टीम एबीएन, रांची। मेटास एड्वेंटिस्ट कॉलेज एवं एसडीए हॉस्पिटल स्कूल आॅफ नर्सिंग में आज दीप प्रज्ज्वलन (लैंप लाइटिंग) और शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बेसिक बीएससी नर्सिंग के 60 और जीएनएम के 20 छात्र छात्राओं को फ्लोरेंस नाइटेंगल शपथ दिलायी गयी। मौके पर बड़ी संख्या में छात्रों के अलावा छात्रों के परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे।
समारोह की मुख्य अतिथि बीना कुमारी नर्सिंग सुपरीटेंडेंट रिम्स रांची, कॉलेज के एक्सक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट डॉ अनिल कुमार चिल्लीमुंथा, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, एसडीए हॉस्पिटल डॉ रीता अर्नेस्ट, जेनरल वाइस प्रेसिडेंट एसडीडी नायडू, वाइस प्रेसिडेंट अकादमिक अफेयर्स सुनील कुमार, वाइस प्रेसिडेंट फाइनेंस बॉबी जेम्स, एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट फाइनेंस दीपक कसारे, रजिस्ट्रार अजीत बाजराय, एडमिनिस्ट्रेटर हस्पताल विजय राज, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ शुभाकर प्रसाद, कॉलेज प्रिंसिपल एंजेलिन रेचल, स्कूल आॅफ नर्सिंग की प्रिंसिपल सुनीता हंसदा, प्रबीर पोद्दार, पास्टर बागे, नर्सिंग सुप्रीटेंडेंट इमानुएल लकड़ा, नमिता गुड़िया, मरीन ग्लैडिन सुरीन, रचेल, प्रेमशिला बाड़ा, सुशील दास कुजूर, हन्ना एलिजाबेथ कुजूर, ओलिव कुजूर, कैरोलिन मरांडी, सोनाली कुजूर, ज्योति कच्छप, नमिता टोप्पो, नेवलिन डांग, संध्या लेनिन, कीर्ति कुंकल, निकोला, मेलिससा कुजूर, दिलीप कुमार, डायना, प्रीति भेंगरा, विशाल जीत, नम्रता सोय व अन्य लेक्चरर्स उपस्थित थे।
बीएससी नर्सिंग के छात्रों का प्रस्तुतीकरण कॉलेज प्रिंसिपल एंजिलिन रचेलऔर जीएनएम के छात्रों का प्रस्तुतीकरण सुनीता हंसदा ने किया। कार्यक्रम में सुनीता सुरीन ने फ्लोरेंस नाइटेंगल का किरदार निभाया और छात्रों की अगुवाई की। फ्लोरेंस नाइटेंगल शपथ हन्ना एलिजाबेथ कुजूर ने छात्र-छात्राओं को दिलायी।
मुख्य अतिथि बीना कुमारी ने कहा कि सबसे पहले मैं इस शुभ अवसर के लिए मुझे मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने के लिए प्रबंधन को धन्यवाद् देना चाहती हूं। मेटास कॉलेज में कार्यरत सभी प्रशासनिक पदाधिकारी, शिक्षकगण एवं मेरे प्यारे छात्र-छात्राओं, आप सभी को आज के इस समारोह की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
आज मैं विशेष रूप से छात्र-छात्राओं से कहना चाहती हूं कि यह समारोह आपके जीवन का एक बहुत ही महत्वपूर्ण समारोह है क्योंकि आज के इस दिन में आप नर्सिंग के इस महान प्रोफेशन में अपना पहला दृढ़ संकल्प लेने वाले हैं। आज आप जो दीप प्रज्वलित करेंगे वह आपके द्वारा बीमार एवं घायल व्यक्तियों की देखभाल के लिए प्रशिक्षित होने के दृढ़ निर्णय का प्रतीक होगा। दीप की यह रोशनी आपके बीच ज्ञान, कौशल और नर्सिंग भावना के हस्तांतरण का प्रतीक है, आज आप सब यह घोषणा करते हैं कि आप अपना जीवन मानवता की सेवा के लिए संपूर्ण रूप से समर्पित कर रहे हैं।
नर्सिंग एक बहुत ही महत्वपूर्ण पेशा है क्योंकि हम नर्सों के पास हमारे मरीज एवं उनके परिजनों के लिए दिल,दिमाग,आत्मा और शरीर को ठीक करने का ईश्वरीय अवसर प्राप्त होता है। मैं आप सभी को यह बताना चाहती हूं की सेवा भावना मानवता से हमें जोड़ने वाली सबसे मजबूत कड़ी होती है, आपके देखभाल एवं सेवा के बाद मरीज को घर जाते वक्त जो खुशी होती है वह आप सब खुद ही महसूस करने वाले हैं, अंत में मैं आप सबसे कहना चाहती हूं कि आप सभी भाग्यशाली हैं जो ईश्वर ने आपको नर्सिंग जैसे नेक एवं महान कार्य के लिए चुना है। आप सभी को आपके व्यक्तिगत और पेशेवर जिंदगी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। धन्यवाद ज्ञापन कॉलेज के स्टूडेंट्स वेलफेयर डीन डॉ शुभाकर प्रसाद ने किया। उक्त जानकारी जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक नारायण वर्मा ने दी।
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक-20.02.2025 को महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड ने अपने कार्यालय कक्ष में 68वीं आल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट 2024-25 के झारखंड पुलिस के विजेताओं को सम्मानित किया।
ज्ञात हो कि 68वीं आल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट 2024-25 प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक-10.02.2024 से 15.02.2024 तक झारखंड, रांची में किया गया था। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से कुल 18 राज्य के प्रतिभागी एवं केंद्र शासित प्रदेश के 02 राज्य के प्रतिभागी एवं देश के अर्द्धसैनिक संगठन के कुल-08 टीमों ने भाग ली थी।
आल इंडिया पुलिस डियुटी मीट में झारखण्ड पुलिस को 01 गोल्ड एवं 04 सिल्वर कुल-05 मेडल प्राप्त हुआ, जिसमें 1. पुलिस अवर निरीक्षक रोहित कुमार कालिन्दी को फिंगर प्रिंट में गोल्ड मेडल 2. पुलिस अवर निरीक्षक रवि शंकर को फिंगर प्रिंट में सिल्वर मेडल 3. पुलिस अवर निरीक्षक नविता कुमारी महतो को मेडिको लिगल में सिल्वर मेडल 4. सहायक पुलिस अवर निरीक्षक बलेन्द्र कुमार को पुलिस पोट्रेट में सिल्वर मेडल एवं 5. सहायक पुलिस अवर निरीक्षक महेन्द्र महतो को (डॉग-एरिक) ट्रैकर में सिल्वर मेडल प्राप्त कर झारखण्ड पुलिस को गौरवान्वित किये। इस उपलब्धि के उपरांत पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड ने सभी को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अनुराग गुप्ता, महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड के अतिरक्त असीम विकांत मिंज, पुलिस महानिरीक्षक, अप०अनु०वि०, झारखण्ड, संध्या रानी मेहता, पुलिस उप-महानिरीक्षक, अप०अनु०वि०, झारखंड एवं अपराध अनुसंधान विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र के महावीर चौक के पास एक मार्केट काम्प्लेक्स में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई है।
मौके पर पहुंचे फायर फाइटर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद आंशिक रूप से आग पर काबू पा लिया है। हालांकि पूरी तरह से आग बुझाने में समय लगेगा। जिस मार्केट में आग लगी है, उसमें कपड़े के थोक विक्रेताओं की कई दुकानें है। लगभग सभी दुकानों को भारी नुकसान हुआ है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुवार की सुबह रांची में बारिश के साथ बिजली भी लगातार कड़क रही थी। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट होने की वजह अपर बाजार के महावीर चौक स्थित शर्मा काम्प्लेक्स में अचानक आग लग गई।
जब आग की लपटें और धुआं लोगों को दिखाई दिया तब उन्हें यह जानकारी मिली कि शर्मा मार्केट में आग लग गई है। इसके बाद तुरंत कोतवाली पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। आधे घंटे के भीतर फायर बिग्रेड की टीम छह दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल रांची द्वारा 10 वीं और 12 वीं का परीक्षा शुरू होते ही सोशल मीडिया में पेपर लीक का मामला वायरल हो रहा हैं। मामला पूरे झारखंड में चर्चा का विषय बना हुआ है। उक्त मामले पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष आंदोलनकारी छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो जैक सचिव जयंत मिश्रा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो ने जैक 10 वीं के विज्ञान सैद्धांतिक एवं हिंदी विषय की परीक्षा प्रश्न पत्र लीक आउट का सबूत सौंपते हुए 10 वीं हिंदी व विज्ञान परीक्षा रद्द कर , उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही उन्होंने बताया कि आगामी 20 फरवरी 2025 को आयोजित होने वाली जैक 10 वीं के विज्ञान विषय की परीक्षा के दो दिन पूर्व ही प्रश्न पत्र लीक आउट का व्हाट्सएप में 17/02/2025 मंगलवार से ही वायरल हो रहा है।
18 फरवरी 2025 मंगलवार को हिंदी विषय की हो चुकी परीक्षा भी एक दिन पूर्व 17/02/2025 रात्रि को हुई प्रश्न पत्र लीक आउट वायरल का हूबहू प्रश्न पूछे जाने का परीक्षार्थी द्वारा दावा किया जा रहा है। ऐसे खबर से राज्य में पढ़ने वाले छात्रों पर बुरा असर पड़ रहा है , साथ ही उन्होंने मामला पर त्वरित कार्रवाई किया जाय अन्यथा झारखंड के छात्रों के हित राज्यव्यापी आंदोलन करने का चेतावनी भी दिया।
मौके पर जैक सचिव जयंत मिश्रा मामला को गंभीरता से लेते हुए कहा कि इंतजार कीजिए जांच पड़ताल चल रहा है अगर वायरल खबर पर सच्चाई होगा तो निश्चित छात्रहित में कार्रवाई की जायेगी।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद/ रांची। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कहा कि अंगारपथरा अंतर्गत गजलीटांड़ काटा पहाड़ी में बड़े पैमाने पर चल रहा कोयला का अवैध कारोबार पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कोयला तस्कर सिंह ओर यादव की जोड़ी बेखौफ होकर अवैध रूप से कोयला खनन कर रहे है।
कोयला तस्कर प्रत्येक दिन ट्रक में कोयला लोड करकर बाहर कोयला मंडियों में भेजा जाता है। हर जगह चल रहे कोयले की अवैध कारोबार पर छापामार कार्रवाई की जा रहा है। लेकिन कोयला तस्कर सिंह और यादव की अवैध कारोबार पर सीआईएफ क्यों नहीं छापा मार रही है। इससे साफ पता चलता है कि इस कोयले की अवैध तस्करी में सीआईएसएफ की भी मिलीभगत से इनकार नहीं किया जा सकता है।
अगर जल्द कोयला तस्करी पर रोक नहीं लगाया गया तो अंगारपथरा अंतर्गत गजलीटांड़ काटा पहाड़ी में ऐसे ही जोरो शोरों से अवैध तस्करी होते रहेगी और बीसीसीएल ओर राज्यस्व की नुकसान होते रहेगी।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लरका आंदोलन के प्रणेता अमर शहीद भगत की जयंती समारोह मैंना बगीचा में भव्य रूप से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित जतरा एवं विकास मेला में हजारों लोगों के साथ-साथ सैकड़ो खोड़हा दल के नृत्य मंडली ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
लोहरदगा लोकसभा सांसद सुखदेव भगत एवं आयोजन समिति के सदस्यगण, इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मंत्री दीपिका पांडे सिंह, राज्य समन्वय समिति के सदस्य राजेश ठाकुर, कृषि विपणन के अध्यक्ष रविंद्र सिंह, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अनुपमा भगत, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अभिनव सिद्धार्थ, पूरे जिले एवं अन्य जिले से आये हुए पाहन पूजार, सभी खोड़हा दल के सदस्यगण, विकास मेला से संबंधित विभाग के पदाधिकारीगण, लोहरदगा एसडीओ, लोहरदगा एसडीपीओ, लोहरदगा, गुमला, रांची, जमशेदपुर जिला से आए हुए अतिथि गण, भरनो से नृत्य मंडली, उर्सलाइन विद्यालय के बच्चियां, उड़ीसा एवं छत्तीसगढ़ के नृत्यमंडली के साथ-साथ प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार प्रकट करते हैं एवं अगले वर्ष होने वाले जयंती समारोह में इसी तरह का सहयोग का अपेक्षा रखते हैं।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि किसानों को समय के साथ कृषि के तौर-तरीकों को बदलना होगा। सब आधुनिकीकरण हो रहा है। किसानों को कृषि कार्य मजदूर की तरह नहीं व्यवसाय के रूप में करना होगा। पारंपरिक व्यवस्थाओं को बदलना होगा। धान-गेहूं की जगह संतरा, ड्रैगन फ्रूट आदि फल-सब्जियां आदि नगदी फसलों का उत्पादन करना होगा। मंत्री आज पलामू के शिवाजी मैदान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय किसान मेला-सह-उद्यान प्रदर्शनी-2025 के अवसर पर किसानों को संबोधित कर रहीं थीं।
किसान मेला-सह-उद्यान प्रदर्शनी में पलामू प्रमंडल के पलामू, गढ़वा एवं लातेहार जिले के पदाधिकारी एवं किसान उपस्थित थे। मेला में 40 स्टॉल लगाया गया। जहां विभागों की योजनाओं की जानकारी दी गयी। मेला में किसानों के बीच परिस्थितियों का भी वितरण किया गया। मंत्री सभी स्टॉल का निरीक्षण कर वहां प्रदर्शित कृषि उत्पाद एवं कृषि यंत्रों का अवलोकन किया।
कृषि मंत्री ने कहा कि कृषि विभाग द्वारा किसानों को बीज-खाद का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पलामू में क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र स्थापित है। कृषि विज्ञान केन्द्र भी है। यहां के किसानों के विकास में इन्हें पूरा योगदान करना होगा। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ एक ही लाभुक को नहीं, बल्कि अलग-अलग किसानों को देना होगा।
उन्होंने वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट की चर्चा करते हुए कहा कि पलामू में तेलहन की खेती की प्रबल संभावनाएं हैं। पलामू तेलहन की खेती के लिए जाना जायेगा। इस दिशा में सरकार कार्य कर रही है। तेलहन की खेती को बढ़ावा देने के लिए पलामू में स्टोरेज और प्रोसेसिंग प्लांट लगाया जायेगा। इसके लिए उपायुक्त के माध्यम से प्रस्ताव मांगा गया है। उन्होंने महिलाओं की उत्थान की बातें कहीं।
उन्होंने महिलाओं को सामूहिकता की ओर आगे बढ़ने की सलाह दी। इसके लिए सोसाइटी का गठन करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राज्य को सफल बनाने के लिए सामूहिकता में विश्वास करना होगा। उन्होंने कहा कि पलामू के तीनों जिलों पर विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने किसानों के हित में वीएलडब्ल्यू को विभाग की पूर्ण जिम्मेवारी देने की बातें कहीं। साथ ही वीएलडब्ल्यू और कृषि मित्र को राज्य की जनता के साथ छल-कपट नहीं करने की सख्त सलाह दी। कृषि मंत्री ने कहा कि पलामू में यह तीसरा प्रमंडल स्तरीय कृषि मेला का आयोजन हुआ है।
वित्त, वाणिज्यकर, योजना एवं विकास व संसदीय कार्य विभाग के माननीय मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि पलामू जिला का ग्रामीण अर्थव्यवस्था कृषि पर निर्भर है। किसानों की खुशहाली से पलामू का आर्थिक विकास संभव है। पलामू सुखाड़, आकाल की चपेट में रहता है। पलामू में खेती के लिए जरूरत से भी कम बारिश होती है।
ऐसे में सतही जल को बचाना आवश्यक है। इसे बचा लेने से किसान हम सफल बनेंगे। सतही जल को नहीं बचाने से भूगर्भीय जल की भी संकट होगी। उन्होंने कहा कि किसानों का माइंडसेट बदलने की जरूरत है। धान-गेहूं की खेती से अलग होकर फल एवं सब्जियों की खेती की ओर रूख करना होगा। कृषि विश्वविद्यालय पलामू में होंगे, तो कृषि के क्षेत्र में शोध हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि यहां की अरहर दाल की गुणवत्ता बहुत बेहतर है।
उन्होंने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए मिल्क प्रोडक्शन को बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यहां मछली पालन की भी प्रबल संभावना है। यह पठारी क्षेत्र है। यहां छोटे-छोटे चेकडैम बनाकर मछली पालन की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है। मछली उत्पादन में आगे बढ़ने से दूसरे राज्यों पर से निर्भरता समाप्त होगी और पलामू दूसरे जिलों को मछली भेज सकेगा।
मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि विकास के लिए खेती को आगे बढ़ाना होगा। खेती से अंतिम व्यक्ति से लेकर ऊपर तक के लोगों को लाभ मिलता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड को भारत के मानचित्र पर ले जाने के लिए प्रयत्नशील हैं। पलामू, गढ़वा व लातेहार में कृषि की कई संभावनाएं हैं। लातेहार में बेतला टूरिस्ट पैलेस है। छोटी-छोटी नदियों में सोलर पंप लगाकर किसानों के खेत में पानी पहुंचाकर खेती को बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने लातेहार के मनिका विधानसभा क्षेत्र के लिए विशेष पैकेज देने की मांग की।
कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिमा देवी, निदेशक समेति विकास कुमार, संयुक्त कृषि निदेशक शशिभूषण अग्रवाल, उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद एवं अन्य जनप्रतिनिधि, विधायक के प्रतिनिधि, जिला कृषि पदाधिकारी दीपक कुमार, गढ़वा के जिला कृषि पदाधिकारी शिव शंकर प्रसाद एवं लातेहार के जिला कृषि पदाधिकारी अमृतेश सिंह सहित प्रमंडल क्षेत्र के पलामू, लातेहार एवं गढ़वा जिले के कृषि विभाग से जुड़े पदाधिकारी, पशुपालन पदाधिकारी एवं अन्य विभागीय पदाधिकारी तथा तीनों जिलों की बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष किसान उपस्थित रहे।
प्रमंडल स्तरीय किसान मेला-सह-उद्यान प्रदर्शनी के मौके पर माननीय मंत्री एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा सांकेतिक रूप से 16 किसानों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। पलामू के दो किसानों को किसान समृद्धि योजनाअंतर्गत चलंत सोलर पंप वितरण किया गया। वहीं एनएफएसएम अंतर्गत एक किसान को रोटावेटर एवं एक किसान को विद्युत पंप सेट दिया गया। वहीं दो किसानों को बकरा विकास योजना अंतर्गत बकरा प्रदान किए गए।
दो किसानों को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अंतर्गत गाय एवं एक किसान को मत्स्य विपणन हेतु पिकअप वैन दिया गया। गढ़वा जिले के दो किसानों को मधुमक्खी पालन हेतु किट एवं मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अंतर्गत एक किसान को गाय उपलब्ध कराये गये। साथ ही लातेहार जिले के किसान को एनएफएसएम अंतर्गत मल्टीक्रॉप थ्रेशर, विद्युत पंप सेट तथा पावर नेपसैक स्प्रेयर प्रदान किया गया। इसके अलावा मत्स्य विपणन हेतु एक किसान को पिकअप वैन दिये गये।
प्रमंडल स्तरीय किसान मेला-सह-उद्यान प्रदर्शनी की दूसरी पहर में आयोजन स्थल शिवाजी मैदान में वैज्ञानिक किसान अंतरमिलन-सह-किसान गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इसमें कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को उन्नत कृषि के संबंध में जानकारी दी। साथ ही किसानों ने भी अपने उन्नत खेती के बारे में अनुभव साझा किया। किसान मेला में किसानों द्वारा लाये गये विभिन्न कृषि उत्पाद (प्रदर्शन) को 30 फसलों को अलग-अलग कैटेगराइज कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त 100 से अधिक किसानों को पुरस्कृत किया गया।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू उपायुक्त शशि रंजन की पहल एवं सकारात्मक सोच से आमजनों को सरकार की जनकल्याणकारी सभी योजनाओं का लाभ उनके नजदीकी अनुमंडल में ही मिलेगा। जनता को छोटे कार्यों के लिए भी जिला में आने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि प्रशासनिक पदाधिकारी उनके नजदीक पहुंचेंगे। इसे लेकर अनुमंडल स्तर पर कैंप कार्यालय अधिष्ठापित कर विभिन्न विभागीय कार्यो का निष्पादन किया जायेगा। इसके लिए उपायुक्त शशि रंजन ने निदेश जारी कर दिया है। इसकी व्यापक तैयारी भी की जाने लगी है।
प्रत्येक माह के द्वितीय वृहस्पतिवार को छतरपुर एवं चतुर्थ वृहस्पतिवार को हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय परिसर में कैंप कार्यालय का अधिष्ठापन किया जायेगा। इसमें सभी जिला स्तरीय, संबंधित अनुमंडल स्तरीय तथा संबंधित अनुमंडल के सभी प्रखंड स्तरीय, असैनिक एवं तकनीकी पदाधिकारी निर्धारित दिवस को कैंप कार्यालय में उपस्थित होकर अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्यों का निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे।
उपायुक्त ने संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों को अपने-अपने अनुमंडल में निधारित दिवस के लिए कैंप कार्यालय अधिष्ठापन संबंधी सभी व्यवस्था सुनिष्चित करने का निदेश दिया है। उपायुक्त ने बताया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालन और आम लोगों को परेषानी नहीं हो, इसके लिए कैंप कार्यालय अधिष्ठापित कर विभिन्न विभागीय कार्यों का निष्पादन किए जाने की परिकल्पना की गयी है।
योजनाओं का लाभ लेकर लोग अपने जीवन स्तर को बेहतर बनायेंगे। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में प्रशासन सक्रियता से कार्य कर रही है। प्रशासन की ओर से लोगों की मांगों और समस्याओं के समाधान का क्रम निरंतर जारी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse