झारखंड

View All
Published / 2025-08-20 18:00:49
विश्व ब्राह्मण संघ ने किया चंद्र ज्योति उपाध्याय को सम्मानित : प्रदीप शर्मा

टीम एबीएन रामगढ़/ रांची। विश्व ब्राह्मण संघ ने दिनांक 20 अगस्त 2025 दिन बुधवार को समय अपराह्न 11 बजे रामगढ़ बाजार समिति के पास उनके आवास में, एक प्रोग्राम आयोजित कर, अपने ब्राह्मण समाज के डाक्टर चन्द्र मोली उपाध्याय की सुपुत्री चंद्र ज्योति उपाध्याय ने प्रशासनिक सेवा में प्रथम प्रयास में ही सफलता प्राप्त करने एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। 

जिसमें चंद्र ज्योति उपाध्याय को सम्मानित करने उनके आवास पर जाकर सर्वप्रथम चंद्र ज्योति उपाध्याय को बुके एवं प्रतिक चिह्न के रूप में भगवान परशुराम जी का मोमेंटो देकर तथा मिठाई खिलाकर मुह मीठा करा कर, बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी। 

मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा एवं जिला के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपस्थित होकर जैसे प्रदीप शर्मा, जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय, जिला प्रवक्ता अनुज तिवारी, विजय प्रताप ओझा एवं अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। विश्व ब्राह्मण संघ के बिटिया को सम्मानित करने पर उनके परिवार के लोग काफी उत्साहित थे।

Published / 2025-08-19 20:55:11
24 को नगड़ी में होगी आर-पार की लड़ाई : चंपाई सोरेन

पूर्व मुख्यमंत्री ने किया ऐलान- 24 को रिम्स टू की जमीन पर चलायेंगे हल 

टीम एबीएन, रांची। पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने आक्रामक रूख अख्तियार कर लिया है। राज्य की महागठबंधन सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। चंपाई सोरेन ने ऐलान किया है कि वे नगड़ी के किसानों का समर्थन करेंगे। 24 अगस्त को ग्रामीणों के हल जोतो, रोपा रोपो आंदोलन में शामिल होंगे। 

रिम्स टू के लिए प्रस्तावित जमीन पर हल चलायेंगे। उन्होंने कहा कि इस मामले में 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून, सीएनटी एक्ट और ग्राम सभा के नियमों का पालन नहीं किया गया है। वे मंगलवार को मीडिया से बातचीत कर रहे थे।  

चंपाई सोरेन ने राज्य की महागठबंधन सरकार पर आदिवासी विरोधी होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार आदिवासियों के हितों की अनदेखी कर रही है और उनकी जमीन छीनने की कोशिश कर रही है। कहा कि सरकार रिम्स 2 के निर्माण के लिए आदिवासियों की जमीन अनुचित तरीके से ले रही है। 

उन्होंने सवाल उठाया कि जब सरकार के पास स्मार्ट सिटी में सैकड़ों एकड़ जमीन उपलब्ध है, तो फिर सरकार आदिवासियों की जमीन क्यों छीनना चाहती है? नगड़ी में किसानों ने पिछले साल तक खेती की थी, लेकिन अब उस जमीन पर तार की बाड़ लगाकर उन्हें जाने से रोक दिया गया है। 

चंपाई सोरेन ने सवाल उठाया कि जब अधिग्रहण की कोई वैधानिक प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है तो किसानों को खेती से रोकने का आदेश किस आधार पर जारी किया गया। सरकार आदिवासियों के अधिकारों की अनदेखी कर रही है और उनकी जमीन छीनने की कोशिश कर रही है।

Published / 2025-08-19 20:54:15
सूर्या हांसदा फर्जी एनकाउंटर की सीबीआई जांच हो : देवेंद्रनाथ महतो

राज्यपाल ने दिया निष्पक्ष जांच का सकारात्मक आश्वासन 

टीम एबीएन, रांची। सूर्या हांसदा उर्फ सूर्य नारायण हांसदा के फर्जी एनकाउंटर के मामला अब राजभवन तक पहुंच गया है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा इस मामले को लेकर प्रखर हैं। संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने आज राज्यपाल से मुलाकात की एवं विस्तृत जानकारी साझा की। फर्जी एनकाउंटर के कई साक्ष्य व सबूत राज भवन के समक्ष प्रस्तुत किया। 

राज्यपाल संतोष गंगवार ने बातों को गंभीरता से लेते हुए यथाशीघ्र कार्रवाई करने का सकारात्मक आश्वासन दिया। श्री महतो ने मीडिया वार्ता में कहा कि सूर्या हांसदा सामाजिक न्याय के लिए प्रखर थे। कंपनी और सरकार के गलत कार्यों के खिलाफ संघर्षरत रहे हैं। कई बार संवैधानिक चुनाव में हिस्सा लेकर यह साबित किया कि वह समाज के मुख्यधारा से जुड़े हुए थे। फिर भी शासन व प्रशासन ने गलत तरीके से उन्हें जबरन निगल गया। 

सरकार उनका फर्जी एनकाउंटर कर जनसाधारण में भय का माहौल पैदा करना चाहती है। 10 अगस्त को गिरफ्तार के बाद 11 अगस्त को एनकाउंटर आदिवासी अस्मिता, प्रशासन के प्रति न्याय और सुरक्षा के प्रति गंभीर प्रश्न चिह्न खड़ा करता है, वर्तमान समय में हांसदा के परिजन दु:ख, पीड़ा और अन्याय की वेदना में हैं। 

देवेंद्रनाथ महतो ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपते हुए त्रिसूत्रीय निम्न मांग की है : 

  • पूरे मामले की निष्पक्ष सीबीआई जांच हो।  
  • दोषियों पर ठोस रूप से त्वरित कार्रवाई हो।  
  • पीड़ित परिवार के आश्रितों को समुचित मुआवजा के साथ सुरक्षा प्रदान किया जाये। 

साथ ही उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि सूर्या हांसदा मामले को मानसून सत्र में डुमरी विधायक जयराम महतो जी सरकार के संज्ञान में लायेगा और दूसरी तरफ सड़क में आंदोलन को जेएलकेएम जारी रखेंगे। 

राज्यपाल से मुलाकाती शिष्टमंडली में देवेंद्रनाथ महतो, आलोक उरांव, पार्वती कुमारी, जितेंद्र महतो, राजू महतो शामिल रहे। बताते चलें कि इस मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजातीय आयोग ने संज्ञान में लेते हुए जांच रिपोर्ट तलब किया है।

Published / 2025-08-19 20:53:05
रांची विश्विद्यालय परिसर का घेराव करेगी आजसू

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 19/8/2025 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) की बैठक प्रधान कार्यालय हरमू रोड रांची में हुई। बैठक में आगामी 21 अगस्त को रांची विश्विद्यालय में मूलभूल सुविधाएं बहाल करने एवं विश्विद्यालय में व्याप्त समस्याओं को लेकर प्रशासनिक भवन  घेराव करने निर्णय लिया गया। 

साथ ही बैठक में छात्र आजसू से शिवम कुमार को रांची जिला वरीय उपाध्यक्ष एवं सुशांत सिंह को छात्र आजसू रांची का जिला का उपाध्यक्ष सर्वसहमति से बनाया गया। 

इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो, प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज शहदेव, प्रताप सिंह, राजेश सिंह, रोशन नायक, सक्षम झा, रवि  रोशन, गौरभ सिंह, राज दुबे, गयायनंद, योगेश, अंशुल, सोनल, मुकेश इत्यादि लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज शाहदेव ने दी।

Published / 2025-08-19 18:35:57
विनय चौबे के खिलाफ चार्जशीट नहीं होना, कुछ न कुछ तो बात है... : बाबूलाल मरांडी

झारखंड सरकार ने जानबूझकर विनय चौबे के खिलाफ चार्जशीट दायर नहीं कर जमानत का मार्ग प्रशस्त किया : बाबूलाल मरांडी 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शराब घोटाला में जेल में बंद आईएएस अधिकारी विनय चौबे को जमानत मिलने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। श्री मरांडी ने आज यहां कहा कि इस मामले में राज्य सरकार की कार्रवाई शुरू से शक के घेरे में है। 

कहा कि राज्य सरकार तकरीबन 1000 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में हेमंत सोरेन जी के पूर्व सचिव के खिलाफ एसीबी ने जानबूझकर 90 दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल नहीं की, जिससे उनकी जमानत का रास्ता आसान हो गया।

Published / 2025-08-19 18:26:58
खूंटी : पीएलएफआई के चार सदस्य गिरफ्तार

बड़ी कार्रवाई : हथियार भी बरामद; जानें कैसे हुई कार्रवाई

एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। जिले में पुलिस ने प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट आॅफ इंडिया (पीएलएफआई) के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें माओवादी ओझा पाहन भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि इनका सरकारी ठेकेदारों से वसूली करने और वाहनों में आग लगाने का प्रयास नाकाम कर दिया गया। 

पुलिस के अनुसार, उनके पास से हथियार और माओवादी साहित्य बरामद किया गया है। खूंटी एसपी मनीष टोप्पो ने बताया कि रविवार देर रात तोरपा के एसडीपीओ क्रिस्टोफर केरकेट्टा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रानीया थाना क्षेत्र के जिबिलोंग तांगरी इलाके में छापेमारी कर ओझा पाहन और तीन अन्य को गिरफ्तार किया।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार माओवादी ओझा पाहन पहले भी वाहनों में आग लगाने के मामले में जेल जा चुका है और उस पर खूँटी, रांची और गुमला के कई थानों में करीब 10 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अन्य तीन ढछऋक सदस्यों में जेवियर कोंगाड़ी (29), संतोष कोंगाड़ी (27) और जिबुनुस ऐंद (31) शामिल हैं। इनमें से ओझा पाहन गुमला जिले का रहने वाला है जबकि बाकी तीनों खूंटी जिले के निवासी हैं। 

पुलिस ने उनके पास से दो हथियार, कारतूस, पीएलएफआई समर्थित साहित्य और एक मोबाइल फोन जब्त किया, जिसका उपयोग ठेकेदारों और कारोबारियों को धमकाने के लिए किया जाता था। इसके अलावा एक प्लास्टिक की बोतल भी बरामद की गयी। जिसमें पेट्रोल था, जिसे निर्माण कार्य में लगे वाहनों को जलाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता था।

Published / 2025-08-19 18:24:47
खूंटी : दो महीने पहले टूटे पुल पर अबतक नहीं शुरू हो सका काम

इस गांव में दो महीने पहले टूटा पुल... अब तक निर्माण कार्य नहीं हुआ शुरू, ग्रामीणों ने केक काटकर जताया विरोध

एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। तोरपा-कोलेबिरा मार्ग पर पेलौल गांव के समीप बनई नदी पर बना पुल के टूटे मंगलवार को पूरे दो महीने हो गये, लेकिन अबतक न तो डाईवर्सन बना और न ही नये पुल का निर्माण कार्य शुरू हो सका और इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने केक काटकर विरोध जताया। पिछले 19 जून 2025 को पुल ध्वस्त होने के बाद से ग्रामीण लगातार परेशान हैं। इसलिए अब केक काटकर विरोध जताया है।

आंदोलन करने में मुकदमे का डर

ग्रामीणों ने कहा कि आंदोलन करने पर मुकदमे का डर रहता है, इसलिए इस बार उन्होंने विरोध का नया तरीका अपनाया। पुल टूटने के बाद से किसान, स्कूली बच्चे, गर्भवती महिलाएं, मरीज, व्यापारी और वाहन चालक सभी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। 

स्कूली बच्चों के लिए नदी पार करना चुनौती बन गया है, वहीं गर्भवती महिलाओं और आपात स्थिति के मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाना बेहद कठिन हो गया है। किसानों को खाद-बीज और अपनी उपज ढोने में समस्या हो रही है, जबकि दुकानदारों और व्यापारियों की रोजी-रोटी पर संकट गहराता जा रहा है।

ग्रामीणों ने दी चेतावनी

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द विभाग की ओर से डाईवर्सन का काम शुरू नहीं हुआ, तो वे खुद श्रमदान कर सीमेंट की बोरियों से नदी पर अस्थायी रास्ता तैयार करेंगे। उनका कहना है कि रोजमर्रा की समस्याओं से अब जीना मुहाल हो चुका है, लेकिन प्रशासन और शासन पूरी तरह खामोश है। केक काटकर विरोध जतानेवालों में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Published / 2025-08-19 18:18:03
श्री श्याम मंदिर में धूमधाम से मनी अजा एकादशी

टीम एबीएन, रांची। अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में दिनांक 19 अगस्त 2025 को अजा एकादशी उत्सव अत्यंत श्रद्धा भाव वातावरण में आयोजित किया गया। प्रात:काल से ही भक्तों की भारी भीड़ इस पावन दिवस पर श्री श्याम प्रभु का दर्शन करने के लिए उमड़ पड़ी। 

इस अवसर पर श्री श्याम प्रभु को सुंदर नवीन वस्त्र (बागा) पहनाकर स्वर्ण आभूषणों से अलंकृत कर जूही, बेला, रजनीगंधा, गुलाब एवं तुलसी दल की मालाओं से अत्यंत मनमोहक श्रृंगार किया गया साथ ही मंदिर में विराजमान बजरंगबली एवम शिव परिवार का भी इस अवसर पर विषश श्रृंगार किया गया। रात्रि 9 बजे से श्री श्याम प्रभु के जयकारों की बीच पावन ज्योत प्रज्ज्वलित कर श्री श्याम मंडल के सदस्यों द्वारा भावपूर्ण संकीर्तन प्रारंभ किया गया।

तुझको रिझायेंगे भजन तेरा सुनायेंगे..., खूब सज्यों श्रृंगार खाटू वाले को..., छोड़ेंगे न हम तेरा द्वार ओ बाबा सात जन्म तक... हमें तो जी भी दिया श्याम बाबा ने दिया... इत्यादि भजनों की लय पर भक्तगण झूमते रहे। इस अवसर पर श्री श्याम प्रभु को विभिन्न प्रकार के मेवा-फल-खीर चूरमा व केसरिया दूध का भोग अर्पित किया गया। रात्रि 12 बजे महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। 

आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में रमेश सारस्वत, चंद्र प्रकाश बागला, धीरज बंका, माधव सारस्वत, गौरव परसरामपुरिया, प्रदीप अग्रवाल, अजय साबू, ज्ञान प्रकाश बागला, प्रियांश पोद्दार का सहयोग रहा। उक्त जानकारी श्री श्याम मंडल श्री श्याम मंदिर, अग्रसेन पथ रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (फोन - 9835331112) ने दी।

Page 278 of 1691

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse