टीम एबीएन, रांची। दिनांक 25 मई 2025 दिन रविवार को समस्त क्षत्रिय संगठन के प्रतिनिधि झारखंड प्रदेश अंतर्गत राजधानी राँची में अवस्थित कोतवाली थाना पहुंचे जहाँ गत दिनों आजसू पार्टी के तथाकथित नेता लोबिन चन्द्र महतो के द्वारा क्षत्रिय समाज के ऊपर की गई अमर्यादित व अपमानजनक टिप्पणी के विरुद्ध आवेदन देकर भारतीय संविधान के विधि सम्मत प्रावधानों के तहत न्याय के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु कठोर न्यायसंगत करवाई की मांग की गई।
वहीं इस मौके पर समाज के प्रतिनिधियों ने आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो से इस पूरे मामले में हस्तक्षेप कर पार्टी संगठन से लोबिन चन्द्र महतो को बर्खास्त कर आजीवन निष्कासित करने की मांग की। ज्ञातव्य है कि श्री लोबिन के क्षत्रिय समाज पर की गई अपमान जनक टिप्पणी से राजपूतों में भारी गुस्सा व आक्रोश है। इस मौके पर उपस्थित गणमान्यों ने लोबिन की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की अन्यथा समाज चरणबद्ध आंदोलन चलाने को विवश होगा।
इस अवसर पर युवा नेता नंद किशोर सिंह चंदेल, प्रो.(डॉ.)धीरज सिंह सूर्यवंशी,महावीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह,, दिलीप सिंह, मनोज सिंह, रवि सिंह, विकास सिंह, कृष्णा सिंह,शशिकांत सिंह, सयत सिंह, रत्नेश सिंह, बिपिन सिंह,टी के मुखर्जी, बैधनाथ सिंह, दिवाकर शाहदेव, गणेश सिंह,नीतीश सिंह, मुकेश सिंह, तिमिर कुमार सिंह, अभिषेक सिंह, सिंधु सिंह, भोला सिंह, अभिजीत सिंह, सूरज सिंह, संजीव सिंह,रणधीर कुमार सिंह, राकेश सिंह, राहुल तिवारी थवेल सिंह सहित भारी संख्या में क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधि थे।
प्रेस विज्ञप्ति
तिथि: 25.05.2025
*********************
*"बेंगलुरु में कोविड से मौत पर मंत्री डॉ. अंसारी का बड़ा बयान: घबराएं नहीं, हालात पूरी तरह नियंत्रण में"*
*"चिंता की कोई बात नहीं, सरकार पूरी तरह तैयार और सतर्क है"*
*"कोविड के नए वेरिएंट पर झारखंड अलर्ट: मंत्री डॉ. अंसारी बोले- घबराएं नहीं, सरकार पूरी तरह तैयार!"*
*"भीड़ में मास्क, सतर्कता ही सुरक्षा: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. अंसारी की भरोसेमंद अपील"*
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि झारखंड के सभी जिलों में विशेष अवेयरनेस प्रोग्राम चलाए जाएंगे, ताकि आम नागरिकों को कोविड के प्रति जागरूक किया जा सके और गलतफहमियों को दूर किया जा सके। डॉ. अंसारी ने कहा, भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनना जरूरी है। इससे न केवल कोविड, बल्कि अन्य बैक्टीरियल और वायरल संक्रमणों से भी बचाव होता है।
मंत्री ने भावुक अपील करते हुए कहा, एक डॉक्टर होने के नाते मैं आप सभी से कहना चाहता हूं—सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें। मंत्री ने बताया कि झारखंड सरकार, केंद्र सरकार द्वारा जारी होने वाली नई गाइडलाइन्स का इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि निर्देश मिलते ही राज्य सरकार तुरंत आवश्यक कदम उठाएगी।
डॉ. अंसारी ने जानकारी दी कि बेंगलुरु में जिन बुजुर्ग की मृत्यु हुई है, उनकी उम्र लगभग 85 वर्ष थी और उन्हें पहले से ही कई स्वास्थ्य समस्याएं थीं। इसलिए आम जनता को घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि सतर्कता बनाए रखने की जरूरत है, उन्होंने दोहराया। झारखंड सरकार और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क एवं तैयार हैं। नागरिकों से अपील है कि वे अफवाहों से दूर रहें, आधिकारिक सूचना पर ही विश्वास करें और आवश्यक एहतियात बरतें।
हम साथ हैं, हम तैयार हैं – कोविड को हर बार की तरह हराएंगे!
टीम एबीएन, रांची। धरती आबा भगवान विरषा मुंडा की पावन पवित्र धरती पर राजस्थान फाऊंडेशन, रांची चैप्टर के तत्वाधान में आयोजित राजस्थान एवं भारत के लोकप्रिय, जन-जन के प्रिय और सभी भारतवासियों के दिलों पर राज करने वाले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जो हमारे सर्वप्रिय सांसद सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ जी के विशेष अनुरोध पर आज रांची पधारे स्वर्णभूमि के सभागार में नागरिक अभिनंदन और स्वागत किया गया
स्वर्ण भूमि के सभागार के द्वार पर हमारे अति लोकप्रिय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला संग रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का मारवाड़ी महिला युवा समिति की महिलाओ द्वारा मंगल तिलक, आरती के संग पुष्प वर्षा कर अभिनंदन और स्वागत किया गया। स्वागत के उपरांत आयोजक समिति के संग सम्मानित मंच पर आमंत्रण किया गया।
श्री गणेश वंदन व शंखनाद के साथ अभिनंदन स्वागत का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। राजस्थान फाऊंडेशन रांची चैप्टर के अध्यक्ष अजय मारू, पुनीत पोद्दार, कार्यक्रम संयोजक मुकेश काबरा, ऐश्वर्य सेठ, राम बांगड़,रोहित अग्रवाल, राहुल मारू,प्रमोद सारस्वत, अमित चौधरी, मनीष लोधा, जयप्रकाश सिंघानिया, विकास अग्रवाल, गौरव काबरा, नितिन भालोटिया, आयोजन समिति के सदस्यों ने ओम बिरला को पगड़ी ,अंग वस्त्र ,पुष्प पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।
फाउंडेशन की ओर से गौ माता स्वरूप स्मृति चिन्ह उन्हें भेंट कर उनका अभिनंदन और स्वागत किया। फाउंडेशन के द्वारा अति प्रिय सांसद व रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का भी अंग वस्त्र, पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन और स्वागत किया गया। राजस्थान फाऊंडेशन ,रांची चैप्टर के अध्यक्ष अजय मारू ने अपने स्वागत भाषण में कहा की आज हम लोगों के लिए सबसे बड़ा महत्वपूर्ण दिन है।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी का स्वागत अभिनंदन करने का रांची को सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। सभागार में उपस्थित विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, और व्यापारिक संस्थाओ से पधारे सभी पदाधिकारीयो ,सदस्यों का शहर के गण्यमान्य और प्रबुद्ध जनों का मैं मंच से स्वागत करता हूं आपने आज के इस अभिनंदन स्वागत समारोह में शामिल होकर झारखंड के गौरवशाली व्यक्तित्व का मान बढ़ाया है।
हम स्वागत करते हैं हमारे लोकसभा अध्यक्ष महोदय का जिन्होंने आज के स्वागत, अभिनंदन आयोजन में बहुमूल्य समय देकर हम सभी को कृतार्थ किया है। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा रांची वासियों को जिनका वर्षों से इंतज़ार था वो क्षण आज आया है। जो आज हमें अपार जन समूह की उपस्थिति में माननीय महोदय का अभिनंदन और स्वागत करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।
यह कार्यकाल हम सबो व रांची के लिए इतिहास बनेगा कि आप सभी धार्मिक, सामाजिक और व्यापारिक संस्थाओं सहित प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति में राजस्थान के अति लोकप्रिय ,मृदुभाषी, यशस्वी लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत और अभिनंदन करने का स्वर्णिम साथ हमें प्राप्त हो रहा है। जैसा कि हम जानते हैं संजय सेठ के आग्रह पर ही ओम बिरला का कार्यक्रम रांची का बना ओर आज अभिनंदन ,स्वागत का यह कार्यक्रम रांची में हो रहा है।
संजय सेठ:- भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय जय सियाराम ,जय श्री राम, वीर बजरंगबली की, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, ओम बिरला ,जिंदाबाद नारे के साथ संजय सेठ ने कहा भारत का लोकतंत्र दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। देश पूरा उत्साहित है ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना का पराक्रम जो 23 मिनट का था।
अब हजारों सैनिकों के ऑपरेशन को पूरी ने देखी। दुनिया ने देखा हम मजबूती के साथ लड़े हैं। हम दुनिया की तीसरी सबसे शक्ति शाली ताकत है। माननीय प्रधानमंत्री ने एक देश एक चुनाव का भी नारा लगाया उन्होंने कहा करोड़ों लाखों रुपए खर्च होते हैं समय और व्यापार में नुकसान होता है एक साथ चुनाव कराकर लाखों करोड़ों का बचत और आने वाले पीढ़ी को भी इसका लाभ दे सकते हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने विचार रखे।
भारत माता की जय के साथ उन्हीने कहा झारखंड व बिरसा मुंडा की धरती समृद्धि राज्य, संस्कृति की धरोहर आप सबो को में धन्यवाद देता हूं ।आप सभी लोगो से ब्यक्तिगत मुलाकात हुई आपसे मिला बहुत अच्छा लगा। झारखंड प्रदेश ऐसा प्रदेश है जहां पर प्रचुर मात्रा में खनिज संपदा है व्यापार यहां का तेजी से आगे बढ़ रहा है आर्थिक व सामाजिक जीवन में बड़ा परिवर्तन यहाँ देखने को मिल रहा है।
हमें गर्व है हमारे देश की सेना ने दुनिया को अपना सौर्य दिखाया हम हमेशा शांति का संदेश दुनिया वालों को देते आये है लेकिन कोई देश अगर हमारे इस संरक्षण का गलत फायदा उठाता है तो भारत आतंकवादियों का आतंक का सफाया करेगा। आतंकवाद के गंभीर परिणाम होंगे।अब नए भारत के सपनों को पूरा करने का समय सरकार कर रही है। झारखंड आगे बढ़ेगा तब देश आगे बढ़ेगा। इसके लिए हमेशा प्रयास करना होगा। आज पूरी दुनिया में भारत का विश्वास बढ़ा है।
हम तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़े हैं। विकसित भारत और विकसित भारत के संकल्प की ओर हम आगे बढ़ रहे है। भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। भारत के हर क्षेत्र में तेजी से बदलाव आ रहा है। दुनिया के लिए भारत निवेश में सबसे बड़ा देश माना जाता है । हर क्षेत्र में हम दुनिया से आगे हैं। दुनिया की सबसे बड़ी अगर कोई कंपनी है तो उसमें इंडिया का ही C O है ।
देश मे विकास का काम हो रहा है । यातायात ,वायु जैसे सभी क्षेत्रों में झारखंड को बुनियादी सुविधा भी उपलब्ध हुई मिली है। आज पब्लिक सेक्टर ,बैंकिंग सेक्टर में भारत स्ट्रांग है। योग और आयुर्वेद जो हमारी उपज है पूरी दुनिया उसका इस्तेमाल कर रही है।भारत की सेना ने आतंकवादियों के स्थल पर जाकर उन्हें मिट्टी में मिलाने का कार्य किया।
भारत ने आतंकवाद के खिलाफ एक नीति बनाई है जो भी आतंकी हमला करेगा भारत उसे कभी नहीं छोड़ेगा आतंकवाद की कोई भी घटना अगर हमारे देश में होगी हम आतंकीयो के देश में घुसकर पूरी तत्परता के साथ जवाब देकर उसे नष्ट करेंगे। मंच पर मुख्य रूप से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ,आदित्य साहू ,सी पी सिंह,नवीन जायसवाल,पूर्व सांसद महेश पोद्दार,अजय मारू,गोवर्धन गाड़ोदिया, पुनीत पोद्दार, मुकेश काबरा थे।
रांची की 180 से भी ज्यादा धार्मिक, सामाजिक , ब्यापारियों के पदाधिकारियो ने माननीय ओम बिड़ला जी सहित रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को अंग वस्त्र, पुष्प गुच्छ, संस्था का मोमेंटो देकर अभिनंदन , स्वागत किया। आयोजन में हजारों की संख्या में लोगो ने शिरकत की।भव्य स्वागत, अभिनंदन का यह पल एक ऐतिहासिक क्षण था जो हमेशा स्मरणीय बना रहेगा । कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजक मुकेश काबरा ने किया ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अजय मारू, पुनीत पोद्दार, संयोजक मुकेश काबरा, ऐश्वर्य सेठ, राम बांगड़, रोहित अग्रवाल,प्रमोद सारस्वत,अमित चौधरी, मनीष लोधा, जय प्रकाश सिंघानिया,विकाश गोयल, गौरव काबरा, विकास अग्रवाल लगे हुए है।
इसके पूर्व एयरपोर्ट पर माननीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ व राजस्थान फाउंडेशन रांची चैप्टर के अध्यक्ष अजय मारू सहित सेकड़ो सदस्यों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का स्वागत और अभिनंदन किया गया। एयरपोर्ट से पहुँचे हरमू रोड स्तिथ श्री श्याम मित्र मंडल के श्री श्याम बाबा के मंदिर ।
यहाँ पहुँच ओम बिरला व संजय सेठ ने बाबा श्री श्याम की चौखट पर माथा रख आशीर्वाद लिया । बाबा श्री श्याम के दर्शन किये आशीर्वाद व प्रसाद ग्रहण किया। श्री श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष सुरेश सरावगी व अजय मारू ने श्री बिरला व श्री सेठ को अंग वस्त्र देकर उनका अभिनंदन और स्वागत किया। उक्त जानकारी आयोजन समिति के प्रवक्ता प्रमोद सारस्वत ने दी।
*प्रेस विज्ञप्ति*
*श्री राधा- कृष्ण मंदिर में 208 वाँ अन्नपूर्णा महाप्रसाद मे 1500 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण*
श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग मे श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में 208 वां श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन श्री कृष्ण प्रणामी संस्था के सदस्यों के सौजन्य से किया गया। आज का श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारा अन्नपूर्णा महाप्रसाद का विधिवत भोग दोपहर 12:30 बजे मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडे द्वारा लगाई गई, तत्पश्चात मंदिर परिसर में उपस्थित 1500 से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। आज के महाप्रसाद में मेवा एवं केसर युक्त खीर, पुड़ी, पलाव, आलु टमाटर मिश्रित सब्जी,आलू चिप्स आदि का वितरण किया गया।आज के भंडारे में आम का आमरस जुस एव जलजीरा का शर्बत का वितरण मीरा अडूकिया के सौजन्य से किया गया। तत्पश्चात भजन संध्या के कार्यक्रम में ट्रस्ट के भजन गायक मनीष सोनी एवं सज्जन पाड़िया एवं निर्मल जालान ने मनमोहक सुमधुर भजनों की अमृत गंगा का रसपान कराते हुए श्रोताओं को खूब झुमाया।श्री राधा कृष्ण के जयकारा से पूरा वातावरण कृष्णमय बन गया। तत्पश्चात सामूहिक रूप से महाआरती की गई। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि संस्था द्वारा श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर मे आज अन्नपूर्णा महाप्रसाद एवं भजन संध्या में आज सुबह से ही श्रद्धालुओं का भीड़ लगा रहा। तथा भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर मे तीन हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। उन्होंने बताया कि 26 मई को वट सावित्री पूजा एवं सोमवती अमावस्या के अवसर पर मंदिर में श्री राधा कृष्ण जी का भव्य श्रृंगार, विशेष पूजा- अर्चना, भजन- कीर्तन, एवं महाआरती व प्रसाद का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर-ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज चौधरी, सज्जन पाड़िया, शिव भगवान अग्रवाल, पूरणमल सर्राफ, संजय सर्राफ, सुनील पोद्दार, अंजनी अग्रवाल, विष्णु सोनी, नंदकिशोर चौधरी, सुरेश अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, विशाल जालान, पवन पोद्दार, मनीष सोनी,आरव अग्रवाल, मधु जाजोदिया,मनीष सोनी, चंद्रदीप साहू, हरीश कुमार, महेश वर्मा, धीरज गुप्ता, अशोक ठाकुर,सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे।
प्रेस प@श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।
टीम एबीएन, रामगढ़ / रांची। रजरप्पा धाम से खाटू धाम की यात्रा 1550 किलोमीटर की है। श्याम प्यारे की जय ,खाटू नरेश की जय
जयकारे के साथ प्रातः श्री श्याम निशान की पदयात्रा प्रारंभ हुई।
आज प्रातः 8:30 बजे राजरप्पा के शक्ति पीठ छिन्नमस्तिका मंदिर से श्री श्याम निशान का विधिवत पूजन और आरती के उपरांत जय श्री श्याम के जयकारा के साथ श्याम भक्त मुन्ना शर्मा जी ने निशान उठाया। उनके साथ काफी संख्या में रांची से श्याम भक्त मौजूद थे। सर्वप्रथम निशान के साथ सभी लोग मंदिर गर्भगृह में जाकर माता के पूजन, दर्शन किये सुजीत पंडा जी ने बिधिवत निशान का पूजन कराया, निशान की आरती की गई।
जैसा कि ज्ञात है खाटू श्याम के लिए यह 14 वी निशान यात्रा पद यात्रा है। राजरप्पा से चलकर आज 30 किलोमीटर की यात्रा तय कर निशान पद यात्रा रामगढ़ पहुँचेगी। यहां श्री श्याम भगवान के मंदिर में निशान का स्वागत ,अभिनंदन व पूजन किया जाएगा। रात्रि विश्राम रामगढ़ में होगा। इस अवसर पर माता के मंदिर के पंडा ने ने श्याम भक्त मुन्ना शर्मा जी को अंग वस्त्र ,माल्यर्पण कर स्वागत किया।
यह श्री श्याम निशान पद यात्रा रजरप्पा से रामगढ़ ,हजारीबाग , बरही, चौपारण, शेरघाटी औरंगाबाद, सासाराम ,डेहरी ऑन सोन, बनारस, इलाहाबाद होते हुए 1550 किलोमीटर की यात्रा तय कर खाटू के श्री श्याम मंदिर 35 दिनों में पहुचेगी।
लगभग प्रतिदिन 40 KM की यात्रा के बाद रात्रि विश्राम होगा।
झारखण्ड के राँची से 7 बार ,कोलकाता से 1बार ,रायगढ़ से 1बार, दरभंगा से 1बार ,गुमला से 1 बार, कानपुर से 1बार बशुकीनाथ से 1 बार कुल 13 बार पैदल यात्रा कर चुके हैं मुन्ना भाई । झारखंड के राजरप्पा धाम से यह उनकी श्याम निशान लेकर 14 वी श्री श्याम निशान पद यात्रा होगी।
यात्रा प्रति दिन प्रातः 6:00 बजे निशान पूजन ,आरती ,भोग के उपरांत प्रारंभ होगी सायं 6 बजे यात्रा को विश्राम दिया जायेगा। साथ ही मंदिरों में, धर्मशाला में,श्याम प्रेमी के आवास पर जहाँ भी लोग रुकने के लिये एवं पवित्र जगह निशान को रखने के लिये जगह उपलब्ध कराते है वही पर सायं आरती, पूजन, संकीर्तन, प्रसाद का भोग बाबा के निशान को लगाया जायेगा।
इस यात्रा को सजाने में कई श्याम प्रेमीयो का सहयोग प्राप्त हो रहा है।इस यात्रा में आज मुख्य रूप से,नटवर शिखवाल, धर्मपत्नी , जगदीश, राम जी, तिवारी जी सहित काफी संख्या में श्याम भक्त राजरप्पा से रामगढ़ पहुंचेंगे। मुन्ना शर्मा का मोबाइल नंबर 6203080274 है जिनको इनसे संपर्क करना है बात कर सकते है। यह जानकारी प्रमोद सारस्वत (9431325438) ने दी।
टीम एबीएन, रांची। थड़पखना स्थित सिटी फोटो लैब में आयोजित बैठक में संयोजक विनोद जैन बेगवानी और संयोजिका रेणुका तिवारी ने 15 जून, 2025 को रांची प्रेस क्लब में होने वाले आरटीआई वर्कशॉप की जानकारी दी।
उन्होंने लोगों को बताया कि उक्त कार्यक्रम में सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 और उसके अंतर्गत बने नियमावली पर विस्तृत रूप से एक कार्यशाला प्रख्यात आरटीआई एक्टिविस्ट और रिसोर्स पर्सन दीपेश निराला द्वारा आयोजित किया जाएगा, और इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निवर्तमान सूचना आयुक्त हिमांशु शेखर चौधरी उपस्थित रहेंगे।
उक्त बैठक में उमाशंकर सिंह, स्वरूप कुमार सेठी, शाहिद आलम, हरीश नागपाल, राजकुमार, संतोष मृदुला उपस्थित हुए, और कार्यक्रम को लेकर जिम्मेवारी एवं दायित्व दिया गया। धन्यवाद ज्ञापन हरीश नागपाल जी ने दिया।
टीम एबीएन, कोडरमा। हज पर जाने वाले आजमीनों का मक्का मुअज्जमा जाने का सिलसिला जारी है। शनिवार की देर रात झुमरी तिलैया नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत असनाबाद निवासी मो. कबीरूद्दीन को लोगों ने पूरे जोशो खरोश के साथ आजमीने हज के लिए रवाना किया और इस्तकबाल करते हुए मुबारकबाद दी।
मौके पर लोगों ने कबीर साहब को फूल माला पहनाकर और रुमाल देकर कर स्वागत किया। दो रकात शुकराने की नमाज अदा करने के बाद हाजी कबीर ने कोडरमा स्टेशन से कोलकाता के लिए हावड़ा चंबल एक्सप्रेस से रवाना हुए,जो 27 मई को मक्का मदीना हज के लिए जहाज से रवाना होंगे।
हज पर जाने के पहले गांव व परिवार के लोगों ने हाजी कबीर को फूल माला से स्वागत करते हुए विदाई दी। वही मुसाफा और गले मिलकर अपने और देश व मूल्क की भलाई के लिए दुआ की दरखास्त की। मक्का मुकर्रामा जाने के पहले सुबह में कुराअन ख्वानी का ऐहतमाम किया गया। मौके पर मकतब के बच्चों ने कुराने पाक पढ़ा और हज-ए- आजमीन के लिए हज का तमाम रूकन आसानी के साथ अदा करने की दुआ मांगी।
मौके पर मस्जिद-ए-हेरा जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती सरफराज मुजाहिरी ने कहा कि अल्लाह के रास्ते में एक अहम फरीजा हज है, जिसे हर साहेबे निशाब को अदा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस्लाम के पांच फर्ज में से एक फर्ज हज है। बाकी चार फर्ज कलमा, रोजा, नमाज और जकात है।
उन्होंने कहा कि मजहबी मान्यताओं के मुताबिक शारीरिक और आर्थिक रूप से सक्षम हर मुसलमान को अपनी जिंदगी में काम से कम एक बार इस फर्ज को निभाने का दायित्व है। आधिकारिक तौर पर हज की शुरुआत इस्लामिक महीने ज़िल-हिज की आठ तारीख़ से होती है। आठ तारीख़ को हाजी मक्का से क़रीब 12 किलोमीटर दूर मीना शहर जाते हैं। आठ की रात हाजी मीना में गुज़ारते हैं और अगली सुबह यानी नौ तारीख़ को अराफ़ात के मैदान पहुंचते हैं।
जहां हज यात्री अराफ़ात के मैदान में खड़े होकर अल्लाह को याद करते हैं और उनसे अपने गुनाहों की माफ़ी मांगते हैं। शाम को हाजी मुज़दलफ़ा शहर जाते हैं और नौ तारीख़ की रात में वहीं रहते हैं। दस तारीख़ की सुबह यात्री फिर मीना शहर लौटते हैं। उन्होंने कहा कि उसके बाद वो एक ख़ास जगह पर जाकर सांकेतिक तौर पर शैतान को पत्थर मारते हैं, उसे जमारात कहा जाता है।
शैतान को पत्थर मारने के बाद हाजी एक बकरे या भेड़ की कुर्बानी देते हैं। उसके बाद मर्द अपना सिर मुंडवाते हैं और महिलाएं अपना थोड़े से बाल काटती हैं। उन्होंने कहा कि उसके बाद यात्री मक्का वापस लौटते हैं और क़ाबा के सात चक्कर लगाते हैं जिसे धार्मिक तौर पर तवाफ़ कहा जाता है। इसी दिन यानी ज़िल-हिज की दस तारीख़ को पूरी दुनिया के मुसलमान ईद-उल-अज़हा या बक़रीद का त्योहार मनाते हैं।
कार्यक्रम के अंत में इमाम साहब ने सामूहिक दुआ कराई और हज की कामयाबी और देश तथा राज्य की तरक्की के लिए दुआ किया। कार्यक्रम में पत्रकार मो. आरिफ अंसारी, मो. असलम, मो. इमरान, मो. इफ्तिखार, अली हसन इमाम, मो. हबीब, मो. शाहिद, हाफिज सरफराज, मो. इरशाद, मो. नसीम,मो. सलीम, मो.रियाज,मो.जिशान सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
टीम एबीएन, रांची। जेपीएससी आयोग द्वारा 11 माह बाद लंबी संघर्ष के परिणामस्वरूप 20 मई 2025 को 11 वीं से 13 वीं सिविल सेवा परीक्षाफल प्रकाशन किया गया, परीक्षाफल प्रकाशन के बाद आयोग पर विवाद उत्पन्न हो गया।
जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष आंदोलनकारी देवेन्द्र नाथ महतो सामूहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधन करते हुए जेपीएससी आयोग को परीक्षाफल में मनमानी करने का आरोप लगाया है, संविधान के आर्टिकल 15 और 16 में एसटी, एससी, ओबीसी में प्रावधान आरक्षण से छेड़छाड़ किया गया है, जेपीएससी कार्यालय द्वारा निर्गत विज्ञापन संख्या 1/2024 में मुख्य परीक्षा परिणाम नियम 3(ग) तथा झारखंड संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा नियम 2023 मुख्य परीक्षा नियम 19(ख) का उल्लंघन किया गया है। देवेंद्र नाथ महतो ने आयोग द्वारा नियमावली उलंघन का मीडिया के समक्ष सबूत दिखाया तथा विस्तार समझाया।
देवेंद्र नाथ महतो आयोग द्वारा जारी मुख्य परीक्षाफल को दिखाते हुए कहा कि विज्ञापन संख्या 1/2024 में मुख्य परीक्षा परिणाम नियम 3(ग) तथा झारखंड संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा नियम 2023 मुख्य परीक्षा नियम 19 (ख) कहता है कि मुख्य परीक्षाफल से इंटरव्यू हेतु चयनित प्रथम सूची विज्ञापन में प्रावधान अनारक्षित कुल सीट का 2.5 गुना सूची तैयार किया जाएगा।
अंतिम अभ्यर्थी का प्राप्त अंक अनारक्षित श्रेणी का कट ऑफ मार्क्स होगा , और कट ऑफ मार्क्स से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले किसी भी प्रकार का आरक्षण का लाभ नहीं लेने वाले आरक्षित श्रेणी के एसटी, एससी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, दिव्यांग सभी श्रेणी के आरक्षित अभ्यर्थी को शामिल किया जायेगा ।
विज्ञापन में प्रावधान के अनुसार सभी आरक्षित श्रेणी का कोटिवार प्रावधान सीट के अनुसार उसी कैटेगरी से 2.5 गुना अभ्यर्थियों को चयनित कर इंटरव्यू लिया जायेगा लेकिन आयोग ने नियम का पालन नहीं किया और बिना कट ऑफ मार्क्स और मार्कशीट के मुख्य परीक्षाफल प्रकाशन कर इंटरव्यू के तिथि का घोषणा कर दिया है।
देवेंद्र नाथ महतो ने यह भी दावा किया है कि जिस दिन कट ऑफ मार्क्स जारी होगा उस दिन और भी गड़बड़ी सामने आएगी । उन्होंने मांग किया है कि सरकार और आयोग संज्ञान में लेते हुए तत्काल आरक्षण और नियमावली का पालन करते हुए कोटिवार परीक्षाफल जारी करते हुए कट ऑफ मार्क्स जारी करने का मांग किया। मांग नहीं सुनने पर देवेन्द्र नाथ महतो आंदोलन का चेतावनी देते हुए कहा कि अबुआ सरकार को आरक्षण और नियमावली से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse