झारखंड

View All
Published / 2025-05-01 16:02:54
बुंडू के जंगल में चल रहा घायल हथिनी का इलाज

एबीएन न्यूज नेटवर्क, बुंडू / रांची। दो बच्चों के साथ दुलमी जंगल में घूम रही हथिनी बुरी तरह जख्मी है। जंगल में हथिनी खुद को घसीट-घसीट कर चिंघाड़ मारती हुई चल रही है और कुछ लोग घायल हथिनी को परेशान कर रहे हैं। 

मामला खूंटी वन प्रमंडल क्षेत्र के बुंडू रेंज स्थित दुलमी जंगल का है जहां चार दिनों से विशाल हथिनी अपने दो बच्चों के साथ घायल अवस्था में रह रही है। हालांकि सूचना पर वन विभाग के कर्मी उसका इलाज करने के प्रयास में जुटे हुए हैं। पशु चिकित्सक की सलाह पर घायल हथिनी को कद्दू, कोहड़ा, तरबूज आदि फलों में मिलाकर दिया जा रहा है।

वन विभाग के कर्मियों से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि दुलमी जंगल में एक हाथी के चिहाड़ की आवाज लगातार सुनाई दे रही थी। हथिनी की आवाज पर बुंडू और तमाड़ के वन रक्षकों ने जंगल जाकर देखा तो जंगलों में खून के निशान थे और हथिनी दो बच्चों के साथ लंगड़ा-लंगड़ा कर चल रही थी।

जांच के बाद वन विभाग के कर्मियों ने पाया कि हथिनी का पैर बुरी तरह जख्मी है जिसके कारण वो चिंघाड़ मार रही है। वन विभाग के कर्मियों ने इसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों को दी। उसके बाद पशु चिकित्सक के निर्देशानुसार घायल हथिनी के इलाज के लिए टीम बनाई गई। टीम द्वारा घायल हथिनी को फलों में मिलाकर दवाइयां दी जा रही हैं। जंगलों में दवाई युक्त फलों को रखा जा रहा है साथ ही उसके साथ दो बच्चों के लिए खाने की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है।

खूंटी वन प्रमंडल के रेंजर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बुंडू इलाके में एक विशाल हथिनी बुरी तरह जख्मी है और उसके साथ उसके दो छोटे बच्चे भी हैं। रेंज के कर्मियों द्वारा मिली सूचना पर घायल हथिनी के इलाज की व्यवस्था कराई गई है। उन्होंने कहा कि घायल हथिनी पर वन विभाग लगातार निगरानी रखे हुए है और हर मूवमेंट को ट्रैक किया जा रहा है।

Published / 2025-05-01 15:59:26
फ्री बिजली कह झटके पर झटका दे रही हेमंत सरकार : अमर बाउरी

  • मुफ्त बिजली के सपने दिखाकर हेमंत सरकार ने अब झटका देने का काम शुरू कर दिया, अमर बाउरी का हमला

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में बिजली महंगी हो गई है। वहीं, बिजली की कीमतें बढ़ने पर बीजेपी नेता अमर कुमार बाउरी ने हेमंत सरकार पर हमला बोला है। बाउरी ने कहा कि मुफ्त बिजली के सपने दिखाकर अब झटका देने का काम शुरू हो गया है।

अमर कुमार बाउरी ने आगे कहा कि हेमंत सरकार ने चुनाव से पहले कहा था कि बिजली मुफ्त देंगे, लेकिन 1 मई से बिजली की कीमतें बढ़ा दी गयी है। बाउरी ने कहा कि झारखंड की जनता अब समझ गई है जो सरकार वोट के समय वोल्टेज हाई करती है, वो जीतते ही बिजली का झटका देना नहीं भूलती। उन्होंने कहा कि कथनी और करनी में इतना फर्क कि अब मीटर भी कन्फ्यूज़ हो जाए! सवाल ये नहीं कि बिजली महंगी हुई है, सवाल ये है कि वादों की रोशनी इतनी जल्दी कैसे गुल हो गई।

बता दें कि झारखंड में बिजली की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। 1 मई यानी आज से संशोधित दर लागू होगी। बता दें कि राज्य में बिजली दरों में 6.34 प्रतिशत की वृद्धि की। नई दरों के तहत, ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू उपभोक्ताओं को 6.30 रुपये की जगह अब 6.70 रुपये प्रति यूनिट का भुगतान करना होगा। 

इसी तरह शहरी उपभोक्ताओं को 6.65 रुपये की जगह 6.85 रुपये प्रति यूनिट का भुगतान करना होगा। ग्रामीण बिजली दर में 40 पैसे और शहरी दर में 20 पैसे की वृद्धि की गई है। वहीं, शुल्क वृद्धि में प्रति माह 200 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ उठाने वाले उपभोक्ता शामिल नहीं हैं।

Published / 2025-05-01 14:05:24
रातू में दो स्थानों में निःशुल्क प्याऊ सेवा का शुभारम्भ

टीम एबीएन, रांची। श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा राँची (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड़ पश्चिम, राँची) द्वारा आज दी.01.05.2025 (दिन - गुरुवार) को दो स्थानों पर निःशुल्क प्याऊ सेवा का शुभारम्भ किया गया।

प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, रातू ब्लॉक के निकट प्रातः 8.00 बजे के लगभग श्री सर्वेश्वरी समूह, शाखा राँची के श्रद्धालु-सदस्यों द्वारा विधिवत आरती-पूजन कर प्याऊ सेवा की शुरुवात की गई। इसके पश्च्यात ठाकुर गाँव रोड स्थित कान्हा स्टेशनरी के परिसर में भी एक निःशुल्क प्याऊ सेवा का शुभारम्भ किया गया।

ज्ञात हो कि श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा राँची द्वारा इस वर्ष राँची शहर में अभी तक छः निःशुल्क प्याऊ लगाए जा चुके हैं। उपरोक्त दो प्याऊ के अलावा किशोर गंज चौक (प्रीति स्वीट्स के बगल में), अशोक नगर (आई. डी. बी. आई बैंक के पास), गुरु कृपा बिल्डिंग - पिस्का मोड़ एवं गौरी मेडिकल हॉल - बजरा चौक में प्याऊ लगाया जा चुका है।

इन निःशुल्क प्याऊ के माध्यम से इस भीषण गर्मी में लोगों को पीने के लिए स्वछ एवं शीतल जल की व्यवस्था की जा रही है। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी इन निःशुल्क प्याऊ सेवा को ग्रीष्म ऋतु के समाप्ति तक रोजाना चलाया जाएगा।

ज्ञात हो कि संस्था द्वारा ग्रीष्म ऋतु में पंछी को दाना - पंछी को पानी कार्यक्रम के अंतर्गत मट्टी का सकोरा वितरण एवं सरकारी अस्पताल एवं जरूरतमंदों के बीच हाथ पंखे का भी वितरण किया जाएगा।

आज के कार्यक्रम के कुशल आयोजन में श्री धर्मेंद्र कुमार सिंह एवं श्री राजेश चौधरी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में श्री आशुतोष कुमार, श्री रणजीत सिंह, श्री गंगाधर नाथ शाहदेव, श्री गिरेन्द्र नाथ शाहदेव, श्री समुद्र नाथ शाहदेव, श्री रोहित कुमार सिंह, श्री सौरभ राज, श्री कीर्तिमान नाथ शाहदेव, श्री ऋषभ सिंह इत्यादि शामिल हुए।

Published / 2025-04-30 20:56:34
सलगी +2 विद्यालय कुडू में शिक्षकों का सामूहिक सेवानिवृत सह विदाई कार्यक्रम

  • शिक्षक राष्ट्रनिर्माता होते हैं, आज मैं भी शिक्षक के कारण इस मुकाम तक पहुंच सका हूं : डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण (डीसी) 
  • शिक्षक छात्रों के सर्वांगीण विकास कराने में महत्ती भूमिका निभायें : अभिजीत कुमार (जिला शिक्षा अधीक्षक सह जिला शिक्षा पदाधिकारी) 
  • मणि उरांव का शिक्षक संघ में योगदान सराहनीय यादगार : अनूप केसरी (प्रदेश अध्यक्ष शिक्षक संघ) 
  • मैं शिक्षक के रूप में सेवा किया भविष्य में समाज की सेवा करूंगा : मणि उरांव (सेवानिवृत शिक्षक सह जिला अध्यक्ष शिक्षक संघ) 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोहरदगा के सलगी +2 उच्च विद्यालय कुडू में सामूहिक सेवानिवृत सह विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।  
मौके पर डीसी डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण एवं जिला शिक्षा अधीक्षक सह जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिजीत कुमार ने संयुक्त रूप से सेवानिवृत शिक्षक मणि उरांव, विनोद सिंह और मनोहर टोप्पो को सेवानिवृत लाभ दिया गया।

मौके पर डीसी डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने कहा कि प्राथमिक शिक्षक की भूमिका कोई भी छात्र के नवनिर्माण में महत्वपूर्ण होती है। आज मैं भी अपने प्राथमिक शिक्षक के कारण इस मुकाम तक पहुंच पाया हूं। उन्होंने बच्चों को कहा कि मैं जब भी झारखंड के स्कूलों में आता हूं तो मुझे भी अपना बचपन का स्कूल जैसा अनुभव होता है आप यहां मातृभाषा हिंदी सीखते हैं। मैं मराठी सीखता था। 

उन्होंने छात्रों को कहा की आप अपने सपनों को बड़ा पाने का प्रयास कीजिए और सेंट्रल यूनिवर्सिटी के स्कूलों की ओर जाइये। तब आपको लगेगा की दुनिया कितनी बड़ी और खूबसूरत है इसलिए आप मेहनत करें पढ़ाई के समय केवल पढ़ाई करें और अपने स्कूल मातापिता और समाज देश का नाम गौरवान्वित करें। 

उन्होंने मणि उरांव के बारे में कहा कि प्रोन्नति के संबंध में बराबर मिलते थे और मुझे भी लगा की शिक्षक अपना जीवन छात्रों के जीवन बनाने में लगाते हैं तो इनकी मेहनत का फल प्रोन्नति अवश्य मिलना चाहिए और लगभग 35 वर्षों के बाद सामूहिक प्रोन्नति दिया जा सका, इन्हे नये जीवन की मंगलमय की कामना करता हूं। 

मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक सह जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिजीत कुमार ने कहा कि शिक्षा विभाग का उत्तरदायित्व बनता है की सेवानिवृत के दिन ही सभी प्रकार का पावना उपलब्ध कराया जा सके ताकि आफिस का चक्कर न लगाए, उन्होंने कहा कि जल्द प्रोन्नति मिलेगी साथ ही शिक्षकों को कहा की शिक्षक भी बच्चों के सर्वांगीण विकास कराने में महत्ती भूमिका निभाये।  

मौके पर अजप्ता के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी ने मणि उरांव की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि मणि उरांव के कारण शिक्षक संघ मजबूत बना और आगे भी इनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा। मणि उरांव ने कहा कि मैं बच्चों की सेवा लगातार 36वर्षों से अधिक किया हूं। भविष्य में समाज की सेवा करूंगा। विधायक भविष्य का बनेंगे सवाल पर उन्होंने कहा कि आम जनता यदि चाहेगी तो जरूर बनूंगा। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से लोगों को बांधे रखा। विशेष कर वाट्सअप, गूगल, इंस्टाग्राम, फेसबुक से संबंधित नाटक के बदौलत दिखाना चाहा कि आज मोबाइल सोसल मीडिया में कितना जड़ तक पहुंच चुका है जिसका परिणाम घातक होता जा रहा है। 

मौके पर प्रदेश शिक्षक संघ के राकेश कुमार, अजय सिंह, शंभू शर्मा, विजय दास, सलोमी लकड़ा, जोहरा जमाल, संध्या सिंह, पुष्पा बाखला, तौहीद आलम, इनामूल हक, नासिमुद्दीन मिर्दाहा, नरेश कुमार  दसाऊंधी, सगीर अंसारी, बैजनाथ प्रजापति, गणेश लाल, मारुती भगत, वकील भगत, सुजीत कुजूर, आदित्य बैध, अजय भगत, नसीम, असीम खलखो, सुमन दास, प्रदीप हिंद, नवनीत गौर आदि शिक्षक उपस्थित थे।

Published / 2025-04-30 20:55:05
ड्यूटी के दौरान अस्पताल में रहना सुनिश्चित करें डॉक्टर : उपायुक्त

आक्सीजन की उपलब्धता को लेकर एम.एम.सी.एच में होगा एलएमओ टैंक का निर्माण  

छतरपुर में बनेगा पोस्टमार्टम हाउस 

उत्कृष्ट सीएचसी की सूची करें तैयार 

उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। उपायुक्त शशि रंजन आज समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय वेश्म में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने पलामू जिले में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं दुरूस्त करने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल आने वाले मरीजों को कोई परेषानी नहीं होनी चाहिए। मरीजों को समयबद्धता के साथ इलाज सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने चिकित्सकों को ड्यूटी के दौरान अस्पताल में रहने का सख्त निर्देश दिया। 

उन्होंने कहा कि कार्य में लापरवाही से मरीजों को परेशानी होगी। इसलिए सभी चिकित्सक सजगता से अपने संबंधित अस्पतालों में उपस्थित रहें। उन्होंने जिले के उत्कृष्ट सी.एच.सी की सूची तैयार करने, स्वास्थ्य केन्द्रों में खराब सामग्री, भवन को कंडम घोषित कराते हुए सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

उन्होंने सभी चिकित्सा प्रभारी को स्वास्थ्य उपकेंद्र का निरीक्षण कर बेहतर स्वास्थ्य  सुविधाएं बहाल करने, 14 मई को हुसैनाबाद में आयोजित में चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने, पीभीटीजी बहुल गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं आयुष्मान कार्ड जेनरेट करने छतरपुर में पोस्टमार्टम हाउस बनाने एवं हुसैनाबाद के पोस्टमार्टम हाउस को बेहतर रूप से व्यवस्थित करने का निर्देश दिया।  

उपायुक्त ने मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आक्सीजन की उपलब्धता को लेकर एल.एम.ओ टैंक का निर्माण कराने का भी निदेश एम.एम.सी.एच के अधीक्षक को दिया।  

बैठक में सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार सिंह, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव, जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ एसके रवि, प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रदीप कुमार सिन्हा, जिला एवं प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधन इकाई आदि उपस्थित थे।

Published / 2025-04-30 20:41:14
कुंदरी लाह बागान होगा पुनर्जीवित, उपायुक्त ने किया निरीक्षण

लाह की फसल को मिलेगा बढ़ावा, नये स्वरूप में दिखेगा बागान  

लाह बागान के तालाब का भी होगा जीर्णोद्धार 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। एसिया फेम कुंदरी लाह बागान का रौनक बढ़ेगी।  इसे पुनर्जीवित किया जायेगा। यहां लाह के उत्पादन को बढ़ाया मिलेगा। इसकी प्रशासनिक कवायद  शुरू कर दी गई है। लाह बागान को पुनर्जीवित करने को लेकर उपायुक्त शशि रंजन जिले के पदाधिकारियों एवं वन विभाग के पदाधिकारियों के साथ नीलाम्बरपुर-पीताम्बरपुर स्थित कुंदरी लाह बागान का निरीक्षण कर वहां उत्पादन हो रहे लाह के संबंध में जानकारी ली। 

साथ ही खुशनूमा शाम में मनोहारी दृश्यों का अवलोकन किया। उन्होंने लाह बागान में बने तालाब का भी निरीक्षण किया। तालाब की गहराई, उसमें जमा पानी आदि के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कुंदरी लाह बागान पलामू के लिए बड़ी चीज है। 

उन्होंने पदाधिकारियों को इसे पुनर्जीवित करने एवं तालाब का जीर्णोद्धार करने की पहल तेज करने का निदेश दिया। उन्होंने सखी मंडल की महिला सदस्यों से बातचीत की और उनसे लाह उत्पादन की अद्यतन स्थिति का जाना। 

उपायुक्त ने सखी मंडल की महिलाओं को लाह उत्पादन के लिए प्रेरित किया और उनका उत्साहवर्द्धन किया। उन्होंने कहा कि लाह उत्पादन से रोजगार श्रृजन हो सकेगा।  

निरीक्षण के दौरान वन प्रमंडल पदाधिकारी सत्यम कुमार, उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद, छतरपुर एवं सदर अनुमंडल पदाधिकारी के अलावा अन्य पदाधिकारी, प्रखंड, अंचल एवं जेएसएलपीएस के अन्य पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Published / 2025-04-30 20:40:14
रांची : परशुराम जन्मोत्सव पर मारवाड़ी सम्मेलन ने निकाली शोभायात्रा

रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन और हरियाणा संघ, रांची ने भगवान परशुराम जयंती के उपलक्षय पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा का स्वागत व अभिनंदन किया 

टीम एबीएन, रांची। भगवान परशुराम जयंती संग 75वीं धीरज जयंती के उप्लक्षय पर आज मारवाड़ी ब्राह्मण सभा के द्वारा निकाली जाने वाली भगवान परशुराम सहित धर्म ध्वजा शोभा यात्रा का स्वागत रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन व हरियाणा संघ ने लोहिया चौक स्थित बजरंग ट्रेडर्स के बाहर किया। 

इस अवसर पर शोभायात्रा में शामिल सभी महिलाओ व पुरुषों के बीच पेय जल, जूस का वितरण किया गया। सम्मेलन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने भगवान परशुराम जी का पूजन, माल्यर्पण व आरती के साथ प्रसाद का भोग लगाया। 

इस अवसर पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल, रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ललित पोद्दार महामंत्री विनोद जैन संयुक्त महामंत्री प्रमोद सारस्वत, पवन शर्मा, अनिल अग्रवाल, मनोज बजाज, पवन पोद्दार, कमल केडिया, महेंद्र शर्मा, अजय सरावगी, बबलू शर्मा, विनोद बगड़िया, कमल शर्मा, राहुल शर्मा, नंदू शर्मा, आशीष डालमिया ने अपनी सेवा अर्पित की। उक्त जानकारी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री प्रमोद सारस्वत ने दी।

Published / 2025-04-30 20:36:02
अक्षय तृतीया पर श्री राधा कृष्ण मंदिर में विशेष पूजा- अर्चना और भजन कीर्तन

टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग मे श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम श्री राधा- कृष्ण मंदिर मे अक्षय तृतीया के अवसर पर विशेष पूजा अर्चना, भव्य भजन कीर्तन, महाआरती की गयी। श्री राज श्याम जी को फल, मेवा, चूरमा, पेड़ा का विधिवत भोग पुजारी अरविंद पांडे द्वारा लगाया गया।

पूरे विधि विधान से पूजा-अर्चना एवं  महाआरती की गयी। मंदिर परिसर में उपस्थित सैकड़ो श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद भोग का वितरण किया? गया। तत्पश्चात भजन- कीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांके मेंटल हॉस्पिटल की नर्सिंग ग्रुप की लगभग 100 महिलाओं ने भाग लिया। तथा ग्रुप की  दीक्षा कुमारी के सानिध्य में भजन- कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया।

ग्रुप की महिलाओं द्वारा गाये मनमोहक सुमधुर भजनों की अमृत गंगा का रसपान कराते हुए श्रोताओं को खूब झुमाया। एवं पूरे मंदिर परिसर को कृष्णमय बना दी। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि अक्षय तृतीया पर श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम श्री राधा कृष्ण मंदिर मे विराजमान श्री राज श्याम जी का भव्य श्रृंगार किया गया, तथा सैकड़ो भक्तों ने दर्शन किए। 

उन्होंने कह अक्षय तृतीया हिंदू संस्कृति में अत्यंत पवित्र और शुभ मानी जाती है। तथा यह दिन धर्म,संकल्प, दान, जप तप और शुभ कार्यों के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है तथा अक्षय तृतीया जिसे आख्या तीज भी कहा जाता है, इसे अबूझ मुहूर्त कहा गया है जहां किसी भी शुभ कार्य के लिए विशेष समय की आवश्यकता नहीं होती, तथा सभी कार्यों के लिए यह दिन अत्यंत शुभ माना गया है। 

इस अवसर पर डुंगरमल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, मनोज चौधरी, सज्जन पाड़िया, पूरणमल सर्राफ, सुरेश भगत, सुरेश अग्रवाल, निर्मल छावनिका, नंदकिशोर चौधरी, पवन पोद्दार, शिव भगवान अग्रवाल, विशाल जालान, संजय सर्राफ, विधा देवी अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, सरोज पोद्दार सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी

Page 363 of 1693

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse