टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग के प्रशस्त प्रांगण में सोमवार को आधार कार्ड शिविर लगाया गया। उक्त शिविर में हजारों विद्यार्थी उनके अभिभावक, शिक्षक तथा शिक्षिकाओं के आधार कार्ड में भूल सुधार किया गया और जिन बच्चों के आधार कार्ड नहीं थे, उनके नये आधार कार्ड भी बनाये गये। उक्त शिविर प्रात: 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक लगाया गया।
अभिभावकों ने शिविर के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक अच्छी पहल है। इससे उनकी बड़ी समस्या का समाधान हो गया, क्योंकि आधार कार्ड में गड़बड़ी होने से अनेक कामों में व्यवधान पड़ जाता है। उन्होंने प्राचार्य महोदय के प्रति आभार जताया।
प्राचार्य डॉ तापस घोष ने भी इस आयोजन पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि एक छत के नीचे इतने लोगों की समस्याओं का समाधान हो जाना खुशी देनेवाली बात है। उन्होंने आधारकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपना बहुमूल्य समय देकर विद्यालय परिवार की मदद की इसके लिए उन्हें धन्यवाद तथा साधुवाद। सबको अपना आधार कार्ड दुरुस्त रखना चाहिए ताकि भविष्य में भी सब काम ठीक से होता रहे।
टीम एबीएन, रांची। धुमकुड़िया अ ग्रुप आफ न्यू जेनेरेशन संस्था जिसके संचालक रानी राज और राजेश कुमार गुप्ता द्वारा 3 अगस्त 2025 को रांची के होटल सिटी पैलेस में प्रतिभा सम्मान समारोह एवं भाषा संस्कृति पर परिचर्चा आयोजित की गयी।
इसमे मुख्य अतिथी पद्म श्री सम्मानित और नागपुरी के राजकुमार मधु मंसूरी हंसमुख, विशिष्ट अतिथी एसडीएम प्रवीण कुमार सिंह, अतिथि जिला परिषद सह उपाध्यक्ष अनिता देवी एवं खबर मन्त्र के संपादक नंद किशोर मुरलीधर थे एवम अन्य अतिथि प्रोफेसर विकास सिन्हा, अवध अवधेश आदर्श, सीमा मिश्रा सहित कई गण्य मान्य व्यक्ति उपस्तिथ थे।
इस समारोह में धुमकुड़िया परिवार के जेपीएससी 2023 के सफल अभ्यर्थी जगदीप हेम्ब्रम (झारखंड प्रशासनिक अधिकारी), अमित कुमार चौधरी (झारखंड श्रम पदाधिकारी), सरिता बारला (झारखंड सहकारिता पदाधिकारी) एवं जेपीएससी बैकलॉग 2017 के ऊतीर्ण गोपाल चन्द्र महतो ( जेल सुपरिडेंट) और कौशिक कुमार ( जेल सुपरिडेंट) आदि को प्रतीक चिन्ह और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इन सभी ने अपने सफलता के संघर्ष के साथ धुमकुड़िया के प्रयास को सराहा। भाषा संस्कृति परिचर्चा विषय मे झारखंडी पुरखा मधु मंसूरी ने अपने जीवन काल के अनुभवों को साझा किया। नागपुरी भाषा के अपने प्रसिद्ध गीतों का अर्थ समझाते हुए श्रोताओं को मन्त्रमुग्ध कर दिये।
इस समाराहों में अन्य अतिथियों ने भी झारखंडी भाषा संकृति पर अपने व्यक्तव्य रखे। समारोह में झराखंडी गाने पर मनीषा एन्ड ग्रुप ने नृत्य प्रस्तुत किया। सुहासिनी महली ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। सारे अतिथियों ने जो मूल बात कही वह यह कि पदाधिकारी बन कर अपने पद को सर पे न चढ़ने दें, समाज के प्रति अपने नैतिक मूल्यों का वहन अवश्य करें।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड आंदोलन के प्रणेता, जननायक, दिशोम गुरु, पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के आकस्मिक निधन पर पंजाबी हिंदू बिरादरी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। पंजाबी भवन में आयोजित एक आपात बैठक में उनके निधन पर उनकी आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर झारखंड निर्माण में उनके द्वारा दी गई कुर्बानियों को भी याद किया गया।
बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष सुधीर उग्गल ने की। बैठक में राजेश मेहरा, रणदीप आनंद, राजेश खन्ना, मुकुल तनेजा, अरुण चावला, अशोक माकन, रवि पराशर, हरगोविंद गिरधर, विकास चावला, राकेश गिरधर, अमिताभ कत्याल, प्रवीण मग्गो, राकेश शर्मा, दीपक खोसला, अमित कुमार, बंटी जुल्का, शिव स्याल काका, आरके जुल्का आदि मौजूद थे।
टीम एबीएन, रांची। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पुंदाग रांची स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन के अंतर्गत मंदिर परिसर में आम, अमरूद रंग-बिरंगे करोटन, मोर पंख के पौधे सहित 25 से भी अधिक फलदार एवं छायादार वृक्षों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल पर्यावरण को संरक्षित करना था, बल्कि समाज में वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता फैलाना भी था।
वृक्ष लगाने से जहां पर्यावरण शुद्ध होता है, वहीं आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वायु और हरित वातावरण की सौगात मिलती है। इस अवसर पर सम्मेलन के जिलाध्यक्ष सज्जन पाड़िया ने कहा कि प्रकृति हमें बिना कुछ मांगे बहुत कुछ देती है, अब समय आ गया है कि हम भी प्रकृति के लिए कुछ करें। एक-एक पेड़ लगाना, दरअसल एक-एक जीवन बचाने के बराबर है।
उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे जीवन में कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाएं और उसका पालन-पोषण करें।कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला महामंत्री निर्मल बुधिया ने कहा कि यह पहल केवल एक दिन का आयोजन नहीं है, बल्कि मारवाड़ी सम्मेलन आने वाले समय में विभिन्न स्थानों पर लगातार ऐसे वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। इस पहल को जनआंदोलन का रूप देने का लक्ष्य रखा गया है।
झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय संयुक्त महामंत्री संजय सर्राफ ने कहा की रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन की यह पहल न केवल प्रशंसनीय है, बल्कि समाज के अन्य संगठनों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। यदि हर संस्था और नागरिक इसी भावना से आगे आए,तो झारखंड का हर शहर हरियाली से आच्छादित होकर एक आदर्श नगरी बन सकेगा।
मौके पर रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के कोषाध्यक्ष कमलेश संचेती, पर्यावरण संयोजक किशन अग्रवाल, श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, पद्म चंद्र जैन, महेश अग्रवाल, अरुण बाजोरिया, मधु जाजोदिया विशाल जालान, पवन पोद्दार, गोमती देवी, प्रभा देवी सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। जेसीआई रांची ने साइबर क्राइम को रोकने और आम नागरिकों के बीच साइबर क्राइम के प्रति सतर्क रहने के लिए अपने कार्यालय में एक विशेष ट्रेनिंग का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के मुख्य प्राध्यापक रहे संदीप सेनगुप्ता, इंडियन स्कूल आॅफ एंटी हैकिंग से और मुख्य अतिथि रहे श्रीराम अग्रवाल, तत्काल पूर्व अध्यक्ष, जेएसी जेसीआई जोन।
साइबर क्राइम आज के दौर का वो मुखौटा है जिसने ठगी, डकैती और जालसाजी को डिजिटल बना दिया है। हर 10 में से 4 लोग इसका शिकार बन रहे है। फिर भी आम जनता के बीच इससे बचने और सतर्क रहने का उपाय बहुत कम है। जेसीआई रांची ने इस मुश्किल से सतर्क रहने के प्रयास को मजबूत करने के लिए इस कार्यशाला का आयोजन किया। इस विशेष कार्यशाला में पासवर्ड मैनेजमेंट, क्रेडिट कार्ड आॅथेंटिकेशन, आधार व बायोमेट्रिक लॉक, डार्क वेब, कॉल स्पूफिंग, ओटीपी प्रोटेक्शन, टू फैक्टर आॅथेंटिकेशन से जुड़े काफी तरीके बताए गए।
कार्यक्रम का सकुशल संचालन जेसी प्रवीण अग्रवाल व विवेक मुरारका ने किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतीक जैन, अभिषेक केडिया, राखी जैन, मनीष रामसिसरिया, मोहित वर्मा, प्रशांत पाटोदिया, आदित्य जालान, तरुण अग्रवाल, रिशव जैन, अनिल अग्रवाल, दीपक पटेल, केतुल पटेल, निशांत मोदी, सौरभ टांटिया, अग्निश मित्रा, अभिनव गर्ग, ऋतिक राज, मयंक चौधरी, सृजन हेतंसरिया, प्रवीण अग्रवाल, अमन पोद्दार, रवि समोता, उदित तुलस्यान, अभिषेक जैन व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
टीम एबीएन, रांची। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन का आज निधन हो गया। वे 81 साल के उम्र में सरगंगाराम अस्पताल दिल्ली में (08:48 सुबह) अंतिम सांस ली। इससे राज्य समेत पूरे देश में शोक का वातावरण बना हुआ है।
झारखंड सरकार ने तीन दिवसीय राजकीय शोक का घोषणा किया है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने भी अपनी शोक संदेश व्यक्त किया। संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने सोशल हैंडल पर पोस्ट जारी करते हुए गहरा दु:ख व्यक्त किया।
मीडिया वार्ता में श्री महतो ने कहा कि 60:40 नाय चलतो आंदोलन के दौरान लिखित ज्ञापन के साथ हमने गुरु जी से साक्षात मुलाकात किया था। हमारे शिर पर हाथ रखते हुए उन्होंने आंदोलन की कई अहम जानकारियां हमें प्रदान किए थे।
आज भी वह दिन हमें याद है। गुरु जी के विचारों को आत्मसाथ करते हुए राज्य के स्थानीय अधिकार हेतु आंदोलन के लिए कटिबंध हुं। बताते चलें कि पिछले कई दिनों से शिबू सोरेन को किडनी समेत शरीर के कई बीमारियों से निजात हेतु इलाजरत थे। आज उन्होंने अपने शरीर को त्याग दिया।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। झारखंड के सम्माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के पिता, झारखंड आंदोलन के प्रणेता, दिशोम गुरु शिबू सोरेन का आज तड़के दुखद निधन हो गया।
अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष सह कांग्रेस नेता रत्नेश कुमार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा – दिशोम गुरु न केवल एक राजनेता थे, बल्कि एक आंदोलन, एक विचारधारा और झारखंड के आत्मसम्मान की पहचान थे। उनका जाना झारखंड के राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना के एक युग का अंत है। हम सब उनके दिखाए रास्ते पर चलकर ही सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।
टीम एबीएन रांची। दिशोम गुरु शिबू सोरेन का आज निधन हो गया। यह जानकारी उनके बेटे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद एक्स पर पोस्ट कर साझा की। उन्होंने लिखा कि आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं। राज्य सरकार ने तीन दिनों के राजकीय शोक का एलान किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिबू सोरेन के निधन की सूचना मिलने पर दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल पहुंचे। पीएम मोदी ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री के परिजनों को सांत्वना देते हुए दिवंगत सांसद को श्रद्धांजलि भी दी।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर आज शाम छह बजे झारखंड लाया जाएगा। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को उनका पार्थिव शरीर सबसे पहले रांची के मोरहाबादी स्थित आवास पर लाया जाएगा। मंगलवार सुबह झामुमो के पार्टी कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद पार्थिव शरीर को झारखंड विधानसभा ले जाया जाएगा, जहां जनप्रतिनिधि और अधिकारी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव रामगढ़ जिले के नेमरा में किया जाएगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse