*ब्रज किशोर नेत्रहीन बालिका विद्यालय में मनाया स्वतंत्रता दिवस*
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ज़ेवियर इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल सर्विस (XISS), रांची के ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट (HRM) विभाग के छात्रों ने ब्रज किशोर नेत्रहीन बालिका विद्यालय, बडगइ, रांची में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत नेत्रहीन छात्रों के जोशपूर्ण मार्च पास्ट और ध्वजारोहण से हुई। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति गीत, कविता और नृत्य प्रस्तुत किए गए। जिन्होंने यह साबित कर दिया कि असली दृष्टि आँखों से नहीं, दिल और आत्मा से आती है।
समापन के क्षणों में बच्चों की खिलखिलाहट और आत्मविश्वास ने यह संदेश दिया कि अंधकार में भी अगर विश्वास और हौसला हो, तो मन की रोशनी राह दिखाने के लिए पर्याप्त होती है।
कल सायं 4 बजे सामाजिक व धार्मिक व ब्यापारिक संस्थाओं सहित विशिस्ट लोगो द्वारा भब्य झांकी का किया जाएगा उद्घाटन
इस अवसर पर देश भक्ति की सजीव झांकी की प्रस्तुति संग बाल कलाकारों के द्वारा भाव नृत्य के संग भक्तिमय प्रस्तुति एवं 65 से भी अधिक कोलकाता के कलाकारों के द्वारा भगवान श्री राधा कृष्ण के भावपूर्ण नित्य नाटिकाज़िन्दगी, नरसिंघा अवतार का भी आयोजन रखा गया है। समुद्र मंथन की झांकी उससे प्राप्त अमृत के महाकुंभ प्रयागराज के संगम का परीदृश्य एवं ऑपरेशन सिंदूर की भव्य निर्जीव झांकी का भी श्री कृष्ण भक्तगण अवलोकन कर सकेंगे।
साथ ही श्री कृष्ण के विभिन्न रूपों के साथ बाल गोपाल बच्चे और बच्चियां जिनकी उम्र 10 वर्ष तक हो वे श्री कृष्ण झांकी स्वरूप प्रतियोगिता में भी भाग ले सकेंगे। इस अवसर पर पुरस्कार वितरण आयोजन समिति द्वारा किया जायेगा। प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार के अलावा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया जायेगा।
इस अवसर पर भगवान श्री कृष्ण को मोटे अनाज सहित माखन मिश्री ,पंजीरी, फल, रबड़ी का भोग लगाया जाएगा जिसे जन मानस के बीच वितरण किया जायेगा। 17 को दही हांडी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पुरुष व महिला गोविंदा को 16 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। मेन रोड केडिया साइकिल व चुटिया में सतीश सिंह (फोन नंबर 9431101328) से फॉर्म लेकर रजिस्ट्रेशन करा लें।
आयोजन को सफल बनाने में मुख्य संरक्षक संजय सेठ, संरक्षक सी पी सिंह, अजय मारू, अध्यक्ष मुकेश काबरा, महासचिव रविन्द्र मोदी, संयोजक कुणाल आजमानी, रमेन्द्र कुमार, राम बांगड़, संजय जायसवाल, मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत, संजय पोद्दार, राज वर्मा, ललन श्रीवास्तव, मनोज तिवारी, भीषम सिंह, नीरज चौधरी, सतीश सिंहा, सतेंद्र सिंह गुड्डू, मनोज कुमार, नीरज कुमार, ललित ओझा, शंकर दुबे, राजीव सहाय, पूनम आनंद, विपिन वर्मा, आनंद श्रीवास्तव, संजय सिंह लल्लू, संतोष सेठ, रामशंकर बगड़िया, रतन अग्रवाल, जुगल दरगढ़, अजय वर्मा, अशोक पुरोहित, अमित चौधरी, नीलम चौधरी, विजय ओझा, राजू रजक, बबलू चौधरी, संजय गोयल, विजय यादव, राजा घोष सहित काफी संख्या में लोग लगे हुए है।
मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत, संजय पोद्दार ने रांची के समस्त कृष्ण प्रेमियों से सपरिवार ईस्ट मित्रों के संग दो दिवसीय 16 व 17 के आयोजन में शामिल होने का अनुरोध किया है। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत और संजय पोद्दार ने दी।
टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू रांची में आज 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से संपन्न हो गया। स्थानीय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कपिल देव गिरि ने इस अवसर पर झंडोत्तोलन किया। झंडोत्तोलन के बाद विद्यालय के एनसीसी अधिकारी विवेक जायसवाल के निर्देशन में एनसीसी कैडेट्स और बच्चों ने तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद विद्यालय की बैंड पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर अपने स्वागत भाषण में डीएवी झारखंड जोन बी के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी सह विद्यालय के प्राचार्य के प्राचार्य एमके सिन्हा ने कहा कि शिक्षा की शुरुआत घर से होती है, प्रकृति से होती है। श्री सिन्हा ने अभिभावकों से तिरंगे की शान को सदा बनाये रखने की अपील की।
प्राचार्य ने प्रसिद्ध क्रांतिकारी भगत सिंह की जीवनी सुनाई और अभिभावकों से शहीदों की कहानी अपने बच्चों से सुनाने की अपील की, ताकि वे जान सकें कि आजादी हमें कितनी कुर्बानी के बाद मिली। श्री सिन्हा ने कहा कि विज्ञान और तकनीक का प्रयोग सीखने के लिए होना चाहिए। मोबाइल का दुरुपयोग रोकने का प्रयास होना चाहिए।
प्राचार्य ने आगंतुकों का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति नृत्य और नृत्य नाटिका निशानी उल्लेखनीय रहे। इन दोनों कार्यक्रमों को दर्शकों ने खूब सराहा। मौके पर मुख्य अतिथि एवं एलएमसी चेयरमैन श्री कपिल देव गिरि ने विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रसन्नता जताई।
स्वतंत्रता दिवस समारोह पर विद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारियों, अभिभावकों के अलावा डॉ बी सी अधिकारी, कृष्ण कुमार, अखिलेश कुमार, बिनोद कुमार, अवधेश कुमार, आशुतोष गिरि, ब्रजेश उपाध्याय समेत कई अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद थे।
सभा का संचालन बारहवीं की छात्रा शैली केसरी और शालिजा ने किया। उक्त जानकारी डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के प्रेस प्रभारी आलोक इंद्र गुरु ने दी।
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 15.08.2025 को धुर्वा स्थित वाई. एम. सी. ए. पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान वाई एम सी ए पब्लिक स्कूल धुर्वा में 79वा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
इस दौरान खबर मन्त्र और एबीएन के मुख्य संपादक श्री एन के मुरलीधर ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराया । इस मौके पर स्कूली छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया। छात्रों ने अपनी गीतों, भाषण आदि प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी को भाव विभोर कर दिया।
लाम*
M79 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आज प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय, पुलिस महानिरीक्षक, पलामू प्रक्षेत्र एवं पुलिस उप महानिरीक्षक, पलामू क्षेत्र का संयुक्त कार्यालय भवन परिसर में पुलिस उप महानिरीक्षक श्री नौशाद आलम ने राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया एवं राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मौके पर पलामू उपायुक्त समीरा एस०, पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन, उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन, सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुलोचना मीना, प्रमंडलीय जनसंपर्क ईकाई, पलामू के उप निदेशक (क्षेत्र) संजीव कुजूर सहित बड़ी संख्या में पलामू जिला एवं प्रमंडल के प्रशासनिक पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मीगण उपस्थित थे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर, (पलामू)।प्रमंडलीय आयुक्त के आवासीय कार्यालय परिसर में आयुक्त के सचिव विजय वर्मा ने राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया एवं राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। मौके पर अन्य पदाधिकारी एवं कर्मीगण उपस्थित थे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, चौपारण। 14 अगस्त 2025 को शहीद भगत सिंह उच्च विद्यालय के प्रांगण में दिशोम गुरु शिबू सोरेन पूर्व मुख्यमंत्री को सभी शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी गण तथा छात्र छात्राओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको याद किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक महादेव प्रजापति, प्रभारी प्राधानाध्यापक कृष्ण कुमार शर्मा, दीपक कुमार, खुशी यादव, किरण कुमारी, शांति कुमारी, प्रीति कुमारी, जितेंद्र कुमार पांडे, अमरजीत प्रसाद, उमेश कुमार दांगी, तुलसी साह, महेंद्र राम आदि उपस्थित रहे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, चौपारण। केबीएसएस प्लस 2 उच्च विद्यालय परिसर में गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री व झारखंड आंदोलन के प्रणेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाध्यापक कालीचरण राम के साथ शिक्षक महेश प्रसाद वर्णवाल, नागेश्वर वर्मा, राजेन्द्र कुमार, महेश महतो, शिव कुमार, संजय कुमार राम, राजा राम रवि, राधा कृष्ण पाठक, विजय कुमार, किशन कुमार, सतेन्द्र मिश्र, अमित रंजन सिंह, विवेक कुमार, सुलेखा कुमारी, सुभाषिनी कुमारी, रेशमी कुमारी, सुषमा कुमारी, कमाल अहमद अंसारी, दीपक गुप्ता, अंकुर कुमार, जितेंद्र कुमार, निवास चन्द्र सिन्हा सहित विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।
शिक्षकों ने कहा कि शिबू सोरेन ने झारखंड की अस्मिता, अधिकार और पहचान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनका संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse