टीम एबीएन, ईटखोरी/ रांची। चतरा जिले के ईटखोरी थाना क्षेत्र के ईटखोरी-करनी रोड में रवि कंप्यूटर इलेक्ट्रॉनिक और फर्नीचर दुकान का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि चतरा जिला के पूर्व डीएसपी केदारनाथ राम, विशिष्ट अतिथि बालगोबिन बैठा, संचार विभाग अधिकारी सेवानिवृत सम्मानित अतिथि शशि भूषण कुमार, थाना प्रभारी सेवानिवृत सहदेव बैठा, एसबीआई इटखोरी बैंक के कैशियर, विशेश्वर यादव शिक्षक शाह समाजसेवी, जय किशोर सिंह समाजसेवी, दुकान के मालिक साहदेव बैठा शिक्षक आदि उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। हैवी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन (एचईसी) के भविष्य पर मंडरा रहे घोर अनिश्चितता के बीच, आज हटिया मजदूर यूनियन के तत्वावधान में विभिन्न ट्रेड यूनियनों की एक अत्यंत महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक आयोजित की गयी।
यह बैठक हरेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में हुई, जिसमें बीएमएस, एटक, एचएमयू और हटिया मजदूर लोक मंच सहित सभी प्रमुख यूनियनों के प्रतिनिधियों ने भागीदारी सुनिश्चित की। यूनियनों ने एचईसी की बिगड़ती वित्तीय स्थिति, प्रबंधन की निष्क्रियता और इकाई को बंद करने या बेचने की किसी भी योजना पर गहरा रोष व्यक्त किया।
सर्वसम्मति से यूनियनों ने एचईसी को बेचने या बंद करने के किसी भी सरकारी प्रस्ताव को पूर्ण रूप से खारिज कर दिया और इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। एटक ने स्पष्ट रूप से घोषणा की कि एचईसी के बंद करने का कोई भी फैसला उन्हें किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं होगा।
बैठक के प्रमुख निष्कर्षों में एचईसी को बचाने और मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए निम्नलिखित पांच मुख्य मांगें सामने आयीं : बंद/विक्रय प्रस्ताव पर तत्काल रोक: सभी यूनियनों ने एचईसी को बेचने या बंद करने के निर्णय का कड़ा विरोध करते हुए एचईसी बचाओ संघर्ष में पूर्ण एकजुटता प्रदर्शित की।
उच्च-स्तरीय हस्तक्षेप अनिवार्य : शनि सिंह (एचईसी श्रमिक संघ), विमल महली और भवन सिंह ने प्रबंधन, शीर्ष सरकारी अधिकारियों और प्रधानमंत्री कार्यालय से अविलंब बातचीत की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि वर्तमान संकट से बाहर निकलने के लिए एक ठोस समाधान निकाला जा सके।
श्रम संहिता का विरोध: प्रतिनिधियों ने आगामी श्रम संहिता का मुखर विरोध करने का संकल्प लिया। एसजे मुखर्जी ने घोषणा की कि इस मजदूर-विरोधी संहिता के खिलाफ विरोध को दिल्ली में बड़े पैमाने पर मजबूती से उठाया जायेगा। वेतन एवं बकाये का अविलंब भुगतान: यूनियनों ने लंबित वेतन और अन्य सभी बकायों के तत्काल और पूर्ण भुगतान की मांग की।
ठेका मजदूरों की बहाली: हटिया मजदूर यूनियन के अध्यक्ष व सीटू के कार्यकारी अध्यक्ष श्री भवन सिंह ने विशेष रूप से मांग की कि ठेका मजदूरों को पूर्व की तरह सम्मानजनक शर्तों पर तत्काल बहाल किया जाए। अगली रणनीति बैठक : संघर्ष की आगामी रूपरेखा और संयुक्त मांगों को अंतिम रूप देने के लिए एक निर्णायक बैठक की घोषणा की गयी है।
इस बैठक में सभी यूनियनों के अध्यक्ष और महामंत्री शामिल होंगे, जो एचईसी को बचाने की अंतिम रणनीति और सरकार के समक्ष प्रस्तुत की जाने वाली मजदूरों की अंतिम मांगों की सूची को अंतिम रूप देंगे। उक्त जानकारी कार्यकारी अध्यक्ष, हटिया मजदूर यूनियन के हरेंद्र प्रसाद ने दी।
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 7 दिसंबर को आल इंडिया पोस्टल/ आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन रांची का तीसरा द्विवार्षिक प्रमंडलीय अधिवेशन साधन कुमार सिन्हा, के डी राय व्यथित, जी एन शर्मा, सुशील कुमार एवं जेठू बड़ाइक की अध्यक्षता में हुई। एजेंडा के अनुसार सचिव ने सभा में दो साल की अवधि पर आधारित गतिविधियों आदि पर अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। रिपोर्ट पर बिपिन चौधरी, रमेश सिंह, अमर नाथ मिश्र, जीएन शर्मा, मो रफी, धनेश्वर गोस्वामी, विमल किशोर, हसीना तिग्गा एवं मो शमीम अख्तर के हस्तक्षेप के पश्चात पारित किया गया।
कोषाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ साहू ने सभा में एकाउंट प्रस्तुत किया, जिसे आम सहमति से पारित किया गया। सभा के उद्घाटन सत्र में राज्य सचिव एम जेड खान ने अपने संबोधन में कहा कि इस समय पेंशन पर बड़ा खतरा है। केंद्र सरकार ने 25 मार्च 25 को वित्त विधेयक के माध्यम से संसद से पेंशन अधिनियम 1972/ 2021 में संशोधन पारित करा कर वर्तमान पेंशनर्स को आठवें वेतन आयोग के लाभ से वंचित कर दिया है जिसका तीव्र विरोध हो रहा है।
फोरम आफ सिविल पेंशनर्स एसोसिएशन के बैनर तले जुलाई से अक्टूबर तक मानव श्रृंखला, राज्य स्तरीय अधिवेशन एवं जंतर मंतर पर धरना आदि दिया गया तथा उच्च न्यायालय में 16 अक्टूबर को इस तथाकथित अधिनियम के खिलाफ रीट याचिका दायर की गयी। दूसरे चरण का आंदोलन 15 दिसंबर से प्रारंभ होने जा रहा है।
प्रधानमंत्री को ईमेल/ पोस्ट कार्ड के माध्यम से तीन सूत्री मांगों की शिकायत 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक भेजी जायेगी, जिसमें से पेंशन अधिनियम में किये गये संशोधन की वापसी, टर्म आफ संशोधन में संशोधन, पेंशन रिवीजन के क्लोज को जोड़ने तथा आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों को जनवरी 2026 से लागू करना, शामिल होगा। ईमेल / पोस्टकार्ड अभियान देश सहित झारखंड में शुरू किया जायेगा।
देशव्यापी आंदोलन विशेष रूप से राज्य / जिला कन्वेंशन, मानव श्रृंखला, जंतर-मंतर पर धरना एवं स्थानीय सांसद से मिलकर ज्ञापन सौंपने जैसे आंदोलनात्मक कार्यक्रम फरवरी तक देश भर में चलाया जायेगा। फिर भी सरकार ने इसे वापस नहीं लिया तो तीसरे चरण के आंदोलन की घोषणा की जायेगी। कांफ्रेंस में निम्न पदाधिकारियों का आम सहमति से चुनाव किया गया। 23 सदस्यीय जिला कमेटी के मुख्य पदाधिकारी:
एसोसिएशन के 27 लाइफ सदस्यों को शाल एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया जो मुख्य रूप से इस प्रकार हैं : विमल किशोर सेवा निवृत वरीय डाक अधीक्षक, साधन कुमार सिन्हा, रिटायर्ड वरीय डाक अधीक्षक, अनिल प्रसाद गुप्ता, पूर्व अधीक्षक, के डी राय व्यथित, एम जेड खान, मो शमीम अख्तर, त्रिलोकी नाथ साहू, देवचरण साहू, हसीना तिग्गा, जेठू बड़ाइक, एलबी बारला, फूलमणि बिलॉन्ग, श्याम बिहारी मेहता, बिपिन कुमार चौधरी, रमेश राम दुबे आदि मौजूद थे।
जेठू बड़ाइक के धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात सभा समाप्त की गयी। सभा का संचालन एम जेड खान ने किया। सभा में बड़ी संख्या पेंशनर्स एवं फैमिली पेंशनर्स शामिल हुए। बीएसएनएल पेंशनर्स के नरेश लाल भी उपस्थित थे। डाल्टनगंज के प्रमंडलीय सचिव उमा शंकर भट्ट एवं गिरवर राम भी कांफें्रस में उपस्थित थे।
कॉन्फ्रेंस में पेंशनर्स की समस्याओं विशेष कर फैमिली पेंशन की शीघ्र मंजूरी और यू पी एस पेंशनर्स के मामले का शीघ्र निपटारा पर प्रस्ताव पारित किये गये। उक्त जानकारी आल इंडिया पोस्टल/आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन झारखंड, रांची के राज्य सचिव एम जेड खान ने दी।
टीम एबीएन, रांची। मारवाड़ महोत्सव के आयोजन के तैयारीयों के संबंध मे झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की एक बैठक प्रांतीय कार्यालय मारवाड़ी भवन हरमू रोड में प्रांतीय वरीय उपाध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन ने 16-18 जनवरी 2026 तक मारवाड़ी भवन में आयोजित तीन दिवसीय मारवाड़ महोत्सव के तैयारीयों के बारे में रूपरेखा तय किया गया।
बैठक में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन प्रांतीय महामंत्री विनोद कुमार जैन ने कहा कि इस तीन दिवसीय मारवाड़ महोत्सव में राजस्थानी संस्कृति, व्यंजनों, हस्त शिल्प और परंपराओं की भव्य झलक देखने को मिलेगी। यह महोत्सव साक्षी बनेगा राजस्थान एवं मारवाड़ की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं, खानपान और लोक कला, लोक नृत्य के जीवंत प्रदर्शन का, वीरता का महसूस होगा।
सुगंध अपनी अपनी माटी का, अहसास होगा हमारे पूर्वजों की जन्मभूमि का, हमें गौरव प्रदान करेगा हमारी एकता एवं अखंडता का संगम का। उन्होंने बताया कि महोत्सव में झारखंड के सभी जिलों के मारवाड़ी सम्मेलन के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जायेगा। बैठक में मारवाड़ महोत्सव के मुख्य संयोजक अरुण भरतीया ने महोत्सव के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि मारवाड़ महोत्सव रांची के पावन धरती पर अद्भुत होगा।
राजस्थानी लोक संगीत एवं नृत्य, राजस्थानी शिल्प बाजार, हस्तशिल्प मेला, पारंपरिक प्रतियोगिताएं, मारवाड़ भाषा प्रतियोगिता, मारवाड़ी वेशभूषा, मेहंदी, राजस्थानी रसोई, चोखी धाणी आदि मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा। महोत्सव को सफल बनाने हेतु शीघ्र ही कमेटी का गठन किया जायेगा।
उक्त जानकारी देते हुए झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि बैठक में राजेंद्र केडिया, विनोद जैन, मनोज चौधरी, सज्जन पाड़िया, प्रमोद अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, कौशल राजगढ़िया, प्रमोद सारस्वत, संजय सर्राफ, रमन वोडा, अरुण भरतीया, सुनील पोद्दार, दीपेश निराला, अजय डीडवानिया, विजय कुमार खोवाल, रिंकू अग्रवाल, नरेश बंका, कमल शर्मा आदि उपस्थित थे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोहरदगा लोकसभा के सांसद सह हिमाचल प्रदेश के एआईसीसी आॅब्जर्वर सुखदेव भगत विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया के विधानसभा क्षेत्र भटियात पहुंचे। जहां विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने सांसद सुखदेव भगत शाॉल एवं पारंपरिक टोपी पहनाकर स्वागत किया।
इस दौरान कई स्थानों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसद का गर्मजोशी से स्वागत किया। मौके पर सांसद सुखदेव भगत जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी की मजबूती सक्रियता के साथ-साथ एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी का अनुशासन और एकजुटता मायने रखता है
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रतिपक्ष के नेता आदरणीय राहुल गांधी अन्य राज्यों के तर्ज पर हिमाचल प्रदेश में संगठन सृजन अभियान चलाकर पार्टी को मजबूत किया जायेगा।
सृजन अभियान के तहत हम जिला और ब्लॉक स्तर के कांग्रेस के जमीनी हकीकत को तलाश करेंगे। शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस की जड़े मजबूत करने का काम करेंगे। पार्टी में गुटबाजी कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी जो लोग कांग्रेस पार्टी से आस्था और निष्ठा रखते हैं उनका स्वागत है।
टीम एबीएन, रांची। राज्य सरकार इन दिनों वित्तीय संकट के दौर से गुजर रहा है। छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिल पा रही है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा छात्रों के मांगों को लेकर सड़क पर आंदोलन कर रहे हैं। आज (रविवार) कुल 130 किलोमीटर की पदयात्रा दूरी तय कर रामगढ़ पहुंचे।
विभिन्न जगहों पर छात्रों व लोगों के द्वारा पद यात्रियों को स्वागत किया जा रहा है। कल शाम को रांची बूटी मोड़ पहुंचेगी। एवं विशेष शक्ति प्रदर्शन के साथ 9 दिसंबर को राजधानी में पदयात्रा करते हुए विधानसभा के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जायेगा।
पदयात्रा में केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार के राजनीतिक षड्यंत्र के कारण छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिल पा रही है। असंवेदनशीलता ने राज्य के छात्रों को सड़क पर उतरने में मजबूर कर दिया है।
ई कल्याण छात्रवृत्ति जैसे जीवनरेखा योजना को सरकार लटकाकर रखी है। छात्रवृत्ति नहीं मिलने पर एसटी, एससी, ओबीसी छात्रों में भारी नाराजगी है। तीन वर्षों 2022-23, 2023-24 और 2024-2025 से छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं होना राजनीतिक लापरवाही का परिणाम है।
आज के पदयात्रा के दौरान देवेंद्र नाथ महतो, मोतीलाल महतो, सूरज सिंह, महेंद्र प्रसाद मंडल, पूजा महतो, दिपक रवानी, संजय महतो, दिनेश साहू आदि सैकड़ो प्राधिकारी मौजूद रहे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, देवघर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इन दिनों दो दिवसीय दौरे पर झारखंड में हैं। अभी थोड़ी देर पहले जेपी नड्डा ने बाबाधाम मंदिर में जलाभिषेक किया और पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना करने के बाद जेपी नड्डा ने मंदिर के पुजारियों और मंदिर प्रशासन से बातचीत की।
पूजा अर्चना कर बाहर निकलने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जेपी नड्डा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। वहीं दिन के 11 बजे नव निर्मित बीजेपी कार्यालय का जेपी नड्डा उद्घाटन करेंगे। उसके बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगे। बीते शुक्रवार की देर शाम जेपी नड्डा दिल्ली से देवघर पहुंचे थे।
स्थानीय परिसदन में उन्होंने बीजेपी कोर कमेटी की बैठक की और संगठन मजबूती पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही बीजेपी पदाधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही झारखंड की वर्तमान राजनीति पर चर्चा हुई।
वहीं जेपी नड्डा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबधित करते हुए कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को संगठन मजबूत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। झारखंड में केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन पहुंचाने के लिए गांव-गांव निगरानी करने की जरूरत है।
मौके पर प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी सहित कई बीजेपी के नेता मौजूद थे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) की एक महत्वपूर्ण बैठक हिंडालको द्वारा संचालित गुरदारी माइंस के खदान में यूनियन के अध्यक्ष आलोक कुमार साहू की अध्यक्षता में हुआ। इस बैठक में सैकड़ो मजदूर उपस्थित थे।
बैठक में मजदूरों ने बहुत सारी समस्याओं से अवगत कराते हुए उसका निदान करने की मांग की। रैयतों की जमीन समतलीकरण कराने, मजदूरी बढ़ाने, ड्रेस उपलब्ध कराने, जूता उपलब्ध कराने, मजदूरी में किये जा रहे विसंगति को दूर करने, पहाड़ी भत्ता देने, मेडिकल भत्ता देने, एक माह के बाद वेतन मिलता है उसको समय से दिलाने, पीने के पानी की व्यवस्था करने, शिक्षा सड़क पर ध्यान देने, अच्छा दवाई उपलब्ध कराने, बस को ककरंग से डूमरपाठ तक चलाने जैसे अनेक समस्याओं से अवगत कराया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए आलोक कुमार साहू ने कहा कि इंटक यूनियन राष्ट्रीय स्तर का संगठन है। पूरे राष्ट्र में मजदूरों के हक हुकुक के लिए लड़ाई लड़ता है। गुरदारीमाइंस में भी मजदूरों का उसका हक नहीं मिल रहा है। इंटक यूनियन संघर्ष कर मजदूरों के हक एवं उसका अधिकार दिलाने के लिए प्रयास करेगा। हिंडालको कंपनी को मजदूर का जो हक है उसे देना होगा।
गुरदारी एवं आसपास के माइंस क्षेत्र में पेयजल स्वास्थ्य शिक्षा सड़क जैसे बुनियादी समस्याओं को दूर करने के लिए हिंडालको कंपनी कोई ध्यान नहीं देती है। रैयत जिसके कारण हिंडालको कंपनी चलता है, न रैयत का जमीन समतलीकरण किया जाता है ना ही उसका गाड़ी का नंबर लगाया जाता है न ही उसको एग्रीमेंट पेपर दिया जाता है।
हिंडालको शीघ्र अगर मजदूरों की मांगों को पूरा नहीं करती है तो इंटक यूनियन व्यापक आंदोलन करेगी। बैठक समाप्त होने के उपरांत इंटक अध्यक्ष आलोक कुमार साहू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल मैनेजर विद्यासागर सिंह से मिलकर मजदूरों की समस्याओं से अवगत कराते हुए उसका निदान करने का निर्देश दिये। बैठक में मजदूर नेता दीप दयाल सारस, महात्मा उरांव, गुड्डू शर्मा, अमित एक्का, बबलू मुंडा, पास्कल विडियो सहित अनेक मजदूर उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse