झारखंड

View All
Published / 2025-01-31 20:59:56
धनबाद : लोयाबाद वार्ड 8 के लोयाबाद 6 नंबर में नाली निर्माण कार्य में हो रहा भारी घोटाला

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद/ रांची। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने झारखंड मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कहा है कि लोयाबाद वार्ड नंबर 8 अंतर्गत लोयाबाद 6 नंबर दो कॉलोनी में नली निर्माण कार्य में गुणवत्ता में भारी घोटाला हो रहा है। 

घटिया क्वालिटी की सामग्री का इस्तमाल कर ठेकेदार सरकार को चूना लगा रहा है और इसमें वार्ड 8 के ईमानदार जेई को गुमराह कर के ठेकेदार नाली निर्माण के कार्य में घोटाला  कर रहा है। इनका बिल भी रोक जाये क्योंकि यह पहले भी नगर निगम को गुमराह कर के बिल लेने में कामयाब होते आ रहा है।

इसलिए इनका बिल पे भी रोक लगाया जायग और इनका लाइसेंस भी रद किया जाये ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके। क्योंकि ठेकेदार खुद मालामाल हो रहे हैं और नगर निगम चूना लगा रहे हैं।  अगर नाली निर्माण कार्य की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच करायी जायेगी तो सारी सच्चाई सामने आ जायेगी।

Published / 2025-01-31 20:54:50
विशाल ने लिया सुदेश का आशीर्वाद

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 31/1/2025 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के विशाल महतो जो कुछ दिनों से संगठन के कार्यों से निजी कारण से दूर थे। आज आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो से मिलकर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा संगठन के कार्य एवं छात्र हित में कार्य करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ। 

इस अवसर पर केंद्रीय महासचिव रामचंद्र सहिस, केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता देवशरण भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, छात्र संघ प्रभारी हरीश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा एवं अन्य लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने दी।

Published / 2025-01-31 20:51:42
धनबाद पहुंचे वित्त मंत्री ने केंद्र से बकाया 1.36 लाख करोड़

धनबाद पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, बजट पेश पर कहा- केंद्र सरकार झारखंड का बकाया 1.36 लाख करोड़ दें

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद/ रांची। वित्तमंत्री राधा कृष्ण किशोर धनबाद पहुंचे। सर्किट हाउस में डीसी माधवी मिश्रा और एसएसपी एचपी जनार्दनन ने शिष्टाचार मुलाकात कर बुके देकर वित्त मंत्री का स्वागत किया। वित्तमंत्री ने कल यानी शनिवार को केंद्र सरकार द्वारा संसद में बजट पेश किये जाने पर कहा कि उन्हें कोई अपेक्षा नहीं है। 

केंद्र सरकार कोई स्पेशल पैकेज झारखंड को नही दे, बल्कि झारखंड का बकाया 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपये केवल दे दे। बजट से बस यही अपेक्षा रखते है। उन्होंने कहा कि अभी ब्याज की बात नहीं करेंगे, यह याचना करने की बात नहीं है यह हक है। यह विभागीय प्रावधान है जो देनदारी झारखंड की बनती है वह केंद्र सरकार दे दे।

वित्त मंत्री ने कहा कि मार्च वित्तीय साल का महीना आने वाला है। राजस्व लक्ष्य को लेकर सभी विभाग के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। राजस्व संग्रह का धनबाद मुख्य केंद्र है। उन्होंने कहा कि धनबाद जिले के सभी अंचल में राजस्व में कमी आयी है। मार्च में 2 महीना लगभग बाकी है। 

तब तक राजस्व के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में पदाधिकारियों को निर्देश दिया जायेगा। वहीं मईया योजना में पायी जाने वाली गड़बड़ी पर कहा कि जो योजना लागू होती है संभावना है कुछ गड़बड़ियां होंगी, जो दोषी है उस पर कार्रवाई होगी।

Published / 2025-01-30 20:44:25
आनलाइन गेमिंग छोड़, मैदानी खैल में आगे बढ़ना चाहिए : देवेंद्रनाथ महतो

सालसुद में फुटबॉल टूर्नामेंट प्रतियोगिता संपन्न 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सोनाहातु। झारखंड क्रीडा प्रेमी राज्य है। तेतला पंचायत में आज एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट खेल का आयोजन संपन्न हुआ। यह टूर्नामेंट युवा संघर्ष समिति सालसुद ने किया। जिसमें युवाओं एवं ग्रामीणों का भारी जोश देखने को मिला। दर्जनों टीम ने इस खेल में शामिल लिया और अपने फुटबॉल क्रीड़ा का प्रदर्शन किया। 

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो ने विजेता टीम को पुरस्कृत करते हुए सम्मानित किया। श्री महतो ने कहा कि राज्य के युवा को आनलाइन गेमिंग से बाहर निकल कर शारीरिक दक्षता वाले मैदान के खेल में आगे बढ़ना चाहिए। विशेष कर फुटबॉल खेल से हमें अनुशासनीक टीमवर्क का  ज्ञान मिलता है। 

बताते चलें कि प्रथम विजेता बारेंदा टीम एवं उप विजेता बासाहातु टीम रहा। जिसे पारितोषिक देते हुए शुभकामना एवं सम्मानित किया गया। इस टूर्नामेंट का अध्यक्ष वज्र किशोर मुंडा मानकी, संयोजक रूप सिंह महतो एवं वक्ता बुधन लाल सिंह मुंडा एवं आदि लोग भी सक्रिय रहे।

Published / 2025-01-30 20:38:43
हजारीबाग : चलती ट्रक में लगी आग से मची भगदड़

बारूद भरे चलते ट्रक में लगी आग, मची भगदड़; भागने के दौरान गिरने से दर्जनों लोग घायल 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बारूद भरे ट्रक में अचानक आग लग गयी। आग लगने से घटनास्थल पर भगदड़ मच गयी। भागने के दौरान दर्जनों लोग गिरकर घायल हो गये हैं। मामला जिले के केरेडारी टंडवा रोड स्थित बड़कागांव डेली मार्केट के पास का है। 

बताया जा रहा है कि यहां अचानक बीजीआर कंपनी की बारूद भरे ट्रक ( जे एच 01 ए बी 0201) में आग लग गयी, जिससे भगदड़ मच गयी। ट्रक में आग लगने की खबर सुनकर बाजार में खरीद बिक्री कर रहे लोग भागने लगे। इस दौरान दर्जनों लोग भागने के क्रम में गिरकर चोटिल हो गये। 

आग की सूचना पाकर घटनास्थल पर पुलिस और दमकल की गाड़ियां पहुंची। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से पूरा इलाका धुआं-धुआं हो गया जिससे कई लोगों को सांस लेने में दिक्कत होनी लगी। वहीं, पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। 

मामले में ट्रक के चालक ने बताया कि वह केरेडारी के एनटीपी के अधीनस्थ बीजीआर कंपनी की बारूद लेकर रांची जा रहे थे। शाम 4:30 बजे बड़कागांव के लोगों ने रोक कर उन्हें आग लगने की सूचना दी। इसके बाद वह और खलासी गाड़ी रोक कर आग बुझाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि अगर ग्रामीण आग को नहीं बुझाते तो बड़कागांव की बड़ी आबादी बड़े हादसे का शिकार हो जाती।

Published / 2025-01-30 17:51:48
महाकुंभ में झारखंड के परिवार को साधु रूप में मिला खोया हुआ परिजन

27 साल बाद कुंभ मेले में मिले अपने

टीम एबीएन, रांची। प्रयागराज महाकुंभ में एक परिवार 27 साल बाद अपने पिछड़े हुए परिजन से मिला। परिवार ने अब उनके मिलने की उम्मीद ही छोड़ दी थी। उन्हें मान लिया था कि या तो वह इस दुनिया में नहीं है और या फिर वह किसी ऐसे स्थान पर चले गये हैं, जहां से वापस आना संभव नहीं है। हालांकि, दिल की किसी कोने में उनके मिलने की उम्मीद बाकी थी। मामला झारखंड के परिवार का है। 

परिवार ने बुधवार को दावा किया कि प्रयागराज में कुंभ मेले में उन्हें उनका खोया हुआ एक परिजन मिल गया है। इसके साथ ही उनकी 27 साल से जारी परिजन की तलाश अब समाप्त हो गयी है। खोये हुए परिजन गंगासागर यादव अब 65 वर्ष के हैं। वह अघोरी साधु बन गये हैं। अब उनका नाम बाबा राजकुमार है। 

उनके परिवार ने बताया कि 1998 में पटना की यात्रा के बाद गंगासागर लापता हो गये थे। उनकी पत्नी धनवा देवी ने अपने दो बेटों कमलेश और विमलेश की अकेले परवरिश की। गंगासागर के छोटे भाई मुरली यादव ने कहा- हम उन्हें दोबारा देखने की उम्मीद खो चुके थे, लेकिन कुंभ मेले में गये हमारे एक रिश्तेदार ने गंगासागर जैसे दिखने वाले एक व्यक्ति की तस्वीर ली और हमें भेजी। 

इसके बाद मैं, धनवा देवी और उनके दो बेटों के साथ कुंभ मेला पहुंचा। मेले में पहुंचने पर परिवार का सामना बाबा राजकुमार से हुआ, लेकिन उन्होंने गंगासागर यादव के रूप में अपनी पूर्व पहचान स्वीकार करने से इनकार कर दिया। बाबा राजकुमार ने वाराणसी का साधु होने का दावा किया। 

उन्होंने और उनकी साध्वी साथी ने पूर्व के किसी भी संबंध से इनकार किया। हालांकि, परिवार अपने दावे पर अड़ा रहा, क्योंकि बाबा राजकुमार पूरी तरह से गंगासागर यादव से मिलते जुलते हैं, यहां तक कि उनके माथे और घुटने पर चोट के हूबहू वैसे ही निशान मिले जो गंगासागर यादव के थे।

Published / 2025-01-30 17:50:10
शहादत दिवस पर याद किये गये राष्ट्रपिता

बापू वाटिका में सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

टीम एबीएन, रांची। आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि है। 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी की हत्या कर दी गयी थी। बापू के शहादत दिवस पर राजधानी रांची के बापू वाटिका में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी। 

इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित बड़ी संख्या में सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बापू को याद करते हुए उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर पारंपरिक रूप से बापू के प्रिय भजन से पूरा परिसर गूंजता रहा। गांधी टोपी धारण कर बापू बाटिका पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपिता को नमन करते हुए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। 

मीडियाकर्मियों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन पूरे देश और दुनिया के साथ हम सभी के लिए खास है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भले ही हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके विचार आज भी हमारे साथ हैं। हमें गर्व है जो बापू जैसे नेताओं का यह देश रहा है, जिनके पदचिन्हों पर चलकर उनके विचारों एवं आदर्श से हमेशा मार्गदर्शन मिलता रहेगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में कुछ भी बोला जाये, कितना भी बोला जाये वह कम ही होगा। उनके विचार से देशवासियों को प्रेरणा मिलती है। हमारे देश में कई महापुरुष हुए हैं, जिनके पद चिह्न पर चलकर आगे बढ़ा जा सकता है।

Published / 2025-01-30 17:48:36
एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग में शहीद दिवस मना

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में शहीद दिवस पर कृतज्ञता के साथ महात्मा गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी तथा बापू गांधी को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। साथ ही बापू के सम्मान में 2 मिनट का मौन रखा गया। 

प्राचार्य एसके मिश्र ने अपने संदेश में कहा कि महात्मा गांधी न केवल असाधारण व्यक्तित्व के धनी थे, बल्कि वे एक सच्चे कर्मयोगी भी थे। केवल मात्र देश को स्वतंत्र करवाना ही उनका उद्देश्य नहीं था, बल्कि सामाजिक कुरीतियों, कुसंस्कारों, अस्वच्छता, अस्पृश्यता, गरीबी, अशिक्षा आदि को दूर करना भी उनका लक्ष्य था। 

उन्होंने निस्वार्थ भाव से देश की सेवा की। उनके सिद्धांतों पर चलना ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के सभी विद्यार्थी, शिक्षक और शिक्षिकाओं ने भाग लिया। राष्ट्र गान के साथ सभा समाप्त हुई।

Page 439 of 1695

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse