टीम एबीएन, रांची। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद अखिलेश यादव 12 अगस्त को झारखंड पहुंचेंगे। वे दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा जायेंगे।
स्थानीय सपा नेता रंजन यादव ने बताया कि अखिलेश यादव का निजी विमान 12 अगस्त को सुबह 11:30 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची पहुंचेगा। वहां से 11:45 बजे वे सड़क मार्ग से नेमरा रवाना होंगे। नेमरा में वे शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे, परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना देंगे।
*प्रेस विज्ञप्ति*
*श्री राधा- कृष्ण मंदिर में अन्नपूर्णा महाप्रसाद मे 3 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण*
*मंदिर में 6 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने किया दर्शन*
*भजन- संध्या में मनमोहक भजनों में भक्तगण खूब झूमे*
श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग मे श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में 222 वां श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद भंडारा का आयोजन किया गया। आज का श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे का वितरण पिता स्व० नंदलाल जालान एवं माता स्व० उमा देवी जालान की पुण्यतिथि पर उनके पुत्र विशाल अमिता जालान, उनके भाई मनीष मनीषा जालान,मिलन नम्रता जालान एवं उनके परिवार के सौजन्य से आयोजित किया गया। अन्नपूर्णा महाप्रसाद का विधिवत भोग दोपहर 12:30 बजे मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडे द्वारा लगाई गई, तत्पश्चात मंदिर परिसर में उपस्थित 3 हज़ार से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। आज के महाप्रसाद में केसरिया खीर, पुड़ी आलू चना सब्जी, जीरा राइस चिप्स, बिस्कुट,आदि का वितरण किया गया। तत्पश्चात भजन- संध्या के कार्यक्रम में ट्रस्ट के भजन गायक मनीष सोनी ने कृष्ण दरबार में अपने मनमोहक सुमधुर भजनों की अमृत गंगा का रसपान कराते हुए श्रोताओं को खूब झुमाया। तथा श्री राधा कृष्ण के जयकारा से पूरा वातावरण कृष्णमय एवं भक्तिमय बन गया। तत्पश्चात सामूहिक रूप से महाआरती की गई। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि संस्था द्वारा श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर मे आज अन्नपूर्णा महाप्रसाद एवं भजन संध्या में आज सुबह से ही श्रद्धालुओं का भीड़ लगा रहा। तथा भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर मे 6 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। आज मंदिर में रांची के अलावे झारखंड के कई जिलों से आए सैकड़ो श्रद्धालुओं ने मंदिर का दर्शन किए। तथा श्रद्धालुगण भव्य आकर्षक एवं अनूठा मंदिर को देखकर मंत्र मुग्ध होकर उत्साहित हो रहे थे। इस अवसर पर-ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, सचिव मनोज चौधरी, सज्जन पाड़िया, पूरणमल सर्राफ, गोविंद अग्रवाल, शिव भगवान अग्रवाल, संजय सर्राफ, बिजय अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, मधु जाजोदिया, विशाल जालान, नंदकिशोर चौधरी,मिलन जालान, राज जालान पवन कुमार पोद्दार, मनीष सोनी, महिला संतोष देवी अग्रवाल,विधा देवी अग्रवाल,शिला मुरारका,ललिता अग्रवाल, सिद्धी वंदना,विशाखा जालान राधिका जालान, महेश वर्मा, धीरज कुमार गुप्ता, परमेश्वर साहू, चंद्रदीप साहू, हरीश कुमार,अशोक ठाकुर, सुधीर कुमार, सत्यम कुमार, आशीष कुमार, सूरज कुमार, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह के निधनोपरांत प्रेस क्लब के द्वारा कान्फ्रेंस हॉल में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके साथ कार्य करने का संस्मरण साझा किया और कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके जैसा व्यक्तित्व का होना मुश्किल है।
श्रद्धांजलि सभा में उनके भाई पशुपतिनाथ सिंह, बेटे राहुल सिंह और भतीजे अनुज सिंह उपस्थित थे। उनके बेटे राहुल ने कहा कि वे अपने पिता के सपनों को आगे बढ़ाने में निष्ठा के साथ काम करेंगे। शोकसभा में वरिष्ठ पत्रकार अनुज सिन्हा ने कहा कि हरिनारायण सिंह का व्यक्तित्व और कार्य बेमिसाल रहा है, उनके साथ कार्य करने का अनुभव मेरे लिए बेहद स्मरणीय रहा है।
शोकसभा में एनाईबीएम के निदेशक मनोज गुप्ता ने हरिनारायण सिंह की स्मृति में पांच छात्रों को हर साल नि:शुल्क कम्पटीशन की तैयारी करवाने की घोषणा की। वहीं गांडीव समाचार पत्र के सम्पादक और क्लब के सचिव अमरकांत ने स्व. हरिनारायण सिंह के नाम से हर साल एक पत्रकार को उत्कृष्ट समाचार लेखन के लिए 10 हज़ार रुपये का अवार्ड शुरू करने की घोषणा की।
सभा को वरिष्ठ पत्रकार अनुज सिन्हा, विनय कुमार, सुनील सिंह बादल, सत्यप्रकाश पाठक, प्रमोद झा, एनाईबीएम के निदेशक मनोज गुप्ता, आनंद मोहन, भरत भूषण प्रसाद, आलोक कुमार सिंह, सुनील सिंह, प्रदीप कुमार, मनोज सिंह, दिलीप कुमार सिंह, चन्दन वर्मा, कमलेश कुमार, पंकज जैन, अखिलेश सिंह, राहुल सिंह ने सम्बोधित किया वहीं वहीं प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र लाल सोरेन, सचिव अमरकांत, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गिरी, संयुक्त सचिव रतनलाल, कोषाध्यक्ष कुमार सिंह, कार्यकारिणी सदस्य, राजू प्रसाद, आलोक कुमार सिन्हा, आरजे अरविंद, सौरभ शुक्ला, चन्दन भट्टाचार्य, मोनू कुमार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी उल्लेखनीय भूमिका निभायी।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनाव आयोग को लेकर दिये गये बयान के लिए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा प्रहार किया और कहा कि वह अपने अपरिपक्व बयानों से लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में श्री गांधी पर निशाना साधा और कहा कि एक दशक से ज्यादा समय से गांधी की भारतीय राजनीति में छवि अराजक, बिना प्रमाण के संवैधानिक संस्थाओं को बदमान करने का प्रयास करने वाले शख्स की बनी हुई है।
उन्होंने कहा कि जनता अब मान चुकी है कि श्री गांधी अपरिपक्व, गैरजिम्मेदार और भारत के लोकतंत्र को कमजोर बनाने के लिए वक्तव्य देते हैं। उन्होंने कहा, गांधी ने संवाददाता सम्मेलन का आयोजन कर एक संवैधानिक संस्था पर बिना किसी तथ्य के बेबुनियाद आरोप लगाये हैं। इस वजह से यह कहना गलत नहीं होगा कि राहुल उर्फ अराजक तत्व, अब राहुल उर्फ विध्वंसक हो गये हैं।
भाजपा नेता ने कहा कि आज पूरा देश पूछ रहा है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) को यह अधिकार किसने दिया कि वे चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं को खुलेआम धमकी दें। उन्होंने कहा कि श्री गांधी को आज पूरा देश नेता प्रतिपक्ष कम और नेता अपरिपक्व ज्यादा मानने लगा है।
टीम एबीएन, रांची। वसुंधरा आर्ट्स के द्वारा पर्यटन कला संस्कृति एवं युवा कार्य विभाग के अनुदान से दो दिवसीय लोक नाट्योत्सव का आयोजन आॅड्रे हाउस में 10 अगस्त रविवार और 11 अगस्त सोमवार को शाम 6:30 से किया जायेगा।
इस दो दिवसीय नाट्योत्सव में रांची के चर्चित नाट्य निर्देशक अभिराज कुमार के निर्देशन में गिरीश कर्नाड का प्रसिद्ध नाटक बलि एवं जमशेदपुर के ट्राइबल नाट्य निर्देशक राम मार्डी का नाटक शापित का मंचन किया जायेगा। प्रवेश नि:शुल्क है।
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 9 अगस्त को रांची जीपीओ में केडी राय व्यथित की अध्यक्षता में आॅल इंडिया पोस्टल/ आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन झारखंड की अहम बैठक संपन्न हुई। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्य सभा सांसद दिशोम गुरू शिबू सोरेन के निधन पर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा गया कि उनके निधन से राज्य की अपूरणीय क्षति हुई है।
आज की बैठक में रंगनाथ पांडेय, रमेश सिंह, जयनारायण प्रसाद, त्रिवेणी ठाकुर, त्रिलोकी नाथ साहू, हसीना तिग्गा, बी बारा, अमिता तिर्की, मो रफी, सुखदेव राम, रामचंद्र प्रसाद, राजेंद्र महतो, रमेश दुबे, डी एन साहू, इसहाक मिंज, सहदेव प्रसाद, दीपक वर्मा, शिबू पाहन आदि उपस्थित थे। सभा का संचालन एम जेड खान ने किया और धन्यवाद ज्ञापन जयनारायण प्रसाद ने किया।
सभा को एम जेड खान के अलावा रंग नाथ पाण्डेय, रमेश सिंह, जयनारायण प्रसाद, हसीना तिग्गा ने संबोधित किया। उक्त जानकारी आॅल इंडिया पोस्टल/आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन झारखंड, रांची के स्टेट सचिव एम जेड खान ने दी।
टीम एबीएन, रांची। रांची में एक मोबाइल शॉप पर चोरों ने हल्ला बोल दिया और 28 आईफोन चोरी करके ले गये। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत हरमू रोड पर एक मोबाइल की दुकान से एक दो नहीं बल्कि 28 फोन की चोरी कर ली गयी, जिसमें लेटेस्ट मॉडल के आईफोन शामिल थे, जिनकी कीमत लगभग 30 लाख रुपये थी। आरोपियों ने पहले मोबाइल की दुकान की रेकी की और फिर चोरी की घटना को अंजाम दिया। दुकान संचालक राहुल कुमार शुक्ला ने बताया कि जब वह गुरुवार की देर रात अपनी मोबाइल की दुकान को बंद कर घर चला गया था।
इसके बाद चोरों का गिरोह दुकान का शटर काटकर दुकान के अंदर गये। इसके बाद लगभग 30 लाख रुपए के मोबाइल फोन और एक्सेसरीज की चोरी कर ली। पूरी घटना को 6 चोरों ने अंजाम दिया है। इसे लेकर पीड़ित मोबाइल दुकान संचालक राहुल कुमार शुक्ला ने रांची के कोतवाली थाना में एफआइआर दर्ज करायी है।
दुकान संचालक ने बताया कि शुक्रवार को जब वह अपनी दुकान में पहुंचे थे तो उन्होंने देखा कि उनकी दुकान का शटर एक स्थान से कटा हुआ है और उसमें लगाया गया ताला टूटा हुआ है। संचालक जब दुकान के अंदर गये तो उन्होंने देखा कि काउंटर में रखे 28 मोबाइल फोन, जिसमें आईफोन भी शामिल हैं।
वह गायब हैं, जिनकी कीमत लगभग 30 लाख रुपये के करीब है। पीड़ित दुकानदार ने कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज करायी। इसके बाद पूरे मामले को लेकर कोतवाली थाना की पुलिस तहकीकात में जुट गयी है। दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। इसके साथ ही अन्य तकनीकी पहलुओं का इस्तेमाल कर 30 लाख की मोबाइल चोरी की घटना में शामिल आरोपियों की धर पकड़ के प्रयास पुलिस कर रही है।
रांची में चोरी की ये कोई पहली वारदात नहीं है। कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना से महज कुछ महीने पहले रांची के ही ओरमांझी थाना क्षेत्र के ब्लॉक चौक पर स्थित जय हिंद नामक ज्वेलर्स दुकान से चार अपराधियों ने सोने की अंगूठी खरीदने के बहाने हथियार के बल पर लगभग 12 लाख के गहनों की लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। आज देशभर में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जा रहा है। इस दिन बहनें अपनी भाईयों के कलाई पर राखी बांधती है। जिनके भाई जेल में है उन बहनों के लिए यह काफी गम भरा माहौल है। वहीं, धनबाद मंडल कारा के बाहर सुबह से ही सैकड़ों बहनें अपने बंदी भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए देखी गयी।
बहनों के हाथ में सजे थाली में राखी, चावल, रोली और मिठाइयां थीं। सभी अपने-अपने भाइयों से मिलने के लिए काफी उत्सुक थी, लेकिन उनकी खुशी मायूसी में छा गई। जेल प्रशासन ने उन्हें आमने-सामने मुलाकात की अनुमति नहीं दी जिसके बाद बहनों ने जेल के बाहर बनाये गये विशेष काउंटरों पर अपनी राखी और मिठाइयां दे दी।
राखी के साथ बहनों ने अपने भाइयों की सलामती, लंबी उम्र और शीघ्र रिहाई की कामनाएं भेजीं। इस दौरान बहनें भावुक हो गयीं क्योंकि वह खुद अपने हाथों से अपने भाई की कलाई पर राखी नहीं बांध सकी और न ही उनसे मिल सकी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse