*प्रेस विज्ञप्ति*
जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी महाराज ने विदाई अवसर पर अभिनंदन समिति व रांची के प्रमुख सामाजिक एवं धार्मिक संस्था से कहा कि संत, पंथ और ग्रंथ की रक्षा का संकल्प हम सबों को करनी चाहिए।
आधुनिकता और परंपरा में संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है, रांची शहर बहुत ही शांतिपूर्ण और धार्मिक वातावरण में बसा हुआ है और यहां के लोग हमेशा धर्म और आध्यात्मिकता के मार्ग पर चलते हैं, उन्होंने रांची में इस तरह के आयोजनों को बढ़ावा देने की बात कही ताकि लोग अधिक धार्मिक और मानसिक शांति प्राप्त कर सके। इस आयोजन ने रांची में एक नया अध्याय जोड़ा है।
धर्मगुरु के विदाई अवसर मे- समिति के मुख्य संयोजक विनय सरावगी, संयोजक मंडल बसंत मित्तल, रवि शंकर शर्मा, मनोज बजाज, प्रमोद शाश्वत, अशोक पुरोहित,पवन पोद्दार, ललित नारायण ओझा, नंदकिशोर चंदेल, सौरभ सरावगी, सज्जन पाड़िया, नरेंद्र डिडवानिया के अलावा बड़ी संख्या में भक्तगण एवं धर्म प्रेमी उपस्थित थे। उक्त जानकारी समिति के संयोजक मनोज बजाज ने दी।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, रामगढ़। दिनांक 20.03.2025 दिन गुरुवार की देर शाम रांची स्थित मारवाड़ी भवन, हरमू रोड के विशाल मंडप के मंच पर परम आदरणीय जगतगुरु शंकराचार्य जी का स्वागत सर्वप्रथम स्वस्तिवाचन एवं मंत्रोच्चारण के द्वारा स्वागत किया गया एवं धर्म गुरु संत श्री की चरण पादुका की पूजा की उसके उपरांत अनंतश्री विभूषित पश्चिमामान्नय द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी महाराज ने धर्म सभा में अपने आशीष वचनों से अमृत रस पान कराया तथा उन्होंने मुख्य रूप से गौ माता राष्ट्रीय माता, जल्द घोषित हो एवं धर्म परिवर्तन पर रोक हो।
इस दौरान विप्र फाउंडेशन झारखंड प्रदेश के पदाधिकारियों के द्वारा परमआदरणीय शंकराचार्य जी का अभिनंदन किया गया जिसमें मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश अध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा, विप्र फाउंडेशन के झारखंड प्रदेश महामंत्री व विश्व ब्राह्मण संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा उर्फ ज्ञानी शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पवन शर्मा, झारखंड प्रदेश के कोषाध्यक्ष शशांक भारद्वाज, झारखंड प्रदेश सचिव अमित मणि शर्मा , इत्यादि पदाधिकारियों ने आदि शंकराचार्य जी को माला पहना कर एवं अंगवस्त्र ओढ़ा कर अभिनंदन किया एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। इस आशय की जानकारी झारखंड प्रदेश महामन्त्री प्रदीप कुमार शर्मा रामगढ़ ने दी।
टीम एबीएन, रांची। हुटुप गौशाला धाम में चल रहे 9 दिवसीय श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन सुप्रसिद्ध कथा वाचक सुश्री संगीता किशोरी जी द्वारा धनुष यज्ञ पर एक मार्मिक और भावपूर्ण कथा का वाचन किया गया। इस अवसर पर कथा को जीवंत रूप में प्रस्तुत करने के लिए झांकियों का आयोजन किया गया, जो उपस्थित श्रद्धालुओं को रामायण के काल की वास्तविकता से जोड़ने में सफल रहा। संगीता किशोरी जी ने धनुष यज्ञ के महत्व को समझाते हुए बताया कि यह यज्ञ केवल एक शारीरिक चुनौती नहीं थी, बल्कि यह सत्य, धर्म और शक्ति के प्रतीक के रूप में राम के चरित्र का एक महत्वपूर्ण भाग था।
उन्होंने बताया कि भगवान श्री राम के जीवन में कई मोड़ आए, लेकिन धनुष यज्ञ की घटना उनके जीवन का एक प्रमुख और निर्णायक क्षण था, जिसमें राम ने भगवान शिव के धनुष को तोड़कर यह सिद्ध कर दिया कि वे ही दुनिया के सर्वश्रेष्ठ और सबसे योग्य धनुषधारी हैं, जिन्हें श्री राम के रूप में स्वीकार किया गया।
झांकी के माध्यम से दर्शाया गया कि कैसे रानी जनक के दरबार में भगवान राम ने एक विशाल और भव्य धनुष को उठाया और उसे अपनी पूरी शक्ति से तुड़ दिया। यह घटना न केवल राक्षसों और असुरों के खिलाफ लड़ाई की शुरुआत थी, बल्कि यह राम के जीवन के उस महान उद्देश्य का प्रतीक थी, जिसके लिए उन्होंने जन्म लिया।
कथा के दौरान, कथा वाचिका ने इस घटना के आंतरिक और बाहरी प्रभावों पर भी प्रकाश डाला, यह बताते हुए कि यह यज्ञ न केवल श्री राम के आदर्शों का प्रतीक था, बल्कि यह दर्शाता था कि धर्म और सत्य की विजय अंततः होगी। कथा के इस हिस्से को सुनते हुए श्रद्धालु गहरी श्रद्धा और भावनाओं से अभिभूत हो गये।
विशेष रूप से उन झांकियों को देखकर, जो धनुष यज्ञ की घटना का सजीव चित्रण कर रही थीं, एक अद्वितीय अनुभव हुआ। कथा वाचन के दौरान उपस्थित भक्तों ने भगवान राम के जीवन के इस महत्त्वपूर्ण मोड़ पर विचार करते हुए खुद को धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित महसूस किया। इस विशेष दिन के कार्यक्रम में, श्रद्धालुओं ने भगवान राम के आदर्शों को जीवन में उतारने और अपने आंतरिक बल को जागृत करने की प्रेरणा ली।
इस आयोजन ने सबको यह सिखाया कि सत्य, धर्म और शक्ति की शक्ति किसी भी परिस्थिति में अंततः विजयी होती है। यह दिव्य कथा निश्चित रूप से श्रद्धालुओं के हृदय में एक स्थायी छाप छोड़ने में सफल रही, और इसके माध्यम से भगवान श्री राम के जीवन के आदर्शों का गहरा संदेश सभी तक पहुंचा। चौथे दिन भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।
कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक वासुदेव भाला एवं मुकेश काबरा, उदय शर्मा, अशोक प्रधान, राकेश भाला, निकिता भाला, शत्रुघ्न गुप्ता, दिनेश काबरा, गोवर्धन भाला, वृद्धा आश्रम के सभी भक्तगण, तथा शेखपुरा गांव तथा अन्य ग्रामीण क्षेत्रो से सैकड़ो की संख्या में पुरुष एवं महिलाएं उपस्थित थे। 21 मार्च को श्री राम कथा में श्री सीताराम विवाह का कथा होगा।
टीम एबीएन, रांची। शंकराचार्य अभिनंदन समारोह समिति के तत्वाधान में रांची के हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में द्वारकाशारदापीठाधीश्वर शंकराचार्य जगतगुरु स्वामी श्री सदानंद सरस्वती महाराज जी का भव्य नागरिक अभिनंदन, धर्म सभा एवं प्रवचन का ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के मुख्य संयोजक विनय सरावगी ने सपरिवार के साथ श्री शंकराचार्य जी महाराज का चरण पादुका खड़ाऊ का पूजन पूरे विधि विधान के साथ किया।
जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी महाराज का नागरिक अभिनंदन रांची के प्रमुख सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं-अग्रवाल सभा, मारवाड़ी सहायक समिति, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन, रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन, श्री माहेश्वरी सभा, मारवाड़ी ब्राह्मण सभा, दिगंबर जैन पंचायत, हरियाणा संघ, खंडेलवाल वैश्य संघ, विजय वर्गीय सभा, मारवाड़ी सैन समाज,मारवाड़ी युवा मंच, रांची मारवाड़ी महिला सम्मेलन, मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा, अग्रवाल युवा सभा, झारखंड विप्र फाउंडेशन, राजस्थानी प्रोफेशनल सोसाइटी, श्री परशुराम इंटरनेशनल श्री कृष्ण प्रणामी सेवा ट्रस्ट, ओसवाल संघ, चैती दुर्गा पूजा समिति, श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, श्री महावीर मंडल, श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति, झारखंड साहित्य संस्कृति मंच, झारखंड प्रांतीय दिगंबर जैन सभा, श्री श्याम मंडल, रांची गौशाला न्यास, श्री श्याम मित्र मंडल, श्री हनुमान मंडल, श्री राणी सती मंडल, गौ सेवा समिति, झारखंड प्रादेशिक गौशाला संघ, श्री रानी सती मंदिर कमेटी, श्री सालासर हनुमान मंडल, राजस्थान मित्र मंडल, चंद्रशेखर आजाद क्लब, श्री श्याम संघ, सुरेश्रवर धाम मंदिर, श्री सनातन महापंचायत, चिन्मय मिशन रांची, विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग, जीण माता परिवार, के प्रतिनिधियों ने अंग वस्त्र, माला पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर अभिनंदन एवं स्वागत किया।
इस अवसर पर स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी ने एक महत्वपूर्ण धर्मसभा मे उपस्थित श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। शंकराचार्य जी के प्रवचन में उन्होंने भारतीय संस्कृति, वेदों और उपनिषदों के महत्व को उजागर किया। स्वामी जी ने कहा कि भारतीय सभ्यता हमेशा सत्य, अहिंसा और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि अहंकार मनुष्य क जीवन नष्ट कर देता है।
संत, पंथ और ग्रंथ की रक्षा हम सबों को करनी चाहिए तथा सभी हिंदुओं को अपने धर्म की ज्ञान होना चाहिए हमें अपने जीवन में नैतिक मूल्यों को प्राथमिकता देनी चाहिए और धर्म के पथ पर चलते हुए आत्मा की शुद्धि करनी चाहिए। स्वामी जी ने विशेष रूप से युवाओं से अपील की कि वे अपनी सांस्कृतिक धरोहर से जुड़ें और आधुनिकता के नाम पर अपनी पहचान को न खोएं।
उन्होंने कहा कि आधुनिकता और परंपरा में संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है, ताकि हम अपनी जड़ों से जुड़े रहें और साथ ही दुनिया के साथ चल सकें। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण बहुत बड़ी समस्या है इसके लिए जागरूकता लाने कीआवश्यकता है। धर्म परिवर्तन कराने वालों के लिए कठोर सजा का प्रावधान होना चाहिए। इस पर हम लोग तो एक काम कर कर ही रहे हैं कई संस्थाओं द्वारा भी कार्य किया जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सनातन धर्म बोर्ड बनना चाहिए और उसमें अधीनस्थ सभी मंदिर हो। तथा गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में रहने वाले सभी हिंदू राष्ट्र चाहेंगे लेकिन संविधान में संशोधन से ही हिंदू राष्ट्र बन सकता है, सनातन धर्म ही हिंदू धर्म है तथा सनातन धर्मालंबियों में एकता और अनुशासन का होना अति आवश्यक है।
धर्म सभा के बाद शंकराचार्य जी ने सभी धर्म प्रेमियों को आशीर्वाद दिया और कहा कि रांची शहर बहुत ही शांतिपूर्ण और धार्मिक वातावरण में बसा हुआ है और यहां के लोग हमेशा धर्म और आध्यात्मिकता के मार्ग पर चलते हैं, उन्होंने रांची में इस तरह के आयोजनों को बढ़ावा देने की बात कही ताकि लोग और अधिक धार्मिक और मानसिक शांति प्राप्त कर सके।
धर्म सभा कार्यक्रम में समिति के मुख्य संयोजक विनय सरावगी, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन, संयोजक मंडली सदस्य बसंत मित्तल, रवि शंकर शर्मा, मनोज बजाज, प्रमोद शाश्वत,केशव महतो कमलेश, ललित कुमार पोद्दार, सुरेश चंद्र अग्रवाल, विनोद कुमार जैन, पवन शर्मा, शिव शंकर साबू अशोक पुरोहित, मनोज चौधरी, पवन पोद्दार, गोवर्धन गाड़ोदिया, संजय सर्राफ, प्रमोद अग्रवाल, ललित नारायण ओझा, नंदकिशोर चंदेल, राजेश सिन्हा सनी, रमेश सिंह,संजय जयसवाल, जय सिंह यादव, कमल सिंघानिया, श्याम सुंदर शर्मा, सौरभ सरावगी, अनिल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, डूंगरमल अग्रवाल, रतनलाल बंका, राजेश साहू, पवन मंत्री, विजय खोवाल, कमलेश संचेती, सज्जन पाड़िया, नरेंद्र लखोटिया,
किशोर कुमार मंत्री, अजय डीडवानिया, किशन पोद्दार रमाशंकर बगड़िया, मधु सराफ, दिलीप पटवारी, अरुण बुधिया, अजय खेतान, आतिश सिंह, विनीता सिंघानिया, किशन साबू, आनंद जालान, मुकेश पोद्दार, राजेश कौशिक, कौशल राजगढ़िया, तुलस्यान जी,के अलावा बड़ी संख्या में भक्तगण एवं धर्म प्रेमी उपस्थित थे।
रांची की जनता ने शंकराचार्य जी के प्रवचनों का लाभ उठाया और उनके द्वारा दिए गए मार्गदर्शन को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया।इस आयोजन ने रांची में एक नया अध्याय जोड़ा है और शंकराचार्य जी के आशीर्वाद से रांचीवासियों को जीवन के सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिली है। उक्त जानकारी समिति के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।
टीम एबीएन, रांची। केंद्रीय सरना स्थल सिरम टोली बचाव आंदोलन अब जोर पकड़ते जा रही है। राज्य के आदिवासी संगठनों ने रांची बंदी का आह्वान किया है। इसे लेकर आज गुरुवार को नवोदित राजनीतिक पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने भी इस बंदी का समर्थन दिया है।
संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने अपने आधिकारिक लेटर जारी करते हुए अपने संगठन की ओर से बंदी का समर्थन किया है। श्री महतो ने कहा कि यह आंदोलन केंद्रीय सरना स्थल सिरम टोली और पारंपरिक सरहुल शोभा यात्रा की सुरक्षा के लिए किया जा रहा है। वर्तमान सरकार के द्वारा धार्मिक आस्था पर ठेस और आघात पहुंचाने वाले के खिलाफ हमारा आंदोलन जारी रहेगा।
केवल विकास के नाम पर हमारे क्षेत्रिय धार्मिक आस्था के साथ छेड़छाड़ कि गुस्ताखी स्वीकार नहीं किया जाएगा। 22 मार्च को संपूर्ण राजधानी बंदी एवं 21 मार्च को बंदी के पूर्व संध्या शांतिपूर्ण मसाल जुलूस निकाला जाएगा।
स्थानीय प्रशासन व कोल कंपनियों के प्रतिनिधि समन्वय के साथ करें कार्य
कोल ब्लॉक शुरू होने से जिले का होगा आर्थिक विकास
उपायुक्त ने सीसीएल, रजहारा द्वारा अबतक उत्खनन कार्य प्रारंभ नहीं किये जाने को लेकर नाराजगी जताते हुए उत्खनन कार्य शीघ्र शुरू कराने का निर्देश दिया। उन्होंने सीसीएल को चेतावनी देते हुए सकारात्मक प्रयास करते हुए उत्खनन शुरू करने का निर्देश दिया। सीसीएल के प्रोजेक्ट ऑफिसर द्वारा बताया गया कि अगले एक माह में सीसीएल, रजहारा कोल माइंस से उत्खनन कार्य चालू करा दिया जायेगा।
हिंडालको ने बताया कि वर्तमान में उनके कोल ब्लॉक से उत्खनन स्थगित है। भूमि संबंधी समस्या को लेकर माननीय न्यायालय में मामला विचाराधीन है। उपायुक्त ने मामले में निर्णय आने उपरांत समस्याओं का निराकरण करते हुए उत्खनन कार्य पुनः चालू कराने के दिशा में सार्थक प्रयास किए जाने का निर्देश दिया गया।
उपायुक्त ने फेयर माइन कार्बन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कोल ब्लॉक चालू करने में जमीन अधिग्रहण की गति में तेजी लाने एवं अरण्य माइंस के लिए जमीन का डाटा अपलोड करने का निर्देश संबंधित अंचल अधिकारी को दिया। त्रिमुला कोल माइंस के लिए जमीन सिड्यूल के लिए उनके प्रतिनिधि को अपर समाहर्ता को प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया।
उपायुक्त ने कंपनी की ओर से कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी (सीएसआर) मद से किए जाने वाले विकास कार्यो की भी समीक्षा की। उन्होंने सीएसआर मद से षिक्षा एवं स्वास्थ्य आदि संरचनाओं के निर्माण एवं रखरखाव आदि क्षेत्रों में कार्य करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने सभी कोल कंपनियों के प्रतिनिधियों को पीपीटी के माध्यम से कार्य प्रगति को प्रदर्शित करने एवं कार्य प्रगति की एडवांस प्लानिंग करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने राष्ट्रीय उच्च पथ के चौड़ीकरण के कार्य की भी समीक्षा की। उन्होंने कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया। बैठक में अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, जिला खनन पदाधिकारी सुनील कुमार, जिला निबंधन पदाधिकारी, संबंधित अंचल के अंचल अधिकारी सहित विभिन्न कोल कंपनियों के पदाधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से आरटीएस परीक्षा 23 मार्च 2025 को आयोजित की जायेगी। परीक्षा से एक दिन पहले रांची बंद का आह्वान किया गया है।
इस कारण रांची में 22 मार्च की रात 12 बजे तक कोई गाड़ी सड़कों पर दिखाई नहीं देंगी। ऐसे में परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परीक्षा रांची स्थित परीक्षा केंद्रों में दो पालियों में संपन्न होगी। पहली पाली सुबह 09:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगी।
ऐसे में इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। रांची स्थित सिरमटोली फ्लाईओवर के रैंप को हटाने की मांग पर शनिवार (22 मार्च 2025) को रांची बंद का आह्वान किया गया है। सिरमटोली बचाओ मोर्चा इसका नेतृत्व कर रहा है।
कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न करवाने के लिए पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। परीक्षा केंद्र के आसपास 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। रविवार की सुबह 6:30 बजे से शाम 7 बजे तक निषेधाज्ञा प्रभावी रहेगी।
निषेधाज्ञा के दौरान पांच या अधिक व्यक्तियों के एक जगह पर जमा होने, लाउडस्पीकर का प्रयोग, लाठी-डंडा या किसी प्रकार का हथियार साथ रखने पर रोक रहेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।
टीम एबीएन, पलामू / रांची। मंईयां सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने से महिलाओं आक्रोशित दिख रही हैं। पलामू के सामाजिक सुरक्षा कार्यालय में मंईयां सम्मान योजना का लाभ पाने के लिए महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।
रोजाना 300 से 400 महिलाएं दफ्तर के चक्कर लगा रही हैं। कई महिलाओं का कहना है कि शुरुआत में योजना की राशि मिली थी, लेकिन दूसरे महीने से भुगतान बंद हो गया। कई महिलाओं ने ऑनलाइन आवेदन किया था, लेकिन उनकी हार्ड कॉपी जमा नहीं हो पाई। अब वे इसे अपडेट कराने के लिए दफ्तर आ रही हैं।
वहीं, कई अन्य लाभार्थी अपने आवेदन में हुई गलतियों को सुधारने के लिए भटक रही हैं। वहीं, जामताड़ा प्रखंड और अंचल कार्यालय पर भी महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। महिलाओं का आरोप है कि योजना की राशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से उनके खातों में भेजी गई, लेकिन अब भी कई महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिला है।
लाभुकों का कहना है कि उन्हें पहले सूचना दी गई थी कि उनके बैंक खातों में पैसे आ चुके हैं, लेकिन जब वे बैंक पहुंचीं तो पता चला कि खाते में कोई राशि नहीं आई। इससे नाराज महिलाएं कभी बैंक तो कभी प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाने को मजबूर हो गईं। अधिकारियों से पूछने पर कोई ठोस समाधान नहीं मिल रहा है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse