झारखंड

View All
Published / 2025-03-31 18:02:42
सरकारी अस्पतालों में बहाल होंगे विशेषज्ञ चिकित्सक : डॉ इरफान अंसारी

आधुनिक तकनीक से जुड़ेंगे सरकारी अस्पताल, विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति होगी, स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी घोषणा 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने धनबाद में अंकुरम आईवीएफ, आईवीएफ एवं फर्टिलिटी सेंटर का विधिवत उद्घाटन किया। मंत्री ने रविवार को फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर अस्पताल का शुभारंभ किया। मौके पर बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य व्यक्ति, चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञ, मरीज और उनके परिजन उपस्थित रहे। 

संतान सुख से बड़ा कोई सुख नहीं होता 

मंत्री डॉ अंसारी ने अपने संबोधन में कहा कि संतान सुख से बड़ा कोई सुख नहीं होता। उन्होंने कहा, जो मां या बहन संतान सुख से वंचित रह जाती हैं, उन्हें न केवल परिवार में बल्कि समाज में भी कई तरह की परेशानियों और तानों का सामना करना पड़ता है। 

यह दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन आधुनिक टेक्नोलॉजी ने इस स्थिति को बदल दिया है। अब आईवीएफ (इन विट्रो फटिर्लाइजेशन) जैसी तकनीक के माध्यम से बांझपन का सफल उपचार संभव हो गया है, जिससे मातृत्व का सुख पाने की राह आसान हुई है।  

300 नई एंबुलेंस और 300 बाइक एम्बुलेंस की व्यवस्था की जायेगी 

मंत्री ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि दूरदराज के गांवों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए राज्य सरकार 300 नई एंबुलेंस और 300 बाइक एम्बुलेंस की व्यवस्था कर रही है, जिससे आपात स्थिति में लोगों को त्वरित चिकित्सा सेवा मिल सकेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि झारखंड में इलाज के अभाव में अब किसी की जान नहीं जायेगी।  

पीपीपी मॉडल के तहत खुलेंगे राज्य में नये मेडिकल अस्पताल 

मंत्री डॉ अंसारी ने कहा कि झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं को विश्वस्तरीय बनाने के लिए कई क्रांतिकारी कदम उठाये जा रहे हैं। राज्य में पीपीपी मॉडल के तहत नये अस्पताल खोले जायेंगे, ताकि सरकारी अस्पतालों पर बोझ कम हो और मरीजों को उच्चस्तरीय चिकित्सा सेवाएं मिल सकें। 

उन्होंने यह भी घोषणा की कि सरकारी अस्पतालों में आधुनिक तकनीक वाली मशीनें लगायी जायेंगी और उन्हें संचालित करने के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की जायेगी। मंत्री ने कहा, मैं स्वयं एक डॉक्टर हूं और राज्यवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। हर निर्णय झारखंड के हित में लिया जा रहा है और इसके लिए मुझे जनता का समर्थन चाहिए।

Published / 2025-03-30 22:21:24
नववर्ष उत्सव पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, रांची महानगर ने किया भव्य आयोजन

टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, रांची महानगर ने नववर्ष उत्सव (वर्ष प्रतिपदा) का आयोजन आज रांची के डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के फुटबॉल मैदान में धूमधाम से किया। 

मुख्य अतिथि का संबोधन 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शनिचरवा उरांव (वरीय प्रबंधक, झारखंड ऊर्जा विकास निगम) ने नववर्ष उत्सव के सफल आयोजन और सामाजिक चेतना के प्रसार के लिए संघ की सराहना की। उन्होंने कहा कि झारखंड में हम सब मिलकर नववर्ष मनायें, जैसे प्रकृति पुष्पित-पल्लवित हो रही है, वैसे ही हम नये विचारों के साथ राज्य को बेहतर बनाने का संकल्प लें। 

उद्बोधन के प्रमुख बिंदु 

प्राकृतिक परिवर्तन और नववर्ष का वैज्ञानिक दृष्टिकोण: कुणाल कुमार ने अपने उद्बोधन में प्रकृति में हो रहे परिवर्तनों की ओर ध्यान आकर्षित किया, जैसे पेड़ों में नई कोपलें आना, हरियाली का बढ़ना और नवरात्रि की शुरुआत। उन्होंने इसे नववर्ष के वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संदर्भ में प्रस्तुत किया, highlighting how these natural changes symbolize new beginnings and energies.

वर्ष प्रतिपदा का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व 

उन्होंने बताया कि नववर्ष (वर्ष प्रतिपदा) पूरे देश में विभिन्न रूपों में मनाया जाता है, जैसे श्रीराम का राज्याभिषेक, युधिष्ठिर का राज्याभिषेक, महर्षि दयानंद की आर्य समाज स्थापना, विक्रमादित्य महाराज का राज्याभिषेक आदि। यह दिन सृष्टि के सृजन का प्रतीक है, जब ब्रह्मा जी ने एकोहं बहुस्याम की संकल्पना के साथ सृष्टि की शुरुआत की थी। 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना और उद्देश्य 

डा. केशव बलिराम हेडगेवार जी की जयंती पर, जिन्होंने हिंदू समाज को एकजुट करने के लिए संघ की स्थापना की, उनके योगदान को याद किया गया। स्वामी विवेकानंद और बाबा साहेब अंबेडकर के उद्धरणों के माध्यम से समाज में एकता और जागरण की आवश्यकता पर बल दिया गया। डा. साहब के दृष्टिकोण से प्रेरित होकर, संघ समाज के सर्वांगीण उन्नति के लिए निरंतर कार्यरत है। 

समाज में एकता की आवश्यकता 

उद्बोधन में समाज में व्याप्त बिखराव के कारण देश के विभाजन की चर्चा की गयी। महर्षि अरविंद की भविष्यवाणी के अनुसार, विभाजन के बाद के वर्षों में समाज में एकता की दिशा में प्रयास तेज हुए हैं। संघ ने सामाजिक जागरण के माध्यम से समाज को एकजुट करने का निरंतर प्रयास किया है, जिसमें समाज का भरपूर सहयोग मिला है। 

शताब्दी वर्ष में शाखाओं के माध्यम से इस प्रयास को और गति देने का संकल्प लिया गया है। इन बिंदुओं के माध्यम से कुणाल कुमार ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी व्यक्तियों को समाज की एकता, सांस्कृतिक धरोहर और राष्ट्र निर्माण में संघ के योगदान के प्रति जागरूक किया। 

संघ की स्थापना और उद्देश्य 

डा. केशव बलिराम हेडगेवार जी की जयंती पर, जिन्होंने हिंदू समाज को एकजुट करने के लिए संघ की स्थापना की, उनके योगदान को याद किया गया। स्वामी विवेकानंद और बाबा साहेब अंबेडकर के उद्धरणों के माध्यम से समाज में एकता और जागरण की आवश्यकता पर बल दिया गया। डा. साहब के दृष्टिकोण से प्रेरित होकर, संघ समाज के सर्वांगीण उन्नति के लिए निरंतर कार्यरत है। 

समाज के लिए संघ का योगदान 

समाज में व्याप्त बिखराव के कारण देश का विभाजन हुआ था। महर्षि अरविंद की भविष्यवाणी के अनुसार, विभाजन के बाद के वर्षों में समाज में एकता की दिशा में प्रयास तेज हुए हैं। संघ ने सामाजिक जागरण के माध्यम से समाज को एकजुट करने का निरंतर प्रयास किया है, जिसमें समाज का भरपूर सहयोग मिला है। शताब्दी वर्ष में शाखाओं के माध्यम से इस प्रयास को और गति देने का संकल्प लिया गया है। 

कार्यक्रम की उपस्थिति 

कार्यक्रम में देव व्रत पाहन (क्षेत्र संघचालक), क्षेत्र कार्यकारिणी के सदस्य, दीदी सुनीता हल्देकर (सह-सरकार्यवाहिका, राष्ट्र सेविका समिति), विभाग संघचालक विवेक भासीन, महानगर संघचालक पवन मंत्री सहित संघ एवं अनुषांगिक संगठनों के अनेक अधिकारी उपस्थित थे। 685 पूर्ण गणवेशधारी स्वयंसेवक, 282 पुरुष और 52 मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया। 

संदेश 

संघ शताब्दी कार्यक्रम में कोई विशेष कार्यक्रम आयोजित नहीं करेगा; केवल एक ही लक्ष्य होगा: हर बस्ती में शाखा का संचालन। कार्यक्रम के समापन पर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया गया, जिससे सभी का मंगल हो।

Published / 2025-03-30 22:18:02
चांद नजर आया, ईद कल

31 मार्च 2025 दिन सोमवार को धूमधाम से मनायी जायेगी ईद : दारूल कजा इमारत शारीया रांची

टीम एबीएन, रांची। दारुल कजा इमारत शरीया रांची के काजी शरीअत मुफ्ती मुहम्मद अनवर कासमी ने एलान किया है कि उन्तीस रम्जानुल मुबारक 1446 हिजरी मुताबिक  तीस मार्च 2025 दिन रविवार को रांची व झारखंड सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों में शव्वाल उल मुर्करम 1446 हिजरी महीने यानी ईद उल फित्र का चांद आम तौर पर नजर आया है। जिसकी तसदीक हो चुकी है। 

इसलिए एकतीस मार्च 2025 दिन सोमवार को शव्वाल उल मुर्करम 1446 हिजरी महीने की पहली तारीख यानी ईद उल फित्र का दिन है। उन्होंने कहा कि यही फैसला मरकजी दारुल कजा इमारत शरीया बिहार ओडिशा व झारखंड फुलवारी शरीफ पटना का है।

Published / 2025-03-30 20:53:47
चांद नजर आया, ईद कल

31 मार्च 2025 दिन सोमवार को धूमधाम से मनायी जायेगी ईद : दारूल कजा इमारत शारीया रांची

टीम एबीएन, रांची। दारुल कजा इमारत शरीया रांची के काजी शरीअत मुफ्ती मुहम्मद अनवर कासमी ने एलान किया है कि उन्तीस रम्जानुल मुबारक 1446 हिजरी मुताबिक  तीस मार्च 2025 दिन रविवार को रांची व झारखंड सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों में शव्वाल उल मुर्करम 1446 हिजरी महीने यानी ईद उल फित्र का चांद आम तौर पर नजर आया है। जिसकी तसदीक हो चुकी है। 

इसलिए एकतीस मार्च 2025 दिन सोमवार को शव्वाल उल मुर्करम 1446 हिजरी महीने की पहली तारीख यानी ईद उल फित्र का दिन है। उन्होंने कहा कि यही फैसला मरकजी दारुल कजा इमारत शरीया बिहार ओडिशा व झारखंड फुलवारी शरीफ पटना का है।

Published / 2025-03-30 20:46:08
बजरंग वर्मा बने श्री महावीर मंडल लालपुर के अध्यक्ष

टीम एबीएन, रांची। श्री महावीर मंडल लालपुर के सदस्यों की एक बैठक होटल सिटी पैलेस लालपुर में हुई। जिसकी अध्यक्षता मुख्य संरक्षक अभय कुमार सिंह एवं संचालन मुख्य संरक्षक बसंत दास ने किया। इसमें सर्वसम्मति से बजरंग वर्मा को लालपुर मंडल का अध्यक्ष चुना गया। 

जबकि मुख्य संरक्षक के रूप में सुप्रियो भट्टाचार्य, अभय कुमार सिंह, बसंत दास, अजय राय, सूर्यभान सिंह, दिनेश साहू, अजय गुप्ता, रमेश सिंह, सुनील साहू, प्रशांत राजा, राजीव रंजन प्रसाद, हरविंदर सिंह बेदी, विजय राजगढ़िया, डॉ विजय राज, उमेश रंजन साहू, शंकर दुबे, आदित्य विक्रम जायसवाल, श्रीराम शर्मा, महामंत्री दिनेश सिन्हा, जयंत कर, मुन्ना गुप्ता, संजय वर्मा, मनोज गुप्ता, रणधीर सिंह, राजेश कुमार, वरीय उपाध्यक्ष अजीत दास, बाबू घनश्याम सिंह, सोनू वर्मा, कुणाल राय, पप्पू वर्मा, नवीन साहू, आफताब हसन, महामंत्री सुमित सिंह, सूर्य प्रभात, शशि वर्मा, अमरेंद्र द्विवेदी, विजय चौधरी, राजेश सिंह, मंत्री विकास वर्मा, शुक्र लोहार, सागर वर्मा, दीपक वर्मा, शिवकुमार शर्मा, विनोद, सुमित दास, राजीव शर्मा, टोनू दा, प्रचार मंत्री विनय कुमार, बिनु शेखर तिवारी, कोषाध्यक्ष अनिल प्रसाद और अंकेक्षक सुधीर कुमार सहित 31 कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया। 

नवनिर्वाचित अध्यक्ष बजरंग वर्मा ने कहा कि 6 अप्रैल को श्री महावीर मंडल लालपुर की विशाल शोभायात्रा श्री महावीर मंडल पूर्वी क्षेत्र के साथ मिलकर निकलेगी, जिसमें  101 झंडा महिलाओं की टोली विशेष रूप से शामिल होगी। साथ ही 7 मार्च को चैती दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस का लालपुर चौक में भव्य स्वागत किया जायेगा। बैठक के बाद 2 मिनट का मौन रखकर श्री महावीर मंडल लालपुर के संरक्षक स्वर्गीय अनिल टाइगर एवं विजय वर्मा को श्रद्धांजलि दी गयी। उक्त जानकारी नवचयनित अध्यक्ष बजरंग वर्मा (70701 29132) ने दी।

Published / 2025-03-30 20:34:13
संस्कृत सनातनी भाषा, प्रत्येक भारतीय को इसका अध्ययन करना चाहिए : स्वामी परिपूर्णानंद सरस्वती

टीम एबीएन, रांची। आज संस्कृत भारती झारखंड प्रांत का प्रदेशस्तरीय दो दिवसीय प्रांत सम्मेलन का शुभारंभ नामकोम स्थित आचार्यकुलम के सभागार में हुआ।  कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वजीत एवं समूह के द्वारा वैदिक मंगलाचरण व प्रज्ञा एवं समूह के द्वारा भगवती स्तोत्र की प्रस्तुति से हुई।  

इसके बाद प्रांत शिक्षण प्रमुख श्री चंद्रमाधव सिंह के द्वारा मंचस्थ अतिथियों का परिचय कराते हुए स्वागत किया गया, जिसमें सभी का माल्यार्पण और सुभाषित- संग्रह पुस्तक भेंट भी किया गया। मुख्य अतिथि चिन्मय मिशन रांची के प्रमुख स्वामी परिपूर्णानंद सरस्वती, सारस्वत अतिथि स्वामी दिव्यदेव महाराज, मुख्य वक्ता अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख हुलास चंद्र और अध्यक्ष प्रो चंद्रकांत शुक्ल ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।  

इसके बाद मेनका एवं समूह के द्वारा स्वागत नृत्य,  शिव तांडव स्त्रोत नृत्य, चंद्रचूड़शिव शंकर नृत्य, नववर्ष गीत तथा संस्कृत गीत मनसा सततम गीत पर आदिवासी झूमर नृत्य की प्रस्तुति हुई। संस्कृत भारती की कार्यपद्धति के विषय में सर्वेश मिश्र ने सभी को अवगत कराया।  

मुख्य अतिथि स्वामी परिपूर्णानंद ने कहा कि किसी भी भाष्य या टीका का अध्ययन भाषा ज्ञान के बिना असंभव है। संस्कृत भाषा सनातनी व प्राचीन भाषा है, इसका अध्ययन प्रत्येक भारतीय को करना चाहिए। किसी भी व्यक्ति के अभ्युदय का स्रोत स्वधर्म है और यह गीता के अनुसार योग बुद्धि से ही संभव है। योग बुद्धि से चित्त अर्थात् अंत:करण निर्मल हो जाता है, जिससे सत् ज्ञान को धारण करने में सहायता मिलती है।  

मुख्य वक्ता हुलास चंद्र जी ने कहा कि सतयुग में ज्ञान शक्ति, त्रेता में मंत्र शक्ति, द्वापर में युद्ध शक्ति व कलयुग में संघ शक्ति से समाज में परिवर्तन लाया जा सकता है। कोई भी कार्य समाज को सही दिशा प्रदर्शित करने के लिए करना चाहिए। उपदेशों को जानने से अधिक उसे व्यवहार में लाने की आवश्यकता है।  

सारस्वत अतिथि दिव्य स्वामी जी ने कहा कि जिस भाषा का अभ्यास मुख से होता है, उसी से संबंधित विचार मस्तिष्क में आते हैं। जो संस्कृत की पढ़ाई करते हैं, उनकी आत्मशक्ति का संवर्धन होता है। संस्कृत भारती का ऐसा आयोजन संस्कृत भाषा के रक्षार्थ है। मानव जीवन की सार्थकता ऐसे कार्य से हैं, जो समाज व राष्ट्र को समर्पित हो । तामसिक विचारों से अधिक सात्विक विचार वाले लोगों की मानसिक स्थिति सुदृढ़ होती है, जिसके लिए संस्कृत भाषा सहयोगी होती है।  

अध्यक्षीय भाषण में चंद्रकांत शुक्ल ने कहा कि पृथ्वी की सृष्टि एक अरब, 95 करोड़, 58 लाख, 126 वर्ष पूर्व आज ही के दिन हुई थी। इस हिंंदू नववर्ष संवत्सर का नाम सिद्धार्थ है। उन्होंने  प्रतिनिधियों को संस्कृत भाषा की उपयोगिता व कार्य क्षेत्र के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रोत्साहित किया। 
उद्घाटन सत्र में धन्यवाद ज्ञापन रामनारायण सिंह और मंच संचालन डॉ. जगदंबा प्रसाद ने किया। इससे पूर्व नववर्ष के मौके पर प्रात:काल में सभी प्रतिनिधियों के द्वारा सूर्य को अर्घ्य, शंखध्वनि, सामूहिक हवन व योग किया गया।  

उद्घाटन सत्र के बाद शाम में विवक्षुगण सत्र, संस्कृत भाषा क्रीडा, क्षेत्रीय मंत्री श्रीप्रकाश पांडेय के द्वारा उद्बोधन और रात्रि में संस्कृत गीतों पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में रमेश कुमार व गोपाल कृष्ण दूबे के द्वारा संस्कृत पुस्तक, संस्कृत विज्ञान प्रदर्शनी व  संस्कृत चित्र प्रदर्शनी का स्टाल भी लगाया गया है।

मौके पर डा. विनय पांडेय, श्रीहरि पांडेय, डा.सुनील कुमार कश्यप, दीपचंद राम कश्यप, डा. अजीत नारायण, डा. पारंगत खलखो, ज्ञानेश मिश्र, राम अचल, राहुल कुमार, उदित,  संचिता, रूबी, श्रीमित्रा, सोनी, श्वेता, आशीष, रूपेश, मनीष, प्रवीण, चंदन, आदि सहित कुल 224 प्रतिनिधि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी संस्कृत भारती, रांची के मीडिया प्रभारी गोपाल कृष्ण दूबे ने दी।

Published / 2025-03-30 20:32:37
कड़ी मेहनत करें और अच्छे नागरिक बनें : वंदना दादेल

गृह सचिव ने डाल्टनगंज धर्मप्रांत कैथोलिक युवा नेताओं को किया संबोधित 

टीम एबीएन, डाल्टनगंज। डाल्टनगंज धर्मप्रांत के सभी 23 पैरिश से 150 कैथोलिक युवा नेता साधना सदन चियांकी में 3 दिवसीय नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए एकत्र हुए हैं। कार्यक्रम की शुरुआत गुमला के बिशप श्रद्धेय बिशप लिनुस पिंगल द्वारा पेश किये गये उद्घाटन पवित्र मिस्सा के साथ हुई। अपने प्रवचन में बिशप पिंगल ने इस बात पर जोर दिया कि एक सच्चा नेता पहले दूसरों की सेवा करता है और ईश्वर पर पूरा भरोसा रखते हुए उदाहरण के तौर पर नेतृत्व करता है। 

मिस्सा के बाद डाल्टनगंज के बिशप श्रद्धेय बिशप थियोडोर मस्कारेनहास एस एफ एक्स ने युवाओं के लिए मिस्सा  करने के लिए बिशप पिंगल को धन्यवाद दिया। औपचारिक उद्घाटन सुबह 9:00 बजे हुआ  यशवीर मिंज सी एम एफ, डायोसेसन यूथ डायरेक्टर और डायोसेसन यूथ प्रेसिडेंट असीम। 
जब सुश्री वंदना दादेल, आई ए एस अधिकारी और झारखंड की गृह सचिव, सत्र के लिए पहुंचीं, तो उनका युवाओं द्वारा पारंपरिक रूप से नृत्य और जल छिड़क कर स्वागत किया गया।

बिशप पिंगल ने उन्हें एक गुलदस्ता भेंट किया और श्रद्धेय बिशप थियोडोर मस्कारेनास एस एफ एक्स ने उनका परिचय एक ऐसे व्यक्ति के रूप में कराया जो कड़ी मेहनत के माध्यम से आगे बढ़ी और प्रसिद्ध हुई। सुश्री दादेल ने निर्णय लेने में प्रार्थना के महत्व पर जोर दिया, उन्होंने कहा कि प्रार्थना हमें जीवन में आशा, शक्ति और उचित दिशा देती है। 

उन्होंने युवाओं को ईश्वर में विश्वास रखने और कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी एकत्रित युवा अच्छे और जिम्मेदार नागरिक बनेंगे। अपनी बात के बाद, श्रद्धेय बिशप थियोडोर और रेव बिशप लिनुस पिंगल ने सुश्री दादेल को एक शॉल और डाल्टनगंज धर्मप्रांत के वियान्ने सेमिनरी सेमिनेरियन द्वारा उगायी गयी सब्जियों और मूंगफली की एक टोकरी देकर सम्मानित किया। 

युवा उनके प्रेरणादायक संदेश से बहुत प्रभावित हुए और उन्होंने युवा नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के लिए रेव. बिशप थियोडोर मस्कारेनहास एस.एफ.एक्स. द्वारा की गयी। पहल की सराहना की। बिशप थियोडोर मस्कारेनहास के नेतृत्व में फादर याशवीर मिंज, एंथनी फर्नांडीस, रोशन टोप्पो और सुमन मिंज कार्यक्रम के मुख्य आयोजक हैं।

Published / 2025-03-30 20:31:24
हिंदू नव वर्ष पर श्री राधा-कृष्ण सेवा धाम मंदिर में विशेष पूजा- अर्चना व महाप्रसाद वितरण

कार्यक्रम के दौरान भजन- कीर्तन में खूब झूमे श्रद्धालु 

टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग मे श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम मे हिंदू नव वर्ष चैत शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर विशेष पूजा अर्चना भव्य भजन कीर्तन, महाप्रसाद एवं महा आरती का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में ट्रस्ट द्वारा 200वां श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन किया गया है। 

महाप्रसाद में 101 किलोग्राम की केसरिया मेवा युक्त खीर का भोग भगवान श्री राज श्याम जी को विधिवत भोग पुजारी अरविंद पांडे द्वारा लगाया गया। तथा पूरे विधि विधान से पूजा- अर्चना एवं आरती की गई। मंदिर परिसर में उपस्थित 1500 सौ से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद भोग का वितरण किया गया। तत्पश्चात भजन- कीर्तन का आयोजन किया गया। 

ट्रस्ट के भजन गायक मनीष सोनी, सज्जन पाड़िया, निर्मल जालान, ने अपने मनमोहक सुमधुर भजनों की अमृत गंगा का रसपान कराते हुए श्रोताओं को खूब झुमाया। तथा पूरा वातावरण को कृष्णमय एवं भक्तिमय बना दिया। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि संस्था द्वारा श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर मे आज  200 वां अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन था।

आज सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा तथा भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर मे लगभग 3 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किये। इस अवसर पर-ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज चौधरी, पूरणमल सर्राफ, संजय सर्राफ, सुरेश भगत, सुरेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, निर्मल छावनिका, मनीष सोनी, नंदकिशोर चौधरी, पवन पोद्दार, शिव भगवान अग्रवाल, विधा देवी अग्रवाल, शोभा जालान, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे।

Page 391 of 1694

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse