झारखंड

View All
Published / 2025-09-24 21:10:41
गुमला : ईनामी समेत तीन नक्सली ढेर

गुमला में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 3 माओवादी ढेर, हथियार भी बरामद 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गुमला। जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के लवादाग जंगल में बुधवार की सुबह झारखंड जगुआर और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने नक्सलियों के ठिकाने पर छापा मारा। इस मुठभेड़ में तीन कुख्यात माओवादी मारे गये, जबकि दो अन्य फरार हो गये। 

मुठभेड़ के बाद मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद बरामद किये गये। इनमें एक एके-56 राइफल, एक एसएलआर और एक इंसास राइफल शामिल हैं। इसके अलावा कई मैगजीन और कारतूस भी पुलिस ने जब्त किये हैं। सुरक्षाबलों ने मारे गए तीन उग्रवादियों में से एक की पहचान बेलगड़ा गांव निवासी दिलीप लोहरा के रूप में की है। पुलिस के अनुसार वह लंबे समय से इलाके में सक्रिय था और कई मामलों में वांछित था। बाकी दो माओवादी की पहचान की जा रही है। 

गुमला एसपी हरिश बिन जमा ने बताया, यह झारखंड पुलिस के नक्सल विरोधी अभियान की बड़ी सफलता है। दोनों ओर से गोलीबारी हुई, जिसमें तीन उग्रवादी मारे गये। उनके पास से अत्याधुनिक हथियार बरामद किये गये हैं। सर्च आॅपरेशन अभी भी जारी है और जल्द ही फरार नक्सलियों को भी पकड़ा जायेगा। 

मुठभेड़ के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि माओवादी लंबे समय से जंगल में सक्रिय थे और जबरन लेवी वसूलते थे। वहीं सुरक्षाबलों की कार्रवाई से लोगों में राहत है और इलाके में शांति बहाल होने की उम्मीद जगी है। गुमला और आसपास के जिलों में पिछले कुछ हफ्तों से सुरक्षाबलों ने नक्सल सफाया अभियान तेज कर रखा है। 

यह मुठभेड़ पिछले एक महीने के भीतर दूसरी बड़ी सफलता मानी जा रही है। इससे पहले भी पलामू और चतरा इलाके में कई नक्सलियों को गिरफ्तार कर हथियार बरामद किए गए थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि झारखंड सरकार और सुरक्षा एजेंसियां नक्सल समस्या के स्थायी समाधान के लिए सख्त हैं। जंगल में सुरक्षाबलों का अभियान जारी रहेगा और जल्द ही इलाके से माओवादी गतिविधियों को पूरी तरह खत्म कर दिया जायेगा।

Published / 2025-09-24 21:03:20
सांसद सुखदेव भगत आज करेंगे लाल किला मैदान नई दिल्ली में दशहरा उत्सव का शुभारंभ

टीम एबीएन, लोहरदगा/ रांची। श्री धार्मिक लीला समिति नई दिल्ली लाल किले के मैदान में प्रत्येक वर्ष नवरात्रि के शुरू होने वाले दिन से रामलीला का मंचन करती है जो रामायण के विभिन्न दृश्यों को प्रस्तुत करता है। लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत आज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर लाल किले नई दिल्ली में आयोजित दशहरा उत्सव के तहत मनाए जाने वाला 10 दिवसीय रामलीला मंचन का शुभारंभ करेंगे। 

यह जानकारी श्री धार्मिक लीला समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय शर्मा एवं महासचिव धीरज बंसीधर गुप्ता ने दिया। उन्होंने बताया किश्री धार्मिक लीला समिति वर्ष 1923 से दशहरा उत्सव का आयोजन करते आ रही है। पिछले 100 वर्षों से हम इस अत्यंत पवित्र अवसर की परंपराओं और मूल्यों को संजोए हुए हैं। 

इस कार्यक्रम में देश के अनेक राष्ट्रपति जैसे डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, प्रणव मुखर्जी, द्रौपदी मुर्मू जैसे अनेक राष्ट्रपति शामिल हुए। उसी प्रकार अनेक उपराष्ट्रपति जैसे डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्ण, जाकिर हुसैन, शंकर  दयाल शर्मा, जगदीप धनखड़ जैसे अनेक उपराष्ट्रपति शामिल हुए। 

उसी प्रकार अनेक प्रधानमंत्री जैसे पंडित जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, अटल बिहारी वाजपेयी जैसे अनेक प्रधानमंत्री शामिल हुए। उनके साथ-साथ विदेशी गणमान्य व्यक्तियों और राजनीतिकों की उपस्थिति से सुशोभित रहा है। सांसद सुखदेव भगत झारखंड के पहले राजनीतिक व्यक्ति हैं जिन्हें इस कार्यक्रम का शुभारंभ करने का अवसर मिला है।

Published / 2025-09-24 20:58:38
कमला क्लब दुर्गा पूजा समिति ने किया शिक्षक बिशेश्वर यादव को सम्मानित

टीम एबीएन, चौपारण। प्रखंड के दैहर पंचायत क्षेत्र की कमला क्लब दुर्गा पूजा समिति ने क्षेत्र के समाजसेवी सह शिक्षक बिशेश्वर यादव को सम्मानित किया। बताते चलें कि पूजा समिति हर वर्ष दशहरा के मौके पर बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करती है। 

इस वर्ष वृंदावन और मथुरा के कलाकार रासलीला कर रहे हैं। इस दौरान श्री यादव को कलाकारों के अगुआ ने मंच पर उन्हें सम्मानित किया।

Published / 2025-09-24 14:04:36
पिठौरिया : मॉब लिंचिंग के शिकार कुणाल से मिले संजय सेठ

टीम एबीएन, रांची। तीन दिन पूर्व पिठौरिया निवासी कुणाल केसरी की गो-तस्करों ने मॉब लिंचिंग की कोशिश की थी। इस घटना में कुणाल गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 

इनका उपचार राज अस्पताल में चल रहा है। आज केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ  ने अस्पताल जाकर हालचाल लिया। 

अस्पताल प्रबंधन व चिकित्सकों से बात कर इनके उपचार की जानकारी ली। मंत्री ने मौके पर से ही अधिकारियों से बात कर दोषियों पर अविलंब कठोर कार्रवाई करने को कहा।

Published / 2025-09-23 22:03:30
मुरी-सिल्ली में रेल टेका डहर छेका आंदोलन पर जेएलकेएम नेता देवेन्द्र नाथ महतो समेत छह पर एफआईआर

टीम एबीएन, मुरी-सिल्ली (रांची)। विगत 20 सितम्बर 2025 को आदिवासी कुड़मी समाज द्वारा आहूत रेल टेका डहर छेका आन्दोलन दक्षिणी पूर्वी प्रमंडल रांची पूर्वी जोन मूरी - सिल्ली रेल खंड पर आंदोलन में भारी संख्या में लोग जुटे थे, आंदोलन को असफल बनाने के लिए पुलिस प्रशासन दो दिन पहले से ही एड़ी चोटी एक कर दी थी। 

झारखंड के प्रमुख आंदोलनकारी नेता देवेन्द्र नाथ महतो को डिटेन करने के लिए पुलिस दो दिन पूर्व ही तलाश कर रही थी लेकिन देवेन्द्र नाथ महतो  बचते रहे तथा  20 सितम्बर 2025 को अपने गृह विधान सभा सिल्ली क्षेत्र से हजारों की संख्या में लगभग 20 किलो मिटर पैदल चल कर हजारों समर्थक के साथ मुरी-सिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचा था और रेल पटरी पर जमे रहा। 

कुछ ही देर में आंदोलनकारियों के जनसैलाब उमड़ पड़ा और कुड़मी जाति को अनुसूचित जनजाति के सूची में सूचीबद्ध करो, कुड़माली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करो, सरना धर्म कोड लागू करो का नारा देर रात बुलंद किया, अंतत: रात्रि 10 बजे  देवेंद्र नाथ महतो और सरकार के अधिकारियों के साथ सकारात्मक वार्ता के बाद आंदोलन स्थगित हुआ तथा रेल सेवा सुचारू रूप से संचालित हुआ। 

लेकिन पुलिस कानूनी कार्रवाई करते हुए जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो को मुख्य अभियुक्त बनाते हुए छह नेताओं पर आरपीएफ पोस्ट/ मूरी ओपी में  20 सितम्बर 2025 को  केस संख्या 2158/25 के तहत धारा 145, 146, 147 एवं रेल अधिनियम 174 (क) के तहत देवेंद्र नाथ महतो (नेता, जेएलकेएम), सुदेश कुमार महतो, (नेता आजसू पार्टी पूर्व विधायक), रामपदो महतो (वरिष्ठ नेता जेएलकेएम), कृष्ण महतो (जेएलकेएम सिल्ली विधान सभा प्रभारी) डोला महतो (आदिवासी कुड़मी समाज), श्रीकांत महतो (आदिवासी कुड़मी समाज) के विरुद्ध नामदर्ज एफआईआर किया गया। 

आंदोलन स्थल मूरी -सिल्ली रेलवे स्टेशन पर एडीएम रांची, सिल्ली बीडीओ, राहे बीडीओ, सीओ सिल्ली, रांची ग्रामीण एसपी, रांची आरपीएफ डीएसपी, मूरी आरपीएफ एएसपी के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Published / 2025-09-23 22:02:05
चौपारण : फ्लाईओवर की दीवार ढही, निर्माण की गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल

एबीएन न्यूज नेटवर्क, चौपारण। हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड के सिंघरावा स्थित फ्लायओवर की सुरक्षा दीवार अचानक ढह गयी। जानकारी के अनुसार, दीवार को सीमेंट इंटरलॉक प्लेट लगाकर भरा गया था, लेकिन यह तकनीकी रूप से मजबूत नहीं थी। भारी वाहनों के दबाव से यह दीवार भरभरा कर गिर गयी। 

गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य शुरुआत से ही मानक के अनुरूप नहीं किया गया था। दीवार ढहने के बाद वाहन चालकों और राहगीरों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से तुरंत जांच कर दोषी ठेकेदार और अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। 

लोगों का कहना है कि यदि समय रहते गंभीरता से कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है। घटना ने न केवल प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि विकास योजनाओं में लापरवाही और भ्रष्टाचार की ओर भी इशारा किया है। फिलहाल विभागीय अधिकारी मौके का जायजा ले रहे हैं।

Published / 2025-09-23 22:01:30
चौपारण : अमल दा के निधन पर शोक की लहर

चौपारण के समाजसेवा के प्रतीक अमल दा नहीं रहे, क्षेत्र में शोक की लहर 

टीम एबीएन, चौपारण। हजारीबाग जिले के चौपारण की धरती ने समाजसेवा का एक बड़ा स्तंभ खो दिया। क्षेत्र में पांच दशकों से अधिक समय तक गरीबों और जरूरतमंदों का सहारा बने अमल कुमार चटर्जी उर्फ अमल दा का 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके जाने से पूरे इलाके में गहरा शोक है।अमल दा का जन्म सितम्बर 1953 में चौपारण में हुआ था। वे प्रसिद्ध चिकित्सक और समाजसेवी डॉ सुशील चटर्जी के पुत्र थे, जिन्होंने गांधीजी से प्रेरित होकर 1945 में बापूजी मेडिकल की स्थापना की थी। परिवार ने चौपारण में चिकित्सा और सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाया। 

इसी कड़ी में अमल दा ने 1975 में अपनी दिवंगत बहन की स्मृति में सविता मेडिकल खोली, जो सिर्फ दवा दुकान नहीं बल्कि गरीबों का सहारा बन गयी। कहा जाता है कि किसी मरीज को महंगी दवा देनी पड़ती तो उनकी आंखें नम हो जाती थीं। वे हमेशा कम खर्च में लोगों को राहत देने का प्रयास करते। आधी रात में भी मदद को तत्पर रहना उनकी पहचान थी। यही वजह रही कि चौपारण का हर गरीब उनके दरवाजे तक भरोसे के साथ पहुंचता था।

समाजसेवा के साथ उन्हें फुटबॉल का भी शौक था और वे खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने हमेशा मैदान में मौजूद रहते। पीछे पुत्र अभिषेक चटर्जी और पुत्री प्रियंका मुखर्जी हैं। उनके निधन पर सांसद मनीष जायसवाल, विधायक मनोज कुमार यादव, पूर्व विधायक उमा शंकर अकेला समेत कई शिक्षाविदों व चिकित्सकों ने शोक जताया और कहा कि अमल दा का जाना चौपारण के लिए अपूरणीय क्षति है।

Published / 2025-09-23 18:02:27
गोधर में कोयला माफिया पप्पू मंडल का कोयला का काला खेल जारी

धड़ल्ले से चलाया जा रहा अवैध कोयला कारोबार

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने झारखंड सरकार को पत्र लिखकर कहा कि धनबाद जिले के केंदुआडीह क्षेत्र अंतर्गत गोधर 26न0 एवं एरिया 6 BLA अलकुशा से लेकर अनेकों जगह पर कोयला माफिया पप्पू मंडल के द्वारा प्रतिदिन हजारों तन कोयला की तस्करी अवैध रूप से जारी है आखिर कौन है ये पप्पू मंडल जिसका केंदुआडीह गोधर में चल रहा अवैध कोयला का साम्राज्य। 

आखिर पप्पू मंडल पर किसका हाथ है जो आज तक पप्पू मंडल का नहीं हुआ कोई कार्यवाई ओर खुलेआम चल रहा है अवैध कोयला कारोबार, दिन हो या रात हर वक्त होता है कोयला का कला खेल, प्रतिदिन कुसुंडा डिपो से kdks साइडिंग में जाने वाला कोयला को पप्पू मंडल के गुर्गे द्वारा गोधर 26 नंबर में ही हाइवे से कोयला को उतर लिया जाता है।

26 नंबर में ही कोयला एक जगह भंडारण किया जाता है ओर दिखावे के लिए kdks साइडिंग  में मात्र आधा हाइवे कोयला को गिराया जाता है ओर फिर 26नंबर में अवैध भंडारण किया हुआ कोयला को रात्रि में अवैध भट्टे में ख्यापा जाता है ओर ये सब अवैध कारोबार में एक (वी) नमक व्यक्ति है जो हरेक चीज को मैनेज करने में लगे रहते।

छूटवइया नेताओं से लेकर हरेक चीज को मैनेज करने का जिम्मा वी नमक व्यक्ति है जो क्षेत्र में चर्चा का विषय है । मैने पहले भी ट्विट एवं पत्र के माध्यम से अवैध कोयला कारोबार पर रोक लगाने की मांग की थी लेकिन आज तक पप्पू मंडल के अवैध कारोबार पर रोक नहीं लगाया गया। 

पप्पू मंडल का केंदुआडीह गोधर 26न0 ओर BLA अलकुशा तक बड़े पैमाने पर अवैध कारोबार चलाया जा रहा है हर दिन रात्रि मे ट्रकों ओर हाइवा के माध्यम से भट्टे में अवैध कोयला को खपाया जाता है अगर ऐसे ही खुलेआम कोयला तस्करी होते रहेगी तो बीसीसीएल ओर राजस्व हो हमेशा नुकसा होते रहेगी।

मुझे संदेह है कि में पहले भी पप्पू मंडल के अवैध कारोबार पर रोक थम लगाने के लिए ट्विट ओर पत्र के माध्यम से कार्य वाई की मांग करते आ रहा हूं मुझे संदेह है कि मुझे झूठे मामले में फसाने का प्रयास किया जा सकता है या मेरा साथ किसी भी प्रकार का अप्रिय घटना घटी है तो उसका जिम्मेवार कोयला माफिया पप्पू मंडल की होगी।

Page 247 of 1689

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse