टीम एबीएन, रांची। श्री जैन श्वेतांबर संघ द्वारा महावीर जयंती की शोभायात्रा जैन श्वेतांबर मंदिर डोरंडा से दिनांक 10-अप्रैल-25 को सुबह 8 बजे धूमधाम से निकाली जायेगी। आप सब को सुचित करते हुए अपार हर्ष हो रहा है कि भगवान महावीर जयंती दिनांक 10/4/2025 को है।
दिनांक 10/4/2025 दिन गुरुवार को सुबह 8 बजे जैन श्वेताम्बर मंदिर डोरंडा से भगवान की शोभायात्रा धूमधाम गाजे बाजे के साथ निकलेगी, जो तुलसी चौक, मेकॉन चौक, हाई कोर्ट होते हुए वापस 10 बजे मंदिर पहुंचेगी।तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10:30 बजे से किया गया है ओर 1 बजे से स्वामी वात्सल्य का कार्यक्रम है।
समाज के अध्यक्ष संपत लाल रामपुरिया एवं बिमल दस्साणी, सुभाष बोथरा, अमरचंद बैंगानी के द्वारा समाज के सभी लोगो को समय से पहुंच कर कार्यक्रम में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया गया है। उक्त जानकारी संघ के अध्यक्ष संपत लाल रामपुरिया, बिमल दस्साणी, सुभाष बोथरा, अमरचंद बैंगानी ने दी।
टीम एबीएन, रांची। वृहत मारवाड़ी समाज की एकमात्र प्रतिनिधि संस्था झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन का चुनाव आगामी दिन्नांक 13 अप्रैल 2025 दिन रविवार, समय प्रात: 9 बजे से प्रांतीय अध्यक्ष के चयन हेतु दिववार्षिक चुनाव सत्र 2025-27 संपूर्ण झारखंड के विभिन्न 23 जिÞलों एवं 5 अनुमंडल मे संपन्न होना सुनिश्चित हुआ है। उपरोक्त जानकारी मुख्य चुनाव पदाधिकारी श्री विनय सरावगी ने दी। श्री सरावगी ने बताया कि चुनाव के सफल संचालन एवं आयोजन हेतु सहचुनाव पदाधिकारी राजकुमार मारू, प्रदीप बाकलीवाल, अशोक पुरोहित को मनोनीत किया गया है।
चुनाव समिति की देखरेख में चुनाव का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। विदित हो कि प्रांतीय अध्यक्ष के चुनाव सत्र 2025-27 हेतु दो उम्मीदवार क्रमश: बसंत कुमार मित्तल (रांची) एवं सुरेश चंद्र अग्रवाल (रांची) ने अपना नामांकन दर्ज किया है। दोनों प्रत्याशी उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। प्रांतीय अध्यक्ष के निर्वाचन हेतु कुल 5106 मतदाता, जो विशिष्ट संरक्षक सदस्य, संरक्षक सदस्य एवं आजीवन सदस्य हैं, वह मतदान करेंगे।
ज्ञातव्य है कि ज्यादा से ज्यादा सदस्य इस सामाजिक अनुष्ठान में मतदान करे, इस हेतु कुल 28 मतदान केंद्र जो 23 जिला और 5 अनुमंडल में मतदान केंद्र बनाया गया है। समस्त 28 मतदान केंद्र में पीठासीन पदाधिकारी मनोनीत किया गया है। साथ ही दोनों प्रत्याशी उम्मीदवार के दो-दो प्रवेक्षक भी मतदान केंद्र में शामिल हो सकेंगे।
विनय सरावगी ने विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि सम्मानित सदस्यों को भारत सरकार द्वारा निर्गत या मारवाड़ी सम्मेलन से निर्गत पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा, जिसके आधार पर सदस्यता की जांचकर तदोउपरांत उन्हें मतदान करने दिया जाएगा। रांची प्रमंडल में रांची के सदस्य मतदान स्थल- श्री महेश्वरी भवन, सेवासदन पथ, रांची में करेंगे। खूँटी का राजस्थान भवन, डाकबंगला रोड, खूँटी में करेंगे। सिमडेगा का आनंद भवन, मेन रोड, सिमडेगा में करेंगे।
गुमला का पोद्दार धर्मशाला, गुमला में करेंगे। लोहरदगा का श्री राणीसती मंंदिर परिसर, गुदढ़ी बाजार, लोहरदगा में करेंगे। मतदान केंद्र कि अधिसूचना, सदस्यों को सूचना पीठासीन पदाधिकारी प्रेषित ससमय जारी करेंगे। मतदान के पश्चात सभी जिलों से मतपेटी रांची मंगाकर मुख्यालय कार्यालय में सुरक्षित रहेगी और दिनांक 15 अप्रैल को मतगणना कर विजय उम्मीदवार का निर्वाचन किया जायेगा।
आम सभा सत्र 2022-24 के प्रांतीय महामंत्री श्री रवि शंकर शर्मा ने कहा कि दिनांक 11 अप्रैल 2025, शुक्रवार को प्रात: 11 बजे से वार्षिक आमसभा हरमु रोड स्थित झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन, प्रांतीय कार्यालय,सिटी मॉल, तृतीय तल, रांची में आयोजित होगी, उन्होंने सम्मेलन के समस्त सम्मानित सदस्यों से आग्रह किया है, वो पधारकर आमसभा में शामिल हो। उक्त जानकारी मुख्य चुनाव पदाधिकारी विनय सरावगी (9431100311) ने दी।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का सत्यापन जारी है। इस दौरान कई लाभुक ऐसे मिले जिनके राशन कार्ड से उनके द्वारा आवेदन में भरी गयी जानकारी से मैच नहीं करता है। डाटा मिस-मैच के चलते तकरीबन 2 लाख से अधिक महिलाओं की राशि होल्ड रख दी गयी है।
यानी उन्हें फिलहाल तीन माह की बकाया राशि नहीं मिल पाएगी। उन्हें अपने पैसे पाने के लिए कागजात सुधारने का निर्देश दिया गया है। आज हम आपको ऐसी कुछ गलतियों से रू-ब-रू सामान्य करावायेंगे जो अक्सर लोग मंईयां योजना का आवेदन करते समय कर रहे हैं।
मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के आवेदन का सत्यापन जारी है। जिनके आवेदन का सत्यापन हो चुका है, उनके खाते में यह राशि पहुंच चुकी है। जिला प्रशासन ने साफ तौर पर कहा है कि सत्यापन के दौरान अगर किसी प्रकार की गलती पायी जाती है तो आपका नाम लाभुक के लिस्ट से हटा दिया जायेगा।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। जिले में 8 मार्च से पोषण पखवाड़ा की शुरुआत हुई। यह पखवाड़ा 22 मार्च तक चलेगा। इस दौरान जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से कई कार्यक्रम एवं गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। उपायुक्त शशि रंजन ने पोषण पखवाड़ा के तहत आज समाहरणालय परिसर में आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, पर्यवेक्षिकाओं सहित अन्य को सही पोषण की शपथ दिलायी।
वहीं समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक में उपायुक्त शषि रंजन ने पोषण पखवाड़ा के तहत निर्धारित कैलेंडर के अनुरूप कार्यक्रम एवं गतिविधियों का आयोजन कराने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि कैलेंडर के अनुरूप जिला, प्रखंड एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में गतिविधियों को आयोजन करना सुनिष्चित करें। बच्चे, युवा एवं महिलाओं का स्वास्थ्य अच्छा होना आवश्यक है। उन्होंने जिला समाज कल्याण विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों को बेहतर समन्वय के साथ पखवाड़ा को सफल बनाने का निर्देश दिया।
पोषण पखवाड़ा के तहत विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। इसका मुख्य थीम जीवन के पहले हजार दिवास का महत्व, लाभार्थी माड्यूल को लोकप्रिय बनाना, समुदाय आधारित कुपोषण प्रबंधन राज्य भर में राल आउट एवं बच्चों में मोटापे को नियंत्रण करने हेतु स्वस्थ जीवन शैली अपनाना है। बैठक एवं शपथ कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त सहित जिले के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
इसके पूर्व महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की बैनर तले सही पोषण, देश रोशन को लेकर जागरूकता रैली निकाली गयी। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान के हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया।
उनके ही नेतृत्व में आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, पर्यवेक्षिकाओं ने स्थानीय परिषदन भवन से जागरूकता रैली निकालकर साहित्य समाज चौक, हॉस्पिटल चौक, छहमुहान, कचहरी चौक होते हुए समाहरणालय पहुंचीं, जहां उपायुक्त द्वारा शपथ दिलाए जाने के बाद जागरूकता रैली समाप्त हुई। जागरूकता रैली में योध सिंह नामधारी महिला महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राएं भी शामिल थीं।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट कोष (डीएमएफटी) न्यास परिषद एवं प्रबंधकीय समिति की बैठक आज उपायुक्त शशि रंजन की अध्याक्षता में समाहरणालय सभागार में हुई। बैठक में हुसैनाबाद विधायक संजय कुमार सिंह यादव एवं विश्रामपुर विधायक नरेश प्रसाद सिंह, उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद एवं माननीय विधायक के प्रतिनिधिगण एवं अन्य विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में उपायुक्त ने डीएमएफटी मद से खनन प्रभावित क्षेत्रों में प्राथमिक सेक्टर विशेषकर स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण आदि आधारभूत सुविधाएं, निर्माण कार्यो में गुणवता पर विशेष ध्यान देने एवं समय पर योजनाएं पूरी हो, इसका ध्यान रखने में सामूहिक जिम्मेवारी की बातें कही। उन्होंने कहा कि डीएमएफटी मद से पेयजलापूर्ति, प्रखंडों में पुस्तकालय का निर्माण आदि कार्य किए जा रहे हैं। जिले के तीन प्रखंड यथा चैनपुर, छतरपुर एवं हुसैनाबाद में पुस्तकालय का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
उपायुक्त ने ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को पुस्तकालय के निर्माण कार्य में गति लाते हुए पूर्ण करने का निर्देश दिया। पुस्तकालय के बगल में जमीन की उपलब्धता के अनुसार मॉडल छात्रावास का निर्माण कराये जाने की स्वीकृति प्रदान की गयी। साथ ही आदिम जनजाति बहुल क्षेत्रों में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति छात्रावास बनवाने की दिशा में कार्य करने, कल्याण विभाग द्वारा निमार्णाधीन छात्रावास की अद्यतन प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
बंद पड़े खदानों में संचित जल का उपयोग सिंचाई कार्य हेतु करने के लिए योजना तैयार कराने का निर्णय लिया गया। उपायुक्त ने कहा कि बंद पड़े खदानों में संचित जल से आसपास के क्षेत्रों में किसान के खेतों में सिंचाई हो पायेगा। सोलर पंप के माध्यम से खेतों में पानी पहुंचाने की दिशा में कार्य किये जाने की योजना है।
वहीं पर्यटन के दिृष्टिकोण से इन क्षेत्रों को विकसित करने एवं संचित जल में स्थानीय लोगों के द्वारा मछली पालन करवाने की दिशा में कार्य कराने की योजना है। उपायुक्त ने इसके लिए बंद पड़े खदानों के समीप कृषि योग्य भूमि को चिन्हित करने एवं मछली पालन के लिए लाभुक समिति का गठन करने को लेकर संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी से रिपोर्ट प्राप्त करते हुए कार्य योजना को गति देने का निदेश दिया।
गर्मी के मद्देनजर माननीय विधायकगणों ने पेयजलापूर्ति के लिए चापाकल को दुरूस्त करने की बातें कही। उपायुक्त ने योग्य चापानलों की मरम्मति तथा सोलर जलापूर्ति सिस्टम को दुरूस्त कराने एवं टैंकर से पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निदेश संबंधित पदाधिकारियों को दिया। उन्होंने डीएमएफटी मद से यथा संभव टैंकर खरीदने का भी निर्देश दिया।
हुसैनाबाद में पोस्टमार्टम हाउस बनाने, पार्क का जीर्णोद्धार करने एवं हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र में सोन नदी से जुड़े मछुआ परिवारों को लाभुक समिति बनवाते हुए मोटर वोट उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया गया। बैठक में कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं अन्य बालिका विद्यालय/महाविद्यालयों में कक्षा 11वीं एवं 12वीं की छात्राओं को नि:शुल्क नैपकिन उपलब्ध कराने के प्रस्ताव पर स्वीकृति दी गयी।
बैठक की शुरुआत में उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद ने बैठक की कार्यवली से अवगत कराया। उन्होंने कोष की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी। साथ ही पिछले बैठक के अनुपालन एवं क्रियान्वित योजनाओं से अवगत कराया।
टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के संस्थापक एवं संरक्षक संत शिरोमणि स्वामी श्री सदानंद जी महाराज ने श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट रांची की नयी कार्यकारिणी समिति सत्र 2025-27 की विधिवत घोषणा की।
कमेटी में ट्रस्ट के संरक्षक-स्वामी सदानंद जी महाराज, सह संरक्षक-विजय कुमार अग्रवाल एवं निर्मल छावनिका, अध्यक्ष-डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं निर्मल जालान, सचिव- मनोज कुमार चौधरी, सह सचिव- मनीष जालान एवं सुनील पोद्दार, कोषाध्यक्ष- सज्जन पाड़िया, सह कोषाध्यक्ष नंदकिशोर चौधरी, प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी- संजय सर्राफ कार्यकारिणी सदस्यों मे-पूरणमल सर्राफ, प्रेमचंद श्रीवास्तव, सुशील नारसरिया, शिव भगवान अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, वेंकट गाड़ोदिया, विष्णु सोनी, प्रभास गोयल, नवल किशोर अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, सुरेश कुमार चौधरी, अरविंद अग्रवाल, विशाल जालान, सुरेश भगत एवं मनीष सोनी को शामिल किया गया है।
श्री कृष्णा प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा पुंदाग में श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में झारखंड का सबसे बड़े श्री राधा- कृष्ण मंदिर, निराश्रितों के लिए सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम तथा गौशाला का कुशल संचालन किया जा रहा है। ट्रस्ट द्वारा अन्नपूर्णा सेवा, सामूहिक विवाह समारोह, स्वास्थ्य शिविर, कंबल वितरण, सहित अनेक जनसेवा के कार्यों, धार्मिक कार्यक्रमों एवं जनहित कल्याणकारी कार्यों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है।
टीम एबीएन, रांची। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन की एक अति आवश्यक बैठक 9 अप्रैल (बुधवार) को संध्या- 7:30 बजे से महाराजा अग्रसेन भवन में रखी गयी है। इस बैठक में रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के निवर्तमान अध्यक्ष एवं झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुरेश चंद्र अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे एवं सबों से रूबरू होते हुए अपने विचारों को रखेंगे।
इस बैठक में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष विशाल पाड़िया सहित अन्य पदाधिकारियों का अभिनंदन एवं सम्मानित किया जायेगा। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार एवं महामंत्री विनोद कुमार जैन ने सभी सदस्यों से आग्रह किया है की बैठक में अवश्य शामिल होकर अपने- अपने विचारों को रखें। उक्त जानकारी रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।
टीम एबीएन, रांची। राज्य में निजी स्कूलों के मनमानी फीस वृद्धि के मामले लगातार सामने आ रही है। राज्य सरकार के द्वारा इस पर नियंत्रण को लेकर आदेश भी जारी किया गया है। लेकिन पालन नहीं हो पा रही है। आज मंगलवार को नामकुम थाना क्षेत्र के अंतर्गत कार्मेल स्कूल लोवाड़ीह में मनमानी फिस बढ़ोतरी, अन्य शुल्कों का लेवी और स्कूल ड्रेस व पठन सामग्री के खरीदारी में बाध्यता के खिलाफ अभिभावकों ने स्कूल का आज सुबह घेराव किया।
स्कूल प्रबंधक के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। सूचना मिलते ही आंदोलन का समर्थन देने झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा पूर्व रांची लोक सभा प्रत्याशी देवेंद्रनाथ महतो पहुंचे। स्कूल प्रबंधक से घंटों तक बहस चली। मामला नियंत्रण के लिए नामकुम थाना प्रभारी मनोज कुमार पहुंचे। देवेंद्रनाथ महतो की थाना प्रभारी के माध्यम से उपायुक्त रांची से टेलीफोन वार्ता हुई।
श्री महतो ने कहा कि निजी स्कूलो द्वारा विभिन्न नामों से अनियमित शुल्क वसूला जा रहा है। राज्य में शिक्षा बेलगाम महंगा हो होते जा रही है। किसी स्कूल में एक बार नामांकन फीस के बाद ट्यूशन फीस के अतिरिक्त कोई भी शुल्क नहीं लिया जाना चाहिए। बताते चले की उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजनत्री ने स्कूलों को चिन्हित करते हुए आवश्यक त्वरित कार्रवाई करने का सकारात्मक आश्वासन दिया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse