टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 12 अप्रैल को रांची जी पी ओ में आल इंडिया पोस्टल/ आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन झारखंड की आपात बैठक साधन कुमार सिन्हा, पूर्व वरीय डाक अधीक्षक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में पेंशन अधिनियम में वैलिडेशन के नाम पर 25 मार्च को संसद के द्वारा पारित संशोधन को लेकर 3अप्रैल को रांची सहित अन्य जिलों में आयोजित विरोध -धरना की समीक्षा की गई और आशा जताई गई कि आने वाले समय में इस अधिनियम के खिलाफ जो वर्तमान पेंशनर्स को आठवें वेतन आयोग के लाभ से वंचित करेगा, देश भर में तीव्र आंदोलन की राह को प्रशस्त करेगा।
बैठक को एम जेड खान सहित साधन कुमार सिंहा, जयनारायण प्रसाद,हसीना तिग्गा, जयराम प्रसाद और रमेश सिंह आदि ने संबोधित किया।
बैठक में आम सहमति से निर्णय लिया गया कि
मौके पर बी बारा, अमिता तिर्की, इसहाक मिंज, सुखदेव राम, राजेंद्र महतो, शमीम अख्तर, रमेश सिंह, डी एन साहू, देवचरण साहू, राजेश तांती, मनरखन महतो आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी आॅल इंडिया पोस्टल/ आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन, झारखंड के राज्य सचिव एम जेड खान ने दी।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, चाईबासा/ रांची। झारखंड के चक्रधरपुर रेल मंडल में बड़ाबांबो स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक मालगाड़ी बिना लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर के लगभग 2 किलोमीटर तक दौड़ गयी।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गिट्टी से लदी एक मालगाड़ी बड़ाबांबो स्टेशन के 5 नंबर लाइन पर खड़ी थी। बिना लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर के लगभग 2 किलोमीटर तक मालगाड़ी दौड़ती रही। स्टेशन मास्टर और अन्य रेलकर्मियों को इस घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय के कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसी दौरान मालगाड़ी की गति धीरे-धीरे कम होने लगी और कुछ दूरी तय करने के बाद वह अपने आप लाइन
गनीमत ये रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। घटना के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। वहीं, घटना के दौरान 2 घंटे तक बड़ाबांबो स्टेशन पर ट्रेनों का परिचालन रेलवे ने ठप कर दिया था।
टीम एबीएन, रांची। श्री महावीर मंडल, केंद्रीय समिति, रांची के अध्यक्ष जय सिंह यादव ने बताया कि सिद्ध दक्षिणमुखी बजरंगबली मंदिर सिद्धि विनायक गणेश मंदिर, रातू रोड, रांची में 12 अप्रैल शनिवार को श्री हनुमान जयंती के उपलक्ष पर महाभंडारा का आयोजन रखा गया है।
इस अवसर पर माननीय उपायुक्त रांची मुख्यअतिथि के रूप में आमंत्रित है।
शनिवार को सायं 6 बजे महाभंडारा का भोग भगवान को अर्पित कर श्रद्धालु भक्तों बीच वितरण किया जायेगा।
साथ ही साथ रात्रि 7 बजे से जीवंत झांकी के साथ स्थानीय कलाकारों के द्वारा रात्रि जागरण का भी आयोजन रखा गया है। श्री महावीर मंडल, केंद्रीय समिति के अध्यक्ष जयसिंह यादव ने सभी धर्म प्रेमियों सहित सभी अखडाधारियो से भंडारा सह जागरण कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।
केंद्रीय समिति के अध्यक्ष जय सिंह यादव ने सभी अखाड़ाधारीयो से आग्रह किया है कि कल श्री हनुमान जी की जयंती व झंडा पूजन के बाद सायं झंडा को उतार कर ससम्मान रख लेवे। उक्त जानकारी श्री महावीर मंडल, केंद्रीय समिति रांची के अध्यक्ष जय सिंह यादव ने दी।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के के सत्र 2022 24 की द्वीवार्षिक आमसभा आज दिनांक 11 अप्रैल 2025 को स्थानीय हरमू रोड स्थित सिटी मॉल, तृतीय तल, रांची में निर्माणाधीन नवनिर्मित प्रांतीय कार्यालय में संपन्न हुआ।
वार्षिक आम सभा सत्र 2022 24 की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष श्री बसंत कुमार मित्तल ने करते हुए आमसभा में पधारे समस्त सम्मानित पूर्व अध्यक्षगण, पूर्व महामंत्रीगण, विशिष्ट संरक्षक, संरक्षक व आजीवन सदस्य, समस्त पदाधिकारीगण, कार्य समिति सदस्य एवं विभिन्न जिला और शाखा से पधारे समस्त वरिष्ठ सदस्यों का स्वागत सम्मान एवं अभिनंदन करते हुए आमसभा में विधिवत स्वागत भाषण दिया।
श्री बसंत मित्तल ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों व गतिविधियों को प्रस्तुत करते हुए कहा कि हमने कार्यालय के अभाव में विषम स्तिथि का सामना करते हुए आप सबो के विश्वास व्यक्त आशीर्वाद से ही अपने भवन का 22 वर्षो से लंबित सपना साकार कर, नवनिर्मित निर्माणाधीन प्रांतीय कार्यालय में आमसभा का आयोजन किया। श्री मित्तल ने कहा कि सत्र 2022-24 में अपनी संकल्प पत्र में लिये घोषणाओ का पूर्णतया शत प्रतिशत कार्य किया है।
तदोउपरांत प्रांतीय कार्यालयमंत्री श्री श्याम सुंदर शर्मा ने गत बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाई, जिसे सर्वसमिति से संपुष्ठि की गई।
प्रांतीय महामंत्री श्री रवि शंकर शर्मा ने द्वीवर्षिक सत्र 2022-24 में किये गए कार्यकलापों, गतिविधियों एवं आयोजनों का विवरणी विस्तार से वार्षिक प्रतिवेदन को प्रस्तुत किया जिसे सर्व समिति से संपुष्ठि की गई।
विदित हो कि झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के सा त्र 2025 27 के लिए आगामी 13 अप्रैल 2025 को झारखंड के 23 जिलों एवं पांच अनुमंडल में चुनाव आहूत किया गया है, जिसमें मुख्य चुनाव पदाधिकारी श्री विनय सरावगी ने चुनाव समिति की विस्तृत रिपोर्ट पेश किया एवं कहा कि सहायक सहचुनाव पदाधिकारी श्री राज कुमार केडिया, श्री प्रदीप बकलीवाल एवं अशोक पुरोहित संग अन्य समस्त ज़िलों में मतदान केंद्र में पीठासीन पदाधिकारी कि नियुक्ति की गई है। चुनाव में प्रांतीय अध्यक्ष के लिए दो प्रत्याशी जिनमें क्रमश श्री बसंत कुमार मित्तल (रांची) एवं श्री सुरेश चंद्र अग्रवाल (रांची) हैं, जिनका निर्वाचन मतपत्र से मतदान होगा एवं, समस्त, ज़िलों से मतदान पश्चात मतपेटी मुख्यालय रांची में सुरक्षित लाकर दिनांक 15 अप्रैल को प्रांतीय कार्यालय में मतगणना किया जाएगा।
तदोउपरांत विजय उम्मीदवार की घोषणा की जाएगी। ज्ञताब्य हो कि कूल 5106 सदस्य जिसमें विशिष्ट संरक्षक, संरक्षक एवं आजीवन सदस्य हैं, जो मतदान करेंगे। समस्त चुनाव से संबंधित नियमावली व उपनियम की आमसभा में शामिल सदस्यों को जानकारी दी। प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्री राहुल मारू ने वर्ष 2023-24 के वार्षिक लिखित व्योरा आम सभा में प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसमिति से संपुष्टि की गई।
आगत प्रस्ताव पर कोई भी प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुए थे, इसलिये इस पर कोई विचार नहीं किया गया। आमसभा में विशेष रूप से न्यास मंडल के गठन के नियमवाली पर कई प्रश्न आए, जिस पर न्यास मंडल के अध्यक्ष श्री अजय मारू ने कहां की जल्द ही न्यास मंडल की बैठक बुलाकर जो भी कमियां रह गई है, उसे सदस्यों के स्वागत योग्य विचारों को शामिल कर समाधान कर दिया जाएगा। तदुपरांत चुनावी वर्ष के कारण आमसभा बैठक की कार्रवाई आगे के लिए स्थगित की गई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राज कुमार केडिया, पूर्वअध्यक्ष भागचंद पोद्दार,पूर्वअध्यक्ष बिनय सरावगी, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री अजय मारू व श्री महेश पोद्दार, प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज बजाज, अरुण बुधिया, शिवहरि बंका, संयुक्त मंत्री सौरव सरावगी, पवन शर्मा, पुनीत पोद्दार, विनोद जैन, सुरेश अग्रवाल, ललित पोद्दार, पवन पोद्दार, अनिल अग्रवाल, बबलू हरित, प्रमोद सारस्वत, किशोर मंत्री, श्रवण केडिया, नथमल शर्मा, कमल शर्मा, रंजीत टिब्रेवाल, लक्ष्मी चंद दीक्षित, शिवशंकर साबू, नरेंद्र लखोटिया, रमेश शर्मा, अजय खेतान, मनोज चौधरी, प्रमोद अग्रवाल, अमित शर्मा, मनीष शर्मा अजय खेतान, श्याम अग्रवाल सहित सैकड़ो सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज बजाज ने दी।
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 11.04.2025 को श्री अनुराग गुप्ता, महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक ने अपने कार्यालय कक्ष में अखिलेश कुमार झा पुलिस महानिरीक्षक, राँची प्रक्षेत्र, सुर्दशन मंडल पुलिस महानिरीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग, चंदन कुमार सिन्हा पुलिस उप-महानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची, दीपक कुमार अपर पुलिस अधीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग एवं अपराध अनुसंधान विभाग के अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में Land Record में छेड़छाड़/जालसाजी से संबंधित दर्ज काण्डों की समीक्षा की।
समीक्षा के क्रम में ऐसे जितने काण्ड, जो Land Record में छेड़छाड़/जालसाजी से संबंधित हैं उन सभी काण्डों के त्वरित अनुसंधान पर बल देते हुए डिजिटल गड़बड़ियों के उद्भेदन हेतु तकनीकी विशेषज्ञों के साथ आधुनिक तकनीकी उपकरणों के प्रयोग करने का विशेष निर्देश दिया गया।
भूमि अभिलेखों में जालसाजी / फर्जीवाड़ा से संबंधित दर्ज सभी काण्डों में त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया साथ ही भविष्य में इस तरह के जमीनी फर्जीवाड़े की रोकथाम हेतु एक विशेष रणनीति के तहत कार्य किये जाने की आवश्यता पर बल दिया गया। समीक्षोपरान्त एवं निर्देशोपरान्त बैठक समाप्त की गयी।
टीम एबीएन, रांची। मुरी से गोला तक हो रहे सड़क चौड़ीकरण अनियमिता का विवाद लगातार बढ़ते जा रही हैं। विभागीय कार्रवाई की ओर यह मामला बढ़ रही है। कल गुरुवार को प्रभावित रैयतों ने जमकर हंगामा किया था। ग्रामीणों द्वारा भारत वाणिज्य कंपनी द्वारा चल रहे इस निर्माण कार्य को रोक दिया गया है।
जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने आज पथ निर्माण विभाग झारखंड सरकार के प्रधान सचिव सुनील कुमार से मुलाकात किया। विस्तृत जानकारी देते हुए प्रधान सचिव को बताया कि उक्त सड़क चौड़ीकरण में जमीन अधिग्रहण अधिनियम 2013 का पालन नहीं किया गया है। निर्माण कार्य से पूर्व रैयतों को किसी भी प्रकार के नोटिस नहीं दिया गया है।
मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो ने इस अनियमितता और धांधली के खिलाफ ACB से जांच कर दोषियों पर करवाई करने की मांग की। प्रधान सचिव ने संज्ञान में लेते हुए स्टेट हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ झारखंड के कार्यपालक अभियंता को त्वरित रिपोर्ट मांगा एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का सकारात्मक आश्वासन दिया है।
बताते चलें कि विभाग का 333 करोड़ कि बजट राशि का यह टेंडर है। जिसमें भूमी अधिग्रहण अधिनियम 2013 तथा ग्राम सभा के नियम का उलंघन करते हुए विभाग कंपनी को एकरारनामा कर मोबिलाइजेशन अग्रिम राशि लगभग 33 करोड़ रुपये भुगतान कर दिया है। मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो ने जांच रिपोर्ट आने तक कार्य स्थगित करने की मांग की। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार झारखंड के खिलाड़ियों को बेहतर ट्रेनिंग और संसाधन देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सरकार का लक्ष्य है कि हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर राज्य और देश का नाम रोशन करें।
इसी दिशा में खेलकूद, युवा कार्य, कला-संस्कृति और पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने गुरुवार को रांची के कई खेल परिसरों का दौरा किया और वहां चल रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सबसे पहले मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम का निरीक्षण किया और सैफ एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की।
मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्टेडियम की सभी जरूरी सुविधाओं को जल्द ठीक किया जाए और जिला प्रशासन से फुटबॉल ग्राउंड का हैंडओवर लेकर तुरंत काम शुरू किया जाए। इसके बाद उन्होंने मोरहाबादी इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम का भी दौरा किया और कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन द्वारा पहले दिए गए निर्देशों को प्राथमिकता के साथ जल्द पूरा किया जाए।
मंत्री ने हाई परफॉर्मेंस सेंटर का निरीक्षण कर वहां लगे फिटनेस उपकरणों और तकनीकी सुविधाओं की जांच की और खिलाड़ियों से बातचीत करके उनकी जरूरतों की जानकारी ली। इसके अलावा, मंत्री सुदिव्य कुमार ने खेलगांव परिसर में बने एथलेटिक्स स्टेडियम, इंडोर स्टेडियम और बैडमिंटन स्टेडियम का भी निरीक्षण किया।
टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भोगनाडीह में महानायक सिदो-कान्हू की जयंती पर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। महानायक सिदो-कान्हू की जयंती पर सीएम हेमंत सोरेन के साथ पत्नी कल्पना सोरेन ने उनके योगदान को याद किया।
अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू की जयंती के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन किया। साहिबगंज के बरहरवा के भोगनाडीह में सिदो मुर्मू की जयंती मनाई जा रही है। जयंती के मौके पर गुरुवार रात से ही पूजा-अर्चना शुरू हो गई थी। सिदो-कान्हू के जयंती समारोह में शामिल होने के लिए देश के अलग-अलग राज्यों से लोग तो आते ही हैं।
साथ ही नेपाल से भी संताल समाज के लोग उन्हें नमन करने भोगनाडीह पहुंचते हैं। उनकी जयंती में शामिल होने के लिए नेपाल, असम, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा से संताल समाज के लोग क्रांति स्थल पंचकठिया पहुंचते हैं। ये लोग यहां परिक्रमा करने के बाद मांझी थान एवं जाहेर थान में पूजा-अर्चना करते हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse