झारखंड

View All
Published / 2025-07-05 15:09:43
रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संचालित दोनों अन्नपूर्णा सेवा में 425 लोगों ने किया भोजन

टीम एबीएन, रांची। जिला मारवाड़ी सम्मेलन के द्वारा संचालित पुरुलिया रोड स्थित स्वर्णभूमि अन्नपूर्णा सेवा केंद्र मे 215 लोगों ने भोजन प्राप्त किया। आज की इस अन्नपूर्णा सेवा श्रीमती अमृता गुप्ता (अमृता मेटल) के द्वारा प्रायोजित थी। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के द्वारा संचालित पहाड़ी मंदिर रोड स्थित श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर अन्नपूर्णा सेवा में 210 लाभुकों ने भोजन  किया। दोनों अन्नपूर्णा सेवा मे 425 लोगों ने भोजन किया। 

इस अवसर पर अन्नपूर्णा सेवा के संयोजक सुरेश चंद्र अग्रवाल ने कहा की माता अन्नपूर्णा लोगों को इसी प्रकार सेवा करने की प्रेरणा प्रदान करें और प्रभु की कृपा सदैव सबों के परिवार पर बनी रहे। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए अन्नपूर्णा सेवा निरंतर चलती रहेगी। दोनों अन्नपूर्णा सेवा विगत चार वर्षों से प्रतिदिन निरंतर सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है।

इस अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन के जिला अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, महामंत्री विनोद कुमार जैन, प्रमोद अग्रवाल, पुरुषोत्तम विजयवर्गीय, प्रदीप नारसरिया, मनोज रुइया, द्वारका प्रसाद अग्रवाल, निर्भय शंकर हरित, सांवरमल बुधिया, संजय सर्राफ, रमेश बंका, सहित कई सदस्य उपस्थित थे। 

रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा कि दोनों अन्नपूर्णा सेवा स्व. सत्यनारायण नारसरिया एवं स्व. शारदा देवी नारसरिया की स्मृति में एवं रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के द्वारा संचालित है। उक्त जानकारी रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।

Published / 2025-07-05 15:03:24
अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) की खूंटी की बैठक सम्पन्न

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 5/7/2025 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) की बैठक बिरसा कॉलेज खूंटी में बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो, एवं राजेश सिंह, रोशन नायक, अमन साहू उपस्थित हुए।

बैठक में संगठन के मजबूती एवं विस्तार, कॉलेज कमिटी, महानगर कमिटी, जिला कमिटी को पुनः गठन एवं आगामी कार्यक्रम इत्यादि विषय को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक बिरसा  कॉलेजों में कमिटी बनाने तथा महानगर  कमिटी बनाने हेतु 5 सदस्य संयोजक मंडली का गठन किया गया जो इस प्रकार है।

बिरसा कॉलेज खूंटी

  1. विशेष चौहान 
  2. अनिल लिंडा
  3. डेविड दौड़ाई 
  4. रोहित सहदेव

खूंटी महानगर कमेटी

  1. अनमोल कुमार
  2. विवेक गुप्ता
  3. आकाश गुप्ता
  4. माखन कुमार
  5. अतुल सिंह।

इस बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो, कुश साहू, अनुज कुमार, राजेश सिंह, रोशन नायक, अमन साहू,जगरनाथ भेंगरा,सचिन टोप्पो, अनुराग नाग, आकाश कुमार,योगेश कुमार, सौरभ, हर्षवर्धन, सचिन टोप्पो इत्यादि उपस्थित थे। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने दी।

Published / 2025-07-05 14:51:00
पर्यावरण बचाओ के लिए अधिकाधिक पौधे लगायें : सिस्टर जयंती

  • आम का मजा लेना है तो पृथ्वी को हरा भरा रखें, पानी बचायें 

टीम एबीएन, रांची। संत अलोईसियुस‍ मोंटसरी स्कूल डॉक्टर कामिल रोड में आज फलों का राजा आम को लेकर स्कूल के नन्हे बच्चों और शिक्षकों के साथ उनके अभिभावकों ने मैंगो डे फेस्टिवल अर्थात फलों का राजा आम महोत्सव मनाया।

पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। समारोह की मुख्य अतिथि उर्सुलाइन कान्वेंट स्कूल खलारी थी और प्रिंसिपल सिस्टर  जयंती केरकेट्टा रही जबकि विशिष्ट अतिथि उर्सुलाइन कान्वेंट स्कूल ‌हेसाग की हेडमिस्ट्रेस सिस्टर सुशीला ओएसयू रही।

समारोह की मुख्य अतिथि सिस्टर सुशीला केरकेट्टा इस अवसर पर स्कूल के नन्हे बच्चों को और उनके अभिभावकों के साथ शिक्षक शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरा संसार पर्यावरण के विकट समस्या से जूझ रहा है ऐसे में या जरूरी है कि हम इस विकट समस्या से का समाधान कैसे करें उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक वृक्ष रोपण कर उन्हें बचाकर और बढ़कर पर्यावरण संकट की समस्या का निदान संभव है क्योंकि हमारी धरती माता जो हमें न सिर्फ समस्त मानो जाति को बल्कि जीव जंतुओं को भी अपने गोद में संरक्षण देती है।

साथ ही साथ उनकी जरूरत की पूर्ति के लिए पेड़ पौधे नदी नाले झरने आदि से उनका क्वेश्चन करती है। यही नहीं धरती माता इसके अलावा अपने गर्भ में इतनी खनिज संपदा रखे हुए हैं जो हमें हमारी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए पर्याप्त हैं उसे धरती माता को शस्य श्यामल  रखने के लिए जरूरी है कि वृक्षारोपण करें। पानी बचाएं।

यह तभी संभव है जब हम में से प्रत्येक व्यक्ति  एक एक पेड़ लगाने और उसके संवर्धन का संकल्प लेते हैं। यह पेड़ पौधे अन्न फल व‌ कंदमूल  शरीर को पोषक तत्व प्रदान करते हैंव  शरीर स्वस्थ और निरोग रहता है  यह बहुत जरूरी है कि हम वृक्षारोपण करें और पर्यावरण बचाएं।

स्कूल के प्रिंसिपल ब्रदर माइक जेत्रोम ने विद्यालय में बच्चों के लिए आयोजित मैंगो डे को प्रकृति के बच्चों में प्रेम और उत्साह बढ़ाने वाला तथा उनमें छुपी प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।कहा कि वृक्षारोपण हमारी धरती माता को हरा भरा रखने के लिए जरूरी है।

साथ ही उन्होंने पृथ्वी के गर्भ में छुपे विभिन्न प्रकार के खनिज रत्नों‌ मैं कोयला, पेट्रोल, सोना, एल्यूमिनियम, लोहा,प्लैटिनम जैसे विभिन्न खनिजों की जानकारी दी। कहा कि हमें इन खनिजों को बचाना है  इसके उपयोग से देश की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना है। मौके पर उपस्थित ब्रदर ऑल फोंस में अपने संबोधन से बच्चों के उत्साह और इस कार्यक्रम को प्रोत्साहित किया। 

मौके पर आम काटकर बच्चों के बीच रिट्रीट किया गया साथ ही आम खाने से संबंधित है प्रतियोगिता में जिसमें शिक्षकों ने बच्चों ने और बच्चों के अभिभावकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में स्कूल की शिक्षिकाओं में प्रतिभा मैडम के अलावे प्रभा सुमन कुजूर, प्रीति रोज, पारुल, ज्योति और मैक् मिलन का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Published / 2025-07-05 00:52:35
केन्दुआडीह : गोधर 26. नंबर हाजरा बस्ती में कोयला का अवैध कारोबार

  • केन्दुआडीह क्षेत्र अंतर्गत गोधर 26न0 हाजरा बस्ती में शुरू हुआ कोयला का अवैध कारोबार

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास / धनबाद। गोधर 26न0 हाजरा बस्ती में खुलेआम कोयला माफिया पप्पू मंडल का चल रहा कोयला का अवैध कारोबार, दिन के उजाले में ही होता है कोयला का अवैध तस्करी ओर फिर रात्रि में कोयला को ट्रकों में लोड कर अवैध भट्टे में भेजा जा रहा है लेकिन फिर भी कार्रवाई नहीं होता है।

कोयला तस्करी से बीसीसीएल ओर  राज्यस्व को काफी नुकसान हो रहा है, जिसको लेकर बिहार जनता खान मजदूर संघ के केंद्रीय संगठन सचिव रत्नेश कुमार ने जब इसका विरोध किया तो पप्पू मंडल के आदमी से व्हाट्सएप कॉलिंग पे दिया जान से मारने की धमकी लेकिन फिर भी रत्नेश कुमार ने बोला कि में हमेशा आवाज उठाते आ रहा हूं।

अगर समय रहते कोयला माफिया पप्पू मंडल के  गोधर 26न0 हाजरा बस्ती में चल रहे अवैध कारोबार पर रोक नहीं लगाया गया तो ऐसे ही कोयला तस्करी होते रहेगा।

Published / 2025-07-05 00:47:00
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री को जान से मारने कि धमकी

  • झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी, दर्ज करायी शिकायत

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को बीती रात उनके मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी गयी। यह धमकी रात करीब 11:30 बजे एक अनजान नंबर (7903928578) से कॉल के जरिए दी गयी।

इस गंभीर मामले को लेकर मंत्री ने रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को लिखित शिकायत दी है। मंत्री इरफान अंसारी ने बताया कि जब उन्हें धमकी मिली, उस वक्त वे दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में झारखंड के वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन से मिलने पहुंचे थे।

मंत्री ने कहा, रात करीब 11:30 बजे मेरे मोबाइल पर किसी ने कॉल कर जान से मारने की धमकी दी। मैंने तुरंत इसकी जानकारी रांची के एसएसपी को दी है। उन्होंने आगे कहा, "मेरा किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। मैं सभी दलों के लोगों से मिलता हूं, यहां तक कि भाजपा नेताओं से भी। 

मैं सभी का सम्मान करता हूं। जिसने भी यह गंदा काम किया है, मुझे भरोसा है कि पुलिस उसे जल्द पकड़ लेगी। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने मामले की पुष्टि करते हुए जल्द खुलासा करने का भरोसा दिलाया है। पुलिस कॉल डिटेल्स और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच में जुटी है।

Published / 2025-07-05 00:43:59
रातू रोड फ्लाईओवर के नीचे दोबारा अतिक्रमण किया तो...

  • रातू रोड फ्लाईओवर के नीचे से हटाया गया अतिक्रमण
  • दोबारा दुकान लगाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी 

टीम एबीएन, रांची। रांची में ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के उद्देश्य से बनाए गए तीन प्रमुख फ्लाईओवर अब अपनी उपयोगिता सिद्ध कर रहे हैं। यातायात की सुगमता में इन फ्लाईओवरों की भूमिका अहम साबित हो रही है। लेकिन अब इनके नीचे अवैध अतिक्रमण की समस्या तेजी से बढ़ने लगी है, जिससे नीचे की सड़कों पर फिर से जाम की स्थिति बनने लगी है। इसी को लेकर रांची नगर निगम की इनफोर्समेंट टीम ने शुक्रवार को एक बड़ा अभियान चलाया।

अभियान के तहत किशोरी यादव चौक से लेकर रातू रोड और पिस्का मोड़ तक फ्लाईओवर के नीचे और सड़क के किनारे लगाए गए अवैध ठेले, दुकानें और अतिक्रमण को हटाया गया। नगर निगम की इस कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर दुकानदारों और निगम कर्मियों के बीच हल्की नोकझोंक भी देखी गई, लेकिन अंततः अतिक्रमण हटाया गया। निगम की ओर से स्पष्ट निर्देश दिया गया कि फ्लाईओवर के नीचे दोबारा दुकान लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस संबंध में रांची नगर निगम के जनसंपर्क पदाधिकारी गौतम प्रसाद साहू ने कहा कि फ्लाईओवर बनाने का उद्देश्य ट्रैफिक को राहत देना था, लेकिन अगर उसके नीचे अतिक्रमण होगा तो सारा उद्देश्य विफल हो जाएगा। उन्होंने कहा, यदि समय रहते कठोर कदम नहीं उठाए गए, तो फ्लाईओवर के नीचे की सड़कों पर भी फिर से जाम की समस्या शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा लगातार अतिक्रमण हटाने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है और भविष्य में भी यह अभियान जारी रहेगा।

उन्होंने आमजन से अपील की कि वे फ्लाईओवर के नीचे या सड़क किनारे अतिक्रमण न करें। इससे न केवल ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित होती है बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, कांटाटोली और सिरमटोली फ्लाईओवर से लोगों को राहत भी मिल रही है। लेकिन अगर फ्लाईओवर के नीचे अतिक्रमण होने लगा तो नीचे की सड़कों पर फिर से वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।

Published / 2025-07-05 00:40:31
जमशेदपुर में NDRF की 30 सदस्यीय टीम तैनात

  • अब आपातकालीन स्थितियों में नहीं है डरने की जरूरत...

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में मानसून ने पूरी तरह दस्तक दे दी है और राज्य के अधिकांश हिस्सों में लगातार अच्छी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, 6 जुलाई तक राज्य के लगभग सभी जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं, पूर्वी सिंहभूम जिले में आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों को मजबूत करने के लिए बीते गुरुवार को एनडीआरएफ की 30 सदस्यीय टीम तैनात की गयी।

जानकारी के मुताबिक टीम में 4 अधिकारी और 26 कर्मी (जवान) शामिल हैं। ये सभी बाढ़ जैसी स्थितियों, जलभराव, गैस रिसाव, राहत एवं बचाव कार्यों तथा (लोगों के) डूबने के मामलों जैसे मुद्दों से निपटेंगे। बता दें कि अब तक आपातकालीन स्थितियों में एनडीआरएफ की सहायता के लिए टीम को रांची, पटना या अन्य दूर के स्थानों से बुलाना पड़ता था।

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि मानसून के दौरान संभावित बाढ़, नदियों में जलस्तर में वृद्धि और शहरी क्षेत्रों में जलजमाव को देखते हुए एनडीआरएफ की स्थायी तैनाती जिले के लिए बेहद जरूरी थी। उन्होंने कहा कि अब जिले को आपात स्थिति में त्वरित और विशेषज्ञ सहायता मिल सकेगी।

Published / 2025-07-04 17:12:52
प्रांतीय अधिवेशन 6 जुलाई को राज विलास रिजॉर्ट धनबाद में, तैयारियां पूरी

  • अधिवेशन के मुख्य अतिथि केंद्रीय न्याय एवं कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल तथा उद्घाटनकर्ता केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ होंगे

टीम एबीएन, रांची। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के जिलाध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, महामंत्री विनोद कुमार जैन एवं संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने संयुक्त रूप से बताया है कि मारवाड़ी सम्मेलन धनबाद जिला के आतिथ्य मे 6 जुलाई दिन रविवार को राजविलास रिजॉर्ट गोविंदपुर धनबाद मे आयोजित झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन का नवम प्रांतीय अधिवेशन नई उमंग की तैयारीयां कर ली गई है। 

उन्होंने बताया कि इस प्रांतीय अधिवेशन में रांची जिला से 60 से भी अधिक सदस्यगण भाग लेंगे तथा अधिवेशन में झारखंड के सभी जिलों से 500 से भी अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रांतीय अधिवेशन नई उमंग मे झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल सत्र- 2025- 27 के लिए प्रांतीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे।

अधिवेशन के मुख्य अतिथि भारत सरकार के केंद्रीय न्याय एवं कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल, तथा उद्घाटनकर्ता केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ होंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ 6 जुलाई दिन रविवार को प्रातः 10बजे नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया जाएगा। तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं उद्घाटनकर्ता द्वारा दीप प्रज्वलन किया जाएगा। एवं  प्रांतीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल का संबोधन होगा। 

अपराह्न 12 बजे अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय महामंत्री श्री कैलाशपति तोदी द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष का शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण कराया जाएगा। तत्पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल का अभिनंदन एवं उद्बोधन होगा एवं अध्यक्ष द्वारा प्रांतीय महामंत्री का घोषणा करेंगे। प्रांतीय महामंत्री द्वारा अन्य सभी प्रांतीय पदाधिकारीयों की घोषणा की जायेगी एवं अतिथियों द्वारा स्मारिका नई उमंग का विमोचन किया जाएगा। 

अधिवेशन में विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार, राष्ट्रीय महामंत्री कैलाशपति तोदी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार केडिया, निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे तथा सभी  का संबोधन होगा। तत्पश्चात उद्घाटन कर्ता संजय सेठ एवं मुख्य अतिथि अर्जुन राम मेघवाल का संबोधन होगा। तत्पश्चात सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। अधिवेशन का द्वितीय सत्र- अपराह्न 2:30 बजे से प्रारंभ होगा जिसमें खुला सत्र एवं अधिवेशन का समापन समारोह होगा। 

जिसमें अधिवेशन मे सहभागिता हेतु जिलों को प्रोत्साहन सम्मान, सर्वाधिक सदस्यता बनाने हेतु जिलों को सम्मान, अतिथियों का सम्मान, एवं शाम 6 बजे धनबाद जिलाध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ अधिवेशन का समापन होगा। उन्होंने बताया कि यह अधिवेशन नई उमंग के साथ संगठन को नई दिशा प्रदान करेगा और समाज के लिए एक यादगार सिद्ध होगा। उक्त जानकारी रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।

Page 312 of 1691

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse