टीम एबीएन, रांची। एचईसी मुख्यालय का गेट सोमवार को सप्लाई कर्मियों के गुस्से और नाराजगी के कारण घंटों जाम रहा। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे सप्लाई कर्मियों ने गेट जामकर प्रदर्शन किया और आउटसोर्सिंग एजेंसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारी कर्मियों ने साफ कहा कि जब उन्होंने बिना वेतन और ईएसआई सुविधा के काम किया था, तब कोई यूनियन उनके साथ खड़ी नहीं हुई। अब जब वे अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं तो कुछ यूनियन उनका मनोबल तोड़ने और आंदोलन को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने जिसमें रथू लोहरा, वाई त्रिपाठी, शिवकुमार सिंह, राजेश शर्मा, प्रमोद कुमार समेत अन्य कर्मियों ने एचईसी के निदेशक (कार्मिक) से जल्द बातचीत करने की मांग की। उनका कहना है कि पुराने लाभ और सुविधाएं फिर से बहाल किए जाए अन्यथा आंदोलन तेज किया जायेगा।
मनोज पाठक ने जानकारी देते हुए कहा कि यह आंदोलन अनवरत जारी रहेगा क्योंकि कुछ यूनियन हैं जो प्रबंधक के इशारों पर घूम रहे हैं और कर्मचारियों को बरगला रहे हैं, जो हरगिज नहीं होने दिया जायेगा।
टीम एबीएन, रांची। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में राज्य भर में मोहर्रम बहुत ही गमगीन माहौल में मनाया गया। दोपहर बाद से ही ढोल-ताशों की गमगीन आवाज में ताजिया निकालना शुरू हो गया था। हुसैन या हुसैन के नारे से गूंज उठा।
सेंट्रल मोहर्रम कमेटी रातु द्वारा काठीटांड मोड़ में आज भ्वय मंच सजाया गया। मंच में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो मुख्य अतिथि मे शामिल हुए। मंच से हजरत इमाम हुसैन के शहादत को याद करते हुए कहा कि हुसैन साहब की शहादत अमर है। निष्ठा सत्य और अधिकार के लिए उनके त्याग बलिदान को सदैव स्मरण किया जायेगा। जुलूस लाने वाले खलीफा को मोमेंटो से सम्मानित किया गया।
कमेटी के अध्यक्ष हाजी अरशद अयूब ने जानकारी देते हुए कहा कि आज सोमवार को सिमलिया,अगडू, पांचपुरा, ईसरी, चिगडा, फुटकाटोली, न्यूपिरा,गोरुली, भानापीडी आदि क्षेत्रों के जुलूस काठिटांड में एकत्रित हुए। भारी मात्रा में रंग-बिरंगे पताखे के साथ भारी संख्या में भीड़ देखने को मिला।
अल्लाह को इबादत करते हुए काठीटांड में खांक-ए-सुपुर्द कर दिया गया। आज के इस कार्यक्रम में सेंट्रल मोहर्रम कमेटी में अक्लिमा खातून, पटेल बाबा, मियां जान अंसारी, सलीम मंसूरी, इरशाद आलम, संतोष साहू, अरवर खान आदि सक्रिय रहे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। केन्दुआडीह क्षेत्र अंतर्गत गोधर 26 नंबर हाजरा बस्ती में पप्पू मंडल का बड़े पैमाने पर कोयला का अवैध कारोबार चल रहा है। गोधर 26 नंबर हाजरा बस्ती से होकर ट्रांसपोर्टिंग द्वारा कुसुंडा रेलवे साइडिंग में जाने वाले कोयला को पप्पू मंडल के ईंद गिर्द जो कोयला का देख रेख करने वाले है वो हाइवे से जबरन रोक कर कोयला उतरवा कर गोधर 26 नंबर हाजरा बस्ती में एक जगह जमा कर रात्रि भट्टे में भेजते हैं।
जिससे बीसीसीएल और राजस्व को काफी नुकसान पहुंच रहा है लेकिन फिर भी पप्पू मंडल के अवैध कारोबार पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। पप्पू मंडल प्रशासन को गुमराह करके आंखों में धूल झोंक पर कोयला का अवैध कारोबार को दे रहे अंजाम जोरो शोरों से चला रहे है। अवैध कोयला कारोबार और धनबाद के ईमानदार एसएसपी और केन्दुआडीह थाना प्रभारी की छवि को हमेशा धूमिल करने का कर प्रयास किया जा रहा है।
अगर जल्द पप्पू मंडल के अवैध कारोबार पर रोक नहीं लगाया गया तो ये ऐसे ही कुसुंडा रेलवे साइडिंग में जाने वाले कोयला को हाइवा से जबरन उतरा कर अवैध कारोबार चलते रहेंगे और दूसरी ओर बीसीसीएल को नुकसान होते रहेगा जिसको लेकर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने झारखंड मुख्यमंत्री झारखंड डीजीपी ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन का नवम प्रांतीय अधिवेशन 6 जुलाई को धनबाद जिला के आतिथ्य में राजविलास रिसॉर्ट, गोविंदपुर में अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस ऐतिहासिक अधिवेशन में रांची जिला से 60 सदस्यों सहित झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों से 550 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री कैलाशपति तोदी ने नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल को शपथ ग्रहण करवाते हुए पदभार ग्रहण करवाया। अधिवेशन में रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन प्रतिनिधियों ने नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल को पुष्प गुच्छ देकर एवं शाॅल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा भी रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा किए जा रहे हैं जनसेवा के कार्यों एवं व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाए जाने पर स्मृति- चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
अधिवेशन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया, उद्घाटनकर्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार केडिया, धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो,निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल, ओम प्रकाश अग्रवाल, रवि शंकर शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अधिवेशन में नई उमंग स्मारिका का विमोचन किया गया। स्मारिका के संपादक मंडली में अशोक कुमार नारसरिया, कमल कुमार केडिया एवं निर्मल बुधिया है। स्वागत भाषण में नंद लाल अग्रवाल ने सभी अतिथियो का स्वागत करते हुए कहा यह आयोजन हमारे समाज की शक्ति, संस्कृति और समर्पण का प्रतीक है।
नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में संगठन की दिशा और दृष्टिकोण पर बल देते हुए कहा मारवाड़ी सम्मेलन को केवल सामाजिक संगठन नहीं, बल्कि एक वैचारिक आंदोलन के रूप में स्थापित करना हमारी प्राथमिकता है। हमें परंपरा से आगे बढ़ते हुए आधुनिक चुनौतियों का सामना संगठित होकर करना होगा। युवा और मातृशक्ति हमारे दो मजबूत स्तंभ हैं, जिनकी भागीदारी को निरंतर बढ़ाना होगा। अधिवेशन का संचालन पूर्व प्रान्तीय महामंत्री पवन शर्मा एवं धन्यवाद- ज्ञापन धनबाद जिला अध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल ने की।
इस अवसर पर-रांची के जिलाध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, महामंत्री विनोद कुमार जैन,संजीव विजयवर्गीय, पवन पोद्दार, मनोज चौधरी, कमल कुमार केडिया, डॉ ओमप्रकाश प्रणव,अशोक कुमार नारसरिया, राजेंद्र केडिया, चंडी प्रसाद डालमिया,प्रमोद सारस्वत, संजय सर्राफ, विशाल पाड़िया, निर्मल बुधिया, अनिल कुमार अग्रवाल, कमलेश संचेती,कमल सिंघानिया, चंद्रशेखर अग्रवाल, सुभाष पटवारी, अनिल अग्रवाल, नरेश बंका, अजय डीडवानिया, सुनील पोद्दार, निर्भय शंकर हरित, हरि परशुरामपुरिया, विमल पोद्दार, संजय परशुरामपुरिया, अजय खेतान, प्रमोद बगड़िया, नंदकिशोर पाटोदिया, विकास अग्रवाल, नेहा पटवारी, सुरेश सोंथालिया, कमल शर्मा, अमित बजाज, विनोद जैन बेगवानी, सुमित महलका, शशांक भारद्वाज, मीना अग्रवाल, किरण पोद्दार, अरुणा पोद्दार, शोभा नारसरिया, मालनी परशुरामपुरिया,श्वेता भाला, हरि कनोडिया, धर्मचंद पोद्दार, सरवन अग्रवाल, अजय भरतिया, नेमीचंद अग्रवाल, मुकेश मित्तल, ललित झुनझुनवाला, किशन शर्मा, प्रकाश चंद्र नाहटा, सुरेश कुमार, आदि के अलावा विभिन्न जिलों के सदस्यगण उपस्थित थे। उक्त जानकारी रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।
टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग मे श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम मे देवशयानी एकादशी बहुत श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर 215 वाँ श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा महाप्रसाद का आयोजन किया गया।
महाप्रसाद में 101 किलो ग्राम की केसरिया मेवा युक्त खीर का भोग भगवान श्री राज श्याम जी को विधिवत भोग पुजारी अरविंद पांडे द्वारा लगाया गया। तथा पूरे विधि विधान से पूजा- अर्चना एवं आरती की गई। मंदिर परिसर में उपस्थित 2000 (दो हजार)से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच अन्नापूर्णा महाप्रसाद भोग का वितरण किया गया। तत्पश्चात भजन- कीर्तन का आयोजन किया गया।
ट्रस्ट के भजन गायक मनीष सोनी एवं निर्मल जालान ने अपने मनमोहक सुमधुर भजनों से श्रोताओं को खूब झुमाया। तथा पूरा वातावरण को कृष्णमय एवं भक्तिमय बना दिया। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि संस्था द्वारा श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम श्री राधा कृष्ण सेवाधाम मंदिर परिसर मे आज 215 वें अन्नपूर्णा भंडारे के महाप्रसाद का आयोजन था।आज सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। तथा भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर मे लगभग 5 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए उन्होंने बताया।
इस अवसर पर-ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, पूरणमल सर्राफ, चिरंजी लाल खंडेलवाल, सज्जन पाड़िया, संजय सर्राफ, सुरेश भगत, सुरेश अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, विष्णु सोनी, मनीष सोनी, प्रेम प्रकाश,विधा देवी अग्रवाल, अरविंद पांडे, चन्द्रदीप साहु,हरीश कुमार, परमेश्वर साहु,धीरज कुमार गुप्ता, अशोक ठाकुर सुधीर कुमार सत्यम कुमार सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।
टीम एबीएन, रांची। सेवा भारती,झारखंड के अंतर्गत सेवा जागरूकता मंच के तत्वावधान में रांची के बिरसा चौक स्थित सेवा निकेतन सभागार में सेवा सम्मान कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। आगत अतिथियों का स्वागत परिचय सेवा जागरूकता मंच के महासचिव वी एन पाण्डेय ने किया एवं संस्था की विगत क्रियाकलाप व सेवा गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 5 वर्षों से सामजिक कार्यो को गति देने में मंच महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
इस अवसर पर सेवा जागरूकता मंच के अध्यक्ष व पूर्व सीएमडी,सीसीएल ने मंच के कार्य-उदेश्य बताते हुए कहा कि सेवा जागरूकता मंच गैर राजनीतिक सेवा संगठन है,इसकी मूल भावना निस्वार्थ सेवा कार्य है। मंच के माध्यम से ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने में सहयोग करना, युवाओं को कौशल युक्त बनाना,सेवा कार्य करने वाली संस्थाओं,व्यक्तियों को सम्मानित कर प्रोत्साहित व प्रेरित करना मुख्य उद्देश्य है। मौक पर नेतरहाट विद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ प्रसाद पासवान,डॉ विजय सिंह,ब्रिज किशोर पासवान ने भी अपना महत्वपूर्ण उद्गार व्यक्त किया।
सेवा सम्मान कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय सेवा भारती के न्यासी गुरुशरण प्रसाद ने कहा कि वंचित, अभावग्रस्त के विकास के लिये केवल सरकारी तंत्र पर भरोसा कर के बैठने से नहीं होगा। समाज को आगे आना होगा। सेवा कार्य के लिए मन का भाव होना चाहिए। सक्षम समाज और निर्बल समाज के बीच सेवा कार्य एक सेतु है। स्वयं जागकर लोगों को सेवा के प्रति जगाना है, समाज दूसरों की भलाई के लिये कुछ न कुछ करे। समाज के प्रत्येक वर्ग को भारतीय संस्कृति का पोषक बनना है।
मौके पर रांची की 12 सेवा संस्थाओं - मुक्ति सेवा संस्था,शंख फाउन्डेशन, जन सरोकार, स्तंभ संस्था, सन्मार्गम फाउन्डेशन, श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति,माँ शारदे मंच सहित व्यक्तिगत रूप से सेवा कार्य करने वाले 24 समाजसेवियों को सेवा जागरूकता मंच के पदाधिकारियों ने मोमेंटो व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर सेवा संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अपनी सेवा गतिविधियों की संक्षिप्त जानकारी साझा किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन मंच के सदस्य व पूर्व आईजी शंभू ठाकुर ने दिया। इस अवसर पर एचईसी के पूर्व सीएमडी अभिजीत घोष,पूर्व डीजीपी निर्मल कौर,झारखंड प्रदूषण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष ए के मिश्र,मेकॉन लिमिटेड के पूर्व निदेशक श्याम टोरका,एस के राय सहित शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरेश के प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड आंदोलनकारी मुजीब कुरैशी के द्वारा कांटा टोली क्षेत्र से निकाले जाने वाले मुहर्रम जुलूस के में शामिल खलीफा, खिलाड़ियों के स्वागत में हर साल की तरह इस साल भी कुरैशी मुहल्ला स्थित युनियन बैंक के सामने स्वागत शिविर का लगाया गया। उक्त स्वागत शिविर में कांटा टोली क्षेत्र के हजारों की संख्या में मोहर्रम के जुलूस में शामिल हुए।
इस अवसर पर रांची के पुलिस उप महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा, नगर पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार ,अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह माथारू, कांग्रेस प्रदेश के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, नगर पुलिस उपाधीक्षक के वी रमन , लोअर बाजार थाना प्रभारी दयानंद, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनय सिन्हा दीपू, झारखंड पुलिस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष महताब आलम, टीओपी प्रभारी दिवाकर कुमार, सहनि भीम सिंह सभी को पगड़ी बांधे कर और वरीय पदाधिकारियों को तलवार देकर स्वागत किया गया।
मौके पर मीडिया प्रभारी सह मंच संचालन गुलाम जावेद , लीलू अली अखाड़ा अंतर्गत जमीयतुल कुरेश मुहर्रम कमेटी के खलीफा बबलू कुरैशी, बारिक, जमीअतुल कुरैशी पंचायत कांटा टोली के अध्यक्ष गुलाम गौस कुरैशी , जमीयतुल कुरैश पंचायत का महासचिव परवेज कुरैशी, उपाध्यक्ष लड्डन , आदिल कुरैशी, फरहाद कुरैशी, फैजान कुरैशी, तजमुल राजू, इरफान कुरैशी, फेकू, अफजल कुरैशी, अफरोज, कमरान कुरैशी, अरशद, राजा, खिलाड़ियों में जाबीर कुरैशी, निजाम कुरैशी, मुस्तफा, बुधन कुरैशी, बुतरु, मोकिम, मोइनुद्दीन कुरैशी ,परवेज कुरैशी, आशिक कुरैशी, जुबेर कुरेशी, बारीक कुरैशी , साजिद ,मुनाज के अलवा नौशाद खान, भोलू, नन्हे, राजू, इरफान खान, सद्दाम कुरैशी, बशीर, दानिश, उरुब, डब्लू, राजा, सहित सैकड़ो लोग शामिल हुए। वहीं पुलिस उप महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा ने कहा कि झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश का यह पहल सराहनीय है और इतनी तेज बारिश में आप लोगों ने जमकर खेल का प्रदर्शन किया लाजवाब है।
वहीं झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरेश के प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड आंदोलनकारी मुजीब कुरैशी ने कहा कि झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरेश का मंच उर्दू लाइब्रेरी के पास लगाते थे, झारखंड गठन के बाद से अपने कांटा टोली कुरैशी मुहल्ला के अलावा क्षेत्र बढ़ने लगा तो यही बैंक के पास स्वागत मंच लगाते आ रहें हैं, बारिश बहुत है बावजूद सभी लोग खेल का प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन भी इस मंच का शोभा बढ़ाया सभी का आभार।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने झारखंड डीजीपी को पत्र लिखकर कहा कि केन्दुआडीह क्षेत्र अंतर्गत गोधर 26no हाजरा बस्ती से कोयला माफिया पप्पू मंडल का चल रहा अवैध कोयला कारोबार , की सीआईएसएफ अधिकारी की मिली भगत से गोधर 26no हाजरा बस्ती से अवैध कोयला कारोबार जारी है , ओर ट्रांसपोर्टिंग द्वारा रेलवे साइडिंग में गिराए जाने वाले कोयला जो गोधर 26no हाजरा बस्ती से ही गुजरते हुए जाता है तो पप्पू मंडल के कोयला का अवैध कारोबार की देख रेख करने वाले हाइवे को जबरन रोक कर कोयला को उतरवा कर एक जगह जमा करते है ओर ये खुलेआम दिन के उजाले में होता है ओर फिर रात्रि में अवैध कोयला ट्रकों में लोड करा कर अवैध भट्टे में भेजा जाता है। कोयला का अवैध कारोबारी पप्पू मंडल प्रशासन को गुमराह करके गोधर में जोरों सोरों से चला रहे है कोयला का अवैध कारोबार जिससे धनबाद एसएसपी महोदय और केंदुआडीह के थाना प्रभारी की भी छवि को धूमिल कर रहे है । आखिर क्यों नही थम रहा है गोधर में कोयला की अवैध तस्करी कब लगेगा पप्पू मंडल के अवैध कारोबार पर रोक। इसलिए अपने स्तर से संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse