्भय शंकर हरित, सांवरमल बुधिया, रमेश बंका, संजय सर्राफ, सहित कई सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी देते हुए रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा कि दोनों अन्नपूर्णा सेवा स्व सत्यनारायण नारसरिया एवं स्व शारदा देवी नारसरिया की स्मृति में एवं रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के द्वारा संचालित है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse