झारखंड

View All
Published / 2026-02-13 19:39:29
मेटास एड्वेंटिस्ट कॉलेज, बरियातू रोड रांची में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

  • मेटास एड्वेंटिस्ट कॉलेज, बरियातू रोड रांची में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

टीम एबीएन, रांची। प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा अंक प्राप्त कर ग्रीन हाउस बना चैंपियन, द्वितीय स्थान पर रेड हाउस रहा एवं ब्लू और येलो हाउस ने क्रमशः तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।

लड़कों में व्यक्तिगत चैंपियन रेड हाउस के जॉन्सन एक्का बने एवं लड़कियों में व्यक्तिगत चैंपियन ग्रीन हाउस की ओलिम हेमरोम बनी। प्रतियोगिता के दूसरे दिन 7 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसके परिणाम इस प्रकार है।

जैवलिन थ्रो बॉयज... प्रथम स्थान जॉनसन एक्का, द्वितीय स्थान आशीष पूर्ति और तृतीय स्थान दीपक कुमार

  1. सैक रेस बॉयज..... प्रथम स्थान जैफ्री , द्वितीय स्थान दीपक कुमार एवं तृतीय स्थान मनीष खलखो
  2. रिले रेस बॉयज..... प्रथम स्थान रेड हाउस,  द्वितीय स्थान ग्रीनहाउस एवं तृतीय स्थान ब्लू हाउस
  3. ऑब्स्टकल रेस बॉयज..... प्रथम स्थान आशीष तिग्गा द्वितीय स्थान जॉनसन एक्का  एवं तृतीय स्थान अमन हंसदा
  4. 400 रेस बॉयज..... प्रथम स्थान आशीष तिग्गा, द्वितीय स्थान आशीष पूर्ति एवं तृतीय स्थान आशीष आनंद
  5. बैडमिंटन बॉयज..... प्रथम स्थान ग्रीन हाउस,  द्वितीय स्थान ब्लू हाउस एवं तृतीय स्थान येलो हाउस 
  6. स्किपिंग रेस गर्ल्स..... प्रथम स्थान निरुपमा कांडुलना, द्वितीय स्थान अपेक्षा तिर्की और तृतीय स्थान ओलिम हेंब्रम

कार्यक्रम के इस आयोजन में कॉलेज की तरफ से कैंपस प्रभारी अजीत बाजराय, ए सुनील कुमार, एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट एवं रजिस्ट्रार विजय राज, एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट फाइनेंस दीपक कसारे, प्रिंसिपल एंजेलिन रेचल, प्राचार्य एस डी स्कूल ऑफ नर्सिंग सुनीता हंसदा, स्पोर्ट्स डायरेक्टर एवं स्टूडेंट डिन डॉ सुभाकर प्रसाद, अल्फोंस, सुनीता सुरीन, हन्ना एलिजाबेथ, सुशील कुजूर, मरीन, रचेल, प्रेमशिला, मेलिसा, अंजुली सोरेन, ओलिव कुजूर, संध्या लेलिन, डेविड डांग, नमिता गुड़िया नम्रता सोए, कैरोलिन मुर्मू, प्रीति भेंगरा, नमिता टोपनो, ज्योति कश्यप, नेवलिन डांग व अन्य कर्मचारियों ने अपना योगदान दिया।

Published / 2026-02-13 19:33:20
मेटास एड्वेंटिस्ट कॉलेज, बरियातू रोड रांची में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू 

  • मेटास एड्वेंटिस्ट कॉलेज, बरियातू रोड रांची में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू 
  • आयोजन के पहले दिन कई कार्यक्रम

टीम एबीएन, रांची। दो दिवसीय खेलकूद वार्षिक प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व वायु सेना के अधिकारी एवं रांची रोड रनर संस्था के संस्थापक ग्रुप कप्तान सैकत चौधरी ने किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतियोगियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक कसरत नहीं बल्कि अनुशासन, टीम वर्क और हार-जीत को समान भाव से स्वीकार करने की कला सिखाता है।

यह मैदान हमें जीवन की चुनौतियों का सामना करना और हार के बाद फिर से दोगुनी मेहनत से उठना सिखाता है। आज का दिन उन सभी खिलाड़ियों को समर्पित है जो अथक परिश्रम करते हैं। आइए, हम खेल भावना के साथ इस प्रतियोगिता में हिस्सा लें और एक-दूसरे का उत्साहवर्धन करें। आज के कार्यक्रम के दौरान कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

नतीजे इस प्रकार हैं

  1. हंड्रेड मीटर बॉयज..... प्रथम स्थान जॉन्सन एक्का, द्वितीय स्थान जेफरी बारिदकर एवं तृतीय स्थान क्रिस्टेबल मुंडा
  2. हंड्रेड मीटर गर्ल्स...... प्रथम स्थान ओलिम हेमराम, द्वितीय स्थान प्रार्थना तांती एवं तृतीय स्थान छोटी ओरांव
  3. टू हंड्रेड मीटर बॉयज......प्रथम स्थान जॉनसन एक्का, द्वितीय स्थान मनीष खलखो एवं तृतीय स्थान अमन हांसदा
  4. टू हंड्रेड मीटर गर्ल्स......प्रथम स्थान ओलिम हेंब्रम, द्वितीय स्थान प्रार्थना तांती एवं तृतीय स्थान ललिता मुर्मू 
  5. मार्बल एंड स्पून गर्ल्स...... प्रथम स्थान मेरी हेंब्रम, द्वितीय स्थान मनीषा कुमारी एवं तृतीय स्थान स्नेहा फ्रांसिस्का
  6. शॉट पुट बॉयज..... प्रथम स्थान दीपक, द्वितीय स्थान आशीष तिग्गा एवं तृतीय स्थान अमन हांसदा
  7. शॉट पुट गर्ल्स .... प्रथम स्थान रूथमनी किस्पोट्टा, द्वितीय स्थान  संजना मिंज एवं तृतीय स्थान मेरी हेंब्रम
  8. नीडल एंड थ्रेड गर्ल्स..... प्रथम स्थान अनुराधा और आरुषा, द्वितीय स्थान रेचल ओर काशीफ़ा एवं तृतीय स्थान किरण और सुशीला
  9. लॉन्ग जंप बॉयज .....प्रथम स्थान जॉन्सन, द्वितीय स्थान आशीष सुरीन, तृतीय स्थान क्रिस्टेबल
  10. लॉन्ग जंप गर्ल्स .....प्रथम स्थान रूथमनी किस्पोट्टा, द्वितीय स्थान ओलिम हेंब्रम , तृतीय स्थान रोशनी बिहान
  11. बैडमिंटन गर्ल्स .....प्रथम स्थान ग्रीन हाउस, द्वितीय स्थान येलो हाउस, तृतीय स्थान रेड हाउस
  12. हाई जंप बॉयज.... प्रथम स्थान जॉनसन, द्वितीय स्थान जेफरी एवं तृतीय स्थान इंजमामुल
  13. हाई जंप गर्ल्स... प्रथम स्थान ललिता मुर्मू, द्वितीय स्थान निशा टुडू एवं तृतीय स्थान मेरी हेंब्रम
  14. थ्री लैग्ड रेस बॉयज..... प्रथम स्थान अभय एवं जैफ्री, द्वितीय स्थान आशीष आनंद एवं रचित रंजन और तृतीय स्थान मनीष खलखो एवं आशीष कुल्लू 
  15. डिस्कस थ्रो बॉयज..... प्रथम स्थान जॉनसन एक्का, द्वितीय स्थान जैफ्री एवं तृतीय स्थान दीपक कुमार खलखो

Published / 2026-02-13 19:24:15
कुसुंडा एरिया नंबर 6 में कोयले का अवैध कारोबार चरम पर

  • कुसुण्डा एरिया नम्बर 6 के अंतर्गत गोधर रेलवे फाटक, काली मंदिर और हिलटॉप आउटसोर्सिंग से बड़े पैमाने पर हो रहा है कोयला का अवैध कारोबार

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने झारखंड डीजीपी को पत्र लिखते हुए कहा कि कुसुण्डा एरिया 6 अंतर्गत बड़े पैमाने पर खुलेआम कोयला का अवैध कारोबार चल रहा है।

एरिया 6 अंतर्गत गोधर रेलवे फाटक, कालीमंदिर और हिल टॉप आउटसोर्सिंग से बीसीसीएल अधिकारी की मिली भगत से कोयला का अवैध कारोबार जारी है। पिछले कई दिनों से कोयला का अवैध कारोबार प्रशासन की आंखों में धूल झोंक कर किया जा रहा है जिससे थाना प्रभारी ओर धनबाद के एसएसपी का भी छवि को धूमिल कर रहे कोयला माफिया, प्रत्येक दिन खुलेआम सैकड़ों टन कोयला अवैध ढंग से लोडिंग होता है।

वह कुसुण्डा रेलवे फाटक गोंदूडीह के रास्ते भूली फाटक होते हुए अवैध कोयला लोड दर्जनों हाईवा और ट्रक जीटी रोड के रास्ते यूपी और बिहार के कोयला मंडियों में फर्जी जीएसटी पेपर लगा कर भेजा जा रहा है लेकिन फिर भी कोई कार्यवाई तक नहीं होता जिससे दिन पर दिन कोयला तस्करों का मनोबल बढ़ते जा रहा है। साथ ही 26 नंबर काली मंदिर के समीप अवैध कोयले का खेल लगातार जारी है।

प्रतिदिन दर्जनों ट्रक अवैध कोयला निकालकर बिहार की मंडियों में भेजने का कर रही है काम जिस से राजस्व सहित बीसीसीएल को नुक़सान हो रहा है अगर समय रहते कोयला तस्करी पर रोक नहीं लगाया गया तो ऐसे ही कोयला तस्करी होते रहेगा राजस्व सहित बीसीसीएल को नुकसान होते रहेगा।

Published / 2026-02-13 18:39:30
विधायक के प्रयास से जपला स्टेशन रोड का निर्माण कार्य शुरू

  • विधायक के प्रयास से जपला स्टेशन रोड का निर्माण कार्य शुरू
  • शहरवासियों समेत आम  दुकानदारों में हर्ष

एबीएन न्यूज नेटवर्क हुसैनाबाद/ पलामू। शहर के लाईफ लाईन जपला स्टेशन रोड निर्माण कार्य सुरू शहर वासियों में हर्ष हुसैनाबाद शहर के लाईफ लाईन माने जाने वाली स्टेशन रोड का निर्माण सुरु कर दी गयी हैं जो एक किलोमीटर लंबी व 5.5 मीटर चौड़ी कालीकरण होगी इससे रेलवे स्टेशन समेत अन्य मुसाफिरों को आने जाने की सुगम व्यवस्था होगी। यह सड़क 99 लाख 91 हजार रुपये की लागत से कराई जा रही हैं। 

विदित हो कि यह सड़क की स्थिति इतनी जर्जर थी कि स्टेशन से उतरने वाले राहगीरों समेत अन्य मुसाफिरों को चलना मुश्किल हो गया था उतना ही नही टेम्पू चालक व अन्य छोटे बड़े वाहनों को भी आने जाने में परेशानी होती थी।

साथ स्थानिय दुकानदारों का व्यवसाय पर भी काफी प्रभाव पड़ता था, जिसको लेकर स्थानीय विधायक ने संजय कुमार सिंह यादव ने चुनाव जीतते के साथ वहां के व्यवसायिकों  से वादा किया था। 

साथ ही दशहरा के नवरात्र में ही कार्य को कराने की स्वीकृति दिलाई थी लेकिन संवेदक व विभागीय तकनीक कारणों से इतना विलंब हुआ, हालांकि इस सड़क निर्माण कार्य शुरू होते ही आम राहगीरों व दुकानदारों समेत शहर वासियों में विधायक के प्रति हर्ष व्यक्त किया हैं।

Published / 2026-02-13 18:39:19

Published / 2026-02-13 16:35:48

Published / 2026-02-13 16:19:40
संतोष कांस्यकार के निधन पर शोक

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोहरदगा नगर परिषद अंतर्गत अपर बाजार धर्मशाला रोड (हटिया गार्डन) निवासी संतोष कांस्यकार उम्र 40 वर्ष का निधन हो गया। वे 3 वर्षों से कैंसर से पीड़ित थे। 

उनके आकस्मिक निधन पर आजसू पार्टी शोक संवेदना प्रकट करते हुए भगवान से उनकी आत्मा की शांति की कामना करती है।

शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे केंद्रीय सचिव सूरज अग्रवाल, आजसू पार्टी समर्थित प्रत्याशी राजेंद्र लोहरा एवं ओमप्रकाश उर्फ मुन्ना आदि उपस्थित थे। 

Published / 2026-02-13 16:01:36
महाशिवरात्रि महापर्व 15 फरवरी को

  • महाशिवरात्रि पर्व 15 फरवरी को
  • महाशिवरात्रि आस्था, साधना, आत्मजागरण और आध्यात्मिक उन्नति का पावन पर्व: संजय सर्राफ

टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट व विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा है कि महाशिवरात्रि हिन्दू धर्म का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और पवित्र पर्व है, जो प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है।महाशिवरात्रि पर्व इस वर्ष 15 फरवरी दिन रविवार को मनाया जाएगा। 

महाशिवरात्रि का शाब्दिक अर्थ है भगवान शिव की महान रात्रि। यह दिन भगवान शिव की आराधना, उपवास, जप, तप और ध्यान के लिए समर्पित माना जाता है। एक मान्यता के अनुसार इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। यह विवाह केवल दो दिव्य शक्तियों का मिलन नहीं, बल्कि शिव और शक्ति के एकत्व का प्रतीक है। 

दूसरी मान्यता के अनुसार समुद्र मंथन के समय निकले विष हलाहल को भगवान शिव ने ग्रहण कर सृष्टि की रक्षा की थी। उनके इस त्याग और करुणा के स्मरण में भी महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। एक अन्य कथा के अनुसार इसी रात्रि भगवान शिव ज्योतिर्लिंग रूप में प्रकट हुए थे, जिससे इस दिन का आध्यात्मिक महत्व और बढ़ जाता है।

महाशिवरात्रि का महत्व केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि आध्यात्मिक दृष्टि से भी अत्यंत गहरा है। यह पर्व आत्मशुद्धि, संयम और साधना का संदेश देता है। इस दिन श्रद्धालु उपवास रखते हैं, शिवलिंग पर जल, दूध, दही, शहद और बेलपत्र अर्पित करते हैं तथा ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करते हैं।

रात भर जागरण कर भजन-कीर्तन और शिव पुराण का पाठ किया जाता है। मान्यता है कि सच्चे मन से की गई शिव उपासना से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और मन को शांति तथा शक्ति प्राप्त होती है।महाशिवरात्रि हमें यह भी सिखाती है कि जीवन में त्याग, तपस्या और संतुलन का कितना महत्व है। 

भगवान शिव को संहारक भी कहा जाता है, परंतु उनका संहार नकारात्मकता और अज्ञान का होता है। अतः यह पर्व बुराइयों का त्याग कर सद्गुणों को अपनाने का प्रेरक संदेश देता है।इस प्रकार महाशिवरात्रि केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मजागरण और आध्यात्मिक उन्नति का महापर्व है, जो श्रद्धा और भक्ति के माध्यम से मानव को ईश्वर के निकट ले जाने का मार्ग प्रशस्त करता है।

Page 21 of 1566

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse