टीम एबीएन, रांची। विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल रांची महानगर एवं विभिन्न धार्मिक, सामाजिक तथा सभी समविचारी हिन्दू संगठनों के तत्वावधान में रांची के जिला स्कूल मैदान में सैकड़ों की संख्या में एकत्र हुए। जिला स्कूल मैदान में ही सैकड़ों लोगों ने दिनांक 22 अप्रैल को पहलगाम में मुस्लिम जिहादी आतंकवादियों द्वारा मारे गए सभी लोगों को उपस्थित सभी लोग मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
उपस्थित सभी संगठन के लोगों ने धर्म पूछ-पूछ कर गोली मारकर हत्या करने की घटना की कड़ी निंदा की तथा भारत सरकार से मांग की अविलंब ऐसी सजा पाकिस्तान को दे कि फिर से कभी ऐसा हिमाकत करने की सोचने से भी कांप जाए। और दुनिया भी देखे आज भारत की ताकत कि हम अपने पर आ जाएं तो क्या कर सकते हैं।
आक्रोश प्रदर्शन करते हुए सभी लोग जिला स्कूल मैदान से अल्बर्ट एक्का चौक गए। सभी लोग पाकिस्तान मुर्दाबाद, पाकिस्तान होश में आओ, देश के गद्दारों को-गोली मारो सालों को, जय श्री राम, भारत माता की जय, संघर्ष नहीं अब रण होगा-संग्राम महाभीषण होगा आदि के नारे लगा रहे थे। तथा सभी हाथ में तख्ती लिए चल रहे थे जहां पाकिस्तान मुर्दाबाद आदि लिखे थे।
बजरंग दल प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो ने कहा है कि कश्मीर घाटी के पहलगाम में जिस प्रकार यात्रियों के पैंट उतारकर, कलमा पूछ कर और आईडी चेक कर, जब यह सुनिश्चित हो गया कि वे मुस्लिम नहीं है, उनका नरसंहार किया गया, घोर निंदनीय है। इस अमानवीय घटना पर संपूर्ण देश स्तब्ध व आक्रोशित है। यह साफ दिखाई दे रहा है कि 1990 के आतंकवाद के दिनों की वापसी का दुस्साहस हो रहा है।
प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत जी ने कहा कि कश्मीर घाटी में आतंकवादियों के स्लीपर सेल आज भी मौजूद हैं जो पाकिस्तान के इशारे पर कभी भी आतंकवाद के इन घृणित घटनाओं को करने के लिए तत्पर रहते हैं।
उन्होंने स्मरण कराया कि कुछ दिन पूर्व ही एक सांसद ने कहा था कि कश्मीर में जो यात्री या पर्यटक आ रहे हैं या जमीन खरीद रहे हैं वे यहां सांस्कृतिक अतिक्रमण कर रहे हैं।
उसके कुछ दिन के बाद ही, पाकिस्तान के सेना अध्यक्ष ने कहा कि था हमारे सामने कश्मीर को वापस लेना ही एक मात्र एजेंडा रह गया है। अपने उसे एजेंडे की पूर्ति के लिए ही शायद उसने यहां जिहादी आतंकवादी हमला कराया! विहिप नेता ने यह भी कहा कि यह कोई सामान्य आतंकवादी घटना नहीं अपितु, पाकिस्तान का भारत के विरुद्ध खुले युद्ध की घोषणा है।
इसका जवाब भारत सरकार को उतनी ही शक्ति से देना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आतंकवाद के दिन दुबारा लौटने का और पाकिस्तान का कोई नेता या सैन्य अधिकारी इस तरह के शब्द बोलने की दुस्साहस ना कर सके। प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव जी ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि आतंकवादी का कोई धर्म नहीं होता लेकिन उसका मजहब अवश्य होता है, यह साफ दिखाई देता है।
उन्होंने यह भी कहा कि जब भारत के मुस्लिम नेता इस निर्मम नरसंहार पर क्यों चुप्पी साधे हैं? वे वक्फ एक्ट का झूठा डर दिखाकर तो पूरे देश में अफरा तफरी मचा सकते हैं लेकिन, कश्मीर घाटी में मारे गए इन मासूम हिंदू यात्रियों की हत्या के विरोध में सड़क पर उतरने का साहस नहीं कर सकते! यह स्थिति अच्छी नहीं है ।इसको स्वीकार नहीं किया जा सकता।
पूरा देश इस समय गुस्से में है। इस पर त्वरित कार्यवाही होनी चाहिए अन्यथा यह आक्रोश और बढ़ सकता है। घटना पर आक्रोष व्यक्त करने हेतु विश्व हिन्दू परिषद व बजरंगदल वह अन्य हिंदू संगठनके कार्यकर्ता आज जिला स्कूल से फिरायालाल चौक तक आज राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन किया।
इस प्रदर्शन में रांची महानगर अध्यक्ष कैलाश केसरी, मंत्री विश्व रंजन, सह मंत्री राजेश अग्रवाल , सत्संग प्रमुख योगेश खेड़वाल, भैरव सिंह, बजरंग दल संयोजक विक्रम साहू, सहसंयोजक दीपक साहू, गोपाल पारीक, अनिल तिवारी, अजय राजगढ़िया, रेनू अग्रवाल, श्वेता सिंह, विक्की शर्मा जी ,सोमदत्त जी, एस जी पीयूष चौधरी , विनीत , राजा ,अंश ,लकी ,विशाल राजा महतो ,प्रशांत राय , शिवम सिंह एवं अन्य अनुसांगिक संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी विश्व हिन्दू परिषद, रांची महानगर के मंत्री विश्वरंजन कुमार ने दी।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने ट्वीट कर पप्पू मंडल का चल रहा कोयला का अवैध कारोबार पर रोक लगाने तथा पप्पू मंडल पर कार्रवाई की मांग की।
केंदुआडीह से लेकर अलकुशा बीएनआर तक अवैध कोयला कारोबारी पप्पू मंडल का चलता है एकक्षत्र साम्राज्य। सूत्रों से ये जानकारी मिली है कि अलकुशा बीएनआर साइडिंग से अवैध कोयला तस्करी किया जाता है। एक जगह जमा करके रात्रि में ट्रकों में लोड कर अनिल गोयल के अवैध भट्टे में कोयला को खपाया जा रहा है।
इसलिए अनुरोध है कि अपने स्तर से संज्ञान लेते हुए कोयला माफिया पप्पू मंडल पर कार्रवाई करने की कृपा करेंगे और चल रहे अवैध कारोबार पर छापेमारी कर हो रहे कोयला तस्करी पर रोक लगाने का कृपा करेंगे जिससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद/मेदिनीनगर (पलामू)। हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय भवन में आज जिला स्तरीय कैंप कार्यालय का अधिष्ठापन कर आम लोगों की समस्याएं सुनी गयी। उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में आयोजित कैंप कार्यालय में जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मीगण आमलोगों की समस्यायों को सुना और उसका निदान किया। कैंप कार्यालय में अपनी समस्याओं को लेकर 70 से अधिक आमलोगों ने उपायुक्त शशि रंजन से सीधा मुलाकात की। उपायुक्त ने भी लोगों से सीधा मिलकर पूरी गंभीरता से उनकी समस्याओं को सुना।
समस्या से संबंधित उनके आवेदन प्राप्त किये, आवेदन संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को स्थानांतरित किया और प्राथमिकता के तहत समस्या समाधान का निर्देश दिया। उन्होंने समस्या का त्वरित समाधान योग्य मामले नहीं होने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में समाधान करने हेतु निर्देशित किया। कई मामलों में अधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण कर स्थल का भौतिक सत्यापन कर आवेदकों को यथोचित लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया।
कैंप कार्यालय में विभिन्न विभागों के संबंधित पदाधिकारियों ने भी आमजनों से अपने-अपने विभागों से संबंधित उनकी समस्याएं सुनी और उसका निष्पादन किया। साथ ही उपायुक्त द्वारा निदेशित व स्थानांतरित आवेदनों का निर्धारित समयावधि में निदान करने हेतु प्रक्रिया शुरू की। कैंप कार्यालय को लेकर अनुमंडल कार्यालय भवन में चहल-पहल रही। समस्या समाधान को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल रहा।
उपायुक्त शशि रंजन ने कहा कि अनुमंडल स्तर पर आयोजित कैंप कार्यालय से स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है। पदाधिकारी उनके नजदीक पहुंचकर उनकी समस्याएं दूर कर रहे हैं। इससे आमलोगों को समय और आर्थिक बचत हो रही है। साथ ही कैंप कार्यालय के तहत पदाधिकारी विभिन्न योजनाओं के तहत संचालित कार्यों एवं गतिविधियों का निरीक्षण कर रहे हैं। उपायुक्त खुद भी क्षेत्र का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा ले रहे हैं। इससे जिले के विकास कार्यों में गति मिल रही है।
कैंप कार्यालय में हुसैनाबाद लंबी गली निवासी दिव्यांग प्रह्लाद ठाकुर ने उपायुक्त के समक्ष बैटरी वाली गाड़ी उपलब्ध कराने की मांग की। उपायुक्त ने जिला में गाड़ी की उपलब्धता के उपरांत उन्हें प्राथमिकता के तहत उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। वहीं हैदर नगर निवासी रजी अहमद खां ने सरकारी भूमि की बंदोबस्ती से संबंधित आवेदन दिया। उपायुक्त ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी को जांच का आदेश दिया।
पुर्णाडीह के सरोज राम ने पूर्वजों द्वारा बंटवारा किये गये भूमि को जबरन हड़पने का प्रयास करने से संबंधित समस्याओं को रखा। अनिका कुमारी ने बेदौलिया आंगनबाड़ी केंद्र के लिए सेविका चयन को रद्द करने संबंधी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखी। इसके साथ ही अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पहुंचे 70 से अधिक लोगों ने सीधा उपायुक्त के समक्ष अपनी समस्याएं रखी और उससे संबंधित आवेदन दिए। इन सभी पर गंभीरता दिखाते हुए उपायुक्त ने उनकी समस्याएं दूर करने की पहल की।
उपायुक्त के कैंप कार्यालय में जिला, अनुमंडल, प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों से जुड़े प्राप्त आवेदनों के आलोक में कई मामलों का त्वरित निष्पादन करते हुए संबंधित व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया। कैंप कार्यालय के तहत लोगों की समस्या सुनते हुए विभिन्न सेवाओं का लाभ लोगों को दिया गया। कैंप कार्यालय के माध्यम से मुख्य रूप से परियोजनाओं एवं योजनाओं की भूमि चिन्हित, हस्तकत एवं विवाद समाधान किया गया।
वहीं वन भूमि के बदले अन्य भूमि/ सरकारी भूमि स्थानांतरण, बिजली बिल माफी संबंधी शिकायतों का समाधान, पेयजल समस्याओं का निराकरण किया गया। साथ ही मईयां सम्मान योजना की राशि देने, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, अबुआ आवास योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, सर्जन पेंशन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन योजना आदि योजनाओं से योग्य लाभुकों को लाभान्वित किए जाने की पहल की गयी।
कैंप कार्यालय में उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद, अपर समाहर्ता कुंदन कुमार सहित जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, अनुमंडल, प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मीगण तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
टीम एबीएन, रांची। श्री महावीर मंडल, केंद्रीय समिति, रांची, जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए धर्म आधारित आतंकी हमले की कड़ी निंदा करती है, निर्दोष हिंदू नागरिकों की निर्ममता से की गयी हत्या पर आक्रोशित एवं शोकाकुल है, ईश्वर मृतकों के परिवार जनों को इस कठिन समय में साहस प्रदान करें, पूरा सनातन समाज उनके साथ है।
श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति रांची, भारत सरकार से यह मांग करता है कि सरकार इस कायराना हमले में शामिल सभी आतंकियों को कड़ी से कड़ी सजा दे और भारत को आतंकवाद से मुक्त करे।
कल दिनांक को 25/04/25 दिन शुक्रवार को संध्या 6 बजे श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति के कार्यालय श्री दुर्गा मंदिर ट्रस्ट, महावीर चौक से अल्बर्ट एक्का चौक तक इस घटना के विरोध में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेगी। उक्त जानकारी समिति के अध्यक्ष जय सिंह यादव और मंत्री सुभाष कुमार साहु ने दी।
टीम एबीएन, रांची। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा महाराजा अग्रसेन भवन में एक भावपूर्ण शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। सभा की शुरुआत दो मिनट के मौन से हुई, जिसमें उपस्थित सदस्यों ने गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इसके उपरांत संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों इस जघन्य आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की और इस तरह की घटनाओं को रोकने हेतु केंद्र सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार ने कहा यह हमला न केवल निर्दोष नागरिकों पर हमला है, बल्कि यह पूरे देश की अस्मिता और अखंडता को चुनौती देने की कोशिश है। हमारी सरकार को अब केवल निंदा करने से आगे बढ़कर, आतंक के आकाओं को जड़ से समाप्त करने की दिशा में निर्णायक कार्रवाई करनी चाहिए।
अग्रवाल सभा के अध्यक्ष प्रमोद कुमार अग्रवाल ने कहा की पहलगाम की आतंकी घटना बहुत विचलित एवं मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है हम सबको सांप्रदायिक और जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता की पूजा करनी चाहिए। मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या बर्दाश्त के बाहर है। सरकार ठोस कदम उठाते हुए इसका मुंह तोड़ जवाब दे।उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को आतंकवादी के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा होना होगा।
वरिष्ठ सदस्य कमल कुमार केडिया ने पहलगाम की क्रूर आतंकी हमला न केवल अमानवीयता की प्रकाष्ठा है बल्कि समूची मानवता के विरुद्ध किया गया कयरतापूर्ण अपराध है। धर्म पूछ कर जान से मारना बर्बरता की निशानी है। शोक सभा में सभी वक्ताओं ने कहा कि यह हमला केवल निर्दोष पर्यटकों पर नहीं बल्कि भारत की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक सहिष्णुता पर एक सुनियोजित हमला है ऐसे में यह जरूरी है कि आतंकवाद को पालने-पोसने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया जाए।
साथ ही सुरक्षा एजेंसियों को और अधिक संसाधन एवं अधिकार देकर उन्हें मजबूत किया जाये, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। उन्होंने केंद्र सरकार से पहलगाम में मारे गये लोगों को शहीद का दर्जा देने एवं उनके परिवार के सदस्यों को सरकारी नौकरी देने की मांग की। मारवाड़ी सम्मेलन के महामंत्री विनोद कुमार जैन ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि मारवाड़ी समाज द्वारा 26 अप्रैल को शाम 6 बजे अप्पर बाजार से एक कैंडल मार्च निकाला जायेगा। जो अल्बर्ट एक्का चौक तक जायेगा जहां एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जायेगा।
शोक सभा में -ललित कुमार केडिया,ललित कुमार पोद्दार, प्रमोद अग्रवाल, विनोद जैन, सज्जन पाड़िया, मनोज चौधरी, पवन पोद्दार, अनिल अग्रवाल, संजय सर्राफ, विजय कुमार खोवाल, अनिल कुमार अग्रवाल, कौशल राजगढ़िया, निर्मल बुधिया, प्रमोद बगड़िया, सुनील पोद्दार, किशन पोद्दार, विनीता सिंघानिया, जितेश अग्रवाल, अजय डीडवानिया, सरवन अग्रवाल, अजय खेतान, श्याम चौधरी, अनिकेत सराफ आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में भाकपा (माले) का 7वां राज्य सम्मेलन आज बोकारो के सेक्टर 2 कलाकेन्द्र में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन के समापन के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य और केंद्रीय पर्यवेक्षक, बिहार विधान परिषद सदस्य कॉ शशि यादव के साथ पार्टी के केंद्रीय कमेटी सदस्य और लोकयुद्ध के संपादक संतोष सहर उपस्थिति में आयोजित इस सम्मेलन में 67 सदस्यीय राज्य कमेटी का गठन किया गया, जिसमें कई नये, युवा और महिला नेतृत्व को प्रतिनिधित्व मिला। कॉ मनोज भक्त सर्वसम्मति से दूसरी बार राज्य सचिव चुने गये।
टीम एबीएन, रांची। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने राहत भरी खबर दी है। मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बृहस्पतिवार 24 अप्रैल को को बताया कि राज्य में अगले 3 दिन तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
इसके बाद झारखंड के अधिकतम तापमान में 6 डिग्री तक की गिरावट आयेगी। इससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि, इसके लिए लोगों को अभी कम से कम 4 दिन इंतजार करना पड़ेगा।
मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसके मुताबिक, दक्षिणी झारखंड (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा) के साथ-साथ उत्तरी-पूर्वी भागों (देवघर, दुमका, जामताड़ा, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, गिरिडीह, बोकारो और धनबाद जिले) में कहीं-कहीं पर गर्म और उमस का एहसास होगा। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
टीम एबीएन, रांची। स्वास्थ्य विभाग झारखंड सरकार के झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल बरियातू रांची का रजिस्ट्रार सह सचिव समेत 5 मनोनीत सदस्य नियुक्ति घोटाला मामला गरमाते जा रहा है। विधायक जयराम महतो एवं विधायक सरयू राय द्वारा मामला बजट सत्र के दौरान सदन में उठाये जाने पर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
आज दिनांक 24 अप्रैल 2025 को रांची आक्सीजन पार्क में आयोजित सामूहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस को जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष आंदोलनकारी नेता देवेंद्रनाथ महतो ने संबोधन करते हुए कहा कि झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार पद लगभग एक वर्ष से यानी 5 मई 2024 को तत्कालीन रजिस्ट्रार सह सचिव कौशलेंद्र कुमार के निधन के बाद आज तक फार्मेसी काउंसिल को स्थायी रजिस्ट्रार सह सचिव का नसीब नहीं हुआ।
तत्काल रजिस्ट्रार के निधन के साढ़े पांच माह पश्चात् औपबंधिक रूप से प्रशांत कुमार पांडेय जी को मात्र प्रभार बनाया गया जो बनते ही राज्य भर में विवाद खड़ा हो गया। विवादित रजिस्ट्रार अभी तक पद में बना हुआ है। अस्थायी रजिस्ट्रार प्रशांत पांडेय की नियुक्ति प्रक्रिया और कार्यकाल का लगातार सीबीआई जांच की मांग की जा रही है।
उनपर आरोप है कि मूल रूप से बिहार राज्य के छपरा के निवासी हैं और उनका बिहार तथा झारखंड दोनों राज्य में फर्मासिस्ट के नाम पर रजिस्टर्ड कराने का आरोप है, बिहार का रजिस्ट्रेशन नंबर 20670 और झारखंड में 83 है। साथ ही उनका फर्मासिस्ट लाइसेंस का उपयोग एक ही आधार कार्ड के साथ झारखंड में जन औषधि केंद्र समेत चार अन्य स्थान पर दवा दुकान खोलने का भी आरोप है।
जो संगीन अपराध है तथा ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट 1940 एवं फार्मेसी एक्ट 1948 का उलंघन है। जिसका हर विभागीय कार्यालय में शिकायत के बावजूद इन पर कोई करवाई नहीं हुआ। क्योंकि इनका संरक्षण विभाग के आला अधिकारी एवं कोई सफेदपोश का है।
इनका नियुक्ति झारखंड विधान सभा चुनाव आचार संहिता लागू होने से एक दिन पूर्व 14 अक्टूबर 2024 को एक ही दिन मात्र 8 घंटा के अंदर सम्पूर्ण प्रक्रिया प्रशाखा पदाधिकारी का हस्ताक्षर, उप सचिव का हस्ताक्षर, अवर सचिव का हस्ताक्षर, स्वास्थ्य सचिव का हस्ताक्षर, स्वास्थय मंत्री का हस्ताक्षर के साथ साथ रातों रात आफिशियल पत्र भी घोषित किया गया इसीलिए इनका नियुक्ति प्रक्रिया का लगातार सीबीआई जांच का मांग किया जाता जा रहा है। वर्तमान समय में काउंसिल के पांच मनोनीत एवं छह इलेक्टेड मेंबर सबका कार्यकाल समाप्त होने के बावजूद पद में बने हुए हैं।
मौके पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से मांग की है कि नियमानुसार पहले छह मेंबर का इलेक्शन कराया जाय तत्पश्चात तत्काल 5 मनोनीत सदस्य झारखंडी मूलवासी को मनोनीत किया जाये, अन्यथा जेएलकेएम पार्टी चरणबद्घ आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो, चंदन रजक, योगेश भारती, अंगत कुमार, विनय कुमार, गुलाम सरवर, रविन्द्र, हरेंद्र, देव के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse