टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय में झारखंड जगुआर (एसटीएफ) के शहीद आरक्षी सुनील धान के परिजनों ने मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने परिजनों को कुल 2 करोड़ 66 लाख 26 हजार 972 रुपये की सहायता राशि प्रदान की।
इसमें स्टेट बैंक आफ इंडिया के पुलिस सैलरी पैकेज के तहत 1.20 करोड़ का चेक सौंपा गया, जबकि गृह विभाग द्वारा 1.46 करोड़ रुपये की राशि सीधे बैंक खाते में क्रेडिट की गयी है।
मुख्यमंत्री ने शहीद की मां मती फगनी उराइन, पत्नी मती गंदरी धान और बच्चों से सहानुभूतिपूर्वक बातचीत की और उनके पारिवारिक हालात की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा किआरक्षी सुनील धान ने राज्य के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है। राज्य सरकार उनके परिवार के साथ खड़ी है। उनकी शहादत को झारखंड कभी नहीं भूलेगा।
टीम एबीएन, रांची। रांची में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए एक नई पहल की शुरुआत की है। रांची पुलिस ने एक हेल्पलाइन नंबर 8987790601 जारी किया है। इस नंबर पर कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से ट्रैफिक संबंधी कोई भी समस्या की जानकारी दे सकते है।
हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से पुलिस को ट्रैफिक जाम की सूचना दी जा सकती है। इसके अलावा अगर कोई पुलिस कर्मी/ पदाधिकारी आम जनता के साथ अभद्र व्यवहार करता है, उसकी जानकारी भी दे सकते हैं। रोड इंजीनियरिंग यानी स्पीड ब्रेकर, अनावश्यक कट और सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने की शिकायत की जा सकती है।
साथ ही अगर कोई व्यक्ति ट्रैफिक वॉलेंटियर बनना चाहता है तो वह हेल्पलाइन नंबर पर कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से अपना व्यक्तिगत विवरण जैसे कि नाम, पता, फोटो, आधार नंबर उपलब्ध करा सकते हैं।
टीम एबीएन, रांची। यूनेस्को की को-चेयर पर्सन डॉ सोनाझारिया मिंज ने राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से उनके आवास पर मुलाकात की। सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका की पूर्व कुलपति रहीं डॉ सोनाझारिया मिंज और मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के बीच इस दौरान आदिवासी मुद्दों पर लंबी चर्चा हुई।
मंत्री श्रीमती तिर्की ने आज कहा है कि डॉ सोनाझारिया मिंज को यूनेस्को का को-चेयर पर्सन नियुक्त करना झारखंड वासियों के साथ- साथ आदिवासी समाज के लिए गौरव की बात है। डॉ सोनाझारिया मिंज की व्यवहार कुशलता और सामाजिक ज्ञान ने काफी प्रभावित किया। डॉ सोनाझारिया मिंज की इस नयी भूमिका से आदिवासी भाषा, संस्कृति, विरासत को मजबूती मिलेगी।
राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर झारखंड की आदिवासी विरासत के साथ वर्तमान चुनौतियों को रखने में अब मदद मिलेगी। यूनेस्को का उद्देश्य शिक्षा, विज्ञान, संस्कृति और संचार के माध्यम से अंतररष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा को बढ़ावा देना है। नि:संदेह डॉ सोनाझारिया मिंज इस भूमिका को निभाने में शत-प्रतिशत सफल होंगी।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास/ धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने मुख्यमंत्री झारखंड पुलिस ओर धनबाद एसएसपी को ट्विट कर अवैध बालू खनन पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने लिखा कि नेशनल ग्रीन ट्राइब्यूनल एनटीजी के सख्त आदेशों के बाद भी महुदा क्षेत्र ने अवैध बालू खनन धड़ल्ले से जारी है।
डोगा घाट और तेलमचों घाट सहित अन्य कई घाटों से रात के अंधेरे में खुलेआम अवैध खनन कर कई इलाकों में किया जा रहा बालू की सप्लाई अपने स्तर से संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने का कृपा करेंगे ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड शराब घोटाले में एक और बड़ी गिरफ्तारी की खबर सामने आयी है। पूर्व आईएएस अधिकारी अमित प्रकाश को एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है। सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करा लिया गया है।
जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। अमित प्रकाश, उत्पाद आयुक्त के साथ-साथ एमडी जेएसबीसीएल के पद पर कार्यरत थे। दिसंबर 2024 में उनकी सेवानिवृति हुई थी। झारखंड प्रशासनिक सेवा से प्रोन्नत होकर आईएएस अधिकारी बने थे।
टीम एबीएन, रांची। राजधानी में जबरन जमीन कब्जा का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। रांची में तेजी से हो रहे अवैध जबरन जमीन कब्जा का मामला को जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो समेत नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार तक पहुंचाया।
मौके पर देवेंद्र नाथ महतो ने बताया कि महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार जी को ध्यान आकृष्ट कराया गया कि रांची में पूंजीपति वर्ग द्वारा लगातार जबरन सीएनटी एक्ट जमीन, गैर मजरूआ आम खास, कृषि भूमि, वन भूमि, पहनाई, कायमी, सिकमि, बकास्त, जिरात, बकाश्त भूइहरी, हिंद केसरी, इत्यादि प्रकार के जमीन को सीएनटी एक्ट, भूमि अधिग्रहण अधिनियम का उलंघन करते हुए अवैध रूप से जबरन कब्जा किया जा रहा है।
बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान मेसरा द्वारा मेसरा, रुदिया, हुंबई, मौजा का 281 एकड़ जमीन बिना अधिग्रहण दस्तावेज के जबरन कब्जा किया जा रहा है, मेसरा के अनुसार 1964-65 में भूमि अधिग्रहण किया जा चुका है लेकिन उक्त जमीन का बीआईटी मेसरा और भू-अर्जन विभाग, जिला भू-अभिलेखागार के पास जमीन अधिग्रहीत का कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं है जबकि उक्त जमीन का रैयत वर्तमान समय 2024-25 में जमीन का लगान भर रहे हैं।
कांके नगड़ी मौजा में रिम्स टू के नाम से 277 एकड़ खतियानी, कटवार, पहनाई, कायमी इत्यादि प्रकार का जमीन को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी द्वारा 1956-57 में अधिग्रहीत का नाम से जबरन कब्जा किया जा रहा है, जबकि 1956-57 से लेकर 2012 तक स्थानीय रैयत द्वारा जमीन का लगान भी भरा जा चुका।
इसी जगह पर स्थानीय रैयत द्वारा जब 2012 ई में आईआईएम/ ट्रिपल आईटी कॉलेज निर्माण का विरोध किया गया तब से कांके नगड़ी मौजा के समस्त जमीन का लगान वसूली कार्य बंद कर दिया गया था। उक्त जमीन का रैयत द्वारा 2012 तक नियमित रूप से लगान भरा है जबकि बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी और जिला भू-अर्जन कार्यालय, जिला भू-अभिलेखागार कार्यालय कहीं भी जमीन अधिग्रहीत का कोई भी प्रमाण दस्तावेज उपलब्ध नहीं है।
टाटीसिल्वे हरातु मौजा में डीआरएम दक्षिण पूर्वी मंडल रेल द्वारा अवैध रूप 78.39 एकड़ जमीन जबरन कब्जा किया जा रहा है, आरटीआई के जवाब में रेलवे के पास जमीन अधिग्रहीत का कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं है भू-अर्जन कार्यालय में संपर्क करने का लिखित जवाब दिया था, भू-अर्जन विभाग के अनुसार लगभग 7 एकड़ जमीन अधिग्रहण करने करने का दस्तावेज है लेकिन रेलवे इंजिनियरिंग नक्शा के अनुसार 1957-58 में 38.74 एकड़ जमीन अधिग्रहण का दावा ठोकती है लेकिन ग्रामीणों का शिकायत है कि वर्तमान में जमीन का मापी करने से 77 एकड़ जमीन पर अवैध जबरन कब्जा करने का शिकायत है।
साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि कांके चामा, बुकरु, नगड़ी मौजा में 500 एकड़ से ज्यादा बखास्त, मुंडा, भुईहरि, पहनाई, डाली कतारी जमीन का नेचर को बदल कर बड़े बड़े भू माफिया जमीन को जबरन अवैध रूप से बेचा जा रहा है।
मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो ने बताया कि पूंजीपति वर्ग, भू - माफिया और सरकारी अधिकारीयों के मिलीभगत द्वारा साजिश के तहत राजधानी रांची आसपास के किसानों को भूमिहीन बनाने का षडयंत्र रचा जा रहा है।
सीएनटी एक्ट की धारा 49 और भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 की धारा 101 के अनुसार अगर सरकार द्वारा जमीन किसी जमीन को अधिग्रहीत करने के पांच साल तक उक्त जमीन पर निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया जाता है तो वह जमीन रैयत को वापस करने का प्रावधान है फिर भी रैयत का जमीन को जबरन कब्जा किया जा रहा है।
नियम के अनुसार जमीन का समस्या का समाधान किया जाय अन्यथा राजधानी रांची चारों तरफ से जमीन बचाओ यात्रा आंदोलन किया जायेगा। राज्यपाल से मुलाकाती में देवेन्द्र नाथ महतो समेत नौ प्रतिनिधिमंडल में करमु मुंडा, नागेंद्र महतो, बाबूलाल महतो, जयंती देवी, संजय महतो, मालती देवी, चंदन महतो, धनेश्वर महतो, रजनीश कुमार महतो, शांति देवी शामिल थे।
टीम एबीएन, रांची। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आह्वान के तहत एवं विश्व रक्तदान दिवस पर मानव जीवन की सेवा हेतु मेटास एडवेंटिस्ट कॉलेज और एस डी ए हॉस्पिटल स्कूल आफ नर्सिंग के शिक्षक गण एवं छात्र-छात्राओं द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी के लिए रक्तदान शिविर में 21 यूनिट रक्त दान किया गया।
शिक्षक गण एवं छात्र-छात्राओं के नाम जिन्होंने रक्तदान किया अल्फांस थॉमस कुजूर, वारिस सिद्दीकी, सेबेयान, प्रिया केसरी, सेसिल दास, आलोक, अयान, मनीष, जितेंद्र, श्रेयांश, निरंतर, आशीष, अमीषा, मेरी, कनकलता, श्रुति कुमारी, संजय, रचित, पूजा एवं श्रेया शामिल थे।
मेटास के प्रशासी कार्यकारी पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार चिलीमुन्था ने इस कार्यक्रम पर अपना संतोष प्रकट करते हुए सभी रक्तदानियों का आभार प्रकट किया।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में सिद्धू-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो एवं अन्य शहीदों की याद में 30 जून को हूल दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा 28 जून से 30 जून 2025 तक हूल पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 30 जून, 2025 को भोगनाडीह में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना है।
कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार आज सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में सभी जिलों में नवनियुक्त अध्यक्षों की जूम मीटिंग के माध्यम से एक बैठक की गयी, जिसमें सोशल मीडिया के चेयरमैन ने हूल यात्रा को सोशल मीडिया के माध्यम से जन -जन तक पहुंचाने के लिए दिशा निर्देश दिया गया एवं सफल संचालन के लिए एक समिति बनाने की बात कही गयी।
बैठक में सोशल मीडिया के स्टेट कोआडिर्नेटर नलिन मिश्रा और प्रशांत पांडे के अलावा जिला से जगदीश चंद्र महतो, पिया रूल इस्लाम, नेहाल अख्तर, जियाउल रहमान, सुनीता गोप, अमित कुमार पांडे, उदय केसरी, वसीम अहमद, देवेंद्र पासवान, जुलकर नैन, भोला दास, कमलेश कुमार महतो, राजकुमार वर्मा, अफाक आलम, रवि कच्छप ,असलम अंसारी, चांद रशीद, राजेश कुमार ठाकुर, इफ्तेखार अंसारी, केदारनाथ साहू, मोशाहिद हुसैन, आशीष शुक्ला, कुंदन कुमार यादव, प्रकाश महतो आदि मौजूद रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse