झारखंड

View All
Published / 2025-05-07 21:13:02
हेमंत और राज्यपाल ने की आपरेशन सिंदूर की सराहना

सोशल मीडिया पर किया ये पोस्ट 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पाकिस्तान एवं उसके कब्जे वाले कश्मीर में सुरक्षा बलों द्वारा अंजाम दिए गए आपरेशन सिंदूर की सराहना की। झारखंड के मुख्यमंत्री सोरेन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, जय हिंद... आॅपरेशन सिंदूर जबकि राज्यपाल संतोष गंगवार ने एक्स पर लिखा, भारत माता की जय! जय हिंद! आपरेशन सिंदूर। 

वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई ने भी भारतीय सशस्त्र बलों की इस कार्रवाई का स्वागत किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि देश को अपनी सेना पर गर्व है और यह अभियान आतंकवादी गतिविधियों में शामिल लोगों को करारा जवाब है। 

बता दें कि भारतीय सशस्त्र बलों ने बीते मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात पाकिस्तान एवं पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 9 आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का ठिकाना शामिल है। 

पहलगाम हमले के 2 सप्ताह बाद आपरेशन सिंदूर के तहत ये सैन्य हमले किये गये। गौरतलब है कि पहलगाम आतंकवादी हमले में 26 भारतीय नागरिकों की जान गयी थी।

Published / 2025-05-06 22:02:52
झारखंड : स्कूलों में पूरे साल रहेगी 62 दिनों की छुट्टी

अब रविवार को भी जाना होगा स्कूल 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में स्कूलों की छुट्टियों का कैलेंडर जाारी किया गया है। 22 मई से 4 जून तक प्रदेश के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी रहेगी। पूरे साल में 62 दिनों की छुट्टी रहेगी। अगर ऐसी कोई विशेष परिस्थिति आती है, जिसमें छुट्टियों को बढ़ाने का फैसला लिया जाता है, तो छात्रों की पढ़ाई की भरपाई रविवार या किसी अन्य छुट्टी वाले दिन स्कूल खोलकर की जायेगी। 

शिक्षा सचिव ने इसे लेकर चिठ्ठी जारी करते हुए निर्देश दिया है। शिक्षा सचिव की ओर से जारी निर्देश के में ये भी स्प्ष्ट किया है कि जो राष्ट्रिय त्योहार हैं, जैसे सवतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस। इन त्योहारों पर सभी स्कूलों में ध्वजारोहण और कार्यक्रम होने चाहिए। ये अनिवार्य है। 

इसके अलावा शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि अगर किसी वजह से स्कूलों में ज्यादा छुट्टियां दी जाती हैं, तो रविवार या अन्य छुट्टी वाले दिन स्कूल खोला जाएगा और छात्रों को पढ़ाकर उनकी पढ़ाई की भरपाई की जाएगी। बता दें कि हर साल जब प्रदेश में गर्मी बढ़ती है, तो उपायुक्त के आदेश पर स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी जाती हैं। 

इस साल प्रदेश में 22 मई से गर्मी की छुट्टियां शुरू होंगी और 4 जून को खत्म होगी। इसके अलावा अगर प्रदेश में छुट्टियां आगे बढ़ायी जाती हैं, तो स्कूल रविवार या किसी अवकास वाले दिन छात्रों को पढ़ाएंगे, ताकि छात्रों की पढ़ाई की भरपाई हो सके।

Published / 2025-05-06 22:02:03
कल्पना संग राजभवन पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हालिया विदेश दौरे के दौरान झारखंड में औद्योगिक निवेश के लिए किये गये प्रयासों से राज्यपाल को अवगत कराया। 

मौके पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी और गांडेय विधानसभा से विधायक कल्पना सोरेन भी उपस्थित थीं। सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम स्पेन और स्वीडन दौरे पर झारखंड में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए गयी थी।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने राजभवन में मुलाकात की। मौके पर राज्यपाल से उन्होंने विश्वविख्यात छऊ नृत्य से जुड़े राष्ट्रीय नृत्य कला केंद्र, सरायकेला में रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति किए जाने का अनुरोध किया। उन्होंने सरायकेला क्षेत्र में रेलवे नेटवर्क से जुड़ी समस्याओं की ओर भी राज्यपाल का ध्यान आकृष्ट कराया।

Published / 2025-05-06 20:26:41
अनगड़ा इलाके में तहलका मचा रहा झुंड से बिछड़ा हाथी

डैम पार कर मानव बस्ती पहुचा जंगली हाथी, महिला को कुचलकर मार डाला 

टीम एबीएन, रांची। रांची के अनगड़ा इलाके में झुंड से बिछड़ा एक जंगली हाथी तबाही मचा रहा है। हाथी झुंड से बिछड़ कर मतवाला हो गया है और जो उसके सामने आ रहा है उसपर हमला कर रहा है। हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गयी है। वन विभाग की टीम हाथी को जंगल में वापस खदेड़ने का प्रयास कर रही है। 

रांची के अनगड़ा में झुंड से बिछड़ा एक जंगली हाथी ग्रामीणों के लिए आतंक का पर्याय बन गया है। मंगलवार की सुबह जंगल से निकलकर हाथी गेतलसूद डैम तक पहुंच गया। एक घंटे में ही हाथी डैम पार कर गया और फिर रिहायशी इलाके में प्रवेश कर गया। 

इस दौरान हाथी ने एक महिला को कुचलकर मार डाला। मृत महिला की पहचान अनगड़ा के लालगढ़ निवासी 65 वर्षीय कुंती देवी के रूप में की गयी है। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला अपने खेत की तरफ जा रही थी। इसी दौरान हाथी ने उन पर हमला कर दिया और जान से मार डाला।

Published / 2025-05-06 20:24:22
आतंकवाद के खिलाफ सरकार के हर कदम को कांग्रेस का समर्थन : खरगे

  • सरकार द्वारा आतंकवाद के खिलाफ उठाये गये हर कदम का कांग्रेस करेगी समर्थन, संविधान बचाओ रैली बोले में मल्लिकार्जुन खरगे 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली को संबोधित करते हुए इस बात को दोहराया कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ उठाये गये हर कदम का कांग्रेस समर्थन करेगी तथा सरकार के साथ खड़ी होगी।  
खरगे ने पहलगाम आतंकी हमले का उल्लेख करते हुए कहा, 22 अप्रैल को देश में एक बहुत बड़ा आतंकी हमला हुआ, जिसमें 26 बेगुनाह लोग मारे गये।

सरकार ने यह माना कि ये खुफिया विफलता है और इसे सुधारने की जरूरत है। उन्होंने सवाल किया, जब आपको यह (खुफिया विफलता) मालूम है, पहले ही अच्छी व्यवस्था क्यों नहीं की गयी? खरगे ने इस बात पर जोर दिया, ह्यह्यजब आप चूक को मान रहे हैं तो इतने लोगों की मौत की जिम्मेदारी भी आपको लेनी चाहिए। 

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, पाकिस्तान की आतंकी गतिविधियों के खिलाफ लड़ने के लिए सरकार जो भी कदम उठायेगी, हम उसका पूरा समर्थन करेंगे। बीते 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने कम से कम 26 लोगों की निर्मम हत्या कर दी थी। इनमें ज्यादातर पर्यटक थे। भारत ने इस भयावह घटना के लिए पाकिस्तान से जुड़े आतंकवादी समूहों को जिम्मेदार बताया है।  

खरगे ने रैली में इस बात का उल्लेख भी किया कि वह पिछले वर्ष झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने के बाद पहली बार रांची पहुंचे हैं। उन्होंने कहा, मैं सभी झारखंडवासियों का तहेदिल से शुक्रिया अदा करता हूं। हम सबने आपकी वजह से बहुमत हासिल किया और आज झारखंड में एक मजबूत सरकार चल रही है। 

हम सभी जनता से किए वादे निभा रहे हैं। हमारी सरकार के मंत्री, विधायक सभी मिलकर जनता के लिए अच्छे से काम कर रहे हैं। इसके लिए मैं इन सब को भी धन्यवाद देता हूं। झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) भी शामिल हैं।

Published / 2025-05-06 20:23:24
तेतुलमारी में नहीं थम रहा कोयला का अवैध कारोबार

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। तेतुलमारी क्षेत्र स्थित मोदीडीह परियोजना के इर्द गिर्द खास सिजुआ और 40 नंबर बस्ती में खुलेआम हो रहा है। अवैध कोयला खनन तेतुलमारी कोढ़ीया हॉस्पिटल के रास्ते में (मुखिया) के घर के बगल (बाउंड्री वॉल) में दिन के उजाले में बड़ी गाड़ियों से अवैध कोयला लोड कर रात के अंधेरे में भट्ठों और मंडियों में भेजा जाता है। 

जिसको लेकर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने ट्वीट कर कारवाई की मांग की है। उन्होंने अपने स्तर से संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

Published / 2025-05-06 20:20:35
ट्रेडिंग में रहा गिरिडीह प्रवासी मजदूरों के आतंकी चंगुल से मुक्ति का ट्विटर कैंपियन

जयराम देवेंद्र ने ट्विटर कैंपियन में भाग लेने वाले को जताया आभार 

पिछले 12 दिनों से केंद्र व राज्य सरकार का उदासीन रवैया 

टीम एबीएन, रांची। गिरिडीह के पांच प्रवासी मजदूर पिछले 12 दिनों से नाइजर देश में लापता है। कथित तौर पर आतंकी संगठनों के चंगुल पर हैं। यह मामला अब काफी तुल पकड़ते जा रहा है। आज मंगलवार को सोशल मीडिया में काफी ट्रेडिंग रहा। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने आज डिजिटल ट्विटर कैंपियन चलाया। 

प्रवासी मजदूरों के आतंकी चंगुल से मुक्त व वतन वापसी को लेकर सभी राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने एक जुटता दिखाया व  समर्थन किया। पीएमओ, विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय, एवं नाइजर राजदूत को को टेग में लेते हुए ट्विटर कैंपियन चला। #bring_back_jharkhand_workers आज दिन के दोपहर को टॉप ट्रेंडिंग में देखने को मिला। 

संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो ने ट्विटर ट्रेडिंग हेतु जनसाधारण को आभार जताया। वही आंदोलन का नेतृत्व कर्ता वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि सुरक्षित मजदूर भाईयों के वापसी को लेकर आज हम लोगों ने विश्व पटल पर अपने बातों को मजबूती से रखा है। केंद्र सरकार इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए सकुशल वापसी का पहल करें। 

बताते चलें कि बीते 25 अप्रैल को गिरिडीह निवासी संजय महतो, चंद्रिका महतो, राजू महतो, उत्तम महतो, फलजित महतो कल्पतरु ट्रांसमिशन कंपनी में कार्यरत के दौरान आतंकी संगठनों द्वारा किडनैप किया गया है। जो अब तक लापता हैं जिससे राज्य वासियों में नाराजगी कि स्थिति बनी हुई है।

Published / 2025-05-05 21:59:28
पेयजल संकट के निवारण के लिए टीम वर्क के साथ कार्य करें अधिकारी : वित्त मंत्री

  • पलामू में अनाबद्ध निधि से खराब चापानल एवं जलमीनार होंगे दुरूस्त 
  • 15 दिनों में पेयजल की समस्याओं को कराएं दूर 
  • कार्यालय अवधि के द्वितीय पाली में क्षेत्र भ्रमण करें अधिकारी : उपायुक्त 
  • वित्त, योजना एवं विकास, वाणिज्यकर तथा संसदीय कार्य विभाग, झारखंड सरकार के माननीय मंत्री ने पेयजल समस्या एवं उसके निदान हेतु की बैठक 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। वित्त, योजना एवं विकास, वाणिज्यकर तथा संसदीय कार्य विभाग, झारखंड सरकार के माननीय मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि पेयजल संकट के निवारण हेतु विभागीय अधिकारी गंभीरता से कार्य करें। औपचारिकता नहीं निभायें, बल्कि संबंधित गांव/ मुहल्लों में जाकर वास्तविकता को जाने और समस्या का निदान करना सुनिश्चत करें। 

जिले में जल संकट बढ़ रहा है। ऐसे में कई दीर्घकालिक योजनाओं पर कार्य चल रहा है, लेकिन वर्तमान समय में अल्पकालीन समस्याएं दूर करने से जल संकट की समस्याएं बहुत हद तक ठीक हो जायेगी। गर्मी के मद्देनजर पेयजल संकट पर तत्काल कार्य करने की आवश्यकता है। ऐसे में प्राथमिकता के आधार पर जिले के खराब पड़े चापाकलों एवं जलमीनारों को दुरूस्त कराना सुनिश्चित करें। मंत्री आज पलामू में पेयजल समस्या एवं उसके निदान हेतु समाहरणालय के ब्लॉक-ए स्थित सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे।  

मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने प्रखंडवार खराब चापाकल एवं जलमीनार की अद्यतन स्थित से अवगत हुए। उन्होंने कहा कि अनाबद्ध राशि से जिले के खराब चापाकलों एवं जलमीनारों को दुरूस्त किए जाएंगे। पलामू राज्य का पहला जिला होगा, जहां अनाबद्ध राशि से पेयजल समस्या का निदान किया जायेगा। उन्होंने आवश्यकता अनुसार शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में टैंकर के माध्यम से भी पेयजलापूर्ति करने का निर्देश दिया। 

उन्होंने कहा कि जिले में पेयजल की सुविधा मुहैया कराने में कोई कोताही नहीं बरती जाए। अगले 15 दिनों तक पेयजल को फोकस करें। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सभी अभियंता क्षेत्र भ्रमण कर वस्तुस्थिति से अवगत होते हुए खराब चापाकल एवं जलमीनार को दुरूस्त करायें, ताकि जिले के लोगों को पेयजल संकट से निजात मिल सके।  

उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को पेयजल संकट के निवारण के लिए खराब चापाकल एवं जलमीनार की सूचना उपलब्ध होने के लिए प्रखंड कार्यालय में शिकायत पेटी लगाने एवं प्राप्त शिकायतों को दूर करने का निदेश दिया। उन्होंने पेयजल समस्या के निदान के लिए नियंत्रण कक्ष अधिष्ठापित करने, चार्ट बनाकर प्रतिदिन खराब चापाकल एवं जलमीनार को ठीक किए जाने की अद्यतन जानकारी लेने, वाट्सेप नंबर पर प्राप्त शिकायतों का निवारण करने आदि का निर्देश दिया।  

मंत्री ने ग्रामीण एवं शहरी जलापूर्ति योजनाओं को लेकर चल रहे कार्यो की अद्यतन स्थिति को भी जाना। साथ ही स्थलीय निरीक्षण कर संवेदक के कार्यो की समीक्षा कर कार्य में गति लाने का निर्देश दिया, ताकि योजनाएं ससमय पूर्ण किया जा सके। मंत्री ने भविष्य में पानी की समस्या नहीं हो, इसके लिए समय रहते रेनवाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण कराने, वर्षाजल संचयन की दिशा में सकारात्मक दृष्टिकोण से कार्य करने का निर्देश दिया। 

पलामू उपायुक्त शशि रंजन ने मंत्री का स्वागत किया। साथ ही विषय प्रवेश कराते हुए पलामू जिले में पंयजल संकट के निवारण हेतु अबतक किये गये कार्यों की अद्यतन जानकारी दी। उपायुक्त ने जिले के सभी पदाधिकारियों को अगले 15 दिनों तक कार्यालय अवधि के द्वितीय पाली में क्षेत्र भ्रमण कर पेयजल संकट निदान के लिए व्यक्तिगत रूचि लेकर कार्य करने का निर्देश दिया। 

उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत रूचि व विभागीय समन्वय से बेहतर परिणाम सामने आयेंगे। उपायुक्त ने कहा कि खराब चापाकल एवं जलमीनार को ठीक करने में गैंगमैन लगे हैं। इसके बावजूद कार्य नहीं हो पाने की स्थिति में स्थानीय स्तर पर गैंगमैन से कार्य कराकर 15 दिनों में खराब चापाकल एवं जलमीनार को दुरूस्त करना सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने सहायक अभियंता एवं अन्य अभियंता को चेतावनी देते हुए सक्रियता पूर्वक कार्य करते हुए प्रगति लाने का सख्त निर्देश दिया।  

बैठक में उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद, नगर आयुक्त जावेद हुसैन, अपर समाहर्ता कुंदन कुमार सहित पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधीक्षण अभियंता, जिला, अनुमंडल, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं सहायक कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे।

Page 359 of 1693

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse