झारखंड

View All
Published / 2025-05-10 22:04:41
नर्सरी तैयार कर अच्छी किस्मों का पौधरोपण करें किसान : डीडीसी

मनरेगा के बागवानी लाभुकों को दिया गया प्रशिक्षण 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद की अध्यक्षता में आज समाहरणालय के विकास शाखा स्थित सभागार में मनरेगा अंतर्गत पौधरोपण से जुड़े किसानों को फलदार पौधों की नर्सरी तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया। उप विकास आयुक्त ने किसानों को नर्सरी तैयार कर गुणवत्ता पूर्ण व अच्छी किस्मों का पौधरोपण करने की सलाह दी।  

मनरेगा अंतर्गत फलदार नर्सरी बनाने के लिए प्रत्येक प्रखंड से पांच-पांच मनरेगा के बागवानी के लाभुकों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केन्द्र के वैज्ञानिक प्रमोद कुमार, प्रदान सीएसओ लंकेश कुमार ने किसानों को प्रशिक्षण दिया।    

इस दौरान किसानों को फलदार पौधों की नर्सरी तैयार करने की तकनीकी जानकारी दी गयी। उन्हें पौधा से ग्राफ्टिंग कर नया पौधा तैयार करने की विधि बतायी गयी। प्रशिक्षण में पूर्व से मनरेगा के बागवानी योजना से जुड़े 105 किसानों ने भाग लिया। 

प्रत्येक प्रखंड से पांच-पांच मनरेगा के बागवानी के लाभुक प्रशिक्षक शामिल हुए। प्रशिक्षकों के अलावा मनरेगा के परियोजना पदाधिकारी उपेंद्र राम, तकनीकी सहायक संजीत कुमार, जेएसएलपीएस की डीपीएम अनिता केरकेट्टा सहित प्रखंडों के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Published / 2025-05-10 22:00:30
पर्यटन विकास से स्थानीय स्तर पर होगा रोजगार सृजन : उपायुक्त

वर्तमान पर्यटन स्थलों की कैटेगरी होगा अपग्रेड 

पर्यटन से जुडेगा रानी ताल डैम, बराही धाम, कुंदरी लाह बगान एवं झलखंडी मंदिर, पर्यटकीय सुविधा होगा बहाल 

केचकी संगम, भीम चूल्हा एवं आईबी गेस्ट हाउस का बनेगा डीपीआर 

देवरी पार्क का होगा जीर्णोद्धार, छतरपुर में बनेगा मल्टीपरपस पार्क 

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला पर्यटन संवर्द्धन परिषद की हुई बैठक 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में जिला पर्यटन संवर्द्धन परिषद की बैठक हुई। समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक में जिले में पर्यटन संवर्द्धन, उनका विकास, सौंदर्यीकरण एवं नये पर्यटन स्थलों को जोड़कर वहां पर्यटकीय विकास करने का निर्णय लिया गया। उपायुक्त ने पर्यटन मद के अंतर्गत चिह्नित एवं अधिसूचित तथा पर्यटन स्थलों के विकास एवं सौंदर्यीकरण हेतु स्वीकृत योजनाओं की क्रमवार समीक्षा की। 

उन्होंने पर्यटन स्थलों के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण तथा संचालित योजनाओं से संबंधित कार्य प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने पर्यटन को बढ़ावा देने एवं नये पर्यटन क्षेत्रों के विकास को लेकर पदाधिकारियों को गंभीरता से कार्य करते हुए संचालित योजनाओं को निर्धारित अवधि में पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने रानी ताल डैम बराही धाम, कुंदरी लाह बगान एवं झलखंडी मंदिर इत्यादि को नये पर्यटक स्थलों से जोड़कर पर्यटकीय सुविधा बहाल करने का निर्देश दिया। 

उन्होंने वर्तमान पर्यटन स्थलों की कैटेगरी अपग्रेड करने का निर्देश दिया। साथ ही चियांकी पहाड़ एवं पार्क का संचालन मेदिनीनगर नगर निगम से कराने का निर्देश दिया। मलय डैम का डीपीआर तैयार कर लिया गया है। केचकी संगम, भीम चूल्हा, एवं आईबी गेस्ट हाउस (निरीक्षण भवन) का डीपीआर पूर्ण कराते हुए संपूर्ण पर्यटकीय विकास कराने का निर्देश दिया। 

इसके साथ ही देवरी पार्क का जीर्णोद्धार करने तथा छतरपुर में मल्टीपरपस पार्क बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने जिले के सभी पर्यटन स्थलों से संबंधित साईनेज लगाने को निर्देश दिया, ताकि व्यापक फलक पर इन स्थलों की पहचान बन सके।  उपायुक्त ने कहा कि सरकार पर्यटन स्थलों को पर्यटन सर्किट विकसित करने की दिशा में कार्य कर रही है। 

नये ट्रेकिंग रूट चिन्हित करने का निर्देश दिया ऐसे में पलामू जिले के पर्यटन स्थलों के विकास से यहां दूसरे जिला एवं राज्यों से पर्यटक पधारेंगे। पर्यटन विकास से स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन होगा। इससे यहां के स्थानीय लोगों को लाभ होगा। बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष प्रतीमा कुमारी, वन प्रमंडल पदाधिकारी सत्यम कुमार, उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद, नगर आयुक्त जावेद हुसैन, सांसद एवं विधायक के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Published / 2025-05-10 19:45:42
माप-तौल अधिकारियों की कमी से हो रही परेशानी पर चर्चा

टीम एबीएन, रांची। राज्य में मापतौल अधिकारियों की भारी कमी से लाइसेंस रिन्यूअल और मापतौल उपकरणों के सत्यापन में होनेवाली कठिनाइयों की निरंतर आ रही शिकायतों पर आज चैंबर भवन में श्रम उप समिति की बैठक संपन्न हुई। कहा गया कि विभाग में केवल चार इंस्पेक्टर प्रभार में हैं तथा एक विभागीय इंस्पेक्टर को कई जिलों का अतिरिक्त प्रभार है, जिस कारण नवीनीकरण-सत्यापन कार्य प्रभावित हो रहे हैं। 

विभागीय इंस्पेक्टर की अनुपलब्धता और कमी के कारण व्यापारियों को मापतौल के सत्यापन में अनावश्यक रूप से जुमार्ना का शिकार होना पडता है, जिसकी विभागीय समीक्षा आवश्यक है। श्रम उप समिति के चेयरमेन प्रमोद सारस्वत ने कहा कि व्यापारियों की सुविधा के लिए जरूरी है कि राज्य के सभी जिलों में एक-एक इंस्पेक्टर की पदस्थापना की जाय ताकि व्यापारी अपनी सुविधानुसार अपने मापतौल लाइसेंस का सत्यापन/नवीनीकरण कार्य करा सकें। 

जब तक विभाग में इंस्पेक्टर की पदस्थापना नहीं होती, तब तक सत्यापन कार्य के लिए व्यापारियों पर जुर्माना नहीं लगाया जाय। उन्होंने यह भी सुझाया कि विभागीय इंस्पेक्टरों की पदस्थापना होने तक राज्य के सभी जिलों के विभागीय कार्यालयों के बाहर निरीक्षकों का संपर्क विवरण, उनकी उपलब्धता दिवस का बोर्ड अधिष्ठापित कराया जाये ताकि संबंधित जिले के व्यापारियों को इसकी समुचित जानकारी मिल सके। सूचना के अभाव में व्यापारियों को अनावश्यक कठिनाइयां हो रही हैं। 

व्यापारियों की असुविधा को देखते हुए चैंबर के सह सचिव नवजोत अलंग ने विभाग से राज्य के प्रत्येक जिलों में त्रैमासिक रूप से माप-तौल का कैंप लगाने की भी बात कही। यह कहा कि माप-तौल लाइसेंस के नवीनीकरण की अवधि पांच वर्ष किये जाने से भी काफी हद तक समस्या का समाधान संभव है। कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने कहा कि उपकरणों के सत्यापन और रिन्यूअल हेतु विभाग द्वारा समय समय पर जागरूकता कार्यशाला के आयोजन की भी पहल करनी चाहिए। 

चर्चाओं के क्रम में जल्द ही श्रम सचिव और मापतौल नियंत्रक से मिलकर, मामले से अवगत कराने और कार्रवाई कराने की सहमति बनायी गयी। बैठक में चैंबर के सह सचिव नवजोत अलंग, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य अमित शर्मा, श्रम उप समिति चेयरमेन प्रमोद सारस्वत, सदस्य अमरचंद बेगानी, किशन अग्रवाल उपस्थित थे। उक्त जानकारी प्रवक्ता सुनील सरावगी और महासचिव आदित्य मल्होत्रा ने दी।

Published / 2025-05-10 14:18:42
आर्चबिशप हाउस रांची के मुख्य द्वार का हुआ उद्घाटन

टीम एबीएन, पुरुलिया रोड/रांची। आज पुरुलिया रोड रांची में स्थित आर्चबिशप हाउस, रांची के मुख्य द्वार का उद्घाटन एवं आशीष रांची काथलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद के करकमलो द्वारा किया गया।

आर्चबिशप हाउस के सुंदरीकरण के क्रम में पुराने मुख्य द्वार को तोड़ कर नया मुख्य द्वार स्थापित करने का निर्माण कार्य समाप्त हो गया है। इसी मुख्य द्वार का उद्घाटन एवं आशीष आर्चबिशप हाउस के प्रमुख अधिकारी एवं रांची काथलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने किया। 

इस अवसर पर महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने प्रभु येसु को स्वर्ग का द्वार बताया। उन्होंने कहा कि जैसे फिलिस्तीन देश में चरवाहे निर्जन प्रदेश में पत्थरों का घेरा बना कर स्वयं द्वार पर लेट कर भेड़ों की देखभाल एवं रक्षा करते थे वैसे ही प्रभु येसु स्वयं द्वार बन कर हम प्रत्येक की रक्षा करते हैं। 

ईश्वर की रक्षा के लिए विशेष प्रार्थना अर्पित की गई और फ़ाo सुशील बेक ने बाईबल से पाठ पढ़ कर सुनाया। इसके पश्चात महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने फीता काट कर मुख्य द्वार से प्रवेश किया और उपस्थित लोगों को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर केक और मिठाईयां भी बांटी गई।

आर्चबिशप हाऊस के उद्घाटन एवं आशीष के अवसर पर महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद, आर्चबिशप हाऊस में कार्यरत फाo सुशील बेक, फ़ाo अंजलूस एक्का, फाo वाल्टर किस्पोट्टा, फाo असीम मिंज एवं सहायक कर्मचारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Published / 2025-05-09 22:05:42
झारखंड के सरकारी डॉक्टरों की छुट्टियां रद

बॉर्डर पर जाएंगे स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान

टीम एबीएन, रांची। भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा है कि स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। किसी भी आपात स्थिति से निबटने के लिए तैयार है।

 इसे देखते हुए झारखंड के सभी सरकारी डॉक्टरों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गयी हैं। सभी डॉक्टरों को अपने कार्यस्थलों पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। जरूरत पड़ी तो झारखंड के डॉक्टर बॉर्डर इलाके में जाकर फ्रंटलाइन पर सेवाएं देने को तैयार हैं। वे खुद उन डॉक्टरों का नेतृत्व करेंगे।

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा है कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव और गोलीबारी के हालात के बीच झारखंड का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है। किसी भी आपात स्थिति से निबटने के लिए पूरी तरह तैयार है। झारखंड के सभी सिविल सर्जनों और डॉक्टरों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। हर जिले के अस्पतालों को तैयार रहने का सख्त निर्देश जारी किया गया है।

Published / 2025-05-09 22:02:31
गिरिडीह : तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, तीनों की मौत

  • तीनों मासूमों की मौत, मां की स्थिति गंभीर

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह। जिले में एक ऐसी घटना घटी है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। दरअसल, शुक्रवार के दिन गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र के खसलोडीह गांव में रहने वाली एक मां अपने तीन बच्चों को लेकर कुंए में कूद गयी। बता दें कि इस घटना ने मां और बच्चों के रिश्ते को खून से रंग दिया है। 

बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के बाद महिला ने यह कदम उठाया। उक्त घटना में तीनों बच्चों की मौत की पुष्टि कर दी गई है।मृतकों में छह वर्षीय अविनाश कुमार, तीन वर्षीय रानी कुमारी और दो वर्षीय मासूम बच्ची फूल कुमारी शामिल थी। वहीं, बच्चों को लेकर कूदने वाली महिला आरती देवी को बेहोशी हालत में गिरिडीह अस्पताल भेजवाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। गिरिडीह में हुई इस दर्दनाक घटना के विषय में पता लगते ही जिला प्रशासन कार्रवाई में जुट गयी है। घटना की सूचना पर इंस्पेक्टर पास्कल टोप्पो और प्रभारी थानेदार रिशु सिन्हा खसलोडीह पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गये हैं।

Published / 2025-05-09 21:50:01
ये समय सवाल पूछने का नहीं, एकजुटता दिखाने का : हेमंत सोरेन

  • यह समय एक-दूसरे से सवाल करने का नहीं है बल्कि एकजुटता बनाए रखने का है : CM हेमंत

टीम एबीएन, रांची। सीएम हेमंत ने बीते गुरुवार को प्रोजेक्ट भवन सचिवालय में कैबिनेट की बैठक के बाद मीडिया से बात करने के दौरान कहा कि देश की सुरक्षा और अखंडता के मामले में निर्णय लेने की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है। भारतीय सेना और केंद्र सरकार कई महत्वपूर्ण निर्णय लेती है और उन्हें लागू करती है।

यह समय एक-दूसरे से सवाल करने का नहीं है

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार भी देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। सीएम हेमंत ने कहा कि यह समय एक-दूसरे से सवाल करने का नहीं है। 

वक्त का इंतजार करें। समय आने पर सारी चीजें देश और दुनिया के सामने स्पष्ट हो जाएंगी।उन्होंने कहा कि अभी वह वक्त नहीं है। जहां हम अपने ही घर के अंदर एक दूसरे को सवाल करें। वक्त का इंतजार कीजिए। सभी चीज देश दुनिया के समक्ष आयेगी।

Published / 2025-05-09 21:37:31
हुसैनाबाद : बराही धाम में 551 फिट मंदिर निर्माण की भूमि पूजन तैयारी अंतिम चरण में

  • राज्य के सीएम सहित साधु संतों ऋषि मनीषियों की होगा समागम
  • झारखण्ड बिहार यूपी समेत कई राज्यों से बड़े नेता व धर्म प्रेमी, कलाकार व ब्यूरोक्रेट हो रहे हैं शामिल

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद, पलामू। अनुमण्डल के चर्चित व प्रसिद्ध बाराही धाम में हो रही माता जगदम्बा दुर्गा की 551फिट ऊंची मंदिर निर्माण कार्य आरंभ को लेकर भूमि पूजन 14 मई निश्चित हैं।

इसको लेकर बिगत एक माह पूर्व से तैयारी चल रही जो अब अंतिम रूप ले चुका,इस सबन्ध में मंदिर निर्माण समिति शिवांश चैरिटेबल ट्रस्ट ने प्रेस कांफ्रेंस कर कार्यक्रम की विधिवत जानकारी दिया। मौके माननीय विधायक संजय कुमार सिंह यादव, ट्रस्ट के निदेशक रणधीर सिंह सचिव जीप उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से जानकारी दिया।

इस दौरान कहा गया कि 551 फिट मंदिर के भाग में ही 151 फिट फिट ऊंचाई पर नवग्रह मंदिर का निर्माण होना है। 7 मई से ही भक्ति अखंड कीर्तन जारी हैं जिससे चारो तरफ भक्तिमय वातावरण बन गया,वहीं 10मई से साधु संतों का समागम धर्म संवाद का आयोजन,11 से 13 मई भगवत कथा प्रवचन पूज्य देवी गौरांगी गौरी के सानिध्य में होना है।

साथ ही 13 मई को संध्या 4 बजे से अमृतसरी शोभायात्रा सह भव्य झांकी की झलक देखने को मिलेगा जो बराही धाम दंगवार होते हुए मुख्य सड़क से जपला शहर व भ्रमण करते हुए पुनः बराही धाम में समापन व रात्रि में कथा वचन व भोजपुरी के स्टार कलाकारों द्वारा भक्ती जागरण का आयोजन किया जायेगा।

वहीं 14 मई को भारत वर्ष के महान साधु संतों ऋषि मनीषियों आध्यात्मिक धर्म गुरुओं व राज्य के सीएम हेमंत सोरेन समेत कई बड़े हस्तियों व राजनेताओं के सानिध्य में दोपहर 11 बजे से भूमि पूजन कार्य आरंभ किया जाएगा।विधायक ने कहा कि बराही धाम आने वाला समय मे जिला व राज्य के पहचानकर्ता बनेगा जो जब इसकी ख्याति विश्वपटल पर जाएगी तो बराही धाम उस नक्शे पर होगा तब हमलोगो को गौरशाली पहचान मिलेगी।

उन्होंने निर्माण कार्य मे दिन रात समय देने की बात कही साथ ही लोगो के द्वारा मिल रही सहयोग हो समर्थन को दिल धन्यवाद दिया,वहीं उन्होंने शिवांश चैरिटेबल ट्रस्ट के निदेश रणधीर कुमार सिंह व सचिव जीप उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह को इस गौरवशाली धार्मिक इतिहास की नींव रखने के लिए धन्यवाद दिया।

Page 356 of 1692

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse