एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। पलामू में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अज्ञात बदमाशों ने दो हाइवा वाहनों में आग लगा दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। मामला जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के कोदवडिया गांव का है।
बताया जा रहा है कि अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने बीते मंगलवार को दो हाइवा चालकों के साथ मारपीट की। इसके बाद वाहनों को आग के हवाले कर दिया। घटना को अंजाम देकर अपराधी मौके से भाग निकले।
जब तक स्थानीय लोगों को घटना के बारे में पता चला तब तक दोनों हाइवा पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थीं। बदमाशों के पास हथियार भी थे। घटना में लाखों का नुकसान हुआ है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में 29 मई से 12 जून 2025 तक प्री-खरीफ विकसित कृषि संकल्प अभियान चलायी जायेगी। जिला कृषि पदाधिकारी सह आत्मा के परियोजना निदेशक दीपक कुमार ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से चलाई जा रही इस अभियान में कृषि एवं उससे संबद्ध विभागों की सहभागिता रहेगी।
यह अभियान पलामू जिले के विभिन्न गांवों में चलायी जायेगी। इसका मुख्य उद्देश्य उन्नत कृषि प्रौद्योगिकियों के साथ-साथ पशुधन, मुगीर्पालन, मत्स्यपालन आदि के बारे में किसानों को जागरूक किया जायेगा। वहीं कृषि विकास हेतु विभिन्न सरकारी योजनाओं और नीतियों के बारे में किसानों को अवगत कराया जाएगा।
सॉयल हेल्थ कार्ड में सुझायी गयी विभिन्न फसलों के चयन और संतुलित उर्वरकों के उपयोग के लिए किसानों को जागरूक और शिक्षित किया जायेगा। वहीं किसानों से फीडबैक लेकर उसका दस्तावेजीकरण किया जायेगा, ताकि वैज्ञानिक उनके द्वारा किये गये नवाचारों के बारे में जान सके और अनुसंधान की दिशा में निर्धारित कर सकें। इस अभियान के तहत किसानों क बीच बीज का भी वितरण किया जायेगा।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा संचालित 11वीं से 13वीं सिविल सेवा मुख्य परीक्षा परिणाम का विवाद बढ़ कर राजभवन तक पहुंच गया है। आज बुधवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने छात्र मंडली के साथ राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात किया। उक्त परीक्षा में हुए अनियमितता व धांधली के सबूत और साक्ष्य गवर्नर के समक्ष सौंपा गया। एवं पारदर्शिता भंग करने के आरोप के साथ विस्तृत से जानकारी साझा किया।
संविधान के आर्टिकल 15 एवं 16 के कोटिवार आरक्षण उलंघन। जारी नियुक्ति विज्ञापन के कंडिका 3 (ग) एवं झारखंड सरकार गजट संख्या-762, झारखंड संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा- 2023 के मुख्य परीक्षा नियमावली 19 (ख) का अवहेलना के बात कही।
साथ ही देवेंद्र नाथ महतो ने जारी नियुक्ति विज्ञापन के शर्तों के अनुसार रिजल्ट के साथ कट ऑफ मार्क जारी करने, कोटिवार प्राप्तांक के साथ रिजल्ट प्रकाशित करने, एवं इच्छुक छात्रों को अतिशीघ्र उत्तर पुस्तिका अवलोकन करने एवं मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करने का मांग किया गया।
छात्र मंडली के बातों को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए राज्यपाल महोदय ने आयोग को जवाब तलब करने का सकारात्मक का
आश्वाशन दिया। छात्र शिष्ट मंडली में देवेंद्रनाथ महतो, आशीष कुमार , योगेश चंद्र भारती, अमित कुमार, बिरसा उरांव, तीर्थ कुमार शामिल रहे। श्री महतो ने उत्तर पुस्तिका में छेड़छाड़ होने की प्रबल संभावना जताया।
टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के अंतर्गत काम कर रही सामाजिक संस्था श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम पुंदाग रांची में चल रहे सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम (सत्य-प्रेम सभागार) में रह रहे मंदबुद्धि दिव्यांग निराश्रित प्रभु जी लोगों की निःशुल्क सेवा संस्था द्वारा 6 जनवरी 2024 से लगातार जारी है।
अपना घर आश्रम के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि दो दिन पूर्व एक और निराश्रित असहाय मंदबुद्धि व्यक्ति को आश्रम में लाया गया। जो कि मानसिक रोगी है।आश्रम की टीम को फोन से सूचना मिली की कांके रोड में एक लावारिस अवस्था मे मंदबुद्धि व्यक्ति घूम रहा है। आश्रम की टीम के द्वारा उस व्यक्ति को पिठौरिया से रेस्क्यू करके आश्रम लाया गया।
उसके बाद रिंची हॉस्पिटल में उस व्यक्ति का पूरा मेडिकल जांच करवाया गया। उसके बाद सद्गुरु कृपा अपना घर में लाया गया। उस व्यक्ति का नाम एवं पता का कोई जानकारी नहीं मिला, आश्रम कमेटी ने उसका नाम संतोष कुमार रखा है। आश्रम की टीम को सूचना मिलने पर समय–समय पर जरूरतमदों को रेस्क्यू किया जाता है।
आश्रम में रह रहे इन सभी निराश्रितों को गुरु जी के आशीर्वाद व आप सभी के सहयोग से घर जैसा माहौल देने की कोशिश की जा रही है। एवं सभी सेवाएं श्री श्री 108 डॉ स्वामी श्री सदानंद जी महाराज जी के आशीर्वाद और आप लोगों के सहयोग से हो रहा है।
प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि अभी सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम मे 37 दिव्यांग एवं निराश्रितों दीनबंधुओं का समुचित देखभाल एवं बेहतर सेवा दिया जा रहा है। उक्त जानकारी सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।
टीम एबीएन, रांची। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा द्वारा शिवनारायण मारवाड़ी कन्या पाठशाला में आयोजित समर कैंप के दूसरे दिन 27 मई को कक्षा 7- 8 की 70 छात्राओं ने चित्रकला में वेजिटेबल और फ्रूट बास्केट बनाना सीखा।
प्रशिक्षित प्रशिक्षकों के द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर बच्चियों के चेहरे खुशी से दमक उठे, उन्होंने बताया कि इससे उनकी प्रतिभा में निखार आता है और वे पूरे आत्मविश्वास के साथ आने वाले कल का सामना करने के लिए तैयार हैं।
रूपा अग्रवाल के नेतृत्व में चल रहे कैंप को सफल बनाने में शाखा अध्यक्ष मधु सर्राफ, उपाध्यक्ष सरिता अग्रवाल, रीना सुरेखा, कमला विजयवर्गीय, बबीता नारसरिया, रीता केडिया, विद्या अग्रवाल, सुनीता सरावगी, प्रीति अग्रवाल, ममता बुबना, नेहा तुलस्यान, साक्षी अग्रवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी रीना सुरेखा ने दी।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। तेतुलमारी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कोयला तस्कर पासी यादव ओर सिंह कर रहे कोयले का अवैध कारोबार। तो वहीं दूसरी ओर कोढ़ीया हॉस्पिटल के पास बाउंड्री वॉल के अंदर मुखिया करवा रहे अवैध कारोबार नहीं थम रहा। तेतुलमारी में अवैध कोयला कारोबार आखिर कब होगा। कोयला तस्कर पर कार्रवाई आखिर कब होगी।
खुलेआम दिन के उजाले में होता है कोयला की लोडिंग ओर फिर उसे भेजा रहा है भट्टे ओर मंडियों में लेकिन फिर भी नहीं हो रहा कोई कार्रवाई जिसमें बड़ी भूमिया निभा रहे है स्थानीय सीआईएफ, आखिर सीआईएफ क्यों नहीं कर रही छापेमारी, जिससे एस एस पी महोदय का भी छवि धूमिल हो रहा है जिसको लेकर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की है।
टीम एबीएन, रांची। सिल्ली के नाबालिग मृतक लोकनाथ महतो का मौत फांसी से नहीं बल्कि निर्मम हत्या से होने का शिकायत परिजन ने देवेन्द्र नाथ महतो से की।
देवेंद्र नाथ महतो डिजिटल प्लेटफार्म एक्स, फेसबुक, और इंस्टाग्राम के माध्यम रांची उपायुक्त, रांची पुलिस, झारखंड पुलिस, सीएमओ झारखंड को टैग करते हुए घटना से अवगत कराया है एवं त्वरित कड़ी करवाई का मांग की है।
विगत 25 मई 2025 को 13 वर्षीय नाबालिक लोकनाथ महतो को सिल्ली रेलवे स्टेशन के समीप घर के छत पर हत्या करके फांसी में लटका देने का मामला गंभीर होता जा रहा है, 26 मई 2025 को देर शाम पीड़ित परिवार से जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष आंदोलनकारी नेता देवेन्द्र नाथ महतो पैतृक गांव लोटा हैरला बेड़ा मिलने पहुंचा।
मृतक लोकनाथ महतो स्व गोकुल महतो और कौशल्या देवी का एकलौता पुत्र था, मृतक लोकनाथ जब तीन साल का था तभी उनका पिताजी गोकुल महतो का निधन हो गया था, विधवा मां कौशल्या देवी प्राइवेट में काम करके कड़ी मेहनत करके बहुत शोक के बड़ा होकर ऑफिसर बनाने के लिए संत माइकल स्कूल में हॉस्टल में रखकर पढ़ाती थी।
विधवा मां कौशल्या देवी बिलखते हुए देवेन्द्र नाथ महतो को शिकायत की है कि मेरा बेटा बहुत दुलारा था बड़ा होकर ऑफिसर बनना चाहता था वह किसी भी हाल में फांसी नहीं ले सकता है उसका उसका निर्मम हत्या करके बिल्डिंग के छत खुले असमान में लटका दिया है , घर पड़ोस में मेरा दुश्मनी भी है मुझे शक है वही लोग घटना को अंजाम दिया होगा, उच्च स्तरीय जांच हो अपराधी को कड़ी सजा मिलना चाहिए बोलते हुए न्याय की गुहार लगायी।
मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो ने समस्या सुनने के बाद कहा कि हंसता खेलता खिलखिलाता महज 13 वर्षीय नाबालिक बच्चा जो तनाव, टेंशन, परेशानी, न्याय- अन्याय, दोस्ती - दुश्मनी कुछ समझता नहीं हो जिसका दुनियां सिर्फ मां का गोद हो फांसी लगाकर आत्महत्या कर ले इसपर सवाल खड़ा होता है, दर्दनाक कांड से क्षेत्र भयभीत है तत्काल उच्चस्तरीय जांच कर अपराधी पर कड़ी कार्रवाई हो।
देवेंद्र नाथ महतो डिजिटल प्लेटफार्म एक्स, फेसबुक, और इंस्टाग्राम के माध्यम रांची उपायुक्त, रांची पुलिस, झारखंड पुलिस, सीएमओ झारखंड को टैग करते हुए घटना से अवगत कराया है एवं त्वरित करवाई का मांग किया है।
टीम एबीएन, लोहरदगा। गुरुकुल शांति आश्रम एवं प्रांतीय आर्यवीर झारखंड प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सात दिवसीय युवा चरित्र निर्माण शिविर का आज भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में लगभग 300 प्रशिक्षित आर्यवीर दल द्वारा विभिन्न राष्ट्र गीतों के साथ मार्च पास्ट करते हुए परेड का अवलोकन आगत अतिथियों का कराया गया। जिसमें आर्यवीर वीरांगनाओं ने भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वरूप राष्ट्रीय स्वयंसेवक के प्रांतीय संघ संचालक लाल सच्चिदानंद अग्रवाल, सम्मानित विशिष्ट अतिथि में हिंडाल्को के सीएसआर प्रमुख नीरज कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रांची आर्य समाज मंदिर के पदाधिकारी राजेंद्र कुमार आर्य विशेष रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षित ने कुशलता के साथ शारीरिक दक्षता सूर्य नमस्कार लाठी चालान तलवार चालन, दंड बैठक, मुद्गर चालन, गले से छड मोड कर सभी को मंत्र मुक्त कर दिया एवं ताली बजाने को मजबूर कर दिया।
साथ ही साथ सुमन कुमार आर्य द्वारा विभिन्न तरीके से एक पर एक कर्तव्य दिखाते हुए तीरंदाजी का अनोखा स्वरूप प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। गले से छड मोड़ने में में भी धनेश्वर आर्य ने बेहतर प्रदर्शन कर सभी का आशीर्वाद एवं ताली बजाने को मजबूर किया सामूहिक रूप से योग एवं विभिन्न आसनों का भी प्रदर्शन एवं मीनार बनाकर सामूहिक रूप से अभिवादन कर सभी आगत अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।
मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रांची आर्य समाज मंदिर के पदाधिकारी राजेंद्र कुमार आर्य ने कहा कि यह कम समय में श्रेष्ठतम आयोजन में महसूस कर रहा हूं और बहुत ही अनुशासन के साथ सभी ब्रह्मचारी श्रेष्ठ प्रदर्शन किए। जो यहां सभी के सामने दिख रहा है शांति आश्रम बेहतर सेवा समाज के लिए एवं युवाओं को राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव का अलख जगा रही है।
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक के प्रांतीय संघ संचालक लाल सच्चिदानंद अग्रवाल ने सभी को आशीर्वाद दिया एवं शांति आश्रम एवं आर्यवीर दल द्वारा ऐसे कार्यक्रम आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहा कि यह यहां एक ही कार्यक्रम के माध्यम से चारित्रिक शारीरिक मानसिक एवं बौद्धिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जो मौजूदा समय में सनातन संरक्षण एवं राष्ट्र की सेवा के लिए अग्रसर हो सकेगा। इसी तरह हिंडालको सीएसआर प्रमुख नीरज कुमार ने सभी प्रशिक्षण आर्थियों को बेहतर भविष्य एवं अनुशासन प्रिय होने की शुभकामनाएं। उन्होंने शांति आश्रम द्वारा ऐसा सेवा दिए जाने की सराहना की।
आर्य समाज द्वारा संचालित आमसेना उड़ीसा के आचार्य कुंज देव मनीषी ने सभी का मार्गदर्शन करते हुए आर्यवीर दल एवं गुरुकुल शांति आश्रम द्वारा क्षेत्र में किया जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सराहना की एवं सभी को समाज के लोगों को बढ़-चढ़कर शांति आश्रम की के सहयोग देने हेतु प्रेरित किया। शिविरों के आयोजनों में सहयोग करने भोजनालय की सुविधा सोलर प्लांट के माध्यम से प्रकाश की समुचित व्यवस्था होने की आवश्यकताओं में सहयोग देने पर पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि सहयोग मिलने पर ही हम और श्रेष्ठतम सेवा देश समाज एवं स्वाभिमान की रक्षा के लिए एक कुशल व्यक्तित्व का निर्माण करने हेतु व्यक्तित्व का निर्माण कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि राम कृष्ण के आदर्श, शिवाजी, चंद्रशेखर, महाराणा प्रताप एवं भगवान बिरसा के आदर्शों को अपनाने की जरूरत है। उपस्थित शिविर में सभी लोगों को संकल्प लेकर भारतीय संस्कृति सनातन परंपरा को जगाने के लिए आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय पूर्व सांसद सुदर्शन भगत ने भी उपस्थित बच्चों एवं प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण में आने एवं दैनिक जीवन में चारित्रिक बौद्धिक एवं दिए गए प्रशिक्षण को अपनाने पर बल दिया। उन्होंने आचार्य संरक्षण आर्य जी के नेतृत्व में कुशल युवा चरित्र निर्माण शिविर के आयोजन पर बधाई दी एवं कार्यक्रम की सराहनीय की।
कार्यक्रम में लाल नवल नाथ, शिव शंकर सिंह, श्री चंद प्रजापति, संजय पोद्दार, सुनील गुप्ता, संजय गोयल, सरोज प्रजापति, मनोज दास, राम सवारत साहू, लाल ओंकार नाथ शाहदेव, दिलीप कुमार, सतीश जायसवाल, ओम प्रकाश सिंह, पतंजलि से प्रभारी प्रवीण भारती, डॉ योगेश प्रजापति, प्रदीप साहू, पप्पू साहू, रामकुमार भगत, अमित साहू, मिथिलेश प्रजापति, रविंद्र दता, दीपक आर्य, राम स्वागत साहू, सीताराम शर्मा, बालमती देवी, दुखहरण साहू, लाल उपेंद्रनाथ शाहदेव, चमर राम, अभय भारती, भास्कर सिन्हा, महादेव आर्य, अर्जुन आर्य, खुशी भारती, मनोज गुप्ता, आलोक आर्य, योगेंद्र आर्य, कृष्ण आर्य, शिवराज प्रजापति समेत आर्यवीर दल के सदस्य एवं अभिभावक गण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन व्यायाम शिक्षक आचार्य आशीष आर्य ने किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse