झारखंड

View All
Published / 2025-05-21 21:07:48
पलामू : जनता दरबार में उप विकास आयुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं

समाहरणालय सभागार में जनता दरबार का आयोजन 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू के समाहरणालय सभागार में आज जनता दरबार का आयोजन किया गया। उपायुक्त शशि रंजन के निर्देश पर उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद जनता दरबार में आए आमलोगों की समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं का निदान किया।

आमलोगों से प्राप्त आवेदनों को संबंधित पदाधिकारी को स्थानांतरित करते हुए प्राथमिकता के आधार पर उन आवेदनों का निष्पादन करते हुए लोगों की समस्याएं दूर करने का निर्देश दिया। उप विकास आयुक्त ने जनता दरबार में आए आवेदनों को गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए समस्याओं की जांच कर दूर करने में तत्परता बरतने का निर्देश दिया। 

जनता दरबार में 20 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। जनता दरबार में चैनपुर थाना क्षेत्र के ओरनार निवासी सुभागी कुमारी ने अनुबंध आधारित कार्य उपलब्ध कराने की मांग की। वहीं नीलांबरपुर-पीतांबरपुर थाना क्षेत्र निवासी ने जमीन विवाद के संबंध में आवेदन दिया। चियांकी निवासी सोमरिया देवी ने समय निर्धारित करते हुए जमीन का सीमांकन कार्य करने की अनुरोध किया। 

उंटारी रोड थाना क्षेत्र के कुटुमू निवासी सुगिया देवी एवं गांव के अन्य लोगों ने सामूहिक आवेदन देकर चापाकल लगवाने का अनुरोध किया है। जनता दरबार में चियांकी के योगेंद्र मुसहर ने रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की है। चैनपुर निवासी ने ग्रामीणों द्वारा रास्ता को कब्जामुक्त कराने की मांग की है। 

उसके अलावा जनता दरबार में विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन जमा किये, जिसका अवलोकन कर उप विकास आयुक्त संबंधित पदाधिकारी को आवेदन स्थानांतरित करते हुए समस्या समाधान का निर्देश दिया। 

Published / 2025-05-21 21:06:44
शराब घोटाला मामले की सीबीआई जांच के लिए देवेंद्रनाथ महतो ने सीएम को लिखा पत्र

विनय चौबे शराब घोटाला प्रकरण का सीबीआई जांच हो : देवेंद्रनाथ महतो 

टीम एबीएन, रांची। पत्र के माध्यम से जेएलकेएम नेता देवेन्द्र नाथ महतो ने मुख्यमंत्री को ध्यान आकृष्ट करना चाहते हैं कि झारखंड में बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच एक अहम मोड़ पर पहुंच गयी है। गिरफ्तार आईएएस विनय कुमार चौबे और गजेन्द्र सिंह दोनों पर सरकारी पद का दुरूपयोग कर प्लेसमेंट एजेंसियों और शराब सप्लाई कंपनियों के चयन में नियमों को दरकिनार करने का आरोप है। 

वर्ष 2022 में जब विनय चौबे झारखंड में उत्पाद सचिव थे, तब राज्य में नयी शराब नीति बनायी गयी थी, जिसमें अंदेशा है कि जिसमें छत्तीसगढ़ के कुख्यात शराब सिंडिकेट में शामिल अनिल टुटेजा (संयुक्त सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग छत्तीसगढ़) शराब सिंडिकेड के सदस्य अनवर ढेबर, अरविंद सिंह ने झारखंड में भी अपनी पकड़ बनाने की योजना के तहत नयी नीति को प्रभावित किया है। 

झारखंड में शराब घोटाले की जड़ें छत्तीसगढ़ से जुड़ी हुई है। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला सीबीआई जांच से यह पता चला है कि जनवरी 2022 में रायपुर में झारखंड और छत्तीसगढ़ के उत्पाद विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई थी जिसके बाद झारखंड विधान सभा में प्रस्ताव लाकर छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसएमसीएल) की तर्ज पर शराब बिक्री का मॉडल अपनाया गया,  इसके लिए सिएसएमसीएल के तत्कालीन एमडी अरुणपति त्रिपाठी को कंसल्टेंट बनाया गया था और उन्हें 1.25 करोड़ रुपये भुगतान भी किया गया था। 

शराब और मैनपावर सप्लाई के लिए जारी निविदाओं में जानबूझ कर ऐसी शर्तें रखी गयी जिससे झारखंड की स्थानीय कंपनियां बाहर हो जाये। निविदा में शामिल होने के लिए 100 करोड़ रुपए का टर्नओवर, 310 करोड़ रुपए का भारी भरकम ई - कॉमर्स कंपनी और बैंक गारंटी, 2 वर्षों में 4 करोड़ की सरकारी कार्य का अनुभव अनिवार्य कर दिया गया जिससे नतीजा यह हुआ कि झारखण्ड के स्थानीय कंपनी बाहर हो गया और छत्तीसगढ़ की कम्पनियां - सुमित फैसिलिटीज, ईगल हंटर सॉल्यूशंस और ए टू जेड इंफ्रा को ठेके दिये गये।

Published / 2025-05-20 21:01:29
पेंशनर्स एसोसिएशन के नये पदधारियों को बधाइयों का तांता

  • झारखंड पेंशनर्स एसोसिएशन इकाई प्रतिनिधियों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और मंगलकामनाएं दीं 

टीम एबीएन, रांची। जमशेदपुर में दिनांक 18 मई को आॅल इंडिया पोस्टल/आरएम एस पेंशनर्स एसोसिएशन झारखंड का चौथा राज्य सम्मेलन साधन कुमार सिंहा की अध्यक्षता तथा अखिल भारतीय महासचिव डी के देवनाथ के समक्ष राज्य सचिव एम जेड खान और राज्य कोषाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ साहु के प्रस्तुत प्रतिवेदन पर उपस्थित जिला प्रतिनिधियों की चर्चा के पश्चात प्रतिवेदन को आम सहमति से पारित किया गया था और अगले सत्र के लिए चयनित कार्यकारिणी के निम्नलिखित 28 सदस्यों को राज्य के सभी इकाई प्रतिनिधि और सदस्यों ने अपनी हार्दिक बधाई दी तथा भविष्य में और अधिक सफल सुफल परिणाम तथा उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। 

इनमें अध्यक्ष- साधन कुमार सिन्हा वरीय कार्यकारी अध्यक्ष के डी राय व्यथित, रांची, कार्यकारी अध्यक्ष 1- छोटे लाल तिवारी जमशेदपुर, 2. बी के चौधरी  रांची। उपाध्यक्ष 1. बी बारा, रांची, 2-बी बी प्रसाद सिंह, धनबाद, 3. नवीन कुमार सिन्हा, गिरिडीह, 4. एस पी सिंह, पलामू, 5 -रत्नेश रत्न, जमशेदपुर, राज्य सचिव, एम जेड खान, रांची। संयुक्त सचिव शमीम अख्तर, सहायक राज्य सचिव- 1 जे पी झा, धनबाद, 2. यू एस एस भट्ट, पलामू,  3-जय नारायण प्रसाद रांची, 4 गौतम विश्वास, रांची, 5. गिरवर राम, पलामू, संगठन सचिव, 1- निर्मल मिस्त्री, हजारीबाग, 2- विनय कुमार, दुमका, 3. राफेल बाखला, सिमडेगा, 4. देवचरण साहू, रांची कोषाध्यक्ष- त्रिलोकी नाथ साहू, रांची सहायक कोषाध्यक्ष- शिव कुमार साह, पलामू। इसके अलावा 5 कार्यकारिणी सदस्य भी चुने गए। निर्धारित धरना-प्रदर्शन प्रोग्राम 23 मई को सभी भाग लेंगे 

अंत में एसोसिएशन के महासचिव डी के देवनाथ ने  नवगठित सदस्यों को बधाई और मंगलमय कामना और आह्वान करते हुए कहा कि पेंशनर्स की समस्याओं को राज्यों के सर्किल कार्यालय के समक्ष 23 मई को धरना दिया जाएगा और डाक महाध्यक्षों को सचिव डाक विभाग के नाम ज्ञापन सौंपा जायेगा। उक्त जानकारी आॅल इंडिया पोस्टल/ आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन झारखंड के सहायक राज्य सचिव जय नारायण प्रसाद ने दी।

Published / 2025-05-20 20:59:14
25 को रांची आयेंगे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला

रांची में होगा भव्य स्वागत-अभिनंदन : संजय सेठ (रक्षा राज्य मंत्री) 

टीम एबीएन, रांची। यह बताते हुए अत्यंत गौरव और हर्ष हो रहा है कि राजस्थान एवं भारत के लोकप्रिय, जन-जन के प्रिय और सभी भारतवासियों के दिलों पर राज करने वाले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला जी हमारे सर्वप्रिय सांसद सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ जी के विशेष अनुरोध पर आगामी 25 मई को रांची पधार रहे हैं।  

अजय मारू व कार्यक्रम संयोजक मुकेश काबरा ने बताया कि हम सभी रांची वासियों को जिनका वर्षों से इंतजार था, वह शुभ क्षण निकट आ गया है। लोकसभा अध्यक्ष के स्वागत और अभिनंदन हेतु सभी सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों की उपस्थिति में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 

यह कार्यक्रम स्वर्णभूमि वेंकट हॉल में,  रविवार 25 मई को सायं 5 बजे आयोजित किया गया है। आयोजन समिति ने रांची के सभी धार्मिक, सामाजिक संस्था के सदस्यों सहित ब्यापारियों से  कार्यक्रम में  पधारकर माननीय ओम बिड़ला जी का भव्य स्वागत, अभिनंदन करने का आग्रह किया है। यह पल एक ऐतिहासिक क्षण होगा, जिसे हम सभी लोगो को मिलकर स्मरणीय बनाना है। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में अजय मारू, संयोजक मुकेश काबरा, ऐश्वर्य सेठ, राम बांगड़, प्रमोद सारस्वत,अमित चौधरी, मनीष लोधा, यश सुरेखा, गौरव काबरा, विकास अग्रवाल लगे हुए है। उक्त जानकारी आयोजन समिति के प्रवक्ता प्रमोद सारस्वत ने दी।

Published / 2025-05-20 20:58:26
देवेंद्रनाथ महतो के नेतृत्व में एकजुट हो रहे ग्रामीण

  • ओरमांझी अवैध पत्थर माफिया और पुलिस प्रशासन द्वारा मारा गया आदिवासी धीरज बेदिया से देवेन्द्र नाथ महतो  गांव पहुंचे मिलने ग्रामीण हुए एकजुट 
  • ग्रामीणों द्वारा लिखित ज्ञापन के आधार पर धीरज बेदिया को न्याय और अवैध पत्थर खनन बंद को लेकर जेएलकेएम करेगा आंदोलन 

टीम एबीएन, ओरमांझी/ रांची। ओरमांझी निवासी आदिवासी धीरज बेदिया को पुलिस प्रशासन द्वारा पत्थर खदान से जुड़े व्यक्ति के निजी वाहन पर उठाकर गूंजा पत्थर क्रेशर लेजाकर बेरहमी से मारपीट का मामला तुल पकड़ते जा रहा है। आज दिनांक 20/05/2025 को ओरमांझी हिन्देबिली जवाबेड़ा गांव जाकर जेएलकेएम नेता देवेन्द्र नाथ महतो धीरज बेदिया से मुलाकात की। 

मौके पर पूरा ग्रामीण एकजुट होकर न्याय दिलाने के लिए देवेंद्र नाथ महतो के नाम दिया लिखित ज्ञापन और एकजुट होकर अवैध पत्थर खनन को बंद के लिए आंदोलन करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। ओरमांझी प्रखंड के हिंदेबिली, टुंडाहली और गगारी पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे अवैध खनन और भारी वाहन से आसपास के लगभग 25  गांवों में आवागम बाधित हो रहा है।

बच्चों को स्कूल आने जाने में परेशानी हो रही है। मरीज हॉस्पिटल नहीं पहुंच पा रहे हैं जर्जर सड़क पर एंबुलेंस चल नहीं पा रहा है। धीरज बेदिया के साथ यह घटना अवैध पत्थर खनन में हैवी वॉल्स्टिंग, भारी वाहन आवागमन से हो रही समस्या का समाधान को लेकर आवाज उठाने के वजह से हुआ। 

ग्रामीण के जानकारी के अनुसार विगत 17/05/2025 को ओरमांझी थाना हिन्देबिली पंचायत जवाबेड़ा निवासी आदिवासी धीरज बेदिया को ओरमांझी पुलिस पत्थर खदान से जुड़े व्यक्ति लालदेव यादव के निजी वाहन जेएच 01 डीडी 3859 से धक्का मुक्की करते हुए गूंजा पत्थर क्रेशर ले जाकर  बेहरमी से मारपीट की थी, गंभीर चोट के वजह से धीरज बेदिया को सदर अस्पताल रांची इलाज कराया गया।  

मौके पर ग्रामीण के साथ बैठक के बाद ग्रामीणों के निवेदन पर आस पास के विभिन्न पत्थर खदान का निरीक्षण किया गया जिसमें कई खदानों में नियम का पालन नहीं करते हुए देखा गया। डिटेल्स बोर्ड नहीं है, फॉरेस्ट लैंड और गांव से सटा हुआ रोड के बीचोंबीच कई खदान देखा गया। मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो के साथ समुद्र पाहन, श्रवण महतो, सूरज कुमार, मार्शल, उदित मुंडा,  रमेश, रामसेवक, विजय आनंद, संदीप, श्याम, टुंडाहली पंचायत रमेश बेदीया, देवराज के अलावा अन्य लोग पहुंचे थे।

Published / 2025-05-20 20:57:07
कोयला माफियाओं पर कार्रवाई को लेकर डीजीपी को पत्र

तेतुलमारी क्षेत्र अंतर्गत कोयला माफिया सिंह, पेशी पर यादव सुरंग बनाकर कर रहे कोयले का अवैध कारोबार 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। बिहार जनता खान मजदूर संघ के केंद्रीय संगठन सचिव रत्नेश कुमार ने झारखंड डीजीपी को पत्र लिखकर कहा है कि तेतुलमारी क्षेत्र अंतर्गत वेस्ट मोदीडीह इर्द गिर्द खास सिजुआ 40 नंबर में बड़े पैमाने पर कोयला की अवैध तस्करी जारी है। कोयला तस्कर सिंह, पेशी पर यादव के घरों के अंदर वेस्ट मोदीडीह में सुरंग बनाकर कोयले की अवैध तस्करी कर रहे हैं। लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। 

इससे थाना प्रभारी की भी छवि धूमिल हो रही है। कोयला तस्कर दिन के उजाले में भी अवैध कारोबार को अंजाम दे रहे हैं। यही नहीं तेतुलमारी कोढ़ीया हॉस्पिटल के रास्ते में (मुखिया) के घर के बगल में बाउंड्री वॉल में दिन के उजाले में अवैध कारोबार जारी है। बड़ी गाड़ियां में अवैध कोयला लोड कर रात में भट्टे और मंडियों में भेजा रहा है। लेकिन फिर भी अभी तक कोई कार्रवाई तक नहीं हुई। 

न ही कोई छापेमारी हो रही है। इतने समाचार प्रकाशित होने के बाद भी सीआईएसएफ क्यों नहीं छापेमारी कर रही है। इससे साफ पता चलता है कि इस कोयले के अवैध खेल में सीआईएसएफ की भी मिलीभगत से इनकार नहीं किया जा सकता। इसलिए अपने स्तर से संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गयी है ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके।

Published / 2025-05-20 20:56:23
प्राथमिकता के तहत चापानल और जलमीनार करायें दुरूस्त : डीडीसी

पेयजल समस्या एवं उसके निदान को लेकर समीक्षा बैठक 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू उपायुक्त शशि रंजन के निदेश पर उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद आज पेयजल समस्या एवं उसके निदान हेतु किए जा रहे कार्यो की समीक्षा की। समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक में उप विकास आयुक्त ने चापाकल एवं जलमीनार मरम्मति की अद्यतन स्थिति से अवगत हुए। 

उन्होंने इससे संबंधित पंचायत स्तर की रिपोर्ट अप्राप्त होने पर कड़ी नाराजगी जतायी। उन्होंने गर्मी के मद्देनजर सभी को गंभीरता से कार्य करने करते हुए चापाकल एवं जलमीनार मरम्मति कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने अगले तीन दिनों के अंदर पूरी रिपोर्ट संकलित कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया, ताकि समस्या का समुचित निराकरण किया जा सके। 

उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के तहत चापाकल एवं जलमीनार की मरम्मति कराना तथा प्राप्त शिकायत एवं उसका निदान से संबंधित डेटा तैयार करना सुनिश्चित करें।  बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता जेशन होरा, सहायक अभियंता, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं जल जीवन मिशन के जिला समन्वयक आदि उपस्थित थे।

Published / 2025-05-20 20:54:08
सीएम और गवर्नर ने किया बिनोद बिहारी महतो को नमन

टीम एबीएन, रांची। आज राज्यवासियों के लिए गौरव का दिन है। आज बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय परिसर में स्व बिनोद बिहारी महतो की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करने का परम सौभाग्य मिला है। आप सभी को इस गौरवशाली अवसर पर बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। 

इस राज्य की जो भौगोलिक संरचना है, इसके अनुरूप तथा आप सब लोगों की सुगमता के लिए, यहां की अच्छी शिक्षा व्यवस्था के लिए, क्या नई-नई पहल की जा सकती है, इन सब को ध्यान में रखकर हम लोगों ने कई बार शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम जोड़ने का प्रयास किया है। 

आपको याद होगा कि 2014 के कार्यकाल में हमने हजारीबाग से इसे हटाकर यहां पर कोयलांचल विश्विद्यालय बने, इसकी परिकल्पना की थी। धनबाद के पीएमसीएच का नाम भी हमारे वीर शहीद निर्मल महतो जी के नाम पर रखने का हम लोगों ने काम किया। 

अपने महान आंदोलनकारी, अपने राज्य के निमार्ताओं के सपनों को साकार करने का प्रयास किया जा रहा है। स्कूली शिक्षा हो या कॉलेज की शिक्षा, आने वाले समय में इसमें और कितनी गुणवत्ता लाया जा सके, इसका पूरा प्रयास निरंतर जारी रहेगा और आप यह महसूस भी करेंगे।

Page 346 of 1691

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse