झारखंड

View All
Published / 2025-04-13 21:13:48
रांची सिटीजन फोरम का काम है चर्चा, संवाद और जागरूकता : दीपेश निराला

  • रांची सिटीजन फोरम की वार्ड 7 के आनंद विहार कॉलोनी में हुई बैठक, संतोष कुमार साहू को बनाया गया वार्ड 7 का सहसंयोजक और मिथिलेश गुप्ता, तारापद कोईरी, जगलाल यादव, श्याम दत्त मिश्रा एवं अमित कुमार बने वार्ड समिति सदस्य 
  • वार्ड 7 की विभिन्न समस्याओं को लेकर रांची सिटीजन फोरम का एक प्रतिनिधिमंडल मिलेगा प्रशासक रांची नगर निगम से 
  • संवेदक द्वारा मुख्य सड़क और नाली निर्माण कार्य को काफी समय से रोक कर रखने की मिली शिकायत 

टीम एबीएन, रांची। रांची के वार्ड 7अंतर्गत आनंद विहार कॉलोनी में रांची सिटीजन फोरम की एक बैठक अध्यक्ष दीपेश निराला की अध्यक्षता में हुई, जिसमें उक्त क्षेत्र के नागरिकों ने उपस्थित होकर अपने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं जैसे मुख्य सड़क और नाली के कार्यों में अनियमितता, संवेदक द्वारा काफी समय से इस काम को अधूरा छोड़े जाने की समस्या, कूड़ा-कचरा का नियमित उठाव नहीं होना, बरसात के दिनों में जल जमाव की समस्या, इस क्षेत्र में प्राथमिक उपचार केंद्र का नहीं होना, जैसी विभिन्न समस्याओं से उपस्थित पदाधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर निर्णय लिया गया कि फोरम का प्रतिनिधिमंडल वार्ड 7 के निवासियों के साथ प्रशासक, रांची नगर निगम से मिलकर समस्या के समाधान पर बात करेगा और इस निमित्त एक ज्ञापन बनाने की जिम्मेदारी सहसंयोजक संतोष कुमार साहू और वार्ड समिति सदस्य शिवानी लता को दी गयी। 

बैठक में प्रमुख रूप से अध्यक्ष दीपेश निराला, सचिव रेणुका तिवारी, उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, कोषाध्यक्ष विनोद जैन बेगवानी, संयुक्त सचिव हरीश नागपाल और मृदुला संतोष, वार्ड 7 के संयोजक अमरनाथ चौबे, सहसंयोजक रंजय कुमार पाठक और संतोष कुमार साहू, वार्ड समिति सदस्य मनोज कुमार सिंह, मिथिलेश गुप्ता, तारापद कोईरी, जगलाल यादव, श्याम दत्त मिश्रा, अमित कुमार, स्वदेश कुमार, अजय कुमार, नरेंद्र कुमार झा, संदीप कुमार, पंकज कुमार मिश्रा, संजीत कुमार, संतोष कुमार सिंह, अमित कुमार और मनीष बख्शी उपस्थित हुए। धन्यवाद ज्ञापन संतोष मृदुला ने किया।

Published / 2025-04-13 21:13:00
बैसाखी पर श्री राधा-कृष्ण सेवा धाम मंदिर में 202वां अन्नपूर्णा सेवा सह भजन संकीर्तन

बैसाखी पर्व के सुअवसर पर श्री राधा-कृष्ण सेवा धाम मंदिर में हुआ 202वां अन्नपूर्णा सेवा एवं भजन संकीर्तन

टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग मे श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में 202वां नि:शुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन किया गया। श्री कृष्णा प्रणामी सेवा धाम के सदस्यों एवं उनके परिवार के सौजन्य से आज अन्नपूर्णा महाप्रसाद एव भजन संकीर्तन का आयोजन किया गया। 

अन्नपूर्णा महाप्रसाद में मेवायुक्त केसरीया खीर का विधिवत भोग पुजारी बिनोद कुमार तिवारी द्वारा लगाया गया। तत्पश्चात मंदिर परिसर में उपस्थित 2 हजार से भी अधिक में श्रद्धालुओं के बीच केसरीया खीर का वितरण किया गया। दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक भजन संकीर्तन का भव्य आयोजन हुआ। 

भजन गायक मनीष सोनी एवं सज्जन पाड़िया, निर्मल जालान, उर्मिला पाडिया, सितादेवी शर्मा ने मनमोहक सुमधुर भजनों की अमृत गंगा का रसपान कराते हुए श्रोताओं को खूब झुमाया। पूरा वातावरण को वृंदावन एवं कृष्णमय बना दिया। तत्पश्चात महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। सबों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गयी। 

ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि संस्था द्वारा श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर मे आज अन्नपूर्णा महाप्रसाद एवं भजन कीर्तन में आज सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। तथा भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर मे लगभग 6 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। 

इस अवसर पर-ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, पूरणमल सर्राफ, चिरंजीलाल खंडेलवाल, विशाल जालान, अमित पोद्दार, विजय अग्रवाल, सुरेश भगत, विष्णु सोनी, मनीष सोनी, पवन पोद्दार,विधा देवी अग्रवाल, शोभा जालान,रितिका खेतान, प्रमिला परोहीत, सुनीता अग्रवाल, सुमन चौधरी, कविता गाड़ोदिया, शारदा पोद्दार,संतोष देवी अग्रवाल, नीलम अग्रवाल,उषा मोदी,रेखा पोद्दार,ललिता पोद्दार, नीलम गोयल, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे।

Published / 2025-04-12 22:30:48
सिद्ध दक्षिणमुखी बजरंगबली मंदिर, रातू रोड में हुआ जागरण सह महाभंडारा

भव्य भजनों के जागरण पर झूमे श्री राम के भक्त 

टीम एबीएन, रांची। श्री महावीर मंडल, केंद्रीय समिति के सानिध्य में सिद्ध दक्षिणमुखी बजरंगबली मंदिर सिद्धि विनायक गणेश मंदिर, रातू रोड मे श्री हनुमान जयंती के उपलक्ष पर जागरण सहित महाभंडारा का आयोजन रखा गया। सायं 6:00 बजे महाभंडारा का भोग भगवान को अर्पित किया गया। 
भगवान को भंडारे में खीर, बुंदिया, पूड़ी, सब्जी का भोग लगाया गया। 3000 हजार से भी ज्यादा श्रद्धालु भक्तों ने भंडारा का प्रसाद  प्राप्त किया।  

इस अवसर पर ए डी एम आलोक कुमार, रमेश सिंह, जय सिंह यादव डीएवी से एम के सिंह, मिश्रा, सुनीता देवी, प्रमोद सारस्वत, दीपक ओझा सहित कई अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया। सायं 7 बजे से धनवाद से पधारे राकेश एंड पार्टी द्वारा कई कार्यक्रम की प्रस्तुति के साथ जीवंत झांकी के साथ स्थानीय कलाकारों के द्वारा रात्रि जागरण में भजनों की गंगा की प्रस्तुति की गई। 

श्री गणेश पूजन के साथ दीप प्रज्वलित कर श्री गणेश वंदन के साथ भजनो की गंगा प्रवाह की अनूप राज यादव ने भजनों की लंका में कूदे बजरंग बली, राम के नाम का झंडा, हैरी सखी मंगल गावरी, दुनिया चले ना श्री राम के बिना, भजनों से लोगों को झूमा दिया।  मौके पर श्री महावीर मंडल, केंद्रीय समिति के अध्यक्ष जयसिंह यादव ने ए डी एम, रमेश सिंह एवं अन्य अतिथियों, धर्म प्रेमियों सभी अखडाधारियों का जागरण कार्यक्रम में चुनरी अंग वस्त्र देकर अभिनंदन, स्वागत किया। 

इस अवसर पर मुख्य रूप से ए डी एम अध्यक्ष जयसिंह यादव, रमेश सिंह, सुनीता देवी, राहुल कुमार चंकी, पवन गुप्ता,  सुभाष साहू, सुशील गुप्ता, प्रमोद सारस्वत, प्रेम सिंह, दीपक ओझा, राकेश सिंह, सागर कुमार, अशोक यादव, कमलेश यादव, राजू यादव, प्रमोद श्रीवास्तव, राहुल यादव, नंद किशोर चंदेल, पवन सिंह, रमेश सिंह, जगदीश वर्मा, महेंद्र यादव, दीपक यादव, पवन सेन सहित काफी संख्या में लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। साथ ही साथ रात्रि जागरण के माध्यम से वीर बजरंगबली के भजनों का भी आनंद उठाया। उक्त जानकारी संगठन के अध्यक्ष जय सिंह यादव और कोषाध्यक्ष प्रमोद सारस्वत ने दी।

Published / 2025-04-12 22:28:51
आजसू छोड़ झामुमो में शांति खोज रहीं लोहरदगा की नीरू

टीम एबीएन, रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष आदरणीय शिबू सोरेन के मार्गदर्शन और पार्टी के माननीय कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए आज दिनांक 12 अप्रैल 2025 को पार्टी के हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय (कैंप) मे लोहरदगा से आजसू पार्टी की पूर्व प्रत्याशी  नीरू शांति भगत जी के नेतृत्व मे मुख्य रूप से आशुतोष गोस्वामी (केंद्रीय कार्यालय सचिव, आजसू पार्टी) के साथ लोहरदगा, हजारीबाग और रामगढ़ जिला के आजसू पार्टी के सैकड़ों कार्यकतार्ओं ने पार्टी की सदस्यता ली। 

झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय जी ने सभी को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई और पार्टी मे स्वागत किया। साथ ही पार्टी के नीति सिद्धांतों से अवगत कराते हुए संगठन को मजबूत कर कार्य करने का संकल्प दिलाया। 

सदस्यता लेने वालों में विश्वास उरांव (जिला संयोजक आजसू पार्टी), अशोक लुगुन (जिला संयोजक युवा आजसू), अशोक कच्छप, संजय लकड़ा, रामचंद्र गिरी, शाहिद अंसारी, नसीम अख्तर, विजय उरांव, धर्मेंद्र भगत, सुभाष भगत, तौहीद कुरैशी, साजिद अहमद, शमीम अंसारी, कलीम खान, वसीम अंसारी, नरेश साहू, महताब मिर्धा, बबलू खान, आयुष महतो, आकाश मेहता, सिंकू, राकेश ठाकुर, बाबूलाल नगेसिया, फूलदेव नगेसिया, मंगा नगेसिया, मंजूर अंसारी, परमेश्वर भगत, पंकज मिश्रा, विकास गिरी, बलराम साहू, कबीर अंसारी, मालती टोप्पो, हेमंती देवी, सुनील नाग, अनुराग भारद्वाज (प्रभारी विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग), शकील अहमद, उदय दत्ता, ईशा भाई, बुद्धेश्वर उरांव, करमचंद्र उरांव, चंद्रेश उरांव, जोगेंद्र भगत, जूरा उरांव, अनूप सिन्हा, दीपक वर्मा, मोइन अंसारी, मुस्ताक अहमद, सेराज राजू, ऐनुल मीर, शेख शहाबुद्दीन, रिंकू खान, रोहन भगत लकड़ा, सुनील कुजूर, बबलू उरांव, संतोष उरांव एवं अन्य सैकड़ों लोगों ने झामुमो की सदस्यता ली। इस अवसर पर मुख्य रूप से लोहरदगा जिला अध्यक्ष मोजम्मिल अहमद, रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम के साथ अन्य सैकड़ो कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Published / 2025-04-12 22:27:43
झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन का चुनाव 13 अप्रैल को

23 जिलों में 28 स्थानों में मतदान केंद्र, रांची में महेश्वरी सभा में मतदान 

प्रथम जागरुक मतदाता का प्रमाण पत्र दिया जायेगा 

टीम एबीएन, रांची। वृहत मारवाड़ी समाज की एकमात्र प्रतिनिधि संस्था झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन का चुनाव कल दिनांक 13 अप्रैल 2025, दिन रविवार, समय प्रात: 9 बजे से प्रांतीय अध्यक्ष के चयन हेतु दिववार्षिक चुनाव सत्र 2025-27 संपूर्ण झारखंड के विभिन्न 23 जिÞलों एवं 5 अनुमंडल मे संपन्न होगा। उपरोक्त जानकारी मुख्य चुनाव पदाधिकारी श्री विनय सरावगी ने दी। श्री सरावगी ने बताया कि चुनाव के सफल संचालन में सहचुनाव पदाधिकारी राजकुमार मारू, प्रदीप बाकलीवाल, अशोक पुरोहित को मनोनीत किया गया है। चुनाव समिति की देखरेख में चुनाव का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। 

विदित हो कि प्रांतीय अध्यक्ष के चुनाव सत्र 2025-27 हेतु दो उम्मीदवार क्रमश: बसंत कुमार मित्तल (रांची) एवं सुरेश चंद्र अग्रवाल (रांची) ने अपना नामांकन दर्ज किया है। दोनों प्रत्याशी उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। प्रांतीय अध्यक्ष के निर्वाचन हेतु कुल 5106 मतदाता, जो विशिष्ट संरक्षक, संरक्षक एवं आजीवन सदस्य वे मतदान में भाग लेगे।  

ज्ञातव्य है कि ज्यादा से ज्यादा सदस्य इस सामाजिक अनुष्ठान में मतदान करें, इस हेतु कुल 28 मतदान केंद्र जो 23 जिला और 5 अनुमंडल में मतदान केंद्र बनाया गया है। समस्त 28 मतदान केंद्र में पीठासीन पदाधिकारी मनोनीत किया गया है। साथ ही दोनों प्रत्याशी उम्मीदवार के दो-दो प्रवेक्षक भी मतदान केंद्र में शामिल हो सकेंगे। मतदाता जागरुकता हेतु समस्त मतदान केंद्र में प्रथम जागरुक मतदाता का प्रमाण पत्र दिया जायेगा।  

श्री विनय सरावगी ने विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि सम्मानित सदस्यों को भारत सरकार द्वारा निर्गत या मारवाड़ी सम्मेलन से निर्गत पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा, जिसके आधार पर सदस्यता की जांचकर तदोउपरांत उन्हें मतदान करने दिया जायेगा। रांची प्रमंडल में रांची के सदस्य मतदान स्थल- श्री महेश्वरी भवन, सेवासदन पथ, रांची में मतदान करेंगे। मतदान के पश्चात सभी जिलों से मतपेटी रांची मंगाकर मुख्यालय कार्यालय में सुरक्षित रहेगी और दिनांक 15 अप्रैल को मतगणना कर विजय उम्मीदवार का निर्वाचन किया जायेगा।  

मतदान की अपील 

सत्र 2022-24 के प्रांतीय महामंत्री रवि शंकर शर्मा ने कहा कि दिनांक 13 अप्रैल 2025, रविवार को प्रात: 9 बजे से मतदान में सम्मेलन के समस्त सम्मानित सदस्यों से आग्रह किया है, वो पधारकर मतदान में शामिल हो। उक्त जानकारी मुख्य चुनाव पदाधिकारी विनय सरावगी (9431100311) ने दी।

Published / 2025-04-12 22:26:13
श्री महावीर मंडल, केंद्रीय समिति ने एसएसपी का किया अभिनंदन और स्वागत

हमने अपने दायित्व का निर्वाह किया समितियों ने प्रशासन को सहयोग किया : चंदन कुमार सिन्हा 

टीम एबीएन, रांची। श्री महावीर मंडल, केंद्रीय समिति रांची के अध्यक्ष जय सिंह यादव के नेतृत्व में श्री रामनवमी महोत्सव के सफल आयोजन पर माननीय एस एस पी कार्यालय में माननीय एस एस पी चंदन कुमार सिन्हा का अभिनंदन और स्वागत किया। 

मौके पर केंद्रीय समिति के अध्यक्ष जय सिंह यादव ने कहा कि लगातार एक महीने से माननीय उपायुक्त महोदय व एस एस पी के सान्निध्य में बैठक कर विभिन्न अखाड़ाधारीयो के यहां जाकर भ्रमण  कर उनकी समस्या का निदान किया गया। पूरे जिला में प्रशासन के प्रति सकारात्मक सहयोग बनाते हुए पूर्ण  उत्साह और उमंग के साथ लोगों ने रामनवमी पर्व मनाया। आयोजको एवं प्रशासन के बीच सेतु का कार्य प्रशासन ने किया। 

हम प्रशासन के प्रति धन्यवाद प्रेषित करते हैं कि इस बार पूरे भाईचारे, प्रेम व पूरे उत्साह और उमंग के संग श्री राम भक्तों ने पूरे जोर शोर से यह पर्व मनाया समय पर शोभायात्रा का  निकलना, तपोवन मंदिर में लाखों लोगों के द्वारा पूजन, दर्शन, प्रशासन द्वारा जगह-जगह सुरक्षा ब्यवस्था, महिला पुलिस व पुरुष पुलिस बल की भारी संख्या में सुरक्षा की दृष्टि से तैनाती, प्रशासन की सकारात्मक सहयोगात्मक भूमिका व सफलता की देन है जिसका श्रेय आपके नेतृत्व में राज्य सरकार सहित पूरे प्रशासन को जाता है। 

प्रशासन पूरे महोत्सव में सजग रहकर पूर्ण अच्छाई के साथ सकारात्मक सहयोग श्री राम भक्तों के लिए बनाए रखा इसके लिए पुन: श्री महावीर मंडल, केंद्रीय समिति सारे अखाड़ाधारीयो की तरफ से महोत्सव की सफल सम्पन्नता के लिए आपको बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित करता है। इस उपलक्ष्य पर मंडल के मंत्री सुभाष साहू, प्रमोद सारस्वत, कमलेश यादव, पवन गुप्ता, दीपक ओझा ,सागर कुमार सहित कई सदस्यों ने अपने संबोधन से एसएसपी के साथ पूरे जिला प्रशासन को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की। 

चंदन कुमार सिन्हा ने इस अवसर पर उपस्थित श्री महावीर मंडल, केंद्रीय समिति सहित सभी मंडल के पदाधिकारी अखाड़ाधारीयो व धार्मिक समिति के लोगों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए श्री रामनवमी पर्व सहित अन्य पर्व के सफल संचालन में सामाजिक भूमिका अदा करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा आयोजन की सफलता का श्रेय आप सभी आयोजकों को, नेतृत्व कर्ता को और सामाजिक व धार्मिक संगठनों सहित उनके कार्यकतार्ओं को जाता है। उन्होंने कहा इसी तरह हम आने वाले सभी त्योहारों में बेहतर ओर सकारात्मक कार्य करते रहें जिससे  प्रशासन और आयोजन का आपसी सहयोग निरंतर इसी तरह बना रहे हैं एवम आयोजन सफल होते रहे। 

इस अवसर पर केंद्रीय समिति के अध्यक्ष जय सिंह यादव उपाध्यक्ष राहुल कुमार चंकी, पवन गुप्ता, मंत्री सुभाष साहू, सह मंत्री उदय रविदास, कोषाध्यक्ष प्रमोद सारस्वत, सागर कुमार, कमलेश यादव, अशोक यादव, पवन सेन, दीपक ओझा, राजीव कुमार पांडेय, दीपक यादव, मुन्ना पंडित, रविन्द्र सिंह, मुकु यादव सहित काफी संख्या में लोगों ने एस एस पी को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र, दुपट्टा सहित तलवार भेंट देकर उनका अभिनंदन और स्वागत किया। उक्त जानकारी संगठन के मंत्री सुभाष साहू और कोषाध्यक्ष प्रमोद सारस्वत ने दी।

Published / 2025-04-12 21:32:31
समाज सेवा में समर्पित सुरेश चंद्र अग्रवाल प्रांतीय अध्यक्ष के चुनाव में मजबूत उम्मीदवार

टीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष पद के लिए 13 अप्रैल को होने वाले चुनाव में रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के निवर्तमान अध्यक्ष और वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश चंद्र अग्रवाल ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। समाज सेवा को अपना धर्म मानने वाले श्री अग्रवाल का जीवन नि:स्वार्थ सेवा, अनुशासन और समर्पण का जीवंत उदाहरण रहा है। 

पिछले चार दशकों से समाज, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और आपदा राहत जैसे क्षेत्रों में उनका अमूल्य योगदान रहा है। श्री अग्रवाल ने गरीब विद्यार्थियों को शिक्षा में सहायता, निर्धन परिवारों को चिकित्सा सुविधा, और युवाओं को संस्कृति से जोड़ने जैसे कई नवाचार किए हैं। 

रांची जिला अध्यक्ष के रूप में उन्होंने रांची के दो स्थानों में विगत 3 वर्षों से अन्नपूर्णा सेवा केंद्र, वृक्षारोपण, कंबल वितरण, प्रतिभावान बच्चों का सम्मान, कोविड काल में आक्सीजन सेवा, मुक्तिधाम निर्माण और हजारों लोगों के लिए नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था जैसे उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनके कार्यकाल में संगठन को 200 से अधिक नए सदस्य मिले।

संघटनात्मक अनुभव की बात करें तो श्री अग्रवाल विभिन्न सामाजिक, व्यावसायिक और स्वयंसेवी संस्थाओं में महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए सक्रिय रहे हैं। वे झारखंड सरकार की पर्यटन समिति, भारत सरकार की खाद्य निगम समिति और रेलवे परामर्शदात्री समिति में भी सदस्य हैं। चुनाव को लेकर उनकी घोषणाएं भी बेहद व्यापक और समाजोपयोगी हैं, जिनमें शामिल हैं: राज्य स्तर पर मारवाड़ी पंचायत का गठन कर प्रभावशाली तरीके से लागू करना, संगठन के संविधान में सुधार और पारदर्शिता लाना, प्रत्येक जिले में स्थायी परियोजनाओं की स्थापना, राज्य स्तर पर वैवाहिक वेबसाइट और विधिक सहायता पैनल, तीन प्रमंडलों में आइएएस/ आइपीएस कोचिंग संस्थान, सदस्य पहचान पत्र, वेबसाइट और सदस्यता विस्तार, पूर्व अध्यक्षों की सर्वोच्च समिति का गठन, खेल, युवा, महिला और सांस्कृतिक प्रकोष्ठों का सशक्तिकरण, समाज को राजनीतिक भागीदारी हेतु प्रोत्साहित करना

श्री अग्रवाल ने कहा, यह पद मेरे लिए अधिकार नहीं, दायित्व है। मेरा प्रयास रहेगा कि संगठन में युवा, महिला और वरिष्ठजन सभी की सहभागिता सुनिश्चित हो। उनकी उम्मीदवारी समाज में एक नई ऊर्जा, दृढ़ संकल्प और सकारात्मक सोच का प्रतीक बनकर उभरी है। अब देखना यह है कि 13 अप्रैल को मारवाड़ी समाज अपने नेतृत्व के रूप में किसे चुनता है, लेकिन इतना तय है कि सुरेश चंद्र अग्रवाल की नि:स्वार्थ समाज सेवा और संगठन के प्रति समर्पण उन्हें एक योग्य उम्मीदवार के रूप में प्रस्तुत करता है।

Published / 2025-04-12 21:29:32
समाजसेवा में समर्पित व्यक्तित्व हैं सुरेश चंद्र अग्रवाल

  • 13 अप्रैल को होने वाले प्रांतीय अध्यक्ष के चुनाव मे सुरेश चंद्र अग्रवाल अध्यक्ष पद के उम्मीदवार है 
  • सुरेश चंद्र अग्रवाल ने कई योजनाओं को लागू करने की घोषणा की 

संजय सर्राफ 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष पद के चुनाव 13 अप्रैल को होने जा रहे हैं। इसे महत्वपूर्ण चुनाव मे रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन निवर्तमान अध्यक्ष व वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश चंद्र अग्रवाल ने अपनी उम्मीदवारी प्रस्तुत की है। सुरेश चंद्र अग्रवाल मृदुभाषी, अनुशासन प्रिय, हमेशा सुलभ रहने वाले, त्वरित निर्णय लेने में सक्षम और कर्मठ कार्यकर्ता है। श्री अग्रवाल समाज सेवा की उस परंपरा के जीवंत प्रतीक हैं, जो नि:स्वार्थ भाव से मानव कल्याण को अपना धर्म मानते है। 

पिछले चालीस वर्षों से वे सामाजिक, धार्मिक एवं जनसेवा के विविध क्षेत्रों में सक्रिय हैं। उनकी कार्यशैली में संयम, समर्पण और सतत प्रयास की झलक मिलती है। चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो या स्वास्थ्य सेवा, पर्यावरण संरक्षण हो या आपदा राहत श्री अग्रवाल हर परिस्थिति में समाज के लिए तत्पर रहे हैं। उन्होंने कई गरीब विद्यार्थियों की शिक्षा का मार्ग प्रशस्त किया है और अनेक निर्धन परिवारों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवायी है। मारवाड़ी समाज को  संगठित करने और युवा पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने हेतु उन्होंने अनेक नवाचार किए हैं। 

वे हमेशा पारदर्शिता और समावेशिता को प्राथमिकता देते हैं। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की जिला एवं स्थानीय इकाइयों के साथ उनका मजबूत जुड़ाव रहा है, जिससे वे जमीनी स्तर की समस्याओं और आवश्यकताओं से भलीभांति परिचित हैं। उन्होंने रांची जिला अध्यक्ष के रूप में रहते हुए कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनके मार्गदर्शन में रांची के दो प्रमुख स्थानों में विगत 3 वर्षों से अन्नपूर्णा सेवा केंद्र का कुशल संचालन किया जा रहा है। जहां प्रतिदिन 500 से भी अधिक लोगों को शुद्ध भोजन निरंतर प्राप्त हो रहा है। 

इसके अलावा उनके कार्यकाल में जिला का अपना संविधान बना कई मेडिकल कैंप लगाए गए। बृहद स्तर पर वृक्षारोपण के कार्यक्रम, प्रत्येक वर्ष ठंड के मौसम में सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में 2000 से अधिक कंबल का वितरण किया जाता है। तथा प्रत्येक वर्ष समाज के होनहार एवं प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया जाता है। कोरोना महामारी के समय इनके प्रयास से मशीन चालित मुक्ति धाम का निर्माण किया गया। सैकड़ो लोगों को नि:शुल्क आक्सीजन सेवा मुहैया कराया गया। 

प्रतिदिन हजारों लोगों को नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था की गई, संगठन को मजबूत करने हेतु 200 से भी ज्यादा नया सदस्य बनाए गए। इसके अलावा भी मानवता की सेवा हेतु हमेशा तत्पर रहे। सुरेश चंद्र अग्रवाल अग्रवाल सभा, मारवाड़ी सहायक समिति रांची, कवि सम्मेलन आयोजन समिति, लायंस क्लब का रांची ईस्ट, रोहिणी साइंस क्लब, जूनियर चैंबर आफ कॉमर्स, के पूर्वअध्यक्ष भी रह चुके हैं। 

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व संगठन मंत्री, झारखंड प्रदेश अग्रवाल सम्मेलन के पूर्व उपाध्यक्ष, झारखंड चैंबर आफ कॉमर्स के पूर्व उपाध्यक्ष व महामंत्री, झारखंड इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष, झारखंड स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पूर्व सहसचिव, सहित कई सामाजिक स्वयंसेवी संस्थाओं में विभिन्न पदों मे रहकर उत्कृष्ट कार्य किए हैं। 

श्री अग्रवाल पर्यटन विभाग झारखंड सरकार एवं फूड कॉरपोरेशन आफ इंडिया,भारत सरकार के सलाहकार समिति सदस्य, तथा रांची रेलवे स्टेशन परामर्शदात्री समिति के सदस्य भी हैं। सुरेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन से संबंधित मेरी कुछ योजनाएं हैं। जिसमें वर्तमान संविधान की कुछ अनियमितताओं को यथाशीघ्र दूर करना, संविधान में यह व्यवस्था करना कि प्रत्येक जिले से कार्यकारिणी द्वारा अनुमोदित प्रतिनिधि को प्रांतीय उपाध्यक्ष (जिला) के पद पर मनोनीत कर सीधा प्रांत के संपर्क रखा जाए। 

राजस्थान पर मारवाड़ी पंचायत का गठन कर प्रभावशाली तरीके से लागू करना ताकि समाज की पारिवारिक झंझटों से मुक्ति मिल सके, प्रत्येक जिला सम्मेलन के एक स्थाई परियोजना स्थापित करवाना जैसे मारवाड़ी छात्र-छात्राओं हेतु राजस्थान छात्रावास, स्थायी पनशाला, स्थायी चिकित्सालय आदि,राज्य स्तर पर वैवाहिक वेबसाइट बनाना ताकि समाज के लोगों को इसका लाभ मिल सके। 

 सम्मेलन का अपना कार्यालय बनाना न कि लीज या भाड़े पर लेना, स्वास्थ्य और शिक्षा पर दीर्घ अवधि योजना बनाकर समाज हित में आरंभ करना, राज्य में कम से कम तीन प्रमंडलों में आईएएस, आईपीएस कोचिंग संस्थान खोलना, मारवाड़ी समाज की संस्कृति, भाषा, मूल स्थान से जुड़ाव हेतु राज्य स्तर पर प्रकोष्ठ का गठन करना, संगठन की मजबूती हेतु कम से कम 1500 सदस्य इस सत्र में बनाना, अच्छे कार्य करने वाले जिला, शाखाओं, सदस्यों को अधिवेशन में पुरस्कृत करना, समाज की नीति निर्धारण एवं दिशा निर्देश हेतु सभी पूर्व अध्यक्षों की सर्वोच्च समिति का गठन करना, प्रत्येक सदस्य को सम्मेलन का पहचान पत्र देना, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की सर्व सुविधायुक्त वेबसाइट बनवाना, पूरे राज्य में नि:शुल्क विधिक सलाह हेतु सक्षम विधि विशेषज्ञ के पैनल का गठन करना, जिला स्तर पर मारवाड़ी समाज के सदस्यों की जनगणना हेतु प्रयास करना, खेलकूद एवं युवा प्रकोष्ठ का गठन करना, राजनीतिक में आने हेतु समाज के लोगों को प्रोत्साहित करना और राजनीतिक दलों से अपने समाज को उचित प्रतिनिधित्व की मांग करना, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष बनने पर इन सभी योजनाओं को शत- प्रतिशत पूर्ण करने का प्रयास किया जायेगा। 

प्रांतीय अध्यक्ष पद के लिए उनकी उम्मीदवारी समाज में एक नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच का संचार कर रही है। वे कहते हैं, यह पद मेरे लिए दायित्व है, अधिकार नहीं। मेरा प्रयास होगा कि सम्मेलन को एक नई दिशा दी जाये, जिसमें युवा, महिला एवं वरिष्ठ सदस्य सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो।समाज उन्हें एक ऐसे योग्य, नि:स्वार्थ और अनुभवी नेतृत्वकर्ता के रूप में देख रहा है, जो न केवल संगठनात्मक सुदृढ़ता लाएंगे, बल्कि सामाजिक सरोकारों को भी नई ऊँचाइयों तक पहुंचाएंगे। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि समाज 13 अप्रैल को अपने नेतृत्व के रूप में किसे चुनता है, लेकिन यह स्पष्ट है कि सुरेश चंद्र अग्रवाल की उम्मीदवारी समाज में आशा की किरण के रूप में देखी जा रही है। (रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता हैं।)

Page 381 of 1694

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse