टीम एबीएन, रांची। झारखंड के छात्र आंदोलन का चर्चा देश के कोने-कोने में हो रहा है।और देश के भिभिन्न लोगो का बढ़ चढ़कर समर्थन मिल रहा है। JPSC-JSSC न्याय मंच में काफ़ी संख्या में छात्र अभिभावक मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर से पहुँचे हुए है।
आज देवेन्द्र नाथ महतो से देश के नामचित अभिनेता पीयूष मिश्रा ने पहुँच कर सशरीर देवेंद्र नाथ महतो को समर्थन दिया। देवेंद्र नाथ महतो ने सत्याग्रह का 16 वे दिन और भूख हड़ताल का 8 वे दिन जारी है। देवेंद्रनाथ महतो का शुगार काफ़ी गिरा हुआ है जो 53 है। वजन में भी 10.5 KG का गिरावट हुआ है।
रात्रि के 3 बजे डॉक्टर मेडिकल टीम साथ ही साथ City SP , सदर SDO, सदर CO और ADM राँची स्थिति को देखते हुए अस्पताल में एडमिट कराने का निर्णय लिया लेकिन देवेंद्र नाथ महतो ने मना किया और कहा की हम अनशन नहीं तोड़ेंगे काहे न मेरा चादर कफन में बदल जाए।
देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि JPSC-JSSC न्याय छात्र प्रतिनिधियों और सरकार द्वारा गठित हाई लेवल कमिटी के बीच वार्ता सकारात्मक रही। सरकार द्वार गठित मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, मंत्री दीपिका पांडे सिंह, मंत्री चमरा लिंडा, मंत्री संजय प्रसाद यादव चारों मंत्रियों ने Video Call के माध्यम से देवेंद्र नाथ महतो का हालचाल लिया और भूख हड़ताल को समाप्त करने का आग्रह किया। लेकिन देवेंद्र नाथ महतो ने 10 अगस्त के विधानसभा घेराव को ऐतिहासिक बनाने के लिए झारखंड के सभी छात्रो को राँची आने का आग्रह किया।
टीम एबीएन, रांची। JLKM सुप्रीमो और डुमरी विधायक जयराम महतो रविवार को JPSC-JSSC में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में पुराने विधानसभा परिसर में एक दिवसीय निर्जला उपवास पर बैठे।
जयराम महतो ने कहा कि छात्र लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द सकारात्मक फैसला लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि 10 अगस्त को प्रस्तावित विधानसभा मार्च में वह खुद शामिल होंगे। JLKM ने भी मार्च को समर्थन देने का ऐलान किया है।
टीम एबीएन, रांची। एबीकेएम (महिला शाखा) की ओर से रविवार को सावन मनभवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौक़े पर आयोजित सावन क्वीन प्रतियोगिता में सीमा शरण को प्रथम, निर्मला सिन्हा को दूसरा व ऋतु सिन्हा को तीसरा स्थान मिला।
इस अवसर पर महिलाओं ने रैंप वॉक, कजरी, मॉडर्न व वेस्टर्न डांस कर सावन का आनंद उठाया। साथ ही लजीज व्यंजनों का लुत्फ़ उठाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्मिता, प्रीति, इंदु, निर्मला आदि ने मुख्य भूमिका निभाई।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड में आदिवासी समाज की ओर से भव्य रैली निकाली गई। पारंपरिक वेशभूषा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवा एवं बच्चे रैली में शामिल हुए।
ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर लोगों ने अपनी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया। रैली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने आदिवासी समाज के लोगों से मुलाकात कर उन्हें विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से आदिवासी सभ्यता एवं संस्कृति की समृद्ध झलक देखने को मिली। इस अवसर पर धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि आदिवासी समाज की पहचान उसकी समृद्ध संस्कृति, परंपरा, प्रकृति के प्रति प्रेम और सामाजिक एकता से है।
आदिवासी समाज ने सदियों से जल, जंगल और जमीन के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि आदिवासी दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं, बल्कि आदिवासी समाज के अधिकारों, सम्मान और उनकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का संकल्प लेने का अवसर भी है।
उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की भाषा, संस्कृति, परंपरा और सामाजिक मूल्यों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। शिक्षा, रोजगार और विकास के अवसरों के साथ-साथ आदिवासी समुदाय की पहचान और परंपराओं का संरक्षण भी आवश्यक है।
रैली के दौरान पूरे कुडू क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। जगह-जगह लोगों ने रैली का स्वागत किया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। रैली ने आदिवासी समाज की एकता, संस्कृति और अधिकारों के प्रति जागरूकता का मजबूत संदेश दिया।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत ने आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा, भाषा और प्रकृति आधारित जीवनशैली को संरक्षित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आदिवासी संस्कृति महज परंपराओं का संग्रह नहीं, बल्कि देश की प्राचीन सभ्यता, जीवन-दर्शन और पहचान का अभिन्न हिस्सा है।
सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि हम आदिवासी प्रकृति के पुजारी हैं। जल, जंगल और जमीन हमारी पहचान है और अपनी संस्कृति पर हमें गर्व है। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संकट से जूझ रही है। ऐसे समय में प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर जीने की आदिवासी जीवन-पद्धति पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन का उदाहरण बन सकती है।
उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज को अपनी भाषा, संस्कृति, परंपरा, पूजा-पद्धति और सामाजिक विरासत को हर हाल में सुरक्षित रखना होगा। यह केवल किसी एक व्यक्ति या संगठन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा सामूहिक दायित्व है। यदि अपनी जड़ों और सांस्कृतिक विरासत को भुला दिया गया तो समाज की पहचान कमजोर हो जाएगी।
श्री भगत ने कहा कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए आदिवासी समाज के पूर्वजों ने लंबा संघर्ष किया और अनेक कुर्बानियां दीं। अबुआ राज का सपना भी इसी स्वाभिमान, अधिकार और आत्मनिर्णय की भावना से जुड़ा रहा है। आज जरूरत है कि उनके संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए उनके सपनों को साकार करने के लिए एकजुट होकर काम किया जाए।
सांसद ने कहा कि संविधान की पांचवीं अनुसूची, पेसा कानून और आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए समाज को जागरूक और संगठित रहना होगा। उन्होंने विश्व आदिवासी दिवस पर सभी आदिवासी समाज के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपनी संस्कृति और प्रकृति की रक्षा ही आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की सबसे मजबूत नींव है।
टीम एबीएन, रांची। दिनांक 9 अगस्त 2026 रविवार, दोपहर 13:30 बजे से गायत्री शक्तिपीठ सेक्टर टू धूर्वा के सानिध्य व प्रतिनिधित्व में गायत्री परिवार हिनू इकाई मंडल व बाल संस्कार शाला के करीब दो दर्जन शिशु विद्यार्थियों के संग समाज के प्रबुद्ध समाजिक नागरिक व राज्य रक्षा वाहिनी, प्रशासनिक व्यक्तित्व टीम के प्रतिनिधित्व में एक नशा उन्मूलन अभियान रैली निकाली गई।
बाल संस्कार शाला के बच्चों ने जोश, उमंग व उत्साह पूर्ण शैली में नशा से हानि नुकसान व जीवन, परिवार व समाज पर बढ़ते बुरे प्रभाव से युक्त स्लोगन के जयघोष किए एवं नशा उन्मूलन से संबंधित सद्विचार, सद्वाक्य स्टीकर का जयघोष करते देखते बन रहा था।
रैली वापसी पर समाजनिष्ठ प्रबुद्ध जनों ने मंच से सबको सराहा, सम्मानित किये और उद्बोधन में अपने अपने विचार व्यक्त किए। उन आदर्श वाक्यों की गहराई पर प्रकाश डालकर विस्तार से बताया कि परिवार को मादक द्रव्य व नशा से बचाइए और नवसृजन कार्य में लगाइए।
नशे को बाहर भगाओ, खुशहाली घर में लाओ, व्यसन से मुक्ति पाओ-जीवन में समृद्धि लाओ आदि अनेक स्लोगन से पूरा रैली माहौल उत्साहित था। आज के समय नयी पीढ़ी के हर वर्ग लिए के लिए भी और नशे से पीडित परिवार और परिजनों के लिए भी बचाव व सुधार आवश्यक है।
इस कार्यक्रम आयोजन में संख्या 49 की वार्ड पार्षद जमीला खातून, संस्कारशाला आचार्या टीम सपना कुमारी, सरिता शर्मा के साथ साथ नशा विरोधी एवं समाज कल्याण के प्रेमी विनोद प्रधान, अजय गुप्ता, अभय मिश्रा, डोरण्डा थाना प्रभारी अभिनन्दन जी सहित रूपेश ठाकुर, गोपाल ठाकुर, टंगरा टोली महावीर मंडल के अध्यक्ष दुबे जी इत्यादि शामिल थे। यह रैली कम्युनिटी हॉल, नौवाटोली, इंदिरा पैलेस के पीछे हिनू से प्रारम्भ होकर नौवाटोली मोहल्ला होते हुए भुइयांटोली मोहल्ला में भ्रमण करते हुए वापस लौटी।
इस रैली में गायत्रीपरिवार के करीब 25 परिजन शामिल रहे। गायत्री परिवार साधकों ने मुहल्ले वासियों और दर्शकों को व्यसन मुक्ति अभियान की लघु पुस्तिका व पम्पलेट्स वितरित कर बुरे परिणाम से आगाह कराया। उक्त जानकारी गायत्री परिवार के रांची जिला समन्वयक जय नारायण प्रसाद और भा सं ज्ञा प, समन्वयक दीपक दयाल प्रसाद ने दी।
टीम एबीएन, रांची। मैने अर्जी लिख दी बाबा तेरे दरबार में, बस मोहर लगा दो अपनी खड़ा इंतजार में पे भाव विभोर हुए भक्तगण अवसर था अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर में दिनांक 09 अगस्त 2026 को कामिका एकादशी उत्सव अत्यंत श्रद्धा भाव वातावरण में आयोजित किया गया। प्रातः से ही भक्तों की भारी भीड़ इस पावन दिवस पर श्री श्याम प्रभु का दर्शन करने के लिए उमड़ पड़ी।
इस अवसर पर श्री श्याम प्रभु को सुंदर नवीन वस्त्र (बागा) पहनाकर स्वर्ण आभूषणों से अलंकृत कर जूही, बेला, रजनीगंधा, गुलाब, मोगरा एवम तुलसी दल की मालाओं से अत्यंत मनमोहक श्रृंगार किया गया साथ ही मन्दिर में विराजमान बजरंगबली एवम शिव परिवार का भी इस अवसर पर विषश श्रृंगार किया गया। रात्रि 9 बजे से श्री श्याम प्रभु के जयकारों की बीच पावन ज्योत प्रज्वलित कर श्री श्याम मण्डल के सदस्यों द्वारा भावपूर्ण संकीर्तन प्रारम्भ किया गया।
श्याम तेरे भरोसे मेरा ये परिवार है, तुझको रिझाएंगे भजन तेरा सुनाएंगे, खूब सज्यों श्रृंगार खाटू वाले को, छोड़ेंगे ना हम तेरा द्वार ओ बाबा सात जन्म तक, हमें तो जी भी दिया श्याम बाबा ने दिया... इत्यादि भजनों की लय पर भक्तगण झूमते रहे। इस अवसर पर श्री श्याम प्रभु को विभिन्न प्रकार के मेवा - फल - खीर चूरमा व केसरिया दूध का भोग अर्पित किया गया। रात्रि 12 बजे महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में ओम जोशी, रमेश सारस्वत, चन्द्र प्रकाश बागला, धीरज बंका, मनोज ढांढणनीयां, नितेश केजरीवाल, नितेश लाखोटिया, विकाश पाडिया, राजेश सारस्वत, प्रियांश पोद्दार, विवेक ढांढनीयां, प्रदीप अग्रवाल का सहयोग रहा। उक्त जानकारी श्री श्याम मण्डल श्री श्याम मन्दिर, अग्रसेन पथ रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने दी।
टीम एबीएन, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने झारखंड मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कहा कि लोयाबाद क्षेत्र में हाल ही में बनाई गई नई PCC सड़क की स्थिति खराब होने का सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और रोड पर सर्च बालू और गिट्टी दिखाई दे रही है। कई स्थानों पर बारिश का पानी जमा है, जबकि कई जगह सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है। रोड निर्माण में गुणवत्ता में भारी घोटाला किया गया है और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया।
जिसके कारण निर्माण के कुछ ही समय बाद सड़क की स्थिति खराब हो गई। शिकायत के बावजूद अब तक स्थल का निरीक्षण नहीं किया गया है और नहीं ठेकदार लार्वरोइ आयु तू कि मामले को लेकर धनबाद नग र आयुक्त को भी पत्र देकर शिकायत की गई थी। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर उठते है कई बड़े सवाल ?
वार्ड नंबर 08 में ठेकेदार संजय कुमार सिंह द्वारा लोयाबाद नंबर 05, लोयाबाद नंबर 09 सहित लोयाबाद क्षेत्र में कराए गए PCC सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की उच्चस्तरीय जांच कराया जाए क्योंकि रोड की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है रोड पर बस बालू ओर गिट्टी दिखाई दे रही है।
यदि निर्माण कार्य में अनियमितता या गुणवत्ता में लापरवाही की गई है जिससे सरकार ओर नगर निगम को भरी चूना लगाया गया है ऐसे ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और लाइसेंस भी रद्द किया जाना चाहिए । वहीं, वार्ड नंबर 08 के JE की भूमिका की जांच कर आवश्यक कार्रवाई एवं तबादले करने की कृपा करें।
धनबाद उपायुक्त से भी मांग की है कि सड़क निर्माण की तकनीकी जांच तत्काल कराई जाए, दोषियों पर कार्रवाई हो और खराब सड़क की गुणवत्ता के अनुसार मरम्मत या पुनर्निर्माण कराया जाए ओर ठेकेदार के बिल भुगतान पर भी रोक लगाया जाए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse