एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग झारखंड सरकार की ओर से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम से आच्छादित लाभुकों का शत प्रतिशत इ-केवाईसी आवश्यक है। इ-केवाईसी पूर्ण कराने की अंतिम तिथि 31 मार्च तक निर्धारित है। सभी गुलाबी एवं पीला राशनकार्डधारी लाभुक अपने नजदीकी डीलर से इ-केवाईसी करा लें।
निर्धारित तिथि तक इ-केवाईसी पूर्ण नहीं कराने वाले लाभुकों का नाम राशनकार्ड से विलोपित किया जाएगा। यह बातें पलामू उपायुक्त शशि रंजन ने कही। वे आज समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर रहे थे। मौके पर आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कू सहित अन्य उपस्थित थे।
आपूर्ति विभाग, पलामू की ओर से पांच जागरूकता रथ का परिचालन किया जा रहा है। हरी झंडी दिखाये जाने के बाद से जागरूकता रथ के माध्यम से खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, झारखंड सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं अंतर्गत वितरित किए जा रहे खाद्यान्न/सामग्री की जानकारी दी जा रही है। जागरूकता रथ जिले के विभिन्न गांवों में जाकर बैनर, पोस्टर-पंपलेट एवं माइकिंग के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहा है।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कू ने बताया कि मुख्य रूप से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री नमक वितरण योजना, मुख्यमंत्री दाल वितरण योजना, सोना-सोबरन धोती-साड़ी वितरण योजना, चीनी वितरण योजना आदि के संबंध में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि छतरपुर एवं हुसैनाबाद में अनुमंडल स्तर पर एक-एक एवं सदर अनुमंडल क्षेत्र के लिए तीन जागरूकता रथों का परिचालन किया जा रहा है।
इ-केवाईसी को लेकर उन्होंने बताया कि 31 मार्च तक इ-केवाईसी कराया जा रहा है। प्रवासी मजदूर/ लाभुक वर्तमान में जहां हैं, वहीं पर अपने किसी भी नजदीकी जन वितरण प्रणाली दुकानदार से इ-केवाईसी पूर्ण करा सकते हैं। इ-केवाईसी से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी एवं शिकायत दर्ज कराने हेतु 1967/1800-212-5512 पर लोक शिकायत प्रबंधन प्रणाली से संपर्क कर सकते हैं।
टीम एबीएन, रांची। आज मुख्यमंत्री आवास में आयोजित दावत-ए-इफ्तार कार्यक्रम में शामिल हुआ। रमजान का यह पाक महीना सभी के जीवन में खुशियां लाये, सभी स्वस्थ रहें, यही दुआ करता हूं। सभी रोजेदारों को रमजान की दिली मुबारकबाद।
टीम एबीएन, रांची। उत्पाद विभाग की टीम ने ओरमांझी में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। भारी मात्रा में अवैध नकली शराब जब्त की गयी है। इस मामले में चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है। यह कार्रवाई सहायक उत्पाद आयुक्त अरुण कुमार मिश्रा के निर्देश पर हुई है। छापेमारी दल में शामिल पदाधिकारियों ने बताया कि किराए के मकान में बड़े स्तर पर शराब की रिफिलिंग की जा रही थी। इसके लिए एक मशीन भी रखी गयी थी।
घटनास्थल से लाखों की शराब जब्त हुई है। सहायक उत्पाद आयुक्त अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि उत्पाद विभाग की टीम गुप्त सूचना के आधार पर जब छापेमारी करने एक घर में घुसी तो वहां की व्यवस्था देख भौंचक रह गई। उस मकान में महंगी शराब की खाली बोतलों का ढेर लगा हुआ था। महंगी शराब की बोतलों में सस्ती शराब भरकर नए सिरे से बोतलों को सील किया जाता था। यह धंधा कुछ महीना पहले ही शुरू हुआ था।
उत्पाद विभाग की टीम ने अभी तक गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम का खुलासा नहीं किया है। अधिकारी अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि महंगी बोतल में भरी शराब को कहां-कहां खपायी जाती थी। इस रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। फिलहाल, इस सफलता से टीम बेहद उत्साहित है। छापेमारी दल में उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर रजनीश कुमार, एसआई प्रकाश मिश्रा, दिलीप शर्मा, पंकज कुमार, स्नेह आशीष सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।
टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रत्येक वर्ष अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा बैठक आयोजित करता है जो संघ की सर्वोच्च बड़ी बैठक होती है। इस बैठक में प्रत्येक प्रांत से चयनित प्रतिनिधि, विविध संगठन के अखिल भारतीय अधिकारी भाग लेते हैं इस बैठक मे झारखंड के 33 कार्यकर्ता गये थे।
इस वर्ष की बैठक 21, 22 एवं 23 मार्च 2025 को बेंगलुरु के चन्नेनहल्लि मे प. पु. सरसंघचालक मोहन भागवत जी एवं सरकार्यवाह माननीय दत्तात्रेय होसबाले जी ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर प्रतिनिधि सभा बैठक को प्रारंभ किये। प्रतिनिधि सभा बैठक में एक प्रस्ताव एवं एक संकल्प क्रमश: 1) बांग्लादेश के हिंदू समाज के साथ एकजुटता से खड़े रहने का आह्वान तथा 2) संघ शताब्दी के उपलक्ष में संकल्प (विश्व शांति और सामूहिक समृद्धि के लिए समर्थ और संगठित हिंदू समाज का निर्माण पारित किया गया (प्रतिलिपि संलग्न है)।
प्रतिनिधि सभा में सरकार्यवाह जी का वक्तव्य भारत की महान महिला स्वतंत्रता सेनानी महारानी अबक्का के जन्म की 500वीं वर्षगांठ पर किया गया। प्रतिनिधि सभा में संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष पर आगामी 1 वर्ष की योजना बनाई गई जो निम्नलिखित है : 1) शताब्दी वर्ष के प्रारंभ विजयादशमी 2025 पर मंडल, बस्ती, खंड, नगर एवं जिला स्तर पर पूर्ण गणवेश में संचलन, 2) घर-घर संपर्क 3) हिन्दू सम्मेलन 4) प्रबुद्ध जन गोष्टी। 5) सामाजिक सद्भाव बैठकें 6) 25 सितम्बर 2026 से 10 अक्टूबर 2026 तक की अवधी मे एक सप्ताह अधिकतम स्थानों में सभी आयु के स्वयंसेवकों की शाखा लगाना। 7) युवाओं के लिए भी विशेष कार्यक्रम होंगे। इन सभी कार्यक्रम में विशेष रूप से पंच परिवर्तन (स्वदेशी, कुटुंबप्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण और नागरिक कर्तव्य) पर चर्चा / उद्बोधन होगा।
प्रतिनिधि सभा में कार्य विस्तार पर व्यापक चर्चा हुई। वर्तमान में देश भर में कुल 51710 स्थान में 83129 शाखा, 32147 मिलन एवं 12091 संघ मंडली है, जो गत वर्ष की अपेक्षा शाखा, मिलन एवं मंडली में काफी वृद्धि है। प्रतिनिधि सभा में संघ के 6 गतिविधियों क्रमश: गौ सेवा, कुटुंब प्रबोधन, धर्म जागरण, सामाजिक समरसता, पर्यावरण एवं ग्राम विकास पर विशेष चर्चा हुई एवं आगामी शताब्दी वर्ष की योजना बनायी गयी। प्रतिनिधि सभा में विविध संगठनों ने भी अपना प्रतिवेदन रखा। आगामी शताब्दी वर्ष की योजना बनायी गयी।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ झारखंड प्रांत का भी इस प्रतिनिधि सभा में वृत्त रखा गया जिसमें 879 स्थानों में कुल शाखा, मिलन एवं संघ मंडली सहित 1411 हैं। इस वर्ष संघ शिक्षा वर्ग (सामान्य) 24 मई 2025 से 09 जुन 2025 प्रात: तक सरस्वती विद्या मंदिर कुम्हारटोली, हजारीबाग मे सम्पन्न होगा।
भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जन्म जयन्ती पर झारखण्ड के सभी शाखा पर कार्यक्रम होंगे।
30 मार्च 2025 को भारतीय नववर्ष/ वर्ष प्रतिपदा के कार्यक्रम आप सभी सम्मिलित हों, शुभकामना संदेश अपने प्रियजनों को प्रेषित करें। अपने घरों में उत्सव का माहौल बनाएं और भगवा ध्वज लगाएं। मंदिरों में विशेष आरती की व्यवस्था करें। पूरा समाज मिलकर नववर्ष का उत्सव मनाएं। इसके साथ ही, प्रकृति पर्व सरहुल और रामनवमी की भी सबको हार्दिक शुभकामनाएं। उक्त जानकारी प्रांत संघचालक सच्चिदानंद लाल अग्रवाल ने दी।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को महिला क्रिकेटर्स के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा कर दी है। इस बार बोर्ड ने खिलाड़ियों को तीन ग्रेड्स में बांटा है। इस सूची में कुछ खिलाड़ियों को बड़ा फायदा हुआ है, तो कुछ को ग्रेड सी में संतोष करना पड़ा है। आइये जानते हैं कि इस बार किन खिलाड़ियों की लॉटरी लगी है।
बीसीसीआई की नई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट के ग्रेड ए में सिर्फ तीन खिलाड़ी शामिल की गयी हैं। इनमें भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और आलराउंडर दीप्ति शर्मा का नाम शामिल है। इन तीनों खिलाड़ियों को सालाना 50-50 लाख रुपये मिलेंगे।
ग्रेड बी में कुल चार खिलाड़ियों को जगह दी गई है, जिन्हें सालाना 30-30 लाख रुपये मिलेंगे। इस सूची में तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर, शानदार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स, विकेटकीपर ऋचा घोष और युवा स्टार शेफाली वर्मा शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी भारतीय टीम के लिए अहम भूमिका निभाती रही हैं और आने वाले टूनार्मेंट्स में भी इनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
ग्रेड सी में कुल 9 खिलाड़ियों को जगह दी गयी है, जिन्हें सालाना 10-10 लाख रुपये मिलेंगे। इस सूची में शामिल खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं :
बीसीसीआई द्वारा घोषित इस सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से यह साफ है कि भारतीय महिला क्रिकेट को लगातार मजबूती मिल रही है। इन खिलाड़ियों को उचित मानदेय मिलने से उनके खेल और प्रदर्शन में और सुधार देखने को मिलेगा। खासकर ग्रेड ए और बी की खिलाड़ियों पर भारत को बड़े टूर्नामेंट्स में सफलता दिलाने की जिम्मेदारी होगी।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम अब अपनी अगली चुनौती के लिए तैयार है। टीम को 27 अप्रैल से शुरू हो रही श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के साथ वनडे ट्राई सीरीज में खेलना है। इसके अलावा, भारतीय टीम आइसीसी महिला चैंपियनशिप 2022-25 की उपविजेता के रूप में महिला वर्ल्ड कप 2025 की भी तैयारी कर रही है, जो इस साल के अंत में भारत में आयोजित किया जायेगा।
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 24/3/2025 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) ने रांची विश्वविद्यालय के कुलपति का घेराव किया। आजसू ने घेराव के माध्यम से छात्र हित में कई मांगें की गयी, जो इस प्रकार है :-
कुलपति ने सभी छात्र हित के जायज मागों पर सहमति दी और सभी मांगों को पूरा करने की बात कही। प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने कहा कि छात्र हित में अभिलंब मांगो को पूरा नहीं किया गया तो आजसू बाध्य हो विश्विद्यालय में तालाबंदी करेगी।
घेराव कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, रोशन नायक, सक्षम झा, राजेश सिंह, चेतन प्रकाश, अजीत कुमार, रोहन यादव, विक्रम बड़ाइक, दुर्गेश, राज यादव, राज पहरी, संदीप सिंह, विनय, जमाल गद्दी इत्यादि उपस्थित थे। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने दी।
टीम एबीएन, कोडरमा। कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर झुमरी तिलैया के वर्ग नवम के भैया रूद्राक्ष ने इंस्पायर अवार्ड प्राप्त किया है। भारत सरकार के विज्ञान एवं तकनीकी विभाग के द्वारा संचालित इस प्रतियोगिता में पूरे भारत से लाखों विद्यार्थी शामिल होते हैं। इसमें वैसे विद्यार्थी शामिल होते हैं जिनमें नवाचार और सृजनात्मकता में रुचि होती है।
देशभर से दस लाख विद्यार्थी में से 1 लाख विद्यार्थियों को चुना जाता है जिनमें से प्रत्येक को 10,000/- की नगद राशि दी जाती है। भैया रूद्राक्ष द्वारा इस राशि को प्राप्त करने के उपलक्ष में उन्हें विद्यालय परिवार ने बधाई दी एवं आज की वंदना सभा में उनका उत्साहवर्धन किया गया। रूद्राक्ष जैसे और भैया बहन इस पुरस्कार को प्राप्त करें ऐसी प्रेरणा भैया बहनों को दी गयी।
मौके पर विद्यालय के प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू ने कहा की रूद्राक्ष प्रतिभाशाली लड़का है और यह भविष्य में और अच्छा करेगा। उन्होंने आगे कहा कि गणित और विज्ञान के प्रति रूद्राक्ष का लगाव उसे सबसे अलग बनाता है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी मनोज कुमार सिंह, आचार्य प्रदीप कुमार, विज्ञान आचार्य उमाशंकर कुमार, दीपक कुमार विश्वकर्मा, नीरज सिंह, विक्रम कुमार एवं समस्त आचार्य परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
टीम एबीएन, कोडरमा। नव युवक विकास समिति इंदरवा बस्ती ने रामनवमी पूजा को लेकर समस्त ग्रामवासियों के साथ सफल बैठक की। बैठक की अध्यक्षता वाईडीसी के अध्यक्ष अनिल यादव और संचालन महेश राम चंद्रवंशी ने किया। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों के द्वारा प्रस्ताव आया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी पूजा समिति के लिए अध्यक्ष का चुनाव कर एक कमिटी गठित किया जाय।
जिसमें सर्वसम्मति से रामनवमी पूजा समिति का अध्यक्ष सुजीत यादव, सचिव महेश राम चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष प्रकाश यादव को बनाया गया। जबकि उपाध्यक्ष के रूप में भोला राणा, राहुल यादव तथा प्रशासनिक अध्यक्ष के रूप में वीरेंद्र यादव उर्फ बीरू को बनाया गया। संरक्षक के रूप में टूकलाल यादव, काशीनाथ यादव, मनोज यदुवंशी, बलदेव यादव, विक्की यादव, विनोद कुमार, कृष्ण यादव, छोटू शर्मा, संजय शर्मा, वीरेंद्र राम, महेश यादव, उत्तम सागर, राहुल यादव, उमेश राम, दिलीप यादव, महेश दास, देव कुमार को बनाया गया।
इस बैठक में अनिल कुमा यादव, जगन्नाथ दास, सुरेश पासवान, राजेंद्र पासवान, दीपक पासवान, पवन कुमार चंद्रवंशी, राहुल यादव, जयकुमार यादव, आनंद कुमार शर्मा, वीरेंद्र यादव, विक्रांत पासवान एवं समस्त ग्रामीण उपस्थित हुए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse