झारखंड

View All
Published / 2025-05-31 18:46:23
ड्यूटी के दौरान मौत पर ग्रामीणों ने किया कंपनी का घेराव

देवेंद्रनाथ महतो के आंदोलन समर्थन से मिला मृतक परिवार मुआवजा 

टीम एबीएन, रांची। नगड़ी दलादली के इलेक्ट्रिक पोल मेकर कंपनी के समक्ष कल देर रात तक धरना चला। जय मां शक्ति उद्योग कंपनी में कार्यरत चंद्रदेव शेखर महतो की मृत्यु के कारण ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। पोखरिया बगोदर के चंद्रदेव शेखर महतो (54) कंपनी के मेराल स्थित वर्किंग साइट में ड्यूटी के दौरान गुरुवार देर शाम मृत्यु हुआ है। जिसके उचित मुआवजा को लेकर पीड़ित परिवार व स्थानीय ग्रामीण कंपनी के समक्ष डंटे रहे। 

आंदोलन का समर्थन करने झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो भी पहुंचे। देखते ही देखते ग्रामीणों कह भारी संख्या में जुटान हो गया। 

विधि व्यवस्था नियंत्रण के लिए मौके पर नगड़ी अंचलाधिकारी राजेश कुमार, नगरी थाना प्रभारी शुभम कुमार, दलाली टिओपी विकास सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। लंबी वार्ता के बाद कल शुक्रवार देर रात मृतक परिवार को करीब तीन लाख रुपये मुआवजा राशि पर सहमति के साथ लाश को रिम्स अस्पताल ट्रांसफर किया गया।

Published / 2025-05-31 18:43:03
मारवाड़ी सम्मेलन के समर कैंप में बच्चों ने की मश्ती

पांच दिवसीय समर कैंप का हुआ समापन, बच्चों ने ज्ञानवर्धक गतिविधियों के साथ-साथ खूब की मस्ती 

टीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा के तत्वाधान मे शिवनारायण मारवाड़ी कन्या पाठशाला में चल रहे पांच  दिवसीय नि:शुल्क समर कैंप का को समापन हुआ, पांचवें दिन 60 छात्राओं ने भाग लिया। 5  दिवसीय समर कैंप में 300 से भी अधिक बच्चों ने भाग लिया। 

इस समर कैंप में के अंतर्गत बच्चों को योगा, चित्रकला, कराटे, नृत्य, क्रिएटिविटी, पर्सनैलिटी, डेवलपमेंट, वैदिक शिक्षा, सेवा कार्य, देशभक्ति, दैनिक जीवन के श्लोक, सहित अनेक विषयों की शिक्षा दी गयी। समर कैंप में सभी बच्चे बहुत उत्साहित थे एवं बहुत रुचि के साथ सभी ज्ञानवर्धक गतिविधियों में भाग लेते हुए खूब मस्ती भी की। 

विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर लड़कियों के चेहरे खुशी से खिल उठे उन्होंने कहा समर कैंप के आयोजन से हमारा आत्मविश्वास बढ़ता और हम किसी भी विषम परिस्थिति का मुकाबला कर सकते हैं। कार्यक्रम में सभी प्रशिक्षकों को उचित मानदेय और उपहार दिए गए, नेशनल कराटे कोच सुनील किस्पोट्टा ने लड़कियों को कराटे सीखाकर आत्मरक्षा के प्रति उन्हें जागरूक किया, बेबी शर्मा बच्चों को योग सीखाकर स्वास्थ के प्रति जागरूक की। 

रेखा जैन ने सुंदर एवं आकर्षक पेंटिंग, चित्रकला बनाना बच्चों को सिखाया। नीतू विजयवर्गीय ने बच्चों को नृत्य का प्रशिक्षण दी। मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा द्वारा आयोजित 12वें पांच दिवसीय समर कैंप का समापन समारोह के अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष कमल कुमार केडिया उप सचिव विजय सरायका, शिक्षाविद मार्गदर्शक प्रभाकर अग्रवाल, मारवाड़ी महिला सम्मेलन की निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरा बथवाल, निवर्तमान राष्ट्रीय सचिव रूपा अग्रवाल, रांची शाखा अध्यक्ष मधु सर्राफ, सचिव उर्मिला पाड़िया, उपाध्यक्ष सरिता अग्रवाल, बबीता नारसरिया, रीता केडिया, पुष्पा अग्रवाल, रीना सुरेखा, सुनीता सरावगी, विद्या अग्रवाल, नेहा तुलस्यान सहित विद्यालय की प्राचार्या, शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में महिला सम्मेलन के सदस्यगण उपस्थित थे। 

रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने पांच दिवसीय समर कैंप की सफल आयोजन की सराहना करते हुए प्रशंसा की है। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी रीना सुरेखा ने दी।

Published / 2025-05-31 18:41:46
आंगनबाड़ी भवन निर्माण घोटाले में अबतक नहीं हुई कोई कार्रवाई

  • नया श्यामबाजार में आंगनबाड़ी निर्माण में ठेकेदार कर रहे भारी घोटाला लेकिन न तो गुणवत्ता की जांच हुई न ठेकेदार पर कोई कार्रवाई 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने धनबाद डीसी को पत्र लिखकर कहा कि नया श्यामबाजार में बन रही नए आंगनबाड़ी केंद्र में घटिया सामग्री जैसे घटिया क्वॉलिटी के सीमेंट, बालू, औंर ईट सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। 

 जिससे गुणवत्ता में भरी घोटाला किया जा रहा है लेकिन शिकायत करने के बाद भी कोई जांच नहीं हुई ठेकेदार घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर सरकार को लगा रहे चुना निर्माण कार्य में एकदम घटिया सामग्री का इस्तेमाल एवं नियम के विपरीत काम कर रहे ठेकरदार ओर घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने से आंगनबाड़ी केंद्र जल्द ही झांजर हो सकती है और बड़ी दुर्घटना भी घट सकती है। 

इसलिए अनुरोध है कि अपने स्तर से गुणवत्ता की जांच करने की कृपा करेंगे ताकि भविष्य में होने वाली दुर्घटना से बच सके और ठेकेदार पर भी कार्यवाई किया जाी और ठेकेदार का लाइसेंस भी रद किया जाये। और मैने ट्वीट के माध्यम से भी ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है।

Published / 2025-05-30 20:51:14
बरियातू रोड, रांची में होटल रमादा बाय विन्धम का भव्य शुभारंभ

  • रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया उद्घाटन 
  • लोकप्रिय अमेरिकी होटल ब्रांड रमादा बाय विन्धम ग्रुप ने रांची में शुद्ध शाकाहारी होटल के साथ किया प्रवेश 

टीम एबीएन, रांची। भारत सहित विदेशों में ग्राहकों के बीच अपनी पहचान बनाने वाला रमादा बाय विन्धम ग्रुप का रांची के बरियातू रोड में शुद्ध शाकाहारी होटल का भव्य शुभारंभ पूजन और मंत्रोच्चार के साथ हुआ। इसका उद्घाटन शुक्रवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्व केंद्रीय मंत्री सह मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और विधायक सीपी सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। 

स्थानीय गायकों ने अपनी सुमधुर भजनों से लोगों को झुमाया। मौके पर होटल रमादा बाय विन्धम के एमडी पवन बजाज और निदेशक चंद्रेश बजाज ने बताया कि रमादा बाय विन्धम अब रांची वासियों की सुविधा के लिए खुल गया है। लगभग 50 हजार वर्गफीट में फैले इस होटल में 67 बड़े डीलक्स सूट प्रीमियम रूम अत्याधुनिक सुविधा के साथ कमरे उपलब्ध है। 

वहीं, दो बड़े हॉल है, जो शादी विवाह, पार्टी, सामाजिक समारोह, सेमिनार आदि के उपयुक्त स्थान है। इसके अलावा पांच हजार स्क्वायर फीट का वातानुकूलित हॉल के साथ शुद्ध शाकाहारी वाले होटल में लोगों को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को परोसा जाएगा। इस रेस्टोरेंट में 150 से अधिक लोग एक साथ बैठ सकते है। यहां ग्राहकों की पूर्ण सुविधा का ख्याल रखा गया है। साथ ही बेकरी की भी सुविधा उपलब्ध है। 

होटल की ओर से ग्राहकों का ख्याल रखते हुए बर्थडे पार्टी, किटी पार्टी, सालगिरह आदि के लिए स्पेशल डिश की भी व्यवस्था रहेगी। लोगों को घर जैसा माहौल मिलेगा। यहां एक साथ 150 की संख्या में गाड़ी पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है। जिम, योगा सेंटर, ओपन एरिया, वॉकिंग ट्रैक आदि की भी सुविधा उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने बताया कि रमादा बाय विन्धम ग्रुप का देश विदेश में 9300 से अधिक होटल है। 

बरियातू रोड में बने इस होटल में आने वाले लोगों को एक अलग ही अनुभव होगा। मौके पर विधायक सीपी सिंह, नाइन हॉस्पिल्टी के सीईओ विक्रम सिंह चौहान,विन्धम के प्रतिनिधि राहुल मेकरियस, संगीता बजाज, पूर्व सांसद अजय मारू, मीरा मुंडा, जीएम दिलीप मिश्रा, प्रमोद सारस्वत, डॉ अनंत सिन्हा, डॉ देबुका, डॉ दारुका, पूर्व आईएएस अरुण कुमार सिंह, कमल सिंघानिया, पवन शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Published / 2025-05-30 20:49:09
आपका मंइयां सम्मान योजना का पैसा आया क्या!

आने लगी मंईयां सम्मान योजना की राशि, चेक करें बैंक खाता 

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के लिए खुशखबरी है। बैंक खातों में किस्त की राशि ट्रांसफर होने लगी है। फिलहाल हर लाभुक के खाते में सिर्फ 2,500 रुपये ही ट्रांसफर हो रहे हैं। वैसे ABN ने 21 मई को ही इस बात का अंदेशा जताया था कि इसबार सिर्फ एक माह की ही राशि ट्रांसफर होने की संभावना है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि फिलहाल अप्रैल माह की ही राशि ट्रांसफर की जा रही है। 

दरअसल, 13 मई को ही महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से कुल 9, 609 करोड़ रु जिला कोषांगों को आवंटित कर दिये गये थे। उसी वक्त इस बात की संभावना जतायी गई थी कि एक साथ अप्रैल और मई माह की किस्त के तौर पर 5,000 रुपये ट्रांसफर किये जायेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ क्योंकि विभाग की ओर से जिला कोषांगों को स्पष्ट निर्देश था कि राशि ट्रांसफर करने से लिए लाभुकों की लिस्ट को एरर फ्री करना है। 

इस बार भी हर माह की 15 तारीख को किस्त की राशि ट्रांसफर करने का डेडलाइन फेल हो गया। हालांकि, लाभुक इस बात से खुश हैं कि उनके खाते में एक माह की राशि आ गयी है। उन्हें भरोसा है कि मई माह की राशि भी जून माह में कभी भी आ जायेगी। फिलहाल विभाग को कोई भी अधिकारी यह नहीं बता पा रहा है कि मई माह की किस्त कब जारी होगी। 

बता दें कि सबसे ज्यादा लाभुकों की संख्या गिरिडीह में हैं। दूसरे नंबर रांची जिला है। तीसरे नंबर पर धनबाद, चौथे नंबर पर बोकारो और पलामू का स्थान पांचवे नंबर पर है। खास बात है कि राशि ट्रांसफर होने के बावजूद विभागीय स्तर पर कोई बताने को तैयार नहीं है कि इसबार कितने लाभुकों को पैसे दिये जा रहे हैं। 

एक अनुमान के मुताबिक 43 लाख से कुछ ज्यादा लाभुकों को सम्मान राशि दिये जाने की संभावना है। क्योंकि 6 जनवरी को पहली बार जिन 56.61 लाख लाभुकों को 2,500 रु के हिसाब से सम्मान राशि ट्रांसफर की गयी थी, उनमें से बड़ी संख्या में अपात्र लाभुकों की पहचान हुई थी। 

इसी वजह से खातों की आधार सीडिंग को अनिवार्य किया गया था। इसकी वजह से मार्च माह में एक साथ जनवरी,फरवरी और मार्च की किस्त 37.55 लाख लाभुकों को ट्रांसफर हुई थी। फिर स्क्रूटनी के बाद अप्रैल में 5.52 लाख अतिरिक्त लाभुकों को राशि दी गयी थी।

Published / 2025-05-30 20:47:38
सीएम हेमंत सोरेन ने पत्नी-पुत्र के साथ बाबा केदारनाथ की पूजा-अर्चना

परिवार के साथ तीर्थ यात्रा पर निकले उट हेमंत सोरेन, केदारनाथ और बद्रीनाथ में की पूजा-अर्चना 

टीम एबीएन, रांची। सीएम हेमंत उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ पहुंचे। यहां सीएम हेमंत ने पूरे परिवार के साथ पूजा-अर्चना की। सीएम हेमंत के साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और उनके दोनों बच्चे मौजूद रहे। इस दौरान सीएम हेमंत परिवार के साथ बद्रीनाथ धाम भी गये जहां बद्री विशाल के दर्शन किये। 

केदारनाथ में पूजा- अर्चना करने के बाद सीएम हेमंत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें साझा की है और लिखा, जय बाबा केदार हर हर महादेव। बताया जा रहा है कि सीएम हेमंत 1 जून को रांची लौटेंगे। इस कारण मुख्यमंत्री आज वित्त आयोग के साथ होने वाली बैठक में शामिल नहीं होंगे।

बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने परिवार के साथ उत्तराखंड के दौरे पर हैं। बीते गुरुवार को वह पत्नी और बच्चों के साथ वो रांची से रवाना हुए। अपने निजी दौरे में वो उत्तराखंड के दर्शनीय स्थलों का दौरा करेंगे। 

हेमंत सोरेन भगवान शिव के बड़े भक्त है। वहीं, वह अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ पिछले एक साल अलग-अलग मंदिरों में दर्शन करते हुए नजर आये हैं।

Published / 2025-05-30 20:46:37
झारखंड : कोरोना के मरीजों की संख्या हुई तीन

चिंता बढ़ी! झारखंड में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 3 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में पिछले 2 दिनों में कोविड-19 के दो और मामले सामने आये हैं, जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 3 हो गयी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

रांची के सिविल सर्जन प्रभात कुमार ने कहा, पिछले दो दिनों में रांची में कोविड-19 के दो नये मामले सामने आये हैं। इसके साथ ही जांच के बाद संक्रमितों की संख्या तीन हो गयी है। 

राज्य में मौजूदा कोविड-19 लहर का पहला मामला पिछले सप्ताह सामने आया था, जब हाल ही में मुंबई से लौटे एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। कुमार ने बताया कि तीन में से दो मरीज अस्पतालों में उपचाराधीन हैं, जबकि एक घर पर ही पृथकवास में है।

Published / 2025-05-30 11:15:43
कोविड को लेकर रांची में नई गाइडलाइन जारी

  • कोविड को लेकर जिला प्रशासन सतर्क: रांची में जारी हुई नई गाइडलाइन
  • रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कोरोना को लेकर अधिकारियों को एहतियातन तैयारी के निर्देश दिये

टीम एबीएन, रांची। बढ़ते कोविड संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने आम नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। रांची उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची, मंजूनाथ भजंत्री ने संबंधित अधिकारियों को कोविड से बचाव के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

लक्षण दिखने पर तुरंत बरतें सावधानी

जिला प्रशासन ने जनता को यह सलाह दी है कि यदि आप भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाते हैं या आपको बहती नाक, गले में खराश, सिरदर्द या बुखार जैसे लक्षण महसूस होते हैं, तो मास्क अवश्य पहनें। 

2023 में एम्स आईसीएमआर-कोविड-19 नेशनल टास्क फोर्स द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, हल्के लक्षण होने की स्थिति में घर पर ही आइसोलेट रहना बेहतर है।

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

  • फ्लू जैसे लक्षण होने पर मास्क पहनें, दूसरों से शारीरिक दूरी बनाए रखें और हाथों की स्वच्छता बनाए रखें।
  • हल्के मामलों में आराम करें, तरल पदार्थ लें और लक्षणों से राहत के लिए दवाएं लें।
  • अपने शरीर का तापमान और ऑक्सीजन स्तर (SpO2) नियमित रूप से मापते रहें।
  • डॉक्टर से संपर्क में रहें, लेकिन बिना ज़रूरत एंटीबायोटिक दवाओं का प्रयोग न करें।
  • इन स्थितियों में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें सांस लेने में कठिनाई हो।
  • ऑक्सीजन स्तर 93% या उससे नीचे चला जाए।
  • तेज बुखार या लगातार पांच दिन से अधिक खांसी।

Page 339 of 1691

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse