झारखंड

View All
Published / 2026-06-30 18:33:12
झारखंड : हूल दिवस पर राज्यपाल ने किया हूल नायकों को नमन...

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने हूल दिवस पर लोक भवन में हूल क्रांति के अमर महानायकों सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को हूल दिवस पर लोक भवन, रांची में हूल क्रांति के अमर महानायक सिदो-कान्हू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 

राज्यपाल ने कहा कि हूल क्रांति भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास का एक गौरवशाली अध्याय है। सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो सहित हूल आंदोलन के सभी वीर सेनानियों ने अन्याय, शोषण एवं औपनिवेशिक शासन के विरुद्ध अदम्य साहस का परिचय दिया। उनका त्याग, संघर्ष और राष्ट्रप्रेम सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

Published / 2026-06-30 18:32:30
धनबाद : तेतुलमारी में फल-फूल रहा है अवैध कोयला कारोबार

तेतुलमारी गंडुवा कोढ़ीया बस्ती विनोद बिहारी अस्पताल परिसर के अंदर बड़े पैमाने पर धड़ल्ले से चलाया जा रहा अवैध कोयला डिपो, आखिर किसके संरक्षण में चलाया जा रहा अवैध कारोबार? 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने झारखंड डीजीपी को पत्र लिखकर अवैध कोयला कारोबार पर रोक लगाने की मांग की। कहा कि तेतुलमारी क्षेत्र अंतर्गत गंडुवा कोढ़िया बस्ती इलाके में बंद पड़े विनोद बिहारी अस्पताल परिसर के अंदर प्रशासन को गुमराह करके कथित रूप से बड़े पैमाने पर अवैध कोयला डिपो संचालित कर अवैध कोयला कारोबार चलाया जा रहा है। 

दिन के उजाले में मोटरसाइकिल, स्कूटर तथा अन्य छोटे-बड़े वाहनों के माध्यम से कोयला अवैध डिपो तक पहुंचाया जाता है। भारी मात्रा में कोयला का भंडारण किया जाता है। फिर उस कोयला को ट्रक एवं हाईवा के जरिये बिहार, पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के विभिन्न मंडियों में भेजा जाता है।  

आखिर किसके संरक्षण में इतना बड़ा अवैध कोयला डिपो चलाया जा रहा है? खुलेआम दिन दहाड़े मोटरसाइकिल से कोयला डिपो में पहुंचाया जाता है लेकिन कोई कार्यवाई तक नहीं होती है जिससे दिन पर दिन कोयला माफिया का मनोबल बढ़ता जा रहा ही जिससे ओर भी बड़े पैमाने पर कोयला की तस्करी कर रहे हैं। अवैध कोयला कारोबार के वजह से भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) एवं राज्य सरकार को राजस्व की भी हानि हो रहा है। 

धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक अवैध कोयला कारोबार एवं तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चला रहे हैं। इसके बावजूद कोयला माफिया प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर तेतुलमारी गंडुवा कोढ़िया बस्ती इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध डिपो संचालित कर अवैध कोयला कारोबार चलाया जा रहा है जिससे थाना प्रभारी ओर एसएसपी की भी छवि धूमिल हो रहा है। 

आखिर ये कोयला माफिया पर किसका आशीर्वाद प्राप्त है जो खुलेआम कोयला कारोबार चला रहे हैं। कोई कार्रवाई भी नहीं हो रहा है। आये दिन अवैध कोयला कारोबार के चलते भू धसान जैसे घटना घट रही है। तेतुलमारी क्षेत्र में भी ऐसे घटना घट चुका है। लेकिन फिर भी कोयला माफिया का हौसला बुलंद है। खुलेआम अवैध कोयला कारोबार चला रहे है लेकिन कोई कार्रवाई तक नहीं होता है।

Published / 2026-06-30 18:31:26
धनबाद : पुटकी के गोपालीचक कोयला डंप पर पुलिस बल तैनात

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पुटकी। गोपालीचक कोयला डंप में डीओ के तहत कोयला उठाव को लेकर रविवार को उत्पन्न विवाद के बाद सोमवार को भारी पुलिस बल तैनात किया गया। गुणवत्तापूर्ण कोयला समय पर नहीं मिलने से विवाद की स्थिति बनी थी। 

सूचना पर धनबाद डीएसपी प्रकाश सोय, पुटकी थाना प्रभारी वकार हुसैन समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। बीसीसीएल के पीबी एरिया महाप्रबंधक जीसी साहा सहित अधिकारियों ने भी पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। 

प्रशासन एवं बीसीसीएल प्रबंधन ने धनबाद मेयर संजीव सिंह से फोन पर वार्ता के बाद मामले को शांत कराया। बीसीसीएल प्रबंधक जेपी साहा ने बताया कि समय पर कोयला उपलब्ध नहीं होने से विवाद हुआ था, जिसे समझाकर सुलझा लिया गया। डीओ के नवीनीकरण का भी प्रयास किया जायेगा।

Published / 2026-06-29 22:02:25
नयी दिल्ली : सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने राष्ट्रीय मंच पर महात्मा गांधी के नाम योजना संचालित करने की मांग रखी है। उन्होंने कहा कि वी बी ग्राम जी योजना से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय को महात्मा गांधी के नाम से नयी जनहित की योजना आरंभ करनी चाहिए। 

दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन के दूसरे दिन झारखंड राज्य की ओर से प्रस्तुत प्रेजेंटेशन में मंत्री ने 125 दिन काम का प्रयाप्त बजट, स्ट्रांग फेब्रिकेटेड स्ट्रक्चर वाले आवास निर्माण से लेकर मनरेगा के बकाया भुगतान सहित अन्य मुद्दों को मजबूती से रखा। केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड के सुझाव पर सकारात्मक पहल करने का भरोसा दिलाया है। 

मनरेगा के तहत 125 दिन काम के लिए क्या पर्याप्त है वर्तमान बजट 

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में वी बी ग्राम जी योजना का मुद्दा छाया रहा। विकसित ग्रामीण भारत निर्माण की सोच को लेकर देश भर से जुटे ग्रामीण विकास मंत्रियों ने अपने - अपने सुझाव दिए। झारखंड की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने योजना में बड़े बदलाव की ओर इशारा करते हुए कहा कि अब केंद्र और राज्य सरकार के बीच 60-40 की हिस्सेदारी ने परेशानी बढ़ा दी है। 

इस निर्णय से झारखंड जैसे राज्य पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि राज्य के मनरेगा मजदूरों को 100 दिन की बजाय 125 दिन काम देने के निर्णय को लेकर विभाग की क्या तैयारी है? क्या इसके लिए विभाग के पास पर्याप्त बजट उपलब्ध है? उन्होंने कहा कि समय के साथ केंद्र सरकार साल दर साल मनरेगा के बजट में कटौती कर रही है। फिर सरकार मजदूरों को 100 दिन के बजाय 125 दिन का रोजगार देने का कैसे दावा कर रही है।  

फैब्रिकेटेड स्ट्रक्चर वाला आवास बनाने की मांग 

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि बढ़ा कर 2 लाख रुपए करने की मांग रखी है। उन्होंने कहा कि आवास निर्माण की राशि को बढ़ाना समय की मांग और लाभुकों की जरूरत है। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने ससमय आवास निर्माण की योजना को पूर्ण करने के लिए स्ट्रांग फैब्रिकेटेड स्ट्रक्चर वाले आवास निर्माण का सुझाव दिया है। 

इस योजना में लाभुकों को आवास निर्माण के लिए एक मुश्त राशि भुगतान की बात कही गई है। ऐसा करने से आवास निर्माण में हो रही देरी के साथ कई अन्य तरह की अड़चनों से मुक्ति मिलेगी। इसके साथ ही अबुआ आवास योजना के निर्माण में मनरेगा के तहत 90 दिनों का मजदूरी भुगतान की मांग की मंत्री के द्वारा रखी गयी। फैब्रिकेटेड आवास निर्माण के सुझाव से केंद्रीय मंत्री भी सहमत नजर आये। 

Published / 2026-06-29 21:21:59
हजारीबाग : अनियंत्रित कार ने 6 को कुचला, 4 की हालत गंभीर

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हजारीबाग। जिले में देर रात एक कार ने 6 से अधिक लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये जबकि दो लोगों को मामूली चोट आयी है। घायलों का इलाज मिशन अस्पताल एवं शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में चल रहा है। बताया जाता है कि नशे में धुत ड्राइवर ने इस घटना को अंजाम दिया है। बता दें कि देर रात ही स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। 

घायलों का हाल-चाल जनाने पहुंचे सांसद प्रतिनिधि 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चालक नशे की हालत में तेज गति से वाहन चला रहा था। कई लोगों को टक्कर मारने के बाद कार बिजली के पोल और चापाकल से टकरा गई, जिससे चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

 सूचना मिलते ही सांसद प्रतिनिधि रंजन चौधरी अस्पताल पहुंचे और घायलों के इलाज में सहयोग करते हुए सभी का हालचाल लिया, साथ ही उन्होंने नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की अपील की।

Published / 2026-06-29 21:19:49
धनबाद : करकेंद टीओपी के पीछे जंगल में चल रहा अवैध कोयला कारोबार

करकेंद टीओपी के पीछे जंगल में बड़े पैमाने अवैध डिपो संचालित कर धड़ल्ले से चलाया जा रहा अवैध कोयला कारोबार  

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने झारखंड डीजीपी को पत्र लिखकर अवैध कोयला कारोबार पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने लिखा कि धनबाद जिला के पुटकी क्षेत्र अंतर्गत करकेंद टीओपी के पीछे स्थित जंगल की आड़ में लंबे समय से बड़े पैमाने पर अवैध डिपो संचालित कर अवैध कोयला कारोबार जोरो शोरो से चलाया जा रहा है। 

उक्त स्थान पर अवैध कोयला डिपो बनाकर भारी मात्रा में कोयले का भंडारण किया जाता है। रात्रि के समय ट्रकों एवं अन्य भारी वाहनों के माध्यम से इस कोयले को विभिन्न भट्टों एवं मंडियों में भेजा जाता है। यह पूरा कारोबार खुलेआम चलाया जा रहा है लेकिन कोई कार्यवाई तक नहीं हो रहा है। आखिर किसके संरक्षण में इतना बड़ा अवैध कारोबार फल-फूल रहा है।

यह पूरा अवैध कोयला कारोबार प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर चलाया जा रहा है जिससे प्रशासन की भी छवि धूमिल हो रहा है। यदि समय रहते इस पर कार्रवाई नहीं की गयी, तो इससे न केवल सरकारी राजस्व को भारी क्षति होगी, बल्कि कानून-व्यवस्था एवं प्रशासन की छवि भी प्रभावित होगी। कोयला माफिया पर कार्रवाई नहीं होने से अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों का मनोबल बढ़ता जा रहा है।

Published / 2026-06-29 21:18:57
लोहरदगा गुमला ट्रक आॅनर एसोसिएशन की आम बैठक संपन्न

एबीएन न्यूज नेटवर्क, चंदवा /लातेहार। लोहरदगा गुमला ट्रक आॅनर एसोसिएशन की एक बैठक चंदवा गैरेज लाइन स्थित एसोसिएशन के कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता चंदवा निवासी एसोसिएशन के सचिव रोहित अग्रवाल ने की। इस आम बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी, जिसमें सड़क सुरक्षा को लेकर चर्चा करते हुए सभी ट्रक मालिकों को यह कहा गया कि सड़क सुरक्षा सर्वपरि है। 

दुर्घटना किसी से भी हो सकती है, लेकिन लापरवाही का हम लोग समर्थन नहीं करते। इसलिए सभी ट्रक मालिक अपने-अपने चालकों को नियमित रूप से यह निर्देश दे कि कोई भी वाहन चालक नशे की स्थिति में वाहन नहीं चलायेगा। सभी ट्रकों में आगे पीछे नंबर प्लेट रहना अनिवार्य करें। ट्रकों में रेडियम पट्टी अवश्य लगायें, आवश्यक कागजात ट्रक में अवश्य रखें, और गति सीमा के अंतर्गत ही ट्रक चलाएं और एसोसिएशन समय-समय पर टूटूवा मोड, बनारी, आदर, घाघरा, लोहरदगा, सेन्हा, चंदवा विभिन्न स्थानों पर सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान भी चलायेगी और लगातार ट्रकों को रोककर इन सब चीजों की जांच करेगी, इस क्रम में कोई भी चालक अगर गलत पाया गया तो वैसे ट्रकों को चिन्हित करके एक महीना के लिए खड़ा कर दिया जायेगा और आवश्यक कार्रवाई की जायेगी। 

बैठक को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत सिंह ने कहा कि आये दिन हेसल प्लांट, लोहरदगा में तीन-तीन दिन तक ट्रकों को सड़क पर खड़ा कर दिया जा रहा है, जिसके कारण चालक तो दो-तीन दिन भूखे प्यासे रह ही रहे हैं। आम जनता और वहां के स्थानीय नागरिकों को भी परेशानी हो रही है। इस पर हिंडाल्को को कहने पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि डीएमओ का गलत आदेश के कारण एकदम कम समय में पहाड़ से साईडिंग तक गाड़ियों को खाली करने का आदेश है, जिसके कारण काफी परेशानी हो रही है। 

नो एंट्री होने के बाद जब ट्रक खुलते हैं तो पूरा शहर जाम हो जाता है और अव्यवस्था का माहौल हो जाता है। प्रशासन लोहरदगा में बायपास रोड अभी तक उपलब्ध नहीं करा पायी है, इन सभी मुद्दों को लेकर कल लोहरदगा गुमला ट्रक आॅनर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल लोहरदगा के उपायुक्त महोदय एवं डीएमओ, लोहरदगा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेगा और अपनी परेशानियों को उनके सामने रखेगा और यह भी मांग करेंगे की हिंडाल्को जो हम लोगों के ट्रक को 2 दिन, 3 दिन सड़कों पर खड़ा कर दे रही है।

हिंडालको के कारण हम लोगो को जो नुकसान हो रहा है उसको लेकर डैमरेज चार्ज दे और हिंडाल्को समझौते के मुताबिक हम लोग को ट्रिप भी नहीं दे रही है। प्रशासन से यह भी मांग की जाएगी की जिला सड़क सुरक्षा समिति में सड़क पर चलने वाले सभी एसोसिएशन चाहे वह ट्रक एसोसिएशन हो, टेंपो एसोसिएशन हो। ट्रैक्टर एसोसिएशन हो सभी के सदस्यों को उसमें जोड़ा जाए ताकि प्रशासन और एसोसिएशन अपनी बात को एक दूसरे के सामने रख सके। इसके अलावा आज की बैठक में जालिम माइंस एवं कुजाम माइंस की गाड़ियों के समायोजन पर चर्चा हुई लेकिन कोई निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सका। 

बैठक को एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। आज की बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत सिंह, सचिव मुद्रिका यादव, रोहित अग्रवाल, रहमान अंसारी, कोषाध्यक्ष अभय कुमार सिंह, सह कोषाध्यक्ष इरफान दानिश, मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा, प्रदीप कुमार, शिवनाथ यादव, उपाध्यक्ष जतरू मुंडा, मुंतजिर आलम, इम्तेयाज अहमद बबलू, अजमल कुरैशी, इरशाद डबलू व मनीष सिंह, प्रेमनाथ उरांव, महेंद्र प्रसाद साहू, बबलू खान, मोहम्मद गुड्डू, अभिनव विश्वकर्मा, सह सचिव सुमित विश्वकर्मा, बरज सिंह, रहमत अंसारी, महताब आलम गुड्डू, विजय साहू, मनोज कुमार गुप्ता, राजेश विश्वकर्मा, चंद्रभूषण केसरी, मोहम्मद अमानुल्लाह, इनामुल अंसारी, संजीव शर्मा, मुख्तार अंसारी, बबलू, अनूप कुमार भारती, मंटू साहू, मनोज साहू, जयनाथ यादव, दीपक साहू, रियाजुल अंसारी, हाजी शमशेर कुरैशी, शकील अंसारी, मोहम्मद आदिल, शोएब अख्तर, प्रमोद उरांव, शंकर उरांव, उमा चरण भारती, आसिफ अंसारी, जीतू सिंह, मो बबलू (कोयला), मो नन्हे, अनिल उरांव, राजन वर्मा, मोहम्मद सबलू, मंटू साहू, अनुप भारती, गजाधर महतो, उमा चरण महतो, मनोज सिंह, विक्रम उरांव, सागर, विनोद, वीरेंद्र महतो, प्रकाश प्रजापति, सलाहकार समिति के वरिष्ठ सदस्य संतोष साहू, शंकर राय, अर्जुन वर्मा, मिंजू मियां उर्फ मो मिन्हाज, राजकिशोर सिंह सहित सैकड़ों ट्रक मालिक उपस्थित थे।

Published / 2026-06-29 21:17:09
रांची : संत कबीर दास जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब

श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर में 272वें अन्नपूर्णा महाप्रसाद में हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण 

टीम एबीएन, रांची। परम पूज्य डॉ संत शिरोमणि स्वामी सदानंद महाराज जी के पावन सान्निध्य में एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम एवं श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में संत कबीर दास जयंती श्रद्धा, भक्ति एवं सेवा भाव के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनायी गयी। पूरे दिन मंदिर परिसर आध्यात्मिक वातावरण, भक्ति संगीत एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति से गुंजायमान रहा।

मौके पर ट्रस्ट की ओर से 272 वें श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का भव्य आयोजन किया गया। मंदिर में विराजमान श्री राधा रानी का नवीन दिव्य वस्त्रों एवं आकर्षक आभूषणों से अलौकिक श्रृंगार किया गया। मनोहारी स्वरूप के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं और पूरा मंदिर परिसर भक्तिरस में सराबोर हो गया।

दोपहर 12 बजे मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच लड्डू, फल, खिचड़ी, मेवा सहित विविध प्रकार के महाप्रसाद का विधिवत भोग भगवान को अर्पित किया। भोग के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच मसालेदार वेजिटेबल खिचड़ी, शर्बत एवं आलू चिप्स का वितरण किया गया। मंदिर परिसर में उपस्थित दो हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक महाप्रसाद ग्रहण किया, जबकि दिनभर में चार हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन एवं पूजा-अर्चना का पुण्य लाभ प्राप्त किया।

आयोजन के दौरान आयोजित भजन-संध्या ने पूरे वातावरण को और अधिक भक्तिमय बना दिया। ट्रस्ट के भजन गायक मनीष सोनी ने संत कबीर दास, प्रभु श्याम एवं श्री राधा-कृष्ण की महिमा पर आधारित सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर भक्ति में झूम उठे। 

कार्यक्रम में ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता संजय सर्राफ ने संत कबीर दास के जीवन, उनके आध्यात्मिक संदेशों तथा सामाजिक समरसता, प्रेम, सत्य एवं मानवता के प्रति उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संत कबीर दास ने जाति-पांति, ऊंच-नीच एवं सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर मानव मात्र को प्रेम, सद्भाव, सत्य और ईश्वर भक्ति का संदेश दिया, जो आज भी समाज के लिए उतना ही प्रासंगिक है।

मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, निर्मल जालान, राजेंद्र अग्रवाल, मनोज चौधरी, सज्जन पाड़िया, सुरेश अग्रवाल, पूरणमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, मधुसूदन जाजोदिया, नंदकिशोर चौधरी, अरविंद अग्रवाल, प्रभास गोयल, पवन अग्रवाल, संजय सर्राफ, सुरेश चौधरी, अंजनी अग्रवाल, विष्णु सोनी, पवन पोद्दार, सुरेश भगत, ज्ञान चंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Page 31 of 1685

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse