टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची में 2 स्मार्ट सड़कें बनेगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इन दोनों सड़कों के निर्माण प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। स्मार्ट सड़कें बनने के बाद जनता को जल्द ही जाम की समस्या से राहत मिलने वाला है। जानकारी के मुताबिक पहली सड़क विवेकानंद स्कूल (पुरानी विधानसभा) से नयासराय रिंग रोड तक बनेगी। यह सड़क जगन्नाथपुर मंदिर के रास्ते से होकर गुजरेगी।
करीब 8.2 किलोमीटर लंबी यह सड़क 6 लेन की एलिवेटेड स्मार्ट रोड होगी। इसमें करीब 300 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं, दूसरी सड़क कटहल मोड़ चौक से जगन्नाथपुर मंदिर होते हुए वाया आलम चौक, साईं मंदिर से विधानसभा पेरिफेरी लिंक तक बनेगी।
यह 4 लेन सड़क होगी, जिस पर 338 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इन दोनों परियोजनाओं को अब राज्य योजना प्राधिकृत समिति के पास मंजूरी के लिए भेजा जायेगा। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद इसे कैबिनेट में अंतिम मंजूरी के लिए रखा जायेगा।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू उपायुक्त शशि रंजन के निर्देश पर जिले के शहरी जल स्रोतों के संरक्षण हेतु गठित टास्क फोर्स की बैठक आज समाहरणालय सभागार में हुई। इसकी अध्यक्षता वन प्रमंडल पदाधिकारी सत्यम कुमार ने की। बैठक में जल स्रोतों के संरक्षण, अतिक्रमण और प्रदूषण मुक्त करने की कार्य योजना तैयार कर प्रभावी कदम उठाने का निर्णय लिया गया। जल स्रोतों की भूमि एवं इसके आसपास की सरकारी भूमि पर पाये जाने वाले अतिक्रमण को हटाने के लिए सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई का निर्णय लिया गया। जलस्रोतों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट पदार्थ के प्रवाह को रोकने की ठोस कदम उठाये जाने पर विमर्श किया गया।
वन प्रमंडल पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जल स्रोतों के संरक्षण, अतिक्रमण एवं प्रदूषण मुक्त करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने वन विभाग की ओर से शहरी क्षेत्र के नदी-तालाब के किनारे खाली भूमि पर पौधरोपण करने की दिशा में वन विभाग से आवश्यक कदम उठाने हेतु आश्वस्त किया।
बैठक के प्रारंभ में मेदिनीनगर नगर निगम के नगर आयुक्त-सह-प्रशासक जावेद हुसैन ने सभी का स्वागत करते हुए विषय प्रवेश कराया। उन्होंने पलामू की लाइफलाइन कोयल नदी के आसपास अतिक्रमण हटाने एवं प्रदूषण को रोकने के लिए नाले की गंदा पानी गिरने से रोकन की योजना तैयार किये जाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रस्ताव तैयार किये गये हैं।
प्रस्ताव स्वीकृत होने पर कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा। उन्होंने आगामी 15 दिनों के अंदर झारखंड नगर पालिका अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप नदी क्षेत्र को चिन्हित क्षेत्रों में बोर्ड लगवाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बड़ा तालाब व अम्बेडकर पार्क को प्रदूषण मुक्त किये जायेंगे। तालाब से जलकुंभी निकलवाकर तालाब को प्रदूषण मुक्त किए जायेंगे। मछली पालन एवं तालाब की देखभाल के लिए मत्स्य सहयोग समिति को तालाब दिया गया है।
उन्होंने कहा कि नावाटोली तालाब क्षेत्र को मत्स्य विक्रेताओं एवं स्थानीय लोगों से अवैध अतिक्रमणमुक्त कराने की व्यापक कार्य योजना तैयार किये जाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालकों के लिए वेंडर मार्केट निर्माण की दिशा में कार्य चल रहा है। इसके बाद मत्स्य विक्रेताओं एवं स्थानीय लोगों से तालाब क्षेत्र अतिक्रमण मुक्त कराया जायेगा।
गुरियाही तालाब, समदा आहर, झरना तालाब पूरी तरह से वर्षा जल पर निर्भर है। तालाब का सौंदर्यीकरण व गहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसमें जल प्रवेश की व्यवस्था बनाए जाने के साथ-साथ तालाब को प्रदूषण मुक्त किया जायेगा। बैठक में विश्रामपुर, हुसैनाबाद, छतरपुर नगर परिषद एवं नगर पंचायत के शहरी क्षेत्रों के जलस्रोतों को भी सौंदर्यीकरण, गहरीकरण एवं प्रदूषण मुक्त किये जाने को लेकर आवश्यक कदम उठाने का निर्णय लिया गया।
जलस्रोतों का अतिक्रमण मुक्त कराए जाने से संबंधी रिपोर्ट संबंधित पदाधिकारियों को सौंपने का निदेश दिया गया। साथ ही अतिक्रमण मुक्त कराये गये क्षेत्र का स्पष्ट सीमांकन कर घेराव/चारदीवारी निर्माण कराने का निर्देश दिया, ताकि दोबारा इस क्षेत्र पर अतिक्रमण होने पर आसानी से इसे चिन्हित किया जा सके।
बैठक में सदर, छतरपुर, हुसैनाबाद के के अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, चैनपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, हरिहरगंज के अंचल अधिकारी, विश्रामपुर, छतरपुर हुसैनाबाद, हरिहरगंज के कार्यपालक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अवैध कोयले कारोबार के पासिंग विक्की लाला सोनारडीह क्षेत्र के बीसीसीएल एरिया 3 के ब्लॉक 4 में बंद आउटसोर्सिंग ओरिएंटल कंपनी पैच में खुलेआम कोयले का अवैध कारोबार दिन के उजाले में भी हो रहा है।
अवैध कोयला कारोबार जिसको लेकर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष सह बिहार जनता खान मजदूर संघ के केंद्रीय संगठन सचिव रत्नेश कुमार ने ट्वीट कर कारवाई की मांग की है। उन्होंने कोयले के अवैध कारोबार पर रोक लगाने की भी मांग की।
टीम एबीएन, कोडरमा। झुमरी तिलैया स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के टॉपर्स के लिए एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक और प्रधानाचार्य ने टॉपर्स को सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की निदेशिका संदीता शर्मा एवं प्राचार्य शैलेन्द्र कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर की गयी।
वही विद्यालय के छात्रों द्वारा टॉपर छात्रों के लिए स्वागत गैन प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के टॉपर छात्र अपने अभिवावकों के साथ उपस्थित हुए। विद्यालय की निदेशिका संगीता शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा की छात्रों की इस अद्वितीय उपलब्धि में विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्रों की मेहनत नजर आ रही है।
विद्यालय का उद्देश्य छात्रों को न केवल शिक्षा प्रदान करना है, बल्कि उन्हें एक अच्छा इंसान बनाना भी है। वहीं प्राचार्य शैलेन्द्र कुमार ने अपने संबोधन में छात्रों को उनकी मेहनत और समर्पण के लिए प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि छात्रों की यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व की बात है और यह उनके भविष्य के लिए एक उज्ज्वल शुरुआत है।
उन्होंने कहा कि विद्यालय में केवल शिक्षा ही नहीं बल्कि जीवन के ऐसे बहुत से पाठ पढ़ाए जाते है जिनका इस्तेमाल छात्रों को आने वाली जीवन में करना होगा और उन्हें अपने कर्तव्य पथ पर अडिग होकर चलना होगा तथा समाज में एक उदाहरण बनकर सामने आना होगा। टॉपर छात्रों को ट्रॉफी एवं प्रसस्ति पत्र देकर विद्यालय की निदेशिका एवं प्राचार्य के द्वारा सम्मानित किया गया।
मौके पर टॉपर छात्र हर्षित गुप्ता, मान्यता राज, मन्नत छाबड़ा एवं कनिष्क छाबड़ा ने अपने अनुभव साझा किये और अपने माता-पिता, शिक्षकों और अपने स्वयं के प्रयासों को अपनी सफलता का श्रेय दिया। उन्होंने अन्य छात्रों को भी प्रेरित किया कि वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करें। सम्मान समारोह में विद्यालय के शिक्षकों ने भी सभी टॉपर्स को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
टीम एबीएन, रांची। सीआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में विभिन्न सत्र के छात्रों के अवैध शुल्क असूली मामला तुल पकड़ते जा रहा है। मामला को लेकर जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष आंदोलनकारी नेता देवेन्द्र नाथ महतो झारखंड यूनिवर्सिटी आफ टेक्नोलॉजी नामकुम रांची के कुलपति डॉ डीके सिंह जी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपाकर कॉलेज के विभिन्न सत्र में हो रही अवैध शुल्क असूली का मामला विस्तार से समझाया।
उन्होंने बताया कि सत्र 2019-23, 2020-24, 2021-25, 2022-26, 2023-27 के विभिन्न संकाय में अध्ययनरत व पूर्ववर्ती छात्रों को धोखाधड़ी के साथ एक ही शिक्षण शुल्क को बारंबार करोड़ों रुपए अवैध वसूली किया गया है। छात्रों ने आवाज उठाने पर कॉलेज दादागिरी में उतर जाती है छात्रों को एग्जाम बैठने में पाबंदी, पासिंग और चरित्र प्रमाण पत्र नहीं करने का भय दिखाया जाता है।
ज्ञापन के माध्यम से देवेंद्र नाथ महतो ने कुलपति से एसआईटी टीम गठित कर मामले का तत्काल जांच करते हुए सत्यता के आधार पर महाविद्यालय मैनेजमेंट पर एफआईआर दर्ज करते हुए त्वरित समुचित कार्रवाई की मांग की है। साथ ही देवेंद्र नाथ महतो सीआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज के मैनेजमेंट को चेतावनी दी है कि अवैध शुल्क वसूली पीड़ित छात्रों को तत्काल वापस किया जाये अन्यथा कॉलेज में ताला बंदी के लिए बाध्य होंगे।
*प्रेस विज्ञप्ति*
*सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में मंदबुद्धि निराश्रित को कराया गया भोजन*
परमहंस डा० संत शिरोमणी श्री श्री 108 स्वामी सदानंद महाराज के सानिध्य मे श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के तत्वाधान मे विगत 16 माह से चल रहे पीडित मानव सेवा के पावन तीर्थ स्थल मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम पुंदाग के प्रांगण में सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम (सत्य-प्रेम सभागार) राँची में आज 15 मई को विश्वनाथ मोदी के सौजन्य से आश्रम में रह रहे 37 मंदबुद्धि दिव्यांग निराश्रित प्रभु जी एवं आश्रम में रहकर उनकी सेवा करने वाले सेवादार साथियों के बीच अन्नपूर्णा सेवा भोजन प्रसादी का विधिवत आश्रम के किचन में भोजन बनवाकर भोजन खिलाया गया। अपना घर आश्रम के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि 19 अप्रैल से 15 मई तक 27 दिनों मे 4590 निराश्रित प्रभुजी एवं उनकी देखभाल करने वाले सेवादार साथियों के बीच अन्नपूर्णा सेवा भोजन प्रसाद का वितरण किया गया। मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम सदगुरू कृपा अपना घर (सत्य-प्रेम सभागार) में-सुशील ड्रोलिया, दीनबंधु कुमार, वैभव कुमार, कंचन देवी, महादेव शिव शंकर, दिलीप गुप्ता, सुषमा त्रिवेदी, निर्मल छावनिका, ललिता पोद्दार, अजय गोयनका, अमित कुमार, सुधा अग्रवाल, कृष्ण राजगढ़िया, ममता गोयल, सुरेश कुमार महतो, अशोक कुमार, सुरेश चंद्र अग्रवाल, नंदकिशोर चौधरी, प्रशांत गुप्ता, राजकुमार अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, मीरा अडूकिया अभिषेक कुमार, ओमप्रकाश अडुकिया, डॉ सुभाष पोद्दार, वेंकट गाड़ोदिया,के सौजन्य से सभी निराश्रित प्रभुजी को भोजन प्रसादी खिलाकर सेवा की गई। सभी ने ट्रस्ट के सदस्यों को बहुत बहुत धन्यवाद एवं अपना अमूल्य आशीर्वाद दिया। अन्नपूर्णा सेवा के पुनीत कार्य में ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल सचिव मनोज कुमार चौधरी, निर्मल छावनिका, सज्जन पाड़िया, पुर्णमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल,नन्द किशोर चौधरी, संजय सर्राफ, विशाल जालान, सुनील पोद्दार,पवन कुमार पोद्दार, विष्णु सोनी, सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।
प्रेस प@उक्त जानकारी सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ
एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। अपर समाहर्ता कुंदन कुमार अपने कार्यालय वेश्म में लोगों से सीधा मिले और उनकी समस्याओं से अवगत हुए। जनता दरबार में एक से अधिक आवेदन प्राप्त हुए।
अपर समाहर्ता ने बारी-बारी से आमलोगों की समस्याओं को सुना और निर्धारित समयावधि में उसका निदान हेतु आश्वस्त किया। जनता दरबार में पहुंचे आमलोग अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन दिया। इन आवेदनों का अवलोकन कर अपर समाहर्ता संबंधित पदाधिकारियों को स्थानांतरित करते हुए आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।
जनता दरबार में सदर प्रखंड क्षेत्र से पहुंची नीलू तिवारी ने अपने माता-पिता के देखभाल एवं संरक्षण के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया। वहीं पाटन प्रखंड क्षेत्र के नावाजयपुर थाना क्षेत्र के ग्रामीणों ने महिला स्वयं सहायता समूह को गलत तरीके से चलाये जाने संबंधी आवेदन देकर समूह को रद्द करने की मांग की।
चैनपुर प्रखंड के कृष्णा मुरारी प्रसाद ने अपने को भूमिहिन बताते हुए पारिवारिक बटवारा करने का आग्रह किया। सदर प्रखंड क्षेत्र निवासी दो भाईयों ने पाटन अंचल अंतर्गत गंगतुआ गांव के भूमि का दाखिल खारिज कराने संबंधी पूर्व में दिये गये आवेदन पर विचारोपरांत दाखिल खारिज कराने का अनुरोध किया।
इसके अलावा जनता दरबार में विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों ने आवेदन देते हुए समस्या बतायी। अपर समाहर्ता ने उनके आवेदनों का अवलोकन करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को स्थानांतरित करते हुए आवश्यक निर्देश दिया।
टीम एबीएन, रांची। आतंकवादियों के दुस्साहस को सबक सिखाने के लिए भारतीय सेना ने आॅपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान संरक्षित आतंकवादियों को मार गिराया। आपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारतीय सेना के प्रति आभार जताने के लिए आज से देश भर में तिरंगा यात्रा निकाली गयी।
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा द्वारा रांची में तिरंगा यात्रा निकाली गई। कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को आतंकवादियों के द्वारा भारतीय पर्यटकों को निशाना बनाया गया था, जिस घटना ने देश भर में प्रतिशोध की भावना को जन्म देने का कार्य किया।
इसके बाद छह मई की रात और सात मई की सुबह भारतीय सेना ने अपने शौर्य का परिचय देते हुए आपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान और पीओके में स्थापित आतंकी संगठनों के भवनों को ध्वस्त करने का काम किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नौ आतंकी ठिकानों पर हमले कर लगभग 100 से अधिक आतंकियों को मौत के घाट उतारा गया।
आपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देश भर में लोगों के बीच उत्साह देखा गया। इसी कड़ी में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा द्वारा आज राजधानी रांची में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा निकाल भारतीय सेना का आभार जताया गया। यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगे लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, सशस्त्र बल जिंदाबाद और पाकिस्तान मुदार्बाद जैसे नारे लगाये।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse