झारखंड

View All
Published / 2026-03-19 18:20:05
पलामू : करोड़ों खर्च, फिर भी बैरंग लौट रहे जनप्रतिनिधि

पड़वा प्रखंड कार्यालय के शौचालय में पसरी गंदगी, बदबू के कारण मीटिंग छोड़ भागी महिला मुखिया 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर। सरकार जनता को बेहतर सुविधाएं देने के नाम पर हर साल लाखों-करोड़ो रुपए पानी की तरह बहा रही है, लेकिन धरातल पर स्थिति इसके उलट है। मामूली रखरखाव के अभाव में सरकारी संपत्तियां सफेद हाथी साबित हो रही हैं। ताजा मामला पलामू के पड़वा प्रखण्ड कार्यालय का है, जहां स्वच्छता अभियानों की धज्जियां उड़ती साफ देखी जा सकती हैं। 

स्वच्छता का नारा तामझाम के साथ दिया जाता हैं ,लेकिन  प्रखंड कार्यालय के सभागार के बगल में बना बाथरूम देख-रेख के अभाव में इस कदर बदहाल है कि वह उपयोग के लायक ही नहीं बचा।जो स्वच्छता अभियान पर एक बड़ा सवाल खड़ा कर रहा हैं ।बताया गया कि बुधवार को प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में जल सहिया और मुखियाओं की बैठक चल रही थी। 

इसी बीच एक महिला मुखिया शौचालय का उपयोग करने पहुंचीं। जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला, अंदर की गंदगी और असहनीय बदबू देख वे उल्टे पांव (बैरंग) वापस लौट आईं। मुखिया ने जब बैठक में आकर शौचालय की नारकीय स्थिति बताई, तो अन्य जनप्रतिनिधि भी वहां पहुंचे। नजारा देख हर कोई दंग रह गया।

मुखिया का  कहना था कि स्वच्छता की बातें सिर्फ कागजों पर मुखिया ने रोष जताते हुए कहा कि एक तरफ पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम हेमंत सोरेन स्वच्छता को लेकर बड़ी-बड़ी योजनाएं चला रहे हैं, बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। लेकिन जब प्रखण्ड मुख्यालय जैसे महत्वपूर्ण कार्यालय का यह हाल है, तो गांवों की स्थिति क्या होगी? महिला जनप्रतिनिधियों के लिए यहां न्यूनतम सुविधा तक नहीं है। 

लोगों ने सिस्टम पर सवाल किया पूछा  आखिर पैसा जा कहां रहा है? हैरानी की बात यह है कि जिस कार्यालय से पूरे प्रखंड की स्वच्छता और विकास की मॉनिटरिंग होती है, वहीं का सिस्टम फेल है। शौचालय की बदहाली यह बताने के लिए काफी है कि सरकारी पैसे का सदुपयोग करने में अधिकारी कितने गंभीर हैं। जब सभागार के बगल वाले बाथरूम में गंदगी का अंबार, दरवाजे और पाइपलाइन जर्जर हो तो इसे क्या कहा जाये? 

लापरवाही का आलम यह है कि  नियमित सफाई के लिए किसी कर्मचारी की तैनाती नही हैं, ऐसे में बैठक में आने वाली महिला सहिया और मुखियाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं लोगों का कहना हैं कि स्वच्छता केवल नारों से नहीं, नीयत से आयेगी। अगर प्रखण्ड स्तर पर ही शौचालय उपयोग के लायक नहीं हैं, तो आम जनता से स्वच्छ भारत की उम्मीद करना बेमानी है। 

क्या कहती है महिला मुखिया  

कजरी पंचायत की मुखिया सह मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष रंजना कुमारी सिंह व लोहड़ा पंचायत की मुखिया सुमित्रा देवी ने कहा कि प्रखंड कार्यालय में स्थित शौचालय में गंदगी के कारण काफी परेशानी हो रही है। मुखिया ने बताया कि पिछले बैठक में एक मुखिया व एक पंचायत समिति सदस्य मजबूरीवश शौचालय में चली गयी थी, दोनों बीमार हो गयी है।

Published / 2026-03-19 18:17:03
द्वितीय कार्यसमिति की बैठक और सम्मान समारोह 22 को मारवाड़ी भवन में

टीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की द्वितीय प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक सह सम्मान समारोह का आयोजन 22 मार्च दिन रविवार पूर्वाह्न 11 बजे से हरमू रोड रांची स्थित मारवाड़ी भवन के बहुउद्देशीय सभागार में रखा गया है।

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल एवं महामंत्री विनोद कुमार जैन ने संयुक्त रूप से बताया कि झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के द्वितीय कार्यसमिति की बैठक में गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि, महामंत्री का प्रतिवेदन, प्रांतीय पदाधिकारियों के कार्यशैली पर विचार, तथा भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय किया जायेगा। 

बैठक के उपरांत एक सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा। जिसमें झारखंड नगर निकाय चुनाव में मारवाड़ी समाज से निर्वाचित होने वाले सभी मेयर, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों को सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस बार के झारखंड नगर निकाय चुनाव में मारवाड़ी समाज से 1 मेयर, 2 अध्यक्ष, 3 उपाध्यक्ष एवं 18 पार्षद चुने गये हैं। 

उन्होंने सम्मेलन के सभी कार्यसमिति सदस्य, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष, जिला, शाखा अध्यक्ष, मंत्री, विशेष आमंत्रित, परामर्श दात्री समिति के सदस्यों से इस बैठक एवं सम्मान समारोह में अवश्य उपस्थित रहने का आग्रह किया है। यह जानकारी झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।

Published / 2026-03-19 16:05:55
लोहरदगा : नव निर्वाचित उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर अली को युवा नेता निश्चय वर्मा एवं रितेश कुमार ने दी बधाई

  • लोहरदगा : नव निर्वाचित उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर अली को युवा नेता निश्चय वर्मा एवं रितेश कुमार ने दी बधाई, नगर क्षेत्र के समुचित विकास पर हुई चर्चा
  • मुझे पूर्ण विश्वास है कि नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर अली के नेतृत्व में नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी : निश्चय वर्मा

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। नगर परिषद के नव निर्वाचित उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर अली से युवा नेता निश्चय वर्मा, रितेश कुमार एवं अमित वर्मा ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही, अब्दुल कादिर अली के बड़े भाई एवं मार्गदर्शक अब्दुल जब्बार अंसारी जी को भी बधाई दी गई। 

इस दौरान सभी के बीच नगर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं, मूलभूत सुविधाओं और नगर के समुचित विकास को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। मुलाकात का मुख्य उद्देश्य नगर परिषद क्षेत्र में बेहतर नागरिक सुविधाएं सुनिश्चित करने और आम जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति देने पर विचार-विमर्श करना था।

बैठक के दौरान निश्चय वर्मा ने नगर क्षेत्र में साफ-सफाई, जल निकासी, पेयजल व्यवस्था, सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, सार्वजनिक स्थलों की देखरेख तथा वार्ड स्तर पर जनसुविधाओं को दुरुस्त करने की आवश्यकता पर जोर दिया। 

उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र के कई हिस्सों में बुनियादी समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं, जिनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि नगर परिषद की नई टीम से आम जनता को काफी उम्मीदें हैं और जनप्रतिनिधियों को जनता के विश्वास पर खरा उतरने के लिए सक्रियता से कार्य करना चाहिए।

इस अवसर पर नव निर्वाचित उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर अली ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र का संतुलित और समावेशी विकास उनकी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नगर क्षेत्र में नागरिक समस्याओं के समाधान तथा विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। 

उन्होंने यह भी कहा कि उनका उद्देश्य हर वर्ग का विकास करना है और नगर परिषद क्षेत्र के सभी समुदायों, मोहल्लों और वार्डों को समान रूप से विकास की मुख्यधारा से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों का सहयोग भी आवश्यक है।

मुलाकात के दौरान नगर क्षेत्र में बढ़ती आबादी के अनुरूप आधारभूत संरचना को मजबूत करने, यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने, नालियों की नियमित सफाई, कचरा प्रबंधन और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने इस बात पर सहमति जताई कि नगर के विकास के लिए जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है और प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय से ही सकारात्मक बदलाव संभव है।

निश्चय वर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि अब्दुल कादिर अली के नेतृत्व में नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी और आम लोगों की समस्याओं का समाधान तेजी से होगा। यह मुलाकात नगर क्षेत्र में जनसरोकार और विकास को लेकर सकारात्मक पहल के रूप में देखी जा रही है।

Published / 2026-03-19 15:58:59
नीरज कुमार बने रांची के डिप्टी मेयर

  • रांची में डिप्टी मेयर का चुनाव सम्पन्न, नीरज कुमार विजयी...

टीम एबीएन, रांची। रांची नगर निगम में डिप्टी मेयर पद के लिए हुए चुनाव में वार्ड 31 के पार्षद नीरज कुमार ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कुल 39 वोट प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ दिया।

इस जीत के साथ नीरज कुमार रांची के निर्वाचित डिप्टी मेयर बन गए हैं। नगर निगम की राजनीति में यह परिणाम अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे शहर की आगामी नीतियों और विकास कार्यों पर असर पड़ने की संभावना है।

चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई और परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

Published / 2026-03-18 23:06:53
धनबाद : स्कूल में मिड डे मील बंद

धनबाद : स्कूल में मिड डे मील बंद, चावल की कमी से छात्र भूखे लौटे घर

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। जिले के एक मध्य विद्यालय में चावल खत्म होने के कारण छात्रों को मध्याह्न भोजन नहीं मिल पा रहा है। इससे सैकड़ों बच्चों को बिना खाना खाए ही घर लौटना पड़ रहा है, जिससे उनकी पढ़ाई और सेहत दोनों पर असर पड़ सकता है।

दो दिनों से बच्चों को खाना नहीं मिल रहा

जिले के मध्य विद्यालय सेंद्रा बांसजोड़ा में बुधवार को बच्चों को मध्याह्न भोजन (एमडीएम) नहीं मिला। स्कूल में मंगलवार को ही चावल खत्म हो गया था। इसकी जानकारी पहले ही शिक्षा विभाग को दे दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद चावल नहीं पहुंचा। 

इस स्कूल में कक्षा 1 से 8 तक करीब 270 छात्र पढ़ते हैं। हर महीने स्कूल में 4 से 5 क्विंटल चावल की जरूरत होती है। चावल नहीं होने की वजह से दो दिनों से बच्चों को खाना नहीं मिल रहा है। कई बच्चों ने बताया कि वे स्कूल में मिलने वाले भोजन पर ही निर्भर रहते हैं।

आने वाले दिनों में बच्चों को मध्याह्न भोजन नहीं मिल पाएगा

विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष उमा देवी ने बताया कि चावल की कमी के कारण फिलहाल मध्याह्न भोजन बंद रखना पड़ रहा है। इस बारे में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखकर जानकारी दे दी गई है। स्कूल के प्रभारी सुनील कुमार राय ने भी कहा कि चावल पूरी तरह खत्म हो चुका है। 

विभाग से बात करने पर बताया गया कि इस वित्तीय वर्ष के लिए जो चावल मिलना था, वह पहले ही दिया जा चुका है। अब स्थिति यह है कि जनवरी के अंत तक भोजन मिलने की संभावना नहीं है। अप्रैल में नया आवंटन कब होगा, यह भी साफ नहीं है। ऐसे में आने वाले दिनों में बच्चों को मध्याह्न भोजन नहीं मिल पाएगा।

Published / 2026-03-18 23:01:56
नव वर्ष पर हिन्दू जागृत मंच ने मनाया दीप उत्सव

  • हिंदू जागृत मंच द्वारा हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर अल्बर्ट एक्का चौक पर दीपोत्सव एवं आतिशबाजी कर बीते हुए वर्ष की विदाई एवं नए वर्ष के आगमन की खुशियां मनाई गई

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 18 मार्च दिन बुधवार को राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर हिंदू जागृत मंच द्वारा हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या के अवसर पर दीपोत्सव एवं आतिशबाजी के साथ साथ लोगों की बीच मिठाइयां बांट कर बीते हुए वर्ष की विदाई एवं नववर्ष के आगमन की खुशियां मनाई गई इस अवसर पर मंच के श्री लाल ऋषिनाथ शहदेव जी ने कहा कि यह हिन्दू नववर्ष सभी सनातनियों के शुभ हो।

साथ हीं सभी के जीवन में खुशियां लाएं उन्होंने कहा कि सभी सनातनी धूम धाम से अपने अपने घरों में पूरे उत्साह के साथ नव वर्ष को मनाएं और अन्य लोगों को भी मनाने के लिए प्रेरित करें मंच के श्री सुजीत सिंह जी ने कहा कि हिंदू नववर्ष के साथ हीं चैत्र नवरात्र का की शुरुआत होती है इस दिन सभी सनातनी प्रात: पूजा पाठ के साथ दिन की शुरुआत करें और घरों में मीठे पकवान बनाएं और अपने परिवार के साथ साथ अपने पड़ोसियों को भी खिलाएं और नववर्ष के महत्व को सभी को बताएं।

इस अवसर पर मंच के लाल ऋषि नाथ सहदेव, सुजीत सिंह, निशांत यादव, दिलीप राय, मंटू दुबे, सूरज पांडे, सोनू भारद्वाज, नितिन ओझा, ऋषभ सिंह, रवि सिन्हा, अजय जयसवाल, राजू कुमार, मनोज यादव, रोहित कुमार, नवनीत कुमार, राजेश कुमार, अर्पित सिंह, कुन्दन पाठक, शशिकांत तिवारी, विक्की शर्मा, सुनील बरनवाल, अभिषेक मिश्रा, कामेश्वर पाठक, किरण पाठक , विक्की शर्मा, अमित अमन, राजीव सिंह, बीरू पासवान, सोनू गुप्ता, मनीष केशरी, चंदन वर्मा, चंदन सिंह राजपूत, रवि चौधरी, कुशाग्र सिंह राजपूत, निशांत चौहान, सचिन परिदा, रोहित कुमार उपस्थित थे।

Published / 2026-03-18 21:46:32
ईमानदारी आज भी जिंदा है... विक्की सोनी ने नरायसा खातून को सौंपा खोया बैग, पैसा, सोना

टीम एबीएन, रांची। राजधनी के कचहरी रोड स्थित अटल स्मृति वेंडर मार्केट के जी 108 के दुकानदार विक्की सोनी ने ईमानदारी की मिसाल कायम की। जहां सोमवार को पुरानी रांची स्कूल रोड नूर नगर की रहने वाली नुरायसा खातून ईद की खरीदारी करने वेंडर मार्केट गयी थी। जहां उनका लेडीज बैग (जिसमें 3260 नगद और सोने की नाक का टॉप बैग) गिर गया। जो विक्की सोनी को मंगलवार को दुकान की साफ-सफाई के क्रम में मिला। 

बैग खोलने पर नगद रुपये और सोने के नाग का टॉप्स और आधार कार्ड मिला। इसके बाद उन्होंने आधार कार्ड मेंंं दिये गये मोबाइल नंबर से संपर्क कर पूछा कि आप का कुछ सामान खोया है। इस पर नुरासराय ने बताया कि उनका बैग कहीं गिर गया है। मैं उसे लेकर काफी परेशान हूं। ईद कैसे मनेगी, इसकी चिंता लगी है। 

इस पर विक्की ने बताया कि बैग और सामान उनके पास सुरक्षित है। वेंडर मार्केट में आकर ले जायें। इसके बाद वह अपनी बेटी के साथ उनकी दुकान पहुंची। जहां दुकानदारों के बीच उनका बैग, पैसा, नाक का टॉप्स सौंपा गया। इस पर नुरासराय ने उन्हें आशीर्वाद दिया और कहा कि आज भी ईमानदारी जिंदा है।

Published / 2026-03-18 20:37:02
कपड़ा उद्योग कंपनी में देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में सफल आंदोलन

पांच सूत्री मांगों पर बनी लिखित सहमति 

टीम एबीएन, रांची। लंबे समय से लंबित वेतन भुगतान एवं अन्य समस्याओं को लेकर आज श्रमिकों द्वारा जोरदार आंदोलन किया गया। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व एवं समर्थन में अस्टाइलेक्चर अप्रैल प्राइवेट लिमिटेड,कुल्ही के समक्ष धरना-प्रदर्शन हुआ। 

इस दौरान श्रमिकों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। सूचना मिलते ही स्थानीय औरमांझी थाना प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। काफी देर तक चली वार्ता के पश्चात श्रमिकों और कंपनी प्रबंधक गौरव सिंह के बीच पांच सूत्री मांगों पर सामूहिक रूप से लिखित सहमति बनी। 

वार्ता के दौरान देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि किसी भी कंपनी की रीढ़ उसके मजदूर होते हैं, इसलिए उनके न्यायोचित अधिकारों की अनदेखी नहीं की जा सकती। उन्होंने स्पष्ट किया कि मजदूर अधिनियम-1948 के तहत न्यूनतम मजदूरी दर के अनुरूप श्रमिकों को सम्मानपूर्वक भुगतान सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

Page 33 of 1608

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse