एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद आज प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं पीएम जन-मन अंतर्गत आवास पूर्णता में न्यूनतम प्रगति वाले 100 पंचायतों की समीक्षा की। समाहरणालय के उप विकास आयुक्त सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने पीएम जन-मन अंतर्गत आवास पूर्णता में तेजी नहीं लाने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। उन्होंने आवास योजना के कार्यों में लक्ष्य के विरूद्ध अपेक्षित प्रगति लाने का निदेश दिया।
उप विकास आयुक्त ने हरिहरगंज, पिपरा, हुसैनाबाद, हैदरनगर, मोहम्मदगंज, मनातू, छतरपुर, विश्रामपुर, नौडिहा बाजार, पांडू, नावा बाजार, उंटारी रोड, रामगढ़, पंडवा,पाटन, सतबरवा, तरहसी, नीलांबर-पीतांबरपुर, मेदिनीनगर एवं चैनपुर प्रखंड के कार्य प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित पंचायत के पंचायत सचिव को आवास पूर्णता में अपेक्षित प्रगति लाने की सख्त हिदायत दी।
बैठक में 2016-22 में प्रधान मंत्री आवास योजना अंतर्गत प्रखण्डवार लंबित आवासों की समीक्षा कर एक पक्ष के अन्दर इन्हें पूर्ण कराने का आदेश दिया। बैठक में डीआरडीए निदेशक रतन कुमार सिंह, जिला प्रशिक्षण समन्वयक अभय कुमार सहित सभी प्रखंडों के प्रखंड आवास समन्वयक एवं संबंधित पंचायत सचिव उपस्थित थे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त समीरा एस आज समाहरणालय सभागार में जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के बैठक की। उपायुक्त ने निर्वाचन आयोग के दिशा निदेश के आलोक में वैसे मतदान केंद्र जिन पर मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक है, उसका सत्यापन करते हुए रेशनलाइज करने की कार्रवाई पुनरीक्षण कार्य से पूर्व कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अपने स्तर पर बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों के साथ बैठक करते हुए पुनरीक्षण प्रारंभ होने के पूर्व मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन कराते हुए आवश्यकतानुसार मतदान केंद्रों के पुनर्गठन का कार्य ससमय करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों के रेशनलाइजेशन के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी घर में निवासित परिवारों को एक ही मतदान केंद्र एवं समान अनुभाग में निबंधित रखना सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने जर्जर, क्षतिग्रस्त अथवा मूलभूत सुविधाओं के आधार पर परिवर्तित किये जाने की आवश्यकता वाले मतदान केन्द्रों को बदलने हेतु प्रक्रिया का अनुपालन करते हुए प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को अपने विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों के रूप में प्रतिनियुक्त कर्मियों के स्तर से संपादित कार्यों का आकलन नियमित अंतराल पर करते रहने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि किसी भी मतदान केंद्र पर बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों का पद रिक्त नहीं होना चाहिए यदि किसी मतदान केंद्र पर उपाधित हैं तो अभिलंब किसी कर्मी को उसका प्रभाव सपना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों के पदों पर कोई भी रिक्त पद नहीं होने संबंधी प्रमाण पत्र देने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने कहा कि जिले के सभी संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, बीएलओ, पर्यवेक्षकों एवं बीएलओ को निर्वाचनों के संचालन हेतु निर्धारित नियम एवं अन्य सभी महत्वपूर्ण प्रावधानों से संबंधित जानकारी के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। प्रशिक्षण के माध्यम से सभी को इस संबंध में प्रशिक्षित किया जायेगा।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने प्राप्त दावा आपत्ति संबंधी प्रपत्रों का ससमय निष्पादन करने एवं मतदाताओं हेतु तैयार एपिक पीडीएफ को प्रत्येक शनिवार को राज्य स्तर से प्राकृतिक एजेंसी को भेजते हुए कृत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही समय-समय पर अपने क्षेत्र में अवस्थित डाकघर के माध्यम से मतदाताओं के बीच वितरित किए जा रहे पीभीसी एपिक का वितरण प्रगति कार्य की समीक्षा क्षेत्र भ्रमण करते हुए करने का निर्देश दिया।
बैठक में उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद, 75-पांकी, 76-डालटनगंज, 77-विश्रामपुर, 78-छतरपुर, 79- हुसैनाबाद के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी उपस्थित रहे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। विभागीय पदाधिकारी बैठक में आने के पूर्व अपने विभाग से संबंंधित कार्य, कितनी योजनाएं चल रही है। योजनाएं कब शुरू हुई और कबतक पूर्ण होगी? इससे संबंंधित विस्तृत व अपडेट रिपोर्ट के साथ बैठक में भाग लेना सुनिश्चित करें। योजनाओं की प्रगति को लेकर सक्रियता से कार्य करें। कार्य लंबित एवं शिथिल नहीं रखें। राज्य व विभागों को पत्र लिखने में नहीं तत्परता के साथ कार्य प्रगति लायें। अंतरविभागीय समन्वय से विकास कार्यों को गति दें। यह बातें पलामू उपायुक्त समीरा एस ने कही। वे आज जिले के सभी तकनीकी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहीं थीं।
उपायुक्त ने विभिन्न तकनीकी पदाधिकारियों के साथ उनके संबंंधित विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, परियोजनाओं एवं कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा की। कार्य समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने भवन निर्माण प्रमंडल द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा के दौरान पाया कि दर्जनभर से अधिक योजनाएं क्रियान्वित नहीं हो रही हैं।
उपायुक्त ने इसे गंभीरता से लेते हुए भवन निर्माण प्रमंडल की जो योजनाएं अबतक क्रियान्वित नहीं हुआ है, उसे कैंसिल किया। कई योजनाएं ऐसे पाये गये, जो स्वीकृत तो हो गये लेकिन जमीन की उपलब्धता नहीं रहने के कारण पिछले दो-तीन वर्षों से लंबित हैं।
इसके अलावा उपायुक्त ने अनटाइड फंड की राशि से स्वीकृत योजना के कार्यो की शुरुआत नहीं होने की स्थिति में 13 जून तक सूची तैयार करते हुए निर्गत राशि वापस करने का सख्त निर्देश भवन प्रमंडल के अभियंता को दिया। उपायुक्त ने सभी तकनीकी पदाधिकारियों को पुरानी योजनाएं, जो हस्तगत करा दिये गये हैं उसे सूची से बाहर करने का निदेश दिया। उन्होंने पदाधिकारियों को कार्य योजना तैयार कर प्राथमिकता के तहत अभियान के रूप में योजनाओं के लंबित कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने बिजली विभाग, पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माण प्रमंडल भवन निर्माण निगम लिमिटेड, जल संसाधन, लघु सिंचाई प्रमंडल, राष्ट्रीय उच्च पथ पथ सहित विभिन्न तकनीकी विभागों से संबंंधित योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद सहित संबंंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
टीम एबीएन, रांची। सोनाहातु प्रखंड अंतर्गत बांकू ग्राम निवासी समाजसेवी, पूर्व पंचायत सेवक एवं भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता रवींद्र नाथ महतो की प्रथम पुण्यतिथि कल उनके पैतृक गांव बांकू में मनायी जायेगी।
मौके पर एक श्रद्धांजलि सभा रखी गयी है, जिसमें उनके परिवार के सदस्य एवं शुभचिंतक शामिल होंगे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, बोकारो/ रांची। बोकारो निवासी सुप्रसिद्ध समाजसेवी, बोकारो जिला सम्मेलन अध्यक्ष श्याम सुंदर जैन के आकस्मिक निधन का समाचार सुनकर पूरे झारखंड का मारवाड़ी समाज मर्महात है। स्व. जैन झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के एक कर्मठ, मिलनसार एवं हंसमुख व्यक्तित्व के धनी थे।
झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के समस्त कार्यक्रमों में उनकी सहज उपस्थित सभी का मनमोह लेती थी। वे सदेव स्वतंत्र रूप में भी कार्य करते थे। श्री जैन बोकारो जिला सम्मेलन के अध्यक्ष पद पर हैं, उनकी सहभागिता और उनके कार्यों द्वारा उनकी उपस्थिति हर एक बैठकों में दर्ज की जाती रही है।
उनके निधन का समाचार सुनते ही झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल कहा कि नियति के क्रूर हाथों ने हमसे एक नेक बंदा छिन लिया है, जिसकी क्षति पूर्ति असंभव है।
उनके निधन पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व अध्यक्ष विनय सरावगी, प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज बजाज, ओम रिंगसिया, प्रांतीय महामंत्री रविशंकर शर्मा, संयुक्त महामंत्री दीपक परीक, कोषाध्यक्ष राहुल मारू, सावरमल शर्मा सहित आदि ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की। उक्त जानकारी संगठन के प्रांतीय महामंत्री रविशकर शर्मा ने दी।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, गुमला। जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया है जब पिकनिक के दौरान हुए झगड़े में 2 लोगों की हत्या हो गयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के लीगिर पाठ गांव का है।
बताया जा रहा है कि 3 युवक सुखदेव मुंडा, बुधराम मुंडा और छोटू मुंडा जंगल की ओर पिकनिक मनाने गए थे। इस दौरान तीनों ने शराब पी ली। पिकनिक मनाने गये युवकों की आपस में लड़ाई हो गई। छोटू मुंडा ने लाठी से हमला कर दिया। सुखदेव और बुधराम गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस लीगिर पाठ पहुंची। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेजा गया।
एसपी ने कहा कि आपसी विवाद के बाद प्रतिशोध में 2 लोगों की हत्या हुई है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर ली है। इसमें संलिप्त जो भी और दोषी पाये जायेंगे उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। उपायुक्त समीरा एस0 की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक में उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के कार्य प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं, खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, पंचायती राज विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग संचालित विभिन्न योजनाओं के कार्य प्रगति की सूक्षमता से समीक्षा की।
उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि काम हो जायेगा, इन कारणों से प्रगति नहीं हुई, कुछ दिन पहले ही प्रभार लिया हूं, कार्य में प्रगति लाने की कोशिश करूंगा आदि भिन्न-भिन्न टालनेवाली प्रवृति बैठक में नहीं चलेगी। अधिकारी अपनी कार्यशैली में सुधार करें और कार्यों में प्रगति सुनिश्चित करें।
उपायुक्त ने जिले में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे आमजनों तक पहुंचाने का निदेश दिया। उन्होंने अधिकारियों को कार्यशैली में सुधार लाने की हिदायत दी। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने में पारदर्शिता बरतने का सख्त निदेश दिया। उन्होंने कहा कि योग्य लाभुकों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने में शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। आवेदकों से प्राप्त आवेदनों की अस्वीकृत के कारणों का उन्हें स्पष्ट जानकारी देना सुनिश्चित करें।
उपायुक्त ने विभिन्न योजनाओं में कम प्रगति वाले प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारियों को तत्परता के साथ कार्य करने, योजनाओं की कार्य लंबित नहीं रखने एवं प्राथमिकता के तहत कार्यो में प्रगति लाने का स्पष्ट निदेश दिया। उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के समीक्षा के दौरान कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया। उपायुक्त ने लंबित कार्ययोजनाओं को पूर्ण करने करते हुए कार्य निष्पादन करने एवं लंबित आकड़ों को कम करने का निर्देश दिया।
ग्रामीण विकास विभाग की योजनाएं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, अबुआ आवास योजना, भीम राव अंबेडकर आवास योजना, मनरेगा योजना 15वें वित्त आयोग में प्राप्त आवंटन के विरूद्ध स्वीकृत योजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने उप विकास आयुक्त को कार्यो में प्रगति लाने के लिए प्रत्येक सप्ताह बैठक कर प्रगति में नीचले पायदान पर खड़े प्रखंडों, पंचायतों की समीक्षा करने, लक्ष्य के विरूद्ध कार्य में प्रगति लाने एवं अगली माह की बैठक में आने के पूर्व स्थिति में सुधार का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने विभिन्न आवास योजनाओं के लंबित कार्यो को शत प्रतिशत पूर्ण कराने का निर्देश दिया। वहीं मनरेगा के कार्यो में प्रगति का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बारिश का मौसम आने वाला है। ऐसे में मनरेगा के कार्यो को पूर्ण कराना आवश्यक है।
उपायुक्त ने जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ असीम कुमार को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने जनता को योजनाओं की जानकारी प्रदान करने हेतु हर कदम उठाये जाने का निर्देश दिया।
समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्रों में अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों को टीएचआर नियमित रूप से देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों का चेहरा प्रमाणीकरण करायें, लेकिन विभागीय आदेश के बिना बच्चों का टीएचआर नहीं रोकें। वहीं निर्माण कार्य पूर्ण हुए आंगनबाड़ी केंद्र भवन को एक सप्ताह में हस्तगत कराने तथा निर्माणाधीन भवन का निर्माण कार्य में तेजी लाकर शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिये।
उपायुक्त ने लखपति दीदी योजना के अंतर्गत जेएसएलपीएस से जुड़ी सखी मंडल की दीदियों को व्यवसाय से जोड़ने के कार्यों को गति लाने तथा एफपीओ का गठन कर ग्रामीण महिलाओं को सशक्त करने एवं उनकी आजीविका में सुधार लाने सहित अन्य निर्देश दिये।
खाद्य आपूर्ति विभाग की योजनाओं की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने योग्य कार्डधारियों को मिलने वाले राशन समय से वितरण करने का निर्देश दिया। आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि विभाग के निर्देश के आलोक में जून, जुलाई एवं अगस्त माह का राशन लाभुकों को जन वितरण प्रणाली के दुकानदार के माध्यम से वितरण किया जा रहा है।
झारखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं से संबंधित कार्यो की प्रगति के दौरान उपायुक्त ने इससे संबंधित योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं के प्रचार-प्रसार से आमलोग लाभान्वित होंगे। कल्याण विभाग की योजना प्री एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजना, छात्रावासों का जीर्णोद्धार से संबंधित स्वीकृत योजना, आवासीय विद्यालय एवं छात्रावास जीणोद्धार, वनाधिकार पट्टा दिए जाने से संबंधित समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल द्वारा गर्मी के मद्देनजर जिले में चापाकल एवं जलमीनार की मरम्मति कार्य की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने मरम्मति हेतु प्राप्त शिकायतों के अनुरूप चापाकल एवं जलमीनार को दुरूस्त करते हुए पेयजल सुविधा बेहतर करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिले में पेयजल की समस्या नहीं होनी चाहिए। वहीं प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट के निर्माण कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया।
उन्होंने कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की समीक्षा के दौरान किसानों का केसीसी के लिए किसानों से प्राप्त आवेदन एवं सभी प्रखंडों के संबंधित बैंकों को अग्रसारित आवेदनों की समीक्षा करते हुए किसानों को केसीसी का लाभ देने का निर्देश दिया। वहीं विभन्न प्रकार के खाद की उपलब्धता की समीक्षा के दौरान पाया कि आवश्यकता के अनुरूप जिले में खाद की उपलब्धता है। वहीं समेकित बिरसा ग्राम-सह-कृषक पाठशाला, झारखंड कृषि ऋण माफी योजना, सोलर कोल्ड रूम के निर्माण आदि की समीक्षा की।
उपायुक्त ने बिरसा हरित ग्राम योजना, बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन योजना, वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना को महत्वपूर्ण बताते हुए इसके क्रियान्वयन में गति लाने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के विभिन्न योजनाओं के कार्य प्रगति की समीक्षा की। बैठक में नगर आयुक्त जावेद हुसैन, उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद, अपर समाहर्ता कुंदन कुमार सहित जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। रांची प्रेस क्लब में दीपेश निराला की अध्यक्षता में 15 जून 2025 को होने वाले आरटीआई वर्कशॉप की तैयारी हेतु एक बैठक आयोजित हुआ, जिसमें बताया गया कि उक्त आरटीआई वर्कशॉप में 15 जिलों से प्रतिभागी सम्मिलित हो रहे हैं। उक्त आरटीआई वर्कशॉप में सभी उपस्थित प्रतिभागी को एक ट्रेनिंग मटेरियल किट भी दिया जाएगा।
आज की बैठक में आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गयी। बैठक में दीपेश निराला, संयोजक विनोद जैन बेगवानी, संयोजिका रेणुका तिवारी, सहसंयोजक हरीश नागपाल, राजकुमार, स्वरूप कुमार सेठी, सम्मिलित हुए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse