एबीएन न्यूज नेटवर्क, दुबियाखांड़, (पलामू)। पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एंव युवा कार्य विभाग के तत्वावधान में दो दिवसीय राजकीय आदिवासी विकास महाकुंभ मेला 11 फरवरी 2025 से शुरू होगी। मेदिनीनगर सदर प्रखंड के दुबियाखाड़ में आयोजित मेले की प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। उपायुक्त शशि रंजन तैयारी की हरपल जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने कहा है कि राजकीय आदिवासी विकास महाकुंभ मेला को ऐतिहासिक बनाने को लेकर जिला प्रशासन वृहद तैयारी की है।
मेला का उदघाटन समारोह में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण (अल्पसंख्यक कल्याण को छोड़कर) विभाग के माननीय मंत्री चमरा लिंडा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि वित्त, वाणिज्यकर, योजना एवं विकास व संसदीय कार्य विभाग के माननीय मंत्री राधाकृष्ण किशोर होंगे। गणमान्य अतिथि के रूप में पलामू सांसद विष्णु दयाल राम, पांकी विधायक कुशवाहा शशि भूषण मेहता, डालटनगंज विधायक आलोक कुमार चौरसिया, विश्रामपुर विधायक नरेश प्रसाद सिंह, हुसैनाबाद विधायक संजय कुमार सिंह यादव भाग लेंगे।
मेला को भव्य स्वरूप प्रदान करने को लेकर नगर आयुक्त जावेद हुसैन, उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद, सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुलोचना मीना सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों ने आज मेला स्थल का निरीक्षण कर वहां चल रहे तैयारियों का जायजा लिया। पदाधिकारियों ने भव्य मेला आयोजन का निदेश दिया। मेला में जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न विभागों के 40 से अधिक स्टॉल लगाये गये हैं।
इन स्टॉलों के माध्यम से संबंधित विभाग द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को लाभान्वित किया जायेगा। साथ ही योजनाओं को लेकर जागरूक किया जायेगा। वहीं मेला में परिसंपतियों को वितरण के साथ-साथ गोदभराई, अन्न प्रासन्न आदि रश्म पूरी की जायेगी। मेला के तैयारियों के निरीक्षण के दौरान जिला कल्याण-सह-जिला खेल पदाधिकारी सेवा राम साहू, मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष अर्जुन सिंह आदि सदस्य शामिल थे।
टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट कार्यकारिणी सदस्यों की एक बैठक ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल की अध्यक्षता में श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम, पुंदाग में हुई। जिसमें ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री राधा कृष्ण मंदिर एवं अपना घर आश्रम में किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गयी तथा भावी कार्यों एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गयी।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 10 मार्च को श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम में होली मिलन महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। होली मिलन महोत्सव में परमहंस डॉ संत शिरोमणि स्वामी सदानंद जी महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहकर सबों को आशीर्वाद देंगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि श्री राधा कृष्ण मंदिर के परिसर में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को श्री प्रणामी सत्संग भजन कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
जिसमें नगर के प्रमुख धार्मिक संस्थाओं के भजन मंडलियों को आमंत्रित किया जायेगा। साथ ही सेवा धाम में प्रत्येक रविवार को अन्नपूर्णा सेवा निरंतर जारी रहेगी। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम मे प्रतिदिन पहुंच रहे हजारों की संख्या में श्रद्धालु को सुचारू रूप से समुचित व्यवस्था देने तथा अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने एवं ट्रस्ट का सदस्य बनाने के संबंध में भी पूरी विस्तृत चर्चा की गयी।
उक्त जानकारी देते हुए ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि बैठक में ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, सज्जन पाड़िया, पूरणमल सर्राफ, चिरंजी लाल खंडेलवाल, संजय सर्राफ, सुरेश अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, सुरेश भगत,विष्णु सोनी, मनीष सोनी, ज्ञानचंद शर्मा, मधुसूदन, विद्या देवी अग्रवाल सहित अन्य कई सदस्य उपस्थित थे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, चौपारण/ हजारीबाग। बिगहा स्थित शिव मंदिर प्रांगण में श्रीश्री 1008 रुद्र पांच दिवसीय महायज्ञ सह द्वितीय यज्ञ महोत्सव 23 फरवरी से आरंभ होगा। यज्ञ महोत्सव को लेकर शनिवार को मंदिर प्रांगण में विशेष पूजा तथा ध्वजारोहण किया गया। इसके पूर्व प्रथम निमंत्रण तथा आशीर्वाद ईटखोरी स्थित मां भद्रकाली मंदिर में पूजन तथा निमंत्रण पत्र अर्पित कर विशेष पूजा की शुरुआत की गयी।
बाद में गढ़काली मंदिर, शिव मंदिर, गढ़वाल बाबा मंदिर, हनुमान मंदिर तथा महंत फलाहारी बाबा के पूजन के बाद चंद्रवंशी भवन परिसर में मौजूद मंदिर में सुधीर पांडे ने पूजा आरंभ की। जानकारी देते हुए राजेश रवानी तथा प्रदीप चंद्रवंशी ने बताया कि बीते साल की तरह इस बार भी यज्ञ का आयोजन होगा। शिवरात्रि पर विशेष पूजन किया जायेगा। इसमें हजारों की संख्या में लोग जुटेंगे।
समस्त आयोजन अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के जिला हजारीबाग, चतरा, शाखा बिगहा के तत्वावधान में आयोजित होगा। महोत्सव की तैयारी के लिए ईटखोरी, मयूरहंड, बरही, चौपारण में सैकड़ों सदस्य मेहनत कर रहे हैं। शनिवार को पूजा में मुख्य पुजारी शशि शेखर सपत्नीक शामिल हुए।
इस दौरान अध्यक्ष छत्रधारी चंद्रवंशी, सचिव देवधारी चंद्रवंशी, राजेन्द्र चंद्रवंशी, अशोक चंद्रवंशी, यज्ञ समिति अध्यक्ष महेंद्र चंद्रवंशी, सचिव रामाधार चंद्रवंशी, करुणा चंद्रवंशी, लखन चंद्रवंशी, रामजीवन चंद्रवंशी, राजेश रवानी, आनंद चंद्रवंशी, छोटु चंद्रवंशी, राजु चंद्रवंशी, मदन चंद्रवंशी, बाबुलाल चंद्रवंशी, ज्ञानी चंद्रवंशी, चंदन चंद्रवंशी, प्रदीप चंद्रवंशी, उमेश चंद्रवंशी, दीपक प्रकाश सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद/ रांची। अंगारपथरा क्षेत्र में चल रहे अवैध कोयले कारोबार को लेकर बिहार जनता खान मजदूर संघ के केंद्रीय संगठन सचिव ने ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की है। रत्नेश कुमार ने मुख्यमंत्री, डीजीपी और धनबाद पुलिस को ट्वीट कर लिखा कि अंगारपथरा क्षेत्र के गजलीटांड़ व कांटापहाड़ी में बड़े पैमाने पर कोयला का अवैध खनन कर तस्करी की जा रही है।
अवैध खनन के कारण भू-धंसान की स्थिति उत्पन्न हो रही है। अंगारपथरा अंतर्गत गजलीटांड़ के बंद खदान में जिला प्रशासन व स्थानीय प्रशासन को गुमराह कर दर्जनों अवैध मुहाने बनाकर हर रोज अवैध रूप से दर्जनों ट्रक में लोड करके अवैध भट्ठे में भेजा जाता है। बीसीसीएल, सीआईएसएफ की मिलीभगत से बड़े पैमाने पर कोयला का अवैध कारोबार बदस्तूर जारी है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। जिले के बरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आमटांड़ में स्थित मां भगवती मैन्युफैक्चरिंग यूनिट कंपनी में रविवार की अहले सुबह भीषण आग लग गयी। जब ग्रामीणों को इसकी सूचना मिली तो वे घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।
शुरुआत में आपसी सहयोग से आग बुझाने की कोशिश की गयी लेकिन असफल रहे। इसके बाद इसकी सूचना बरोरा थाना को दी गयी। आनन फानन में आग बुझाने वाली दमकल को बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू किया जा सका। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अगलगी की इस घटना से कंपनी को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
इस संबंध में कंपनी के संचालक नेहा मिश्रा ने बताया कि मैन्युफैक्चरिंग में प्रयोग होने वाले और तैयार माल जलकर खाक हो गया है। इससे लगभग 5 से 7 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि इस घटना से उन्हें बड़ा नुकसान हुआ है और अब नये सिरे से फिर शुरुआत करना होगा। इस घटना के बाद आसपास के इलाकों में थोड़ी देर के लिए अफरा तफरी मच गयी थी।
टीम एबीएन, रांची। पशुपालन विभाग ने रांची पशु चिकित्सा महाविद्यालय के पोल्ट्री में आये बर्ड फ्लू को लेकर स्टैंडर्ड प्रोसिडयूर ऑफ ऑपरेशन (एसओपी) जारी कर दिया है।
वेटनरी कॉलेज परिसर से तीन किलोमीटर के परिसर में बर्ड की खरीद-बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गयी है। एसओपी जिले के उपायुक्त और जिला पशुपालन पदाधिकारी को भी भेजा गया है। विभागीय निदेशक किरण कुमार पासी ने बताया कि बर्ड फ्लू को लेकर भारत सरकार का जो दिशा-निर्देश है, उसका पालन करन को कहा गया है।
केंद्र सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार जो एपिक सेंटर (केंद्र) हैं, उसके आसपास के 10 किलोमीटर के दायरे में सर्वे करने को कहा गया है. वहीं, एपिक सेंटर के एक किमी के दायरे में स्थित पॉलट्री फॉर्म के मुर्गों को मारने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा जहां भी किसी तरह की पक्षी की मौत का सूचना मिले, इसकी जानकारी देने को कहा गया है।
*प्रेस विज्ञप्ति*
9/2/2025
*श्री श्याम बाल मंडल रांची द्वारा तीसरी वर्ष गांठ पर श्याम अखण्ड ज्योति पाठ का आयोजन श्री सालासर बाला जी मंदिर में*
--------------------------------------------
श्री श्याम बाल मंडल, रांची द्वारा मारवाड़ी ब्राह्मण भवन स्थित श्री सालासर मंदिर में तीसरा वर्षगांठ मनाया गया इस अवसर पर श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ का कार्यक्रम रखा गया।
श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ का आयोजन रविवार को श्री सालासर बालाजी मंदिर, ब्राह्मण धर्मशाला, रांची में प्रातः 9.00 बजे से सायं 4 बजे तक चला। सैकड़ो की संख्या में महिलाओं और श्री श्याम प्रेमियों ने अखंड पाठ में हिस्सा लिया। श्री श्याम ज्योति पाठ प्रख्यात ज्योति पाठ गायक पुरुलिया के अश्विनी शर्मा के सानिध्य में किया गया।
सायं 5:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक भजन संकीर्तन का भी कार्यक्रम किया गया सुमधुर भजनों की गंगा प्रवाह की गयीं। कीर्तन के उपरांत महाआरती एवं भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।
आयोजन में मुख्य रूप से दिनेश शर्मा, चेतन मटोलिया ,कमल शर्मा, रिशु मटोलिया ,अंकित अग्रवाल, अंकित मटोलिया, सहित कई श्याम प्रेमियों ने आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। उक्त जानकारी कार्यक्रम संयोजक
*प्रेस विज्ञप्ति*
*श्री राधा- कृष्ण सेवा धाम मंदिर में हुआ 193 वाँ अन्नपूर्णा महाप्रसाद का आयोजन*
*भजन- कीर्तन में श्रद्धालु खूब झूमे*
श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग मे श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम मे रवि प्रदोष व्रत पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर 181 वाँ श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन किया गया है। महाप्रसाद में 101 किलो ग्राम की केसरिया मेवा युक्त सूजी का हलवा का भोग भगवान श्री राज श्याम जी को विधिवत भोग पुजारी अरविंद पांडे द्वारा लगाया गया। तथा पूरे विधि विधान से पूजा- अर्चना एवं आरती की गई। मंदिर परिसर में उपस्थित 3 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद भोग का वितरण किया गया। तत्पश्चात भजन- कीर्तन का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के भजन गायक मनीष सोनी एवं सज्जन पाड़िया ने अपने मनमोहक सुमधुर भजनों से श्रोताओं को खूब झुमाया। तथा पूरा वातावरण को कृष्णमय एवं भक्तिमय बना दिया। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि संस्था द्वारा श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर मे आज 193 वें अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन था।आज सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। तथा भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर मे लगभग 5 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। उन्होंने बताया कि रवि प्रदोष व्रत भगवान शिव की कृपा पाने के लिए महिलाएं व्रत रखती है। प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित है। महिलाएं व्रत रखकर शाम के समय शिव परिवार की उपासना की। तथा शिव परिवार समेत सभी देवी देवताओं की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर-ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल,उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, पूरणमल सर्राफ , चिरंजी लाल खंडेलवाल,सज्जन पाड़िया, संजय सर्राफ, सुरेश भगत, सुरेश अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, विष्णु सोनी, मनीष सोनी, प्रेम प्रकाश,विधा देवी अग्रवाल, अरविंद पांडे, मनोज कुमार पंडित, चन्द्रदीप साहु,हरीश कुमार, परमेश्वर साहु,धीरज कुमार गुप्ता,अशोक ठाकुर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse